प्रतापगढ़ - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
पारसोला। सलूम्बर जिले के लसाड़िया और झल्लारा क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह बच्चों की अकाल मृत्यु हो गई, लेकिन चिकित्सा विभाग अब तक न तो बीमारी का पता लगा पाया है और ना ही इनकी रोकथाम के पुख्ता इंतजाम कर पाया है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरकुंडी के भूंगाभट्ट गांव में रविवार सुबह एक और बच्ची की मौत हो गई। इससे पूर्व ग्राम पंचायत अणत के गांव घटेला में एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी।

इनके अलावा अम्बाव प्रशासक नारायणलाल मीणा और लोहागढ़ प्रशासक प्रतिनिधि शंकरलाल मीणा के अनुसार बीते 15 दिन में अम्बाव पंचायत के धोली मगरी में 2 बच्चों तथा लोहागढ़ के महूडी खेड़ा में 2 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बीच, प्रतापगढ़ जिला चिकित्सा अधिकारी जीवराज मीणा को हटाकर जयपुर लगाया गया है। वहीं अतिरिक्त निदेशक ने धरियावद उपखण्ड के मुगाना सीएचसी और पारसोला पीएचसी का निरीक्षण किया गया। इधर उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत ने कहा कि सलूंबर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में 44 हजार स्क्रीनिंग करवाई जा चुकी है। ट्रीटमेंट लाइन के अनुसार ही कार्य हो रहा है। जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर किया गया है।

प्रतापगढ़ के पारसोला टीमें भेजी है। टीमें वहां इंवेस्टिगेशन कर रही है। प्रथमदृष्टया इन मृत बच्चों में लसाड़िया के मृत बच्चों जैसे कोई लक्षण नहीं है। फिर भी गहन जांच करवाई जा रही है। जो स्वास्थ्य सेवाएं देनी चाहिए, उससे कई अधिक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
-प्रकाश शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

मुर्गियों से भरी पिकअप बाइक से टकराई : पति-पत्नी समेत तीन की मौत, घर लौटते समय हादसा
प्रतापगढ़। चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर कचोटिया गांव के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि मृतकों में पीपलखूंट क्षेत्र के डूंगला वाणी निवासी जीवन मीणा (40), उनकी पत्नी चंपा (37) और मित्र गुड्डू मीणा (26) शामिल हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर प्रतापगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे, तभी बांसवाड़ा की ओर से आ रही मुर्गियों से भरी पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में उतरकर पलट गई।

वहीं चालक असलम खान (30) निवासी मंदसौर भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। परिजनों के अनुसार तीनों रविवार सुबह समूह ऋण की जानकारी लेने प्रतापगढ़ आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। मृतक गुड्डू के यहां एक दिन पूर्व ही पुत्र का जन्म हुआ था, जिससे परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। जीवन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, उनके परिवार में दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने तीनों शवों को चिकित्सालय की शवगृह में रखवाया है।

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी प्रतापगढ़ इकाई द्वारा आज कार्यवाही करतें हुए आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल श्री राजमल (ई-मित्र संचालक) को 8000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रतापगढ चौकी को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी के मकान के पट्टे की रजिस्ट्री करवाने के लिये यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया 12,000  रूपये की मांग कर दलाल राजमल हाडोती (ई मित्र संचालक) को देने के लिये कहा जिस पर दिनांक 27.02.2026 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी  यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ने दलाल राजमल (ई-मित्र संचालक) के मार्फत 12000/-रूपये की रिश्वत राशि की मांग की गई व 8000 रूपये रजिस्ट्री करने से पहले व शेष राशि रजिस्ट्री करने के बाद देना तय हुआ।

जिस पर एसीबी  के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह, के सुपरविजन में एसीबी प्रतापगढ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया के लिए उसके दलाल  राजमल (ई-मित्र संचालक) को 8000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है व दलाल  राजमल (ई-मित्र संचालक) से आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी से जरिये मोबाईल वार्ता करवाई गई व आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रिश्वत राशि हेतु स्वीकृति व्यक्त की व रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर ई मित्र पर आकर करने हेतु कहां जिससे आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया की भुमिका संलिप्त होने से बाद पुछताछ ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्‌तार किया गया।

ऑपरेशन चक्रव्यूह : पहाड़ी पर बनी झौपड़ी में पकड़ी एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री, एक आरोपी मौके से गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हथुनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागलिया गांव के निकट जंगल में संचालित एमडी (मेथामफेटामीन) निर्माण फैक्ट्री का पदार्फाश किया है। पुलिस ने मौके से एमडी बनाने में प्रयुक्त उपकरणों का पूरा सेटअप जब्त किया, साथ ही 28.54 ग्राम एमडी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त की गई है। एसपी बी. आदित्य के अनुसार पुलिस गश्त करते बागलिया से टकरावद मार्ग पर करीब दो किलोमीटर आगे पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में पहुंची, जहां पेड़ों के बीच सुनसान स्थान पर आग जलती दिखाई दी। टीम पैदल गश्त करत पहाड़ी पर पहुंची।मौके पर पक्का पानी का कुआं और काली प्लास्टिक की तिरपाल से बनी अस्थायी झोपड़ी मिली।

झोपड़ी के बाहर एक युवक अलाव तापता मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान करीम (21) पुत्र गन्नी अजमेरी निवासी बागलिया, थाना हथुनिया के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से 28.54 ग्राम एमडी बरामद की गई। झोपड़ी के भीतर जांच करने पर एमडी निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों का पूरा सेटअप मिला। पूछताछ में करीम ने बताया कि यह सेटअप हारून पुत्र मोहम्मद अजमेरी निवासी बागलिया का है, जो यहां फैक्ट्री संचालित करता है और वह स्वयं इसकी निगरानी कर रहा था। पुलिस ने सेटअप जब्त कर करीम को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

हारून के खिलाफ राज. एमपी में अनेक मामले दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हारून अजमेरी पूर्व में भी एमडी निर्माण और सप्लाई में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ उदयपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़ और मंदसौर (मध्यप्रदेश) में एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में उसकी संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

ऑपरेशन चक्रव्यूह : प्रतापगढ़ में 4.646 किलो एमडी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार ; जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत दस करोड़
प्रतापगढ़। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ डीएसटी टीम और धोलापानी थाना पुलिस ने  बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 किलो 646 ग्राम एमडी जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। शुक्रवार को धोलापानी क्षेत्र में थाने से पहले स्थित स्पीड ब्रेकर के पास नाकाबंदी की जा रही थी।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों पर संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रुकवाया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जतीन (22) पुत्र कैलाश मालवीय, जबकि पीछे बैठे युवक ने स्वयं को जितेन्द्र (27) पुत्र रतनलाल मालवीय दोनों निवासी मानपुरा थाना कोतवाली प्रतापगढ़ बताया। दोनों के कंधों पर काले बैग लटके थे। पुलिस ने संदेह की पुष्टि होने पर बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 4 किलो 646 ग्राम एमडी बरामद की गई।

ऑपरेशन चक्रव्यूह में 1 करोड़ 60 लाख का डोडाचूरा जब्त, तस्कर की तलाश जारी
धरियावद। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत धरियावद पुलिस ने शुक्रवार को एक लोडिंग वाहन से 10 क्विंटल 73 किलो 25 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को जवाहरनगर चौराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से एक बिना नंबरी लोडिंग ईसूजी वाहन आती दिखाई दी, जिसके पिछले हिस्से में तिरपाल ढका था।

वाहन चालक ने पुलिस की ओर से रुकने का इशारा करने पर गाड़ी रोकने के बजाय तेज गति से मूंगाणा रोड की तरफ मोड़ ली। इस पर पुलिस ने वाहन से पीछा शुरू किया। कुछ दूर चालक ने ईसूजी वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और उसमें सवार दोनों व्यक्ति खाई में कूदकर घने जंगल की ओर फरार हो गए। मौके पर जब्त किए गए वाहन की तलाशी लेने पर उसमें काले रंग के 49 कट्टे बरामद हुए। कट्टे खोलने पर उनमें अफीम अधकुटा डोडाचूरा भरा पाया गया। तौल करने पर उसका कुल वजन 10 क्विंटल 73 किलो 25 ग्राम निकला। जब्त किए गए डोडाचूरा और ईसूजी वाहन को थाना धरियावद लाया गया, जहां संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रतापगढ़ में ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 50 करोड़ की एमडी जब्त, मोस्ट वांटेड तस्कर गिरफ्तार
प्रतापगढ़। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और प्रतापगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पीपलखूंट थाना क्षेत्र के टांडा बड़ा सरहद बोरी मोजल में एमडी ड्रग बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 25 हजार रुपए के इनामी और मोस्ट वांटेड तस्कर जमशेद उर्फ जम्मू लाला को गिरफ्तार किया गया। फैक्ट्री से 17.4 किलो एमडी पाउडर, 70 किलो से अधिक केमिकल और ड्रग बनाने के उपकरण जब्त हुए हैं। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन के निर्देशन में उपमहानिरीक्षक पुलिस दीपक भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व प्रतापगढ़ एसपी बी. आदित्य ने किया। पुलिस को जानकारी मिली कि टांडा बड़ा क्षेत्र में ईश्वर मीणा के झोपड़े में जम्मू लाला अवैध फैक्ट्री चला रहा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस व डीएसटी टीम के साथ संयुक्त छापा मारा गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और जब्ती
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमशेद उर्फ जम्मू लाला पुत्र फकीरगुल पठान (33) निवासी देवल्दी थाना अरनोद के रूप में हुई। मौके से जब्त 100 ग्राम एमडी, 70 किलो 720 ग्राम लिक्विड केमिकल, 17 किलो 300 ग्राम सफेद पाउडर के अलावा अन्य सामान जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर इन्हें सीज किया।

पहले भी हो चुकी है बड़ी बरामदगी
उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 2024 को एजीटीएफ और थाना अरनोद पुलिस ने देवल्दी गांव में छापेमारी कर करीब 40 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग और केमिकल बरामद किए थे। मामले में आरोपी याकूब, जमशेद उर्फ जम्मू लाला और साहिल फरार हो गए थे, जिन पर एसपी प्रतापगढ़ ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज
जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी याकूब खां ने नशीले पदार्थों की कमाई से अवैध संपत्ति खरीदी थी। उसने वर्ष 2024 में अपनी पत्नी बखमीना बी के नाम पर जावरा (मध्यप्रदेश) के हुसैन टेकरी क्षेत्र में होटल/लॉज खरीदा था, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। इस संपत्ति को प्रतापगढ़ पुलिस ने गत 28 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत फ्रीज कर दिया।

प्रतापगढ़ में भूकंप का झटका, सहमे लोग : जिला प्रशासन ने सतर्कता के जारी किए निर्देश
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार सुबह धरती अचानक कांप उठी और भूकंप के झटकों ने आमजन को सहमा दिया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। इसका केंद्र प्रतापगढ़ में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित रहा। भूकंप सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर आया। झटके इतने तीव्र थे कि प्रतापगढ़ शहर से लेकर आसपास के गांवों तक लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से पुराने और कच्चे मकानों में रह रहे लोग खेतों और खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का उपकेंद्र 24.09 उत्तरी अक्षांश और 74.88 पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भले ही तीव्रता मध्यम श्रेणी की रही हो, परंतु इसका असर सीधे तौर पर आमजन के मनोविज्ञान पर देखा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता के निर्देश जारी किए।

प्रतापगढ़ में भूकम्प के झटकों से दहशत, जानमाल की हानि नहीं
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार रात्रि अचानक तेज धमाके जैसे झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात को एकाएक तेज आवाज के साथ उनके मकानों में कंपन महसूस हुआ। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और पूरी रात जागकर बिताई। हालांकि, प्रशासन ने स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत और जांच टीम मौके पर भेजी। जिलाधिकारी डॉ. अंजली राजोरिया ने नवज्योति से विशेष बातचीत में बताया कि हमें देर रात ग्रामीण क्षेत्रों से तेज धमाके और कंपन की सूचनाएं प्राप्त हुईं। प्रथम दृष्टया लोगों ने भूकम्प जैसे झटकों की बात कही, परंतु मौसम विभाग या किसी अधिकृत एजेंसी से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एहतियातन पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और वस्तुस्थिति का आकलन कराया गया। डॉ. राजोरिया ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से धमाके की तेज आवाज और मकानों के हिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं।

सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं मौके पर भेजी गई टीम ने प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की संरचनात्मक क्षति या जनहानि की पुष्टि नहीं की है। विशेषज्ञों की मानें तो प्रतापगढ़ जिले में इससे पूर्व कभी भूकम्प जैसी कोई सूचना सामने नहीं आई है। यह जिला समुद्र तल से ऊंचाई पर स्थित है और प्रदेश के अपेक्षाकृत स्थिर भूगर्भीय क्षेत्रों में माना जाता रहा है।

प्रतापगढ़ में पटवारी 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर प्रतापगढ़ इकाई ने मदन सिंह मोहिल पटवारी पटवार हल्का निनोर, तहसील दलोट, जिला प्रतापगढ़ को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. की प्रतापगढ़ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि भूमि के सीमाज्ञान कार्य की एवज में मदन सिंह मोहिल द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि मांगी।

परिवादी की शिकायत पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की प्रतापगढ़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया। टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी मदन सिंह को परिवादी से 4 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि ट्रेप कार्यवाही के दौरान आरोपी की तलाशी में उसके पास 46 हजार 520 रुपये की संदिग्ध राशि बरामद हुई है, जिसके संबंध में आरोपी द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया।

जेईएन 1.30 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
न्यूज सर्विस अरनोद। एसीबी चित्तौड़गढ़ ने समग्र शिक्षा अभियान ब्लॉक अरनोद के जेईएन आशुतोष सुथार को 1 लाख 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी एडीजी हेमंत प्रियदर्शी के अनुसार शिकायत मिली थी कि विद्यालय में लेबोरेट्री निर्माण कार्य के 82 लाख रुपए का बिल पास करने की एवज में जेईएन आशुतोष सुथार द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए जेईएन आशुतोष सुथार पुत्र रमेश चंद सुथार निवासी ग्राम पोस्ट बारावरदां, प्रतापगढ़ को परिवादी से 1 लाख 30 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कनिष्ठ अभियंता ने शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 50 हजार रुपए रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे।

Pratapgarh Women Naked Parade: आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पति समेत 7 गिरफ्तार, सीएम ने किया 10 लाख की आर्थिक मदद का एलान
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में पति समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने 10 लाख की आर्थिक मदद देने का एलान किया है। साथ ही नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एम एन की निगरानी में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

ये है मामला
प्रतापगढ़ में एक आदिवासी महिला को उसके पति ने निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया। शुक्रवार शाम को इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। ये घटना गुरुवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम पारसोला क्षेत्र के चरीपाड़ा गांव का है। सूत्रों के अनुसार चरित्र संदेह को लेकर कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। वहीं सीएम गहलोत ने भी पुलिस महानिदेशक को मौके पर भेजने और इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने ने कहा था कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है।

सीएम गहलोत ने की पीड़िता से मुलाकात
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज के अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए भीलवाड़ा से धरियावाद जाकर पीड़ित महिला से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया। उनका गंगापुर सिटी का कार्यक्रम 4 सितंबर को होगा।

राहुल गांधी कब आएंगे धरियावद? : गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर लिखा कि राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं बनाई है! कांग्रेस का पाखंड भी अब निर्वस्त्र हो गया है। कहां है राहुल गांधी? कब आएंगे धरियावद? कब मांगेंगे अशोक गहलोत से इस्तीफा और करेंगे राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग?

राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं।

धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट… pic.twitter.com/iQUt0PIdNQ

— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) September 1, 2023

आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है: वसुंधरा राजे
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इस घटना पर ट्वीट कर लिखा कि प्रतापगढ़ जिले की पहाड़ा ग्राम पंचायत, धरियावाद में एक गर्भवती युवती को सरेआम निर्वस्त्र करने का अश्लील वीडियो वायरल होता रहा और घटना की प्रशासन को खबर तक नहीं थी। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ने इस कदर पैर पसारे है कि आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। महिला अत्याचार में प्रदेश को देश में नंबर 1 बनाने की जिम्मेदार स्वयं कांग्रेस सरकार की है। मुख्यमंत्री जी - आख़िर ऐसी क्या मजबूरी है कि राजस्थान में बेटियों की लुटती अस्मत और चीखें आपकी कांग्रेस सरकार को सुनाई नहीं देतीं?

प्रतापगढ़ जिले की पहाड़ा ग्राम पंचायत, धरियावाद में एक गर्भवती युवती को सरेआम निर्वस्त्र करने का अश्लील वीडियो वायरल होता रहा और घटना की प्रशासन को खबर तक नहीं थी।

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ने इस कदर पैर पसारे है कि आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। महिला…

— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) September 1, 2023

जेपी नड्डा बोले- सरकार पूरी तरह से अनुपस्थित
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है। उन्होंने गहलोत सरकार को निशाने पर लेते हुए लिखा कि राजस्थान में सरकार पूरी तरह से अनुपस्थित है। सीएम और मंत्री गुट की लड़ाईयों को खत्म करने में व्यस्त हैं। राज्य में महिला सुरक्षा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ हर दिन उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।

The video from Pratapgarh, Rajasthan is shocking. What is worse is, governance in Rajasthan is totally absent. The CM and Ministers are busy settling factional squabbles, and the remaining time is spent appeasing one dynasty in Delhi. It's no wonder the issue of women’s safety is…

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 2, 2023