राजसमंद - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधायक पुत्र पर यौन शोषण का आरोप : राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज, एसपी ने दिए जांच के निर्देश
राजसमंद। जिले की भीम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरि सिंह रावत के पुत्र और भाजपा नेता रणजीत सिंह रावत पर एक बेवा महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्यावर जिले की इस महिला ने बुधवार को राजसमंद पहुंचकर एसपी हेमंत कलाल को परिवाद सौंप यौन शोषण, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना तथा जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद जिले की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पीड़िता ने परिवाद में बताया कि उसकी मुलाकात रणजीत सिंह से वर्ष 2014 में हुई थी। उस समय आरोपी की पत्नी एक कानूनी मामले में जेल में थी। इसी दौरान रणजीत सिंह के परिवार ने उसके साथ विवाह का प्रस्ताव रखा। महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया, जिसके बाद दोनों कथित रूप से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि वह करीब तीन वर्ष तक नंदावट स्थित निजी आवास पर रही, जहां उन्हें सामाजिक रूप से पति-पत्नी की तरह देखा जाता था।

परिवाद में आगे कहा गया है कि जब महिला ने कानूनी रूप से विवाह करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि वह अपनी पहली पत्नी के जेल से लौटने के बाद उसे तलाक देकर विवाह करेगा। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण होता रहा। बाद में आरोपी की पहली पत्नी के वापस आने पर उसने पीड़िता से दूरी बनानी शुरू कर दी और विवाह से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। डर के कारण वह असम चली गई, जहां उसने अपना जीवन यापन शुरू किया। महिला के अनुसार, इसके बाद भी रणजीत सिंह लगातार संपर्क में रहा और उसे वापस आने के लिए प्रलोभन देता रहा। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

इनका कहना है
आरोपी रणजीत सिंह रावत ने सभी आरोपों को निराधार बता इन्हें राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि वह ऐसी किसी महिला को नहीं जानते और सच्चाई पुलिस जांच में सामने आ जाएगी।

युवती की 4 दिन पहले हुई थी शादी : जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, जानें पूरा मामला
राजसमंद। क्षेत्र के सापोल गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पहाड़ी के समीप जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। घटना का पता उस समय चला, जब गांव की एक महिला सुबह खेत पर फसल में पानी देने जा रही थी। इस दौरान उसकी नजर नीम के पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राजनगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों मृतक चित्तौड़गढ़ के निवासी थे। युवक की पहचान ताराचंद (22) पुत्र मोहनलाल बैरवा, निवासी आरणी (राशमी) तथा युवती की पहचान सुमन (20) पुत्री जगदीश वैष्णव, निवासी बनाकिया (कपासन) के रूप में हुई है। घटनास्थल से एक बैग भी बरामद हुआ है, जिसमें कुछ संदिग्ध सामग्री मिली है। इसके अलावा घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर एक बिना नंबर की बाइक लावारिस मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका सुमन की चार दिन पहले ही शादी हुई थी, जबकि युवक पहले से विवाहित बताया जा रहा है।

पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा योजना के प्रकरणों का निस्तारण होने पर ही लूंगा वेतन: अरुण कुमार
राजसमंद। अगर किसी को सुशासन, सेवा और सच्चे नेतृत्व का उदाहरण देखना हो, तो वो राजसमंद के कलक्टर अरुण कुमार हसीजा की ओर देख सकता है। उनका एक संकल्प आज प्रशासनिक हलके में चचार्ओं का विषय बना हुआ है। हसीजा ने अपनी जिम्मेदारी को इतना अहम माना कि उन्होंने यह घोषणा कर दी है कि जब तक जिले में पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के सभी लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक वे खुद अपना वेतन नहीं लेंगे।

कदम प्रशासनिक ईमानदारी का प्रतीक

यह कदम न केवल प्रशासनिक ईमानदारी का प्रतीक है, बल्कि एक गहरी मानवीय संवेदनाओं से प्रेरित है। उन्होंने कहा, जब तक उस बच्चे को पालनहार योजना की राशि समय पर नहीं मिलती, जिसका पिता अब इस दुनिया में नहीं है, तब तक मैं खुद को एक जिम्मेदार अधिकारी नहीं मान सकता। इस कदम ने प्रशासनिक सेवा के सिद्धांतों को एक नए आयाम में ला खड़ा किया है, जहां अधिकारी सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि दिल से भी जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। हसीजा ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने इस फैसले से सिर्फ नतीजों का ही नहीं, बल्कि कार्यशैली का भी महत्व समझाया है।

पात्र लाभार्थियों को उनका हक दिलाने का संकल्प

28 जनवरी तक पालनहार सत्यापन का काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, साथ ही बुजुर्गों, दिव्यांगों और एकल नारियों के पेंशन सत्यापन के कार्य को भी प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों को इस महीने ही उनका हक दिलाने का संकल्प लिया गया है।

शत-प्रतिशत सत्यापन तक मत बनाना वेतन बिल

कलक्टर ने अधिकारियों को प्रेरित करने के लिए दंडात्मक कार्रवाई का रास्ता छोड़कर एक नया तरीका अपनाया है। उन्होंने कलक्ट्रेट के लेखाधिकारी को आदेश दिए हैं कि जब तक जिले के सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सत्यापन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करते, तब तक जनवरी का वेतन बिल तैयार नहीं किया जाए। रविवार को अवकाश के बावजूद, जिले का पूरा प्रशासनिक अमला, तहसीलदार और विकास अधिकारी मैदान में उतरे और अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुट गए। यह दृढ़ संकल्प न केवल प्रशासनिक दुनिया के लिए एक उदाहरण है, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा भी है।

काली स्कॉर्पियो में आए हमलावरों ने युवक को तलवार से काट डाला, आपसी रंजिश मेंं दिनदहाडे़ वारदात
राजसमंद। जिले के खमनोर क्षेत्र के गांव गुड़ा में मंगलवार सुबह चमत्कार चौराहे पर आधा दर्जन युवकों ने 30 वर्षीय हिम्मत सिंह दसाणा पर तलवार सहित अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर अवस्था में उसे नाथद्वारा स्थित गोवर्धन राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक और हमलावरों के बीच पिछले चार-पांच दिन से आपसी रंजिश चल रही थी। दो दिन पहले ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद के चलते हमलावरों ने मृतक का पीछा किया और चौराहे पर उस पर हमला कर दिया। पूरी घटना एक दुकान केसीसीटीवी कैमरेमें कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों को काली स्कॉर्पियो में आते और हमला करते देखा जा सकता है। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और राजपूत समाज के लोगों ने नाथद्वारा अस्पताल के मोर्चरी के बाहर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।

आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
खमनोर पुलिस ने देर शाम केलवाड़ा क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में हमेरसिंह, नाथूसिंह, हिम्मतसिंह, किशनसिंह, कालूसिंह और प्रेमसिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का अहमदाबाद में होटल व्यवसाय है और आपसी विवाद के चलते उन्होंने यह हत्या की।

कार पलटते ही धधकी आग : मासूम बालिका की मौत और दंपति सहित चार घायल, जानें पूरा मामला
आमेट। सरदारगढ़ रोड पर राजपुरा के समीप चलती कार पलटने से एक वर्ष की बालिका की मौत हो गई तथा दंपति व चालक सहित तीन जने गंभीर घायल हो गए। आमेट थानाधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात आमेट की ओर से रेलमगरा जा रही अर्टिका कार राजपुरा मोड पर अचानक अनियंत्रित होकर पांच पलटी खा गई। पलटने के बाद कार में अचानक आग लग गई। कार मेंविकास जैन (32) निवासी रेलमगरा व उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन (28) व उनकी 2 बेटियां 4 साल की गनिष्ठा व एक साल की प्रनिधि व कार ड्राइवर कालूराम सवार थे। कार में सवार विकास, उनकी पत्नी राजेश्वरी, बड़ी बेटी गनिष्ठा व कार ड्राइवर कालूराम को राहगीरों ने जलती हुई कार से बाहर निकाला। देखते ही देखते कार में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया जिससेहादस में एक साल की मासूम प्रनिधि जैन की जलने से मौत हो गईं। कार भी पूरी तरह जल कर राख हो गईं। सूचना मिलते ही आमेट थानाधिकारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

जहां आमेट नगर पालिका की दमकल को मौके पर बुलाया गया। दमकल ने एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में सवार दंपती, उनकी बेटी व चालक चारों की हालत नाजुक बताई गई जिनका आमेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजसमंद आरके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसमेंराजेश्वरी जैन का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं विकास जैन की जीभ पूरी तरह से कट गई। सभी का राजसमंद के आर के अस्पताल मेंइलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया  कि यहां मोड़ पर करीब बारह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोड़ इतना विकट है कि अनजान वाहन चालक गाड़ी को संतुलित नहीं कर पाता।

अंतरराज्यीय सेक्सटॉर्शन गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार : बुजुर्ग से किस्तों में वसूले 7.74 लाख रुपए, देशभर में 5 करोड़ से अधिक की ठगी स्वीकारी
राजसमंद। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए सेक्सटॉर्शन करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रकरण में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब राजसमंद निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवादी को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसमें महिला की ओर से आपत्तिजनक हरकतें की जा रही थीं। कॉल के दौरान आरोपियों ने स्क्रीन रिकॉडिंर्ग कर ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग किस्तों में कुल 7 लाख 74 हजार 400 रुपए वसूल लिए। बदनामी के डर से बुजुर्ग लगातार रकम देता रहा, लेकिन मांग बंद न होने पर उसने पुलिस से संपर्क किया।

मेवात-डीग से संचालित हो रहा था गिरोह
पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि गिरोह डीग और मेवात क्षेत्र से संचालित हो रहा था। साइबर थाना पुलिस की विशेष टीम ने पहाड़ी (डीग) क्षेत्र में दबिश देकर ग्राम कठौल निवासी नासिर (28) पुत्र हिब्जु खां मेव और मक्खी उर्फ इब्राहिम मेव (26) पुत्र हाजी दीन मोहम्मद मेव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने देशभर में करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इनके पास से ठगी की कुछ राशि भी बरामद की है।

इस तरह करते थे ठगी
गिरोह के सदस्य गर्लफ्रेंड सर्च एप के माध्यम से व्हाट्सएप नंबर हासिल कर महिला की आवाज में बातचीत करते थे। वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर पीड़ित को फंसाया जाता और उसकी स्क्रीन रिकॉडिंर्ग कर ली जाती थी। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कभी महिला, कभी उसके परिजन, कभी यूट्यूब कर्मचारी और कभी पुलिस अधिकारी बनकर डराया जाता था। पीड़ितों से यूपीआई क्यूआर कोड, बैंक खाता या यूपीआई नंबर के जरिए रकम जमा करवाई जाती थी। पुलिस के अनुसार मानसिक दबाव के कारण कई पीड़ित गंभीर तनाव में आ जाते थे। ठगी की राशि किराए या धोखे से खरीदे गए बैंक खातों में मंगवाकर तुरंत निकाल ली जाती थी और आपस में बांट ली जाती थी।

राजसमंद जिले के देलवाड़ा क्षेत्र की घटना : रेस्क्यू करने गए चार वनकर्मियों को उग्र पैंथर ने कर डाला घायल, भागते-भागते दम तोड़ा
राजसमंद। जिले के देलवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार का दिन वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के लिए काफी रोमांचक रहा। राजसमंद-उदयपुर फोरलेन के किनारे एक घायल पैंथर अचानक आक्रामक हो गया और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऐसी तेजी से हमला बोला कि टीम के चार अनुभवी वनकर्मी घायल होकर गिर पड़े। पैंथर का यह व्यवहार और फिर भागते-भागते ही उसकी संदिग्ध मौत ने वन विभाग को भी उलझन में डाल दिया है। बताया गया कि गुरुवार देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पैंथर गंभीर रूप से घायल हो गया था। टक्कर के बाद वह फोरलेन पर इधर-उधर घूमता रहा, जिससे राहगीरों में डर पैदा हो गया। रातभर भटकने के बाद वह हाईवे से सटे खेतों में जाकर छिप गया। शुक्रवार सुबह से ही वन विभाग की टीमें उसकी तलाश में जुट गई थीं। दोपहर करीब एक बजे पैंथर खेत के पास दर्द से तड़पता मिला। जैसे ही टीम ने रेस्क्यू की कोशिश की, घायल पैंथर अचानक उग्र हो गया। रेस्क्यू टीम के वनकर्मी पन्नालाल कुमावत जैसे ही पैंथर की ओर बढ़े, वह बिजली की गति से उन पर झपटा। पन्नालाल को बचाने के लिए दौड़े हरीश लौहार, घनश्याम पूर्बिया और गिरधारीलाल पर भी उसने हमला कर दिया।  कुछ ही पलों में चारों जमीन पर गिर पड़े और चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण उनकी मदद के लिए दौड़े, तो पैंथर मौके से भाग गया।

भागते-भागते गश खाकर गिरा, वहीं ढेर :

हमले एवं ग्रामीणों के आने के बाद पैंथर जंगल की ओर भागा। वन विभाग और ग्रामीण उसे काबू में करने के लिए पीछा करते रहे लेकिन कुछ ही मिनट बाद वह गश खाकर गिरा और वहीं उसकी मौत हो गई। यह देखकर वन विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। बाद में घायल वनकर्मियों को  कालीवास स्थित अनंता मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हृदयाघात की आशंका :

अचानक हमले, तनाव और पहले से लगी गंभीर चोटों के कारण पैंथर को हृदयाघात हो सकता है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
- इस्माइल शेख, रेंजर, वन विभाग नाथद्वारा

महिला स्टाफ से दुर्व्यवहार : ग्रामीणों का स्कूल पर प्रदर्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
राजसमंद। देलवाड़ा ब्लॉक के बिलौता स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक महिला कर्मचारी की ओर से लगाए गए प्रताड़ना और अनुचित व्यवहार के आरोपों के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन कर स्कूल की घेराबंदी कर दी। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि शिक्षक लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा है, अनुचित टिप्पणियां कर रहा है और बार-बार प्रपोज करता है। कुछ छात्राओं ने भी शिक्षक पर गलत स्पर्श करने और विरोध करने पर अभिभावकों से संबंधों का हवाला देकर बात दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और शिक्षक व प्रिंसिपल के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को देखते हुए सीबीईओ, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत किया।

आरोपी शिक्षक झाला लगभग 29 वर्ष से स्कूल में कार्यरत है और ग्रामीणों में उसकी पहले अच्छी छवि मानी जाती थी, लेकिन हालिया आरोपों के बाद माहौल बिगड़ गया। ग्रामीणों ने पीईईओ पर भी लापरवाही का आरोप लगाया कि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। सीबीईओ कमलेंद्रसिंह राणावत ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है और जांच पूरी होने तक शिक्षक को देलवाड़ा मुख्यालय पर एपीओ कर दिया है। पीईईओ को नोटिस जारी किया गया है। विभागीय जांच जारी है और अधिकारी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं।

नाथद्वारा में अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त : 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका, नाकाबंदी में भाग रहा था संदिग्ध
नाथद्वारा। राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारी मात्रा में विस्फोटक से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। बताया गया है कि पिकअप में इतनी अधिक मात्रा में विस्फोटक सामग्री भरी थी कि यदि यह एक बार में ब्लास्ट हो जाती, तो करीब 10 किलोमीटर तक का इलाका प्रभावित हो सकता था। सूत्रों के अनुसार यह विस्फोटक आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर लाया जा रहा था। एमबी एक्ट के तहत जिलेभर में एसपी ममता गुप्ता के निर्देश पर नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान आमेट रोड पर पुलिस नाकेबंदी को देखते ही एक पिकअप संदिग्ध रूप से भागने लगी, जिससे पुलिस को शक हुआ। कुछ दूरी पर पीछा कर वाहन को रोका गया। तलाशी में पिकअप के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विस्फोटक की क्वांटिटी बेहद अधिक है और उसके इस्तेमाल व गंतव्य को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि नाथद्वारा क्षेत्र में फेल्सपार की माइनिंग होती है और उच्च न्यायालय द्वारा ब्लास्टिंग पर प्रतिबंध होने के बावजूद चोरी-छिपे विस्फोटक के उपयोग की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि विस्फोटक कहां से लाया गया, किसे डिलीवर होना था और इसका उद्देश्य क्या था। श्रीनाथजी थाना पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सिंहाड़ थाने पर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारी विस्फोटक के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं तथा जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

शिक्षा मंत्री के बयान से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कहा- सरकारी स्कूलों में मौजूद धार्मिक स्थलों पर होगी कार्रवाई
राजसमंद। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में धार्मिक स्थलों की मौजूदगी पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घोषणा स्कूली शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने राजसमंद दौरे के दौरान की, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मंत्री ने पिपलांत्री गांव के कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने अव्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। दो स्कूलों के शौचालयों में गंदगी देखकर मंत्री ने नाराजगी जताई। इसके अलावा अन्य दो स्कूल  परिसरों में धार्मिक स्थल पाए जाने पर उन्होंने इसे सरकारी निर्देशों का उल्लंघन मान कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विद्यालय में धार्मिक स्थल या अतिक्रमण पाया जाता है, तो शाला प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार का सख्त रुख भी स्पष्ट करते कहा कि राजस्थान के किसी भी सरकारी स्कूल में धार्मिक स्थलों की अनुमति नहीं होगी। शिक्षा मंत्री ने संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते कहा कि पिछली सरकार ने स्कूलों का उद्घाटन तो किया, लेकिन शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की, जिसका खमियाजा वर्तमान सरकार को भुगतना पड़ रहा है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जल्द ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी और संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

पति ने पत्नी को पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा, दोनों ने साथ बैठकर पी शराब
कुंभलगढ़। केलवाड़ा क्षेत्र के पोकरिया गांव में मंगलवार देर रात शराब के नशे में हुए विवाद में पति ने पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पति भंवरलाल पत्नी लहरो बाई से मिलने ससुराल आय था। इसी दौरान दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप ले लिया।

विवाद बढ़ने पर भंवरलाल ने पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुसिल ने आरोपी को डिटेन कर लिया। पुलिस ने शव का केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शाम तक  परिजनों को सौंप दिया। मृतका का एक साल पहले आरोपी के साथ नाता विवाह हुआ था।

पैंथर ने बुजुर्ग को नोंच डाला : सिर फटा, एक आंख निकाली ; शरीर पर 10 से अधिक गहरे घाव
राजसमंद। जिले के झोर गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब झाड़ियों में छिपे पैंथर ने अचानक 87 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। खेत में अकेले बैठे जगरूप पर पैंथर ने पीछे से झपट्टा मारा और पंजों से चेहरा बुरी तरह नोच डाला। सबसे भयावह क्षण तब आया, जब पैंथर ने उनकी एक आंख निकाल दी। बुजुर्ग के बेटे किशन कीर ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे खेत पर गए थे। कुछ देर काम करने के बाद वे आराम कर रहे थे, तभी पास की झाड़ियों से पैंथर ने हमला किया। हमले में उनका सिर फट गया, चेहरा लहूलुहान हो गया और एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर पैंथर भाग गया।

शरीर पर 10 से अधिक गहरे घाव
घटना के बाद किशन, बालू कीर और सोहन कीर घायल बुजुर्ग को तुरंत राजसमंद के आरके गवर्नमेंट हॉस्पिटल ले गए। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि पैंथर के पंजों और दांतों से सिर, पीठ, चेहरा आदि पर दस से अधिक गहरे घाव आए हैं।