राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल 15 दिसंबर को लेंगे शपथ
जयपुर। राजस्थान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामनिवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह रामनिवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल के सामने होगा। जोशी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, नड्डा, शाह, सिंह, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में नवनिर्वाचित विधायक, पार्टी के नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुत हासिल करने के बाद मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई और सांगानेर से पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया और विद्याधरनगर से विधायक दिया कुमारी और दूदू से विधायक प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा पूर्व मंत्री एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया।

Rajasthan New CM: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बने, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम
जयपुर। बीजेपी ने राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक है। उन्होंने पुष्पेेंद्र भारद्वाज को 48 हजार वोट से हराया था। 15 दिसंबर को राजस्थान में शपथ समारोह होगा।

भजनलाल पहली बार विधायक का चुनाव लड़े थे और पहली बार जीतते ही वे सीधा मुख्यमंत्री बन गए। भजनलाल शर्मा बीजेपी संगठन में लंबे समय से कार्य कर रहे थे। वह बीजेपी महामंत्री रहे हैं। भजनलाल भरतपुर के अटारी के रहने वाले हैं। वह आरएसएस और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। विधायक दल की बैठक से पहले फोटो सेशन हुआ था।

बैठक के बाद पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए मीडिया को बताया कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

भजनलाल शर्मा पार्टी में प्रदेश महामंत्री के रुप में भूमिका निभा रहे थे और हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाया और वह पहली बार विधायक बने। वह चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेन्द्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से हराकर विधायक निर्वाचित हुए।

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम होंगे। प्रेम चंद बैरवा दूदू से विधायक है। बैरवा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 35 हजार से अधिक मतों से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2013 के चुनाव में भी दूदू से विधायक चुने गए। वहीं दीया कुमारी विद्याधर नगर से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल को प्रदेश में सर्वाधिक 71 हजार से अधिक मतों से हराकर दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई। इससे पहले वह वर्ष 2013 से सवाईमाधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़कर पहली बार विधायक चुनी गई थी। वह विद्याधरनगर से विधायक चुने जाने से पहले राजसमंद से सासंद थी और उन्होंने विधायक बनने के बाद संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

वासुदेव देवनानी स्पीकर होंगे। वह अजमेर नॉर्थ से विधायक है। देवनानी अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पाचंवीं बार विधायक बने और इससे पहले भाजपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। देवनानी पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता है।

करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव नामांकन आज, पांच जनवरी को वोटिंग
जयपुर। विधानसभा क्षेत्र करणपुर में चुनाव के लिए 12 दिसंबर से अधिसूचना के साथ ही नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराने के लिये 12 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

अधिसूचना के साथ ही आरओ करणपुर नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। 19 दिसम्बर तक नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 20 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की छंटनी और 22 दिसम्बर तक नामांकन पत्रों को वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। पांच जनवरी को मतदान और 8 जनवरी को मतों की गणना जिला मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

विधानसभा क्षेत्र एक नजर
करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 11 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस को नए प्रत्याशी का नामांकन करना होगा। करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 249 मतदान केंद्र हैं। क्षेत्र में छह दिसंबर तक 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता थे। इनमें 1,25,850 पुरुष व 1,14,966 महिला, 180 सर्विस वोटर और 10 अन्य (ट्रांसजेंडर) मतदाता हैं।

Rajasthan CM Conflict: राजस्थान को आज मिलेगा नया सीएम
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का इंतजार अब खत्म हो गया है। राजस्थान को मंगलवार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जयपुर आएंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1.30 बजे विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में पहले विधायकों का रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद लंच। इसके बाद 3.30 बजे औपचारिक बैठक होगी, जिसमें सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। हालांकि विधायकों को सुबह 11 बजे ही पार्टी कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में संभव है कि केन्द्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के सीएम चेहरे पर सभी की राय जानने के लिए वन-टू-वन संवाद भी करें। इसमें केन्द्रीय आलाकमान पर फैसला छोड़े जाने के प्रस्ताव पर भी विधायकों की सहमति ली जा सकती है। सोमवार को दिनभर भाजपा ऑफिस में नए विधायक आते रहे, जिनसे प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से संवाद हुआ।

दो डिप्टी सीएम-स्पीकर बनेंगे
सीएम का चेहरा तय होने के बाद निर्वाचित विधायकों में से ही दो डिप्टी सीएम और विधानसभा स्पीकर का चयन भी किया जाएगा। इनमें किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, भजनलाल शर्मा और सीएम रेस से बाहर होने पर जोगेश्वर गर्ग, वासुदेव देवनानी, मदन दिलावर, कालीचरण सराफ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी के नाम सबसे आगे हैं।

छत्तीसगढ़-एमपी के चेहरों के मुताबिक सीएम की रेस में ये नेता

जनरल व एससी वर्ग से बनने कीसर्वाधिक उम्मीद
छत्तीसगढ़ में एसटी, एमपी में ओबीसी सीएम बनाया गया है। ऐसे में राजस्थान में मुख्यत: जनरल जातियों (ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत) या फिर एससी वर्ग से सीएम बनाए जाने की सर्वाधिक उम्मीद है। ऐसे में निर्वाचित विधायकों में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, विधायक दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, जोगेश्वर गर्ग, महंत प्रतापुरी और गैर निर्वाचित में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, राष्टÑीय महासचिव सुनील बंसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नाम रेस में है।

महिला सीएम बनी तो
दोनों राज्यों में एसटी-ओबीसी और पुरूष सीएम बने हैं। ऐसे में जातिगत समीकरणों के अनुसार पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, चार बार की विधायक सिद्धी कुमारी और दो बार की विधायक दीया कुमारी का नाम रेस में है।

संघनिष्ठ सीएम बने तो
दोनों राज्यों में संघनिष्ठ चेहरों को तवज्जो दी है। ऐसे में प्रदेश में निर्वाचित विधायकों में कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, जोगेश्वर गर्ग और बिना निर्वाचितों में ओम प्रकाश माथुर, सुनील बंसल, गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम आगे है।

आज ही सरकार बनाने का दावा होगा, 14-15 को शपथ ग्रहण
भाजपा विधायक दल का नेता यानी सीएम चुने जाने के तुरंत बाद भाजपा के शीर्ष नेता सहित चयनित सीएम जाकर राज्यपाल कलराज मिश्र से देर शाम ही सरकार गठन के लिए दावा पेश करेगा। जानकारी के अनुसार सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 14-15 दिसम्बर को तय है। संभवत: पूर्व की भांति विधानसभा के बाहर राजपथ पर शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

मालवीय नगर विधायक सराफ होंगे विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर
जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर जयपुर शहर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक कालीचरण सराफ होंगे। सराफ सबसे वरिष्ठ विधायक है और आठवीं बार विधायक बने हैं। इनके बाद दूसरे नंबर के वरिष्ठ विधायक प्रतापसिंह सिंघवी है, जो सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं।

इस विधानसभा का सत्र जनवरी के पहले सप्ताह में बुलाया जा सकता है। इस सत्र के पहले दिन राज्यपाल कलराज मिश्र प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलवाएंगे। दूसरे दिन प्रोटेम स्पीकर सभी 199 निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर मतदान पांच जनवरी को होगा और मतों की गिनती 12 जनवरी को कराई जाएगी। इसके बाद ही नवनिर्वाचित विधायक को शपथ दिलवाई जाएगी। विधानसभा सचिवालय ने नए सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांच साल पहले पन्द्रहवीं विधानसभा का पहला सत्र 18 से 20 जनवरी 2019 को बुलाया गया था। इससे पहले 14 जनवरी को राज्यपाल कल्याण सिंह ने सबसे वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद कटारिया को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई थी। इसके बाद दूसरे दिन कटारिया ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ लिवाई थी। उसी दिन विधानसभा अध्यक्ष के लिए डॉ. सीपी जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था और 16 जनवरी को उनका निर्वाचन हुआ था। पन्द्रहवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव के मतदान तीन दिसम्बर को हुआ था। नतीजे 11 दिसम्बर को घोषित किए गए थे। इसके बाद 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद पर अशोक गहलोत तथा उप मुख्यमंत्री पद पर सचिन पायलट ने शपथ ली थी। पन्द्रहवीं विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी को पूरा होगा। इस बार 25 नवम्बर को मतदान हुआ था और तीन दिसम्बर को नतीजे घोषित किए गए थे।

Rajasthan CM Face Conflict: राजस्थान में सीएम कौन? कल तय होने की उम्मीद
जयपुर। राजस्थान में भाजपा किसे मुख्यमंत्री बना रही है, इसका पटाक्षेप रविवार को होने की उम्मीद है। केन्द्रीय नेतृत्व ने शुक्रवार को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। तीनों नेताओं का रविवार को जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार वे इसी दिन भाजपा विधायक दल की बैठक लेंगे और सर्वसम्मति से सीएम का चेहरा तय करेंगे।  पर्यवेक्षक नियुक्ति किए जाने के बाद राजनाथ ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मंत्रणा की है। संसद सत्र में गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी से भी फीडबैक लिया है। राजस्थान में सीएम का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर बीते पांच दिन से दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्तर पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। भावी सीएम को लेकर सारे गुणा-भाग, समीकरणों पर आपसी विचार विमर्श हो रहा है। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे से भी नड्डा ने लंबी वार्ता की है।

नड्डा के बाद अमित शाह से मिली वसुन्धरा
बुधवार की रात दिल्ली गई पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने गुरुवार की देर रात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। दोनों की मुलाकात प्रदेश में सीएम फेस को लेकर काफी अहम बताई जा रही है।

सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम के भी आसार
उच्चस्थ सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक में सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम भी तय हो सकते हैं। भाजपा सीएम तय होने के साथ ही लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अन्य जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर दो चेहरों की ताजपोशी कर सकती है।

एमपी-छत्तीसगढ़ में भी पर्यवेक्षक नियुक्त
राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण एवं पार्टी सचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सवार्नंद सोनोवाल एवं पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम पर्यवेक्षक होंगे।

कांग्रेस: अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती!
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान के सामने राजस्थान में विधानसभा चुनाव में हारने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती है। पार्टी में यदि पीढ़ीगत बदलाव की निरंतरता को देखा जाए तो पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इस पद के स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे हैं। इसी प्रकार कांग्रेस आलाकमान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए आम चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भी बदल सकती है। क्योंकि साल 2014 के आम चुनाव से पहले सचिन पायलट को पीसीसी चीफ बनाया गया था। माना जा रहा है कि अभी पार्टी नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष चुनने की जल्दबाजी में नहीं है। क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा में अभी भी सरकार के चेहरे को लेकर शीर्ष स्तर पर मंत्रणा एवं मंथन जारी है। लेकिन जयपुर में संपन्न हुई विधायक दल की बैठक के बाद इसकी सुगबुगाहट जरूर शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष के नामों में वरिष्ठता के लिहाज से पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय का नाम भी शामिल है। जो वागड़ से आने के अलावा आदिवासी समाज से भी संबंधित हैं। इसी प्रकार यदि कांग्रेस आलाकामन ने सामाजिक एवं पार्टी के राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की। तो पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और हरीश जोशी पर भी वरिष्ठता के लिहाज से विचार संभव है। माना जा रहा है कि राजस्थान में नई सरकार के शपथ लेने के बाद विधानसभा सत्र की शुरूआत से पहले सभी वरिष्ठ एवं संबंधित नेताओं को दिल्ली बुलाकर नेतृत्व द्वारा चर्चा की जा सकती है।

भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों का एलान, राजस्थान के पर्यवेक्षक होंगे राजनाथ, विनोद तावड़े और सरोज पांडे
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तीन हिंदी भाषीय प्रदेशों में स्पष्ट जनादेश के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए तीन-तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री सहित तीन नाम

राजस्थान विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिलने के बाद मुख्यमंत्री नाम के लिए राष्ट्रीय स्तर मंथन जारी है। इसी बीच राजस्थान के लिए तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। तीन नामों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किए है।

मध्यप्रदेश के लिए भी बनाए पर्यवेक्षक

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन वहां भी जारी है। मध्यप्रदेश के लिए आशा लाकड़ा, के. लक्ष्मण और मनोहर लाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ के लिए भी पर्यवेक्षकों का एलान

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिला है। जिसके बाद तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्ति की गई है। जिसमें अर्जुन मुण्डा, सर्वानंद सोनेवाल, दुष्यंत कुमार गौतम का नाम है।

विधायक कंवरलाल मीणा बोले- आरोप सरासर गलत, ललित को लेने 30-35 अपरिचित आए तो रोका, पिता आए तो जाने दिया
जयपुर। विधायक कंवरलाल ने कहा कि हम सब यहां खुद आपसी सहमति से रुके थे। किसी ने नहीं रुकवाया। उस दिन 5 दिसम्बर की रात को करीब 2.30 बजे 30-35 अपरिचित लोग आकर विधायक ललित को ले जाने लगे तो परिचित नहीं होने की वजह से हमने उनके साथ ललित को नहीं भेजा। बाद में उनके पिता और पूर्व विधायक हेमराज मीणा लेने आए तो ललित को उनके साथ सहर्ष भेज दिया। सांसद दुष्यंत तो उस दिन दिल्ली लोकसभा में थे। उनकी लोकसभा में उपस्थिति देखी जा सकती है। वे तब से ही दिल्ली में है। मोबाइल पर उनकी लोकेशन भी देखी जा सकती है। इस अवधि में मेरी सांसद से कोई बात ही नहीं हुई। विधायकों को इतनी रात आकर उन्हें ले जाना और सांसद पर आरोप लगाना एक षड़यंत्र है।  कहा कि हम सब झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र के विधायक हैं जो जीतने के बाद ललित मीणा सहित बारां के आरएसएस कार्यालय और भाजपा कार्यालय गए। सुबह छह बजे अपने-अपने घरों से हम सब अपनी-अपनी गाड़ियों में जयपुर आए। अपनी आपसी सहमति से एक साथ यहां रुके। बाड़ाबंदी जैसी कोई बात कहना शरारतपूर्ण है। क्या किसी विधायक को उसकी मर्जी के बिना जबरन ले जाया जा सकता है? यह असंभव है। झालावाड़-बारा दुष्यंत सिंह का अपना खुद का लोकसभा क्षेत्र है। अपने लोकसभा क्षेत्र के विधायकों की कौन बाड़ाबंदी करेगा।

Rajasthan CM Face Race: वसुंधरा ने की नड्डा से मुलाकात, आलाकमान के बुलावे पर जोशी देर रात दिल्ली रवाना
जयपुर। राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री को लेकर राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटा 10 मिनट बातचीत हुई।

नड्डा से मिले किरोड़ीलाल और दीया कुमारी
गुरुवार को ही नवनिर्वाचित विधायक किरोड़ीलाल मीणा एवं दीया कुमारी ने भी जेपी नड्डा से भेंट की है। जबकि गुरुवार को ही संसद सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बाबा बालकनाथ ने भी अमित शाह से मुलाकात की है। शाम को ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी शाह से मुलाकात की। असल में, राजधानी दिल्ली में विभिन्न नेताओं के बीच हो रही ताबड़तोड़ मेल-मुलाकातों, चर्चा एवं संवाद को मुख्यमंत्री पद के चयन से जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी से मिले शाह
उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात  की। दोनों नेताओं के बीच बीते तीन दिनों से जारी संवाद एवं चर्चा को राजस्थान समेत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में भावी मुख्यमंत्री के चयन की कवायद माना जा रहा है। इस कसरत में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन मंत्री बीएल संतोष भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि जल्द विधायक दल की बैठकें तय होने जा रही हैं। साथ ही केद्रीय नेतृत्व की ओर से दिल्ली से भेजे जाने वाले पार्टी पर्यवेक्षकों के नामों की भी घोषणा होने वाली है।

जोशी को बुलाया
इस बीच केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को दिल्ली बुलाया है। गुरुवार रात 9.30 बजे वे दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह उनकी नड्डा और शाह से मुलाकात हो सकती है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे को नहीं मिली तवज्जो
जयपुर। राजस्थान में सोलहवीं विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनाव में मतदाताओं के छोटी राजनीतिक पार्टियों को तवज्जों नहीं देने से इस बार भी तीसरा मोर्चा उभरकर सामने नहीं आ सका।

इस चुनाव में जनता ने तीसरे मोर्चे को पूरी तरह नकार दिया जिससे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आम आदमी पार्टी (आप) सहित कुछ अन्य दलों के तीसरे मोर्चे के रुप में इस चुनाव में उभरकर सामने आने के जहां दावे खोखले साबित हुए वहीं इन पार्टियों के नेताओं के उनके दल के सहारे बिना किसी की सरकार नहीं बन पाने के सपने भी चूर हो गए। इस चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर अन्य पार्टियों की कुल सात सीटें आई जबकि इस बार इनसे अधिक आठ निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

इससे तीसरे मोर्चा के लिए प्रयास कर रहे रालोपा के संयोजक हनुमान बेनीवाल को सबसे ज्यादा झटका लगा है और वह इस चुनाव में केवल खुद ही खींवसर से चुनाव जीत पाये हैं जबकि पिछले चुनाव में उनकी पार्टी के तीन प्रत्याशी विधायक चुने गए थे। पिछले चुनाव के ठीक पहले नई पार्टी बनाने वाले श्री बेनीवाल पार्टी के गठन से ही प्रदेश में तीसरे मोर्च के उभरकर सामने आने के दावे कर रहे हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में रालोपा ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी और श्री बेनीवाल सांसद भी बने। गत 25 नवम्बर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए रालोपा ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन करके 120 से अधिक उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा था।

हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद सबसे ज्यादा 185 उम्म्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने वाली बसपा के इस चुनाव में केवल दो उम्मीदवार ही चुनाव जीत पाये जबकि पिछले चुनाव में इसके छह प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे लेकिन बाद में सभी कांग्रेस में शामिल हो गए।

इस चुनाव में इस बार भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) कांग्रेस और भाजपा के बाद सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बन गई जिसने तीन सीटें जीती जबकि उसने इस चुनाव में 27 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा। बीएपी भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) से अलग होकर नई पार्टी बनी है। गत विधानसभा चुनाव में बीटीपी के दो प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लडऩे वाली राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) पार्टी का एक प्रत्याशी ने चुनाव जीता। पिछले विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस की गहलोत सरकार में मंत्री बने सुभाष गर्ग इस बार फिर रालोद के टिकट पर चुनाव जीता। रालोद ने इस चुनाव में केवल एक ही अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा।

पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीतने वाली माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) इस बार एक भी सीट नहीं जीत पाई। इस चुनाव में इसके अलावा आप पार्टी ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल ने राजस्थान में जनसभाएं कर कई दावे किए और 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे लेकिन उनकी पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई। इसी तरह रालोपा के साथ गठबंधन करने वाली एएसपी (कांशीराम) ने 46 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया लेकिन किसी प्रत्याशी को चुनावी सफलता हाथ नहीं लगी।

इसी तरह जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी चुनाव से पहले दावा किया था कि जेजेपी की चाबी से सरकार का ताला खुलेगा लेकिन इस चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुला। इस चुनाव में राइट टू रीयल पार्टी ने 26, आईपीजीपी ने 22, एआरपी ने 20 बीएमपी ने 18, माकपा ने 17, एवं एएलपी, एआईएमआईएम एवं बीटीसी ने 10-10 प्रत्याशी सहित अन्य कई पार्टियों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे लेकिन इनके किसी प्रत्याशी को चुनाव जीतने का अवसर नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में भाजपा 115 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया जबकि कांग्रेस 69 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

Rajasthan CM Face Race: वसुन्धरा राजे को दिल्ली से आया बुलावा, देर शाम हुई रवाना, आज होगी तस्वीर साफ
जयपुर। राजस्थान में चुनाव परिणाम के तीन दिन हो गए हैं, लेकिन बहुमत में आई भाजपा किसे सीएम बनाएगी, इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। केंद्रीय नेतृत्व से पर्यवेक्षक कब आएंगे और विधायक दल की बैठक कब होगी, इसे लेकर गुरुवार को तस्वीर साफ हो जाएगी। इसी बीच दूसरी ओर केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया है। वे बुधवार रात 10:30 बजे दिल्ली चली भी गई। राजे के दिल्ली बुलावा आने से तय है कि आज कल में ही सीएम चेहरा कौन होगा, तय हो जाएगा। राजे की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हो सकती है। वहीं दूसरी ओर जयपुर में भाजपा कार्यालय और राजे के आवास पर विधायकों के आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।

जोशी-चंद्रशेखर और अरुण सिंह विधायकों की राय जान रहे

भाजपा ऑफिस में पिछले दो दिन से विधायकों का आना जारी है। विधायकों से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सीधे वन-टू-वन बात कर रहे हैं। बातचीत में उनसे अप्रत्यक्षत: सीएम फेस पर रायशुमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर विधायकों ने पार्टी नेतृत्व पर अपना फैसला छोड़ा है।

वसुन्धरा के घर के बाहर लगे मोदी के होर्डिंग्स

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे के सिविल लाइन्स स्थिति सरकारी आवास पर मंगलवार देर रात पीएम नरेन्द्र मोदी की बड़ी फोटो के साथ मुख्य गेट के दोनों और बड़े होर्डिंग्स लगाए गए। इसमें वसुन्धरा राजे ने मोदी को राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीतने की बधाई और शुभकामनाएं दी है। नीचे राजे का नाम लिखा है। ऊपर एक कोने पर मोदी की गारंटी का लोगों लगा रखा है। लिखा है ‘हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी।’ दूसरे कोने पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल का फोटो है।

पीएम मोदी मुख्यमंत्री के लिए कर रहे मंत्रणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान समेत मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के भावी मुख्यमंत्रियों के नामों पर लगातार अपने आवास पर मंत्रणा कर रहे हैं। बुधवार को भी पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ फिर से मंत्रणा की।  सूत्रों के अनुसार राजस्थान में मुख्यमंत्री के साथ ही एक उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। ताकि लोकसभा चुनाव के लिहाज से प्रदेश में सामाजिक समीकरणों को दुरुस्त किया जा सके। सूत्रों के अनुसार तीनों ही प्रदेशों में मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री में से एक महिला को बनाया जाएगा। क्योंकि महिलाओं ने भाजपा को अच्छा खासा समर्थन दिया है। साथ ही भाजपा नेतृत्व का फोकस इसी बहाने आम चुनाव पर भी है।

शनिवार या रविवार को विधायक दल की बैठक!
भाजपा सूत्रों के अनुसार आगामी शनिवार या रविवार को राजस्थान समेत तीनों ही राज्यों में विधायक दल की बैठक संभव है। इसके लिए कल तक पार्टी की ओर से केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए जाएंगे। जो जयपुर, भोपाल एवं रायपुर पहुंचकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किए गए सीएम पद के लिए नेता के नाम पर विधायकों में सहमति बनाएंगे।