सीकर - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जमीनी विवाद में मारपीट के बाद बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जानें पूरा मामला
सीकर। जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। घटना मगरा तन करड़ गांव की है, जहां जमीन विवाद को लेकर देर रात मारपीट के बाद बुजुर्ग का गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान श्योजीराम जाट (65) के रूप में हुई है। उनके भाई मूलचंद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 1 बजे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मोटरसाइकिल पर आए एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-सरियों से हमला किया और जमीन पर कब्जा करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान श्योजीराम मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए जगदीश सहित अन्य लोगों को भी चोटें आईं। बताया गया कि आरोपी पहले भी दो बार जमीन पर कब्जे का प्रयास कर चुके थे और इस संबंध में पुलिस व प्रशासन को शिकायत दी गई थी।

7 साल की मासूम बच्ची से रेप : आरोपी चाचा को 20 साल के कठोर कारावास की सजा, जानें पूरा मामला
सीकर। ग्रामीण क्षेत्र में 26 मार्च 2023 को हुई घटना में 7 साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले आरोपी चाचा को पॉक्सो कोर्ट-1 ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का जुमार्ना भी लगाया और पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर स्कीम से 5 लाख रुपए दिलवाने की अनुशंसा की। लोक अभियोजक भवानी सिंह जेरठी ने बताया कि घटना के समय आरोपी 16 से 17 साल का था। उसने बच्ची को 10 रुपए का लालच देकर अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने घरवालों को घटना बताई, जिसके बाद पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया।

ट्रायल के दौरान 17 गवाह और 23 दस्तावेज पेश किए गए। किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी को बालिग मानते हुए ट्रायल चलाने का आदेश दिया। कोर्ट ने टिप्पणी की कि आरोपी ने चाचा-भतीजी के रिश्ते को कलंकित किया है। आदेशानुसार आरोपी 1 जनवरी 2027 तक सम्प्रेषण गृह में रहेगा, उसके बाद जेल भेजा जाएगा। जज विक्रम चौधरी ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि पीड़िता इतनी मासूम है कि उसने आरोपी को पूरे बयान में चाचा कहकर संबोधित किया। लेकिन रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने ही बच्ची के साथ रेप किया, जो समाज और रिश्तों पर गहरा कलंक है।

पुलिस का दावा: खाटूश्याम मंदिर की जासूसी सूचना अफवाह, सोशल मीडिया पर एक दिन पहले आतंकियों को सूचना देने की बात हुई थी वायरल
सीकर। खाटूश्यामजी मंदिर की जासूसी को लेकर वायरल हो रही खबरों को एसपी ने अफवाह बताया है। एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि जासूसी को लेकर जो भी अफवाहें चल रही हैं, वह पुख्ता नहीं है। पुलिस के पास भी ऐसा कोई इनपुट नहीं है। एसआईटी की जांच में भी ऐसी जानकारी नहीं आई है। गाजियाबाद पुलिस ने जासूस गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसको लेकर कई अफ वाहें चल रही थी कि इस गिरोह ने सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर और कस्बे के फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर पाकिस्तान भेजे थे, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। गौरतलब है कि, सोशल मीडिया में एक दिन पहले खाटू की जानकारी आतंकियों को देने की सूचना वायरल हो रही थी। इससे मंदिर कमेटी सहित कस्बे को लोगों में चिंता बढ़ गई थी।

भक्तों की झोली भरने आज दहलीज लाघेंगे खाटू श्याम, नीले घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा श्याम
खाटूश्यामजी। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर बाबा श्याम नीले घोड़े पर सवार होकर भव्य रथयात्रा के साथ नगर भ्रमण करेंगे। वर्षभर श्रद्धालु इस रथयात्रा का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खाटू नरेश, शीश के दानी और लखदातार के नाम से विख्यात बाबा श्याम जब श्याम मंदिर से शाही अंदाज में प्रस्थान करेंगे, तो यह क्षण भक्तों के लिए विशेष होगा। रथयात्रा मंदिर प्रांगण से रवाना होकर श्याम कुंड मार्ग, जांगिड़ मोहल्ला, अस्पताल चौराहा, राजू की चैन होते हुए मुख्य बाजार तक पहुंचेगी। इस दौरान हजारों श्रद्धालु रथ के दर्शन और प्रसाद पाने की लालसा में साथ चलेंगे। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और गुलाल के साथ भक्त बाबा की भक्ति में झूमते नजर आएंगे। एकादशी के अवसर पर बाबा श्याम चांदी के रथ में विराजमान होकर नगरवासियों को दर्शन देंगे। श्रद्धालु पूजा की थाली लेकर अर्चना करेंगे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आस्था की नगरी , श्रद्धा का सरोवर : फाल्गुनी लक्खी मेला के अवसर पर खाटू नगरी में गुरुवार को भक्तों का सैलाब उमड़ा और चारों दिशाओं में बाबा के जयकारे गूंजते रहे। लाखों श्रद्धालु दिनभर कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे।

भक्त पैदल चलकर, हाथों में निशान लेकर या दंडवत करते हुए बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आए। रींगस से लेकर खाटूश्यामजी तक दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। चंग और ढोल की थाप पर नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते श्रद्धालु बाबा श्याम की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने निशान रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य पूरे मेले में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने में तत्पर रहे। बाबा श्याम के दरबार 24 घंटे भक्तों के लिए खुले हैं, जिससे निरंतर भक्त खाटू नगरी में पहुंच रहे हैं और धार्मिक वातावरण में आनंदित नजर आ रहे हैं।

भजन संध्याओं में बाबा श्याम को रिझाया : बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेले के चलते खाटू नगरी का वातावरण भक्तिमय हो गया है। कस्बे की धर्मशाला, होटल, गेस्ट हाउस और विभिन्न पांडालों में बाबा श्याम का दरबार सजाया गया है। मेले के दौरान होटल सवामणी में प्रतिदिन भजन संध्या की जा रही है।

पूर्व सरपंच सरदार राव की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नाई और यतेंद्र पाल बरी, तीन दोषियों को आजीवन कारावास
सीकर। पूर्व सरपंच सरदार राव की हत्या मामले में करीब 9 साल बाद गुरुवार को एससी-एसटी कोर्ट ने फैसला सुनाया। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है। वहीं, तीन दोषियों को उम्रकैद और छह अन्य को 10-10 साल की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने मंगलवार (13 जनवरी) को आरोपियों को दोषी ठहराया था। लॉरेंस वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंस) के माध्यम से अदालत में पेश हुआ, जबकि अन्य आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। एडवोकेट रघुनाथ रामसुला के अनुसार, लॉरेंस और यतेंद्रपाल को बरी किया गया है। हरेंद्र, अरुण और हरदेवराम को आजीवन कारावास की सजा मिली, जबकि बाकी छह दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई। मामले में फरार सुभाष बराल के खिलाफ कोई फैसला नहीं सुनाया गया। इस हत्याकांड में पुलिस ने पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें हरदेवा राम, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, सुभाष मूंड उर्फ सुभाष बराल, ओमप्रकाश मूंड, सुनीत, भानूप्रताप, विजयपाल नागवा, अंकित, संपत नेहरा और रविंद्र सिंह शामिल थे। एक शूटर अंकित भादू पहले ही पंजाब के मोहाली में एनकाउंटर में मारा गया था।

वहीं, संपत नेहरा और जग्गू भगवान पुरिया के खिलाफ 173(8) सीआरपीसी में जांच पेंडिंग है। सरदार राव साल 2010 से 2014 तक जुराठड़ा के सरपंच रहे थे। 2015 में चुनाव हारने के बाद सरकारी टीचर हरदेवा राम का बेटा संदीप सरपंच बना। संदीप के इस्तीफा देने पर उपचुनाव प्रस्तावित हुआ, जिसमें सरदार राव को दमदार प्रत्याशी माना जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि हरदेवा राम ने अजमेर जेल में बंद सुभाष मूंड से संपर्क कर सरदार राव को मारने की सुपारी दी थी। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों ने 23 अगस्त 2017 को सरदार राव की हत्या कर दी। इस फैसले के साथ ही इस लंबे समय से लंबित इस केस में न्यायिक प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन कुछ आरोपियों के खिलाफ जांच अभी भी पेंडिंग है।

लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से विदेशी नंबर से आया कॉल : खाटू मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी, रुपए नहीं देने पर गोलियों और ग्रेनेड से मारने की धमकी
खाटूश्यामजी। खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान के पुत्र मानवेंद्र सिंह चौहान को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर के नाम से विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर 3 करोड़ रुपए की फि रौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। कॉलर ने पैसे नहीं देने पर गोलियों और ग्रेनेड से जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में मानवेंद्र सिंह चौहान निवासी वार्ड नंबर 3 ने खाटूश्यामजी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 4 जनवरी को उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को हरि बॉक्सर बताते कहा कि वह लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य है और अगले दिन शाम तक 3 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर सेटलमेंट कर लेने की धमकी दी।

कॉलर ने कहा कि इस चेतावनी को हल्के में न लें अन्यथा घर आकर गोलियों और ग्रेनेड से हत्या कर दी जाएगी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार चौबे ने बताया कि विदेशी नंबरों के आधार पर कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्थानीय स्तर पर किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। गौरतलब है कि सीकर जिले में इससे पहले भी रोहित गोदारा गैंग और लॉरेंस गैंग के नाम से कई लोगों को धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं खाटूश्यामजी में मानवेंद्र सिंह चौहान से पहले भी दो लोगों को धमकियां मिल चुकी हैं।

खाटूधाम में लगा श्याम भक्तों का तांता : भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन के साथ किया नववर्ष का स्वागत, कहा-हैप्पी न्यू ईयर बाबा
खाटूश्यामजी। नववर्ष 2026 के आगमन की प्रथम भोर पर जीवन में अपार खुशियां नई उमंग, सुख समृद्धि के साथ धन धान्य से परिपूर्ण करने की मनोकामना के साथ देश के हर कोने से लाखों श्याम भक्त बाबा के दर्शन करने खाटूश्यामजी पहुंच रहे हैं। अपने आराध्य के दर्शन के साथ जीवन के नवीन वर्ष का शुभारम्भ करने के लिए गुरुवार को खाटूश्यामजी में श्याम भक्तों का तांता लगा हुआ है। बाबा श्याम के दर पर श्याम दीवाने दर्शन करके परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। श्याम भक्त बाबा श्याम ने जो दिया, उसका शुक्रिया करने और आने वाले वर्ष में अपार खुशियां देए ऐसी मनोकामना के साथ श्याम श्रद्धालु खाटू नगरी पहुंच रहे हैं। देशभर से आए रहे श्याम भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो सके, इसके लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी ने विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मंदिर परिसर को भी विद्युत रोशनी व गुब्बारों से आकर्षक सजाया गया है। इसके अलावा बाबा श्याम का अलौकिक शृंगार भी किया गया है। भक्तों ने नववर्ष के आगाज पर रात्रि 12 बजे से ही तोरणद्वार पर रंगीन आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। नववर्ष के अवसर पर श्याम बाबा के दर्शन करने आ रहे भक्तों को चारण मैदान, लखदातार मैदान, चालीस फीट नवीन रास्ता, मुख्य मेला ग्राउंड से होते हुए बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए भक्तजन पहुंच रहे थे। बाबा श्याम के दर्शन करने आ रहे भक्तजन हाथों में निशान लिए बाबा श्याम के जयकारों के साथ दर्शन करते नजर आए।

9वीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी : परिजनों के डांटने पर उठाया आत्महत्या का कदम, पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
सीकर। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बुधवार एक सरकारी शिक्षक के 14 वर्षीय बेटे गिर्राज गुर्जर ने आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से नारदा, पाटन का रहने वाला था औरशहर के एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार वह मां और बड़ी बहन के साथ राधाकिशनपुरा में किराए के मकान में रह रहा था।

बुधवार सुबह मां, बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वह लौटी तो बेटे को कमरे के गेट और चौखट के बीच चुन्नी से फंदा लगाकर लटका पाया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि परिजनों की डांट के बाद उसने यह कदम उठाया होगा, हालांकि जांच जारी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया 539 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण, कहा- शेखावाटी की 600 हवेलियों को संरक्षित करेगी सरकार
सीकर। फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार को लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कहा कि शेखावाटी की हवेलियों के सरक्षण लिए जल्द नया कानून लेकर आएंगे। शेखावाटी की 600 हवेलियों के सरक्षण का संकल्प सरकार ने लिया है, देश दुनिया के लोग शेखावाटी की हवेलियों को देखने के लिए यहां आएंगे। इस मौके पर उन्होंने सीकर व झुंझुनूं जिले में 539 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण-शिलान्यास किया। धन्यवाद सभा को सम्बोधित करते उन्होंने कहा कि पंजे ने गंजा करने का काम किया है। 70 साल कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया। कांग्रेस के लोग खुद ही अपने आदमियों को चोरी करने के लिए भेज देते हैं और फि र पुलिस को कहते हैं कि चोर आ रहा है। इनका गठबंधन दोनों से चल जाता है, लेकिन हमारी सरकार में ऐसा नहीं चलता।

हमने जो संकल्प लिया उसे हम पूरा कर रहे हैं। ट्विटर पर बयान देने वाले नेताओं को पता चल जाएगा कि शेखावाटी के लोगों ने अभी ट्रेलर देखा है, फि ल्म अभी बाकी है।  हम सरकार का 1 साल पूरा होने पर भी जनता के बीच अपने कामों का हिसाब देने के लिए आए और अब 2 साल होने पर भी जनता के बीच आए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रामगढ़ शेखावाटी की हवेलियों और कलाकृतियों का जिक्र करते कहा कि ये यहां की ओपन आर्ट गैलरी हैं।  कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर समेत कई विधायक मौजूद रहे।

खाटूश्याम में महसूस हुए भूकंप के झटके : दर्शन के लिए आए भक्तों में दहशत, कोई नुकसान नहीं
सीकर। खाटूश्याम में रविवार रात 12 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रात 12 बजकर 4 मिनट पर वहां की धरती कांपी, जिससे लोगों की नींद खुल गई और वे घरों और होटलों से बाहर निकल पड़े। भूकंप से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

बाहर से दर्शन के लिए आए भक्त भी झटकों से सहम गए और कुछ देर तक समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है। भक्तों ने कहा कि छोटे-मोटे झटके आते रहते हैं और बाबा श्याम सभी की रक्षा करने वाले हैं, इसलिए उन्हें हारे का सहारा भी कहा जाता है।

धर्मशाला में चौकीदारी करने वाले 58 वर्षीय जगदीश प्रसाद ने बताया कि कमरे में हल्का पंखा हिलते देखा, पहले समझ नहीं आया, लेकिन बाद में पता चला कि यह हल्का भूकंप था। इस घटना से भक्तों में दहशत के बावजूद कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ।

जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
सीकर। सीकर से एक स्टूडेंट के लापता होने की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि, ये छात्र यहां रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। छात्र की उम्र 17 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्र दोपहर में हॉस्टल से खाना खाकर निकला था और उसके बाद अभी तक वापस नहीं आया है। परिवार को जब इसके बारे में जानकारी लगी तो उसके दादा ने उद्योग नगर में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

छात्र के दादा ने पुलिस शिकायत में बताया है कि, वह जयपुर के रहने वाले हैं और वह यहां प्राइवेट कोचिंग में JEE की तैयारी कर रहा है।3 दिसंबर की दोपहर को करीब 2 बजे वो हॉस्टल से खाना खकर बाहर निकला था जिसके बाद वो अभी तक वापस नहीं लौटा है। इसके बारे में हॉस्टल स्टाफ ने ही उनको जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने छात्र को खोजने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला उसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सचूना दी ।

इस मामले में उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, लापता होने की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी गइ्र हैं लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि छात्र का मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

जेसीबी ने 15 माह की बच्ची को कुचला : कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा, चालक फरार ; मामला दर्ज
सीकर। सीकर में 15 महीने की बच्ची को जेसीबी ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल सब स्टेशन के निर्माण स्थल पर हुआ। बच्ची के माता-पिता उसे निर्माण स्थल के पास सुलाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान, एक जेसीबी ने बच्ची को कुचल दिया। शव को लोसल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। धोद थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया शाहपुरा गांव में इंडियन ऑयल का सब स्टेशन बन रहा है।

यहां मजदूरी करने के लिए मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण इलाके से मजदूर आए हुए हैं। धोद थानाधिकारी ने बताया कि एक मजदूर उदयभान और उसकी पत्नी दोनों कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी 15 महीने की बेटी को पास में ही सुला दिया था। इसी दौरान वहां जेसीबी आई, जिसने वहां सो रही 15 महीने की मासूम को कुचल दिया। उदयभान 6 महीने से परिवार के साथ यहीं था। मामले में जेसीबी चालक फरार है।