बिजनेस - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

BRICS सम्मेलन से इतर सीतारमण ने ईरानी समकक्ष से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष सैयद अली मदनीजादेह के साथ मुलाकात की जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह बैठक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई है। मदनीजादेह सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली आए हुए हैं। ईरान ब्रिक्स का सदस्य है।

सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ईरान के आर्थिक मामले विभाग एवं वित्त मंत्री के साथ इस मुलाकात की तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, "दोनों पक्षों ने साझा हित के क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग पर अपने-अपने विचारों एक-दूसरे को अवगत कराया।"

सीतारमण ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और फाइनेंस ट्रैक के मंथन में हिस्सा लेने के लिए ईरान को धन्यवाद दिया।

भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली
मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से 17,732 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। शुद्ध निकासी उनके द्वारा बाजार में लगाई गई पूंजी और निकाली गई पूंजी का अंतर होता है। इससे पहले, लगातार तीन महीने तक एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल रहे हैं। अगस्त में उन्होंने 25,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। जुलाई में उनका निवेश 40,031 करोड़ रुपये और जून में 4,669 करोड़ रुपये बढ़ा था।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में एफपीआई इक्विटी, डेट और हाइब्रिड उपकरणों में बिकवाल रहे हैं जबकि म्यूचुअल फंड में उन्होंने शुद्ध रूप से निवेश किया है। इक्विटी से उन्होंने 13,138 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। डेट में उनका निवेश 2,275 करोड़ रुपये कम हुआ। हाइब्रिड उपकरणों से भी उन्होंने 2,427 करोड़ रुपये निकाले। म्यूचुअल फंड में एफपीआई ने सितंबर में अबतक 109 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। पूरे कैलेंडर वर्ष 2026 में अबतक एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार में 1,65,082 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

शेयर बाजार में इस सप्ताह भी दबाव के आसार, कच्चा तेल-फेड का बयान और महंगाई आंकड़े तय करेंगे बाजार की दिशा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में कच्चे तेल के अलावा निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान और महंगाई के घरेलू आंकड़ों पर रहेगी। कच्चे तेल में बीते सप्ताह रही बड़ी तेजी के कारण शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। इस सप्ताह भी यह बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा, फेड की मुक्त बाजार समिति की बैठक 15 और 16 सितंबर को होने वाली है। इसका असर दुनिया के दूसरे देशों के साथ भारतीय शेयर बाजारों पर भी होगा।

घरेलू स्तर पर खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े भी इसी सप्ताह आने वाले हैं। इस पर भी निवेशकों की नजर होगी। बीते सप्ताह बाजार में चौतरफा बिकवाली रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,733.67 अंक (2.27 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट के साथ शुक्रवार को 74,781.76 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 499.60 अंक यानी 2.09 प्रतिशत टूटकर 23,398.10 अंक पर आ गया। प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले वृहत बाजार में दबाव कम रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.09 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.94 फीसदी लुढ़क गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 25 में गत सप्ताह गिरावट रही। इंफोसिस को सबसे अधिक 8.12 प्रतिशत का नुकसान हुआ। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 6.72 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 4.84, टीसीएस का 4.30, टेक महिंद्रा का 3.30, टाटा स्टील का 3.25, अल्ट्राटेक सीमेंट का 3.10 और आईसीआईसीआई बैंक का 3.08 प्रतिशत लुढ़क गया। आलोच्य सप्ताह में सन फार्मा का शेयर तीन प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 2.72 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 2.48, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी का 2.28 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 2.03 प्रतिशत टूटा।

भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 1.97 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 1.54, आईटीसी का 1.46, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.45, ट्रेंट का 1.43 और एलएंडटी का 1.29 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.72 प्रतिशत, भारती एयरटेल का 0.54, इंडिगो का 0.12 और टाइटन का 0.10 प्रतिशत गिर गया। अडानी पोर्ट्स का शेयर सबसे अधिक 3.28 फीसदी चढ़ा। पावरग्रिड में 1.17 प्रतिशत, एनटीपीसी में 0.21 और बीईएल में 0.07 प्रतिशत की तेजी रही।

एथर एनर्जी ने जयपुर में लॉन्च किया नया कोणार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर, 200 किलोमीटर तक की रेंज और 10 साल की बैटरी वारंटी
जयपुर। भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता, एथर एनर्जी ने आज जयपुर में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, कोणार्क पेश किया। यह देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को बढ़ावा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। कोणार्क को एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो रोजमर्रा की राईड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और ईज ऑफ ओनरशिप का रिफाईंड अनुभव प्रदान करता है। कोणार्क एस और जैड सीरीज में छः वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जो 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करते हैं। कोणार्क का सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है। यानी राईडर्स को 10,000 किलोमीटर या एक साल (जो भी पहले हो) के बाद ही सर्विस कराने की जरूरत पड़ेगी। कोणार्क के सभी वैरिएंट एथर की फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं, जिसके साथ 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वॉरंटी मिलती है। साथ ही, कवरेज पीरियड के अंत तक कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ की गारंटी भी है। इस स्कूटर में एथर की टेक्नोलॉजी के साथ रोजमर्रा की राइडिंग को बेहतर बनाने वाले फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AeBS), मैजिककी, ऑटोपॉप और एयरवॉक शामिल हैं।

राजस्थान एथर के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यहाँ पर कंपनी ने अपने मार्केट शेयर को वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में 9.7 प्रतिशत के मुकाबले दोगुना बढ़ाकर वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 11.8 प्रतिशत तक पहुँचा दिया है। वाहन के मुताबिक राजस्थान में कंपनी ने साल-दर-साल 98 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 3,499 स्कूटर बेचे हैं। राजस्थान में एथर के पास 38 एक्सपीरिएंस सेंटर और 34 सर्विस सेंटर हैं, जिनमें से 5 जयपुर में हैं, जो राज्य में एथर के रिटेल और कस्टमर सपोर्ट नेटवर्क को मजबूत बना रहे हैं। राजस्थान में कंपनी के पास 375 से अधिक LECCS फास्ट चार्जिंग पॉईंट हैं, जो इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

सौरभ शर्मा, हेड ऑफ मार्केटिंग, एथर एनर्जी ने कहा, ‘‘राजस्थान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा से ज्यादा राईडर्स तक पहुँचाने के हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण राज्य है। कोणार्क की मदद से हम भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाना चाहते हैं। यह स्कूटर उन खरीददारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अभी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इंतजार में हैं। इसमें मेटल बॉडी, 200 किलोमीटर तक की रेंज, शानदार और आरामदायक राईड, फास्ट होम चार्जिंग, 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवेल और 10 साल की एक्सटेंडेड बैटरी वॉरंटी के साथ 70 प्रतिशत बैटरी हैल्थ बची रहने की गारंटी जैसी कई खूबियां दी गई हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी मायने रखती हैं। कोणार्क यहाँ पर हमारी मौजूदगी को बढ़ाने में एक बड़ा योगदान देगा और राजस्थान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लाने की रफ्तार को बढ़ाएगा।’’
कोणार्क को भारत की सड़कों के लिए बनाया गया है।

इसमें स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और रोजमर्रा की उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12 इंच का रियर अलॉय व्हील और 1352 मिमी का व्हीलबेस है। साथ ही, दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन दिए गए हैं। यह एथर का पहला स्कूटर है, जिसमें रियर साईड पर मेटल पैनल और एक स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है। वहीं, सीक्वेंशियल गियर-ड्राईव ट्रांसमिशन स्मूथ और लगभग सायलेंट पॉवर डिलीवरी प्रदान करता है।

कोणार्क में रोजमर्रा की राइड को आसान बनाने के लिए अनेकों टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। एथर का इन-हाउस एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, AeBS सड़क की परिस्थितियों के अनुरूप फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच ब्रेकिंग फोर्स को डायनामिक रूप से वितरित कर देता है। वहीं, ब्रेकिंग परफॉरमेंस और स्टेबिलिटी बढ़ाने के लिए इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी है। मैजिककी स्मार्टवेक, ऑटोमैटिक लॉकिंग और रिमोट स्कूटर लोकेशन फीचर के साथ कीलेस अनुभव प्रदान करती है।

ऑटोपॉप फीचर अंडर-सीट स्टोरेज की सुविधाजनक और हैंड्सफ्री एक्सेस प्रदान करता है, तथा एयरवॉक फीचर हल्के मोटर टॉर्क की मदद से तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को हाथों से आगे-पीछे करना आसान बना देता है। कोणार्क ने चार्जिंग और ओनरशिप को भी आसान बना दिया है। इसमें इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर और एक चार्जिंग केबल दी गई है। साथ ही, एक वैकल्पिक 450वॉट का ऑफबोर्ड चार्जर 450वॉट के इन-बिल्ट चार्जर के साथ जुड़कर 900 वॉट की कंबाईंड चार्जिंग प्रदान करता है, जिससे होम चार्जिंग का समय घटकर आधा रह जाता है।

कोणार्क के साथ एथर राजस्थान में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है, जहाँ पर कंपनी की स्पोर्टी 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर रिज्टा काफी लोकप्रिय हैं। जयपुर में कोणार्क का लॉन्च राज्य में रिटेल, सर्विस और चार्जिंग ईकोसिस्टम को मजबूत बनाने के कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है। इससे लेटेस्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान और ज्यादा राईडर्स तक पहुँच सकेंगे।

बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
जयपुर। संचार मंत्रालय के अधीन भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के क्षेत्रीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र (RTTC), जयपुर और आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी (ACEIT), कूकस के बीच कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में हुए इस समझौते से विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को आधुनिक दूरसंचार एवं आईटी क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। एमओयू पर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) शशांक भालेकर, RTTC जयपुर के प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता, आर्य कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार आर्य तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

समझौते के तहत RTTC जयपुर द्वारा ऑफलाइन और हाइब्रिड माध्यम से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, उभरते दूरसंचार एवं आईटी क्षेत्रों में संयुक्त रूप से प्रमाणित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन, मोबाइल कम्युनिकेशन, डेटा कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और मशीन लर्निंग (ML) जैसे विषय शामिल हैं। इस पहल के तहत करीब 500 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिए जाने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और सप्ताहांत प्रशिक्षण के साथ प्रोजेक्ट ट्रेनिंग तथा औद्योगिक भ्रमण भी आयोजित किए जाएंगे।

मिशन कर्मयोगी के तहत जीवन कौशल पर जोर

सहयोग के तहत मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत सार्वभौमिक मानव मूल्य (UHV), जीवन कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, नेतृत्व क्षमता और टीम निर्माण जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं कॉलेज के संकाय सदस्यों की तकनीकी एवं प्रबंधकीय क्षमताओं को मजबूत करने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) और Train-the-Trainer कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन AICTE/ATAL Academy के सहयोग से किया जाएगा। यह एमओयू दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। RTTC जयपुर के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना तथा विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। समारोह में RTTC जयपुर और ACEIT के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 383 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद हुआ
मुंबई। कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत गिरावट में हुई और यह पूरे दिन लाल निशान में रहा। एक समय यह 545 अंक टूटकर 75,971 अंक तक उतर गया था। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 382.62 अंक (0.50 प्रतिशत) नीचे 76,132.81 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 118.55 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 23,779.15 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 24 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल फिलहाल 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.5 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव रहा। वृहत बाजार में भी अधिकतर सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.42 प्रतिशत टूट गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.02 प्रतिशत की तेजी रही। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर को छोड़कर अन्य सभी समूहों में बिकवाली हावी रही।

आईटी सूचकांक 2.28 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 2.86 प्रतिशत टूट गया। रियल्टी और धातु सूचकांकों के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच गिरे। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी बिकवाली रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर चार प्रतिशत के करीब टूट गया। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच फिसल गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे। एलएंडटी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी रही।

चालान से आगे बढ़ी कार्रवाई! अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ग्रेडिंग से सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है नियम?
नई दिल्ली। बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब सिर्फ जुर्माना लगाने के बजाय उनके ड्राइविंग रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की तैयारी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 66वें SIAM वार्षिक सम्मेलन में प्रस्तावित नेगेटिव प्वाइंट सिस्टम की जानकारी दी। इसके तहत हर ट्रैफिक उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस के रिकॉर्ड में नकारात्मक अंक जुड़ेंगे। तय सीमा तक अंक पहुंचने पर लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है, जबकि गंभीर या लगातार उल्लंघन पर लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द करने का प्रावधान हो सकता है।

सरकार अच्छे ड्राइवरों को प्रोत्साहन देने पर भी विचार कर रही है। अच्छे रिकॉर्ड वाले चालकों को बीमा कंपनियों से इंसेंटिव मिलने की संभावना है। इसके अलावा ड्राइवरों की ट्रेनिंग बढ़ाने के लिए देशभर में करीब 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की योजना है। सरकार के अनुसार अब तक करीब 10 लाख ड्राइवरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

चीनी बाजार में बड़ी गिरावट : जयपुर में थोक भाव ₹1,000 प्रति क्विंटल तक टूटे, 20 अगस्त के ₹6,400-6,700 से घटकर ₹5,400-5,700 पर आए
जयपुर। चीनी की बढ़ती उपलब्धता और सरकार के स्टॉक नियंत्रण के बीच जयपुर के थोक बाजार में चीनी के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई है। थोक बाजार में चीनी ₹5,400 से ₹5,700 प्रति क्विंटल बिकी, जबकि 20 अगस्त को इसके भाव ₹6,400 से ₹6,700 प्रति क्विंटल थे। इस तरह करीब 12 दिनों में चीनी के भाव ₹1,000 प्रति क्विंटल तक नीचे आ गए हैं।

बाजार में सितंबर के पहले पखवाड़े के लिए कुल 13 लाख मीट्रिक टन चीनी की आपूर्ति जारी की गई है। इसमें भारतीय चीनी मिलों से 12 लाख मीट्रिक टन तथा कांडला रिफाइनरियों से 1 लाख मीट्रिक टन चीनी शामिल है। बाजार में बढ़ी आपूर्ति से कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

15 सितंबर से स्टॉक सीमा घटकर 2,000 क्विंटल :

केंद्र सरकार ने चीनी कारोबारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 4,000 क्विंटल से घटाकर 2,000 क्विंटल करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। सरकार के अनुसार इसका उद्देश्य जमाखोरी और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के साथ घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करना है।

नई व्यवस्था के तहत कारोबारी किसी स्टॉक को प्राप्ति की तारीख से 30 दिन से अधिक अवधि तक नहीं रख सकेंगे। हालांकि, क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए कोलकाता और उसके विस्तारित महानगरीय क्षेत्र में स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल ही रहेगी।

आगे भी भाव नरम रहने की उम्मीद :

राजस्थान शुगर ट्रेड एसोसिएशन के महामंत्री पुरुषोत्तम काबरा के अनुसार, बाजार में पर्याप्त स्टॉक और लगातार आपूर्ति बनी रहने से निकट भविष्य में चीनी की कीमतों पर दबाव रह सकता है। सरकार की ओर से स्टॉक की निगरानी और भौतिक सत्यापन की व्यवस्था भी सख्त की जा रही है। ऐसे में जमाखोरी पर अंकुश लगने और आपूर्ति श्रृंखला में चीनी की नियमित आवाजाही से उपभोक्ताओं को कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है।

शेयर बाजार में फिर बिकवाली हावी: सेंसेक्स 13 अंक टूटा, निफ्टी भी 24 अंक गिरा; मिडकैप शेयरों पर ज्यादा दबाव
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बिकवाली हावी रही हालांकि प्रमुख सूचकांक दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद हल्की गिरावट में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 12.99 अंक (0.02 प्रतिशत) टूटकर 76,944.28 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी-50 सूचकांक भी 24.60 अंक यानी 0.10 प्रतिशत उतरकर 24,055.80 अंक पर आ गया। आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली के कारण दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट से बचे रहे। वहीं, वृहत बाजार में बिकवाली का दबाव ज्यादा रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.31 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.23 प्रतिशत टूट गया।

वैश्विक स्तर पर लगभग सभी प्रमुख शेयर बाजार लाल निशान में हैं। जापान तथा कई अन्य देशों में बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ने से शेयर बाजार दबाव में हैं। घरेलू स्तर पर सेक्टर आधारित सूचकांकों में आईटी, एफएमसीजी, तेल एवं गैस और मीडिया में तेजी रही। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में बिकवाली हावी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति सुजुकी का शेयर चार प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक का ढाई फीसदी से ज्यादा टूट गया। इंडिगो, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर दो से ढाई प्रतिशत की बीच गिरे। एक्सिस बैंक, टाइटन, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत तक फिसल गये। एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी नीचे बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें बढ़ीं तो भारतीय शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957 पर बंद
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 307 अंक लुढ़क गया। सेंसेक्स सुबह करीब 134 अंक टूटकर 77,131 अंक पर खुला पूरे दिन लाल निशान में रहा। बीच कारोबार में 76,751 अंक तक गिरने के बाद अंत में 307.24 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 76,957.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 95.25 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,080.40 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त में 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे घरेलू शेयर बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई है।

वृहत बाजार में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.47 प्रतिशत ऊपर रहा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में 0.74 प्रतिशत की गिरावट रही। सेक्टर आधारित सूचकांकों में धातु, मीडिया, एफएमसीजी, रियल्टी, रसायन और सीमेंट सूचकांक लाल निशान में रहे। बैंकिंग, फार्मा और तेल एवं गैस समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। आईटीसी में साढ़े तीन प्रतिशत और भारती एयरटेल में ढाई प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक गिर गये। एशियन पेंट्स, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नीचे बंद हुए। सनफार्मा का शेयर पौने दो प्रतिशत मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। टीसीएस, बीईएल और मारुति सुजुकी के शेयर भी हरे निशान में रहे।

एथर एनर्जी ने कोणार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर किया पेश, 200 किमी रेंज और 10 साल की बैटरी वारंटी के साथ बाजार में उतारा, जानें कीमत और फीचर्स
बेंगलुरु। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने अपने चौथे एथर कम्युनिटी डे 2026 के मौके पर नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क पेश किया है। कंपनी के अनुसार इसे भारतीय ग्राहकों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। नया स्कूटर एथर के ईएल प्लेटफॉर्म पर आधारित है और रेंज, आराम, मजबूती तथा कम रखरखाव के लिहाज से डिजाइन किया गया है। कोणार्क एस और जैड प्रोडक्ट लाइंस में कुल छह वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा। एस लाइन में 100, 125, 161 और 200 किलोमीटर की आईडीसी रेंज वाले चार वैरिएंट हैं, जबकि जैड लाइन में 125 और 161 किलोमीटर रेंज वाले दो वैरिएंट शामिल हैं। स्कूटर क्वार्ट्ज व्हाइट, ल्यूमेन कॉपर, सेलेस्शियल गोल्ड और मैजेस्टिक ग्रे रंगों में उपलब्ध होगा। स्टील ब्लू और क्लैरेट रेड रंग केवल जैड वैरिएंट में मिलेंगे।

कंपनी ने कोणार्क के साथ ओनरशिप और सर्विसिंग को आसान बनाने पर विशेष जोर दिया है। इसका सर्विस इंटरवल बढ़ाकर 10,000 किलोमीटर या एक साल, जो भी पहले हो, किया गया है। सर्विस के दौरान चेकपॉइंट्स भी कम किए गए हैं। साथ ही, वियर-एंड-टियर कंपोनेंट्स को आसानी से बदलने के लिए प्लेटफॉर्म को डिजाइन किया गया है। कोणार्क की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी बैटरी वारंटी भी शामिल है। सभी वैरिएंट में एथर की पांचवीं पीढ़ी की बेडरॉक बैटरी दी गई है, जिस पर 10 साल या एक लाख किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वारंटी मिलेगी। कंपनी ने बैटरी वारंटी को पहले के आठ साल से बढ़ाकर 10 साल किया है। वारंटी अवधि में कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ की गारंटी भी बरकरार रखी गई है।

भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए कोणार्क में स्थिरता और आराम पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें 14 इंच का फ्रंट और 12 इंच का रियर अलॉय व्हील दिया गया है। इसका 1352 मिलीमीटर का व्हीलबेस स्कूटर सेगमेंट के लंबे व्हीलबेस में शामिल है। लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन गड्ढों और खराब सड़कों पर झटकों को कम करने में मदद करता है। स्कूटर में स्टील यूनिबॉडी चेसिस और रियर साइड पर मेटल पैनल भी दिया गया है। कोणार्क में एथर का नया एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम यानी एईबीएस भी दिया गया है। यह सेंसर और सॉफ्टवेयर की मदद से सड़क की परिस्थितियों के अनुसार ब्रेकिंग फोर्स को डायनामिक तरीके से नियंत्रित करता है। इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग और डायनामिक मॉड्यूलेशन की सुविधा भी है, जिससे ब्रेकिंग के दौरान स्थिरता और नियंत्रण बेहतर करने में मदद मिलती है।

फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में मैजिक की, ऑटोपॉप और एयरवॉक जैसी तकनीकें दी गई हैं। मैजिक की की मदद से स्कूटर को बिना चाबी निकाले वेक और अनलॉक किया जा सकता है। ऑटोपॉप फीचर हाथ भरे होने की स्थिति में कुछ दूरी से सीट खोलने की सुविधा देता है। वहीं एयरवॉक फीचर स्कूटर को हाथ से आगे-पीछे करने में लगने वाली मेहनत कम करता है। चार्जिंग को भी सुविधाजनक बनाया गया है। स्कूटर में इन-बिल्ट 450 वॉट चार्जर और चार्जिंग केबल दी गई है। अतिरिक्त 450 वॉट ऑफबोर्ड चार्जर के साथ दोनों मिलकर 900 वॉट की संयुक्त चार्जिंग क्षमता प्रदान करते हैं, जिससे होम चार्जिंग का समय कम किया जा सकता है।

एथर के को-फाउंडर एवं सीईओ तरुण मेहता ने कहा कि कोणार्क उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, लेकिन रेंज, सर्विसिंग और उपयोग में आसानी जैसी चिंताओं के कारण अब तक आगे नहीं बढ़ पाए हैं। कंपनी के अनुसार कोणार्क की बुकिंग और डिलीवरी सितंबर के मध्य से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। कोणार्क एस 100 किलोमीटर की कीमत 1,00,104 रुपये, एस 125 किलोमीटर की 1,19,551 रुपये और एस 161 किलोमीटर की 1,42,051 रुपये है। ये कीमतें एक्स-शोरूम बेंगलुरु हैं। शुरुआत में चुनिंदा वैरिएंट और शहरों में इसकी बिक्री होगी, जिसके बाद इसे देश के अन्य हिस्सों में उपलब्ध कराया जाएगा।

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 539 अंक लुढ़का; निफ्टी भी 24,100 के नीचे बंद
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को अंतिम समय में बिकवाली तेज होने से बीएसई का सेंसेक्स 539.35 अंक (0.70 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,933.59 अंक पर आ गया। बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही है। विशेषकर, बाजार बंद होने से ठीक पहले दिग्गज कंपनियों के शेयर अचानक तेजी से गिर गये। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 116.90 अंक यानी 0.48 प्रतिशत नीचे 24,090.85 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का आठ दिन का निचला स्तर है।

वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.10 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.13 प्रतिशत फिसल गया। सेक्टर आधारित सूचकांकों में बैंकिंग, एफएमसीजी, आईटी, धातु, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही। फार्मा, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयर दो प्रतिशत गिरे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी, इंफोसिस, इंडिगो, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूटे। बजाज फाइनेंस, इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक के शेयर भी नीचे रहे। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर पौने दो फीसदी के करीब मजबूत हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बीईएल और अडानी पोर्ट्स के शेयर ऊपर बंद हुए।