सिरोही - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कार से 20 किलो चरस बरामद : तीन तस्कर गिरफ्तार, बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत 50 लाख
आबूरोड। रीको थाना पुलिस ने गुजरात सीमा के पास छापरी चौकी पर नाकेबंदी के दौरान एक कार से करीब 20 किलो से अधिक चरस बरामद कर तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की बाजार कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह चरस उत्तर प्रदेश के कानपुर से गुजरात के पालनपुर ले जाई जा रही थी।

रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया नाकेबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर कार से 20 किलो से अधिक चरस बरामद हुई। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं ।

भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम गहलोत को दिया करारा जवाब, कहा- पूर्व मुख्यमंत्री के पीएसओ की भूमिका पर सभी का ध्यान है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा
सिरोही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही में ग्राम उत्थान शिविरों के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में आयोजित हुए पेपरों की ओएमआर शीट में बदलाव हुए। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आइना दिखाते हुए कहा कि उनके पीएसओ की भूमिका क्या थी, इस पर सभी का ध्यान है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के लोगों को अपना चश्मा बदलवाना चाहिए, जिससे उन्हें राजस्थान का विकास दिखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में कई इलाकों में पलायन के पोस्टर लगते थे और लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती है और झूठ का रास्ता अपनाती है। एसआईआर के नाम पर कांग्रेस लोगों को बहकाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमाना है, जनता किसी भी तरह की चिंता नहीं करे।

तालाब में मिली युवक-युवती की मृत देह, ग्रामीण मौके पर पहुंच कर तरह-तरह के कयास लगाते नजर आए
मंडार। कस्बे के निकटवर्ती वासाडा गांव में स्थित एक तालाब में शाम को एक युवक और युवती के तैरते शव मिलने से सनसनी फैल गई एवं हर ग्रामीण मौके पर पहुंच कर तरह-तरह के कयास लगाते नजर आए। ग्रामीणों के अनुसार तीन दिन पूर्व गांव से ही एक युवक किसी लड़की के साथ फरार हुआ था। गुरुवार को उसकी लाश गांव के एक तालाब में तैरती नजर आई। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना देने पर थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे एवं मौका निरीक्षण किया।

ग्रामीणों की मदद से तालाब में से लड़के एवं लड़की की लाश को बाहर निकालने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक युवक एवं युवती की लाश को बाहर निकालने का कार्य जारी था। थाना अधिकारी ने बताया कि दोनों ही लाश 3 दिन पूर्व घर से भागे युवक युवती की होने की संभावना है। दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाया है एवं दोनों ही लाशों को बाहर निकालने के बाद वास्तविक स्थिति का पता लगेगा।  लड़का वासाडा का एवं लड़की वगतापूरा गुजरात की बताई जा रही है।

पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन : देशभर से 400 से अधिक सेना अधिकारी जवानों ने लिया भाग
सिरोही। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा शुरू किए जा रहे देशव्यापी स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण सेल्फ  एम्पॉवरमेंट कैंपेन की दीप प्रज्जवलन कर लांचिंग की। साथ ही पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया। इसमें देशभर से 400 सेना के अधिकारी और जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजस्थान के तीन मंत्री केके विश्नोई, जोराराम कुमावत और ओटाराम देवासी विशेष रूप से मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 42 मिनट के अपने संबोधन में योग से लेकर अध्यात्म, सेना, भारतीय अर्थव्यवस्था और सेल्फ  एम्पॉवरमेंट पर बात की। उन्होंने कहा कि मैं एक योगी और सैनिक में खास अंतर नहीं देखता हूं। साधक के जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य और ध्येय मानवता की सेवा करना ही होता है।

सैनिक और साधक दोनों एक सुरक्षित, बेहतर और शांतिपूर्ण समाज की स्थापना के लिए कार्य करते हैं। एक सच्चे सैनिक के अंदर एक साधक और एक साधक के अंदर एक सैनिक जरूर विद्यमान रहता है। यहां आध्यात्मिक तरंगे तैर रही हैं  रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि यहां ब्रह्माकुमारीज ने राजयोग साधना के माध्यम से ऊर्जा की तरंगों को फैलाया है। यह मैं सहज अनुभव कर सकता हूं। यहां अद्भुत बाइव्रेशन हैं। यहां कहीं मंदिर नहीं है, गिरिजाघर, मस्जिद नहीं हैं, लेकिन फिर भी गजब के बाइव्रेशन हैं। यहां आध्यात्मिक तरंगे तैर रही हैं। यहां मंत्री, सांसद सभी के साथ मिलकर जनता के बीच बैठे हैं। यहां आकर हर कोई अहंकार शून्य हो जाता है। मनुष्य अपने जीवन में अलंकारों से अलंकृत नहीं हो सकता है। मनुष्य अपने जीवन में अपनी कृतियों के कारण ही अलंकृत हो सकता है।

संस्था ने भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया है
रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ने निस्वार्थ भाव से पूरी मानवता के आध्यात्मिक विकास और आत्मिक बल बढाने के लिए कार्य किया है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के सौ से अधिक देशों में लगातार काम कर रहे हैं। जिस तरह से संस्था ने भारतीय संस्कृति और प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया है। उसके लिए यथारत कभी ब्रह्माकुमारीज को भूलेगा नहीं। जो भी यहां आता है तो यहां के स्प्रीचुअल बाइव्रेशन की ग्रिप में आ जाता है। यहां आने के लिए तो दरवाजे खुले हैं लेकिन जाने के लिए नहीं। मैं संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जिन्होंने योग, तपस्या, साधना से लाखों लोगों का जीवन बदला है। इसके पहले मैं गृहमंत्री रहते हुए यहां आया था उनके सान्निध्य और दर्शन मुझे प्राप्त हुआ था।

राजयोग से मनोविकार हो जाते हैं दूर
अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने कहा कि सेना का त्याग और अनुशासन का जीवन होता है। आप सभी की बदौलत हम सुरक्षित रहते हैं। हर एक व्यक्ति के अंदर एक दिव्य ज्योति है। जब हम उसे पहचान लेते हैं तो आत्मा में दिव्य शक्तियां आ जाती हैं। राजयोग से मनोविकार दूर हो जाते हैं और मन शक्तिशाली बन जाता है। राजयोग का अभ्यास धर्म की सीमाओं से परे है। इससे हमारी निर्णय शक्ति बढती है। अतिरिक्त महासचिव डॉ बीके मृत्युंजय भाई ने भी विचार व्यक्त किए।

सेना के साथ साइन किया एमओयू
रक्षा मंत्री की मौजूदगी में ब्रह्माकुमारीज के सुरक्षा सेवा प्रभाग और भारतीय सेना के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इसके तहत सुरक्षा सेवा प्रभाग सेना के देशभर के सेवानिवृत्त अधिकारी और जवानों के लिए हर माह सेल्फ एम्पॉरमेंट प्रोग्राम चलाएगा। एमओयू में विशेष रूप से प्रभाग की उपाध्यक्षा बीके शुक्ला दीदी, राष्ट्रीय संयोजक कर्नल वीसी सती सिंह, रिटायर वाइस एडमिरल सतीश सिंह घोरमडे, बिग्रेडियर विशाल नययर, कर्नल विशल पारिख, लेफ्टिनेट कर्नल प्रिति पारिख की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हवाई पट्टी पर किया स्वागत
रक्षामंत्री के मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कलक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार, जिले के प्रभारी मंत्री केके विश्नोई, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, ब्रह्माकुमारीज की ओर से डॉ सविता दीदी, रिटायर वाइस एडमिरल सतीश घोरमडे ने स्वागत किया।

मंचासीन अतिथि
इस मौके पर विशेष रूप से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, सुरक्षा सेवा प्रभाग की उपाध्यक्ष बीके शुक्ला दीदी, वाइस एडमिरल सतीश घोरमडे, रिटायर स्काड्रन लीडर प्रभाग के अध्यक्ष अशोक गाबा, पूर्व सीजीडी, देविका रघुवंशी विशेष रूप से मंच पर मौजूद रहीं।

सुरक्षा सेवा प्रभाग की सेवाओं को सराहा
रक्षा मंत्री ने कहा कि सुरक्षा सेवा प्रभाग लंबे समय से हमारे सेना के जवानों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। संस्थान में पूरे राष्ट्र में अध्यात्म का जो जन जागरण अभियान चलाया है। उससे समाज को एक सकारात्मक दिशा प्राप्ति हुई है।

झलकियां
4डायमंड हाल पहुंचते ही सबसे पहले रक्षा मंत्री सिंह ने पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
4 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राजस्थानी पगडी पहनाकर किया स्वागत।
4 राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास के दौरान रक्षा मंत्री ध्यान में डूबे नजर आए।
4 सुरक्षा सेवा प्रभाग की 25 वर्ष की यात्रा का वीडियो शो दिखाया गया।
4 मानपुर हवाई पट्टी से कार्यक्रम स्थल शांतिवन तक जगह.जगह जवान तैनात रहे। सुरक्षा के रहे कडे बंदोबस्त।
4 शांतिवन में सुरक्षा.व्यवस्था को अधिकारी और जवान अलर्ट रहे।
4 स्वागत गीत बीके युगरतन भाई ने पेश किया।

भारत जल्द बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था : अमित शाह
आबूरोड। आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे कर देश दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। भारत जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के त्याग और तपस्या के चलते ही हम सुरक्षित हैं। राज्यों की पुलिस कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रदान करती है। यह कार्य उनके लिए काफी तनावपूर्ण होता है। हिंसक परिस्थितियों से जूझने के समय उनका मन तनाव में रहता है। ऐसे में संस्थान की ओर से उनके मानसिक तनाव को दूर करने के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए मैं साधुवाद देता हूं। उन्होंने सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, दादा लेखराज कृपलानी ने संस्थान की स्थापना कर समाज को शांति का संदेश दिया। मैं उन्हें नमन करता हूं।
मैंने बहुत सुना था, कि यह संस्थान योग और ध्यान के माध्यम से विश्व में साधना का दीप जलाने का कार्य कर रहा है।

यहां आने पर अपार शांति का अनुभव हुआ। जीवन में गुरु मिलने पर सन्मार्ग पर चलने का रास्ता मिलता है।  इससे पहले दोपहर आबूरोड मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने के बाद ब्रहााकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन पहुंचे। डायमंड हॉल में सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन का केंद्रीय गृहमंत्री ने दीप जला कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान संस्थान की वार्षिक थीम विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान की राष्ट्रीय लॉन्चिंग की। चार दिवसीय कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी आध्यात्मिकता और राजयोग ध्यान की बारीकियां सीखेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित गण्यमान्य व्यक्तियों ने दोनों नेताओं का पारंपरिक राजस्थानी साफा पहना कर स्वागत किया।

पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि दी
इस दौरान ब्रहााकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने उनकी स्मृति में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने गृहमंत्री का इलायची की माला और राजस्थानी पगड़ी पहना स्वागत किया तथा सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति का मॉडल भेंट किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी और अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी का विशेष सम्मान किया गया।

हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई : 101 वर्षीया दादी रतनमोहिनी की पार्थिव देह पंच तत्व में विलीन
आबूरोड। मानवता की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर लाखों लोगों को सन्मार्ग, शांति, अध्यात्म और मूल्यों का पाठ पढाकर श्रेष्ठ चरित्र निर्माण करने वाली ब्रह्माकुमारी की मुख्य प्रशासिका 101 वर्षीय दादी रतनमोहिनी की पार्थिक देह गुरुवार को सुबह 10 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। हजारों लोगों ने नम आंखों से दादी को अंतिम विदाई दी। युवाओं की दादी के नाम से प्रसिद्ध आपने पूरे जीवन में लाखों युवाओं को नशामुक्त कर जीवन में नई राह दिखाई। मुख्यालय शांतिवन के दादी निवास के सामने गार्डन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दादी को संस्थान की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, राजयोगिनी बीके संतोष दीदी, अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा, अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ.मृत्युंजय, दादी की निज सचिव बीके लीला दीदी सहित वरिष्ठ अन्य भाई बहनों ने मुखाग्नि दी। इसके पूर्व हजारों लोगों ने ऊं की ध्वनि की और ओम शांति मंत्र का उच्चारण कर व मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

8 मार्च को रात्रि 1.20 बजे अहमदाबाद के जॉइडिस हॉस्पिटल में दादी ने अंतिम सांस ली थी। उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए शांतिवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में रखा गया था। 9 मार्च को माउंट आबू के लिए बैकुंठी यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में पहुंचे जालोर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि दादी का जाना पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। गृहमंत्री अमित शाह, उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी शोक संदेश भेजकर दुख जताया है। दादी रतनमोहिनी 26 साल की युवावस्था में पहली बार माउंट आबू आईं थी।

34 साल की उम्र में जापान में दिए संबोधन से सभी अचंभित
दादी जब मात्र 34 साल की थीं तो जापान में आयोजित विश्व शांति सम्मेलन में दादी प्रकाशमणि के साथ ब्रह्माकुमारी का प्रतिनिधित्व किया था। जब उन्होंने सम्मेलन में अपना उद्बोधन देना शुरू किया और भारतीय संस्कृति की महिमा बताई तो चारों ओर सन्नाटा छा गया। इतनी कम उम्र में आध्यात्मिक गहराई की बातें सुनकर वहां मौजूद विद्वान अचंभित रह गए। इस दौरान एक साल तक एशिया देशों में अध्यात्म और योग का परचम लहराया।

भोजन बनाने से लेकर हर काम में बंटाया हाथ
1950 का वह दौर जब ब्रह्माकुमारी का स्थानांतरण माउंट आबू हुआ था। उस वक्त दादी की आयु मात्र 26 साल थी। संस्थान में मात्र 350 लोग थे। तब सभी मिल जुलकर भोजन आदि की सेवा करते थे। ऐसे में दादी रतनमोहिनी ने भी साफ-सफाई से लेकर भोजन की सेवा में हाथ बंटाया। यहां तक कि दादी 80 साल की उम्र तक अपने सारे निजी कार्य स्वयं करती रहीं।

अंतिम यात्रा में रहे मौजूद
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश प्रमुख राजाराम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश प्रमुख हीराराम बारड, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व जस्टिस वी ईश्वरैय्या, ग्वालियर से आए सिविल जज शिवकांत कुशवाहा सहित देश.विदेश से आए पांच हजार से अधिक लोगों ने दादी को मुखाग्नि दी।

आबूरोड में नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकले थे बाहर
सिरोही। राजस्थान में सिरोही जिले के आबूरोड थाना क्षेत्र में मानपुर गांव में बनास नदी में डूबने से 2 सगे भाईयों सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम ने बताया कि क्षेत्र के मानपुर गांव के रहने वाले गलाराम (12) कालूराम(10) और चंदू (14) बुधवार शाम को क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकले। इसी दौरान गांव से दो किलोमीटर दूर बनास नदी में नहाने के लिए उतरे जहां गहरे गढ्ढे में फंसने से तीनों की डूबने से मृत्यु हो गई। इनमें गलाराम और कालूराम सगे भाई हैं।

देर शाम तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उन्हें ढूंढते हुए नदी की तरफ पहुंचे। नदी किनारे बच्चों के कपडे एवं क्रिकेट खेलने का बेट पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी हरचंद देवासी, पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को बुलाकर नदी में तलाश की गई। रात करीब साढे 10 बजे बच्चों को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक तीनों बच्चे दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

दादी रतनमोहिनी की निकाली बैकुंठी यात्रा, अंतिम संस्कार में नम हुई श्रद्धालुओं की आंखें
माउंट आबू। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी की बैकुंठी यात्रा के दौरान पुष्प अर्पित करने वालों की आंखें नम हुई। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे आबूरोड शांतिवन से बैकुंठी यात्रा आरंभ हुई। माउंट आबू प्रवेशद्वार वाहनकर नाके से होते हुए सीधे संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में पहुंची।संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी, ज्ञान सरोवर निदेशिका प्रभा दीदी समेत संगठन के अन्य सदस्यों ने दादी के पार्थिव देह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मेडिटेशन किया गया। जिसके बाद दादी की बैकुंठी को ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया।

जहां अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिा, अस्पताल के अन्य चिकित्सकों समेत स्टॉफ ने दादी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैकुंठी के संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन परिसर में पहुंचने पर दादी रतनमोहिनी की पार्थिव देह को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हिस्ट्री हॉल में रखा गया। जहां संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके शशिप्रभा, राजयोग वरिष्ठ प्रशिक्षिका बीके शीलू बहन, अतिरिक्त सचिव बीके मृत्युजंय, अन्य पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग पूर्व अध्यक्ष जस्टिस वी. ईश्वरैय्या समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों  ने पुष्प अर्पित किए।

दादी रतनमोहिनी की स्मृतियां शेष : 13 मेगा पैदल यात्राएं की, देश-विदेश में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवजा गया
आबूरोड। दादी रतनमोहिनी के नेतृत्व में 1985 में भारत एकता युवा पदयात्रा निकाली गई। इससे 12550 किमी की दूरी तय की गई। यात्रा का शुभारंभ तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने किया था। कन्याकुमारी से दिल्ली 3300 किमी की सबसे लंबी यात्रा रही। दादी के निर्देशन में करीब 70 हजार किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्राएं निकाली गईं। वर्ष 2006 में निकाली गई युवा पदयात्रा ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जहां नाम दर्ज कराया, वहीं सभी यात्रियों ने 30 हजार किमी की पैदल यात्रा तय की। दादी ने 13 मेगा पैदल यात्राएं की हैं। आपको देश.विदेश में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से समय समय पर सम्मानित किया गया है। 1954 में आपने जापान में आयोजित विश्व शांति सम्मेलन में ब्रह्माकुमारीज का प्रतिनिधित्व किया। एक वर्ष तक एशिया के देशों में सेवाएं दीं। 1956 से 1969 तक मुंबई में ईश्वरीय ज्ञान का प्रचार.प्रसार किया। आध्यात्मिक सेवा के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की। देशभर में कई सेमिनार और सम्मेलन आयोजित किए।

1972 से 1974 तक यूनाइटेड किंगडम में सेवाकेंद्रों की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई। 1993 मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की और व्याख्यान दिए। 1994 कैरेबियन, संयुक्त राज्य अमेरिकाए कनाड़ा में भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। 1995 में देशभर में युवा विकास अभियान चलाया गया। इसमें माध्यम से युवाओं को अध्यात्म और राजयोग का संदेश दिया गया। 2001 में ब्राजील, अटलांटा यूएसए, यूके में नेशनल एडवांस मेडिटेशन रिट्रीट की यात्रा की और संचालन किया। 2003 में मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में नेशनल एडवांस मेडिटेशन रिट्रीट की यात्रा की और आयोजन किया। 2005 में डब्ल्यूपीसी 1954 के स्वर्ण जयंती वर्ष की स्मृति में दादी ने जापान फिलीपिंस और हांगकांग का दौरा किया।

बहनों की ट्रेनिंग और नियुक्ति की कमान
वर्ष 1996 में ब्रह्माकुमारीज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ कि अब विधिवत बेटियों को ब्रह्माकुमारी बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए एक ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया और तत्कालीन मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि ने आपको ट्रेनिंग प्रोग्राम की हैड नियुक्त किया। तब से लेकर आज तक बहनों की नियुक्ति और ट्रेनिंग की जिम्मेदारी दादीजी के हाथों में रही। दादी के नेतृत्व में अब तक 6000 सेवाकेंद्रों की नींव रखी गई है।

40 साल तक युवा प्रभाग की संभाली कमान
युवा प्रभाग द्वारा दादीजी के नेतृत्व में 2006 में निकाली गई स्वर्णिम भारत युवा पदयात्रा ने ब्रह्माकुमारीज के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया। पद यात्रा द्वारा पूरे देश में 30 हजार किमी का सफर तय किया गया। इसमें पांच लाख ब्रह्माकुमार भाई-बहनों ने भाग लिया।

राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी 101 वर्ष की उम्र में ब्रह्मलीन, चार साल पहले दादी हृदयमोहिनी के देहावसान के बाद बनीं मुख्य प्रशासिका
आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी नहीं रहीं। उन्होंने अहमदाबाद के जाइडिस अस्पताल में सोमवार रात्रि 1.20 बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिक देह को मुख्यालय शांतिवन के कॉन्फ्रेंस हाल में अंतिम दर्शनार्थ रखा गया है। 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चार वर्ष पूर्व दादी हृदयमोहिनी के देहावसान के बाद वे मुख्य प्रशासिका बनीं। गत 40 साल से वे संस्थान के युवा प्रभाग की अध्यक्षा रहीं। उनके नेतृत्व में वर्ष 2006 में भारतभर में निकाली गई युवा पदयात्रा को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया था।

2014 को गुलबर्गा विश्वविद्यालय ने दादी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा था।वे मात्र 13 वर्ष की आयु में ही ब्रह्माकुमारीज से जुड़ीं और पूरा जीवन समाज कल्याण में समर्पित कर दिया। 101 वर्ष की आयु में भी उनकी दिनचर्या अलसुबह ब्रह्ममुहूर्त में 3.30 बजे से शुरू हो जाती थी। सबसे पहले वह परमपिता शिव परमात्मा का ध्यान करती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, सीएम भजनलाल शर्मा, छग के राज्यपाल रमन डेका और सीएम विष्णु देव साय ने उनके निधन पर शोक जतातेश्रद्धांजलि दी है।

सिंध हैदराबाद में हुआ जन्म
25 मार्च, 1925 को सिंध हैदराबाद के एक साधारण परिवार में उन्होंने जन्म लिया। माता-पिता ने नाम रखा लक्ष्मी। बचपन से अध्यात्म के प्रति लगन और परमात्मा को पाने की चाह में मात्र 13 वर्ष की उम्र में लक्ष्मी ने विश्व शांति और नारी सशक्तिकरण की मुहिम में खुद को झोंक दिया।

87 वर्ष की यात्रा की रहीं साक्षी
दादी वर्ष 1937 में ब्रह्माकुमारीज की स्थापना से लेकर आज तक 87 वर्ष की यात्रा की साक्षी रही हैं। पिछले 40 से अधिक वर्ष से आप संगठन के ही युवा प्रभाग की अध्यक्षा की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनके नेतृत्व में युवा प्रभाग द्वारा देशभर में अनेक राष्ट्रीय युवा पदयात्राए साइकिल यात्रा और अन्य अभियान चलाए गए।

ट्रोले में घुसी कार : एक ही परिवार के 6 की मौत, लोहे की रॉड से कार को तोड़कर शवों को निकाला बाहर
आबूरोड। आबूरोड से किवरली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सवेरे दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्र व पत्नी शामिल हैं। एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रैफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ, सदर थानाधिकारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।  पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम ने बताया, जालोर निवासी लोग कार में सवार होकर अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रहे ट्रोले से कार की टक्कर हो गई हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार लोगों की तो मौके पर मौत हो गई। जबकि दो ने उपचार के दौरान राजकीय चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। घटना में एक महिला घायल है। जिसे राजकीय अस्पताल आबूरोड ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर उसे सिरोही रैफ र किया गया। वहीं मृतकों के शवों को मोर्चरी मे रखवाने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लोहे की रॉड से कार को तोड़कर शवों को बाहर निकाला
दुर्घटना के बाद कार में शव बुरी तरह से फंस गए थे। मौके पर क्रेन को बुलाया गया और ट्रोले में फंसी कार को बाहर निकाला। कार में फंसे मृतकों के शव को लोहे की रॉड से कार के दरवाजे व शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे में एक ही परिवार के नारायण प्रजापत 58 वर्ष, पोशी देवी 55 वर्ष व उनका पुत्र दुष्यंत 24 वर्ष निवासी कुम्हारो का वास जालोर सहित चालक कालूराम 40 वर्ष , यशराम, जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत शामिल हैं। इसके साथ ही दरिया देवी 35 वर्ष पत्नी पुखराज निवासी जालोर  घायल हैं।

संयम लोढा ने जताई संवेदना
सड़क दुर्घटना में जालोर जिले के एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु होने पर पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढा ने एक्स पर पोस्ट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होेंने दर्दनाक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, जालोर निवासी नारायण प्रजापत, उनकी पत्नी व पुत्र सहित 6 लोगो की दर्दनाक मौत होने की खबर हृदय विदारक है।

बाइक सवार युवक निर्माणाधीन पुल से गिरा, हुई मौत
सिरेाही। जिले के जावाल गोल सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल से युवक बाइक समेत गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जावाल पुलिस वहां पहुंची। शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। शव का पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया।

बताया गया कि बाइक सवार लक्ष्मण राणा ओडा से जावाल की ओर आ रहा था। तब निर्माणाधीन पुल से वह बाइक समेत गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे मगर वे शव देखते ही बिलख पड़े।