टोंक - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डांस करते चार को पिकअप ने कुचला : दो बच्चों की मौत, दो बच्चों समेत महिला गंभीर घायल
टोंक। शहर के गोल डूंगरी क्षेत्र  में एक विवाह समारोह  में डांस करते चार बच्चों और एक महिला को डीजे रखी पिकअप ने कुचल डाला। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं दो बच्चों समेत एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार सआदत अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार गोल डुगरी निवासी रोशन कीर के पुत्र सागर के विवाह  समारोह  में कुम्भकार के यहां बासन लेने के लिए महिलाएं जा रही थी, आगे आगे पिकअप पर उडीजे बज रहा था, पीछे पीछे  बच्चे महिलाएं डांस कर रही थी। अचानक लोगों ने पिकअप को आगे लेने के लिए चालक को कहा, लेकिन चालक ने तेज रफ्तार में उसने आगे लेने की बजाय पीछे ले लिया, जिसे  पिकअप 10 से 15 फीट तक बैक होती चली गई और पीछे डांस कर रहे 8 वर्षीय  कुलदीप पुत्र रामकिशोर और दिलखुश (10)  पुत्र पप्पू को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 34 वर्षीय महिला अंता और दो अन्य बच्चे उषा और नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

शादी समारोह में मचा कोहराम :

हादसे के बाद शादी समारोह में कोहराम मच गया, विवाह की खुशियां मातम में बदल गई।

टर्न पर अनियंत्रित होकर शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में गिरी, सेल्समैन समेत दो युवकों की मौत
पीपलू। टोंक जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र में शराब के कार्टन से भरी कार नाड़ी में जा गिरी, जिससे कार में सवार सेल्समैन और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात कठमाणा पंचायत के गांव अरनिया काकड़ गांव के निकट हुआ। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को नाड़ी के पानी में डूबी कार नजर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले।

झिराना थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतक हंसराज (40) और उनका दोस्त हंसराज (42) पुत्र भैरूलाल गुर्जर शराब के ठेके पर सेल्समैन थे। दोनों डिग्गी इलाके के सोडा के रहने वाले थे। गुरुवार रात कार में देसी शराब लेकर गांव की ओर जा रहे थे। दादिया नाड़ी के पास टर्न पर कार बेकाबू हो गई और तालाब में जा गिरी। गेट लॉक होने से दोनों बाहर नहीं निकल पाए।

एक शव कार्टन के नीचे दबा था : कार का कुछ हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। एक ग्रामीण पानी में उतरा और कार का गेट खोलकर अंदर देखा तो ड्राइविंग सीट पर युवक दिखाई दिया। पीछे का गेट खोला गया, जहां एक और युवक कार्टन के नीचे दबा था।

चारागाह भूमि की खुदाई के दौरान मिला सिल्वर का देग
निवाई। ग्राम पंचायत सींदडा के गांव देवरी में शनिवार खुदाई के दौरान देग मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 4 बजे चरागाह भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने ताजा गुलाब की पत्तियां बिखरी हुई और एक चप्पल जोडी दिखाई दी। ग्रामीणों ने मामले से सरपंच रामसहाय मीणा को अवगत कराया। सरपंच ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों ने इस स्थान पर शव दबा होने की बात कहीं। जेसीब बुलाकर इस स्थान पर खुदाई करवाई गई।

खुदाई के दौरान जमीन में लगभग 10 फीट नीचे एक सिल्वर का देग निकाला। देग देखकर ग्रामीणों ने खजाना मिलने की संभावना जताई। सूचना पर थानाधिकारी घासीराम, तहसीलदार नरेश गुर्जर, भू अभिलेख अधिकारी लक्ष्मण मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देग को थाने पर ले आए। तहसीलदार ने बताया कि कलक्टर के आदेश अनुसार देग को ट्रेजरी ऑफिस में सुरक्षित रखवा सुरक्षा में दो जवान तैनात किए गए। पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में ही देग को खोला जाएगा।

नए साल से पहले राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम: टोंक में 150 किलो विस्फोटक जब्त, यूरिया की बोरियों में छुपाकर ले जा रहे थे
टोंक। नए साल के जश्न से पहले राजस्थान पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। टोंक जिले में कार से 150 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोटक को यूरिया खाद की बोरियों में छुपाकर रखा गया था, ताकि किसी को शक न हो। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विस्फोटक टोंक में ही सप्लाई किया जाना था।

NH-52 पर नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए

मामला बरौनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-52 पर चिरौंज गांव के पास का है। डीएसटी और पुलिस टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी कर रखी थी। सुबह करीब 9 बजे बूंदी से टोंक की ओर आ रही एक सियाज कार को संदिग्ध मानकर रोका गया। कार में यूरिया खाद के कट्टे भरे हुए थे।

पीछा करने पर भागने लगे आरोपी

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि टीम को शक हुआ तो कार का पीछा किया गया। इस दौरान कार सवार हाईवे छोड़कर चिरौंज गांव की ओर भागने लगे। टीम ने गांव के बाहर घेराबंदी कर कार को रोका।

यूरिया की बोरियों में छुपा था विस्फोटक

पुलिस पूछताछ में कार सवार घबरा गए। तलाशी लेने पर यूरिया खाद के कट्टों में छुपाकर रखा गया अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ। कार से चार अलग-अलग कट्टों में कुल 150 किलो विस्फोटक मिला।

भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने विस्फोटक के साथ 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज, सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल और 11 मीटर वायर भी जब्त किए हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र (48) और सुरेंद्र मोची (33), निवासी करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है।

किसे करनी थी सप्लाई, जांच जारी

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि इतनी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट किसी भी बड़ी विस्फोटक घटना को अंजाम देने के लिए पर्याप्त है। फिलहाल, जांच की जा रही है कि यह विस्फोटक कहां से खरीदा गया, किसके लिए ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।पुलिस इस मामले को गंभीर मानते हुए आतंकी या आपराधिक एंगल से भी जांच कर रही है।

युवक ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर खुद को भी किया मारने का प्रयास : प्रेमी युगल में मौत से पहले हुआ विवाद, युवती ने मौके पर दम तोड़ा, युवक की उपचार के दौरान मौत
मालपुरा। शहर के दूदू रोड स्थित एक होटल के कमरे में बुधवार दोपहर युवक और युवती के बीच हुए विवाद ने ले हिंसक रूप ले लिया। विवाद में युवक ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर खुद को भी मारने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मालपुरा जिला अस्पताल लेक आई। युवको प्राथमिक उपचार के बाद हालत जयपुर रेफर किया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना अधिकारी ने बताया कि युवक और युवती दोनों डिग्गी निवासी हैं। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मालपुरा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वृताधिकारी आशीष प्रजापत ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया।

होटल संचालक ने बताया कि बुधवार को डिग्गी निवासी युवक मुकेश पुत्र गोपाल चौधरी व उसके साथ डिग्गी निवासी युवती होटल पहुंचे। उन्होंने होटल में बर्थडे पार्टी मनाने की जानकारी दी, पहचान पत्र लेने के बाद दोनों को होटल के दूसरे माले पर रूम दे दिया गया। बुधवार दोपहर होटल के कमरे से युवक व युवती के बीच झगड़ा होने व चीखने चिल्लाने की आवाज आई, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। थाना अधिकारी चेनाराम बेडा ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर कमरे में बेड पर लहु लुहान हालात में युवती मृत मिली एवं  लड़के के हाथ पर घाव मिला, शरीर पर खून फैला हुआ था।

युवक के मुंह से निकल रहे थे झाग
जिला अस्पताल प्रभारी डॉक्टर पीयूष राज सिंह ने बताया कि  युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे तथा उल्टी हो रही थी युवक ने जानकारी दी की उसने जहर खाया है, युवक की हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफ र किया गया जहां मौत हो गई। थाना अधिकारी चेनाराम बेडा ने बताया युवती के पिता की ओर से पुत्री की हत्या कर देने की रिपोर्ट दी गई है जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू गई है। प्रथम दृष्टया युवक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला होना प्रतीत होता है तो साथ ही युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने की थाना अधिकारी ने जानकारी दी। युवती की हत्या के बाद युवक ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। जयपुर में इलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गई।

करंट लगने से दो भाइयों की मौत : पूरे गांव में छाया मातम, ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर जताया रोष
पीपलू। टोंक जिले के बलखंडिया ग्राम में रविवार सुबह करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष जताते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रामनारायण (35) व हरलाल (26) पुत्र मंगला बलाई रविवार प्रात: लगभग 6 बजे भोपत्या नाला स्थित कुएं पर जा रहे थे। जानकारी अनुसार गत तीन माह से एग्रीकल्चर विद्युत लाइन के दो पोल गिरे हुए थे। इसके तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान अचानक करंट लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना पर उपखंड अधिकारी गणराज बड़गौती, तहसीलदार कैलाश मीणा, डिप्टी अरविंद कुमार, झिराना थानाधिकारी हरीमन मीना, पीपलू थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह नायब तहसीलदार प्रभुलाल मीना, विद्युत विभाग केएल पटेलए एक्सईएन मोहर सिंह मीणा, सहायक अभियंता अशोक जांगिड़ मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्यवाही शुरू की। ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही हमारा खेत स्थित है।एग्रीकल्चर विद्युत लाइन के दो पोल टूट कर गिरे हुए है। यह विद्युत लाइन करीब 3 माह से नीचे गिरी हुई थी।

कई बार सूचना देने पर भी विद्युत विभाग ने नहीं दिया ध्यान
विद्युत विभाग को कई बार सूचना दूरभाष पर दी गई। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया इसके चलते आज यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने बिजली निगम की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए मुआवजे और सरकारी सहायता की मांग की है। दोनों मृतक खेतीहर मजदूर हैं। टोंक जेवीवीएनएल एसई के एल पटेल, एक्सईएन मोहर सिंह मीणा, सहायक अभियंता अशोक जांगिड़ ने लिखित में मृतकों के परिजनों को आश्वासन दिया है कि विद्युत निगम की जांच के उपरांत विद्युत निगम नियमानुसार प्रत्येक मृतक को 500000 दिए जाने का प्रावधान है। विभागीय जांच जल्द से जल्द करवाकर एक माह में उपरोक्त मुआवजा दिलवा दिया जाएगा।

मालपुरा में तितरिया मोड़ स्थल : फार्म पॉण्ड किनारे आधा दर्जन नील गायों के मिले अवशेष, वन्यजीव प्रमियों में आक्रोश
मालपुरा। केकड़ी सड़क मार्ग पर रविवार सुबह तितरिया मोड के निकट एक फार्म पॉण्ड किनारे बड़ी संख्या में आधा दर्जन नील गायों के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मालपुरा पुलिस ने अवशेष को हिरासत में ले लिया है। मामले में वन्यजीव प्रमी शंकर लाल माली ने बताया कि मालपुरा-अजमेर सड़क मार्ग पर तितरिया मोड़ के पास रविवार सुबह जंगल में करीब आधा दर्जन नीलगायों के अवशेष मिले हैं। सुबह चरवाहों ने अवशेष देखकर गो रक्षकों और ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। गोरक्षकों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से नीलगाय का शिकार करने वाले असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जो वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीलगाय संरक्षण के लिए बने कानूनों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। गोरक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही दोषियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सूचना पर मालपुरा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नीलगायों के अवशेष जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने का विश्वास दिलाया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

पूर्व में मिले चुके हैं गायों के अवशेष :

ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों लांबाहरिसिंह क्षेत्र में भी लगातार तीन दिन तक दर्जनों नील गायों के अवशेष जंगल में पड़े मिले थे, जिसका मामला थाना पुलिस में दर्ज भी कराया गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने से शिकारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से पप्पू गुर्जर की मौत मामला : नहीं बनी मांगों पर सहमति, शव के साथ परिजनों का धरना जारी
देवली। राजमहल गांव में बुधवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत के शिकार बने पप्पू गुर्जर के शव को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को भी बैठे रहे। पुलिस और प्रशासन की बीच हुई बातचीत बे नतीजा रही। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं परिजनों को सरकार के नियमों का हवाला देते यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया, लेकिन ग्रामीण आर्थिक पैकेज और ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस के साथ हुई हाथापाई को लेकर मुकदमे दर्ज नहीं करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान समाज के नरेंद्र गुर्जर, हेमराज गुर्जर टोंक समेत ने प्रशासन को अपनी ओर से 6 मांगे रखी।

इनमें सबसे प्रमुख मांग 50 लाख रुपए का आर्थिक पैकेज, हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार के परिजनों में से एक को सरकारी अथवा संविदा पर नौकरी देने, दूनी थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने एवं राजमहल क्षेत्र में बजरी के अवैध परिवहन पर पूर्णतया रोक की मांग की गई। इस पर देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह ने आश्वासन दिया कि ग्रामीण अगर बजरी खनन व परिवहन रोकने में सहयोग करेंगे तभी ऐसा संभव होगा। उपाधीक्षक ने बताया कि जल्द ही बजरी की नई एनओसी जारी होगी।

-शव विद्यालय के बाहर रखा
गत तीन दिन से मृतक पप्पू गुर्जर का शव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल की दीवार के बाहर रखा है। लोग यहां धरना लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि बुधवार को राजमहल निवासी पप्पू गुर्जर की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीण शव को लेकर बैठे हुए हैं।

मांग को पुलिस ने किया खारिज
गुरुवार को ग्रामीणों की ओर से पुलिस के साथ की गई हाथापाई व मारपीट के प्रकरण में किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं करने की ग्रामीणों की मांग को पुलिस के अधिकारियों ने खारिज कर दिया और कहा कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान नहीं करेंगी, लेकिन जो दोषी है, उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रशासन के साथ करीब पांच मांगों पर सहमति हो गई। लेकिन ग्रामीण 50 के मुकाबले 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग पर अड़े रहे, जबकि उपखंड अधिकारी समेत ने इससे साफ इनकार कर दिया।

युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम पुलिस के साथ मारपीट
देवली। देवली उपखंड के राजमहल गांव में बुधवार रात एक युवक की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचलने से मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक व मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव के साथ ही रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। समझाइश करने गए पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों की ने मारपीट की तथा पथराव भी किया, जिसके बाद पुलिस व प्रशासन को वापस लौटना पड़ा। इससे पहले स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह, देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने ग्रामीणों से  समझाइश की, लेकिन ग्रामीण मृतक के परिजन को बड़ी आर्थिक सहायता दिलाने, सरकारी नौकरी देने और दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस प्रशासन परिजनों की ओर से दी जाने वाली हर रिपोर्ट पर कार्रवाई को तैयार है। इसके बावजूद समझौता वार्ता सफल नहीं हुई। इधर सुबह 10 बजे बाद महिलाएं आक्रोशित हो गई, जिन्होंने दूनी थाने के हेडकांस्टेबल समेत पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर डाली।

इसी तरह दूसरी तरफ एक सहायक उप निरीक्षक को भी ग्रामीणों ने बंदी बनाने की कोशिश की। लेकिन देवली प्रधान बनवारी लाल जाट ने इसका विरोध किया और सहायक उप निरीक्षक को सुरक्षित निकाला। गौरतलब है कि बुधवार रात राजमहल निवासी पप्पू गुर्जर उम्र 30 वर्ष पुत्र कजोड़ गुर्जर निवासी राजमहल की वनपाल नाका राजमहल के समीप बजरी की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलने के बाद मौत हो गई थी। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार विवाद की वजह बजरी एवं पैसे के आपसी लेनदेन से जुड़ा विषय बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने शव को बर्फ पर रखा हुआ है तथा राजमहल में रास्ता जाम कर धरने पर बैठे हुए ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए एवं आश्रित एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी के साथ आरोपित चालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जानी चाहिए।

पत्नी की हत्या कर खुद भी गले में फंदा डालकर पेड़ से लटका
टोडारायसिंह। टोंक जिले के पंवालिया गांव में पत्नी की हत्या कर पति के सुसाइड करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी की हत्या का शनिवार शाम को पता चला, वहीं पति का शव गांव पंवालिया से 4 किमी दूर मेंहरु तन में छीपट की ढाणी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मृतक सुरेश उर्फ जंगलू की जेब से 30 हजार रुपए और 2 मोबाइल मिले हैं। मृतका की पहचान सीमा रैगर (34) के रूप में हुई है। मृतका के जीजा पप्पू और भांजी प्रियंका ने बताया कि पीहर वालों से 14 जून शाम को मोबाइल पर बात हुई थी 15 जून की सुबह से ही सीमा और सुरेश के फोन बंद थे। उन्होंने बताया कि अक्सर दोनों के बीच मकान के पट्टे और खेती की जमीन को लेकर तकरार होती थी। मकान का पट्टा छोटी ननद नयनतारा ने ले रखा है और खेती की जमीन पर सुरेश के बड़े भाई मदन ने केसीसी बना कर रुपया ले रखा है।

पीहर पक्ष के जीजा पप्पू रेगर और भांजी प्रियंका ने बताया कि सीमा मकान का पट्टा वापस लेने पर जोर देती थी। पीहर पक्ष ने बताया कि सीमा की ननद की नीयत मकान को लेने की थी। सीमा और सुरेश के बीच इसी को लेकर तकरार होती थी, इसके चलते सीमा अधिकांश पीहर ही रहती थी। 5-6 महीने पूर्व ही रिश्तेदारों के समझाने के बाद सुरेश खुद साकरिया सुसराल लेने गया था और 2 दिन वहीं रुका था।   शनिवार को दिन भर दोनों पति-पत्नी घर पर थे। सीमा कभी-कभी मजदूरी कर लेती थी, वहीं सुरेश ड्राइवर था। शाम करीब 6 बजे सुरेश ने पीछे से सीमा के सिर पर लकड़ी से वार दिया।

तड़फड़ाने के बाद गला दबा दिया। सांस टूटने के बाद कमरे के बाहर से बंद कर बाजार में निकल गया। थोड़ी देर बाद सास सुरेश के घर आईं तो कमरे के बाहर बैठते ही खून बहता दिखाई दिया, तो चिल्ला कर बाहर आकर आस-पास बैठे लोगों को बताया। लोगों कमरे को खोला तो सीमा चारपाई पर मृत पड़ी थी। वहीं मेंहरु तन की छीपट की ढाणी के पास खाल में सुबह नित्य कर्म करने आए ग्रामीणों को पेड़ से रस्सी से लटका शव दिखाई दिया। मृतक की पहचान सुरेश उर्फ जंगलू के रूप में हुई।

बाइक-रोडवेज बस की भिडंत में पिता-पुत्र की मौत, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग
टोडारायसिंह। टोंक जिले में दूदू-छाण स्टेट हाईवे पर रघुनाथपुरा मोड़ पर रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कुछ क्षण में जल कर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को उपजिला अस्पताल में पहुंचाया।

मृतक के पुत्र रामपाल रेगर ने रिपोर्ट में बताया कि पिता नाथूलाल रेगर 60 और भाई सोनू 26 मोटरसाइकिल से खरेडा से गांव रघुनाथपुरा आ रहे थे, इसी दौरान रघुनाथपुरा मोड़ पर सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर से बाइक जल कर राख हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया।

कुंभ से लौट रहे 8 श्रद्धालुओंं की बीच रास्ते में थमी सांसें, पति-पत्नी, बेटी-दामाद, चालक समेत पांच की मौत, पांच लोग घायल
देवली। प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहे एक परिवार की कार दौसा-जयपुर बाईपास के निकट सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। जिससे कार सवार देवली निवासी पति, पत्नी, बेटी दामाद और चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार तीन जने घायल हो गए। प्रशिक्ष डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि जयपुर-बाईपास पर खड़े ट्रेलर के पीछे से कार टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के आगे के हिस्से को काटकर मृतक एवं घायलों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में देवली के पटेल नगर निवासी मुकुट बिहारी पुत्र किस्तूर मल सोनी और उनकी पत्नी गुड्डी देवी, इनके दामाद राकेश पुत्र किशन लाल सोनी निवासी सूर्य नगर आबकारी थाना सांगानेर एवं राकेश की पत्नी निधि और कार चालक नफीस खान निवासी मलाला डूंगर जिला सवाईमाधोपुर की मौत हो गई। जबकि कार सवार दीपेश परवानी पुत्र जितेंद्र परवानी निवासी शांति नगर एनबीसीसी ब्लॉक जयपुर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को दौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झपकी आने से हादसे की आशंका
दौसा पुलिस उपअधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के अनुसार कार चालक को संभवत: नींद की झपकी आ गई थी, जिससे हादसा हुआ। दौसा पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार सवार दीपेश परवानी(35) पुत्र जितेंद्र परवानी निवासी शांति नगर एनबीसीसी ब्लॉक जयपुर, ट्रक ड्राइवर धर्मवीर और मैकेनिक रामचरण घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार ईको कार में गैस किट लगी हुई थी। जिस कारण आसपास से गुजर रहे ट्रैफि क को भी कुछ देर के लिए रोका गया था।

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे पर जताया शोक
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ये सूचना अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।