उदयपुर - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिलाओं ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को चप्पलों से पीटा, कॉपी चेक कराने गई छात्रा से अभद्रता
उदयपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप के बाद मंगलवार को ग्रामीणों और महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए और आरोपी शिक्षक को कक्षा से बाहर निकालकर चप्पलों से पीट दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 10वीं कक्षा की एक छात्रा कॉपी चेक कराने शिक्षक के पास गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया, उसकी कमर पर हाथ रखा और हाथ पकड़ लिया। घटना से घबराई छात्रा ने उसी दिन स्कूल के प्राचार्य को मौखिक शिकायत दी। बाद में सोमवार को घर पहुंचकर उसने पूरी घटना अपने परिजनों को भी बताई। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी फैलते ही परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए। आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी शिक्षक को घेर लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

इनका कहना है
स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि छात्रा की शिकायत मिलने के बाद इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दे दी गई थी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटा दिया है। छात्रा के परिजनों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का मनाया जश्न
उदयपुर। शिक्षा कंपनी पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने NEET की ऑल इंडिया रैंक (AIR) में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। रविकांत दिवाकर (AIR 55), शिवांश आनंद (AIR 152), दिव्यांश जायसवाल (AIR 173) और साक्षी कुमारी (AIR 192) उन छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये उपलब्धियां पीडब्ल्यूवाला के लर्निंग इकोसिस्टम के उन विकल्पों की सुविधा  को दर्शाती हैं, जहां छात्र अपनी पसंद और सीखने के तरीके के अनुसार ऑनलाइन कोर्सेज या टेक-इनेबल्ड पीडब्ल्यू विद्यापीठ सेंटर्स के माध्यम से तैयारी कर बेहतर परिणाम हासिल कर रहे हैं।

इसके अलावा, उदयपुर में छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तनीषा जैन (AIR 2901) और तनु श्री सेन (AIR 6780) सहित कई छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। रविकांत दिवाकर ने कहा, "अपनी मेहनत का फल मिलता देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। पीडब्ल्यू के बैचेज़ ने मेरी सभी उलझनों को दूर करने में मदद की। शिक्षकों ने हर कॉन्सेप्ट को इतनी अच्छी तरह समझाया कि मुझे सिर्फ फॉर्मूले याद नहीं करने पड़े, बल्कि उनके पीछे का लॉजिक भी समझ आया। जब भी किसी कठिन सवाल में अटकता था, तो वीडियो सॉल्यूशंस ने तुरंत सही तरीका समझाया, जिससे मेरा काफी समय बचा।"
शिवांश आनंद ने कहा, "यह स्कोर हासिल करके बहुत अच्छा लग रहा है और मुझे  खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई। मेरे लिए सबसे ज्यादा मदद डेली प्रैक्टिस पेपर्स से मिली। नियमित टेस्ट देने से मुझे समय का सही इस्तेमाल करना और बिना घबराए पेपर हल करना आया। शिक्षकों ने मेरे सभी डाउट्स दूर किए और यह भी बताया कि मैं कहां गलती कर रहा हूं, जिससे मैं असली परीक्षा से पहले उन्हें सुधार सका।"

पीडब्ल्यूवाला के संस्थापक और सीईओ, अलख पांडे ने कहा, "NEET 2026 की तैयारी करने वाले हर छात्र को मेरी हार्दिक बधाई। आपने इस सफर में जो मेहनत, अनुशासन और समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है। जिन छात्रों ने आज अपनी सफलता हासिल की है, उन्होंने इसे पूरी मेहनत से कमाया है। और जो इस बार अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए, उनसे मैं यही कहना चाहूंगा कि यह परीक्षा आपकी पूरी क्षमता या आपके भविष्य की पहचान नहीं है। आपके सामने आगे बढ़ने के कई अवसर हैं और यह सफर का केवल एक पड़ाव है।"

पीडब्ल्यूवाला का NEET कोचिंग मॉडल छात्रों को आसान, किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर आधारित है। इसके तहत डेली प्रैक्टिस क्वेश्चन्स, वीडियो सॉल्यूशंस के साथ मॉक टेस्ट्स, 24x7 डाउट रेजोल्यूशन और AI-पर्सनलाइज़्ड रिविजन जर्नी जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि हर छात्र, चाहे वह किसी भी शहर या परिवेश से हो, अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सके। इस वर्ष लगभग 20 लाख छात्रों ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा दी, जिनमें से 11.21 लाख  उम्मीदवार विभिन्न अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए क्वालिफाई हुए।

किसानों को ठग रहीं सहकारी समितियां, खुद बना रही नकली खाद-कीटनाशक
उदयपुर। नकली खाद, कीटनाशक और बीज को लेकर जहां निजी संस्थानों पर लगाम कसने लगी है, वहीं एक चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि अब सरकारी कंपनियों और समितियों के भी सैंपल फेल होने लगे हैं। बीते एक वर्ष में खाद के 556 और कीटनाशक के 128 नमूने जांच में फेल साबित हुए हैं। नकली उत्पादों को रोकने का जिम्मा दिया गया है, वे ही इसे बढ़ावा दे रहे हैं। किसान इन सरकारी कंपनियों और समितियों पर भरोसा कर खाद, कीटनाशक की खरीद में इन्हें प्राथमिकता देता है, जबकि किसानों के इस विश्वास का गला घोंटा जा रहा है। हाल ही में जारी सूचना में यह स्पष्ट हुआ है कि उदयपुर, कोटा, अजमेर, गंगानगर और डूंगरपुर में ऐसी कई कंपनियां और समितियां हैं, जो खाद सहित अन्य कृषि उत्पाद बनाती है।

जब इनके सैंपल जांचे गए तो कइयों में गड़बड़ियां पाई गई। ग्राम सेवा सहकारी समितियां उदयपुर में 2025 में सारंगपुरा (कानोड़) जीएसएस पर 28.80 मीट्रिक टन, पलाणा कलां पर 20.20 मीट्रिक टन, भटेवर से 100 मीट्रिक टन खाद के नमूने फेल रहे हैं। बताया गया कि यहां निर्माणकर्ता समितियों के जिम्मेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डूंगरपुर की क्रय विक्रय सहकारी समिति में लैम्पस समिति के गोदाम पर 2025 में 226 बैग के नमूने फेल रहे हैं।

फसलें बर्बाद, मुआवजा शून्य
नकली खाद और बीज से करोड़ों की फसलें खराब हो चुकी हैं, लेकिन मुआवजा किसी किसान को नहीं मिला। किसान संघों का कहना है कि पिछले साल उदयपुर से कीटनाशक लेकर आए किसानो सैकडों बीघा की फसल खराब हो गई। इनकी शिकायत पुलिस और प्रशासन को दी। न कार्रवाई हुई, न मुआवजा मिला।

विभाग ही दबाने में लगा प्रकरण
नकली खाद बीज बनाने वाली समितियों को नोटिस जारी कर कारण पूछा गया है और नोटिस प्राप्त करने वालों ने मामले में दुबारा जांच करवाने की मांग की है। इधर, जब तत्कालीन डीआर से बातचीत की गई तो उन्होंने खुद का स्थानांतरण होने तथा किसी की तरह जांच की जानकारी नहीं होने की बात कही है। सहकारी समितियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रकरण में एक एमडी को एपीओ भी किया जा चुका है। बताया गया कि एग्रीकल्चर विभाग की तरफ से यह सैंपलिंग करवाई गई थी। वर्तमान में स्थिति यह है कि इस प्रकरण को टालमटोल किया जा रहा है।

इनका कहना है..
मामला सही है। उदयपुर ही नहीं अजमेर, डूंगरपुर व अन्य जिलों में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाने चाहिए, जिससे किसानों के साथ न्याय हो सके।
-प्रमोद सामर, प्रदेश संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ, उदयपुर।

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में पीछे से घुसी कार, नवविवाहित दंपती की दर्दनाक मौत
उदयपुर। गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाइवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों के शव वाहन के अंदर ही फंस गए।पुलिस के अनुसार जेलानी के पास सुबह करीब 6:45 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार को काटकर दोनों शवों को बाहर निकाला और गोगुंदा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि कार सवार पति-पत्नी गोगुंदा से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जेलानी के पास कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। मृतकों की पहचान मुकेश कुमार चौधरी (25) और उसकी पत्नी प्रियंका साहनी (22) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के निंबावास गांव के रहने वाले थे। मुकेश कोटा में मोबाइल शॉप संचालित करता था। दोनों ने करीब एक साल पहले आर्य समाज में शादी की थी। शादी के बाद वे कोटा में रह रहे थे। हादसे के समय दोनों कोटा से उदयपुर होते हुए अपने गांव निंबावास जा रहे थे।

यूजीसी ने बदला नियम, पीएचडी के लिए रिसर्च एंट्रेंस एग्जाम नहीं
उदयपुर। पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को राहत देने के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) ने बड़ा बदलाव किया है। पीएचडी के लिए रिसर्च एंट्रेंस एग्जाम यानी आरईटी को समाप्त कर दिया गया है तथा उसके स्थान पर जीआरएफ व नेट की स्कॉर शीट के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। विशेष बात यह है कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने तो इस बदलाव को अपनाते हुए आरईटी के स्थान पर नेट-जेआरएफ की स्कॉर शीट के आधार पर मेरिट बना ली है तथा गाइड भी आवंटित कर दिए हैं। मामले में सुविवि के पीजी डीन प्रो. केबी जोशी का कहना है कि यूजीसी की इस व्यवस्था से शोधार्थियों को खासी राहत मिली है।

अब अच्छे एकेडमिक स्कॉर वाले शोधार्थी को बेवजह किसी तरह का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। प्रो. जोशी के अनुसार यूजीसी ने हाल ही में आरईटी के स्थान पर नेट-जेआरएफ स्कॉर को प्राथमिकता देने के साथ एकेडमिक स्कॉर और इंटरव्यू आदि के अंकों में भी बदलाव किया है।

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले की घटना : टायर फटा, फ्यूल टैंक में आग, देखते-देखते बस स्वाह, बची 47 श्रद्धालुओं की जान
उदयपुर। अमरनाथ यात्रा से लौट रहे सलूंबर जिले के श्रद्धालुओं की बस में जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई। टायर फटने के बाद बस के फ्यूल टैंक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस धूं-धूं कर जलने लगी। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 47 श्रद्धालुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बस में रखा यात्रियों का सामान, नकदी और मोबाइल फोन आग में जलकर राख हो गए।

बताया गया कि सलूंबर जिले के सराड़ा ब्लॉक के ढाकड़ा गांव से श्रद्धालुओं का दल 9 जुलाई को दो बसों से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ था। दर्शन के बाद लौटते समय गुरुवार शाम करीब 3:45 बजे रामबन जिले के करोल क्षेत्र में हादसा हुआ। बस यात्रियों के अनुसार ट्रैफिक जाम के दौरान पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने बस से धुआं और आग निकलती देखकर चालक को सूचना दी। इसके बाद पीछे चल रही दूसरी बस और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बस रुकवाकर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

पीछे चल रही बस में सवार श्रद्धालु देवीलाल डांगी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही सभी लोग घबरा गए। जब पता चला कि आग उनके साथ चल रही बस में लगी है,  तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला गया। बाद में प्रशासन ने यात्रियों के ठहरने और आगे की यात्रा की व्यवस्था की। सभी श्रद्धालु रात को जम्मू में रुके।

उपराज्यपाल सिन्हा ने जताई चिंता :

सीआरपीएफ 84वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिंह खटाना ने बताया कि टायर में आग लगने के बाद यह तेजी से पूरी बस में फैल गई थी। जवानों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों और रामबन के डिप्टी कमिश्नर से पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की गई है।

मामूली विवाद में नसिंर्ग छात्र की दोस्त ने चाकू मारकर की हत्या, जानें पूरा मामला
उदयपुर। शहर में एक नसिंर्ग छात्र की उसके ही दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। छात्र परिजनों को बाइक ठीक कराने जाने की कहकर घर से निकला था। रास्ते में बाइक को धक्का देने की बात पर उसका दोस्त से विवाद हो गया। इसके बाद दोस्त ने उसे चाकू मार दिया। जानकारी के अनुसार सवीना खेड़ा निवासी छात्र दिनेश मीणा (22) के परिजनों के पास एमबी अस्पताल से रात करीब 12 बजे फोन आया कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी गजवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश के साथ ललित गमेती और एक अन्य दोस्त था। सेक्टर-14 स्थित श्रीराम अपार्टमेंट के पास बुधवार रात करीब 11 बजे दिनेश और ललित के बीच बाइक को धक्का देने की बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में ललित ने दिनेश पर चाकू से वार कर दिया।

पर्यटन क्षेत्र में उदयपुर की एक और राष्ट्रीय उपलब्धि, देश के 15 सबसे सुरक्षित मानसून पर्यटन स्थलों में लेकसिटी को पांचवीं रैंक
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर ने पर्यटन के क्षेत्र में एक और राष्ट्रीय उपलब्धि अपने नाम की है। वर्ष 2026 के लिए जारी देश के सोलो वूमेन ट्रैवलर्स के लिए 15 सबसे सुरक्षित मानसून पर्यटन स्थलों की सूची में उदयपुर को पांचवां स्थान मिला है। सुरक्षित माहौल, बेहतर पर्यटन सुविधाएं, स्थानीय लोगों का सहयोग और उत्कृष्ट आतिथ्य संस्कृति ने उदयपुर को अकेले यात्रा करने वाली महिला पर्यटकों की पहली पसंद बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार रैंकिंग तय करने में महिला यात्रियों की सुरक्षा, पर्यटन स्थलों पर पुलिस व्यवस्था, सड़क एवं परिवहन सुविधाएं, होटल और होमस्टे की गुणवत्ता, स्थानीय नागरिकों का सहयोग, मानसून में यात्रा की सुगमता तथा वास्तविक महिला यात्रियों के अनुभवों को प्रमुख आधार बनाया गया। साथ ही विभिन्न ट्रैवल प्लेटफॉर्म, गूगल रिव्यू और महिला पर्यटकों की प्रतिक्रियाओं का भी विश्लेषण किया गया। बारिश के मौसम में उदयपुर की प्राकृतिक छटा अपने चरम पर होती है। पिछोला, फतहसागर और उदयसागर झीलों का सौंदर्य, सज्जनगढ़ की हरियाली, अरावली की वादियां और बादलों से घिरी पहाड़ियां पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। यही मनोहारी वातावरण अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए यादगार अनुभव बन रहा है।

कम भीड़, सस्ती ठहरने की सुविधा
मानसून सीजन में पर्यटकों की अपेक्षाकृत कम भीड़ होने से होटल और होमस्टे के किराए 30 से 50 प्रतिशत तक कम हो जाते हैं। इससे महिला यात्रियों को कम खर्च में आरामदायक, सुरक्षित और सुकून भरा यात्रा अनुभव मिलता है।

केरल का मुन्नार पहले स्थान पर
राष्ट्रीय सूची में केरल का मुन्नार पहले स्थान पर रहा, जबकि उदयपुर ने पांचवां स्थान हासिल कर राजस्थान का मान बढ़ाया है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस उपलब्धि से आगामी मानसून सीजन में उदयपुर आने वाली महिला पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

एआई के दौर में बदली छात्रों की पसंद, सिविल इंजीनियरिंग ने दी कंप्यूटर साइंस को टक्कर
उदयपुर। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस अब भी छात्रों की पहली पसंद बनी हुई है, लेकिन इस वर्ष राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस (रीप) की सीट आबंटन प्रक्रिया के पहले राउंड में नए नया रुझान सामने आया है। सीएस के बाद सिविल इंजीनियरिंग ने एक बार अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है। इसके चलते शहर के तमाम सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में सिविल इंजीनियरिंग की जमकर पूछ परख हो रही है। बता दें, आईईटी बॉम्बे और आईईटी दिल्ली में भी यह बदलाव देखने को मिला है। आईईटी बॉम्बे में इस वर्ष सिविल इंजीनियरिंग की ओपनिंग ऑल इंडिया रैंक 385 रही, जबकि पिछले वर्ष यह 2666 थी।

इसी तरह आईईटी दिल्ली में ओपनिंग रैंक 3030 से सुधरकर 179 पर पहुंच गई। निजी कॉलेज प्रबंधकों का भी मानना है कि एआई की आशंकाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर बूम के बीच यह बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल जिस रफ्तार से कंप्यूटर साइंस को लेकर दबदबा रहा था, उसे इस साल सिविल इंजीनियरिंग कोर्स जमकर चुनौती दे रहा है। उधर, सुखाड़िया विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज में भी रीप से पहला राउंड शुरू हुआ है। यहां कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इले्ट्रिरकल इंजीनियरिंग के कोर्स संचालित हो रहे हैं। इसमें सर्वाधिक 120 सीटें कंप्यूटर साइंस में है तो अन्य में 60-60 सीटें निर्धारित हैं।

सिविल में रुझान का यह है बड़ा कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे केवल देश में तेजी से बढ़ रहे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की वजह नहीं है, बल्कि व्यापक आर्थिक बदलाव और रोजगार की बदलती प्राथमिकताएं भी जिम्मेदार हैं। कहना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के तेजी से बढ़ते प्रभाव के कारण कई छात्र अब अपेक्षाकृत स्थिर कॅरियर देने वाली कोर इंजीनियरिंग शाखाओं की ओर रुख कर रहे हैं। एआई को लेकर बढ़ती आशंकाएं छात्रों को स्थिरता की तलाश में सिविल जैसी कोर इंजीनियरिंग शाखाओं की ओर तेजी से आकर्षित कर रही हैं।

अनिश्चित भविष्य का खतरा
इस बदलाव का अर्थ यह है कि जिन छात्रों के पास पहले इले्ट्रिरकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग चुनने का विकल्प होता था, उनमें से कई इस वर्ष सिविल इंजीनियरिंग को प्राथमिकता देने की तैयारी में है। इससे स्पष्ट है कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में बढ़ते अवसरों और एआई से जुड़े अनिश्चित भविष्य के बीच सिविल इंजीनियरिंग एक बार फिर आकर्षक कॅरियर विकल्प बनकर उभरी है।
फोटो-100

विश्व जूनोसिस दिवस : पशुओं से 100 से ज्यादा बीमारियों का खतरा, मनुष्य को एक चूक पड़ सकती है भारी
उदयपुर। पशुओं की सेवा करने वाले ही कई बार उन्हीं से मिलने वाले संक्रमण का शिकार बन जाते हैं। उदयपुर के पशुपालन विभाग मे ं गत वर्षों में एक डॉक्टर सहित 25 से अधिक कर्मचारी और पशुधन सहायक ब्रूसेलोसिस जैसी गंभीर जूनोटिक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। अधिकांश मामलों में संक्रमण गायों के गर्भपात (अबॉर्शन) के दौरान भ्रूण और संक्रमित द्रव के सीधे संपर्क से फैला। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में होने वाले लगभग 60 प्रतिशत संक्रामक रोग पशुओं से मनुष्यों में फैलते हैं, जबकि उभरने वाले नए संक्रामक रोगों में करीब 75 प्रतिशत की उत्पत्ति भी पशुओं से होती है। रेबीज, ब्रूसेलोसिस, बर्ड फ्लू, स्वाइन फ्लू, लेप्टोस्पाइरोसिस, एंथ्रेक्स, निपाह और ईबोला जैसी बीमारियां इसी श्रेणी में आती हैं।चेटक स्थित बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के अधिकारियों के अनुसार संक्रमित गायों में गर्भावस्था के अंतिम महीनों में गर्भपात होने की आशंका रहती है। ऐसे पशुओं का गर्भपात कराने या मृत भ्रूण को बाहर निकालने के दौरान यदि दस्ताने, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाए तो संक्रमण त्वचा या शरीर के अन्य माध्यमों से मनुष्य में पहुंच सकता है।

संक्रमित कर्मचारियों में लंबे समय तक बार-बार बुखार आना, अत्यधिक थकान और शरीर दर्द जैसे लक्षण देखे गए। कच्चा दूध भी गंभीर संक्रमणों का कारक:विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रूसेलोसिस के अलावा कच्चा दूध भी कई गंभीर संक्रमणों का कारण बन सकता है। इसलिए दूध को हमेशा अच्छी तरह उबालकर ही उपयोग करना चाहिए। पशुओं का नियमित टीकाकरण, साफ-सफाई, बीमार पशुओं को अलग रखना तथा जैविक अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना संक्रमण की रोकथाम के लिए बेहद जरूरी है।

इनका कहना है
पशुपालकों और पशुधन सहायकों को विशेष रूप से गाय और बकरी के गर्भपात का निस्तारण करते समय पूरी सुरक्षा अपनानी चाहिए। रेबीज से बचने के लिए श्वान के काटते ही इंजेक्शन लगवाना चाहिए। पशुपालन, डेयरी, मांस उद्योग, प्रयोगशालाओं और चिड़ियाघरों से जुड़े लोगों में जूनोसिस का जोखिम सबसे अधिक होता है। दूध उबाल कर पीएं। जागरूकता और सावधानी ही इसका सबसे प्रभावी बचाव है।
-डॉ. सुरेश जैन
अति.निदेशक, बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय

केतन अग्रवाल हत्याकांड : वेडिंग लोकेशन देखने बॉयफ्रेंड संग उदयपुर आई थी सिया, एयरपोर्ट पर साथ दिखे दोनों
उदयपुर। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में उदयपुर का अहम कनेक्शन सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मामले की मुख्य आरोपी सिया गोयल अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ गत माह उदयपुर आई थी। पुलिस अब इस यात्रा और उससे जुड़े घटनाक्रम की भी गहन जांच कर रही है। जांच के अनुसार सिया गोयल को उदयपुर की खूबसूरती इतनी पसंद आई थी कि उसने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से यहीं डेस्टिनेशन वेडिंग करने की इच्छा जताई थी। सिया की पसंद को देखते हुए केतन ने उदयपुर स्थित एक रिसॉर्ट को शादी के लिए फाइनल किया था। पुणे पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सिया अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को उसी रिसॉर्ट की लोकेशन दिखाने के लिए फ्लाइट से उदयपुर लेकर आई थी। दोनों उसी दिन वापस लौट गए थे। चेतन के परिचितों ने एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखने की भी पुष्टि की है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया
केतन से सगाई से पहले जनवरी 2025 में सिया, चेतन और कुछ दोस्तों के साथ करीब पांच दिन के लिए उदयपुर और जोधपुर घूमने आई थी। इसी दौरान उसने उदयपुर में यह रिसॉर्ट देखा था और बाद में अपने मंगेतर से यहीं शादी करने की इच्छा जताई थी। अब पुणे पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उदयपुर-जोधपुर यात्रा के दौरान सिया और चेतन के बीच क्या बातचीत हुई थी और क्या इसी दौरान हत्या की साजिश तैयार की गई थी। पुलिस दोनों आरोपियों की मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, डिजिटल साक्ष्य और यात्रा से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि अब तक जांच एजेंसियों ने यह आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है कि क्या हत्या की योजना उदयपुर में ही बनाई गई थी।

एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट
उदयपुर। शादी का प्रस्ताव ठुकराना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने युवती को परेशान एवं बदनाम करने की नीयत से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का दुरुपयोग कर शादी एवं हनीमून के मनगढ़ंत साक्ष्य तैयार कर साझा कर दिए। उसकी इन हरकतों से आहत होकर पीड़ित युवती मध्यप्रदेश महिला आयोग के समक्ष पहुंची। मामला उदयपुर के युवक और मध्यप्रदेश के भोपाल की युवती से जुड़ा है। पीड़िता ने महिला आयोग में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी बहन ने विवाह के उद्देश्य से एक वैवाहिक वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान उदयपुर निवासी युवक से संपर्क हुआ। दोनों परिवारों की सहमति से एक मुलाकात भी हुई, लेकिन युवती और उसके परिवार ने रिश्ते को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद युवक ने लगातार युवती से संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया। वह बार-बार फोन कॉल और संदेश भेजकर बातचीत के लिए दबाव बनाता रहा। परेशान होकर युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।  मामले ने तब गंभीर रूप ले लिया जब कथित तौर पर आरोपी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर युवती की शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें तैयार की। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया।

मेहमानों को चांदी का सिक्का देने का वादा
आरोपी ने केवल सोशल मीडिया तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। उसने उसकी गोद भराई के फर्जी निमंत्रण पत्र भी छपवाए और स्थानीय हॉकरों के माध्यम से पूरी कॉलोनी में बंटवा दिए। इन निमंत्रण पत्रों में कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों को चांदी का सिक्का देने का उल्लेख किया गया था, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और भ्रम तथा असहज स्थिति उत्पन्न हो।

कैब चालकों का समय और संसाधान व्यर्थ
जनवरी 2026 में आरोपी ने ऑनलाइन कैब सेवाओं का दुरुपयोग कर युवती के घर के पते पर बड़ी संख्या में टैक्सी और बाइक बुक कराईं। एक ही दिन में लगभग 500 कैब और बाइक उसके घर पहुंच गई। कई बुकिंग लंबी दूरी की थी। इससे न केवल परिवार को परेशानी हुई बल्कि बड़ी संख्या में कैब चालकों का समय और संसाधन भी व्यर्थ हुए।

मॉफिंर्ग के गंभीर खतरे उजागर
साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला आधुनिक दौर में बढ़ती साइबर स्टॉकिंग, डिजिटल उत्पीड़न, पहचान की चोरी और एआई आधारित मॉफिंर्ग के गंभीर खतरों को उजागर करता है। विशेषज्ञों के अनुसार किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी फर्जी तस्वीरें तैयार करना, उन्हें सार्वजनिक करना या उसकी पहचान का दुरुपयोग करना निजता के अधिकार का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।