किसी मित्र से मुलाकात होगी। बिगडे कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। संयम रखें, वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड सकता है।
खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। माता को पुरानी बिमारी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जिससे आपको मानसिक रूप से परेशान रहना पड़ सकता है।
दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। उच्च अधिकारियों व पदों पर आसीन लोगों से संपर्क होंगे,जो भविष्य में लाभ देंगे। शत्रु परास्त होंगे।
दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। आप पर लोग भरोसा करेंगे, अनैतिक कार्य के लिए लोगों को विवश ना करें।
अपनों से व्यवहार मधुर रहेगा। आय में वृद्धि होगी, व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। मांगलिक कार्य में हिस्सा लेंगे।
दिन शुभ है। योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। बिगडे काम बनेंगे। स्त्री विशेष से लाभ के योग। नए कार्य करने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी।