‘नीट’ के आवेदन अब 20 मई तक

एनटीए ने दूसरी बार बढ़ाई अन्तिम तिथि

  ‘नीट’ के आवेदन अब 20 मई तक

अब अभ्यर्थी 20 मई रात 9 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

अजमेर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एनटीए) ने एक बार फिर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) के ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 20 मई रात 9 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन रात 11.50 बजे तक अभ्यर्थी डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या पेटीएम के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करा सकेंगे। बताया जा रहा है कि अब तक देशभर से 15 लाख से अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया बीते 6 अप्रैल से शुरू हुई थी। इसकी अन्तिम तिथि 6 मई थी, लेकिन बाद में अभ्यर्थियों के अनुरोध पर इसे बढ़ाकर 15 मई किया गया। अधिकारियों के अनुसार महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा कार्यालय के अनुरोध के बाद एक बार फिर से आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को देश-विदेश के 557 शहरों में किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 से सायं 5.20 बजे तक एक पारी में होगी। इसमें भौतिकी, रसायन तथा जीव विज्ञान (वनस्पति एवं प्राणी विज्ञान) के दो सौ बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।

13 भाषाओं में होगा पर्चा

परीक्षा का पर्चा 13 भाषाओं में होगा। इसमें अंग्रेजी, हिन्दी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल हैं।

Read More बड़ा फैसला : एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी, पूर्व में दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षा में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका

 

Read More पानी की गंभीर समस्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश : गंदे और बदबूदार पानी से परेशान, बाहर से मंगा रहे पानी

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की...
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक