गणेश घोघरा ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा इस्तीफा

सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गणेश घोघरा ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा इस्तीफा

कहा जनता की आवाज उठाने पर प्रशासन द्वारा दबाया जा रहा है

डूंगरपुर।विवादों में आने के बाद बुधवार को कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा भेजा है। गणेश घोघरा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जनता की आवाज उठाने पर प्रशासन द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा है। सत्तारूढ़ विधायक होने के बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है। अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से घोघरा नाराज चल रहे है। 

गौर करने की बात है कि डूंगरपुर से विधायक गणेश घोघरा ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को ना भेजकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस विधायक का इस्तीफा मंजूर करते है या नहीं उन पर निर्भर करता है।  राजनीति में अक्सर देखने को मिलता है कि विधायक सरकार और पार्टी पर  इस्तीफा भेजकर दबाव बनाते है। बहरहाल  घोघरा के इस्तीफा भेजने के साथ ही कांग्रेसी गलियारों में कई राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई है।

उल्लेखनिय है कि डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा पर एसडीम सहित कई अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। मंगलवार को डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा पर डूंगरपुर की सुरपुर पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान एसडीम सहित विभिन्न अधिकारियों को पंचायत भवन में बंधक बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। डूंगरपुर के तहसीलदार ने विधायक पर गैरकानूनी तरीके से काम कराने और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज करवाया था।  गणेश घोगरा का विवादों से गहरा नाता रहा है, इससे पहले भी वह अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में घर में लगी आग : भारतीय छात्रा की मौत, स्नातकोत्तर की कर रही थी पढ़ाई  अमेरिका में घर में लगी आग : भारतीय छात्रा की मौत, स्नातकोत्तर की कर रही थी पढ़ाई 
अल्बानी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि उनके कर्मी और अल्बानी दमकल विभाग ने 4 दिसंबर की सुबह...
ग्लोबल एनर्जी लीडर्स समिट : हीरालाल नागर ने रखा प्रदेश के एनर्जी सेक्टर के विकास का रोडमैप, कहा- नवीकरणीय एवं सौर ऊर्जा की उपलब्धि है मिसाल
गोवा में क्लब में फटा सिलेंडर : आग लगने से कई लोगों की मौत, मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए देने की घोषणा 
वन सेवा के अधिकारी पर फर्जी दिव्यांगता का आरोप : सेवाकाल में सिस्टम का दुरूपयोग, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
नकली दवाईयों का जखीरा पकड़ा : फर्म से 3 करोड़ की दवाईयां जब्त, नहीं लिया लाइसेंस
प्रशांत महासागर में 1,300 मीटर गहराई में मिली सोने-चांदी की खानें : रोबोट ने दुर्लभ और रहस्यमय चीजें ढूंढ़ी, चट्टानों के लिए टुकड़े 
भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी