नगर निगम हेरिटेज कार्य समिति की बैठक आयोजित : ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे का नाम अब संत दुर्बलनाथ महाराज

सामुदायिक केंद्रों में श्रेणी अनुसार किराया तय

नगर निगम हेरिटेज कार्य समिति की बैठक आयोजित : ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे का नाम अब संत दुर्बलनाथ महाराज

बैठक में मृतक आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के कुल 21 मामलों में से 20 प्रस्ताव पारित किए। 

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज महापौर कुसुम यादव ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे को अब संत दुर्बलनाथ महाराज चौराहा के नाम से जाना जाएगा। निगम हेरिटेज मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर यादव ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे का नाम बदलकर अब संत दुर्बलनाथ महाराज चौराहा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक केन्द्रों पर अब शहरवासी रियायती दर पर आयोजन भी कर सकेंगे। इस दौरान निगम हेरिटेज आयुक्त अरुण हसीजा ने सभी निगम चेयरमैन को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत चेयरमैन के दायित्व और कार्य प्रभार की जानकारी दी गई। 

महापौर यादव ने बताया कि हेरिटेज निगम की बोर्ड मीटिंग में कई प्रस्ताव लिए गए थे, कार्य समिति की बैठक में उन प्रस्तावों के क्रियान्वय पर चर्चा की गई और समिति के चेयरमैन की सहमति से पास भी किया गया। वहीं समिति के सदस्यों और चेयरमैन की ओर से आए हुए प्रस्तावों पर चर्चा कर कुछ स्थानों के नामकरण का प्रस्ताव किया गया। जिसे आगामी बोर्ड मीटिंग में पारित कर आगे की कार्रवाई के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हेरिटेज निगम में राज्य सरकार के समितियों का निर्माण किया है। इससे अब शहर के विकास में तेजी आएगी। सभी चेयरमैन शहर को साफ -सुथरा रखने और विकास करने में अपना योगदान देंगे। निगम की प्रशासकीय टीम और निगम चेयरमैन मिलकर शहर को स्वच्छता और अन्य जनहित के कार्यों में अव्वल बनाएंगे। बैठक में मृतक आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के कुल 21 मामलों में से 20 प्रस्ताव पारित किए। 

सामुदायिक केंद्रों में श्रेणी अनुसार किराया तय
हेरिटेज निगम के ए श्रेणी के सामुदायिक केन्द्र में विवाह आयोजन के एक दिन के लिए 10 हजार रुपए, सफाई शुल्क 2500 रुपए, जन्म दिवस और भजन कीर्तन के 3100 रुपए, तीये की बैठक के 1100 रुपए और ध्यान या योगाभ्यास के 500 रुपए प्रति घंटा लिए जाएंगे। वहीं, बी श्रेणी के सामुदायिक केन्द्रों पर विवाह के आयोजन के लिए एक दिन के सात हजार रुपए, जन्म दिवस के 2100 रुपए, तीये की बैठक के 500 रुपए और ध्यान और योग शिविर के 350 रुपए लिए जाएंगे। इसी प्रकार सी श्रेणी के सामुदायिक केन्द्रों पर शहरवासी विवाह आयोजन के लिए पांच हजार रुपए, जन्म दिवस आयोजन के लिए 1100 रुपए और तीये की बैठक के 500 रुपए दर पर आयोजन कर सकेंगे। 

इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा
ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे का प्रस्तावित नाम संत श्री दुर्बल नाथ महाराज चौराहा 
सामुदायिक केन्द्र, मंडी खटीकन का प्रस्तावित नाम संत श्री दुर्बल नाथ महाराज सामुदायिक केन्द्र 
केशव विद्यापीठ चौराहा जामडोली का प्रस्तावित नाम केशव विद्यापीठ सर्किल
गोल चक्कर का प्रस्तावित नाम संत तेउराम सर्किल
वानिकी पथ का नाम विधिक सेवा पथ
लालसांड जी के रास्ते का नाम जयकारा मार्केट नामकरण पर सभी सदस्यों की आपत्ति के बाद खारित कर दिया।

Read More महिला प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद, मुख्यमंत्री बोले-  आधी आबादी की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन