Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
जयपुर। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर उन्हें आगामी राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) और मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। साथ ही, बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली 2 दिवसीय बीटूबी एग्जीबिशन में भी आने का उन्हें आमंत्रण दिया। दोनों आयोजनों के आमंत्रण पर मुख्य सचिव ने अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी उपस्थित रहीं।

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल की ओर से एफएचटीआर के अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह शाहपुरा; एफएचटीआर के सेक्रेटरी जनरल, तरुण कुमार बंसल; कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह जोधा; संस्थापक सदस्य, खालिद खान और राटो के अध्यक्ष, महेंद्र सिंह राठौड़ शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि आरडीटीएम और एमटीएम का आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) द्वारा राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। आरडीटीएम के छठे संस्करण का आयोजन जयपुर में 17 से 19 सितंबर 2026 तक, जबकि पहला मारवाड़ ट्रैवल मार्ट (एमटीएम) जोधपुर में 20 से 22 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
नई दिल्ली। सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि मंत्रालय के तहत प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) की पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति की बैठक में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए कुल 735.70 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को मंजूरी दी गयी।

मंत्रालय के अनुसार इस मंजूरी के साथ पीएम-सेतु के तहत अब तक 9 आईटीआई क्लस्टरों में कुल 2,171 करोड़ रुपये का निवेश स्वीकृत हो चुका है। राजस्थान के भिवाड़ी आईटीआई क्लस्टर के लिए 241 करोड़ रुपये, तेलंगाना के मेदचल क्लस्टर के लिए 254.30 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश के मेरठ आईटीआई क्लस्टर के लिए 240.40 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की गयी है। इन योजनाओं के तहत आईटीआई में बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, मौजूदा ट्रेडों के उन्नयन और नए दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक पाठ्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भिवाड़ी क्लस्टर में सरकारी आईटीआई भिवाड़ी को हब बनाया गया है, जबकि अलवर, नीमराना, तिजारा और किशनगढ़ बास आईटीआई को स्पोक संस्थानों के रूप में जोड़ा गया है। मेदचल क्लस्टर में सरकारी आईटीआई मेदचल हब होगा और अलवाल, शमीरपेट, कुकुनूरपल्ली तथा सिद्धिपेट आईटीआई स्पोक के तौर पर काम करेंगे। वहीं मेरठ क्लस्टर में सरकारी आईटीआई, साकेत, मेरठ को हब तथा गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बागपत आईटीआई को स्पोक बनाया गया है।

बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
जयपुर। संचार मंत्रालय के अधीन भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के क्षेत्रीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र (RTTC), जयपुर और आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी (ACEIT), कूकस के बीच कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में हुए इस समझौते से विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को आधुनिक दूरसंचार एवं आईटी क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। एमओयू पर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) शशांक भालेकर, RTTC जयपुर के प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता, आर्य कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार आर्य तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

समझौते के तहत RTTC जयपुर द्वारा ऑफलाइन और हाइब्रिड माध्यम से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, उभरते दूरसंचार एवं आईटी क्षेत्रों में संयुक्त रूप से प्रमाणित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इनमें ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन, मोबाइल कम्युनिकेशन, डेटा कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और मशीन लर्निंग (ML) जैसे विषय शामिल हैं। इस पहल के तहत करीब 500 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिए जाने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और सप्ताहांत प्रशिक्षण के साथ प्रोजेक्ट ट्रेनिंग तथा औद्योगिक भ्रमण भी आयोजित किए जाएंगे।

मिशन कर्मयोगी के तहत जीवन कौशल पर जोर

सहयोग के तहत मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत सार्वभौमिक मानव मूल्य (UHV), जीवन कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, नेतृत्व क्षमता और टीम निर्माण जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं कॉलेज के संकाय सदस्यों की तकनीकी एवं प्रबंधकीय क्षमताओं को मजबूत करने के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) और Train-the-Trainer कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन AICTE/ATAL Academy के सहयोग से किया जाएगा। यह एमओयू दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। RTTC जयपुर के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम करना तथा विद्यार्थियों को बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। समारोह में RTTC जयपुर और ACEIT के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। नयी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की दुखद घटना के कुछ दिनों बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) ने कड़ा विरोध जताया है। आर्ट्स फैकल्टी के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया और कुलपति के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि जब सत्य निकेतन हादसे से छात्र और उनके परिवार पीड़ा से गुजर रहे हैं, ऐसे समय में कुलपति का समारोह में शामिल होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूछा कि कुलपति ने हादसे से प्रभावित कितने परिवारों और छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन हादसे ने दिल्ली में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की कमी को उजागर किया है। उन्होंने डीयू प्रशासन से हॉस्टल सुविधाओं के तत्काल विस्तार और विश्वविद्यालय तथा निजी छात्र आवासों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।

एनएसयूआई ने हादसे की तत्काल जांच, जिम्मेदारी तय करने, प्रभावित परिवारों से संवाद और छात्रों की सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने की भी मांग की। संगठन ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और कल्याण को विश्वविद्यालय के औपचारिक कार्यक्रमों से सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हिंदू धार्मिक संगठन बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को कथित तौर पर अलग रखे जाने के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल के बाद सोमवार को बंद एफिल टावर मंगलवार को फिर खोल दिया गया। संस्था ने हालांकि कहा कि उसका दौरा एफिल टावर के प्रबंधन के साथ पहले से तय था और किसी भी व्यक्ति को प्रवेश से नहीं रोका गया था। संगठन ने इस घटना से किसी को हुई असुविधा या ठेस के लिए माफी भी मांगी।

संस्था ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा, “ हम उठायी गयी चिंताओं को समझते हैं और उन्हें बेहद गंभीरता से लेते हैं। हमारे प्रतिनिधिमंडल के आकार को देखते हुए, अन्य आगंतुकों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए एफिल टावर की टीम के साथ समन्वय कर सामान्य समय पर टावर खुलने के साथ ही दौरे का आयोजन किया गया था। ” बयान में कहा गया, “ हमारी जानकारी के अनुसार, किसी भी समय किसी व्यक्ति को एफिल टावर में प्रवेश करने से नहीं रोका गया। फिर भी, इस स्थिति से किसी को ठेस पहुंची या असुविधा हुई हो तो हम माफी मांगते हैं। ”

संस्था के करीब 100 पुरुष सदस्य इस ऐतिहासिक स्थल का दौरा कर रहे थे। एफिल टावर का संचालन करने वाली कंपनी एसईटीई ने कहा कि संगठन ने ऐसा दौरा करने का अनुरोध किया था, जिसमें ‘महिलाओं के साथ संपर्क’ सीमित रखा जाना था। एसईटीई ने इस व्यवस्था को स्वीकार करना गलती बताते हुए कहा, “ इन शर्तों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए था।” कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एफिल टावर सोमवार को बंद कर दिया गया था। आगंतुकों को वहां एक संदेश के जरिए बताया गया कि संचालन संबंधी कारणों से टावर का खुलना स्थगित दिया गया है। कर्मचारियों ने जारी एक बयान में धार्मिक संगठन के दौरे के दौरान ‘पेशेवर निर्देशों के कारण महिला कर्मचारियों को उनके लिंग के आधार पर अलग रखने, उनके स्थान पर पुरुषों को तैनात करने और उन्हें अदृश्य बना देने’ की निंदा की।

संस्था ने रविवार को पेरिस के पास बुसी-सेंट-जॉर्ज में फ्रांस के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया था। उन्होंने कहा था, “भारत और फ्रांस के संबंध नयी ऊंचाइयों पर पहुंच गये हैं।”

पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का इस्तीफा मांगते हुए आरोप लगाया है कि नशे के मुद्दे पर सरकार के दावे का विरोध करने वाले गुलजार सिंह पर चीमा ने माफी मांगने का दबाव बनाया जिससे परेशान होकर गुलजार ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। बाजवा ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छह सितंबर को एक सभा में चीमा ने दावा किया था कि सरकार की नशे के खिलाफ शुरू की गयी लड़ाई सफल रही है। इस पर गांव के गुलजार सिंह ने मंत्री के दावे को गलत बताते हुए कहा था कि नशा आज पंजाब के हर घर तक पहुंच चुका है। अगले दिन गांव के पंच सहित आम आदमी पार्टी के समर्थक गुलजार सिंह के घर पहुंचे और उनसे श्री चीमा से माफी मांगने को कहा, लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन पर दबाव बढ़ाया गया तो परेशान गुलजार सिंह ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मंत्री के इशारे पर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। बाद में सल्फास खाकर गुलजार सिंह के जान देने की खबर सामने आयी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है लेकिन श्री चीमा के खिलाफ ना मामला दर्ज हुआ और न कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि मंत्री का इस्तीफा लिया जाए और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाली सरकार ही नशे के मुद्दे पर सवाल उठाने वालों के साथ बर्बरता कर रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को भरोसा दिया था कि उनकी सरकार बनने के चार महीने बाद राज्य में कहीं नशा नहीं मिलेगा लेकिन आज स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। पंजाब पुलिस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने उसे 'निजी मिलिशिया' बना दिया है। युवा, किसान, सरकारी कर्मचारी, मनरेगा कर्मी, आशा कार्यकर्ता और मजदूर अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ पार्टी नेता मनीष सिसोदिया की एक आंतरिक बैठक का भी जिक्र किया जिसमें पंजाब में दोबारा सरकार बनाने के लिए 'साम, दाम, दंड, भेद' अपनाने की बात कही गयी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के साथ सरकार बर्बरता से पेश आ रही है। पंजाब की आर्थिक स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य का कर्ज दो लाख 72 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर चार लाख 75 हजार करोड़ रुपये हो गया है। पंजाब को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया गया है और सरकार जहां से भी पैसा मिल रहा है, वहां से कर्ज ले रही है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का करीब 15 हजार करोड़ रुपये बकाया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात बेहद नाजुक हैं और सीमावर्ती राज्य होने के कारण स्थिति और गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने 'रंगीला पंजाब' को 'कंगला पंजाब' बना दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री विधानसभा में शराब पीकर आ सकता है, उस राज्य के भविष्य की चिंता होना स्वाभाविक है। इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने भी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पंजाब सरकार पर निशाना साधाते हुए आरोप लगाया कि नशे से बर्बाद अपने बेटे का दर्द बयां करने और चीमा से खुलेआम नशा बिकने पर सवाल पूछने वाले गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि आप सरकार नशा माफिया से नहीं मिली है तो चीमा को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा कि महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन है। सरकारी दवा खरीद में घपला हुआ है। सांगानेर, विद्याधर नगर और झोटवाड़ा में सड़कों की हालत खराब है। भाजपा चुनाव में जमकर शराब बांट रही है। राजेंद्र राठौड़ को पीने के नाम पर शराब ही क्यों दिखती है। पानी-बिजली बिल में यूजर चार्ज वसूला जा रहा है।

मदन राठौड़ राहुल-सोनिया गांधी पर आरोप लगाते हैं। जयपुर में जनता भाजपा को करंट लगाएगी। गोविंद देव जी के लिए स्वीकृत 100 करोड़ आईफा अवार्ड में दे दिए गए, जहां तीन दिन स्कॉच पीकर मजे किए। नगर निगम को वसूली का अड्डा बना दिया गया है। नगर निगम चुनाव भाजपा का घमंड तोड़ने का मौका है। जनता भाजपा का हिसाब बराबर करेगी।

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जीना उइका होंगी बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की
नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी जीना उइका को दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना में भारत की अगली उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि मंत्रालय में संयुक्त सचिव उइका को बोत्सवाना में भारत के उच्चायुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है। वह विदेश सेवा की 2006 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले भरत कुमार कुथाती वहां भारत के उच्चायुक्त थे।

उइका के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है। भारत ने 1966 में बोत्सवाना की स्वतंत्रता के तुरंत बाद उसे मान्यता दी थी। भारत ने 1987 में बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन में अपना उच्चायोग खोला था। दोनों देशों के बीच पारंपरिक व्यापार मुख्य रूप से हीरा और रत्नों के क्षेत्र में रहा है।

आमेर में मनीष सोनी की हत्या से पर्यटक गाइड्स में भारी आक्रोश, पर्यटन नगरी को दबंगई और अपराध का अड्डा नहीं बनने देंगे
जयपुर। जयपुर के वरिष्ठ पर्यटक गाइड एवं पर्यटक गाइड्स संघर्ष समिति के संयोजक रवि शंकर धाभाई का कहना कि पर्यटक गाइड्स की विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को अपने मांग पत्रों व शहीद स्मारक पर धरने आयोजन इत्यादि के माध्यम से राज्य सरकार व केंद्र सरकार से मांगो को पूर्व में ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों को इन समस्याओं के बारे में सभी का ध्यान आकर्षित किया जा चुका था। उन्होंने आगे कहा कि आमेर में 7 सितंबर को मनीष सोनी की हत्या पर की घोर निंदा की है और इस घटना ने आम नागरिकों, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों तथा लाइसेंसधारी पर्यटक गाइडों में गहरा आक्रोश एवं चिंता उत्पन्न कर दी है। इस घटना को लेकर एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर धाभाई ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई एवम पीड़ित परिवार की सुरक्षा , उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नोकरी व उचित मुआवजा , उपलब्ध करवाने की मांग की है जिससे पीड़ित परिवाजनों को समय रहते न्याय मिल सके । अन्यथा पूरे राजस्थान में पर्यटक गाइड्स द्वारा सभी जिलों में बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी है।

पर्यटक गाइड्स के हितों की रक्षा के लिए कई गत वर्षो से प्रयास कर रहे जयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी ने रवि शंकर धाभाई ने कहा कि आमेर केवल जयपुर या राजस्थान की पहचान नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का विश्वस्तरीय केंद्र है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विरासत से परिचित कराने में लाइसेंसधारी पर्यटक गाइड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यदि पर्यटन स्थलों पर भय, दबंगई, धमकी, मारपीट अथवा आपराधिक गतिविधियों का वातावरण बनेगा तो इसका सीधा प्रभाव पर्यटकों की सुरक्षा, राजस्थान की पर्यटन छवि और हजारों परिवारों की आजीविका पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि मनीष सोनी की मौत से जुड़ी घटना को केवल एक आपराधिक घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। धाभाई ने मांग की कि आमेर क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों से अभद्रता, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली अथवा जबरन हस्तक्षेप करने वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के विरुद्ध कानून के तहत प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए तथा नशीले पदार्थों के सेवन, बिक्री एवं तस्करी पर कठोर नियंत्रण किया जाए।

रविशंकर धाभाई जो कि पर्यटक गाइड्स की विभिन्न मांगों के लिए कई वर्षों से राज्य सरकार को आने मांग पत्रों व 4 धरने प्रदशर्न के मार्फ़त भी ध्यान दिला चुके है उन्होंने फिर एक बार मांग की कि पर्यटन स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा पुलिस एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए। लाइसेंसधारी गाइडों के लिए विशेष शिकायत प्रणाली एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि किसी भी धमकी अथवा हिंसा की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

पर्यटक गाइड्स संघर्ष समिति के संयोजक रवि शंकर धाभाई ने स्पष्ट कहा कि “पर्यटक सुरक्षित होगा तो राजस्थान का पर्यटन सुरक्षित होगा और पर्यटन सुरक्षित होगा तो हजारों परिवारों की रोजी-रोटी सुरक्षित होगी। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मनीष सोनी की मृत्यु के मामले में दोषियों को कानून के दायरे में लाकर पीड़ित परिवार को तुरंत प्रभाव से न्याय दिलाया जाए तथा आमेर सहित राजस्थान के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लाइसेंसधारी पर्यटक गाइडों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था की जाए। रवि शंकर धाभाई ने कहा कि अब समय केवल आश्वासन का नहीं, बल्कि निर्णायक कार्रवाई का है। राजस्थान की ऐतिहासिक धरती पर अपराध, भय और दबंगई के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश
जयपुर। दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में मंगलवार को एक यात्री ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान यात्री ने विमान का इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश की। यात्री की इस हरकत से विमान में मौजूद अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यात्री के इमरजेंसी डोर के पास पहुंचने और उसे खोलने का प्रयास करने पर विमान में तैनात क्रू मेंबर ने तत्काल उसे रोक लिया। क्रू मेंबर ने यात्री को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद विमान की उड़ान जारी रही और उसे सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने के बाद संबंधित यात्री को सुरक्षा कर्मियों ने अपने कब्जे में लिया। बाद में यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब यात्री से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जर्मनी के सैक्सोनी-आनहाल्ट चुनाव में एएफडी की बड़ी जीत, 40 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
बर्लिन। जर्मनी के सैक्सोनी-आनहाल्ट राज्य के चुनाव में दक्षिणपंथी पार्टी 'अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी' (एएफडी) की भारी जीत ने देश में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने राज्य में अब तक का अपना सबसे बेहतर चुनावी प्रदर्शन करते हुए 40 प्रतिशत से अधिक मत हासिल किये और अन्य सभी दलों को काफी पीछे छोड़ दिया। जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिज मर्ज़ ने इस जीत को 'चिंताजनक' बताया। एएफडी को हालांकि पूर्ण बहुमत नहीं मिला और वह अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी सीटें हासिल करने में विफल रही। इससे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी जर्मन राज्य में दक्षिणपंथी सरकार बनने की उसकी उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।सैक्सोनी-आनहाल्ट में एएफडी को देश की घरेलू खुफिया एजेंसी ने ‘पुष्ट दक्षिणपंथी चरमपंथी’ संगठन के रूप में वर्गीकृत कर रखा है। ऐसे में अन्य राजनीतिक दलों ने उसके साथ किसी भी तरह के सहयोग से इनकार कर दिया है। इससे पूर्वी जर्मनी के इस राज्य में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया जटिल हो गयी है।

चुनाव के अगले दिन एएफडी की सह-अध्यक्ष एलिस वीडेल और टीनो क्रुपाला ने बर्लिन में संवाददाता सम्मेलन किया। उनके साथ सैक्सोनी-आनहाल्ट चुनाव में पार्टी के विजेता और प्रमुख उम्मीदवार उलरिख सीगमंड भी मौजूद थे। एएफडी ने अपने मुख्य चुनावी लक्ष्य यानी पूर्ण बहुमत हासिल कर अकेले सरकार बनाने से भले ही चूक गयी हो, लेकिन पार्टी अब पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास में नजर आ रही है। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल सैक्सोनी-आनहाल्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि वे पूरे जर्मनी में सत्ता हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। सुश्री वीडेल ने केंद्र में सत्तारूढ़ दक्षिणपंथी गठबंधन क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) और क्रिश्चियन सोशल यूनियन (सीएसयू) का जिक्र करते हुए कहा, “ सीडीयू/सीएसयू अब कभी भी संघीय चुनाव नहीं जीत पाएंगे। यह एक तथ्य है। मेरा घोषित लक्ष्य अंतर को जल्द से जल्द बढ़ाना और अगले संघीय चुनाव में कम से कम 40 प्रतिशत मत हासिल करना है। ” सुश्री वीडेल जर्मनी की अगली चांसलर बनना चाहती हैं। दूसरी ओर, चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और सैक्सोनी-आनहाल्ट के मुख्यमंत्री एवं उनकी पार्टी के सहयोगी स्वेन शुल्जे ने चुनाव परिणाम को रूढ़िवादी सीडीयू के लिए ‘एक तबाही’ बताया।

मर्ज ने कहा, “ कल केवल सैक्सोनी-आनहाल्ट में ही बदलाव नहीं हुआ, बल्कि पूरे जर्मनी में बदलाव आया है। इसके असर होंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रभाव भी शामिल हैं।” मर्ज ने कहा कि इसका एक कारण यह है कि चुनाव में विजेता रही एएफडी रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन का समर्थन करने का विरोध करती है और पार्टी के कई नेता रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार के साथ करीबी संबंध रखते हैं। इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जर्मन संविधान में निहित मूल्यों की हमेशा रक्षा करेगी। उन्होंने कहा, “ हमारे देश में इन मूल्यों पर कोई बहस नहीं हो सकती। सत्ता दी जाती है, छीनी नहीं जाती। और अल्पसंख्यक बहुसंख्यक का दुश्मन नहीं होता। ”

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में शुरू हुई एबीडीएम क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत
जयपुर। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुगम एवं सुविधाजनक रूप से पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि अब स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज एवं उनके परिजन एबीडीएम क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ सकेंगे। इस सुविधा से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं की प्रक्रिया में आसानी होगी तथा रजिस्ट्रेशन एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलने में मदद मिलेगी। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने बताया कि जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों पर एबीडीएम सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। तकनीक के माध्यम से मरीजों को त्वरित, सरल और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, पुनपुन नदी के पुराने जमींदारी बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने की मांग की
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने गंगा, दरधा और अन्य सहयोगी नदियों में आई बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति का संज्ञान लेते हुए अपने संसदीय क्षेत्र का व्यापक दौरा किया। प्रसाद ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों से मिली शिकायतों के आधार पर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर जनहित के इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सांसद प्रसाद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बाढ़ राहत कार्यों के दौरान वे लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं और स्थानीय प्रशासन भी तत्परता से काम कर रहा है। लेकिन निरीक्षण के दौरान एक अत्यंत चिंताजनक समस्या सामने आई है। पुनपुन नदी का पुराना ज़मींदारी बांध अत्यंत जर्जर व कमजोर हो चुका है। पिछले 25-30 वर्षों से इस बांध की कोई मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके कारण इसकी ऊंचाई भी
काफी कम हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि पुनपुन और दरधा नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बांध पर भारी दबाव बनता है और यह कई स्थानों पर टूट जाता है, जिससे बाढ़ का पानी दर्जनों गांवों में फैल जाता है। प्रसाद ने पूरे फतुहा और पुनपुन नदी से जुड़े प्रभावित क्षेत्रों में इस पुराने जमींदारी बांध की तत्काल मरम्मत कराने तथा इसकी ऊंचाई बढ़ाने के लिए राज्य सरकार से स्पष्ट निर्देश जारी करने की अपील की है।

सांसद ने इसके साथ ही गौरीचक से अलावलपुर और जमुनापुर जाने वाले मुख्य मार्ग का जिक्र करते हुए कहा कि बाढ़ के समय यह रास्ता पूरी तरह डूब जाता है। आम जनमानस के सुचारू आवागमन को बनाए रखने के लिए इस सड़क की ऊंचाई को बढ़ाया जाना अत्यंत आवश्यक है। प्रसाद ने जानकारी दी कि इस संदर्भ में उन्होंने बिहार के उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को भी पत्र प्रेषित कर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है।

जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान
जयपुर। शहर में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होने वाले मतदान के दौरान शहर में करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस ने दोनों चरणों के लिए संवेदनशील मतदान केंद्रों को भी चिन्हित कर लिया है। संवेदनशील बूथों पर सामान्य बूथों की तुलना में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ राजीव प्रचार ने बताया कि जयपुर शहर के 150 वार्डों में चुनाव के लिए कुल 2,204 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें 9 सितंबर को होने वाले मतदान के दौरान 220 बूथों को संवेदनशील माना गया है। इन मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, 11 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी रहेगी। इस चरण में 551 बूथ संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं और करीब 8 हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, प्रत्येक मतदान बूथ पर एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक 10 बूथों पर एक मोबाइल पार्टी लगातार गश्त करेगी। मोबाइल पार्टी में एक एएसआई अथवा एसआई और चार कांस्टेबल शामिल होंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा। यहां एक एएसआई अथवा एसआई के साथ चार अतिरिक्त कांस्टेबल तैनात रहेंगे।

सड़क सुरक्षा पर कैग रिपोर्ट : विभागों को 20 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश
जयपुर। राजस्थान में सड़क सुरक्षा प्रणाली को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने के बाद वित्त विभाग ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मार्च 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए राजस्थान में सड़क सुरक्षा प्रणाली पर निष्पादन लेखापरीक्षा प्रतिवेदन 21 अगस्त 2026 को राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत किया गया था।

वित्त विभाग के अंकेक्षण अनुभाग ने सभी संबंधित विभागों और अधीनस्थ विभागों को रिपोर्ट में शामिल अनुच्छेदों पर निर्धारित समय सीमा में जवाब भेजने को कहा है। विभागों को अपने संवीक्षित जवाब 20 नवंबर 2026 तक महालेखाकार (लेखापरीक्षा-11), राजस्थान को भेजने होंगे, ताकि उन्हें राजस्थान विधानसभा की जन लेखा समिति को प्रस्तुत किया जा सके। निर्देशों के अनुसार विधानसभा को भेजे जाने वाले संवीक्षित जवाब की चार प्रतियां महालेखाकार (लेखापरीक्षा-गा), राजस्थान और एक प्रति वित्त विभाग को भी उपलब्ध करानी होगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में कई विभागों द्वारा समय पर जवाब नहीं भेजे जाने को जन लेखा समिति ने गंभीरता से लिया था। साथ ही कैग रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए व्यवस्था में सुधार, भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने और जारी सरकारी निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस को मजबूती, पार्षद रामचंद्र यादव और पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या ने थामा कांग्रेस का हाथ
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस को आज उस समय मजबूती मिली जब पार्षद रामचंद्र यादव और पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रामचंद्र यादव और अदिति आर्या ने कांग्रेस की विचारधारा के साथ काम करने की बात कही। एचएस लक्की ने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे जमीनी स्तर पर कांग्रेस का आधार भी और मजबूत होगा।

रामचंद्र यादव के कांग्रेस में शामिल होने को स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं, पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या के पार्टी से जुड़ने से कांग्रेस को युवा वर्ग और कला जगत के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लगातार लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रही है और आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत
जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होना है। इस चरण में राज्य के 39 जिलों की 162 नगरीय निकायों में मतदाता अपने पार्षद चुनेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 5,393 वार्डों में चुनाव हो रहा है। इनमें 4 नगर निगम (अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा), 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाएं शामिल हैं। इन निकायों में कुल 57 लाख 52 हजार 278 मतदाता पंजीकृत हैं, जो 7,683 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपना वोट डालेंगे। इस चरण में 20 हजार 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। पोलिंग पार्टियां पहले ही अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मतदाताओं का गणित पूरे राज्य के 309 नगरीय निकायों में कुल 1 करोड़ 44 लाख 3 हजार 853 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 73 लाख 98 हजार 415, महिला मतदाता 70 लाख 4 हजार 927 और तृतीय लिंग (अन्य) के 511 मतदाता शामिल हैं।

महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के लगभग बराबर है, जो चुनावी समीकरणों को रोचक बना रही है। पहले चरण के लिए अलग से लिंगवार आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। दोनों चरणों (9 और 11 सितंबर) की मतगणना 14 सितंबर को होगी। इसके बाद निकाय प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। राजनीतिक दल अंतिम दिनों में प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे थे। अब मतदाता ही फैसला करेंगे कि शहरों की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनकी आवाज ने पूर्वोत्तर की भावना देश तक पहुंचाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महान संगीतकार, कवि और फिल्मकार भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय संगीत में उनके असाधारण योगदान तथा असम और पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में उनकी भूमिका को याद किया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हजारिका को ‘प्रतिष्ठित सांस्कृतिक व्यक्तित्व’ बताते हुए कहा कि उनकी आवाज असम से कहीं आगे तक गूंजती थी।

मोदी ने कहा, “ उनकी आवाज असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक ले गयी।” उन्होंने कहा कि डॉ हजारिका के संगीत ने अनगिनत लोगों के विचारों, भावनाओं और आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति दी और लोगों को करीब लाने का काम भी किया। उन्होंने कहा, “ अपने संगीत के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों के विचारों और भावनाओं को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। उनके गीतों ने लोगों को करीब लाया।”

मोदी ने पिछले वर्ष गुवाहाटी में डॉ हजारिका की जन्मशती समारोह की शुरुआत के अवसर को याद किया और कहा कि उनका जीवन एवं उनकी कृतियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। असम के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक हस्तियों में शामिल डॉ हजारिका ने संगीत, कविता और सिनेमा के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी। उनकी रचनाओं में अक्सर आम लोगों के जीवन, संघर्ष और आकांक्षाओं को स्वर मिला। उनके कार्यों में मानवता, सामाजिक सौहार्द और एकता जैसे विषय प्रमुखता से उभरते रहे।

उनकी विशिष्ट कलात्मक अभिव्यक्ति ने पूर्वोत्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भारत के व्यापक सांस्कृतिक परिदृश्य के अभिन्न हिस्से के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनको 2019 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनकी 100वीं जयंती के अवसर पर देशभर में श्रद्धांजलि और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिनमें उनकी उल्लेखनीय कलात्मक यात्रा और भारतीय संस्कृति पर उनके स्थायी प्रभाव को रेखांकित किया जा रहा है।

कोटा के सीवी गार्डन में घुसा लेपर्ड, मॉर्निंग वॉकर्स में मची भगदड़; क्रेन की मदद से साढ़े तीन घंटे में हुआ रेस्क्यू
कोटा। शहर के नयापुरा इलाके में छत्र विलास गार्डन में बुधवार सुबह लेपर्ड घुस आया। लेपर्ड को अचानक अपने बीच देख मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लेपर्ड दौड़ते 35 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक अंकित जैन व सुभाष मिश्रा की सूचना पर  वन विभाग और नयापुरा थाने की पुलिस  मौके पर पहुंची और गार्डन को खाली करवाकर लोगों को बाहर किया। इसके बाद रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को रेस्क्यू किया जा सका। वेटनरी डॉक्टर्स की टीम लेपर्ड को नयापुरा स्थित चिड़ियाघर ले गई। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वन अधिकारियों का कहना है कि लेपर्ड की उम्र करीब 2 वर्ष है और वह आर्मी एरिया के जंगलों से भटकता हुआ गार्डन में पहुंच गया।

पुलिस ने गार्डन करवाया खाली
तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम ने सीवी गार्डन में मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया। सुरक्षा के लिहाज से गार्डन के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद टीम ने पेड़ पर बैठे तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की तैयारियां शुरू की गई।

तीन बार निशाना चूका, चौथे डॉट में हुआ ट्रैकुलाइज
रेस्क्यू आॅपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम के साथ सीसीएफ और दो एसीएफ समेत करीब 10 से 12 वनकर्मियों की टीम लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने में जुटी रही। लेपर्ड 35 फीट ऊंचे पेड़ की डाल पर बैठा हुआ था। वेटनरी डॉक्टर अखिलेश पांडेय ने ट्रैंकुलाइज करने के लिए डॉट लगाए लेकिन ऊंचाई अधिक होने और पेड़ घना होने के कारण निशाना नहीं लग पाया। इस दरमियान तीन डॉट किए गए लेकिन हर बार निशाना चूक गया। इस बीच नगर निगम से क्रेन मंगवाई गई। जिसकी मदद से निश्चित दूरी पर चिकित्सक ने ट्रैंकुलाइज गन से डॉट किया। चौथे प्रयास में सफलता मिली और लेपर्ड को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

पहले भी शहर में नजर आ चुका है तेंदुआ
वन विभाग के अनुसार इससे पहले भी माला फाटक रोड स्थित आर्मी एरिया और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास लेपर्ड नजर आ चुका है। उस समय वन विभाग ने पिंजरा भी लगाया था, लेकिन वह ट्रैप नहीं हो सका। अब सीवी गार्डन में लेपर्ड दिखाई देने के बाद एक बार फिर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।

सवा सात बजे सूचना मिली थी, इस पर तुरंत दो वन्यजीव चिकित्सकों के साथ रेस्क्यू टीम सीवी गार्डन रवाना कर दिया था। टीम को तेंदुआ पेड़ पर बैठा हुआ दिखाई दिया। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
-प्रमोद धाकड़,डीएफओ वन्यजीव विभाग कोटा

संरा मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क की चेतावनी, कहा- AI मानवता के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर सकती है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। तुर्क ने सोमवार को मानवाधिकार परिषद के 63वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "मैं उद्योग जगत के विशेषज्ञों की इस चिंता से सहमत हूं कि उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मानवता के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है... मैं आज यहां यह आह्वान कर रहा हूं कि बहुत देर हो जाने से पहले एआई की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए और पुख्ता गारंटी लागू की जाए।"

उनके कार्यालय के हवाले से यह जानकारी दी गयी। तुर्क ने कहा कि वह आने वाले दिनों में दुनिया की प्रमुख एआई विकास कंपनियों को इस संबंध में पत्र भेजेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल केवल कुछ लोगों के पास एआई पर "लगभग असीमित शक्ति" है। उन्होंने कहा, "कम से कम, हमें उन देशों को, जहां एआई का विकास और संचालन हो रहा है तथा जो इसकी आपूर्ति श्रृंखला में शामिल हैं, तय की गयी सीमाओं को लेकर एक साथ आने की जरूरत है।"

इससे पहले दिसंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय ब्यूरो के मुख्य अर्थशास्त्री फिलिप शैलेकेन्स ने चेतावनी दी थी कि एआई का सैन्य इस्तेमाल मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर सकता है और बड़े पैमाने पर जनहानि का कारण बन सकता है। उन्होंने एआई के अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण नियमन की आवश्यकता पर जोर दिया था। जनवरी 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने भी अनियंत्रित एआई को जलवायु परिवर्तन और परमाणु हथियारों के साथ मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा बताया था।

‘अर्जुन नागा’ की जयपुर-जैसलमेर में 40 दिन होगी शूटिंग, फिल्म पर्यटन नीति से प्रदेश को ग्लोबल स्क्रीन पर पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर। राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक विविधता और भव्य लोकेशन्स अब फिल्मों की कहानी का हिस्सा बनने के साथ प्रदेश की पर्यटन ब्रांडिंग का भी सशक्त माध्यम बन रही हैं। इसी कड़ी में फिल्म निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की आगामी फिल्म ‘अर्जुन नागा’ की राजस्थान में करीब 40 दिन शूटिंग होगी। फिल्म की शूटिंग के लिए जयपुर और जैसलमेर को प्रमुख लोकेशन के रूप में चुना गया है।

राजस्थान पर्यटन भवन में हुई विशेष बातचीत में अनिल शर्मा ने प्रदेश से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए यहां की लोकेशन्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे राजस्थान से लगाव है। राजस्थान रहने और बसने के लिहाज से अच्छा है ही, फिल्मों के लिए भी बेहद अनुकूल है। यहां की लोकेशन्स ऐसी हैं कि उन्हें देखकर फिल्म के पर्दे पर उतारने का मन करता है।”

जयपुर-जैसलमेर में दिखेगा राजस्थान का रंग

शर्मा ने बताया कि ‘अर्जुन नागा’ में उत्कर्ष शर्मा, गुलशन ग्रोवर, अर्जुन रामपाल और निधि अग्रवाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजस्थान और अनिल शर्मा का फिल्मी रिश्ता पुराना है। उनकी ‘गदर : एक प्रेम कथा’, ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’, ‘वीर’ और ‘ऐलान-ए-जंग’ जैसी फिल्मों का राजस्थान से शूटिंग संबंध रहा है। ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो’ में जैसलमेर और ‘वीर’ में आमेर की लोकेशन्स नजर आई थीं।

लोकेशन के साथ प्रशासनिक सहयोग भी जरूरी

अनिल शर्मा ने कहा कि किसी राज्य में शूटिंग के लिए केवल खूबसूरत लोकेशन ही पर्याप्त नहीं होती। स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन विभाग से उन्हें लगातार सहयोग मिलता रहा है।

फिल्मों से पर्यटन को नई उड़ान

पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने फिल्म निर्माण की संभावनाओं को पर्यटन से जोड़ते हुए फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 लागू की है। इसका उद्देश्य राजस्थान को फिल्मकारों के लिए अनुकूल शूटिंग डेस्टिनेशन बनाना और फिल्मों के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों की पहुंच देश-विदेश तक बढ़ाना है। शूटिंग से जुड़ी अनुमतियों को सरल बनाने के लिए सिंगल-विंडो व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

राजस्थान पहले भी बना सिनेमा की पसंद

‘जोधा अकबर’, ‘उमराव जान’, ‘दिल्ली-6’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘रंग दे बसंती’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘वीर’, ‘गुलाल’ और ‘नन्हे जैसलमेर’ जैसी फिल्मों में राजस्थान की विरासत और परिवेश बड़े पर्दे पर नजर आया है।

हॉलीवुड तक पहुंची राजस्थान की खूबसूरती

‘ऑक्टोपसी’, ‘द बेस्ट एग्जॉटिक मैरिगोल्ड होटल’, ‘द दार्जिलिंग लिमिटेड’, ‘द फॉल’, ‘द डार्क नाइट राइजेज’ और ‘वायसरॉयज हाउस’ जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों में भी जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर की लोकेशन्स दिखाई दी हैं। इससे राजस्थान की दृश्यात्मक पहचान वैश्विक दर्शकों तक पहुंची है।

जयपुर एयरपोर्ट के सफाईकर्मियों ने दिखाई ईमानदारी, यात्री का खोया वॉलेट लौटाया
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। एयरपोर्ट परिसर में सफाई के दौरान हाउसकीपिंग कंपनी के दो कर्मचारियों को एक यात्री का खोया हुआ वॉलेट मिला। वॉलेट में नकदी के साथ यात्री के जरूरी दस्तावेज और अन्य कागजात रखे हुए थे।

सफाईकर्मी आशीष बैरवा और रामगोपाल रैगर को वॉलेट मिलने के बाद उन्होंने उसे अपने पास रखने के बजाय तत्काल इसकी जानकारी सुपरवाइजर को दी। दोनों कर्मचारियों ने सुपरवाइजर के माध्यम से वॉलेट को टर्मिनल मैनेजमेंट के सुपुर्द कर दिया।

इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने वॉलेट के वास्तविक मालिक की पहचान और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। पहचान की पुष्टि होने पर यात्री को उसका खोया हुआ वॉलेट सुरक्षित लौटा दिया गया।

वॉलेट वापस मिलने पर यात्री ने एयरपोर्ट कर्मचारियों और दोनों सफाईकर्मियों का आभार जताया। कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता की एयरपोर्ट पर सराहना की गई।

के.टी.रामाराव ने की गिरफ़्तारियों को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना, छह गारंटियों पर उठाए सवाल
हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने मंगलवार को कांग्रेस सरकार पर अपनी छह गारंटियों और 420 वादों को पूरा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने 1,000 दिनों में क्या हासिल किया है और आरोप लगाया कि उनकी एकमात्र उपलब्धि ‘गिरफ़्तारियां और गैर-कानूनी हिरासत’ रही है। राव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बीआरएस के विधायक और विधान परिषद सदस्य

स्वेच्छा से गिरफ़्तार होने को तैयार हैं, अगर इससे सरकार को अपने वादे पूरे करने में मदद मिलती है। उन्होंने सोमवार को विधानसभा में हंगामे के दौरान बीआरएस विधायक सबिता इंद्रा रेड्डी और सुनीता लक्ष्मा रेड्डी पर हुए कथित हमले को लेकर भी सरकार से सवाल किया और दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

बीआरएस के विधान परिषद सदस्य टाटा मधु और नवीन कुमार रेड्डी की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री राव ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय की टिप्पणियों के बावजूद सरकार ने जानबूझकर ‘फ़र्ज़ी मामले’ दर्ज किये। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर ‘ध्यान भटकाने वाली राजनीति’ करने का आरोप लगाया और कहा कि लोग उनकी हरकतों पर नज़र रख रहे हैं।

पंजाब सरकार के खिलाफ Congress का शक्ति प्रदर्शन, सीएम आवास कूच पर पुलिस ने वॉटर कैनन चलाकर कार्यकर्ताओं को रोका
चंडीगढ़। पंजाब सरकार के खिलाफ मंगलवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, विधायक और वरिष्ठ नेता पहुंचे। कांग्रेस ने प्रदर्शन में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था, महंगाई, कर्मचारियों को डीए देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और कर्मचारियों को नियमित करने समेत कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। प्रदर्शनकारी जब मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान वॉटर कैनन से पानी की बौछारें कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया गया।

प्रदर्शन के चलते सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन और आसपास के इलाकों में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कुराली से चंडीगढ़ तक कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

हालांकि, प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक कई नेता नजर नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी से कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी फिर चर्चा में आ गई। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करना नए प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

रोडवेज की आय घटी : घाटा बढ़ा, अब चैक पोस्ट लगाए जाएंगे
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की आय में कमी के चलते अगस्त में रोडवेज प्रशासन को करीब 16 करोड़ रुपए के घाटे का सामना करना पड़ा है। 26 अगस्त तक के परिणामों के अनुसार, 1 से 26 अगस्त के बीच रोडवेज की आय 146.26 करोड़ रुपए रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 162.27 करोड़ रुपए की आय हुई थी। इस तरह 26 दिनों में रोडवेज की आय में करीब 16 करोड़ रुपए की कमी दर्ज की गई।

हालांकि, 27 अगस्त के बाद रक्षाबंधन के चलते रोडवेज की आय में बढ़ोतरी हुई। इसी दौरान आय बढ़ने को लेकर परिचालकों पर फर्जी टिकट काटने के आरोप भी सामने आए। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने राजस्व रिसाव रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी है।

प्रशासन ने आज से 10 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर चैक पोस्ट स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। इन चैक पोस्ट के माध्यम से बसों की जांच की जाएगी और टिकटों व यात्री संख्या का मिलान किया जाएगा। जांच के दौरान राजस्व चोरी या फर्जी टिकट काटने का मामला सामने आने पर संबंधित परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ईरान-अमेरिका तनाव खत्म कराने की कोशिश तेज, कतर समेत मध्यस्थ देश समझौते की शर्तों पर कर रहे काम
दोहा। कतर और मध्य पूर्व के अन्य मध्यस्थ देश ईरान और अमेरिका के बीच एक समझौते की तैयारी कर रहे हैं, ताकि "जब भी दबाव बनाने या मोल-भाव की ज़रूरत हो, तो वे तैयार रहें।" कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल-अंसारी ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया, "हम इसी पर काम कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करना कि ज़रूरी तत्व मौजूद हों और हम दबाव बनाने की ज़रूरत पड़ने से पहले ही इन तत्वों को सामने ला सकें।"

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दबाव बनाने या मोल-भाव की क्षमता का असर आखिरकार समझौते की शर्तों में दिखेगा। अल-अंसारी ने उन लोगों की भी आलोचना की जो मानते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य में मौजूदा स्थिति 'नई सामान्य स्थिति' बन सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस जलमार्ग के बंद होने से होने वाले सभी नकारात्मक प्रभाव "बहुत जल्द आपके दरवाज़े तक पहुँचेंगे।" अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिसके जवाब में ईरानी पक्ष ने भी हमले किए। जून के मध्य में तेहरान और वाशिंगटन ने दुश्मनी खत्म करने के मकसद से एक समझौते (मेमोरेंडम) पर हस्ताक्षर किए, लेकिन उसके कुछ ही समय बाद, उन्होंने फिर से एक-दूसरे पर हमले किए।

इंडिगो का विमान 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ठीक, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा
जयपुर। इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के पांच दिन बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा सका है। यह विमान 2 सितंबर को जयपुर से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट के लिए तैयार था। उड़ान से पहले विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था। इसके बाद से विमान जयपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा है।

बताया जा रहा है कि विमान में आई तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए एयरलाइन के इंजीनियर्स लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन पांच दिन बीतने के बावजूद विमान अभी तक उड़ान भरने की स्थिति में नहीं आ सका है। विमान के लंबे समय से एयरपोर्ट पर खड़े रहने से एयरलाइन के संचालन पर भी असर पड़ रहा है। अब यात्रियों की नजर इस बात पर है कि विमान को कब तक ठीक कर दोबारा सेवा में शामिल किया जाता है।

दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की हत्या: खरगे-राहुल ने जताया दुख, बोले- दिल्ली बन गई अपराध की राजधानी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुर में जाने-माने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि विक्रम सिंह की निर्मम हत्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन में व्याप्त कथित अराजकता की एक और भयावह याद बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में छात्र असुरक्षित हैं, महिलाओं के खिलाफ हर दिन अत्याचार हो रहे हैं और पूर्वोत्तर के लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक भी अत्यधिक असुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े राष्ट्रीय राजधानी में लगातार अपराध के उच्च स्तर को दर्शाते हैं। उन्होंने विक्रम सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की अक्षमता के कारण मणिपुर के लोग राज्य के भीतर और बाहर, दोनों जगह परेशान हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि संगीतकार विक्रम सिंह अपने घर के बाहर शोर कम करने के लिए कुछ लोगों से बात करने नीचे गए थे, जहां उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अपने ही घर के बाहर देश की राजधानी में एक पिता की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद दिल्ली में रहने वाले पूर्वोत्तर के परिवारों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वे यहां सुरक्षित हैं। कांग्रेस नेता ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से सवाल किया है कि खासकर पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ बढ़ती अराजकता को रोकने के लिए वे क्या कर रहे हैं। उन्होंने मामले की त्वरित जांच कर दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने की मांग की और संगीतकार सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताई।

जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ
जयपुर। निकाय चुनाव के घमासान के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जयपुर में भाजपा के पक्ष में मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो परकोटे में सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर चांदपोल हनुमान मंदिर तक जाएगा। इसमें जयपुर नगर निगम क्षेत्र के भाजपा के सभी 149 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। सांसद, विधायक और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी रोड शो में शामिल होंगे।

भाजपा ने रोड शो को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तैयारियों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान आमजन से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे और इसके बाद कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित भी करेंगे। निकाय चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रोड शो और जनसभाओं के जरिए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। जयपुर का रोड शो पार्टी के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी का धार्मिक कार्यक्रम, भजनों पर झूमे करीब 100 सदस्य और अतिथि
जयपुर। जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी द्वारा पदमपुरा जैन मंदिर में सदस्यों के लिए एक धार्मिक भक्ति कार्यक्रम एवं भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक भोज से हुई जिसमें सदस्यों ने राजस्थानी व्यंजन दाल बाटी चूरमा का आनंद लिया। इस अवसर पर ग्रुप के कई सदस्यों के माता पिता भी उपस्थित रहे।

इसके बाद भगवान पद्मप्रभु जी की आरती की गई। आरती के बाद प्रसिद्ध भजन गायिका प्रिया जैन निमोदिया द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके भजनों ने ऐसा भक्तिमय वातावरण बना दिया कि सभी सदस्य और अतिथिगण भक्ति में लीन होकर नाचने लगे। इस दौरान बड़ों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस भक्तिमय अवसर पर ग्रुप के लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष पीयूष सोनी, सचिव हेमंत श्वेता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष रूबी सौरभ जैन, सह सचिव श्वेता नीरज अजमेरा, कार्यकारिणी सदस्य रमेश पुष्पा जैन अर्पित सुरभि गोधा अमित रुचिका काला अवधेश मीनू पाटनी शिखा सुनील बाकलीवाल सहित सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम के संयोजक आकांक्षा शुभम निगोतिया सूचि आशीष जैन एवं दीपाली रमेश पटोदी रहे। इस अवसर पर धीरेंद्र गोधा, संजय छाबरा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में सदस्यों के लिए लकी ड्रॉ द्वारा पुरस्कार भी वितरित किए गए।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख संतोष सुमन का नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा

जानिए ओडिशा रेल हादसे से जुड़ी सभी ताजा अपडेट

राम चरण वी मेगा पिक्चर्स के साथ नई प्रतिभाओं को करेंगे प्रोत्साहित

पेपर आउट पर मुआवजे की मांग बौद्धिक दिवालियापन

जयपुर में भारी बारिश, कई जगह बिजली गुल, टूटे टीन - टप्पर