tonk - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। कुमारी ने राज्य की भजनलाल सरकार का यह तीसरा बजट प्रस्तुत किया। यह उनका लगातार तीसरा बजट भाषण है। उन्होंने पूर्वाह्न ग्यारह बजे सदन की कार्यवाही के शुरु होने के साथ ही अपना बजट भाषण शुरु किया और दो घंटे 54 मिनट तक बजट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विभिन्न घोषणाएं की। बजट भाषण में कहा कि संस्कृति हमारी उड़ान है, विकास हमारी पहचान है, दोनों को आगे लेकर बढ़ा रहा है राजस्थान। वित्त मंत्री ने युवाओं को लेकर भी कई घोषणाएं की।

वित्त मंत्री ने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख तक ब्याज फ्री कर्ज,अनुदान दिया जाएगा। इस योजना से 30 हजार युवा लाभान्वित होंगे। प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी। कॉलेज छात्रों  के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाने की भी बजट में घोषणा की गई।  नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। राजस्थान के 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में ट्रैनिंग दी जाएगी। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोलने की घोषणा भी बजट में की गई। नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे, इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स पहले फेज में जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में बनाए जाएंगे।

युवाओं के लिए घोषणाएं :

प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना होगी।

कॉलेज छात्रों  के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाएं जाएंगे।

नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

राजस्थान के 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में ट्रेनिंग दी जाएगी।

आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में इंडस्ट्री पार्टनर को जोड़कर सेंटर खोला जाएगा।

नए टेक्नो हब बनाए जाएंगे, इसके लिए 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स पहले फेज में जोधपुर, टोंक और शेरगढ़ में बनेंगे।

टोंक बना पानी का टांका, जयपुर में दोपहर बाद बारिश, अन्य जिलों में भी मानसून मेहरबान
जयपुर। प्रदेश में मानसून अब लगभग सभी जिलों में छा गया है। मानसून की सक्रियता के बीच जयपुर, टोंक-सवाई माधोपुर, बीकानेर सहित कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई। इस कारण नदी-नाले उफान पर हैं और जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। टोंक में सुबह से ही तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो कई घंटों तक चला। इसके चलते सड़कों, घरों और स्कूलों तक में पानी भर गया। जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र के भीपुर गांव में 10 कच्चे घर ढह गए। यहां बाढ़ से हालात हो गए। मालपुरा में सहोदरा नदी में अचानक पानी बढ़ने से तीन युवक फंस गए, जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया।

बीकानेर में फैक्ट्री की दीवार ढही, तीन की मौत
बीकानेर में शाम को आए अंधड़ बारिश के शोभासर में एक फैक्ट्री की दीवार ढहने से एक बच्चे समेत तीन जनों की मौत हो गई। ये सभी आंधी-बारिश से बचने के लिए दीवार का सहारा लेकर बैठे थे तभी ये हादसा हो गया। जयपुर में झोटवाड़ा इलाके में मुख्य सड़कों को जोड़ने वाली 80 फीट लिंक रोड का कुछ हिस्सा धंस गया। शास्त्री नगर थाने के पास राणा कॉलोनी में बारिश के कारण बिजली का ट्रांसफर्मर नाले पर गिर गया जिससे नाला ढह गया। नाला ढहने से आसपास रहने वाले करीब 100 मकानों पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
टोंक में कक्षा 1 से 12 तक की स्कूलों में छुट्टी
जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने टोंक जिले में अत्यधिक भारी बारिश एवं बाढ़ की सम्भावनाओं को देखते हुए रेड़ अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।

अब आगे क्या?
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 7-8 जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश दर्ज होने की संभावना है। इसके बाद 9-10 जुलाई से फिर पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जोधपुर संभाग के पूर्वी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

यहां बरसे मेघ
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, चित्तौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी के अलावा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू और दक्षिण राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ के एरिया में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश में 18 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

ड्रोन सर्वे में बड़ा खुलासा, टोंक के पांच स्थानों पर 16 लाख टन से अधिक अवैध बजरी खनन
जयपुर। राजस्थान में अवैध खनन के खिलाफ 15 जनवरी से चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में खनिज खनन के ड्रोन सर्वें में अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है।

खान सचिव आनन्दी ने बताया कि बड़े खनन क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ड्रोन डीजीपीएस सर्वें कराने का निर्णय किया गया और टोंक जिले में बजरी खनन के पांच क्षेत्रों में कराये गये ड्रोन सर्वे में 16 लाख 18 हजार अवैध बजरी खनन का खुलासा हुआ है।

उन्होंने बताया कि ड्रोन सर्वें की प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर एएमई टोंक को संबंधित लीज धारकों के खिलाफ नियमानुसार शास्ती लगाने और आवश्यक कार्यवााही के निर्देश दिये गये हैं। टोंक जिले के पलाड़ा, डोडवारी, मूंडियां, साईदाबाद और मंडावर में बजरी खनन का ड्रोन सर्वे कराया गया जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर पाया गया कि लीज धारकों द्वारा दिखाए गए स्टॉक से 16 लाख 18 हजार टन अधिक अवैध बजरी खनन कर बेच दिया गया और सरकारी राजस्व में करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

ड्रोन सर्वें के अनुसार पांच स्थानों पर 40 लाख 1732.02 लाख टन बजरी का खनन किया गया जबकि स्टॉक में 23 लाख 83 हजार 10 लाख टन बजरी खनन दर्शाया गया। इस तरह से पांच स्थानों पर ही लीज धारकों द्वारा 16 लाख 18 हजार टन से अधिक का अवैध बजरी खनन कर  नुकसान पहुंचाया है।

ड्रोन सर्वें रिपोर्ट के अनुसार टोंक जिले के पलारा में 986711.09 टन बजरी खनन किया गया जबकि स्टॉक में 616598 टन बजरी खनन करना ही दर्शाया गया। इसी तरह से टोंक जिले के ही डोडवारी में 382912.34 टन बजरी खनन किया गया जबकि स्टॉक में 246893 टन ही बजरी खनन दिखाया गया। यहां के ही मूंडिया में दो स्थानों पर क्रमश: 384354.02 टन और 678183.14 टन बजरी खनन पाया गया जबकि रेकार्ड के अनुसार क्रमश: 206749 टन और 528906 टन बताया गया। सईदाबाद में 749940.07 टन बजरी खनन पाया गया जबकि 413750 टन ही बजरी खनन बताया गया।

डिग्गी में महंत सियाराम दास की नृशंस हत्या, बाजार बंद
न्यूज सर्विस /नवज्योति, मालपुरा। डिग्गी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने भूरिया महादेव मंदिर के महंत बाबा सियाराम दास की नृशंस हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब रोजाना की तरह पूजा-अर्चना करने आश्रम पर श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने देखा की आश्रम के प्रांगण में संत सियारामदास बाबा की खून से लथपथ लाश पड़ी है तथा सामान बिखरा पड़ा है।   सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान मौके पर पहुंचे। संत सियाराम दास की हत्या की खबर मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह व अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक त्यागी, तहसीलदार सहदेव मंडा भी मौके पर पहुंचे।

लोगों ने किया प्रदर्शन
संत की हत्या से डिग्गीवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया तथा दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर विरोध जताया। लोगों ने शव को उठाने से इंकार करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों एवं पुलिस के बीच लगभग पांच घण्टे तक गतिरोध बना रहा। अंत में मौके पर ही पोस्टमार्टम करने तथा जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी पर सहमति बनी। इसके बाद मेडिकल बोर्ड की टीम ने महंत का पोस्टमार्टम किया तथा आश्रम परिसर में ही शव का अंतिम संस्कार किया।

क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पुलिस हर कोण से मामले की जांच में जुटी हुई है, एफएसएल व एमआईयू टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए है तथा मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हत्या में कम से कम दो लोगों का हाथ
एसपी राजर्षि राज वर्मा भी मौके पर पहुंचे। एफएसल टीम व एमआईयू टीम के अलावा डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया। आश्रम पर फैले सामानों एवं संत के शरीर व सिर पर मिली चोटों के निशान से अनुमान लगाया गया है कि घटना में दो से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं तथा उन्होंने संत पर किसी धारदार हथियार व लकड़ी अथवा लोहे की रॉड या पाइप से जानलेवा हमला किया गया था।

सांसद केंद्र सरकार का सहयोग साबित कर दे तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा: प्रशांत बैरवा
निवाई। विधायक प्रशांत बैरवा का कहना है कि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया झूठ बोलते हैं एवं भोली भाली जनता को गुमराह करते हैं। बैरवा ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर आराध्य देव भगवान देव महाराज के जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत करवा कर वनस्थली मोड़ से जोधपुरिया तक 20 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की मांग की थी । मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में इस सड़क के लिए 18 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है। लेकिन सांसद ओछी राजनीतिक करने के लिए देव महाराज के मंदिर परिसर से लोगों को गुमराह करते हुए यह दावा किया था कि इस 18 करोड़ रुपए में 10 करोड़ केंद्र सरकार के हैं ।

मैं सांसद को मीडिया के माध्यम से चैलेंज करता हूं कि वह साबित कर दें कि इस सड़क में केंद्र सरकार का कोई सहयोग है तो मैं अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। अगर सांसद यह साबित नहीं कर पाए तो अपने पद से इस्तीफा दें।विधायक बैरवा ने कहा कि सांसद ने 8 साल के कार्यकाल में निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के लिए या पूरे टोंक जिले के लिए कोई भी बड़ा काम करवाया हो तो वह खुले मंच पर आकर बताएं। विधायक ने कहा कि सांसद ने टोंक जिले में कहीं भी केंद्रीय विद्यालय नहीं खुलवाया जबकि मैंने  तीन साल के कार्यकाल में निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में 5 गवर्नमेंट कॉलेज खुलवा दिए।

विधायक ने यह भी बताया कि निवाई में झिलाय रोड फाटक पर एवं चैनपुरा फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए डीपीआर तैयार होकर रेलवे की परमिशन के लिए सेंटर गवर्नमेंट को गई हुई है। लेकिन सांसद रेलवे की परमिशन भी नहीं दिला पाए विकास करवाना तो दूर की बात है। उल्लेखनीय है कि देवधाम जोधपुरिया में आयोजित कर्नल किरोडीसिंह बैसला की मूर्ति अनावरण समारोह में विधायक प्रशांत बैरवा की मौजूदगी में सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा था कि वनस्थली मोड़ से लेकर देवधाम जोधपुरिया तक नवीन सड़क का निर्माण होगा। जिसमें प्रधानमंत्री सडक योजना द्वारा सड़क के निर्माण के लिए 18 करोड रूपये खर्च होगें एवं 10 करोड रूपये केन्द्र व 8 करोड रुपए सरकार के खर्च होगें।

मैंने विधायक के सामने ही देव धाम जोधपुरिया में कहा था कि वनस्थली जोधपुरिया सड़क के लिए स्वीकृत 18 करोड़ रुपए में से 10 करोड़ मोदी के हैं मैं आज भी मेरी बात पर कायम हूं । नेशनल हाईवे के अलावा जो भी सड़के बनती है उनमें 60 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार का होता है एवं 40 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार का होता है । केंद्र सरकार से आवंटित बजट को भी राज्य सरकार पूरा खर्च नहीं कर पाती। जब सासद से पूछा गया किविधायक ने चैलेंज किया है अगर आप साबित कर दें की 10 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के हैं तो विधायक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे नहीं तो आप इस्तीफा दे दें। सांसद ने कहा कि इस्तीफा देना है तो विधायक दे दें मैं तो बोल रहा हूं केंद्र सरकार का पैसा है। मैं केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर जोधपुरिया सड़क का पैसा रुकवा दूंगा -सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया

बीसलपुर पानी की मांग को लेकर, किया धरना प्रदर्शन
बौंली। बीसलपुर परियोजना से ग्राम बांसड़ा बनेसिंह, शीशोलाव, गंगवाड़ा, बांस, टोरडा, रवासा को पेयजल मुहैया कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को उपखंड मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा, अंसार अहमद खलीफ मंडल आंदोलन संयोजक, लक्ष्मीनारायण गुर्जर किसान नेता एवं मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में 3 घंटे सांकेतिक धरना देकर उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को ज्ञापन सौंपा।

उक्त गांवों की पेयजल समस्या को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि गंभीरतापूर्वक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में हजारों महिला पुरुषों को लेकर उपखंड मुख्यालय का घेराव कर चक्का जाम किया जाएगा।

आंदोलन को तेज करने की चेतावनी

इससे पूर्व उपखंड कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने शामियाना लगाकर धरना दिया गया धरने में उपस्थित लोगों को किसान नेता व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रामअवतार मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसहाय फागणा, अंसार अहमद खलीफ,गोविंद नारायण भदोरिया, दिलराज बिधूड़ी, लक्ष्मी नारायण गुर्जर आदि ने संबोधित करते हुए आंदोलन को तेज करने एवं पानी मिलने तक जारी रखने का एलान किया। इसके बाद जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर।

एसडीओ को ज्ञापन

महिलाओं ने मटकियां फोड़कर पेयजल उपलब्ध नहीं कराये जाने पर आक्रोश व्यक्त कर एसडीओ को ज्ञापन दिया गया। मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सीताराम बैरवा, एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामराज मीणा, भंवर सिंह राजावत, बृजमोहन मीणा, मुकेश कुमार मीणा, धारा सिंह मीणा, राम रामधन बैरवा, पप्पू बना, शंकर बैरवा, मदन बैरवा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

एक जुलाई से प्रतिबंध होगा, सिंगल यूज प्लास्टिक
टोंक। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। पर्यावरण की रक्षा के लिए राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीस्टाइरीन और विस्तारित पॉलीस्टाइरीन वस्तुओं पर 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंध लागू किया जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान, राष्ट्र निर्माण में भागीदारी

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र,टोंक के महाप्रबंधक ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के तहत प्लेटे, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, जैसे कटलरी, मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने, पैक करने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकिट, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक, पीवीसी बैनर के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग पर 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंध लागू किया जाएगा। महाप्रबंधक ने कहा कि सभी ईकाइयां एवं उपभोक्ता सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, उपयोग, क्रय-विक्रय तुरंत प्रभाव से त्यागने, पर्यावरण को साफ-सुथरा, हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएं।

जागो सरकार: एक तरफ स्कूल तो दूसरी तरफ शराब की दुकान
सोप। आबकारी विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते सोप उप तहसील मुख्यालय क्षेत्र में शराब का कारोबार बढ़ता जा रहा है। शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ओर अभिभावकों की ओर से शिकायतें भी की जा चुकी है। लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में स्थिति जस की तस बनी रहने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से शराब बेचने वाले के हौसले बुलंद है। शराब विक्रेताओ का धंधा आसानी से फल-फूल रहा है।यहां के शराब विक्रेताओं में कानून का डर नहीं है।

विभाग के अधिकारियों का आशीर्वाद है तो फिर क्या, जहां चाहे शराब की दुकान खोल लें। चाहे वह किसी धामिक स्थल के सामने हो या फिर किसी स्कूल के पास। इससे क्या फर्क पड़ता है। सोप कस्बे में संचालित डी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल ने जिला आबकारी अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक उनियारा वृत्त को शिकायत देकर स्कूल के समीप चल रहे शराब के ठेके को हटाने की मांग की है। विद्यालय के पास शराब का ठेका संचालित होने से दिनभर शराबियों को जमावड़ा रहता है। जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। छात्राओं को भी शराबियों के डर से अभिभावक स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। मंडावरा रास्ते के पर स्कूल के पास चल रहे शराब के ठेके को हटवाने की मांग की है।सोप कस्बे में शराब की दुकान हैं जो स्कूल के पास संचालित हो रही हैं जबकि नियम के तहत इन दुकान को किसी भी ऐसे स्थान से 100 मीटर दूर होना चाहिए। निजी प्राइवेट स्कूल, के पास शराब दुकान धड़ल्ले से चल रही हैं।डी एल पब्लिक विद्यालय है। जो इसी स्थान पर पांच वर्षों से चल रहा है यहां रोजाना शराब के नशे में धुत लोगों के बीच से छात्र-छात्राओं को आना-जाना पड़ता है। स्कूल के संचालक व प्रधानाचार्य लोकेश सैनी ने उनियारा वृत्त उप पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी टोंक को शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

प्रधानाचार्य लोकेश सैनी ने शिकायत में बताया है कि डी. एल. पब्लिक स्कूल गत पांच वर्षों से अलिगढ़ रोड मंडावरा रास्ते के पास संचालित हो रहा है।इस वर्ष कुछ असामाजिक तत्वों ने उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर हमारे विद्यालय के निकट लोकेशन पास करवा ली है और अब यहां शराब की दुकान संचालन कर रहे हैं। यह शराब का ठेका रात्रि दस बजे तक संचालित रहता है। शराबी शराब की बोतलों को बच्चों के आने जाने वाले रास्ते में फोड़ जाते हैं।जिससे आते दिन बच्चों के पेरो में कांच लगने की घटनाएं होती रहती हैं। शराबी सुबह 7 बजे से ही विद्यालय के सामने बैठकर शराब पिना शुरू कर देते हैं और विधार्थी विद्यालय आते हैं। तो शराबी बच्चियों को घुरते रहते हैं इन सब बातों से हमारे विद्यालय के विघार्थियों पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है।ओर हमें भय बना रहता है कि कोई शराबी किसी बच्चे का अपरहण ना कर ले।

सौ मीटर के दायरे में दुकान खोलने की अनुमति नहीं: आबकारी अधिनियम के अनुसार 100 मीटर के दायरे में अगर मंदिर और शासकीय स्कूल व कार्यालय हैं तो ऐसे में शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाती है। मद्य निषेध अधिनियम के तहत तो 100 मीटर की दूरी पर पान, बीड़ी व सिगरेट की दुकान खुलने तक की अनुमति नहीं है। इस बाबत सोप कस्बे में संचालित शराब दुकान के सेल्समैन से विद्यालय से महज स्कूल के पास शराब की दुकान संचालन करने से संबंधित जानकारी ली तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि आबकारी विभाग की जांच पड़ताल और आदेश के बाद ही यह दुकान खोली गई है।

जिला आबकारी अधिकारी टोक शिव कुमार से इस सम्बंध में जानकारी लेने पर उन्होंने बताया है कि स्कूल के पास शराब दुकान संचालित होने के मामले की अभी मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। शिक्षा विभाग से लोकेशन मिलने के बाद ही शराब दुकान खोलने की परमीशन दी जाती है। अगर स्कूल के पास अवैध शराब की दुकान संचालित हो रही है तो शिकायत मिलने पर कारवाई की जायेगी।

टोंक में आंधी का आतंक: उड़े टीनशेड, दीवार ढहने से महिला की मौत
टोडारायसिंह। उपखण्ड के पंचायत हमीरपुर के गांव काचरिया की रामदेवपुरा ढाणी में बीती रात आए आंधी व तूफान से एक महिला की दीवार ढहने से मौत हो गई, वहीं दर्जनों गांवों में मकानों के टीनशेड व छप्पर उड गए। बीती रात करीब 11 बजे आए आंधी-तूफान ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। तेज तूफान से कई गांवों में मकानों के टीनशेड व छप्पर उड गए। रात होने से लोगों के बचने का मौका ही नहीं मिल पाया। इसी प्रकार हमीरपुर पंचायत के गांव काचरिया की रामदेवपुरा ढाणी में तूफान से एक मकान की 12 फिट उंची दीवार के ढहने से दीवार के सहारे चारपाई लगाकर सो रही 70 वर्षीय महिला मनभर देवी जाट पत्नी प्रहलाद जाट की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के तीन पुत्र दो पुत्रियां है। सरपंच प्रतिनिधी गोर्वधन चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस में  रिपोर्ट दर्ज करवा अंतिम संस्कार कर दिया है।

कंरट की चपेट में आने से अधेड़ महिला ने मौके पर ही दम तोड़ा
उनियारा। क्षेत्र के ककोड़ ग्राम में सोमवार रात को आए तेज अंधड़ से 11 केवी लाइन का तार खम्बों से टूटकर नीचे जमीन की तरफ  खेतों पर से जाने वाले मार्ग पर लटका हुआ था। उस झूलते तार के कंरट की चपेट में अपने खेत पर कृषि कार्य के लिए गई एक अधेड़ महिला के आ जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  बनेठा थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि मृतक के पुत्र सत्यनारायण बलाई की दर्ज रिपोर्ट के अनुसार ककोड़ निवासी मथरा (70) पत्नी किशन लाल बलाई मंगलवार सवेरे अपने खेत पर सिंचाई के पाइप लेकर कृषि कार्य के लिए गई थी। इस दौरान 11 केवी का तार खम्भों से टूट कर नीचे लटका हुआ था। लटके हुए तार महिला के गले में छू जाने से उसमें आ रहे तेज करंट से वह झुलस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बिजली विभाग को सूचना देकर 11 केवी लाइन बंद करवाई
जिसकी जानकारी राहगीरों व परिजनों को मिलने पर उन्होंने बिजली विभाग को सूचना देकर 11 केवी लाइन बंद करवाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर बनेठा थाना प्रभारी भंवरलाल व पुलिस चौकी कार्यवाहक प्रभारी सुरेश मय जाप्ते के पहुंचे तथा परिजनों सहित उपस्थित लोगों से समझाइश कर शव को कब्जे में लिया। तथा मौके पर ही चिकित्सक सिद्धार्थ मीणा को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर विद्युत विभाग को घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की एफ आर टी टीम व विभागीय कनिष्ठ अभियंता रणधीर वर्मा लाइनमैन जगदीश प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया।

धौलपुर के बाद अब टोंक में इंजीनियरों से मारपीट
जयपुर। धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में बिजली कम्पनी के इंजीनियरों के साथ हुई मारपीट का बवाल अभी थमा भी नहीं है कि टोंक में आरयूआईडीपी के इंजीनियरों के साथ मारपीट कर दी गई। इस घटना को लेकर भी इंजीनियरों में काफी रोष है। पीड़ित इंजीनियरों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यहां पहुंची खबरों के अनुसार टोंक के कालीपलटन इलाके में सीवर एवं वाटर लाइन का काम चल रहा है। इस काम को संवेदक मैसर्स ईएमएस टीसीपी जेवी प्रा. लिमिटेड के क्वालिटी इंजीनियर एवं कंसलटेंसी के इंजीनियर तथा आरयूआईडीपी के इंजीनियर साथ मिलकर कर रहे हैं। जब ये इंजीनियर तीस मार्च को काम कर रहे थे तो जावेद बॉक्सर नाम के व्यक्ति ने इनके साथ गाली गलौज और हाथापाई की। इस हमले में इंजीनियर विक्रम शर्मा, तरूण जैन के चोटें आई। मौके पर मौजूद एक अन्य इंजीनियर ने इस सारी घटना का वीडियो भी बना लिया। इस घटना को लेकर विक्रम शर्मा ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने भादस की धारा 341, 323 में मामला दर्ज कर जांच एएसआई प्रभुसिंह को सौंपी है। मारपीट की इस घटना को लेकर आरयूआईडीपी, पीआईयू टोंक के अधीक्षण अभियंता ने पत्र के माध्यम से पुष्टि भी की है।

पार्टी का सच्चा सिपाही बदहाल हालात में जीवन यापन को मजबूर
देवली। पूर्व जिला संगठन उपाध्यक्ष एवं वर्तमान टोंक जिला ध्वज प्रभारी पंडित वेणी प्रसाद हरियाणा कांग्रेस पार्टी का वो नाम जिससे शायद ही कोई अपरिचित हो लेकिन पार्टी के इस वरिष्ठ कार्यकर्ता की हालत उस तेजपत्ते की तरह हो गयी है। जो स्वाद बढ़ाने के लिए सब्जी में डाला तो जाता है । लेकिन सब्जी बनने के बाद सबसे पहले उसी को निकाल कर फेंक दिया जाता है । ऐसे ही हालात है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पंडित वेणी प्रसाद हरियाणा के जो कि देवली शहर के एजेंसी एरिया में एक जर्जर भवन में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे है। जिनकी सुध लेने वाला कोई नही है। एक जर्जर भवन में पुराने पंखे के सहारे  बेहद गरीब व लाचारी भरी जिंदगी जीने को मजबूर कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही की दर्दभरी दास्तान सुनकर किसी के भी आंसु छलक गए।
नवज्योति ने पंडित वेणी प्रसाद से मिलकर हालात देखे तो एहसास हुआ। किसी पार्टी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ता की पार्टी के आलाकमान की नजर में क्या वैल्यू है। जबकि चापलूस कार्यकर्ता बड़े नेताओं के आगे साष्टांग दंडवत कर खुश कर देते हैं जिससे उनको राजनीतिक रसूख के साथ-साथ तमाम आधुनिक सुविधाएं मुहैया होती है वही पार्टी का एक सच्चा सिपाही केवल दरिया व झंडे उठाने तक सीमित रह जाता है। पार्टी की सेवा में कोई खलल ना पड़े इसलिए आज तक कुंवारा रहा। वेणी प्रसाद का पार्टी के प्रति निष्ठा भाव आज तक कम नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान की बड़ी-बड़ी तस्वीरें आज भी उस जर्जर भवन में लगी हुई है जहां उनका स्थान वेणी प्रसाद की नजर में देवताओं से कम नहीं है। वेणी से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि 2008 में उनके खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा राजकार्य  बाधा का मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था। उम्र के इस पड़ाव पर भी वेणी को पार्टी के आलाकमान से उम्मीद की किरण नजर आती दिख रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वह अपना आदर्श मानते हैं। उनका कहना है कि मरते दम तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करता रहूंगा। मेरे रक्त की एक एक बूंद पार्टी के लिए समर्पित है। ऐसे निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता के लिए पार्टी को भी विचार करना चाहिए।

शादी-कार्ड पर लिखनी होगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि
टोंक। टोंक जिले में बाल विवाह की अधिकता को देखते हुए जिला कलक्टर ने एक अनूठी पहल की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विवाह के छपने वाले निमंत्रण कार्डों पर दूल्हा-दुल्हन की जन्म तारीख लिखनी होगी और कार्ड छापने वाली प्रेस को इनका जन्मतिथि का रिकॉर्ड रखना होगा। मंगलवार को जिला प्रशासन, महिला अधिकाारिता विभाग एवं एक्शनएड-यूनिसेफ की पहल कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना एवं बाल विवाह रोकथाम-साझा अभियान की जिला टॉस्क फोर्स की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में किया गया था। बैठक में जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए अन्तरविभागीय समन्वय के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हलवाई, बैंड-बाजे वाले, पंडित, बाराती, टैंट वाले और ट्रांसपोर्टर आदि को बाल विवाह में सहयोग न करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर ये लोग बाल विवाह में सहयोग करते हैं तो इनके खिलाफ भी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों से बाल विवाह में सहयोग न करने का आश्वासन लें और उन्हें कानून की जानकारी दें। ग्राम सभाओं में सामूहिक रूप से बाल विवाह के दुष्प्रभावों की चर्चा व रोकथाम की कार्यवाही की जाएं।

कर्मचारी सूचना देने के लिए पाबंद
बाल विवाह रोकथाम के लिए किशोरियों, महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों व विभिन्न विभागों के कार्यकर्ता जैसे स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग इत्यादि के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाए और इनके कार्मिकों को बाल विवाह होने पर निकट के पुलिस स्टेशन में सूचना देने के लिए पाबन्द किया जाए।

इसलिए किया आदेश जारी
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि टोंक में दो दिन पूर्व एक बालिका ललिता खुद एसपी कार्यालय पहुंची और परिवाद दिया कि 14 नवम्बर 2021 को उसका बाल विवाह कर दिया गया है। घरवालों ने छेड़छाड़ कर स्कूल प्रमाण पत्रों में मेरी जन्मतिथि 5.10.2002 करा दी है जबकि मेरी सही जन्मतिथि 5.10.2005 है। एसपी ने मामला मालपुरा थाने को भेजा। थाने ने बच्ची को चाइल्ड केयर सोसायटी को सौंप दिया है जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। उसके घर वालों और ससुराल वालों को पाबंद करने की कार्रवाई जारी है।