gas cylinder - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब गैस सिलेंडर को भी कंकू पत्री का न्यौता, आयोजक जुटे गैस सिलेंडरों की व्यवस्था करने में
कोटा। जैसे-जैसे अक्षय तृतीया (आखातीज) नजदीक आ रही है, शहर में विवाह समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार बड़ी संख्या में शादियों के मुहूर्त होने से हर तरफ उत्सव का माहौल है, लेकिन इन खुशियों के बीच एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आ रही है कि अब गैस सिलेंडर को भी कंकू पत्री (निमंत्रण) देने की नौबत आ गई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस संकट की स्थिति बनी हुई है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसका असर शादी समारोह पर भी पड़ रहा है। आगामी दिनों में आखातीज के अबूझ सावे पर काफी संख्या शादी समारोह के आयोजन होंगे। ऐसे में आयोजक गैस सिलेंडरों की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।

पहले गणेश जी, फिर गैस सिलेंडर को निमंत्रण
शहर में परंपरा के अनुसार विवाह आयोजक सबसे पहले भगवान गणेश को कंकू पत्री देकर शुभ कार्य की शुरूआत कर रहे हैं, लेकिन बदलते हालात में अब गैस सिलेंडर भी आयोजन का अहम हिस्सा बन गया है। यही कारण है कि आयोजक मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि गणेशजी के बाद अब सिलेंडर को भी न्यौता देना पड़ रहा है। सरकार के निर्देश के अनुसार शहरी क्षेत्र में शादी के आयोजकों को तीन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आयोजकों को शादी के कार्ड के साथ रसद अधिकारी कार्यायल में आवेदन करना होगा। इसके बाद सम्बंधितों को गैस सिलेंडरों की सप्लाई की जाएगी।

रसद कार्यालय बना बुकिंग सेंटर
आखातीज को लेकर पिछले एक सप्ताह से रसद विभाग का कार्यालय मानो बुकिंग सेंटर में तब्दील हो गया है। रोजाना शादी समारोह से जुड़े परिवार कार्यालय में आवेदन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हर कोई समय रहते गैस सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहता है, ताकि शादी में रसोई व्यवस्था प्रभावित न हो। सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में विवाह समारोह के लिए अधिकतम तीन गैस सिलेंडर देने के निर्देश हैं, लेकिन बड़े आयोजनों में यह संख्या कम पड़ सकती है। कैटरिंग से जुड़े लोगों का कहना है कि एक बड़े विवाह में कई बार इससे अधिक सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है, जिससे अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं।

जुगाड़ में भी जुटे आयोजक
सिलेंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए आयोजक हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कोई पहले से बुकिंग कर रहा है तो कोई निजी संपर्कों के जरिए अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था में लगा है। कई लोग गांव या रिश्तेदारों से भी सिलेंडर मंगाने का प्रयास कर रहे हैं। विवाह आयोजकों का कहना है कि खाने-पीने की व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण होती है और गैस सिलेंडर की कमी से पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि कई लोग वैकल्पिक जुगाड़, जैसे अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था या निजी स्तर पर संपर्क साधने में भी जुटे हुए हैं।

बाजारों में बढ़ी रौनक
आखातीज के चलते शहर के बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। ज्वैलरी, कपड़े, सजावट और कैटरिंग से जुड़े कारोबारियों के यहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। मैरिज गार्डन और बैंक्वेट हॉल पहले से ही बुक हो चुके हैं। आखातीज पर अबूझ सावा होता है। इस कारण इस दिन विवाह समारोह की धूम रहती है। ऐसे में हर कोई पहले से ही शादी समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां कर लेना चाहता है। बाजारों में इन दिनों खरीदारी की रौनक बनी हुई है।

भोजन व्यवस्था किसी भी समारोह का प्रमुख हिस्सा होती है और गैस सिलेंडर की कमी से पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। इसी कारण वे समय से पहले आवेदन कर गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।
-राजेन्द्र, शादी आयोजक

गैस की सप्लाई सुचारू हो रही है। इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो। शादी समारोह को लेकर इन दिनों कार्यालय में आवेदन आ रहे हैं।
-कुशाला बिलाला, जिला रसद अधिकारी

LPG संकट पर बीआरएस का विरोध प्रदर्शन, केटीआर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने मंगलवार को एलपीजी की कमी को लेकर गन पार्क पर विरोध प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडरों के पोस्टर दिखाकर समस्या की गंभीरता को दर्शाया। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव (केटीआर) ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि युद्ध के बाद उत्पन्न स्थिति के कारण एलपीजी की भारी कमी से आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भले ही कमी से इनकार कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत बेहद गंभीर है। केटीआर ने कहा कि राज्य सरकार ने भी इस मामले में यह कहकर अपनी असमर्थता जताई है कि पेट्रोलियम क्षेत्र केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि भविष्य में 14 किलोग्राम के मानक एलपीजी सिलेंडर को घटाकर 10 किलोग्राम किया जा सकता है।

केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर आम लोगों पर बोझ डालने का आरोप लगाते हुए केटीआर ने कहा कि जनता दो बैलों की लड़ाई में फंसे बछड़े की तरह परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण एलपीजी की कमी अब एक बड़ा मुद्दा बन गया है। बीआरएस नेता ने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र सरकार कमी से इनकार कर रही है, जबकि दूसरी ओर राज्य सरकार आपूर्ति की बाधाओं का हवाला दे रही है, जिससे दोनों ही जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल कदम उठाकर एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और इस संबंध में स्पष्ट बयान जारी करने की मांग की, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।

गैस सप्लाई पर सियासी संग्राम: बघेल के सवाल पर साय सरकार के सलाहकार का पलटवार, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब सियासी रंग ले चुका है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक पोस्ट पर शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सलाहकार पंकज झा ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिससे कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

दरअसल, बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आम जनता से सवाल करते हुए पूछा था कि "क्या आपको सामान्य रूप से गैस सिलेंडर मिल रहा है?" इस पोस्ट को लेकर भाजपा खेमे ने इसे व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने और जनता में असंतोष फैलाने की कोशिश बताया है। मुख्यमंत्री के सलाहकार झा ने फेसबुक पर लंबा पोस्ट लिखते हुए कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बीच भी कांग्रेस देश के पक्ष में खड़े होने के बजाय जनता को भड़काने और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से न केवल दहशत का माहौल बन सकता है, बल्कि आपूर्ति व्यवस्था पर भी अनावश्यक दबाव पड़ सकता है।

झा ने अपने बयान में कांग्रेस पर देशहित के खिलाफ काम करने, झूठ फैलाने और राजनीतिक लाभ के लिए अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब जागरूक है और ऐसे दुष्प्रचार में आने वाली नहीं है। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले को जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने की सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि आम लोगों की समस्याओं और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर सवाल उठाना विपक्ष का दायित्व है।

गौरतलब है कि, सोशल मीडिया के माध्यम से उठे इस मुद्दे ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक ओर जहां भाजपा इसे दुष्प्रचार बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे जनहित से जुड़ा सवाल करार दे रही है। गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उठे सवाल ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नई तकरार को जन्म दे दिया है। अब यह देखना होगा कि यह विवाद आगे किस दिशा में जाता है और इसका असर आम जनता पर कितना पड़ता है।

इजरायल, अमेरिका और ईरान का संघर्ष : शादियों व होटल-रेस्टोरेंट पर दिखने लगा युद्ध का असर, बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव
कोटा। मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव और युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा आपूर्ति और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसका असर देश के कई हिस्सों की तरह कोटा में भी दिखाई देने लगा है, जहां एलपीजी गैस की किल्लत होने लगी है। शहर में गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और शादी समारोह आयोजित करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई होटल संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है, जिससे रसोई संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।

अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था करने में मशक्कत
शादी-विवाह का सीजन होने के कारण मांग पहले से ही अधिक है। ऐसे में कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई जगहों पर आयोजकों को पहले से ज्यादा कीमत पर सिलेंडर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे खर्च भी बढ़ गया है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि यदि गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो भोजन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कुछ छोटे रेस्टोरेंट संचालकों ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इलेक्ट्रिक उपकरणों या अन्य ईंधन का सहारा लेना शुरू कर दिया है, लेकिन इससे लागत बढ़ रही है।

आगे कारोबार पर और दिखेगा असर
मार्च और अप्रैल का महीना शादियों चलते होटल और रेस्टोरेंट कारोबारी के लिए काफी व्यस्त रहता है. लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से हलवाई और कैटर्स की भी मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। अगर होटल और रेस्टोरेंट में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिना रुकावट के सप्लाई नहीं होती है तो इसका सीधा-सीधा असर खाने की कीमतों पर भी देखा जा सकता है, वहीं औद्योगिक इकाइयां जैसे कपड़ा कांच जैसे उद्योगों में गैस की खपत ज्यादा होती है उन पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहते हैं तो ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति और कीमतों पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।

बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव
कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि घरेलू उपभोक्ताओं पर बुकिंग को लेकर कई नियमों में बदलाव किया है। पहले उपभोक्ता को दो या तीन दिन में घरेलू गैस की सप्लाई होती थी लेकिन अब यह सप्लाई 7 से 10 दिनों तक की जाएगी यानी कुल मिलाकर घरेलू गैस की किल्लत का असर आम व्यक्ति की रसोई पर भी देखने को मिलेगा। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का लोग स्टॉक कर रह हैं। इस वजह से तेल कंपनियों ने गैस आपूर्ति की सप्लाई को पूरी तरीके से बाधित कर दिया है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगाने का ऐलान किया है।

कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोक दिए जाने से कोटा शहर में चल रहे होटल, रेस्टोरेंट- ढाबे,कचौरी नमकीन की दुकानों ,खोमचे वालों एवं शादियों के सीजन को देखते हुए हलवाई कैटरिंग व्यवसाइयों के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है। हमने जब सभी गैस एजेंसियों के संचालकों से कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई की बात कही तो सभी ने हाथ खड़े कर दिए। इससे इन व्यवसाइयों से जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है क्योंकि एक-दो दिन में सप्लाई नहीं आई तो कोटा में संचालित व सभी व्यवसाइयो को अपना व्यवसाय बंद करना पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को यथावत रखा जाए।
-अशोक माहेश्वरी, अध्यक्ष व संदीप पाडिया, महासचिव, होटल फेडरेशन आॅफ राजस्थान कोटा डिवीजन

केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगाए जाने से हाड़ौती क्षेत्र में चल रहे शादी-विवाह के सीजन के बीच कैटरिंग व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस की कमी के कारण हलवाइयों और कैटरर्स के सामने भोजन तैयार करने को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे विवाह समारोहों की व्यवस्थाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। अचानक सप्लाई बंद होने से कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने भोजन व्यवस्था को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
- सचिन माहेश्वरी,अध्यक्ष, हाड़ौती हलवाई-कैटरर्स एसोसिएशन

कोटा में घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित रूप से आपूर्ति हो रही है। केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगाई गई है। वहीं अब ई-केवाईसी भी अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा एलपीजी गैस सिलेंडर की दोबारा बुकिंग अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही हो सकेगी।
-अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष, हाड़ौती कोटा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन

अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का भंडाफोड़, 222 सिलेंडर किए जब्त
जयपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करने वालों का जिला रसद अधिकारी ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 222  गैस सिलेंडर जब्त करने के साथ आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज किया। जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियवृत सिंह चारण ने बताया कि रसोई गैस के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर टीमें गठित कर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गैस रिफिलिंग एवं अनाधिकृत गैस कारोबार करने वालों के खिलाफ विशेष सतर्कता दस्तों का गठन कर चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि चार अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाइयों में मौके से कुल 222 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर,  2 पिकअप वाहन, 2 मोटरसाइकिल, 23 अप्रमाणित छोटे गैस सिलेंडर, 1 रिफलिंग जुगाड़, 2 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 3 बांसुरी एवं 1 रेगुलेटर मय पाइप जब्त किए गए। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पांच व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

इन स्थानों पर कार्रवाई

जिला रसद अधिकारी प्रथम चारण के नेतृत्व में गठित सतर्कता दलों ने जनता नगर राकड़ी सोडाला जयपुर में दबिश दी गई, जहां अवैध परिवहन, क्रय-विक्रय एवं अनधिकृत व्यापार की पुष्टि होने पर 110 घरेलू गैस सिलेंडर एवं 1 पिकअप वाहन जब्त करने के साथ ही एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी प्रकार प्लॉट नंबर 42 बी, 43ए, जमना विस्तार सुशीलपुरा सोडाला में कार्रवाई के दौरान 49 खाली एवं 48 भरे घरेलू गैस सिलेंडर, 2 व्यवसायिक गैस सिलेंडर, 2 मोटरसाइकिल एवं 1 पिकअप वाहन जब्त किए गए। मौके पर पकड़े गए 2 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

चारण ने बताया कि उस्मान भाई प्लास्टिक स्टोर चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला में मौके से 2 घरेलू गैस सिलेंडर, 8 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा, 2 बांसुरी एवं 1 रबर पाइप जब्त कर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सतर्कता दल की चौथी टीम ने सौरव गृह संग्रह चौधरी पब्लिक स्कूल के सामने राकड़ी सोडाला कार्रवाई करते हुए 13 घरेलू गैस सिलेंडर, 15 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, 1 रेगुलेटर मय पाइप, 1 बांसुरी, 1 इलेक्ट्रॉनिक कॉटा एवं 1 रिफलिंग जुगाड़ जब्त किया गया तथा एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

क्या सस्ता क्या महंगा? Budget 2026 से पहले महंगाई की मार, रसोई गैस सिलेंडर से लेकर इन चीजों की कीमतों में हुआ बदलाव
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी की है जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में रविवार से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 1,740.50 रुपये का हो गया है। यह मई 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। जनवरी में इसकी कीमत 111 रुपये बढ़ाकर 1,691.50 रुपये की गयी थी। इस प्रकार, इस साल यह 159.50 रुपये महंगा हो चुका है।

वाणिज्यिक गैस सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्त्रां, ढाबों समेत सभी गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए होता है। देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गयी है। कोलकाता और मुंबई में इसके दाम 49.50 रुपये बढ़े हैं। अब कोलकाता में नयी कीमत 1,844.50 रुपये और मुंबई में 1,692 रुपये हो गयी है। चेन्नई में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा होकर आज से 1,899.50 रुपये का मिलेगा।

वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये पर स्थिर है। तेल विपणन कंपनियां रसोई गैस की कीमतों की हर महीने समीक्षा करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में बदलाव और डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर के आधार पर आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख से नयी कीमतें तय की जाती हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर 40-50 रुपए हुआ सस्ता, घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा 806.50 रुपए प्रति सिलेंडर
जयपुर। राजस्थान में पेट्रोलियम और गैस कंपनियों के गैस सिलेंडरों के दामों में रिव्यू कर दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी करके आम उपभोक्ता को रहती है।

जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 40-50 रुपए की कमी आई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर 806.50 रुपए प्रति सिलेंडर मिलेगा। जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1790 रुपए में मिलेगा।

उत्तरप्रदेश में रेल ट्रैक पर मिला छोटा गैस सिलेंडर, फिर रची गई ट्रेन बेपटरी करने की साजिश
कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज के बीच प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पलटाने की साजिश लोको पायलट की सजगता से विफल हो गयी जब एक पांच किलो का घरेलू सिलेंडर बीच पटरी पर रखा मिला।

प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आज सुबह जिले के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास एक घरेलू सिलेंडर पटरी पर रखा मिला। मालगाड़ी के चालक ने संदिग्ध चीज देख कर दूर से ही ट्रेन को नियंत्रित कर लिया और चंद मीटर दूर ट्रेन रुक गयी। लोको पायलट की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसी के जवान मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

उन्होंने बताया कि घटना के कारण रेल संचालन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। लोको पायलट की सूझबूझ और सजगता के चलते एक हादसा होने से बच गया। घटना की जांच के निर्देश दे दिये गये हैं।

त्रिपाठी ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के मद्देनजर ट्रैक मैन,प्वाइंट मैन,स्टेशन मास्टर समेत अन्य रेलवे कर्मचारियों को सजगता बरतने के निर्देश पहले ही जारी किये जा चुके हैं। भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, सीसीटीवी और ड्रोन जैसी तकनीक अपनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

68 लाख परिवारों को कल से 450 रुपए में गैस सिलेण्डर
जयपुर। प्रदेश के राशन से गेहू लेने वाले (नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट से जुड़े) 68 लाख परिवारों को एक सितम्बर से 450 रुपए में गैस सिलेण्डर मिलेगा। इसके साथ ही गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी सीधे उनके खाते में आ जाएगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते समय 29 जूलाई को की थी।

मुख्यमंत्री ने इस योजना का विस्तार करते हुए एनएफएसए के 68 लाख नए परिवारों को शामिल किया गया है। इससे इन परिवारों को सस्ते दामों में गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा, जोकि उनकी रसोई का खर्च कम करेगा। भजनलाल सरकार का यह निर्णय राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस कदम से राज्य की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत मिलेगी।

दिशा-निर्देश जारी
राज्य सरकार ने योजना के क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिलेंडर लेते समय पूरी कीमत चुकानी होगी, जो फिलहाल 806 रुपए 50 पैसे  है। बाद में, सरकार सब्सिडी के रूप में शेष राशि सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा करेगी। इस प्रकार उपभोक्ता को सिलेंडर मात्र 450 रुपए का पड़ेगा।
महीने में एक सिलेंडर मिलेगा
इस योजना के तहत हर परिवार को हर माह एक सिलेण्डर मिलेगा। यानी एक साल में 12 सिलेंडर तक मिलेंगे।

200 करोड़ का अतिरिक्त भार
सरकार के इस निर्णय से राज्य के वित्तीय कोष पर 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वर्तमान में राजस्थान में एक करोड़ सात लाख से अधिक परिवार एनएसएफए के तहत आते हैं, जिनमें से 37 लाख परिवार पहले से ही बीपीएल या उज्ज्वला कनेक्शनधारी हैं। अब 68 लाख परिवार भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

अगस्त महीने के पहले दिन बड़ा झटका, राजस्थान में गैस सिलेंडर महंगा
जयपुर। महंगाई से ग्रस्त जनता को अगस्त महीने के पहले दिन बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एक अगस्त को 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 12 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। संशोधित दरे गुरुवार से प्रभावी हो गई हैं। राजधानी जयपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1680 रुपए का हो गया है।

हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत हैं। घरेलू गैस सिलेंडर 806.50 रुपए प्रति सिलेंडर ही मिलेगा। तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिए है।
इससे पहले एक जुलाई को तेल कंपनियों ने 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपए प्रति सिलेंडर तक कटौती की थी। लेकिन, एक महीने बाद ही कमर्शियल गैस सिलेंडर 12 रुपए महंगा हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजस्थान में भी संशोधित दरों की सूची जारी हो गई है।

उज्ज्वला और बीपीएल उपभोक्ताओं को एक जनवरी से मिलेगा 450 रु. में गैस सिलेण्डर
जयपुर। प्रदेश में उज्जवला और बीपीएल गैस कनेक्शधारियों को एक जनवरी से 450 रुपए में सिलेण्डर मिलेगा। सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को टोंक जिले के लाम्बाहरिसिंह गांव के खेल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में यह घोषणा की। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र में 450 रुपए में गैस सिलेण्डर देने का वादा किया था। इससे पहले राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने इन कनेक्शनधारियों को 500 रुपए में सिलेण्डर देने की एक अप्रैल से शुरुआत की थी।
52 करोड़ का सरकार वहन करेगी भार
भजनलाल सरकार के इस फैसले से राज्य के वित्तीय कोष पर हर महीने 52 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा। वर्तमान में तेल कंपनियां 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेण्डर 906.50 रुपए में उपलब्ध करवा रही है। केन्द्र की ओर से उज्जवला कनेक्शनधारियों को 300 रुपए की सब्सिडी दी जाती है। राज्य में वर्तमान में 70 लाख उज्जवला और बीपीएल कनेक्शनधारी है। इसमें से करीब 66 लाख उज्जवला के है, जबकि चार लाख बीपीएल कनेक्शनधारी है। केन्द्र सरकार की ओर से उज्जवला कनेक्शनधारियों को 300 रुपए की सब्सिडी देने के बाद राज्य सरकार को 156 रुपए सब्सिडी अलग से देनी पडेÞगी। प्रदेश में वर्तमान में इन कनेक्शनधारियोंं की तरफ से 30 लाख सिलेण्डर हर महीने रिफिल करवाए जा रहे हैं। योजना के तहत लाभार्थियों को साल के 12 सिलेण्डर मुहैया करवाए जाएंगे।

पूरे देश में गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने की मांग
नयी दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के रामनाथ ठाकुर ने आज राज्यसभा में मांग की कि भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में जो चुनावी वादा किया था उसके अनुरूप पूरे देश में 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिये जाये।

रामनाथ ठाकुर ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मांग करते हुये कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में जो वादा किया था उसके अनुरुप पूरे देश में रसोई गैस सिलेंडर की एक कीमत होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकार प्रति सिलेंडर 600 से 700 रुपये का मुनाफा कमा रही है और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को भी 600 रुपये से अधिक में रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है।

उन्होंने देश के चार महानगरों में आम लोगों के लिए और उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों का तुलनात्मक उदाहरण देते हुये कहा कि सभी जगह उज्जवला योजना के लाभार्थियों को भी 600 रुपये में सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इसके मद्देनजर सरकार से इसमें एकरुपता लाते हुए इसकी कीमत 500 रुपये प्रति सिलेंडर करने की उन्होंने मांग की।