can be - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शॉपिग सेंटर पीएचसी छत से गिर रहा प्लास्टर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
कोटा । शहर में लोगों बेहतर स्वास्थ्य सेवाए देने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोल रखे हैं जिससे मरीजों को बडे अस्पताल तक जाने की दौड़ बच जाए लेकिन शहर के अधिकांश पीएचसी पर प्राथमिक उपचार की ही सुविधा है। अस्पतालों के भवनों की खस्ताहाल हालत पर विभाग का ध्यान नहीं है जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ी हुई है। शहर के शॉपिंग सेंटर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बरसों से भवन की मरम्मत नहीं होने से छतों से प्लास्टर गिर रहा है। वहीं बारिश शुरू होने के साथ छत से जगह जगह पानी टपक रहा है। गंदे पानी की निकासी के चेंबर नहीं होने से सारा पानी अस्पताल परिसर में जमा हो रहा जिससे मरीजों को अस्पताल में पहुंचने में भी परेशानी होरही है। अस्पताल की मरम्मत से लेकर सुविधा बढ़ाने के लिए कई बार सीएमएचओं से लेकर जनप्रतिनिधियों तक अस्पताल प्रभारी ने गुहार लगा दी लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हर बार आश्वासन का झुनझुना देकर इतिश्री कर ली जाती है।

टीकाकरण केंद्र कक्ष में गिर रहा प्लास्टर
शॉपिंग सेंटर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र कक्ष छत का जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा होने का अंदेशा सदैव बना रहता है। इस कक्ष में गर्भवती महिलाओं, बच्चों व कोविड वैक्सीन लगाई जाती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां आते है। बारिश के चलते इन दिनों छत आए दिन प्लास्टर गिर रहा है। ये तो गनिमत रहती है अभी तक प्लास्टर किसी मरीज के सिर पर नहीं गिरा नहीं हो बड़ी दुर्घटना हो जाती।

जहां जांच होती वहीं फैल रहा फंगस
शॉपिग सेंटर अस्पताल के लेब में चहुंओर दीवारों पर सीलन आ रही है। छत से पानी टपक रहा है। दीवारों पर ब्लैक फंगस लगी हुई है। ऐसे में लेब जांच से ज्यादा संक्रमण दे रही है। चहुंओर सीलन की बदबू से यहां काम करने वाले लेब टेक्नीशियन परेशान रहते है। इसके अलावा अस्पताल के इंग्जेक्शन रूम में भी सीलन और पानी टपक रहा है। नि:शुल्क दवा केंद्र की छत से प्लास्टर गिर रहा है।

निकासी नहीं होने से अस्पताल में भरा पानी
अस्पताल परिसर में पानी बारिश की पानी निकासी के लिए चेंबर नहीं बना रखा जिससे पानी अस्पताल परिसर में ही फैलता है। अस्पताल के मुख्य गेट पर चेंबर नहीं होने से यहां लोहे की सीढ़ी लगा रखी उस पर चढ़कर मरीज अस्पताल में पहुंच रहे है।

अस्पताल की मरम्मत कराने के लिए सीएमएचओ को कई बार पत्र लिखा और मौखिक भी अवगत कराया। उन्होंने विज्ञान नगर सीएचसी के बजट से अस्पताल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हो सकी। जन सहयोग से अस्ताल में पुताई कराई लेकिन बारिश से छत टपक रही है। प्लास्टर गिर रहा है। अस्पताल में पानी की निकासी के लिए कोई चेंबर नहीं होने से सारा पानी अस्पताल परिसर में जमा हो रहा है।
-डॉ. निधी सक्सेना, अस्पताल प्रभारी

रोहित जोशी मामले में बोले डोटासरा: किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता
जयपुर। मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म आरोप मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि जांच के बाद जोशी पर पार्टी कार्रवाई करेगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि किसी मामले में एफआईआर दर्ज होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता। हर मामले में जांच के बाद ही कार्यवाही की जाती है। रोहित जोशी पीसीसी सदस्य भी है तो इस सवाल पर डोटासरा ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के हिसाब से कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाता है, यदि रोहित जोशी जांच में दोषी पाया जाता है तो संगठन से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे मामलों में चाहे मेरा बेटा हो या किसी मंत्री का बेटा हो, सभी पर समान कार्यवाही की जाएगी। हमारी पार्टी भाजपा की तरह नहीं है, वहां तो किसी को कुछ कहने का हक भी नहीं है।

POW ट्रेन को लेकर बैठक में लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
जयपुर। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन का संचालन इस बार सितम्बर माह से शुरू हो सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर कवायद चल रही है। इसे लेकर आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ पिछले माह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स के एग्रीमेंट को रिन्यू कर इसे सितम्बर से शुरू किया जा सकता है। आरटीडीसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अजमेर में शाही ट्रेन का नया ठहराव हो सकता है। इसके लिए उच्च स्तर पर बात चल रही है। आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने सोमवार को अजमेर विजिट भी की है। उधर आरटीडीसी के एक सूत्र के बताया कि चार मई को पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे, लेकिन उनको अमलीजामा कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद दिया जाने की संभावना व्यक्त की है।

हैंड रिफ्लेक्सोलॉजी :कई बीमारियों को किया जा सकता है दूर... जाने क्या है हैंड रिफ्लेक्सोलॉजी
आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए और कई तरह ही हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए वैकल्पिक चिकित्सा तकनीक को अपनाते हैं। इन्ही में से एक है हैंड रिफ्लेक्सोलॉजी। इसका मुख्य उद्देश्य आपके ब्रेन को अधिक एक्टिव बनाना होता है, लेकिन इसकी मदद से आप अन्य भी कई लाभ उठा सकते हैं। हो सकता है कि आपके लिए हैंड रिफ्लेक्सोलॉजी शब्द नया हो, लेकिन यह वास्तव एक पुरानी तकनीक है।

क्या है हैंड रिफ्लेक्सोलॉजी
हैंड रिफ्लेक्सोलॉजी एक पुरानी चिकित्सा तकनीक है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। इस तकनीक में किसी दवाई या इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि हथेली व हाथों की उंगली के किसी विशेष भाग पर दबाव डाला जाता है, ताकि उस बिंदु से संबंधित शरीर का अंग सक्रिय हो जाए और समस्या कम हो जाए। इस तकनीक में तुरंत रिजल्ट नजर नहीं आता है, लेकिन बाद में मिलने वाले रिजल्ट बेहद प्रभावशाली होते हैं।

मिलने वाले लाभ
हैंड रिफ्लेक्सोलॉजी तकनीक को अगर नियमित रूप से और सही तरह से किया जाए  तो कई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं।
.    यह तकनीक आपकी याददाश्त में सुधार करती है।
.    अगर आप हमेशा ही खुद को थका हुआ महसूस करते हैं, तो आपको इस तकनीक को अपनाना चाहिए।
.    यह एक ऐसी तकनीक है, जो महिलाओं में थायराइड व बांझपन की समस्या में भी लाभ पहुंचाती है।
.    जिन लोगों को काम में ध्यान लगाने में समस्या होती है या काम में मन नहीं लगता है, उनके लिए भी यह तकनीक लाभदायक है।
.    चिड़चिड़ापन दूर करने के लिए आप इस तकनीक को अपना सकते हैं।

ब्रेन को एक्टिव
.    इसके लिए, सबसे पहले एक हाथ का अंगूठा लेकर छत की ओर सीधा रखना है।
.    दूसरे हाथ की तर्जनी और अंगूठे से हमें पहले हाथ के अंगूठे को आगे.पीछे करना होता है।
.    आपको लगातार प्रेस करने की जरूरत नहीं है, प्रेस और रिलीज करें फिर इसे फिर से करें।
.    जितनी जल्दी हो सके दबाएं, फिर छोड़ दें।
.    आपको इसे 20 सेकंड के लिए प्रेस करना है।
.    उसके बाद आपको साइड से भी लगातार प्रेस करना है, इस बार गैप नहीं देना है।

इसका प्रभाव
.    जब आप इस बिंदु को दबाएंगे तो आपका दिमाग सक्रिय हो जाएगा।
.    आप पहले से ज्यादा एकाग्र महसूस करेंगे, अगर आप कुछ भूल गए हैं तो याददाश्त तेज चलेगी।
.    सांस लेने के तरीके में सुधार होगा और साइनस में भी आराम मिलेगा।
.    यह आपको अधिक एनर्जी प्रदान करेगा और आपका तनाव कम होगा।
.    इसमें चिड़चिड़ापन या घबराहट कम महसूस हो सकती है। इस तकनीक के लिए आपको महज एक से डेढ़ मिनट में ही लगेंगे। आप इसे घर से लेकर ऑफिस तक में कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
यहां आपको यह भी ध्यान रखना है कि इस तकनीक का असर एक बार में नहीं आता। इसलिए पहली बार में ही किसी चमत्कार की उम्मीद ना करें।
इस तकनीक का रोजाना पालन करें। हो सकता है कि आपको शुरुआत में कोई बदलाव महसूस न हो,लेकिन इस तकनीक को बार-बार करने से आपका शरीर रिस्पॉन्स करना शुरू कर देगा।

बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकती है दिन में झपकी
बचपन में अक्सर माएं बच्चों के स्कूल से लौटने के बाद उन्हें लंच करवाकर दोपहर में सुला दिया करती थी। लेकिन आज व्यस्त जीवन के चलते कई लोगों के लिए ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। आज दिन की नींद को आलस से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दिन में सोने की आदत आलस नहीं, बल्कि अच्छी सेहत की निशानी है। एक रिपोर्ट के अनुसार दिन की झपकी लेना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

वैज्ञानिकों का कहना है
दिन में छोटी-छोटी झपकियां सतर्कता  और स्मृति की उत्पादकता में वृद्धि करती हैं। अगर हम सर्तक रहते हैं तो काम में गलती होने की संभावना भी कम रहती है। दिन में थोड़ी देर की झपकी सर्तक रहने में मदद करती है।

शोधकर्ताओं का दावा
पांच साल तक के बच्चों के लिए दिन में झपकी लेना फायदेमंद हो सकता है। बच्चों के दिन में झपकी लेने से सीखने की क्षमता विकसित होती है।  शोधकर्ताओं ने बताया कि अमूमन दो से तीन साल के बच्चे दिन में झपकी लेना बंद कर देते हैं। निष्कर्ष बताते हैं कि पांच साल के बच्चे स्कूल नहीं जातेए झपकी लेने से उनमें अक्षर सीखने की क्षमता विकसित होती है।

गहलोत की सियासी खरी-खरी: गृहमंत्री राजस्थान आएं और देखे प्रदेश की कानून व्यवस्था के नवाचार, ताकि उनकी पार्टी के फैलाये भ्रम दूर हो सके
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के नेता राजस्थान में अपराधों को लेकर बार-बार प्रियंका गांधी को आमंत्रित करते हैं, जबकि प्रियंका  किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं हैं। हम गृहमंत्री अमित शाह के लिए चार्टर प्लेन भेजकर निवेदन करना चाहेंगे कि वो राजस्थान आएं और यहां आकर प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में किए गए नवाचारों एवं अपराध के विरुद्ध की गई कठोर कार्रवाई की जानकारी लें जिससे उनकी पार्टी द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम दूर हो सकें।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक 2020 में लॉकडाउन होने के बावजूद जब पूरे देश में गत वर्ष की तुलना में अपराधों में 28.03% की वृद्धि हुई तब राजस्थान में 14.46% की कमी हुई। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 2020 में डकैती, लूट, अपहरण, बलात्कार, बलवा, नकबजनी, चोरी सहित सभी तरह के अपराधों में कमी आई है। इस दौरान अमित शाह के गृहराज्य गुजरात में तो अपराध में 62.29% की बढ़ोत्तरी हुई। वर्ष 2021 में भी राजस्थान में 2019 की तुलना में 4.77% की कमी हुई है। हमारी सरकार ने FIR पंजीकरण अनिवार्य करने का साहस दिखाया। अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू करते समय हमें पता था कि अपराध के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होगी एवं विपक्ष तथा मीडिया इस पर सवाल उठाएगा परन्तु हर पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए हमने यह नीति लागू की। पहले पॉक्सो एक्ट के पीड़ित कार्रवाई ना होने के डर से मन मसोस कर रह जाते थे परन्तु अब  उनका सरकार में भरोसा जागा है एवं वो FIR दर्ज करवा रहे हैं। पुलिस हर FIR को एक तार्किक अंत तक पहुंचा रही है और अपराधियों को सजा मिल रही है।

अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू होने से पूर्व महिला अपराधों की 33.4% FIR अदालतों CrPC 156 (3) से इस्तगासे के माध्यम से दर्ज होती थीं परन्तु इस नीति के बाद यह संख्या सिर्फ 16% रह गई है। महिला अत्याचारों का अनुसंधान समय भाजपा सरकार के दौरान 2017-18 में 274 दिन हुआ करता था जो अब अब 79 दिन रह गया है। महिला अपराधों के लिए हर जिले में एडिशनल एसपी की नियुक्ति की गई है। अदालत से भी कोई अपराधी बच ना सके इसलिए लीगल ऑफिसर्स की नियुक्ति की है। इन सभी कदमों से पीड़ितों को राहत मिली है एवं अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है। मैंने प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया कि पूरे देश में अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू हो जिससे सभी प्रदेशों के असल आंकड़े सामने आ सकें परन्तु अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

अनिवार्य FIR पंजीकरण के बावजूद अपराधों में कमी दिखाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। हमारी सरकार के 3 सालों में पॉक्सो एक्ट के 620 मामलों में सजा सुनाई गई है। इनमें 7 को फांसी एवं 137 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हम भाजपा की तरह अपराध पर राजनीति नहीं करते अपितु अपराधियों को कठोर दंड देकर उन्हें अंजाम तक पहुंचाते हैं।

विश्व वन्यजीव दिवस आज: स्लोथ बियर और हिप्पो में सफल प्रजनन प्रदेश में केवल नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क
जयपुर। गुलाबी नगरी स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, झालाना लेपर्ड रिजर्व, हाथी गांव, लॉयन सफारी में वन्यजीवों को देखने की चाह लिए हजारों पर्यटक यहां की विजिट करते हैं। खासकर एगजोटिक पार्क में रहवास कर रहा हिप्पो परिवार विजिटर्स की पहली पसंद बना हुआ है। प्रदेश में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ऐसी पहली जगह है, जहां विजिटर्स को हिप्पो देखने को मिलते हैं। इसके अतिरिक्त यहां 26 विभिन्न प्रजातियों के तकरीबन 270 से अधिक वन्यजीव रहवास कर रहे हैं।

स्लोथ बियर का हुआ सफल प्रजनन
प्रदेश के बायोलॉजिकल पार्कों और चिड़ियाघरों की बात करें तो जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रहवास कर रहे स्लोथ बियर में (कैप्टिविटी में) पहली बार सफल प्रजनन हुआ। दूसरे जिलों के बायोलॉजिकल पार्कों और चिड़ियाघर में (कैप्टिविटी में) ऐसा अब तक नहीं हो पाया है। नर भालू शम्भू, मादा झुमरी और बच्चा गणेश अपने एन्क्लोजर में चहल-कदमी करते हुए देखे जा सकते हैं।

एक जोड़ा लाए, अब संख्या तीन हुई
दिल्ली चिड़ियाघर से अगस्त, 2019 में हिप्पो का पहला और एकमात्र जोड़ा नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क लाया गया। जहां 17 जुलाई, 2020 में इसका (कैप्टिविटी में) सफल प्रजनन हुआ। प्रदेश में इसकी उपस्थिति केवल जयपुर में देखने को मिलती है। साथ ही प्रदेश के बायोलॉजिकल पार्कों के इतिहास में पहली बार इस प्रजाति के एनीमल में सफल प्रजनन भी यहीं हुआ है। अभी ये हिप्पो जोड़ा बायोलॉजिकल पार्क स्थित एगजोटिक पार्क में रहवास कर रहा है। साथ ही ये जोड़ा फिर से खुशखबरी दे सकता है।

सबसे ज्यादा वुल्फ यहां
प्रदेश के बायोलॉजिकल पार्कों की बात करें तो सबसे ज्यादा वुल्फ नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में ही देखने को मिलते हैं। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि यहां इनमें कैप्टिविटी में अच्छी ब्रीडिंग भी हो रही है। इसी का नतीजा है कि वन्यजीव एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत वुल्फ के बदले देश के विभिन्न बायोलॉजिकल पार्कों और चिड़ियाघरों से जयपुर को अच्छ एनीमल्स मिले हैं। साथ ही स्लोथ बियर और हिप्पो में सफल प्रजनन केवल यहीं देखने को मिला है।

8 विभिन्न प्रजातियों के हिरण भी यहां
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ऐसी पहली जगह है। जहां विजिटस को 8 विभिन्न प्रजातियों के हिरण देखने को मिलते हैं। इनमें चीतल, चिंकारा, सिक्का डियर, हॉक डियर, सांभर, ब्लैक बग, बारहसिंघा और चौसिंघा के नाम शामिल है। साथ ही इनमें सफल प्रजनन भी हो रहा है। खासकर चिंकारा में अच्छी ब्रीडिंग हो रही है। इन्हें एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत देश के अन्य चिड़ियाघरों में दिया जा चुका है।

जनजागरुकता से ही एड्स जैसी बीमारी को दी जा सकती है मात
जयपुर। ओटीएस में विश्व एड्स दिवस के मौके पर बुधवार को  राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि एड्स पीडित नियमित दवाओं के सेवन से सामान्य जीवन यापन कर सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के जरिए 5 लाख रुपए तक का बीमा दिया जा रहा है। राज्य सरकार जरूरतंमद लोगों की निशुल्क दवाएं और निशुल्क जांचें कर मुख्यमंत्री के निरोगी राजस्थान के संकल्प को साकार कर रही है। उन्होंने जोखिम वाली बीमारियों के मरीजों को आगे आकर जांच करवाने का आव्हान किया।

जनजागरुकता से ही एड्स जैसी बीमारी को दी जा सकती है मात
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि समाज में जनजागरुकता लाकर ही एचआईवी/एड्स बीमारी के खिलाफ जंग को सशक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सावधानी और सतर्कता के जरिए ही हम अपनी पीढ़ियों को सुरक्षित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान में भी मरीजों की स्क्रीनिंग कर निशुल्क दवाएं दी जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य 2030 तक प्रदेश को एड्स मुक्त बनाना है।

सरकार की कोशिश जरूरतमंद और गरीब तबके के मिले चिकित्सा सुविधा
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सरकार जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की हरसंभव कोशिश कर रही है। विभाग द्वारा एचआईवी/एड्स बीमारी के साथ जी रहे लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने एड्स पीडितों के लिए कार्य कर रही संस्थाओं की दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थाएं ऐसे लोगों को मुख्यधारा में लाने का अनुकरणीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर एड्स नियंत्रण के लिए बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिकों और रेड रिबन क्लब के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में टांसजेडर समुदाय से 'नई भोर' संस्था की पुष्पा गिदवानी और एड्स बीमारी को मात देकर आई शकीरा खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एड्स कंटोल सोसायटी के निदेशक डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी चिकित्सा संस्थानों में जांच और दवाओं की सुविधा उपलब्ध है। कोई भी मरीज बिना किसी संकोच के उपचार प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर एड्स कंटोल सोसायटी के अतिरिक्त निदेशक डॉ एमएम मित्तल, विभाग के अधिकारीगण, नर्सिंगकर्मी एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग कॉलेजों के छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।