through - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम : ऑनलाइन आवेदन शुरू, युवाओं को मिलेगा 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर ठोस पहल कर रही है। सरकारी नौकरियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लागू की है, जिसके लिए अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश के युवा एसएसओ आईडी एवं ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी को योजना का शुभारंभ किया गया था तथा 15 जनवरी को इसकी विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गई थी।

इसके अंतर्गत विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा ऋण पर शत प्रतिशत ब्याज का पुनर्भरण किया जाएगा। साथ ही, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी तथा सीजीटीएमएसई शुल्क के पुनर्भरण का भी प्रावधान किया गया है।  योजना के तहत 8वीं से 12वीं उत्तीर्ण, स्रातक, आईटीआई एवं उच्च शिक्षित युवाओं के लिए उनकी योग्यता के अनुसार ऋण और मार्जिन मनी की अलग-अलग सीमा निर्धारित की गई है।

कंगाली की हालत से गुजर रहे पाकिस्तान को तालिबान ने बड़ा झटका, 30 फीसदी बढ़ाए कोयले के दाम
इस्लामाबाद। कंगाली की हालत से गुजर रहे पाकिस्तान को अब दोस्त तालिबान ने बड़ा झटका दिया है। पाकिस्तान की शहबाज सरकार बढ़ती मंहगाई से बचने के लिए अफगानिस्तान से सस्ता कोयला मंगाना चाहती थी। तालिबान को जब पाकिस्तान के इस फैसले की इसकी भनक लगी, उसने अफगानी कोयले के दाम में 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। तालिबान के इस दांव से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अब अपने नागरिकों को महंगी बिजली देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पाकिस्तान में इस भारी बिजली कटौती चल रही है जिससे जनता परेशान है और कई जगहों पर प्रदर्शन हुए हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान सरकार अफगानिस्तान से कोयला लेना चाहती थी। अब अफगानिस्तान के वित्त मंत्रालय ने कोयले के दाम को 90 डॉलर प्रति टन से बढ़ाकर 200 डॉलर प्रति टन कर दिया है। अफगान मंत्रालय ने कहा कि दुनियाभर में कोयले के दाम में बढ़ने की वजह से उन्होंने यह दाम बढ़ाया है। उधर, शहबाज शरीफ उम्मीद लगाए बैठे थे कि अफगानिस्तान से सस्ते कोयले के आयात से 2 अरब डॉलर की बचत होगी।

पाकिस्तान विदेशी मुद्रा की भारी कमी से गुजर रहा
पाकिस्तान इस समय कतर के एलएनजी की बढ़ती कीमतों से काफी परेशान है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि उच्च गुणवत्ता वाले इस अफगानी कोयले से न केवल सस्ती बिजली मिलेगी बल्कि देश बहुत जरूरी विदेशी मुद्रा भी बचेगी। पाकिस्तान इन दिनों विदेशी मुद्रा की भारी कमी से गुजर रहा है। शहबाज सरकार ने डॉलर की बजाय पाकिस्तानी रुपए में इस कोयले के आयात को मंजूरी दी थी ताकि सस्ती बिजली पैदा हो सके। शहबाज शरीफ ने कोयले के आयात के लिए एक सिस्टम बनाने का आदेश दिया था। इस बीच तालिबान के मुताबिक कोयले के दाम बढ़ाने का मकसद टैक्स से आय बढ़ाना और देश के लिए राजस्व पैदा करना है। तालिबान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था इस समय चौपट है और इसकी वजह यह है कि अफगानिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मदद मिलनी बंद हो गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि तालिबान की सरकार अपना 30 फीसदी कस्टम ड्यूटी कोयला का निर्यात करके हासिल करती है। तालिबान पर कई प्रतिबंध लगे हैं, इस वजह से वह अब प्राकृतिक संसाधनों की मदद से कमाई बढ़ाना चाहता है।

फर्जी ई-चालान के जरिये करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने वाला गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की एसआईटी टीम ने सोमवार को जयपुर शहर के विभिन्न उप पंजीयक कार्यालयों में फर्जी ई-चालान के जरिए विक्रय पत्र पंजीयन करवाकर सरकार को करोड़ों रुपयों की राजस्व क्षति पहुंचाने वाले अभियुक्त सुनील चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि कूट रचित ई-चालान के जरिए विक्रय पत्र पंजीयन होने की जानकारी सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों को होने पर उन्होंने संबंधित क्रेता पक्षों को नोटिस जारी कर राशि 12 प्रतिशत ब्याज सहित जमा कराने के निर्देश दिए थे।

क्रेता पक्षों ने डीड राइटर, ई-मित्र संचालक व स्टांप संचालक, स्टाम्प वेंडर की ओर से बनाकर दिए गए ई-चालान की पूरी राशि अदा कर दी गई थी। इसलिए क्रेता पक्षों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाना बनीपार्क में दर्ज कराई थी। इसकी जांच करन शर्मा कर रहे है। शर्मा ने उप पंजीयक कार्यालयों, एनआईसी, बैंकों व ई-ग्रास, वित्त विभाग से रिकॉर्ड प्राप्त कर फर्जी जीआरएन नंबर तैयार करने वाले आरोपियों को नामजद किया और जांच कर सुनील चौधरी निवासी जोतड़ावाला सांगानेर सदर को गिरफ्तार कर लिया।

अब तक की जांच में उप पंजीयक जयपुर दशम के कार्यालय में 227 दस्तावेज, उप पंजीयक जयपुर द्वितीय में 105 दस्तावेज, उप पंजीयक पंचम में 135 दस्तावेज और उप पंजीयक अष्ठम में भी फर्जी ई-चालान का उपयोग हुआ है। इस प्रकार 543 लोगों को पीड़ित कर उनसे 10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। अब तक इस प्रकरण में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

योग दिवस आज: कोविद, नायडू और मोदी ने किया योगाभ्यास, योग से हमारे ब्रह्मांड में शांति
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अनेक वरिष्ठ केन्द्रीय मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों ने मंगलवार को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर योगाभ्यास किया और देश तथा दुनिया को स्वस्थ जीवन में योग के महत्व का संदेश दिया।

कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में योगाभ्यास किया और देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। योग हमारी प्राचीन भारतीय धरोहर का हिस्सा है। मानवता को भारत का यह उपहार स्वास्थ्य के प्रति व्यापक ²ष्टिकोण देता है और हमारे मस्तिष्क, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाता है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें और इसके फायदों का अनुभव करें।

नायडू ने पर्यटन मंत्रालय द्वारा सिकंदराबाद में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योग किया। उन्होंने कहा कि योग का प्राचीन विज्ञान भारत का दुनिया के लिए बहुमूल्य उपहार है और सभी को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाकर इसके फायदों को उठाना चाहिए। उन्होंने योग पर आगे भी अनुसंधान करने की जरूरत पर बल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के मैसूरू पैलेस ग्राउंड में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा , '' योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। इसीलिए, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है 'मानवता के लिए योग'। मैं इस थीम के जरिए योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशन्स का और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं दुनिया के सभी नागरिकों का भी सभी भारतीयों की तरफ से अभिनंदन करता हूं।'' उन्होंने कहा, ''योग आज हमारे लिए केवल जीवन का हिस्सा नहीं है, बल्कि योग अब जीवन का तरीका बन रहा है। हमारा दिन योग के साथ शुरू हो, इससे बेहतर शुरुआत और क्या हो सकती है?''

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा , ''आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग सदैव से हमारी सांस्कृतिक-आध्यात्मिक चेतना का भाग रहा है। भारत की अनुपम सांस्कृतिक भेंट के रूप में योग का विस्तार अब सम्पूर्ण विश्व में हो रहा है। आइए, आज के दिन हम योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने को संकल्पित हों।''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा , ''योग भारत की सांस्कृतिक पहचान से सदियों से जुड़ा रहा है मगर पिछले कुछ वर्षों से यह एक वैश्विक पर्व बन चुका है। आज के दिन हम स्वयं तो योग करें ही, साथ ही और भी लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करें।''

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा , ''योग स्वस्थ व निरोगी जीवन जीने का आधार है। मोदी जी के प्रयासों से हमारी ये प्राचीन परम्परा आज विश्वभर में लोगों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी इस अमूल्य धरोहर पर गर्व करें व इसे नियमित रूप से अपनाएं भी।''

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज देश के 75 अलग-अलग शहरों के 75 ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष रूप से योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लगभग सभी केन्द्रीय मंत्रियों तथा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में योगाभ्यास किया।

इसके अलावा सभी राज्यों की राजधानियों के साथ साथ देश के विभिन्न हिस्सों में योग दिवस का आयोजन किया गया जिनमें तमाम गणमान्य नागरिकों तथा हस्तियों ने हिस्सा लिया।

जीपीएस के माध्यम से दबोचे मास्टर माइंड सहित चार बदमाश
उदयपुर। पुलिस ने जीपीएस की मदद से अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपियों को पकड़ा है। सवीना पुलिस ने चोरी की 20 बाइक और 1 कार को भी बरामद किया है। इनमें 8 बुलेट बाइक भी शामिल हैं। शौक-मौज में आरोपी लाखों रुपए की बुलेट को मिनटों में पार कर 30 हजार रुपए में बेच देते थे।

एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि 12 जून को सवीना थाने में एक बाइक चोरी का ऐसा मामला दर्ज हुआ जिसमें जीपीएस सिस्टम लगा था। मामला दर्ज होने के बाद से एक्टिव जीपीएस की मदद से पुलिस वाहन चोर तक पहुंची। इसके बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 20 बाइक और एक कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी शोयब पुत्र मोहम्मद शरीफ, अहमद पुत्र नसीम अख्तर निवासी नया मोहल्ला, नाथद्वारा, रसीद उर्फ जीमल पुत्र आमीन निवासी नई ईरास, भीलवाड़ा व यमुनेश उर्फ राहुल पुत्र रामचंद्र निवासी भारजी का खेड़ा, मांडलगढ़ भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। ये आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी, हत्या और अन्य प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरोह के सदस्यों ने उदयपुर, भीलवाड़ा और राजसमंद में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरी हुई एक बाइक में जीपीएस लगा हुआ था और पुलिस ने सबसे पहले उसी बाइक को बरामद किया और फिर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पूरी गैंग का पकड़ा।

जब्त वाहनों की औसतन कीमत 30 लाख रुपए हैं। ऐसे में महज 2 हजार रुपए के जीपीएस सिस्टम ने 30 लाख रुपए कीमत के चोरी किए गए वाहनों तक पुलिस को पहुंचने में मदद की है। आरोपी इतने शातिर थे कि महज कुछ मिनटों में मौका पाकर बुलेट का भी हैंडल लॉक तोड़ लेते थे। इसके बाद कुछ दिन उसे अपने पास रखकर महज 25 से 30 हजार रुपए में बेच देते। आरोपी शराब पीने के शौकीन हैं। पेशे से मैकेनिक और ड्राइवर रह चुके ये बदमाश शौक-मौज के लिए पैसे की जरूरत होने पर वाहन चोरी करते थे।

30 देशों में फैला मंकीपॉक्स, सांस की बूंदों से भी फैल सकता है यह वायरस, WHO ने किया आगाह
जेनेवा/वाशिंगटन। दुनिया में मंकीपॉक्स का प्रसार जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अब तक दुनिया के 30 देशों में मंकीपॉक्स फैल चुका है। इससे जाहिर है कि वायरस स्थानिक नहीं है। वहीं अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र का कहना है कि मंकीपॉक्स वायरस ने दुनिया भर में 700 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है, जिसमें अमेरिका के 21 लोग भी शामिल हैं। हालांकि सीडीसी के जेनिफर मैकक्विस्टन के अनुसार, जनता के लिए समग्र स्वास्थ्य जोखिम अभी कम है। हालांकि जेनिफर मैकक्विस्टन ने सामुदायिक प्रसार की आशंका से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सामुदायिक स्तर का प्रसारण हो रहा हो। इसलिए हम निगरानी प्रयासों को बढ़ाना चाहते हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 30 देशों में 550 से अधिक मंकीपॉक्स संक्रमणों की पहचान की है, जिनमें से अधिकांश मामले यूरोप में दर्ज किए गए हैं। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने कहा कि अब तक अधिकांश रिपोर्ट किए गए मामले यौन स्वास्थ्य या अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि मंकीपॉक्स लैंगिक संक्रामक बीमारी नहीं है। वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ त्वचा से त्वचा के संपर्क के माध्यम से फैल सकता है। यह शरीर के तरल पदार्थ, दूषित चादर और कपड़ों से फैल सकता है। कदाचित अगर किसी संक्रमित व्यक्ति के मुंह में घाव हैं तो यह सांस की बूंदों से भी फैल सकता है।

भाजपा की सुभाष चंद्रा के जरिये कांग्रेस खेमे में सेंध की तैयारी: चंद्रा बने भाजपा समर्थित उम्मीदवार
जयपुर। एक निजी न्यूज़ चैनल के चेयरमैन और हरियाणा के सांसद रहे सुभाष चंद्रा के जरिए भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की चौथी सीट के लिए दावेदारी ठोक दी है। हालांकि चंद्रा को भाजपा सिंबल पर प्रत्याशी बनाकर नहीं उतारा गया है। उन्हें भाजपा ने निर्दलीय मैदान में उतारा है । ऐसे में वह भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कहलाएंगे। प्रदेश और फिर केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से चंद्रा को भाजपा ने समर्थन दिया है। चंद्रा को भाजपा अपने पहली सीट के लिए सुरक्षित प्रत्याशी घनश्याम तिवारी को 41 वोट देने के बाद शेष बचे 30 वोट एकमुश्त देगी। इसके अलावा आरएलपी के 3 वोट भी उनके साथ होंगे। अब चंद्रा को जीतने के लिए इसके बाद 8 वोटों की जरूरत होगी। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और चंद्रा ने अपने बलबूते भी 8 वोट लेने के लिए निर्दलीय और छोटे दलों सहित कुछ कांग्रेस के विधायकों से भी संपर्क साधा बताएं। चंद्रा ने नामांकन दाखिले के अंतिम दिन विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया है। चंद्रा देर रात ही भाजपा से समर्थन लेकर दिल्ली से जयपुर आए थे इसके बाद सुबह उनके नामांकन की औपचारिकताएं भाजपा नेताओं ने ही पूरी की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम तिवारी ने और चंद्रा ने सुबह विधानसभा में नामांकन दाखिल कर दिया है। घनश्याम तिवारी के नामांकन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित और वरिष्ठ नेता प्रस्तावक और समर्थक बनाए गए हैं। वही चंद्रा के प्रस्तावक और समर्थक भी ज्यादातर भाजपा के ही विधायक हैं। तिवारी और चंद्रा के विधानसभा पहुंचने पर वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़ ,सतीश पूनिया, गुलाबचंद कटारिया ने उनका स्वागत किया। नामांकन भरते वक्त तिवारी और चंद्र के साथ यह सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर दुल्हन को ससुराल से निकाला, कुकड़ी प्रथा से गुजरना पड़ा था युवती को
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा से हैरान-परेशना करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन को उसके ससुराल वालों ने इसलिए ससुराल से बाहर का रास्ता दिखा दिया, क्योंकि वो सुहागरात पर कौमार्य परीक्षण यानी वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी। दरअसल, राजस्थान के कुछ इलाकों में कुकड़ी प्रथा प्रचलन में है। इसके तहत ये पता चलता है कि लड़की वर्जिन है या नहीं। जब ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे तो लड़की ने बताया कि उसके साथ पड़ोसी ने बलात्कार किया था। घरवालों को बताने पर छोटे भाई की हत्या की धमकी दी थी।  लड़की ने डर की वजह से घरवालों को इस घटना की जानकारी नहीं दी। छह महीने बाद उसकी शादी हो गई। जिसके बाद कुकड़ी प्रथा से उसे गुजरना पड़ा, तब जाकर रेप मामले का खुलासा हुआ। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले में मां का ये है कहना

वहीं पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने बताया कि 6 माह पहले उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। साथ ही उनके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी थी, इससे डरकर वो चुप रही थी। फिर हमने बेटी की 11 मई को शादी करा ससुराल भेज दिया। लेकिन ससुराल में सुहागरात से पहले उसका कौमार्य परीक्षण के लिए कुकड़ी की रस्में की गई। जिसमें वो फेल हो गई। तब उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता युवती के खिलाफ सामाजिक पंचायत बुलाकर अर्थ दंड देने की तैयारी की गई। जिसकी सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए इस संबंध में भीलवाड़ा जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

पीड़िता का ये है कहना
मामले में बात करे पीड़िता की, तो उनका कहना है कि उसकी माता-पिता शादी में गए थे। वो रात के समय शौच के लिए गई थी। तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। किसी को कुछ बताने पर उसके दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी थी। शादी के बाद जब वो कुकड़ी प्रथा में फेल हो गई तो उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। बता दें, कुकड़ी प्रथा में शादी की पहली रात को नवविवाहित जोड़े को कच्चे सूत की एक कुकड़ी दे दी जाती है। उसी से कौमार्य परीक्षण का पता चलता है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं इस मामले पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि यह सामाजिक कुप्रथा है। जिसे एनजीओ और सामाजिक संगठनों के माध्यम से पुलिस समाप्त करने का प्रयास करेगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की सामाजिक पंचायत को रोकने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। युवती द्वारा पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।

प्रमोदा के केरेक्टर के जरिये आप परदे पर उस घटना के दर्द, संवेदना, और भय को महसूस कर सकेंगें : शोभिता
जयपुर। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीद मेजर कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' में मुख्य भूमिका निभा रही शोभिता धुलिपाला का कहना है कि “मेजर एक पेशन प्रोजेक्ट है, जिसमें हमने खू़न पसीना और आंसू बहाएं हैं।“ वे कहती हैं कि  इस फिल्म में मेरे किरदार का एक व्यक्तिगत ट्रेक है और उसे फिल्म की कहानी में पूरा विस्तार मिला है। मेरा किरदार पूरी ईमानदारी के साथ रचा गया है। इसमें मैं प्रमोदा का चरित्र निभा रही हूँ जो ताज होटल में फंसी एक होस्टेज है। यह एक सच्ची घटना पर बनी फिल्म है और प्रमोदा के केरेक्टर के जरिये आप परदे पर उस घटना के दर्द, संवेदना, और भय को महसूस कर सकेंगें जो उस दिन ताज में फंसें लोगों ने झेला था। शोभिता बुधवार को जयपुर में फिल्म मेजर के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से बात कर रही थी। उन्होने कहा कि तेलुगू के साथ हिन्दी में भी काम करना हमारे लिए एक चुनौती की तरह रहा। फिल्म के निर्देशक शशि किरण के साथ मैं पहले भी काम कर चुकी हूँ। उनके साथ मेरी पहली तेलुगू फिल्म “गुदाचारी” दर्शकों ने बहुत पसंद की है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए शोभिता ने बताया कि मेजर संदीप उन्नीकृष्णन एक बेहद आकर्षक व सच्चे दिल के इंसान थे। उनके जीवन पर फिल्म बनाने का उद्देश्य यही है कि इस खूबसूरत कहानी से दर्शकों को परिचित कराया जाए।फिल्म के पहले भाग में दर्शक संदीप का बचपन, उनके माता-पिता का प्यार, उनकी पढाई, प्यार, शादी व डाइवर्स के साथ उनके आर्मी में जाने तक के सफ़र को देखेंगें।संदीप का यह मात्र 31 साल का जीवन है लेकिन बेहद सुन्दर और भावुक पलों का गवाह है। शोभिता का कहना था कि इंटरवल के बाद का पूरा हिस्सा ताज दुर्घटना पर फोकस है। इस फिल्म में हमारा सन्देश यह नहीं है कि संदीप कैसे हमें छोड़कर चले गए बल्कि कैसे उन्होंने एक भयानक समय में जीवन और कर्त्तव्य में से कर्त्तव्य को चुना और अपनी ज़िन्दगी का बलिदान कर हमें बचाया। जिस तरह आज़ादी के आन्दोलन में भगत सिंह व उनके साथी हमारे मोडल हैं वैसे ही आज संदीप जैसे आर्मी पर्सन हमारे आदर्श हैं। जिनके लिए देश पहले हैं, इस फिल्म में वे कहते भी हैं “जान दे दूंगा पर देश नहीं।"

शोभिता ने बताया कि इस फिल्म के हर दृश्य को संदीप के माता-पिता की अनुमति से फिल्माया गया है। यह हमारे लिए केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि संदीप को श्रदांजलि है। फिल्म में संदीप के माता पिता की भूमिका में रेवती व प्रकाश राज़ सरीखे बड़े कलाकार हैं वहीँ संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका अदिवी शेष ने निभाई है। संदीप की प्रेमिका व पत्नी नेहा के चरित्र को साईं मांजरेकर ने निभाया है।हिंदी फ़िल्मों की बात करें, तो मेरे सफ़र की शुरुआत रमन राधव 2.0 के साथ हुई थी। इस फ़िल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया था। वहीं, फ़िल्म में विक्की कौशल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद मेरी कालाकांडी और द बॉडी जैसी फ़िल्में आई। इसके  अलावा  सितारा नाम की भी फ़िल्म कर चुकी हूँ। हालांकि, मुझे असली पहचान उनकी वेब सीरीज़ मेड इन हेवन के लिए मिला। अभी मैं चोल साम्राज्य की कहानी पर आधारित मणिरत्नम की एक फिल्म कर रही हूँ जो हिंदी सहित पांच भाषाओँ में बन रही है।

ना 'पाक' हनीट्रैप में फंसा सेना का जवान: भारतीय सेना का जवान सैन्य सूचनाऐं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार, महिला एजेंट से सोशल मिडिया के माध्यम से था सम्पर्क
जयपुर। राजस्थान खुफिया एजेंसी ने शनिवार को एक महिला को चैटिंग के जरिए सैन्य सूचनाएं भेजने वाले भारतीय जवान को गिरफ्तार किया है। महानिदेशक पुलिस (इन्टैलीजेन्स) उमेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान इन्टैलीजेंस द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की राजस्थान में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों की सतत् निगरानी की जाती है। इसी निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि भारतीय सेना की अति संवेदनशील रेजिमेंट जोधपुर में कार्यरत प्रदीप कुमार सोशल मिडिया के माध्यम से  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (PIO) से निरन्तर सम्पर्क में है, इस पर सीआईडी इन्टैलीजेंस जयपुर द्वारा उक्त सैन्यकर्मी की गतिविधियों पर लगातार सतत निगरानी आरम्भ की गई। निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि प्रदीप कुमार महिला एजेंट से सोशल मिडिया के माध्यम से निरन्तर सम्पर्क में है एवं सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा कर रहा है। उक्त सैन्यकर्मी पर कार्यवाही करते हुए 18 मई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

संयुक्त पूछताछ केन्द्र जयपुर पर सभी एजेन्सियों द्वारा पूछताछ करने पर 24 वर्षीय आरोपी द्वारा बताया गया कि वह मूलतः कृष्णानगर गली नम्बर 10, पुलिस थाना- गंगनहर जनपद, रूडकी, उतराखण्ड का रहने वाला है और 3 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के पश्चात आरोपी का पदस्थापन गनर के पद पर हुआ था। जिसके बाद से ही आरोपी का पदस्थापन अति संवेदनशील रेजिमेन्ट जोधपुर में हुआ था।

लगभग 6-7 माह पूर्व आरोपी के मोबाईल फोन पर उक्त महिला का कॉल आया जिसके पश्चात दोनों वाट्सएप पर चैट, वॉइस कॉल एवं वीडियो कॉल द्वारा आपस में बाते करने लगे। छदम नाम की महिला ने अपने आप को ग्वालियर मध्यप्रदेश की रहने वाली एवं स्वयं को बंग्लौर में एमएनएस में पदस्थापित होना बताया। उक्त महिला एजेंट द्वारा आरोपी से दिल्ली आकर मिलने व शादी करने का झांसा देकर आर्मी से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेजो के फोटोग्राफ्स मांगना शुरू किया, जिस पर आरोपी द्वारा हनीट्रैप में फंसकर अपने कार्यालय से सेना से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेजात की फोटो चोरी छिपे अपने मोबाईल से खींचकर जरिये वाटसएप महिला एजेट को भेजे गये।

आरोपी के फोन की वास्तविक जांच में उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपी के विरूद्ध शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया है कि उक्त महिला मित्र के चाहने पर अपनी स्वंय द्वारा उपयोग में ली जा रही एक सिम के मोबाईल नम्बर और वाटसएप हेतु ओटीपी भी शेयर किये गये ताकि उक्त भारतीय नम्बर में पाक महिला एजेन्ट अन्य छदम नाम से उपयोग कर अन्य लोगों तथा आर्मी के जवानों को अपना शिकार बना सकें।

अलवर में भाजपा ने हुंकार रैली के जरिए गहलोत सरकार को घेरा, अहूजा ने मंच से मेव समाज के पूर्वजों को बताया हिंदू
अलवर। प्रदेश में आए दिन हो रहे सांप्रदायिक दंगों को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार को भाजपा घेरने का प्रयास किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ अलवर में हुंकार रैली में भाजपा ने तुष्टिकरण की राजनीति कर सनातन धर्म के मानने वालों को परेशान करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया।

प्रदेश भर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन व हुंकार रैली का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत भाजपा ने गुरूवार को अलवर से की है। इसमें सुबह से ही भाजपा के नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था। अलवर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक पहुंचे ।भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। प्रदेश में लगातार सांप्रदायिक हिंसा हो रही हैं। करौली के बाद जोधपुर में योजनाबद्ध तरीके से धर्म विशेष के लोगों द्वारा बहुसंख्यक वर्ग पर पत्थर बरसाए गए। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। अलवर के राजगढ़ में तीन सौ साल पुराने तीन मंदिरों को तोड़े गए। इसके अलावा भीलवाड़ा सहित पूरे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आए दिन घटनाएं हो रही हैं।

दूसरी तरफ प्रदेश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लूट, हत्या, डकैती, महिलाओं के साथ दुष्कर्म छेड़छाड़ जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं। क्राइम के लिहाज से प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच चुका है। प्रदेश में होने वाली घटनाएं पूरे प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं।  दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के विधायक पर मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। विधायक अपने क्षेत्र के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। बिना विधायकों की अनुमति के विधानसभा क्षेत्रों में कोई कामकाज नहीं हो रहा है। विधायक व नेताओं पर अवैध खनन भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। भाजपा इन मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाने में लगी है।

प्रदेश के हालातों को मुद्दा बनाकर भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। बीेजेपी नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के गृहमंत्री है। इसलिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी ज्यादा है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई घटना के बाद उन पर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन उसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया।   अलवर के बाद पूरे प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रैली व धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चेहरा आम जनता के सामने लाया जाएगा।

प्रदेश में बढ़ते अत्याचार लूट हत्या डकैती हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार को विरोध  बीजेपी की जन आक्रोश रैली अलवर में हुई। इस रैली में युवाओं के द्वारा थाली बजाकर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध जताया है रैली में पहुंचे सैकड़ों युवाओं के द्वारा लोकगीत गाकर गहलोत सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है इस दौरान युवाओं ने लोकगीत के साथ थाली और ताली बजा कर विरोध जताया है। लोकगीत के माध्यम से गहलोत के राज में जिस तरह राजस्थान में अपराध बढ़ा है वह अब तक का सबसे बड़ा गृह है, पूरे देश में पहले स्थान पर अपराध में राजस्थान है।

उल्लेखनिय है ति अलवर जिले में मूक-बधिर बालिका से रेप का मामला हो, थानागाजी का मामला हो, राजगढ़ में रास्ता चौड़ा करने के मामले में 3 मंदिरों को तोड़ने के मामला हो, नागौर, जोधपुर, करौली में हुई हिंसा में गहलोत सरकार नाकाम हुई, जिसको लेकर आज अलवर से इसकी शुरुआत की गई है इस रैली में सांसद पूर्व विधायक वर्तमान विधायक बीजेपी के पदाधिकारियों सहित हजारों लोग विरोध जताने पहुंचे।

मेव समाज के पूर्वज हिन्दू थे- आहूजा
भाजपा की कम्पनी बाग में आयोजित जन हुंकार रैली में पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने मंच से कहा कि  अलवर जिले के मेव समाज के पूर्वज हिंदू थे जिन्हें जबरन कन्वर्ट कर मेव  बनाया गया लेकिन अब उन्हें हिन्दू धर्म अपना लेना चाहिए।

डीआरएस के जरिए नो बॉल और वाइड चेक करने की मांग ने पकड़ा जोर.. जानिए किसने और क्यों कहीं ये बात......
मुम्बई। नो बॉल और वाइट का क्रिकेट में एक अलग ही महत्व है। नो बॉल आउट हुए गेंदबाज को भी जिवनदान और अतिरिक्त रन दे जाती है, उसी प्रकार वाइड से अतिरिक्त रन का इजाफा होता है। बदलते दौर में क्रिकेट नियमों में कई परिवर्तन हुए है। ऐसे में क्रिकइंफ़ो के विशेषज्ञ डैनियल वेटोरी और इमरान ताहिर ने मांग की है कि ऊंची हाइट नो बॉल (कमर से ऊपर की फुलटॉस) और वाइड का निर्णय भी डीआरएस के जरिए किया जाना चाहिए। एक्सपर्टस की नजर में भले ही इन गेंदों पर कोई विकेट न गिरे, इसके बावजूद हाइट नो बॉल और वाइड का फ़ैसला थर्ड अंपायर को करना चाहिए। वेटोरी ने यह बात पिछले हफ़्ते एक शो में भी कही थी, जिसे उन्होंने क्रिकइंफ़ो टाइम आउट पर सोमवार रात को एक बार फिर दोहराया। दरअसल अंपायर नितिन पंडित ने कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की तीन गेंदों को तब वाइड करार दे दिया जब प्रसिद्ध कृष्णा द्वारा गेंद रिलीज किए जाने से पहले ही बल्लेबाज ने क्रीज में घूमना शुरु कर दिया था।

एक बार तो कप्तान संजू सैमसन ने संभवत: अपना विरोध दर्ज कराने के लिए वाइड करार दी गई गेंद पर कैच आउट की अपील करते हुए डीआरएस के लिए चले गए। संजू सैमसन के निर्णय पर कहा, मुझे नहीं लगता कि उस गेंद पर कैच आउट होने की कोई संभावना उन्हें लगी होगी, लेकिन खेल के निर्णायक पलों में खिलाड़यिों को वाइड करार की हुई गेंदों पर रिव्यू लेने की छूट मिलनी चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा, 'आज परिस्थिति अलग थी क्योंकि शुरुआत से ही लग रहा था कि कोलकाता इस मुक़ाबले को जीतने वाली है, लेकिन हम कई बार इस मसले पर चर्चा कर चुके हैं जब अंपायर ने एकदम कऱीबी निर्णयों को गेंदबाजों के खलिाफ़ दिया हो। इसलिए खिलाड़यिों के पास उन ग़लतियों को सुधारने का मौक़ा मिलना चाहिए। डीआरएस भी इन्हीं ग़लतियों को सुधारने के लिए अमल में लाया गया था। मैं ऐसा होते देखना चाहूंगा।'

वेटोरी आईपीएल में बतौर कोच अपनी सेवा दे चुके हैं और इस वक़्त बीग बैश में भी कोच की भूमिका अदा कर रहे हैं। हालांकि इमरान ताहिर जो खुद इस वक़्त एक सक्रिय खिलाड़ी हैं वह भी वेटोरी की इस दलील से सहमत दिखे। ताहिर ने कहा, 'इस खेल में पहले से ही गेंदबाजों के पक्ष में बहुत कम चीजें होती हैं, जब बल्लेबाज आपकी गेंदों पर चौतरफ़ा प्रहार कर रहा हो तब आपके पास वाइड यॉर्कर और वाइड लेग ब्रेक डालने का ही विकल्प होता है। और अगर यह वाइड हो जाए तब आप मुश्किल में पड़ जाते हैं। लेकिन देखिए, वह एक करीबी मामला था, सैमसन थोड़े हताश भी दिखे। यह 50-50 था, इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ा मसला था। कोलकाता की टीम अच्छा खेल रही थी, वह इस मुक़ाबले को जीतने वाली थी। लेकिन हां, ऐसी गेंदों पर खिलाड़यिों के पास रिव्यू लेने की छूट होनी चाहिए।'

राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा ने वाइड कॉल में निरंतरता बरते जाने की मांग की। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि वाइड करार दिए जाने के संबंध में निरंतरता सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। मुझे लगता है अब कुछ नए नियम हैं, आप वाइड बना नहीं सकते, लेकिन क्रीज के चारों ओर घूमकर आप उसे बर्बाद जरूर कर सकते हैं। गेंद डाली जाने से पहले आपका मूवमेंट वाइड लाइन के आगे बढऩे के लिए शुरुआती बिंदु माना जाता है। हालांकि हमने अच्छी क्रिकेट भी नहीं खेली। हालांकि दबाव वाली परिस्थितियों में यब सभी चीजें अपनी भूमिका निभाती हैं।हमें एक टीम के तौर पर सुधार करने की जरूरत है।'

यह चर्चा अब भी जारी है कि क्या हर टीम को दो अतिरिक्त रिव्यू लेने की छूट मिलनी चाहिए, लेकिन क्या इससे गेम धीमा नहीं हो जाएगा? या खिलाड़यिों को दो रिव्यू की सीमा में ही किसी भी निर्णय की समीक्षा की छूट मिलनी चाहिए? लेकिन लाइन एक सिफऱ् एक गाइड की तरह होती है जो गेंद डाली जाने से पहले बल्लेबाज के मूवमेंट के आधार पर वह भी खिसकती है। वेटोरी की राय में ऑन फ़ील्ड अंपायर को तमाम सूचनाओं से लैस किया जा सकता है कि बल्लेबाज गेंद की रिलीज के समय तक कितना मूवमेंट कर चुका था? विकेटों से गुजरते समय गेंद कितनी दूर थी? और इसके बाद ही अंपायर को रिव्यू में निर्णय लेने की अनुमति मिलनी चाहिए।