presidents - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

23 में से भाजपा ने छह, तो कांग्रेस ने चार बोर्ड रिपीट किए
कोटा। हाडौती के चार जिलों कोटा, बूंदी बारां, झालावाड़ में छह नगर पालिकाओं में भाजपा ने अपने बोर्ड रिपीट किए हैं। जबकि कांग्रेस ने चार पालिकाओं में अपने फिर से अध्यक्ष बना कर अपना कब्जा बरकरार रखा है। सोमवार को हुए नगर पालिका सभापति और पालिका अध्यक्षों के चुनाव में बूंदी नगर परिषद सभापति के पद सहित छह पालिकाओं में भाजपा अपने बोर्ड बचाने में कामयाब रही। अर्थात छह पालिकाओं में इससे पहले भी भाजपा के ही बोर्ड थे और इस बार फिर भाजपा ने अपना बोर्ड बना लिया। इसी तरह कांग्रेस चार पालिकाओं में अपना बोर्ड रिपीट कर पाई है। कोटा नगर निगम और सुकेत पालिका को छोड़ कर तीन परिषद व 2 पालिकाओं में से भाजपा ने 16 जगह अपने अध्यक्ष बनाए जब कि सात पालिकाओं में कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष बनाए। इनमें से चार पालिकाएं ऐसी हैं जहां वह अपना बोर्ड रिपीट कर पाई। दोनों ही पार्टियों ने माना कि वह भगवान की कृपा से बोर्ड को रिपीट कर पाए।

भाजपा ने माना है कि पार्टी का जनाधार और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते वह अपने बोर्ड रिपीट कर पाए। भाजपा ने हाडौती में छह पालिकाओं में बोर्ड रिपीट किए भाजपा का बोर्ड रिपीट करने वाली निर्मला नागर कहती हैं कि टिकट बंटवारे को लेकर थोड़ी परेशानी आई थी लेकिन समर्पित कार्यकर्ताओं की बदोलत इटावा में भाजपा का बोर्ड रिपीट कर पाए। निर्मला नागर कहती हैं कि पार्टी का जनाधार इलाके में काफी मजबूत है। अब हम इटावा के विकास का काम करेंगे। नागर कहती हैं कि साफ सफाई और इटावा में प्रकाश व्यवस्था करना पहली प्राथमिकता रहेगा। इसके साथ सघन वृक्षारोपण कर हरियाला इटावा बनाने की कोशिश करेंगे। इटावा नाला जो अभी कच्चा बना है उसके लिए बजट लाकर पक्का करवाएंगे। ग्रीन पट्टी का निर्माण भी हमारी प्राथमिकता में रहेगा। महिला सशक्तीकरण पर ध्यान देंगे।

भाजपा ने यहां किए बोर्ड रिपीट
1-रामगंज मंड़ी(कोटा)
2- इटावा(कोटा)
3- झालरापाटन(झालावाड़)
4- पीड़ावा(झालावाड़)
नैनवां (बूंदी)
छबड़ा(बारां)

कांग्रेस ने माना है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ अपने परिवार का साथ और काम करने की शैली लोगों को पसन्द आई। लोगों से सम्पर्क का लाभ मिला इसीलिए वह अपना बोर्ड कायम रख पाई। कापरेन से कांग्रेस से नवनियुक्त चैयरमेन सुनीता अग्रवाल कहती हैं कि उनके पति और परिवार का इलाके से लगाव महत्वपूर्ण कारण रहा। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी साथ दिया इसीलिए दो निर्दलीय के वोट भी मुझे मिले और कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ पाया। हम बोर्ड रिपीट कर पाए। मेरा मुख्य कार्य हेल्थ को लेकर रहेगा। अन्य कार्य तो बजट के साथ चलते रहते हैं लेकिन स्वच्छता और हेल्थ पर मैं फोकस करने की सोेच रही हूं। करेप्शन को हम बिलकुल एक्सेप्ट नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त कापरेन नगर पालिका बनाएंगे। ताकि कापरेन स्वच्छ रह सके।

कांग्रेस ने यहां किए बोर्ड रिपीट
1-कापरेन(बूंदी)
2-अंता (बारां )
3-सीसवाली (बारां)
4- भवानी मंडी(झालावाड़)

कांग्रेस जयपुर-कोटा में भी होंगे तीन-तीन अध्यक्ष
जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष और दो प्रवक्ता सहित 13 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पीसीसी में सीताराम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और आरसी चौधरी व स्वर्णिम चतुर्वेदी को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं अलवर जिलाध्यक्ष पद पर योगेश मिश्रा, बारां में रामचरण मीणा, बाड़मेर में फतेह खान, बीकानेर अरबन में यशपाल गहलोत, दौसा में रामजी लाल ओढ़, जैसलमेर में उम्मेद सिंह तंवर, झालावाड़ में वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, जोधपुर ग्रामीण में विधायक हीराराम मेघवाल, जोधपुर शहर नॉर्थ में सलीम खान, जोधपुर शहर साउथ में नरेश जोशी, नागौर में जाकिर हुसैन गेसावत, राजसमंद में हरीसिंह राठौड़ और सीकर में सुनीता गठाला को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

जयपुर-कोटा में भी होंगे तीन-तीन अध्यक्ष
जोधपुर में ग्रामीण, उत्तर और दक्षिण के तीन अध्यक्ष बनाए गए हैं, यानी अब कोटा और जयपुर में भी ग्रामीण और नगर निगमों के अनुसार तीन-तीन अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

डोटासरा के नामों को मिली हरी झण्डी, जातीय समीकरण के साथ ही साधी सोशल इंजीनियरिंग
पीसीसी में बुधवार को 13 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में जहां एक ओर कांग्रेस की सोशल इंजिनीयरिंग की झलक साफ दिखाई देती है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को फ्री हैण्ड दिया गया। हालांकि छह जिलों में पुराने जिला अध्यक्षों को ही दोबारा अध्यक्ष बनाया है, जबकि आठ नए नाम शामिल किए हैं। दौसा, नागौर, अलवर, जोधपुर ग्रामीण, बीकानेर देहात एवं बाड़मेर के जिलाध्यक्षकों को यथावत रखा है। जिन आठ जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है वे सीधे तौर पर डोटासरा से जुड़े हुए है और संगठन में लंबे समय से योगदान दे रहे हैं।  इससे पहले गोविन्द सिंह डोटासरा से प्रदेश प्रभारी अजय माकन लगातार जिलाध्यक्षों के नामों पर लंबे समय से मंथन कर रहे थे। डोटासरा शिक्षा मंत्री का पद त्याग ने के बाद दिल्ली में आलाकमान सोनिया गांधी से मिलकर आए थे, जिसके बाद ही संगठन में नियुक्तियां किए जाने की चर्चाएं थी।

डोटासरा का बढ़ेगा कद
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद गोविन्द सिंह डोटासरा का कद बढ़ा है। उन्होंने निकाय, पंचायत और विधानसभा उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद जहां आलाकमान का विश्वास जीता है, वहीं अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ये संदेश भी गया है कि डोटासरा निष्ष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए पार्टी में पैरोकार में रूप में मौजूद रहेंगे।

सामान्य वर्ग से चार जिलाध्यक्ष बनाए
कांग्रेस ने इस बार भी संगठन में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में सोशल इंजिनियरिंग का ध्यान रखा है। जिलाध्यक्ष नियुक्ति के दौरान संगठन के प्रति निष्ठावान एवं जातीय समीकरण को भी इसके अंतर्गत साधा है। सामान्य वर्ग से चार जिलाध्यक्ष बनाएं गएं है जिसमें एक राजपूत, एक महाजन, दो बाहमण, जबकि चार ओबीसी से बनाए गए हैं, जिसमें एक जाट, एक गुर्जर, एक माली एवं एक रावणा राजपूत शामिल है। वहीं तीन मुस्लिम, एक एससी मेघवाल और एक एसटी मीणा को जिलाध्यक्ष बनाया है।

अब 12 दिसंबर को जयपुर में होगी ‘महंगाई हटाओ रैली’
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया-राहुल गांधी भी आएंगे , पूर्व में दिल्ली में प्रस्तावित थी रैली
कांग्रेस की 12 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई हटाओ रैली अब जयपुर में होगी। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी भी जयपुर आएंगे। रैली को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के अनेक नेता भी संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं प्रभारी अजय माकन जयपुर आएंगे।