south africa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल, पुलिस जांच शुरू
जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए है। एएफपी ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात बंदूकधारी ने जोहान्सबर्ग के पास एक गांव में गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार हमलावर के मकसद का अभी भी पता नहीं चला है।

दक्षिण अफ्रीका में भीषण हादसा, पहाड़ी पर बनाए जा रहे मंदिर की इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के रेडक्लिफ शहर में अहोबिलम मंदिर की चार मंजिला इमारत गिरने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। रिएक्शन यूनिट साउथ अफ्रीका के प्रवक्ता प्रेम बलराम ने बताया कि बचावकर्मी मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन शनिवार को खराब मौसम के कारण अभियान रोकना पड़ा है। खराब मौसम के चलते उनको काम जारी रखना मुश्किल हो गया था। मलबे के नीचे दबे मजदूरों और मंदिर के लोगों की सही संख्या का पता अभी तक नहीं चल पाया है।

दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु-नताल प्रांत में निमार्णाधीन चार मंजिला मंदिर ढहने की घटना शुक्रवार को हुई। मारे गए चार लोगों में भारतीय मूल का 52 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है। ईथेक्विनी (पूर्व में डरबन) के उत्तर में रेडक्लिफ की एक खड़ी पहाड़ी पर स्थित न्यू अहोबिलम टेंपल ऑफ प्रोटेक्शन के विस्तार का काम चल रहा है, इसी दौरान इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया।

दो साल से हो रहा निर्माण कार्य

मंदिर का निर्माण करा रहे परिवार ने बताया कि ये काम दो साल पहले शुरू हुआ था। मंदिर में भगवान नरसिंहदेव की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित किए जाने का कार्यक्रम था। क्वाजुलु-नताल प्रांत के मंत्री थुलासिज्वे बुथेलेजी ने बचाव अभियान में पूरी तरह से मदद देने की बात अपने बयान में कही है।

कई टन कंक्रीट का मलबा

प्रेम बलराम का कहना है कि मंदिर के निर्माण स्थल पर कई टन कंक्रीट का मलबा है। ऐसे में इस समय यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि मलबे के नीचे अभी कितने लोग दबे हुए हैं। मृतकों में से एक की पहचान भारतीय मूल के विकी जयराज पांडे के रूप में हुई है। विकी दो साल पहले मंदिर की स्थापना के बाद से इसमें सेवाएं दे रहे थे। वह मंदिर के कार्यकारी सदस्य और निर्माण परियोजना के प्रबंधक थे।

ईथेक्विनी की नगरपालिका ने कहा कि मंदिर के निर्माण के लिए कोई भवन योजना स्वीकृत नहीं की गई, यानी यह निर्माण कार्य अवैध था। अहोबिलम मंदिर के नाम से जाना जाने वाला यह मंदिर एक गुफा की तरह बनाया गया है। इसमें भारत से लाए पत्थरों का भी उपयोग किया जा रहा था। वहीं स्थानीय स्तर पर भी पत्थर लाए जा रहे थे।

G20 समिट में पीएम मोदी ने की जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात, एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए आए नजर
दक्षिण अफ्रीका। दक्षिण अफ्रीका में दो दिनों तक चलने वाले G20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत हो चुकी है और इस आयोजन में करीब 40 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, G20 सदस्य देशों के प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान आज पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और दोनों एक दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कारते हुए भी दिखाई दिए। इस पल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ​जिसमें दोनों को मुस्कुराते हुए और बातचीत करते हुए देखा जा सकता हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और वे एक आध्यात्मिक प्रस्तुति के साक्षी भी बने।

बता दें कि, पीएम मोदी का ये दौरा दुनिया में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और नेतृत्व की पहचान है। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य सहयोग मज़बूत करना, विकास को तेज़ करना और दुनिया को बेहतर भविष्य देना है।” भारत की आवाज़ आज हर टेबल पर सुनी जा रही है। सूत्रों की मानें तो, इस बार G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस समिट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

बहुत खास समिट

गौरतलब है कि, इस समिट में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा था कि, मैं नरेद्र मोदी साउथ अफ्रीका में होने वाले इस समिट में जरूर भाग लूंगा क्योंकि ये एक बहुत ही खास समिट हैं और वहां पर कई ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा होगी।  इसके इस समिट में, मैं दुनिया के कई लीडर्स से भी मिलूंगा। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, मैं इस समिट में 'वसुधैव कुटुम्बकम' और 'एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य' के हमारे इस विजन के हिसाब से पूरे विश्व के सामने देश का नजरिया पेश करूंगा।

मोदी जी-20 सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना : पहली बार किसी अफ्रीकी देश में हो रहा सम्मेलन, कहा- वसुधैव कुटुम्बकम के आधार पर रखेंगे भारत का नजरिया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जी-20 संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह दक्षिण अफ्रीका की 3 दिन की यात्रा पर रवाना हो गए। दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रस्थान करने से पहले मोदी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि, जी-20 शिखर सम्मेलन पहली बार किसी अफ्रीकी देश में हो रहा है, इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण है और वह इस सम्मेलन में 'वसुधैव कुटुंबकम के दृष्टिकोण के आधार पर भारत की बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि, यह वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अच्छा अवसर होगा और वह शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने तथा अनेक वैश्विक नेताओं के साथ बातचीत को लेकर उत्सुक हैं।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर जोहान्सबर्ग जा रहे श्री मोदी की, यह दक्षिण अफ्रीका की चौथी आधिकारिक यात्रा है। श्री मोदी ने कहा, यह एक खास सम्मेलन होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला  जी-20 सम्मेलन होगा। वर्ष 2023 में  जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ जी-20 का सदस्य बन गया था।

उन्होंने कहा कि, यह सम्मेलन महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का एक मौका होगा। इस वर्ष के  जी-20 की थीम 'एकजुटता, समानता और स्थिरता रही है, जिसके जरिए दक्षिण अफ्रीका ने  भारत और ब्राजील में हुए पिछले सम्मेलनों के परिणामों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, मैं सम्मेलन में 'वसुधैव कुटुम्बकम और एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य के हमारे विजन के हिसाब से भारत का नजरिया पेश करूँगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, वह सदस्य देशों के नेताओं के साथ अपनी बातचीत तथा सम्मेलन से इतर भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के महत्वपूर्ण मंच (इबसा) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस दौरान वह दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के साथ भी बातचीत करेंगे। उल्लेखनीय है कि जोहान्सबर्ग में शनिवार और रविवार को जी-20 देशों के नेताओं का 20वां सम्मेलन हो रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन लगातार चौथे वर्ष किसी विकासशील देश में हो रहा है।

जी-20 के सदस्यों में विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का 75 प्रतिशत तथा विश्व की दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती हैं। जी-20 में 19 देश अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और 2023 से अफ्रीकी संघ शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल के सूखे को खत्म कर जीता विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब : फाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, मार्करम रहे ‘प्लेयर ऑफ द’ मैच
लंदन। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां गत चैंपियल ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  का खिताब जीत लिया।  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना है। इतना ही नहीं, टीम ने 27 साल के बाद कोई आईसीसी खिताब जीता है। टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।लंदन के लॉर्ड्स में मैच के चौथे दिन लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 282 रन का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ऐडन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए, जबकि  कप्तान तेम्बा बावुमा ने 66 रन की पारी खेली। काइल वेरियन (4) ने 84वें ओवर में मिचेल स्टार्क के खिलाफ एक रन लेकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।  डेविड बेडिंघम 21 रन बनाकर नाबाद रहे। शतकवीर ऐडन मार्करम प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दक्षिण अफ्रीका को मिला 282 का लक्ष्य  ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 218 रन बनाते हुए साउथ अफ्रीका को 282 रन का लक्ष्य दिया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप : मार्करम-बावुमा की शतकीय साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका मजबूत, इतिहास रचने से 69 रन दूर
लंदन। एडेन मार्करम (नाबाद 102) के शतक और तेम्बा बावुमा (नाबाद 65) के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं।

गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया है। दक्षिण अफ्रीका टीम को जीत के लिए सिर्फ  69 रनों की जरूरत है और उसके आठ खिलाड़ी शेष हैं। यदि अफ्रीका यह मैच जीत लेती है तो यह उसकी एतिहासिक जीत होगी,क्योंकि यह उसका पहला आईसीसी खिताब होगा।

दक्षिण अफ्रीका को मिला 282 रन का लक्ष्य :

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरूआत 8 विकेट पर 145 रन से की।  उस समय उनकी कुल बढ़त 219 रन थी। मिचेल स्टार्क की नाबाद अर्धशतकीय पारी और एलेक्स कैरी के 43 रनों के दम पर आॅस्ट्रेलिया ने दूसरी  पारी में 207 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 281 रन की बढ़त हासिल करते हुए उन्हें 282 रन का लक्ष्य दिया।

मार्करम -बावुमा के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी :

जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत झटके के साथ हुई। रेयान रिकेल्टन सिर्फ छह रन बना पाए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। वहीं, वियान मुल्डर सिर्फ 27 रन बना पाए। उन्हें भी स्टार्क ने पवेलियन भेजा। 70 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी प्रोटियाज टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। मार्करम ने कप्तान बावुमा के साथ 143 रन की अविभाजित साझेदारी निभाई और स्कोर 213 रनों तक पहुंचा दिया।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी :

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी।
पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 69 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन की हुई। मिचेल स्टार्क 136 गेंद में पांच चौके की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

त्रिकोणीय सीरीज : दक्षिण अफ्रीका को हरा न्यूजीलैंड फाइनल में, मैथ्यू पर केन का शतक भारी
लाहौर। केन विलियमसन (133) और डेवोन कॉन्वे (97) की बेहतरीन पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए बनी 187 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से पराजित कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीत्जके (150) की शतकीय और वियान मुल्डर (64) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 304 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.4 ओवर में चार विकेट पर 308 रन बना जीत हासिल कर ली।

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 113 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 133 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। वहीं डेवोन कॉन्वे हालांकि तीन रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए लेकिन उन्होंने नौ चौके और एक छक्का जमाते हुए 97 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड को जीत की ओर अग्रसर किया। न्यूजीलैंड के विल यंग 19, डेरिल मिचेल 10 और टॉम लाथम शून्य पर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट 251 के स्कोर पर गंवाया। इसके बाद केन विलियम्सन का साथ देने आए ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 28 रन बनाते हुए बिना कोई और विकेट गंवाए न्यूजीलैंड को विजयी लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और उसने आठवें ही ओवर में कप्तान तेम्बा बवूमा (20) का विकेट गवां दिया। इसके बाद जेसन स्मिथ ने मैथ्यू ब्रीत्जके ने दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। 25वें ओवर में जेसन स्मिथ (41) के रनआउट होने से यह साझेदारी टूटी। काइल वेरेन एक रन बनाकर आउट हुए। 46वें ओवर में मैट हेनरी ने मैथ्यू ब्रीत्जके को ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को चौथी सफलता दिलाई। मैथ्यूज ब्रीत्जके ने 148 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के लगाते हुए 150 रनों की पारी खेली। वियान मुल्डर ने 60 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी दो रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क ने दो-दो विकेट लिए।

T-20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर फाइनल में
टरूबा । गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और उसके बाद रीजा हेंड्रिक्स नाबाद (29) तथा कप्तान एडन मारक्रम नाबाद (23) रनों की शानदार पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में मुकाबले में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंच गई है।

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेल गये सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसका कोई भी बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सका। केवल अजमतउल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक (10) रन बनाये। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की पूरी टीम को 11.5 ओवर में 56 रन पर समेट दिया। यह टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल मैच में ऑल आउट होने का किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट लिये। कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

पहली बार दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचा
57 रनों के छोट लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बनाकर नौ विकेट से जीत लिया। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका फजलहक फारुकी ने क्विंटन डिकॉक को बोल्ड कर दिया। डिकॉक (5) रन बनाये। रीजा हेंड्रिक्स ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद (29) तथा कप्तान एडन मारक्रम ने 21 गेदों में चार चौकों की मदद से नाबाद (23) रनों की पारी खेली।

अफगानिस्तान की ओर फजलहक फारूकी को एक विकेट मिला।

दक्षिण अफ्रीका फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

SA vs WI : मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर दक्षिण अफ्रीका पहुंची सेमीफाइनल में
नॉर्थ साउंड। तबरेज शम्सी (तीन विकेट) और अन्य गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (29) और हाइनरिक क्लासन (22) रनों की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ ग्रुप दो के वर्षा प्रभावित मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 136 रन का लक्ष्य दिया था। दक्षिण अफ्रीका की पारी में हुई बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन ओवर घटाकर 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य कर दिया गया। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाकर हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज ने रॉस्टन चेज (52) रन की अर्धशतकीय और काइल मेयर्स (35) रनों की पारियों के दम पर आठ विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया था। रोस्टन ने 39 गेंदो में (52) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। टी-20 विश्व कप में यह उनका पहला और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक है। आंद्रे रसल (25) और अल्जारी जोसेफ नाबाद ने (11) रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने तीन विकेट लिये। मार्को यानसन, एडन मारक्रम, केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। दो ओवर के बाद बारिश आने से दक्षिण अफ्रीका टीम को 17 ओवर में 123 का संशोधित लक्ष्य मिला। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 42 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये थे। रीजा हेंड्रिक्स(शून्य), क्विंटन डिकॉक (12) और कप्तान एडन मारक्रम (18) रन बनाकर आउट हुये। ट्रिस्टन स्टब्स 27 गेंदों में (29), हाइनरिक क्लासन 10 गेंदों में (22) और मार्को यानसन ने 14 गेंदों में नाबाद (21) रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन ने तीन विकेट लिये। आंद्रे रसल और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

SA vs NEP Match : नेपाल के हाथों हार से बाल बाल बचा दक्षिण अफ्रीका, 1 रन से जीती
किंग्सटाउन। टी-20 विश्वकप का एक और उलटफेर शनिवार को होते होते बचा जब नेपाल ने पूरे मैच पर अपनी पकड़ रखने के बावजूद आखिरी गेंद पर अनुभवी दक्षिण अफ्रीका के सामने अपने हथियार डाल दिए।

ऑर्नोस वेल ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुये सात विकेट पर 115 रन बनाये जिसके जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर के खेल में सात विकेट पर 114 रन ही बना सकी।

कुशल भुर्तेल (19 रन पर चार विकेट) और दीपेन्द्र सिंह एरी ( 21 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत नेपाल ने दक्षिण अफ्रीका को महज 115 रन पर रोक दिया था और बाद में आसिफ शेख (42) और अनिल साह (24) ने लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुये 18वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर स्कोरबोर्ड पर 99 रन टांग कर जीत की संभावनाओं को प्रबल कर दिया था मगर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के अनुभव और तबरेज शम्सी की घूमती हुयी गेदों के आगे नेपाल की टीम बुरी तरह लडखड़ा गयी और उनके आखिरी के तीन ओवर में उन्होने तीन विकेट खोकर महज 15 रन का इजाफा किया और हार के साथ संतोष कर लिया।

तबरेज शम्सी ने दक्षिण अफ़्रीका की इस जीत में अहम भूमिका निभाते हुए, चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। एक समय नेपाल को सिफऱ्18 गेंदों में 18 रनों की जरूरत थी, तब शम्सी ने अपने स्पेल की आखिरी ओवर में सिर्फ दो देकर दो विकेट झटके। इस ओवर के बाद दबाव ने अपना रू$ख नेपाल की टीम की तरफ़ मोड़ लिया था।

116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, नेपाल की टीम का काफ़ी सहज तरीक़े से बल्लेबाजी कर रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो गई है। पहले स्पेल में दो विकेट झटकने वाले शम्सी को बाक़ी के गेंदबाजों का साथ नहीं मिला लेकिन दूसरे प्रयास में वह सफल हो गए। 18वें ओवर की शुरुआत से पहले नेपाल ने सिफऱ् तीन विकेट गंवाए थे और उनकी टीम 100 रन के कऱीब थी लेकिन शम्सी ने अपनी स्पिन लेती गेंदबाजों से बल्लेबाजों को चारो खाने चित्त कर दिया और सिर्फ दो रन देकर दो विकेट झटके।

मैच के आखिरी ओवर में भी नेपाल के पास मैच को ड्रॉ करने का मौक़ा था। एक गेंद में दो रनों की जरूरत थी और एक रन लेने के प्रयास में नॉन स्ट्राइकर एंड पर गुलशन झा ने बहुत बड़ी ग़लती कर दी। वह क्रीज में लगभग पहुंच चुके थे लेकिन अतिआश्वस्त होने के कारण वह रन आउट हो गए।

एल्गर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद लेंगे संन्यास
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज डीन एल्गर ने तीन जनवरी से केपटाउन में भारत के खिलाफ शुरु होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।

एल्गर ने कहा कि सभी अच्छी चीजों का अंत होता है। भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी होगी। उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि एक खेल जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। केप टाउन दुनिया में मेरा पसंदीदा स्टेडियम यहां मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट रन बनाया था और उम्मीद है कि आखिरी भी। एल्गर ने कहा कि क्रिकेट का खेल खेलना हमेशा से मेरा एक सपना रहा है, लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर परम सौभाग्य है।

एल्गर करीब 12 साल क्रिकेट करियर में दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए 84 टेस्ट खेले और 5000 से अधिक रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। जिसमें से नौ मुकाबले जीते। उन्होंने 47.38 की औसत और 47.38 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 13 शतक और 23 अर्धशतक हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 199 रन हैं। उन्होंने आठ एकदिवसीय मैच भी खेले हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012 में पहला टेस्ट मैच खेला था।

IND vs SA ODI Series: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराकर सीरीज एकदिवसीय जीती
पार्ल। भारत ने संजू सैमसन की 108 रनों की शतकीय, तिलक वर्मा 52 रन की अर्धशतकीय पारी के बाद अर्शदीप सिंह के चार विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में 78 रनों हरा दिया।

297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को भारतीय गेंदाबाजों ने 45.5 ओवर में 218 रन पर समेट कर तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली।

दक्षिण अफ्रीका को 297 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत दी। रीजा हेंड्रिक्स और टोनी जोरजी ने पहले विकेट के लिए 59 रनों जोड़े। दक्षिण अफ्रीका पहला विकेट हेंड्रिक्स 19 के रूप में गिरा। उन्हें अर्शदीप ने राहुल के हाथों कैच आउट कराया। 15वें ओवर में रासी वान दर दुसें दो रन को अक्षर ने बोल्ड कर दिया। तीसरा विकेट एडेन मारक्रम 36 रन रूप में गिरा। दक्षिण अफ्रीका की ओर से टोनी जोरजी ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली। उन्हें 30 ओवर में अर्शदीप ने पगबाधा आउट किया। हेनरिच क्लासेन ने 21, ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने 18 और केशव महाराज ने 14 रन, डेविड मिलर ने 10 रन बनाकर आउट हुए। नंद्रे बर्गर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से अर्शदीप ने चार विकेट लिये। आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट मिले। मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले संजू सैमसन की 108 रनों की शतकीय और तिलक वर्मा 52 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में 296 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छा नहीं रही और पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज रजत पाटीदार 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गये यह उनका पहला एकदिवसीय मैच था। उन्हें बर्गर ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद आठवें ओवर में हेंड्रिक्स ने साई सुदर्शन को 10 रन पर पगबाधा कर भारत को दूसरा झटका दिया।

कप्तान केएल राहुल भी 21 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि मैच में 13 रन बनाने के साथ ही उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिये। इसके बाद तिलक और सैमसन ने पारी को संभाला और दोनों के बीच 136 गेंद में 116 रन की साझेदारी हुई।  सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उन्होंने 110 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 108 रनों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये। यह उनके एकदिवसीय करियर का पहला शतक था। उन्होंने 16वें मैच में यह कारनाम किया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए हैं।

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक ने 52 रन की पारी खेली। यह उनके एकदिवसीय करियर का पहला अर्धशतक रहा। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का भी लगाया। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवरों में 27 गेंदों में 38 रन बनाये। वॉशिंगटन सुंदर ने 14 रन बनाये। अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुये। अर्शदीप सिंह सात रन और आवेश खान एक रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम ने 50 ओवरों में आठ विकेट पर 296 रनों का स्कोर खड़ा किया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से ब्यूरान हेंड्रिक्स को तीन विकेट मिले। नांद्रे बर्गर ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। लिजाद विलियम्स,वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।