acting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अभिनय में निखरते हुनर : नई ऊर्जा के साथ उभरते कलाकार, वर्कशॉप में बताया- फिल्म के लिए ऑडिशन कैसे दे
जयपुर। वैशाली नगर स्थित एस आर टॉवर में कला कर्म प्रोडक्शन हाउस की ओर से आयोजित एक्टिंग थिएटर वर्कशॉप उभरते कलाकारों के लिए बेहतरीन मंच बन रही है। वर्कशॉप में फिल्म के लिए ऑडिशन कैसे दे के बारे बताया ।

इम्प्रोवाइजेशन तकनीक के जरिए एक ही डायलॉग को अलग-अलग अंदाज और भावों में प्रस्तुत करने का अभ्यास कराया गया, जिससे कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास बढ़ा। फिल्म निर्देशक विपिन शर्मा और थिएटर आर्टिस्ट प्रदीप सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को अभिनय की गहराई सिखाई गई है। इस मौके पर चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी सहित अन्य मौजूद रहे।

इंटेंसिव वीकेंड किड्स की एक्टिंग एंड ऑडिशन वर्कशॉप शुरू, एक्सपर्ट्स से बच्चे सीखेंगे एक्टिंग
जयपुर। लालकोठी स्थित डांस बेलिया स्टूडियो में 10 दिवसीय इंटेंसिव वीकेंड किड्स  की एक्टिंग एंड ऑडिशन वर्कशॉप शुरू हुई। यह वर्कशॉप बच्चों के लिए 2 मार्च से संडे टू संडे वीकेंड में आयोजित होगी, जिससे बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग भी सीख सकते है। इस वर्कशॉप का उद्देश्य ऑडिशन से लेकर शूट तक एक्टर्स के क्रिएटिव और टेक्निकल नॉलेज को इस फील्ड के बॉलीवुड एक्सपर्ट्स के जरिए सिखाना है।

साथ ही राजस्थान की प्रतिभाओं को ये सिखाना कि एक्टिंग के साथ-साथ कैमरा पर ऑडिशन से लेकर शूटिंग तक एक्टर्स को जागरूक करना है, जिससे वह मुंबई बेस्ड प्रोजेक्ट्स को आसानी से क्रैक कर सकें।

Happy Bithday Shakti Kapoor: खलनायक 'गोगा' हो या 'नंदू' सबका बंधू, शक्ति कपूर ने अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर आज 72 वर्ष के हो गये। शक्ति कपूर का जन्म 03 सितंबर 1952 को हुआ था। शक्ति कपूर ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के मशहूर किरोरीमल कॉलेज से पूरी की। शक्ति कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1973 में की।

वर्ष 1973 में प्रदर्शित अर्जुन हिरोंगनी की फिल्म कहानी किस्मत की से की। धर्मेन्द्र और रेखा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म शक्ति को एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला, लेकिन दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में वह असफल रहे।अपने वजूद को तलाशते शक्ति कपूर फिल्म इंडस्ट्री में लगभग सात वर्ष तक संघर्ष करते रहे। इस दौरान उनकी दो जासूस, संग्राम, खेल किस्मत का, दरवाजा, दिल से मिले दिल जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कुछ खास फायदा नही पहुंचा। वर्ष 1979 में शक्ति कपूर की जानी दुश्मन और सरगम जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन फिल्मों के जरिये वह कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुये।

शक्ति कपूर की किस्मत का सितारा वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म कुर्बानी से चमका। मारधाड़ और नाच गाने से भरपूर इस फिल्म में शक्ति कपूर ने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी फिरोज खान निर्मित इस फिल्म की जबर्दस्त कामयाबी ने शक्ति कपूर को बतौर खलनायक फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। वर्ष 1981 शक्ति कपूर के सिने करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उन्हें सुनील दत्त के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म रॉकी में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत आ देखे जरा किसमें कितना है दम श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। इसी वर्ष उन्हें मनमोहन देसाई के बैनर तले बनी फिल्म सुपरहिट नसीब में भी काम करने का अवसर मिला।

वर्ष 1982 में शक्ति कपूर के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता प्रदर्शित हुयी। सात भाइयों की कहानी पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने एक भाई की भूमिका निभाई। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को हंसाते हंसाते लोटपोट कर दिया। वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म चालबाज शक्ति कपूर के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में एक है। पंकज पराशर के निर्देशन में बनी यह फिल्म यूं तो पूरी तरह अभिनेत्री श्रीदेवी पर आधारित थी, लेकिन इस फिल्म में शक्ति कपूर ने अपनी छोटी सी भूमिका के जरिये दर्शकों का मन मोह लिया। इस फिल्म में उनका यह संवाद 'मैं एक छोटा सा नन्हा सा प्यारा सा बच्चा हूं' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

नब्बे के दशक में शक्ति कपूर ने अपने अभिनय को एकरूपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में स्थापित करने के लिये अपनी भूमिकाओं में परिवर्तन भी किया। इस क्रम में वर्ष 1994 में प्रदर्शित डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म राजा बाबू में उन्होंने हास्य किरदार नंदू को रूपहले पर्दे पर साकार किया। फिल्म में अपने जबरदस्त हास्य अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किये गये। वर्ष 1994 में ही शक्ति कपूर के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म अंदाज अपना अपना प्रदर्शित हुयी। राज कुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शक्ति कपूर के किरदार का नाम था क्राइम मास्टर गोगा। फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका कुछ इस तरह से निभायी कि दर्शक हंसते हंसते लोटपोट हो गये। शक्ति कपूर के सिने करियर में उनकी जोड़ी कादर खान के साथ काफी पसंद की गयी। इन दोनों अभिनेताओं ने अब तक लगभग 100 फिल्मों में एक साथ काम किया है। शक्ति कपूर ने अपने सिने करियर में 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। शक्ति कपूर आज भी उसी जोशो खरोश के साथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।

श्रद्धा ने दी शुभकामनाएं
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने अपने पिता के जन्म दिन पर सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज मेरे पसंदीदा पुरूष का जन्म दिन है। जन्म दिन की शुभकामनाएं बापू। श्रद्धा कपूर, वो स्त्री है, जो कुछ भी कर सकती है, क्योंकि उसके पापा का हाथ हर दम उसके सर पर है।

दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी दिलीप कुमार ने
मुंबई। बॉलीवुड में दिलीप कुमार का नाम एक ऐसे अभिनेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और जबरदस्त संवाद अदायगी से सिने प्रेमियों के दिल पर अपनी अमिट पहचान बनायी।

11 दिसंबर 1922 को पेशावर अब पाकिस्तान में जन्में युसूफ खान उर्फ दिलीप कुमार अपनी माता-पिता की 13 संतानों में तीसरी संतान थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पुणे और देवलाली से हासिल की। इसके बाद वह अपने पिता गुलाम सरवर खान कि फल के व्यापार में हाथ बंटाने लगे। कुछ दिनों के बाद फल के व्यापार में मन नहीं लगने के कारण दिलीप कुमार ने यह काम छोड़ दिया और पुणे में कैंटीन चलाने लगे। वर्ष 1943 में उनकी मुलाकात बांबे टॉकीज की व्यवस्थापिका देविका रानी से हुयी, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचान मुंबई आने का न्यौता दिया। पहले तो दिलीप कुमार ने इस बात को हल्के से लिया लेकिन बाद में कैंटीन व्यापार में भी मन उचट जाने से उन्होंने देविका रानी से मिलने का निश्चय किया।

देविका रानी ने युसूफ खान को सुझाव दिया कि यदि वह अपना फिल्मी नाम बदल दे तो वह उन्हें अपनी नई फिल्म ज्वार भाटा बतौर अभिनेता काम दे सकती है। देविका रानी ने युसूफ खान को वासुदेव, जहांगीर और दिलीप कुमार में से एक नाम को चुनने को कहा। वर्ष 1944 में प्रदर्शित फिल्म ज्वार भाटा से बतौर अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने सिने करियर की शुरूआत की। फिल्म ज्वार भाटा की असफलता के बाद दिलीप कुमार ने प्रतिमा (जुगनू ) अनोखा प्यार, नौका डूबी जैसी कुछ बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया, लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा। चार वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1948 में प्रदर्शित फिल्म मेला की सफलता के बाद दिलीप कुमार बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बनाने में सफल हो गए।

दिलीप कुमार के सिने करियर पर नजर डालने पर पायेगे कि उन्होंने फिल्मों में विविधिता पूर्ण अभिनय कर कई किरदारों को जीवंत कर दिया। यही वजह है कि फिल्म आदमी में दिलीप कुमार के अभिनय को देखकर हास्य अभिनेता ओम प्रकाश ने कहा था ''यकीन नहीं होता फन इतनी बुंलदियों तक भी जा सकता है।'' वही विदेशी पर्यटक उनकी अभिनीत फिल्मों में उनके अभिनय को देखकर कहते है ''हिंदुस्तान में दो ही चीज देखने लायक है एक ताजमहल दूसरा दिलीप कुमार'' दिलीप कुमार के सिने कैरियर मे उनकी जोड़ अभिनेत्री मधुबाला के साथ काफी पसंद की गयी। फिल्म तराना के निर्माण के दौरान मधुबाला दिलीप कुमार से मोहब्बत करने लगी। उन्होंने अपने ड्रेस डिजाइनर को गुलाब का फूल और एक खत देकर दिलीप कुमार के पास इस संदेश के साथ भेजा कि यदि वह भी उससे प्यार करते है तो इसे अपने पास रख ले और दिलीप कुमार ने फूल और खत को सहर्ष स्वीकार कर लिया।

वर्ष 1957 में प्रदर्शित बी.आर.चोपड़ा की फिल्म नया दौर में पहले दिलीप कुमार के साथ नायिका की भूमिका के लिये मधुबाला का चयन किया गया और मुंबई में ही इस फिल्म की शूटिंग की जानी थी, लेकिन बाद मे फिल्म के निर्माता को लगा कि इसकी शूटिंग भोपाल में भी करनी जरूरी है। मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान ने बेटी को मुंबई से बाहर जाने की इजाजत देने से इंकार कर दिया। उन्हें लगा कि मुंबई से बाहर जाने पर मधुबाला और दिलीप कुमार के बीच का प्यार और परवान चढ़ेगा और वह इसके लिए राजी नही थे। बाद मे बी.आर.चोपड़ को मधुबाला की जगह वैजयंती माला को लेना पड़। अताउल्लाह खान बाद में इस मामले को अदालत में ले गये और इसके बाद उन्होंने मधुबाला को दिलीप कुमार के साथ काम करने से मना कर दिया और यहीं से दिलीप कुमार और मधुबाला की जोड़ी अलग हो गयी।

वर्ष 1960 में दिलीप कुमार के सिने करियर की एक और अहम फिल्म मुगले आजम प्रदर्शित हुयी। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर के.आसिफ के निर्देशन में सलीम-अनारकली की प्रेमकथा पर बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार ने शहजादे सलीम की भूमिका को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया, जबकि अनारकली की भूमिका में मधुबाला थी। वर्ष 1961 में प्रदर्शित फिल्म गंगा जमुना के जरिये दिलीप कुमार ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया। फिल्म गंगा जमुना में दिलीप कुमार ने हिंदी और भोजपुरी का मिश्रण किया और उनका यह प्रयोग काफी सफल रहा। इस फिल्म में दिलीप कुमार के साथ उनके भाई नासिर खान ने भी अभिनय किया। फिल्म की सफलता के बाद दिलीप कुमार ने इसके बाद भी फिल्म बनाने का निश्चय किया, लेकिन इन्कमटैक्स वालों के बुरे वर्ताव के कारण उन्होंने फिर कभी फिल्म निर्माण करने से तौबा कर ली।

वर्ष 1966 में दिलीप कुमार ने फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो के साथ निकाह कर लिया। वर्ष 1967 में प्रदर्शित फिल्म राम और श्याम दिलीप कुमार के सिने करियर की एक और सुपरहिट पिल्म साबित हुयी। दो जुडवां भाइयों की कहानी पर आधारित इस फिल्म में दब्बू और निडर के रूप में दोहरी भूमिकाओं को दिलीप कुमार ने बेहद सधे अंदाज में निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। बाद मे फिल्म राम और श्याम से प्रेरणा लेकर फिल्मकारों ने कई दोहरी भूमिका वाली फिल्मो का निर्माण किया।

शाहिद कपूर के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करेंगी पूजा हेगड़े
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम करती नजर आयेंगी।

जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित एक्शन थ्रिलर फिल्म में पूजा हेगड़े को लीड फीमेल रोल के लिए चुना गया है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े शाहिद कपूर के साथ नजर आयेंगी। निर्देशक रोशन एंड्रयूजी ,जी स्टूडियो के सीईओ शारिक पटेल और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, पूजा हेगड़े को बोर्ड पर लाना हमारे लिए एक आसान निर्णय था क्योंकि वह बेहद वर्सटाइल और होनहार हैं।

जिनभी अभिनेताओं के साथ पूजा की जोड़ी बनी है, उनके साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री व्यापक रूप से पहचानी जाती है, और हमें यकीन है कि दर्शकों को इस फिल्म में उनका दूसरा पक्ष देखने को मिलेगा। हम पूजा को बोर्ड पर पाकर बहुत खुश हैं।

पूजा हेगड़े ने कहा, यह एक रोमांचक लेकिन अलग कहानी वाली एक बहुत ही खास फिल्म है। रोशन एंड्रयूज बड़े पर्दे पर जादू बुनने के लिए जाने जाते हैं, और मैं इस यात्रा को शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, जिससे दर्शक मुझे ऐसी अनोखे और अलग भूमिका में देख सकें।

मैं शाहिद कपूर के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं, वह एक शानदार कलाकार हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारा सहयोग यादगार रहेगा।

कृति सैनन ने फिल्म के लिए शुरू की एक्टिंग वर्कशॉप, डायलॉग की ले रही है कोचिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक्टिंग वर्कशॉप शुरू की है। निर्देशक अनुराग कश्यप के मार्गदर्शन में कृति सैनन ने एक्टिंग वर्कशॉप शुरू कर दी है। इसके साथ ही वह डायलॉग और लैंग्वेज कोचिंग भी ले रही हैं। यह एक भावनात्मक फिल्म है। निखिल द्विवेदी इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

चर्चा थी कि कृ़ति की यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म, किल बिल की रीमेक है, लेकिन निर्देशक अनुराग कश्यप ने  इससे इंकार किया है और बताया है कि यह एक ओरिजिनल फिल्म है।

जवाहर कला केंद्र में रविवार से एक्टर ट्रेनिंग वर्कशाॅप का शुभारंभ
जयपुर। जवाहर कला केंद्र में रविवार से एक्टर ट्रेनिंग वर्कशाॅप का शुभारंभ हुआ। युवा कलाकारों में अभिनय का हुनर तराशने के लिए जेकेके की ओर से 15 दिवसीय वर्कशाॅप का आयोजन किया गया है। राजस्थान, केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के 30 प्रतिभागी वर्कशाॅप में हिस्सा ले रहे हैं।

छऊ नृत्य के बारे में जाना
वर्कशाॅप के पहले दिन पद्मश्री शशधर आचार्य और युकी एलियस प्रतिभागियों से रूबरू हुए। शशधर आचार्य ने प्रतिभागियों को छऊ नृत्य की मूलभूत जानकारी देने के साथ ही अभिनय के गुर भी सिखाए। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य एक ऐसी विधा है जो अभिनय के सबसे करीब है। छऊ में बॉडी मूवमेंट अधिक होता है, तन और मन स्वस्थ रहने से रचनात्मकता बढ़ती है। शशधर आचार्य 15 दिन तक छऊ का प्रशिक्षण देंगे।

‘कलाकार बनते हैं हर तबके की आवाज’
युकी एलियस ने सिखाया कि बाॅडी मूवमेंट के साथ भावनाओं के अनुरूप आवाज निकालकर अभिनय को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। युकी का कहना है कि कलाकार को हर क्षेत्र और समाज के हर तबके की भावनाओं को जाहिर करना होता है इसलिए उन्हें अवलोकन क्षमता पर भी काम करना चाहिए।

बेहतर माहौल, विशेषज्ञों का सानिध्य
केरल से पहुंचे प्रतिभागी अमरनाथ ने कहा कि जेकेके में कलाकारों के लिए बेहतर माहौल है। यूपी के देवेन्द्र गंगवाल ने बताया कि छऊ नृत्य के बारे में किसी विशेषज्ञ से जानने का अवसर उन्हें पहली बार मिला है। दिल्ली की श्रेष्ठा आर्य ने कहा कि वर्कशाॅप के दौरान अलग-अलग विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिला है।  गौरतलब है कि 15 दिवसीय वर्कशाॅप में प्रतिभागी देश के जाने-माने विशेषज्ञों से अभिनय की बारीकियाॅं सीखेंगे। इनमें पद्मश्री शशधर आचार्य, युकी एलियस, मल्लिका प्रसाद, एसएनए अवॉर्डी प्रसन्ना, बहारूल इस्लाम, विनय कुमार और नसरीन इशाकी शामिल हैं।

एक्टिंग मेरी हॉबी है : मालविका मोहनन
4 अगस्त, 1993 को पैदा हुई अत्यन्त ग्लैमरस और खूबसूरत एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने जाने-माने फिल्म निर्देशक माजिद मजीदी की चर्चित फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स (2017) में ईशान खट््टर के अपोजिट हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। मालविका मोहनन पांच साल बाद, एक बार फिर रितेश सिंधवानी व फरहान अख्तर के एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोडयूस की जा रही रोमांटिक एक्शन फिल्म युंध्रा कर रही हैं। इसमें उनके अपोजिट गहराइयां फेम सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। सिद्धांत और मालविका की यह जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बिलकुल नई है। मालविका मोहनन साउथ की फिल्मों में एक बहुत बड़ा नाम है। वह रजनीकांत के साथ फिल्म पेश और विजय थलपति के साथ मास्टर जैसी फिल्में कर चुकी हैं। मालविका, अत्यंत बोल्ड और ग्लैमरस होने के बावजूद, भारतीय परिधान साड़ी ब्लाउज वाले फोटोशूट में भी एकदम देसी लगती हैं। मालविका मोहनन के साथ की गई बातचीत के अंश: हिंदी सिने दर्शक आपके बारे में बहुत कम जानते हैं? मेरे डैडी के.यू.मोहनन, साउथ के जाने माने सिनेमेटोग्राफर हैं, इसलिए ग्लैमर के साथ बचपन से ही मेरा रिलेशन रहा है। मैने अपने कैरियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। 2013 में मुझे पहली बार मलयालम फिल्म पेटटाम पोल में काम करने का अवसर मिला। बियॉन्ड द क्लाउड्स (2017) मेरी पहली फिल्म हिंदी फिल्म थी। युंध्रा मिलने में इतना वक्त क्यों लग गया ? मैं एक्टिंग पैसे के लिए नहीं कर रही बल्कि यह मेरी हॉबी है। बियॉन्ड द क्लाउड्स के बाद मुझे काफी हिंदी फिल्मों के आॅफर मिले जिनमें कुछ तो काफी बड़े हीरोज के साथ थे लेकिन वे मुझे कुछ खास नहीं थे, इसलिए मैं इंतजार करती रही। युंध्रा में आपका किस तरह का रोल है ? फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी एक आर्मी आफिसर का किरदार निभा रहे हैं और मैं उनकी लव इंटरेस्ट के किरदार में हूं। आॅडियंस को मेरे इस किरदार में कई सारे वेरिएशन्स देखने को मिलेंगे। कोई और हिंदी फिल्म भी है ? नहीं, फिलहाल मेरे पास सिर्फ एक यही हिंदी फिल्म है, लेकिन दो तमिल और एक मलयालम फिल्म कर रही हूं। तमिल फिल्म ’डी 43’ में मैं धनुष के साथ हूं। यह उनके साथ मेरी पहली फिल्म होगी। मैं तेलुगु फिल्में भी करना चाहती हूं। यहां हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आप किस एक्टर के साथ काम करना चाहती हैं ? मैं चाहती हूॅ कि यहां हर बड़े छोटे एक्टर के साथ काम करूं,लेकिन मैं अक्षय कुमार की बहुत बड़ी फैन रही हूं, इसलिए चाहती हूं कि उनके साथ कम से कम एक फिल्म अवश्य करूं। आप अक्षय कुमार की फैन हैं। वह 1 साल में कम से कम 4-5 फिल्में करते हैं जबकि आपने 9 साल में सिर्फ 8 फिल्में की हैं? मैं सिर्फ फिल्में करने के लिए ही फिल्में नहीं करती। मैं काफी सिलेक्टिव हूं। जब तक मुझे नहीं लगता कि जो फिल्म में करने जा रही हूं उसमें मेरा किरदार कुछ खास है, तब तक मैं उसके लिए हां नहीं कहती। सलमान खान के साथ आपने ’कभी ईद कभी दिवाली’ में काम करने का आॅफर ठुकरा दिया ? ’कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर मेरे बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है, उसमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। सच तो यह है कि वह फिल्म शुरू से ही पूजा हेगड़े को आॅफर हुई थी और उसे वो ही कर रही हैं। वह मुझे कभी आॅफर नहीं हुई।

बत्रा को आईओए से हटाया, खन्ना होंगे कार्यवाहक अध्यक्ष
नई दिल्ली। वरिष्ठ खेल प्रशासक नरिंदर बत्रा को बड़ा झटका देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पद से हटा दिया और अनिल खन्ना को खेल संस्था का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया। न्यायमूर्ति दिनेश शर्मा की अदालत की अवकाश पीठ ने पूर्व ओलंपियन असलम शेर खान की ओर से बत्रा, आईओए के महासचिव राजीव मेहता और खेल सचिव के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। खान की ओर से पेश हुए वकील वंशदीप डालमिया ने कहा कि अदालत ने आदेश दिया कि नरिंदर बत्रा को तत्काल प्रभाव से आईओए अध्यक्ष के रूप में काम करना बन्द कर देना चाहिए। डालमिया ने कहा कि अदालत ने यह भी कहा कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल खन्ना आईओए के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। असलम शेर खान की ओर से यह याचिका दायर की गई थी क्योंकि नरिंदर बत्रा अभी भी आईओए अध्यक्ष के रूप में खेल मंत्रालय सहित बैठकों में भाग ले रहे थे। इसे दिल्ली उच्च न्यायालय के 25 मई के आदेश के खिलाफ अवमानना माना गया।

यह था 25 मई का आदेश

न्यायालय के 25 मई के आदेश में बत्रा की आजीवन सदस्यता और हॉकी इंडिया की कार्यकारी समिति के कार्यकाल को भी रद्द कर दिया था क्योंकि इसे भारतीय राष्टÑीय खेल विकास संहिता का उल्लंघन माना गया था। यही नहीं इस आदेश में हॉकी इंडिया के कामकाज के संचालन के लिए रिटायर जस्टिस अनिल आर दवे, भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी और पूर्व ओलंपियन जफर इकबाल की प्रशासकों की तीन सदस्यीय समिति नियुक्त कर दी थी।

आईओसी की सदस्यता भी खतरे में

बत्रा को आईओए अध्यक्ष पद से हटाने का मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की उनकी सदस्यता भी समाप्त हो जाएगी। क्योंकि यह पद उनके आईओए अध्यक्ष पद से जुड़ा है। बत्रा को 2019 में आईओसी का सदस्य बनाया गया था।

विवादों से घिरा रहा है बत्रा का कार्यकाल

नरिंदर बत्रा का आईओए अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है। 2020 में आईओए के उपाध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने आईओसी को पत्र लिखकर बत्रा पर अनियमितताओं और झूठी घोषणाओं का आरोप लगाया था। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जस्टिस के खिलाफ अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

उर्वशी का 28वां जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अभिनय से ज्यादा अपने ग्लैमर और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन स्टाइल से समय-समय पर फैशन गोल्स भी देती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

डॉ शिव सिंह राठौड़ बने RPSC के कार्यवाहक अध्यक्ष
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य डॉ शिव सिंह राठौड़ को अपने कार्य के अतिरिक्त अध्यक्ष के रिक्त पद के कर्तव्य पालन के लिए नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिए है।  राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से डॉ. भूपेंद्र सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर अब डॉ. शिव सिंह राठौड़ आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे।