three days - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गहलोत आज से जोधपुर दौरे पर, तीन दिन में देंगे कई सौगाते, दैनिक नवज्योति के स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में सीएम कल होंगे शामिल
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मंगलवार से तीन दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई सौगातें देंगे। गहलोत शाम साढ़े 4 बजे जयपुर से रवाना होकर जोधपुर पहुंचेंगे। दौरे के दौरान गहलोत रीजनल कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे।  विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास लोकार्पण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। बुधवार को दैनिक नवज्योति के  स्व. कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में शिरकत करेंगे।  हैल्थ केयर अचीवर्स सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री गहलोत शिरकत करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत 30 जून को सुबह जोधपुर के सर्किट हाउस में  जनसुनवाई करेंगे। कृषि विश्वविद्यालय के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम, सुमेर स्कूल के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। 30 जून को मुख्यमंत्री गहलोत का शाम 6 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: अब केवल 3 दिन ही रहेगा रनवे नोटम
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने बड़ा बदलाव करते हुए 4 दिन रनवे नोटम को समाप्त किया है। इस अवधि में 24 घंटे तक विमानों का आवागमन हो सकेगा। इससे विमानों को होल्ड पर रखने की समस्या समाप्त होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर पहले रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक (2 घंटे का) रनवे नोटन होता था। इस अवधि में विमानों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहता था। एयरपोर्ट प्रशासन इसमें बदलाव करते हुए सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को) रनवे नोटम समाप्त किया है। अब सप्ताह में मंगलवार गुरुवार और शनिवार को ही दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रनवे नोटम रहेगा।

पहले होल्ड पर रखा जाता था विमान
रेलवे नोटम के दौरान यदि कोई विमान जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच जाता था तो उसे 2 घंटे तक होल्ड ही रखा जाता था। इसके चलते यात्रियों को परेशानी होती थी। अब रविवार, सोमवार, बुधवार और रविवार को फ्लाइट 24 घंटे लैंड व टेकऑफ हो सकेगी। इस तरह एयरलाइन कंपनियों को फ्लाइट संचालन के लिए 2 घंटे अतिरिक्त मिलेंगे। इससे होल्ड पर रखने की समस्या समाप्त होगी।

शादी के तीन दिन बाद सड़क हादसे में दूल्हे की मौत
उदयपुर/झाड़ोल। झाड़ोल थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे 58 पर उनकी बाइक बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। इनमें से एक की तीन दिन पहले ही शादी हुई थी।

नेशनल हाईवे 58 ई पर सांडोल माता नर्सरी के पास यह हादसा हुआ। फलासिया क्षेत्र के निचली सिगरी निवासी प्रवीण मेघवाल (23) पुत्र भगवानलाल मेघवाल और उसके बुआ का पुत्र लोकेश बाइक लेकर सैलाना जा रहे थे। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे तक उड़ गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर हाईवे मोबाइल वाहन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उदयपुर भेजा, जहां दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

19 मई को ही हुई शादी
मृतक प्रवीण की 3 दिन पूर्व 19 मई को सैलाना निवासी प्रमिला से शादी हुई थी। प्रमिला (22) की रविवार को गोगला मॉडल स्कूल में आरएससीआईटी की परीक्षा थी। प्रवीण उसे लेकर वहां आया था। प्रमिला परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान प्रवीण फुफेरे भाई लोकेश के साथ साले को किताबें देने के लिए ससुराल सैलाना जा रहा था। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। प्रवीण के हाथों की मेहंदी का रंग तक नहीं उतरा था। दो जवान युवकों की मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

राज्यसभा चुनाव: सुनील जाखड़ हो सकते हैं भाजपा प्रत्याशी, तीन दिन पहले कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन
जयपुर। राज्यसभा चुनावों में भाजपा इस बार नया खेल कर सकती है। वह तीन दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को राजस्थान से अपना प्रत्याशी बना सकती है। करीब 68 साल के सुनील जाखड़ 50 साल तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। जाखड़ का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। उनके पिता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ सीकर से दो बार सांसद रह चुके हैं। जाखड़ का गंगानगर हनुमानगढ़ जिलों की 11 सीटों पर तो सीधा असर है ही, बीकानेर और शेखावाटी में भी प्रभाव माना जाता है। राज्यसभा के लिए राजस्थान से चार सदस्य चुने जाने हैं। दस जून को चुनाव होगा। विधायकों की संख्या के अनुसार कांग्रेस की दो और भाजपा की एक सीट पर जीत तय है। भाजपा ने दूसरा उम्मीदवार खड़ा करे तो चौथी सीट के लिए रोचक मुकाबला होगा।

सुनील जाखड़ का सियासी सफर: जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख हिंदू नेता थे। वह अबोहर के पंचकोसी के हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस के दिग्गजों में शामिल थे। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा रहा। जाखड़ 2002 में पहली बार अबोहर शहर से विधायक चुने गए थे। वह यहां से तीन बार विधायक बने। इसके बाद वह 2012 से 2017 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। सुनील जाखड़ ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाली गुरदासपुर लोकसभा सीट से 2017 में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कैप्टन जब 2017 के बाद मुख्यमंत्री बने तो जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे।

जेईएन भर्ती परीक्षा का आगाज: तीन दिन चलने वाली परीक्षा 1092 पदों केे लिए आयोजित
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेईएन भर्ती परीक्षा का आगाज बुधवार से हो गया। तीन दिन चलने वाली यह परीक्षा 1092 पदों केे लिए आयोजित की जा रही है।

बोर्ड के मुताबिक परीक्षा के लिए तकरीबन 1 लाख 35 हजार 829 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हो रहा है। यानी तीन दिन में कुल छह पारियों में परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय से काफी पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। बोर्ड ने इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए नए नियम लागू किए थे जिसके मुताबिक परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। जो परीक्षार्थी देरी से आए वह परीक्षा में शामिल होने से वंचित कर दिए गए। परीक्षा शुरू होने के समय से तकरीबन डेढ़ घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सख्ती से जांच की गई। उनकी मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। एडमिट कार्ड चैक किए गए साथ ही ड्रेस कोड  की पालना करवाई गई।

इन पदों पर होगी भर्ती
जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी और डीएलबी में 1092 जेईएन के पदों पर भर्ती होगी। इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग में 488, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 368 और स्वायत्त शासन विभाग में 236 जेईएन की भर्ती होगी।

बोर्ड परीक्षा के कारण बदली परीक्षा तिथि
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के चलते राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा आगे खिसका दी है। अब ये परीक्षाएं 18 से 20 मई तक आयोजित होंगी। कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव अनुसार कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 7, 8 और 9 मई को निर्धारित था, लेकिन बोर्ड की अन्य परीक्षाओं के कारण तिथियों में परिवर्तन किया गया है।

नकल रोकने को लेकर सख्त आरपीएससी
हाल ही में पेपर लीक और परीक्षाओं में मुन्ना भाईयों के पकड़े जाने पर बोर्ड नकल रोकने को लेकर सख्त है। बोर्ड की ओर से बनाए गए स्क्वायड परीक्षा केद्रों पर और आसपास में नकलचियों पर नजर रखेंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों को पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है जो भी  नकलचियों से निपटेेंगे। वहीं फ्लाइंग स्कवायड केंद्रों का औचक ?निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केद्रों पर वीडियोग्राफी भी की गई।

किस परीक्षा में कितने अभ्यार्थी शामिल
जेईएन सिविल डिग्रीधारी  18 मई .... पहली पारी... 134 केंद्र....... 46019 परीक्षार्थी
जेईएन सिविल डिप्लोमाधारी  18 मई ...दूसरी पारी... 104 केंद्र...... 34110 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल डिग्रीधारी  19 मई .... पहली पारी... 55 परीक्षा केंद्र...... 16798 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल डिप्लोमाधारी 19 मई ....दूसरी पारी... 47 केंद्र....... 13369 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल डिग्रीधारी  20 मई .... पहली पारी... 50 परीक्षा केंद्र......14704 परीक्षार्थी
जेईएन इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल डिग्रीधारी  20 मई .... दूसरी पारी... 38 परीक्षा केंद्र......10829 परीक्षार्थी

कांग्रेस की महारैली पर पीसीसी में मंथन
जयपुर: कांग्रेस की 12 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाली महंगाई हटाओ रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी बैठक हुई। रैली की तैयारियों को लेकर पीसीसी कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मंत्री महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, लालचंद कटारिया, टीकाराम जूली, हेमाराम चौधरी, शकुंतला रावत, ममता भूपेश सहित अनेक मंत्री प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष और निवर्तमान जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे अजय माकन ने कहा कि आलाकमान ने बडा भरोसा राजस्थान पर जताया है। पहली बार राष्ट्रीय स्तर की रैली किसी स्टेट मे हो रही है। कांग्रेस के नेता आगामी तीन दिन मे जिला ब्लॉक स्तर पर जायेगे और महंगाई के खिलाफ होने वाली रैली की जानकारी देगे। कांग्रेस के सभी नेता इस रैली मे शामिल होगे।