victim - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कठोर कैद
कोटा। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो क्रम संख्या-4 के न्यायाधीश विक्रम सिंह ने बारां जिला निवासी आरोपी अजय (22) पुत्र कमल को दोषी करार देते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 20 हजार रुपए के अर्थ दंड से भी दंडित किया है।  मामले में आरोपी के खिलाफ पीड़ित बालिका के पिता ने पुलिस थाना सुकेत में मुकदमा दर्ज कराया था।

विशिष्ट लोक अभियोजक वंदना नागर ने बताया कि  27 दिसंबर 2023 को पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना सुकेत, जिला कोटा ग्रामीण में एक रिपोर्ट दी  जिसमें बताया था कि   उसकी 12 वर्षीय पुत्री  24 दिसंबर को रात्रि  करीब 2 बजे  बिना बताए ही कहीं चली गई थी । रात को  जब उठा तो कमरे की बाहर से कुन्दी लगी  थी पुत्री को कमरे  में देखा तो  वह  नहीं मिली, उसे काफी तलाशा  लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसे शक है कि उसकी लड़की को एमपी निवासी विजय बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने  उसकी पुत्री को दस्तयाब किया था। पुलिस जांच में उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया था। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की और से कई गवाहों के बयान लेख बद्ध करवाए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी मानते हुए बीस साल के कठोर कारावास तथा बीस हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

फेसबुक पर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में महिला ठगी का शिकार : शातिर ने ठगे 4.35 लाख रूपए
जोधपुर। शहर के कमला नेहरू नगर अपने पीहर आई एक महिला के साथ शातिर ने ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर उससे 4.35 लाख रूपयों की ठगी कर ली। पीडि़ता ने अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटों में दो स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अब पूछताछ की जा रही है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि कमला नेहरू नगर डी सेक्टर में रहने वाली खुशबू सोनी पुत्री नंदकिशोर धूत की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह जून महिने में अपने पीहर पीएफ ऑफिस के पीछे श्रीराम नगर आई हुई थी। तब उसके फेसबुक एकाउंट पर ज्यादा पैसे कमाने का मैसेज आ रखा था। इस पर उसकी बातचीत एडमिन से हुई।

एडमिन ने उसे झांसे में लेकर कम पैसे लगाकर ज्यादा कमाने की बात की। इस पर उसने एडमिन के कहे अनुसार पैसे लगाने शुरू कर दिए। मगर उसे बाद में रूपए नहीं लौटाए गए। शातिर ने 13 -14 जून के मध्य उससे पहली बार में 30 हजार फिर 1.35 लाख और फिर 2.70 लाख रूपयों की ठगी कर ली। इस तरह 4.35 लाख रूपए ऐंठ लिए।

थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआई मेहराजराम के साथ टीम को लगाया गया। पुलिस ने अब दो स्थानीय युवकों जूनी बागर महामंदिर निवासी धीरजपुरी पुत्र महेंद्र पुरी और आरटीओ के पीछे विद्यानगर माता का थान निवासी धन्नाराम उर्फ धनराज पुत्र भोलाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ के साथ रूपयों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

दुष्कर्म पीड़िता ने डीजल छिड़ककर किया आत्मदाह
कोटा। बूढ़ादीत पुलिस थाना क्षेत्र में एक बीस वर्षीय युवती ने सामूहिक दुष्कर्म से आहत होकर स्वयं पर डीजल छिड़कर आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह  झुलस गई थी। परिजनों ने  उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल कोटा में भर्ती कराया  शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर अंकित गुर्जर और लोकेश गुर्जर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण करन कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली  कि कोटा ग्रामीण जिले के बूढ़ादीत पुलिस थाना क्षेत्र की एक बीस वर्षीय युवती की जलने से मौत हो गई है। पुलिस को मोर्चरी भेजा  तो पता चला  कि युवती के साथ गुरुवार रात को गांव के ही दो लड़कों ने दुष्कर्म किया  था जिससे आहत होकर युवती ने स्वयं पर डीजल छिड़कर आत्मदाह कर लिया और वह बुरी तरह  झुलस गई । उन्होेंने बताया कि पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोस में ही रहने वाले अंकुर गुर्जर, लोकेश गुर्जर उसके घर आते जाते थे।  पड़ोसी होने के कारण अच्छी पहचान थी। अंकुर बाहर मजदूरी करता है और गुरुवार को ही गांव  आया था।   वह उसकी पुत्री को लेकर  फरार हो गया था। आरोपी उसे एक कमरे में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया और उसका दूसरा साथी सड़क पर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि  गुरुवार रात को जब वे उठे तो देखा कि युवती घर पर नहीं थी। उसे तलाश किया पर उसका पता नहीं चला ।  बाद में पता चला कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

अगर आपको है हर समय दूसरों से असुरक्षा, हर व्यक्ति पर शक तो आप हो सकते हैं सिजोफ्रेनिया के शिकार
जयपुर। अगर कोई व्यक्ति बिना किसी वजह हर बात या व्यक्ति पर शक करता है और अपनी दुनिया में खोया रहता है। वह ऐसी चीजे देख या सुन सकता है, जो वास्तव में होती ही नहीं हैं। उसे हमेशा यही लगता है कि कोई उसके खिलाफ साजिश कर रहा है या उसे नुकसान पहुंचाना चाहता है, तो सावधान हो जाएं, यह सिजोफ्रेनिया बीमारी के लक्षण हैं, जोकि एक मनोरोग है।

यह बीमारी हर 300 में से एक व्यक्ति को हो सकती है। सिजोफ्रेनिया के इलाज में सिर्फ दवाइयां ही नहीं बल्कि आस पास के लोगों की मदद भी बहुत जरूरी है। हालांकि जागरूकता के अभाव में घर के सदस्य भी इसे बीमारी न मानकर झाड़फूंक कराने लगते हैं। इससे रोगी की हालत और खराब हो जाती है। ज्यादातर मामलों में बीमारी 16 से 30 वर्ष की उम्र में ही हो जाती है और धीरे-धीरे पीड़ित हर बात और हर व्यक्ति पर शक करने लगता है।

ये हैं लक्षण
• दूसरों पर शक करना
• काल्पनिक बातें सुनाई देना और दृश्य दिखाई देना।
• डरे हुए या अकेले में रहना पसंद करना।
• थोड़ी-थोड़ी देर में मूड बदलना।
• हिंसक व्यवहार।
• अवसाद के लक्षण दिखना।
• शरीरिक सक्रियता प्रभावित होना और सुस्त रहना।
• भ्रम की स्थिति में रहना और अजीब चीजें महसूस करना जबकि इसमें कुछ भी सच नहीं होता।

समय पर पहचान और अपनों के प्यार से इलाज
वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश जैन ने बताया कि इस बीमारी की समय पर पहचान होने पर दवाओं व व्यावहारिक थैरेपी से नियंत्रित किया जा सकता है। नशे के सेवन बंद कर व तनाव से दूर रहकर भी इसमें बहुत राहत पाई जा सकती है। इसका कोई सटीक मेडिकल टेस्ट नहीं है। इसलिए चिकित्सक रोगी की केस हिस्ट्री, मानसिक स्थिति और लक्षणों के आधार पर इलाज करते हैं। परिवार का सहयोग इस बीमारी को नियंत्रित करने में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। मरीज के परिजन, दोस्त उसे भावनात्मक रूप से सहयोग करें। साथ ही एंटी साइकोटिक दवाओं का इसके इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। ईसीटी थैरेपी,  काउंसलिंग आदि भी इसके इलाज में अहम है।

मरीज पर भरोसा कर उसे आत्मनिर्भर बनाएं
वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि इस बीमारी में मरीज पर भरोसा करते हुए उसे धीरे धीरे आत्मनिर्भर बनाना चाहिए जिससे वह खुद अपनी सोच पर नियंत्रण पा सके। उसके साथ बहस न करें, उसका ध्यान मनोरंजक गतिविधियों में बंटाएं। इस तरह के आपसी सहयोग से इस बीमारी का इलाज काफी आसान हो जाता है।

दो बच्चों की मां लव जिहाद की शिकार!
डूंगरपुर। जिले में पुलिस थाना चितरी क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। हिंदू समाज की दो बच्चों की मां को एक युवक भगाकर कुवैत ले गया, जहां उसका ब्रेन वॉश कर धर्म परिवर्तन करवा दिया। महिला का बुर्का पहने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद परिजनों को इसका पता चला। पाटीदार समाज और हिंदू संगठनों ने इस संबंध में सोमवार को कलक्टर और एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
चितरी थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि विवाहिता के पति ने गत 13 जुलाई गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार शादी को 14 साल हो गए है। दोनों के 13 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। पति मुंबई में नौकरी करता है। गत 10 जुलाई को उसकी पत्नी तबीयत खराब बताकर गुजरात के खेड़ ब्रम्हा चली गई। वह अक्सर बीमार होने पर वहां जाया करती थी। उसने फोन कर यह भी बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है। दूसरे दिन भी उससे कई बार बात हुई, लेकिन तीसरे दिन से उनका फोन बंद हो गया। उसके बाद उसने एक बार फोन कर बताया कि वह विदेश चली गई है। उसके बाद उसके बुर्का पहने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, जिसमें वह नवानगर हिम्मतनगर गुजरात निवासी इरफान हैदर के साथ है।

हत्या और दुष्कर्म से जुड़े पीड़ित पक्ष कर रहे न्याय का इंतजार
जयपुर। प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों में दुष्कर्म और हत्या के जुड़े कुल 12898 प्रकरणों से जुड़ा पीड़ित पक्ष न्याय का इंतजार कर रहा है। बीते पांच साल की बात करें तो वर्ष 2018 में हत्या के 540 मुकदमे लंबित थे, जो बढ़कर 2022 तक 924 हो गए। वहीं इसी दौरान दुष्कर्म के 578 मुकदमों का आंकड़ा बढ़कर 2151 हो गया। वर्ष 2020-21 ऐसी अवधि रही जब अदालतों में बलात्कार के मामले 1096 से बढ़कर सीधे 1917 पर पहुंच गए। इस संबंध में विधि विशेषज्ञों का कहना है कि इन मुकदमों की सेशन ट्रायल होती है, यानि की इन्हें गंभीरता से लेते हुए एक साल की अवधि में सुनवाई पूरी की जानी चाहिए। इसके बावजूद कानूनी पेचीदगियों के चलते अदालतों में सालों से इस तरह के मुकदमे लंबित चल रहे हैं।

वर्ष    हत्या    बलात्कार
2018    540    578
2019    596    1051
2020    804    1063
2021    961    1917
2022    924    2151
एक जनवरी, 2023 तक हत्या के कुल 5,156 और बलात्कार के 7,742 मुकदमे प्रदेश की निचली अदालतों में लंबित थे।

हत्या और दुष्कर्म के मामले में गंभीर प्रकृति के होते हैं। ऐसे में इनकी सुनवाई फास्ट ट्रेक अदालतों की तर्ज पर की जानी चाहिए। अपराध पुराना होने का लाभ आरोपी पक्ष को मिलता है।
- सीसी रत्नू, विपुल शर्मा अधिवक्ता

टॉपर छात्रा रवीना गुर्जर हुई साइबर ठगी का शिकार
बानसूर। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम नारायणपुर की टॉपर छात्रा रवीना गुर्जर साइबर ठगो की शिकार हुई। ठगों ने छात्रा से ओ टी पी पूछकर 63 हजार रुपए साइबर क्राइम के जरिए बैंक खाते से निकाले परिवार कि आर्थिक सहायता के लिए जन सहयोग व इनाम की राशी से जुटाए थे रुपए।आपको बता दे कि नारायणपुर क्षेत्र की सरकारी स्कूल में पढ़कर कक्षा 12 में टॉप करने वाली छात्रा रवीना गुर्जर ठगी का शिकार हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लोगों ने जनसहयोग से 63000 रुपए की राशि मदद के लिए दी थी।

जो 13 जून को छात्रा रवीना गुर्जर की मां के बैकं खाते से साइबर ठगों ने निकाल लिए।बेटी की आर्थिक सहायता करने के बहाने से साइबर ठगों ने ओ टी पी नंबर पूछे, जिससे 25-25 हजार दो बार और 13 हजार रुपए तीसरी बार उसकी मां के बैंक खाते से निकाल लिए। जब घटना का पता परिवार को चला तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। ठगी के मामले को लेकर छात्रा रवीना ने नारायणपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है। रवीना के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी।

जिसके कारण रवीना गुर्जर के परिवार के आर्थिक हालात बेहद खराब थे। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने पर लोगों ने एक मुहिम चलाकर छात्रा की मां के बैंक अकाउंट को छात्रा के फोन पे एप्प से जुड़वाकर पैसे एकत्रित किए थे। जो साइबर ठगों ने निकाल लिए। छात्रा रवीना गुर्जर ने  बताया कि 13 जून की शाम 5 बजे 8303228268 अज्ञात नंबर से उसके पास फोन आया उन्होनें मदद करने की बात कहीं। उसने मेरे फोन पे पर यूपीआई व पिन नम्बर बनवाए।

मैने उसकी बातो को सच मानकर उसके कहे अनुसार मेरे फोन पे पर आए मैसेज का स्क्रीन शॉट और ओटीपी मैसेज उसके फोन पर भेज दिया। मुझे लगा की वो मेरी मदद करेगा। लेकिन जब मैंने अपना बैक बैलेंस चेक किया तो मेरे होश उड़ गए।अकाउंट से 25-25 हजार रुपए दो बार और 13 हजार तीसरी बार निकल चुके थे। नारायणपुर थानाधिकारी अजय सिंह शेखावत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की टेक्निकल जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डिप्रेशन के हो गए हैं शिकार, तो क्यों होती है ये परेशानी
डिप्रेशन एक गंभीर परेशानी होती है। कोई नहीं जानता कि वास्तव में इसका क्या कारण है, लेकिन यह कई कारणों से हो सकता है। कुछ लोगों को गंभीर बीमारी के दौरान डिप्रेशन होता है। दूसरों को जीवन में बदलाव के साथ डिप्रेशन हो सकता है। यहां कुछ कारण दिए गए हैं जिनकी वजह से डिप्रेशन हो सकता है।

शारीरिक, यौन या भावनात्मक शोषण आपको जीवन में डिप्रेशन के प्रति ज्यादा संवेदनशील बना सकता है। जो लोग बुजुर्ग हैं उनमें डिप्रेशन का खतरा ज्यादा होता है। दूसरे कारणों से ये और भी ज्यादा बदतर हो सकता है, जैसे अकेले रहना और सामाजिक समर्थन की कमी होना।पुरुषों की तुलना में महिलाओं के उदास होने की संभावना लगभग दोगुनी होती है। महिलाएं अपने जीवन के अलग.अलग समय में जिन हार्मोनल परिवर्तनों से गुजरती हैं, वे भी कारण हो सकता है। कभी-कभी, डिप्रेशन एक बड़ी बीमारी के साथ होता है या किसी अन्य चिकित्सा स्थिति से शुरू हो सकता है।अन्य मानसिक बीमारियों के कारण सामाजिक डिप्रेशन, परिवार या सामाजिक ग्रुप से निकाले जाने जैसी समस्याएं डिप्रेशन के विकास के जोखिम का कारण हो सकता है। व्यक्तिगत संघर्ष या परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ विवादों के कारण डिप्रेशन हो सकता है।

मजदूरी के पैसे दिलाने मांग, पीडि़त ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
राजसमंद। घर व खेती बाड़ी का काम करने का मेहनताना दिलाने की मांग को लेकर खमनोर क्षेत्र के मचीन्द पंचायत के रेबारियों की ढा़णी कराई निवासी हजारीलाल रेबारी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।

ज्ञापन में हजारीलाल ने बताया कि उसका छोटा भाई शम्भु लाल  रेबारी जो की वर्तमान में 66 वर्षका वृद्ध हो चुका है। आज से 40 वर्ष पूर्व शम्भुलाल ने झालों की मदार निवासी भैरूलाल जैन पुत्र कालुलाल ने घर पर काम करने के लिए रखा था। वहां पर शंभूलाल से खेती बाड़ी, घर का काम, भैंस चराई, घास कटाई और भैरूलाल के भाई हुडलाल जो मानसिक रूप से विकृत था जिसका वह सेवा करता था। इस पर शम्भुलाल के परिजनों ने मासिक वेतन की बात कही तो उन्होंने प्रति माह 100 रुपए देना तय कयिा था। उसके पश्चात 15 वर्ष पूर्व मानसिक हुडलाल की मृत्य हो जाने पर परिजनों ने शम्भूलाल के हिसाब की बात कही तो भैरूलाल ने कहा मै इसके पोस्ट ऑफिस के अकाउंट में डाल दूंगा तकि शम्भूलाल के वृद्धावस्था में पैसे काम आएगा। भैरूलाल ने परिजनों को विश्वास में लेकर न तो शम्भूलाल का पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाया और न ही उसको पैसे दिए। साथ ही शम्भूलाल का भोलेपन का फायदा उठाकर भैरूलाल की पत्नी कमला बाई आए दिन मारपीट करती थी और शम्भूलाल को खाना एक टाइम का देती थी ।

इसके बाद 8 वर्ष जब भैरूलाल को लकवा हो गया तो परिजन और गांव के कुछ लोग भैरूलाल के पास पहुंचे तभी भैरूलाल के पुत्र प्रकाश व धीरज भी घर पहुंच गए जो कि मुम्बई में रहते थे। उस दौरान शम्भूलाल के पैसे की बात कही तो भैरूलाल के दोनों पुत्रों ने शम्भूलाल के भाई हजारीलाल को पीट दीया। भैरूलाल के सभी परिवार के लोगों ने शम्भूलाल को दो दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और परिवार वाले जाते तो उसे मिलने नहीं देते। दो दिन तक खाना नहीं देने से शम्भूलाल का तबीयत काफी खराब हो गई। इसके बाद भैरूलाल के परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर उसे भगा दिया। इस संबंध परिजनों ने झालों की मदार के मौतबीर ग्रामीणों के समक्ष भैरूलाल परिवार वालों ने पांच लाख रुपए देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक मजदूरी के पैसे नहीं दिए। नवंबर वर्ष 2020 को घर से भगा दिया खमनोर थाने में मामला दर्ज कराया अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया शम्भूलाल के भाई हजारीलाल ने एसपी सुधीर चौधरी को ज्ञापन सोंपकर न्याय की गुहार लगाई।

IDF की रिपोर्ट के अनुसार लाखों बच्चे टाइप-1 डायबिटीज के शिकार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टाइप 1 डायबिटीज मरीजों के इलाज के लिए नई गाइडलाइन सामने आई है। डायबिटीज के मरीजों को कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है, टाइप 1 डायबिटीज बच्चों और कम उम्र के लोगों को अपना शिकार बनाता है।

ये हैं कुछ आंकड़े

दुनिया में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित सबसे ज्यादा बच्चे और किशोर भारत में रहते हैं।टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित दुनिया का हर पांचवा बच्चा या किशोर भारतीय है।भारत में हर दिन 65 बच्चे या किशोर टाइप 1 डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। भारत में टाइप 1 डायबिटीज कितनी बड़ी समस्या बनती जा रही है, इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक डायबिटीज के कारण पिछले साल दुनियाभर में डायबिटीज से 67 लाख से ज्यादा मौतें हुई थीं, ये मौतें 20 से 79 साल की उम्र के लोगों की थी।

आईडीएफ की ताजा रिपोर्ट

दुनियाभर में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और किशोरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है,2021 तक दुनियाभर में 12.11 लाख से ज्यादा बच्चे और किशोर टाइप 1 डायबिटीज से जूझ रहे थे, इनमें से आधे से ज्यादा की उम्र 15 साल से कम है, इनमें भी सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है,भारत में 2.29 लाख से ज्यादा बच्चे और किशोरों को टाइप 1 डायबिटीज है।

डायबिटीज दो तरह की

टाइप 1 और टाइप 2, टाइप 1 डायबिटीज कम उम्र में ही हो जाती है,इससे पीड़ित व्यक्ति को जीने के लिए इंसुलिन के इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है,इसका कोई ठोस इलाज भी नहीं है,वहीं टाइप 2 से जूझ रहे लोगों का दवाओं और थैरेपी के जरिए इलाज तो हो सकता है।

नए मरीज सामने आए

दुनियाभर में टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और किशोरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है,बीते साल भारत में टाइप 1 डायबिटीज के 24 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं,यानी,हर दिन 65 से ज्यादा बच्चे और किशोर टाइप 1 डायबिटीज का शिकार बन गए।

इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल

इस रिसर्च में टाइप 1 डायबिटीज के मरीजों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, ये गाइडलाइन ऐसे समय आई है जब एक बार फिर से कोरोना के मामलों में रफ्तार आने लगी है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के कोरोना संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है।

भारत में स्थिति

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 7.4 करोड़ लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं, दुनिया में भारत दूसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा डायबिटीज पीड़ित हैं, 2045 तक डायबिटीज पीड़ितों की संख्या साढ़े 12 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।

भारत में ताजा स्थिति

भारत में 20 साल से कम उम्र के 2.29 लाख से ज्यादा लोग टाइप 1 डायबिटीज से जूझ रहे हैं, ये संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। 2021 में दुनियाभर में डायबिटीज से 67 लाख मौतें हुई थीं, सबसे ज्यादा 14 लाख मौतें चीन में और 6 लाख मौतें भारत में हुई थीं।

कांग्रेस महिला विधायक दिव्या रोहित जोशी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली पीड़तिा के पक्ष में उतरी, डीजीपी से FIR दर्ज करने से मना करने वाले थानेदार के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच के आदेश देने की मांग
जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस की विधायक एवं पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली पीड़तिा के पक्ष में उतरते हुए कहा है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने से मना करने वाले थानेदार के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच के आदेश एवं पीड़तिा के निवास पर सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

ओंसिया से विधायक दिव्या मदेरणा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा कि राजस्थान सरकार ने एक जून 2019 से थानों में मामला दर्ज नहीं करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने फरियादी का मामला दर्ज करने से मना करने पर संबंधित थानेदार के खिलाफ विभागीय जांच करने के निर्देश भी दिए थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में दिल्ली के सदर बाजार थाने में दर्ज जीरो नंबर एफआईआर अभी जांच के अधीन है। मेरा पुलिस प्रशासन से प्रश्न है कि यह एफआईआर राजस्थान पुलिस ने क्यों नहीं दर्ज की। पुलिस महानिदेशक को एफआईआर दर्ज करने से मना करने वाले थानेदार के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच के आदेश देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक और राजस्थान पुलिस को पीड़तिा एवं उसके परिवार को उनके राजस्थान के पैतृक निवास पर सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए। हमारी सरकार बहुत संवेदनशील है, लेकिन पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले ने राजस्थान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि एक युवती ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में रोहित जोशी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों की पाठशाला का दूसरा दिन
जयपुर।  मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, पुलिस इसी भावना को ध्यान में रखकर हर मामले में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि थाने से लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर तक फरियादियों की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई कर उनकी पीड़ा को दूर किया जाए। हार्डकोर अपराधियों एवं संगठित अपराधों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित पुलिस महानिरीक्षकों एवं जिला पुलिस अधीक्षकों की दो दिवसीय बैठक में गुरूवार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस महकमे का प्रतिबद्धता के साथ सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण कर रही है। संसाधनों को लेकर किसी तरह की कमी नहीं रखी जा रही है। अब पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के दायित्व का पूरे समर्पण के साथ निर्वहन करे।

मुख्यमंत्री ने पुलिस हिरासत में मौतों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को सख्ती से रोका जाए। पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि पुलिस हिरासत में मौतें न हों। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी भी न्याय नहीं मिलने के समान है। इसे ध्यान रखते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारी तफ्तीश के समय को और कम करने का प्रयास करें तथा थानों में लम्बित मामलों को न्यूनतम स्तर पर लाएं। प्रदेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नवाचार अपनाएं तथा भ्रामक सूचनाओं को रोकने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गंभीर घटनाओं को लेकर समय-समय पर प्रेस ब्रीफिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी की अपराधियों के साथ मिलीभगत पाई जाए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। ऐसे पुलिसकर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति और बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के लिए गठित समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं।

गहलोत ने बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से पुलिस का इकबाल कमजोर होता है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला पुलिस अधीक्षक ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगायें। कोई घटना होने पर कार्रवाई या धरपकड़ के लिए पर्याप्त जाब्ता भेजें ताकि पुलिस के साथ मारपीट जैसी घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि देशभर में साम्प्रदायिकता, तनाव और हिंसा का माहौल बढ़ रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों में कानून के अनुरूप सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे चाहे ऐसी घटनाओं में लिप्त व्यक्ति किसी भी जाति अथवा धर्म का हो।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सीआईडी सीबी में केस स्थानान्तरण के लिए पुलिस महानिदेशक एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एक प्रोटोकॉल तैयार करें ताकि उन्हीं केस को सीआईडी सीबी को सौंपा जाए जिनकी तफ्तीश वहां से होना आवश्यक है। इससे सीआईडी सीबी पर अनावश्यक केसों का दबाव कम होगा और जांच की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा कौशल का अधिकाधिक प्रशिक्षण दिया जाए। इससे उनका मनोबल मजबूत होगा और अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी।

गहलोत ने शेखावाटी सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में गैंगवार की घटनाओं को रोकने, महिला उत्पीड़न, छुआछूत एवं दलित समाज के व्यक्तियों के साथ अत्याचार के मामलों को गंभीरता से लेने तथा फरियादियों की उचित माहौल में सुनवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस जनप्रतिनिधियों एवं जनता से निरन्तर संवाद भी कायम रखे। सुनवाई की व्यवस्था बेहतर होने से पुलिस को निष्पक्ष फीडबैक प्राप्त करने में आसानी होती है, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाने में आरोपी की मौजूदगी में पुलिस कार्मिकों द्वारा होली मनाए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए उन सभी पुलिस कार्मिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिन्हें आरोपी के संबंध में जानकारी थी। उन्होंने मेवात एवं अन्य क्षेत्रों में टटलूबाजी, एटीएम लूट, नकली सामान बनाने, ठगी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करने एवं शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसमें एनजीओ आदि संगठनों का भी सहयोग लिया जा सकता है।

गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव ने कहा कि जिन जिलों में प्रकरणों के निस्तारण की पेंडेंसी राज्य औसत से कम है, वहां अभियान चलाकर पेंडेंसी को कम किया जाए। उन्होंने पड़ोसी राज्यों से अवैध हथियारों की तस्करी तथा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए योजनाबद्ध रूप से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए ड्रग्स निर्माता कंपनियों के रिकॉर्ड की भी जांच की जाए।