peak - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फ्रांस में 'हीट डोम' का कहर : भीषण गर्मी से 7 लोगों की मौत, सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक
पेरिस। फ्रांस में भीषण गर्मी के कारण सात लोगों की मौत के मामले सामने आये हैं और बढ़ते तापमान को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के समुद्र तटों पर सामान्य से अधिक भीड़ उमड़ने लगी है। इसी बीच, सरकार ने सप्ताह के अंत तक जारी रहने की आशंका वाली गर्मी से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मौसम एजेंसी मेटियो-फ्रांस ने कहा कि सोमवार का दिन फ्रांस में मई माह का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। एजेंसी के अनुसार सप्ताह के दौरान कुछ क्षेत्रों में तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने गुरुवार को प्रमुख मंत्रियों की बैठक बुलाई है जिसमें लू से निपटने के लिए सरकार की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। इसे वर्ष के शुरुआती चरण में असामान्य रूप से तेज गर्मी से जुड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर बढ़ती चिंता के रूप में देखा जा रहा है। पेरिस में सप्ताहांत के दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। शनिवार को वर्ष 2026 में पहली बार तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेरिस में रविवार को आयोजित 10 किलोमीटर दौड़ के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। नागरिक सुरक्षा सेवाओं ने इसकी पुष्टि की है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार राजधानी के दक्षिण-पूर्वी उपनगर मैजों-अलफोर्ट में आयोजित एक अन्य दौड़ के दौरान 10 धावकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भी गर्मी का असर देखने को मिला, जहां सोमवार को रोलां-गैरो में दर्शकों और खिलाड़ियों को सामान्य से कहीं अधिक तापमान का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह असामान्य गर्मी "हीट डोम" नामक स्थिति के कारण उत्पन्न हुई है। इसके तहत उत्तरी अफ्रीका से आयी गर्म हवा पश्चिमी यूरोप के ऊपर बने उच्च दबाव क्षेत्र के नीचे फंस गयी है। पूर्वानुमान कर्ताओं का कहना है कि इस कारण तापमान मई के सामान्य स्तर से काफी ऊपर पहुंच गया है और यूरोप के बड़े हिस्से में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मानव जनित जलवायु परिवर्तन इन चरम परिस्थितियों को और अधिक तीव्र बना रहा है, जिससे हीटवेव अधिक बार, अधिक लंबी और अधिक गंभीर होती जा रही हैं। यूरोप वैश्विक औसत की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है, जिसके चलते सरकारों पर स्कूलों, अस्पतालों, परिवहन नेटवर्क और आवासीय व्यवस्थाओं को बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप ढालने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

दुनिया की सबसे ऊंची दूसरे चोटी के 2 पर कचरे का ढेर
इस्लामाबाद। दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। इस साल के 2 चोटी में रिकॉर्ड संख्या में पर्वतारोही पहुंचे। यह चोटी के शिखर तक पहुंचने के लिए यह पर्वतारोहियों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है। यह चोटी सबसे कठिन चोटियों में से एक है। एक पर्वतारोही ने कहा कि हम के-2 पर शिविर में पहुंचे, तो वहां कचरे का ढेरलगा हुआ था। इनमें से ज्यादातर कचरा शिविर एक, दो और 3 पर पाया गया। हम वहां पहुंचते है, तो यह गंध सबसे पहले प्रभावित करती है। एक और 2 शिविर कचरे से भरे हुए थे। कचरा पर्वतारोहियों के लिए कई समस्याएं करता है।

ये बुल शहर के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होकर काटती थी चालान, पीक आवर्स में चालान काटने की बजाय यातायात व्यवस्था संभालेगी ‘बुल’
जयपुर। जयपुर शहर में आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं और बाहरी इलाके में बुल (इंटरसेप्टर) तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटने में व्यस्त रहती है। अब आमजन को जाम से निजात दिलाने के लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर द्वितीय ने नया प्रयास शुरू किया है। पीक आवर्स में अब ये बुल शहर के अंदर रहेंगी और जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां ड्यूटी कर लोगों को जाम से निजात दिलाएंगी। ये 13 बुल एक-एक के हिसाब से 13 ट्रेफिक इंस्पेक्टर (टीआई) को सौंपी जाएंगी। उसके बाद इनका ड्यूटी प्वॉइंट तय होगा और यातायात को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करेंगी। शहर में पीक आवर्स सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से सात बजे तक होते हैं।

इस्तगासा होगा दर्ज
यदि किसी दुकान, शोरूम, होटल, ढाबे और अन्य स्थान के बाहर जाम लगता है तो उस जगह के मालिक के संबंध में यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। पहले उस दुकान समेत अन्य जगह के मालिक की समझाइश करेगी और उसके बाद यदि फिर भी वापस जाम के हालात बनते हैं तो उसके खिलाफ इस्तगासा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

पीक आवर्स में जाम से निजात दिलाने के लिए बुल (इंटरसेप्टर) अब यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए शहर में रहेंगी और जाम से निजात दिलाने में प्रयास करेंगी। यातायात पुलिस में तैनात बुल की जिम्मेदारी 13 टीआई को सौंपी है।
- हैदर अली जैदी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय जयपुर कमिश्नरेट

9488 नए रोगी, तीन की मौत, एक ही दिन में 33% मरीज व 47.45% संक्रमण बढ़ा, जयपुर हुआ कोरोना सिटी : पहली लहर के पीक पर प्रदेश में 3314 मरीज थे, अकेले जयपुर में 3659 आए
जयपुर। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब और तेज हो गई है। एक दिन में बुधवार को 9,488 नए रोगी आए हैं। वहीं जयपुर में दो और सीकर में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई। बुधवार को एक ही दिन में कोरोना के मरीजों में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को 6,366 रोगी ही आए थे। वहीं संक्रमण भी एक ही दिन में 47.45 फीसदी बढ़ा है। बीते दिन जहां 8.67 फीसदी संक्रमण दर थीं, वहीं यह अब 13.86 फीसदी जा पहुंची है यानि हर सौ जांचों में प्रदेश में 23 लोग संक्रमित निकल रहे हैं। जयपुर में और भी बुरे हालात हैं। प्रदेश में पहली लहर में 24 नवम्बर 2020 को  3314 मरीज पर पीक था, उससे भी ज्यादा 3659 मरीज तो जयपुर में एक ही दिन में बुधवार को आ गए हैं। जयपुर में चौबीस घंटे में ही मरीजों की संख्या 1493 बढ़ी है। वहीं संक्रमण दर 14.45 से 47.33 फीसदी बढ़कर 23.02 फीसदी हो गई है। पांच जिलों अलवर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा में 700-400 तक, छह जिलों भरतपुर, बाडमेर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, भीलवाड़ा में 400-200 तक, चार जिलों पाली, सवाईमाधोपुर, गंगानगर, चूरू में 200 से कम लेकिन 100 से ज्यादा नए केस हैं।

सीएम ऑफिस में 43 संक्रमित मिले
मुख्यमंत्री निवास के बाद अब सीएम ऑफिस भी में कोरोना के 43 कर्मी-अधिकारी संक्रमित मिले हैं। यहां बीते दिन 175 कर्मियों की सावधानी के चलते जांच हुई थी। जिनमें से यह संक्रमित निकले हैं। बुधवार को यहां 100 और कर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम अशोक गहलोत, उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी संक्रमित हुए थे। बाद में जांच में सीएम आवास पर कार्यरत कई कर्मी संक्रमित मिले थे।

किस जिले में कितने रोगी
जयपुर में 3659, अलवर में 755, जोधपुर में 591, बीकानेर में 495, उदयपुर में 423, कोटा में 406, भरतपुर में 364, बाडमेर में 319, अजमेर में 287,चित्तौड़गढ़ में 267, सीकर में 254, भीलवाड़ा में 218, पाली में 166, सवाईमाधोपुर में 134, गंगानगर में 117, चूरू में 105, सिरोही में 96, राजसमंद में 95, दौसा में 92, डूंगरपुर में 86, झालावाड़ में 76,  जैसलमेर में 75, टोंक में 70, प्रतापगढ़ में 68, झुंझुनूं में 59, गंगानगर में 47, बारां में 46, नागौर में 44, बांसवाड़ा में 37, बूंदी में 26, धौलपुर में 11, जालौर, करौली में कोई नया रोगी नहीं।

तीसरी लहर में मौतों से राहत : प्रति दस हजार मरीजों पर 4 ही मौतें
राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर की तीन जनवरी को जयपुर से एंट्री हुई थी। जैसा उम्मीद था कि ओमिक्रॉन से मौतों से राहत रहेगी, वैसा ही अभी तक का ट्रेंड रहा है। प्रति दस हजार संक्रमितों पर केवल 4 लोगों की जान अभी तक कोरोना से गई है। लहर के 11 दिन में प्रदेश में अब तक 40,693 नए केस आए हैं। इनमें से 17 लोगों की जान गई है। इस तरह मृत्यु दर मात्र 0.04 फीसदी ही रही है। इससे साफ है कि कोरोना की तीसरी लहर का बड़ा कारण माने जाने वाला ओमिक्रॉन वेरिएंट संक्रमितों के लिए डेल्टा वेरिएंट की तरह जानलेवा साबित नहीं हो रहा है। हालांकि मरीजों के आने की रफ्तार से रिकवरी नहीं हो पा रही है जो चिंता का विषय है। प्रदेश में लहर की इस समयावधि में अब तक नए मरीजों के मुकाबले केवल 4312 ही मरीज रिकवर हुए हैं यानि रिकवरी रेट केवल 10.59 फीसदी ही है। इसके चलते एक्टिव केस जो तीन जनवरी को 2084 थे, वे 94.58 फीसदी बढ़कर 38448 हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा एक्टिव केस जयपुर में 16919 हैं।

संक्रमण दर 3.70 थी, वह 374 फीसदी बढ़ गई
प्रदेश में लहर के पहले दिन 3.70 फीसदी संक्रमण दर थी, यानि कि हर सौं जांचों में 3-4 लोग संक्रमित निकल रहे थे, लेकिन यह बुधवार तक 374 फीसदी बढ़कर 13.86 फीसदी जा पहुंची है। अब हर सौ जांच में 13-14 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। तीसरी लहर का पीक आने तक इसके 40 फीसदी के करीब पहुंचने की आशंका एक्सपर्ट जता रहे हैं।

इसी माह पीक संभव, 15 फरवरी तक राहत की उम्मीद, प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर : 26 से 28 दिन में पीक आने और 52 दिन लहर रहने की आशंका
जयपुर। राजस्थान में सामान्य कोविड से 12 से 13 गुना और जानलेवा डेल्टा वैरिएंट से 6 गुना संक्रमण दर वाले ओमिक्रॉन से प्रदेश तीसरी लहर में सात जनवरी से चपेट में है। इस दिन प्रदेश की संक्रमण दर लहर माने जाने वाले पांच फीसदी संक्रमण दर की लक्ष्मण रेखा से ज्यादा 5.72 फीसदी थी। पहली और दूसरी लहर के दिन और पीक समयावधि, वायरस की संक्रमण दर, लॉकडाउन में ज्यादा रियायतें, आमजन के आपसी मेलजोल पिछली लहरों के मुताबिक ज्यादा होने के कारण इस बार लहर की समयावधि जल्द समाप्त होने और पीक एक माह से कम समयावधि में आने की उम्मीद है। उम्मीद है कि 25 से 27 जनवरी तक तीसरी लहर का पीक आ जाएगा। वहीं 15 फरवरी तक ओमिक्रॉन संक्रमण से आमजन को राहत मिल सकती है। वही जयपुर में गत तीन जनवरी को ही तीसरी लहर की एंट्री हो गई थी। ऐसे में जयपुर में सबसे पहले तीसरी लहर आई है और  पीक व राहत भी यहां सबसे पहले मिलने की उम्मीद है। कोरोना का पहला केस प्रदेश में गत 2 मार्च 2020 को आया था। इसके बाद प्रदेश में जून तक कोरोना के केस धीरे-धीरे बढ़ने लगे। केसों की रफ्तार जुलाई 2020 से 144 दिन बाद 24 नवम्बर तक तेजी से बढ़ती रही। 24 नवंबर को 3314 केस एक दिन में आए थे। इसके बाद संक्रमण कम होने लगा और राहत कुल 184 दिन बाद यानी 31 दिसंबर के आसपास मिली। दूसरी लहर में केसों के बढ़ने का सिलसिला मार्च 2021 से शुरू हुआ। 64 दिन बाद यानी कुल दूसरी लहर के करीब आधे दिन बाद 2 मई को 18298 केस के साथ संक्रमण पीक पर था। फिर केस कम होते गए और राहत 122 दिन बाद यानी 30 जून को मिली। चूंकि सामान्य कोविड वायरस से डेल्टा की संक्रमण दर छह गुना ज्यादा है। तब दूसरी लहर में संक्रमण से राहत में 62 दिन कम रहे। इस हिसाब से राहत 52 दिन में मिलने की उम्मीद है। तीसरी लहर में केस बढ़ने की रफ्तार 30 दिसंबर से शुरू हुई थी। ऐसे में उम्मीद है कि 15 फरवरी के आसपास ओमिक्रॉन संक्रमण से बड़ी राहत मिल जाए। वहीं पीक दूसरी लहर के मुताबिक करीब आधे यानी 26-28 दिन में यानी 25-27 जनवरी के आसपास आ सकता है। कोरोना के इलाज, स्टडी और वायरस की फितरत के अनुसार विषय विशेषज्ञ भी इसी समयावधि का आंकलन कर रहे हैं।

(पहली लहर में दहशत ज्यादा रही, 144 दिन में पीक, 184 दिन में 3,08,243 शिकार हुए, 2696 ने दम तोड़ा)

प्रदेश में कोरोना का पहला मरीज 2 मार्च, 2020 में आया था, लेकिन लहर जैसे हालात जुलाई 2020 से बने। तब जुलाई में पहली बार सर्वाधिक 24062 नए संक्रमित आए। 31 दिसम्बर, 2020  तक संक्रमण लगातार बढ़ा। लहर का पीक 24 नवंबर, 2020 को था।  तब एक दिन में सर्वाधिक 3314 लोग संक्रमित आए थे। नवंबर में तब कुल 71,070 केस आए थे। 2021 में संक्रमण कम होना शुरू हुआ था। अगर जुलाई 2020 से दिसंबर 2020 तक लहर की समयावधि माने तो उस दौरान प्रदेश में 2 लाख 90 हजार 344 लोग संक्रमित हुए थे और 2241 लोगों की जान गई थी। इसके बाद मरीज कम हो गए। फरवरी 2021 में तब रोजाना 10 से 15 केस ही आ रहे थे। मार्च 2020 से दिसंबर 2020 तक प्रदेश में 3 लाख 8 हजार 243 लोग संक्रमित और 2696 लोगों की जान गई थीं।

(दूसरी लहर में मौतों से कांप उठा था प्रदेश, 64 दिन में पीक , 122 दिन में 6,32,639 शिकार हुए, 6152 ने दम तोड़ा)

प्रदेश में मार्च 2021 से फिर मरीज बढ़ना शुरू हो गए थे। इस माह 13366 नए रोगी आए। हालांकि मौतें केवल 31 ही हुई, लेकिन कोरोना का जानलेवा डेल्टा वेरिएंट फैला। अप्रैल में ही 2 लाख 64 हजार 852 केस पहली बार इस लहर में आए और मौतें भी पहली लहर के छह माह से ज्यादा एक माह में ही 2588 हो गई। मई में कोरोनाकाल का सबसे भयावह काल रहा। हालांकि दूसरी लहर का पीक 64 दिन बाद 2 मई, 2021 को आया। इस दिन 18298 केस आए थे। वहीं प्रदेश में 3 लाख 41 हजार 957 लोग संक्रमित हुए और 4154 जिंदगियों ने दम तोड़ दिया। जून के अंत में लहर का खात्मा हुआ। दूसरी लहर में प्रदेश में कुल 6 लाख 32 हजार 639 लोग संक्रमित हुए और 6152 लोगों की जाने गई।

तीसरी लहर : अब तक 26505 केस आए, मौतों से राहत रहेगी, पीक पर 35,000 केस आने की आशंका
प्रदेश में 30 दिसम्बर, 2021 से केस बढ़ना शुरू हुए हैं। सात जनवरी से लहर मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन संक्रमण दर 5 फीसदी से ज्यादा शुरू हो गई थी। 12 दिन की अवधि में  225 से केस 6095 यानी 3691 फीसदी केस बढ़े हैं। लहर के बाद करीब 9-10 फीसदी की रफ्तार से रोजाना केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में विषय विशेषज्ञों के अनुसार करीब 35 हजार के करीब मरीज पीक पर एक दिन में आ सकते हैं। वहीं तीसरी लहर की समाप्ति तक करीब 8-9 लाख के करीब लोगों के जांच में संक्रमित होने की आशंका है। हालांकि दूसरी लहर के मुकाबले राहत यह है कि बारह दिन में अभी 11 ही मौतें हुई है। ऐसे में मौतों का कोहराम इस बार काफी कम होने की संभावना के चलते बड़ी राहत की बात रहेगी।

सारी चीजों का आंकलन करें तो करीब 3 से 4 हफ्ते यानी 25 जनवरी के आसपास पीक आने की उम्मीद है। फरवरी के मध्य में संक्रमण से बड़ी राहत मिलने की पूरी संभावना है। -डॉ. वीरेन्द्र सिंह, सीनियर विशेषज्ञ

वायरस की फितरत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन संक्रमण की रफ्तार से लगता है कि इस माह के अंत में पीक आएगा। राहत 15-20 फरवरी के करीब मिल सकती है। -डॉ. सीएल नवल, सीनियर प्रोफेसर, एसएमएस मेडिकल कॉलेज

भरतपुर में गैंगरेप होने के बावजूद भी एसएचओ का मुकदमा दर्ज नहीं करना गहलोत सरकार पर भारी : रामलाल शर्मा ने कहा,
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सरकार दावा इस बात का करती है कि मुकदमों की संख्या इसलिए बढ़ रही है कि जो भी परिवादी थाने के अंदर जाता है उसकी एफ.आई.आर. दर्ज होती है, लेकिन आज जिस तरीके का मामला सामने आया है कि भरतपुर जिले में गैंगरेप होने के बावजूद भी एसएचओ ने मुकदमा दर्ज करने की हिम्मत नहीं की और परिवादी जब पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। इसलिए सरकार के यह दावे की जो भी परिवादी थाने में जाता है उसके एफआईआर दर्ज होती है, इसलिए मुकदमे अधिक हो रहे हैं कारण यह नहीं है कि राजस्थान के अंदर अपराध अपने चरम सीमा के ऊपर है। राजस्थान की सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है। और राजस्थान की सरकार आने वाले समय में अगर अपराध इसी तरीके से बढ़ते चले गए तो इन पर अंकुश लगा पाना मुश्किल होगा और वह दिन इस प्रदेश के लिए सबके लिए दुखदाई होगा।