maintain - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर में दो गुट हुए आमने-सामने, मुख्यमंत्री गहलोत ने की शांति बनाएं रखने की अपील
जयपुर। जोधपुर में सोमवार रात करीब 11:30 बजे मामूली बात को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जालोरी गेट चौराहे पर देर रात जमकर पत्थरबाजी की गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जालौरी गेट, जोधपुर पर दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

उल्लेखनिय है कि मौके पर पुलिस और आरएसी का जाब्ता पहुंचा और स्थिति को कंट्रोल किया। फिर दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। हालांकि देर रात एक गुट के लोग वापस लौटे तो मामला फिर गरमा गया। देर रात तक भारी पुलिस बल जालोरी गेट और ईदगाह क्षेत्र में तैनात रहा।

दरअसल, जालोरी गेट चौराहे पर कुछ लोग झंडे लगा रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाते एक शख्स को कुछ युवकों ने पीट दिया। कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी पीटा। इसके बाद दूसरे गुट ने सामने वाले गुट पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया ।

जहांगीरपुरी में फिर पथराव, पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी, शांति कायम रखने की अपील
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार को एक बार फिर पथराव की घटना सामने आयी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करने के बाद लोगों से शांति कायम रखने की अपील की।

जांच का काम अपराध शाखा को सौंपा गया
दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना जहांगीरपुरी हिंसा के परिप्रेक्ष्य में आज मीडिया को जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान जहांगीरपुरी इलाके में फिर से पथराव होने की रिपोर्टें मिली। अस्थाना ने संवाददाताओं को बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले की जांच का काम अपराध शाखा को सौंपा गया है और इसमें 14 टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की छानबीन के साथ उनका विश्लेषण किया जा रहा है।

23 लोगों को गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से आठ लोग विभिन्न मामलों में पहले से शामिल हैं। उन्होंने अभी और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम मामले से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। स्थिति के सामान्य होने तक इलाके में प्रतिबंध लागू रहेंगे।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को जहांगीरपुरी समेत महानगर के अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दते हुए कहा कि जहांगीरपुरी में 3 शोभायात्रा निकाली गई।  जिसमे से 2 शोभायात्रा की ही अनुमति ली गई थी। जिस शोभायात्रा में हिंसा हुई उसकी मंजूरी नहीं ली गई थी। जिसके कारण VHP और बजरंग दल पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विहिप और बजरंग दल पर बिना इजाजत के शोभायात्रा निकालने का आरोप लगा है।

देश में चल रहे माहौल में युवा मनोबल ऊंचा बनाए रखें: सीएम
जयपुर। 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली महंगाई के खिलाफ महारैली की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के अग्रिम संगठनों यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों की शनिवार को सीएमआर में बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान गहलोत ने कहा कि देश में चल रहे वर्तमान माहौल में युवा मनोबल ऊंचा बनाए रखें, पार्टी और देश के लिए निरंतर कार्य करते रहें। यूपीए को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि वे वाजपेयी सरकार में मंत्री रही है, जो नेता दोनों ओर जाते हैं, उन्हें देश स्वीकार नहीं करेगा। देश कांग्रेस के बगैर नहीं चल सकता। महारैली के लिए यूथ कांग्रेस को दस हजार और एनएसयूआई को सात हजार कार्यकर्ताओं को जयपुर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। साथ ही 12 दिसंबर को जयपुर में हो रही महंगाई हटाओ महारैली के संबंध में चर्चा की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं एनएचयूआई, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी साथ रहे। यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा, सह प्रभारी मंजू तोमर, एनएचयूआई के प्रदेश प्रभारी गुरजोत सिंह संधु, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी उपस्थित रहे।

भाजपा नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक और केन्द्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर कहा है कि 2018 में हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में हुए आठ विधानसभा चुनाव में से छह में कांग्रेस को जीत मिली है। यह हमारे सुशासन पर जनता का भरोसा है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करने वाली भाजपा की इन चुनावों में जमानत तक जब्त हुई और तीसरे व चौथे स्थान पर रही। गहलोत ने कहा कि हार से घबराकर एवं बौखलाकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं। प्रदेश भाजपा का कार्यकारिणी प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। किसान कर्जमाफी, किसान मित्र ऊर्जा योजना, कोविड प्रबंधन समेत हर मुद्दे पर इसमें केवल असत्य लिखा है। यह तथ्य और तर्को से परे है। कल अमित शाह आकर इस झूठ के पुलिंदे पर मुहर लगाएंगे। प्रदेश की जनता समझदार है। वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। पूर्व में भी गृहमंत्री को राजस्थान की जनता ने करारा जवाब दिया है और इस बार भी इनके झांसे में नहीं आएगी, चाहे कितना भी दुष्प्रचार कर लें।