entrusted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में पहली बार चार जिलों की कमान पति-पत्नियों के हाथों में
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो आईएएस दंपती पर भरोसा जताया है। इन चारों को जिलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो दंपती को चार जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य सरकार ने रविवार को 52 आइएएस के तबादले किए। इनमें 23 कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें चार जिलों चूरू, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा और झालावाड़ की कमान कलेक्टर पति-पत्नी के हाथ में आई है।  इनमें आशीष मोदी-डॉ. भारती दीक्षित और सिद्धार्थ सिहाग और रुक्मिणी रियार हैं। 2014 बैच के आशीष को भीलवाड़ा और उनकी पत्नी डॉ. भारती को झालावाड़ कलेक्टर लगाया गया है। 2012 बैच के सिद्धार्थ को चूरू और उनकी पत्नी रुक्मिणी को श्रीगंगानगर कलेक्टर लगाया गया है। यह तीसरा मौका होगा जब एक ही संभाग में दोनों अपना-अपना प्रशासनिक दायित्व संभालेंगे। इससे पहले हाड़ौती संभाग में रुक्मिणी रियार बूंदी कलेक्टर की कमान संभाल चुकी हैं। इसी संभाग के झालावाड़ में सिद्धार्थ सिहाग कलेक्टर रह चुके हैं। यह दंपती पहले उदयपुर संभाग में प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। रुक्मिणी रियार बांसवाड़ा में एसडीएम और मेगा प्रोजेक्ट की इंचार्ज रही हैं। इसके साथ ही डूंगरपुर जिला परिषद में सीईओ रह चुकी हैं। उन्होंने बांसवाड़ा में टीएडी में प्रोजेक्ट आॅफिसर का भी एडिशनल चार्ज संभाला है। उनके पति सिद्धार्थ सिहाग उदयपुर नगर निगम में आयुक्त रहे हैं। इनमें सिद्धार्थ सिहाग पंचकुला के मूल निवासी हैं और बीए एलएलबी तक शिक्षा प्राप्त है। इसी प्रकार सिहाग की पत्नी रुक्मिणी होशियारपुर की मूल निवासी हैं तथा वित्तीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं। आशीष मोदी मूल रूप से मुम्बई के निवासी हैं और बीटेक हैं। उनकी पत्नी भारती मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और एमबीबीएस हैं।

देश में चल रहे माहौल में युवा मनोबल ऊंचा बनाए रखें: सीएम
जयपुर। 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली महंगाई के खिलाफ महारैली की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के अग्रिम संगठनों यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों की शनिवार को सीएमआर में बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान गहलोत ने कहा कि देश में चल रहे वर्तमान माहौल में युवा मनोबल ऊंचा बनाए रखें, पार्टी और देश के लिए निरंतर कार्य करते रहें। यूपीए को लेकर ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि वे वाजपेयी सरकार में मंत्री रही है, जो नेता दोनों ओर जाते हैं, उन्हें देश स्वीकार नहीं करेगा। देश कांग्रेस के बगैर नहीं चल सकता। महारैली के लिए यूथ कांग्रेस को दस हजार और एनएसयूआई को सात हजार कार्यकर्ताओं को जयपुर लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार को एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। साथ ही 12 दिसंबर को जयपुर में हो रही महंगाई हटाओ महारैली के संबंध में चर्चा की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं एनएचयूआई, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी साथ रहे। यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा, सह प्रभारी मंजू तोमर, एनएचयूआई के प्रदेश प्रभारी गुरजोत सिंह संधु, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी उपस्थित रहे।

भाजपा नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं: गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक और केन्द्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर कहा है कि 2018 में हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में हुए आठ विधानसभा चुनाव में से छह में कांग्रेस को जीत मिली है। यह हमारे सुशासन पर जनता का भरोसा है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करने वाली भाजपा की इन चुनावों में जमानत तक जब्त हुई और तीसरे व चौथे स्थान पर रही। गहलोत ने कहा कि हार से घबराकर एवं बौखलाकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं। प्रदेश भाजपा का कार्यकारिणी प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। किसान कर्जमाफी, किसान मित्र ऊर्जा योजना, कोविड प्रबंधन समेत हर मुद्दे पर इसमें केवल असत्य लिखा है। यह तथ्य और तर्को से परे है। कल अमित शाह आकर इस झूठ के पुलिंदे पर मुहर लगाएंगे। प्रदेश की जनता समझदार है। वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। पूर्व में भी गृहमंत्री को राजस्थान की जनता ने करारा जवाब दिया है और इस बार भी इनके झांसे में नहीं आएगी, चाहे कितना भी दुष्प्रचार कर लें।