welcome - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बैतूल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, आदिवासी सशक्तिकरण महा सम्मेलन को किया संबोधित
बैतूल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले पहुंचीं, जहां वह ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा आयोजित ‘आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण महा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुबह लगभग साढ़े दस बजे मिलानपुर हेलीपेड पर उतरा। यहां प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में जिले तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में लगभग 2,500 आदिवासी महिला-पुरुषों को आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़े करीब 2,500 सदस्यों को भी प्रवेश दिया गया है। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से आदिवासी समाज में शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल, सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों पर यातायात भी नियंत्रित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू के बैतूल दौरे को जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे आदिवासी अंचल के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

हाजियों की दूसरी फ्लाइट पहुंची जयपुर: जद्दा से लौटे 428 जायरीन, एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
जयपुर। हज यात्रा 2026 से लौट रहे राजस्थान के हाजियों की दूसरी फ्लाइट रविवार देर रात जद्दा से उड़ान भरकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान ने बताया कि फ्लाइट रात 1:40 बजे जयपुर पहुंची, जिसमें कुल 428 हाजी सवार थे। पवित्र हज यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे हाजियों का एयरपोर्ट पर परिजनों, रिश्तेदारों और स्वागतकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। हाजियों के चेहरों पर मुकद्दस सफर की खुशी साफ झलक रही थी।

एयरपोर्ट परिसर में देर रात तक स्वागत का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग अपने प्रियजनों के स्वागत के लिए पहुंचे। हाजियों ने हज यात्रा को यादगार और आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं कीं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के हाजियों की पहली वापसी फ्लाइट 5 जून को जयपुर पहुंची थी, जिसमें भी 428 यात्री सवार थे। हज यात्रियों की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है।

इटली पहुंचे पीएम मोदी: मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
रोम। पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार रात यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।

पीएम मोदी का द्विपक्षीय वार्ता से पहले राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भी मिलने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,''इटली के रोम पहुँचा। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करूँगा तथा उनके साथ चर्चा करूँगा। यह यात्रा भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी, इसमें विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर ध्यान दिया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय का भी दौरा करूँगा और बहुपक्षवाद तथा वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को और मजबूत करूँगा।''

मेलोनी ने मंगलवार रात प्रधानमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें विपक्षीय वार्ता का उत्सुकता से इंतजार है। उन्होंने कहा,''रोम पहुँचने पर रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद प्रतिष्ठित कोलोसियम का भ्रमण किया। हमने विभिन्न विषयों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। आज होने वाली हमारी वार्ताओं की प्रतीक्षा है, जहाँ हम भारत-इटली मैत्री को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा आगे बढ़ाएँगे।'' इटली की प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी देर शाम स्वदेश रवाना हो जाएंगे। वह 15 मई को पांच देशों की छह दिन की यात्रा पर रवाना हुए थे।

ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: नार्वे पीएम योनास स्तोरे ने किया गर्म जोशी के साथ हवाई अड्डे पर स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज
ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में सोमवार को यहां गार्डमॉन हवाई अड्डे पहुंचे जहां नार्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्तोरे ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। दो दिवसीय यात्रा पर ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा भारत-नॉर्वे मित्रता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। चार दशकों से भी अधिक समय में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है।

पीएम मोदी ने कहा, नॉर्वे के ओस्लो पहुँचा। मैं प्रधानमंत्री योनास गार स्तोरे का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभारी हूँ। चार दशकों से अधिक समय के बाद यह नॉर्वे की पहली प्रधानमंत्री स्तरीय यात्रा है। मुझे विश्वास है कि यह भारत-नॉर्वे मित्रता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। मैं महाराज राजा हाराल्ड पंचम और महारानी सोन्या से भेंट करूँगा तथा प्रधानमंत्री स्तोरे के साथ बातचीत करूँगा।

पीएम मोदी तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, कल, 19 तारीख को, ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जो मेरे नॉर्डिक समकक्षों से मिलने का एक शानदार अवसर प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री का नार्वे के अपने समकक्ष के साथ आज द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है।

अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी: राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद ने किया एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
अबू धाबी। चार यूरोपीय देशों की यात्रा से पहले शुक्रवार को संक्षिप्त यात्रा पर यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी का बाद में पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों देश के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता शुरू हुई। शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति अल नहयान के साथ अलग से वार्ता का भी कार्यक्रम है।

पीएम मोदी आज सुबह संयुक्त अरब अमीरात रवाना हुए थे। अबू धाबी से उनका आज शाम ही नीदरलैंड जाने का कार्यक्रम है।

गर्मी में मेहमाननवाज़ी : RTDC होटल ने पर्यटकों के लिए शुरू की खास पहल
जयपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच पर्यटकों को राहत पहुंचाने के लिए RTDC होटल गंगौर ने सराहनीय पहल शुरू की है। होटल में आने वाले पर्यटक के स्वागत में निशुल्क केरी छाछ और डिटॉक्स वॉटर परोसा जा रहा है। इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य मेहमानों को गर्मी और लू के प्रभाव से बचाते हुए ताजगी और सुकून का अनुभव कराना है। पर्यटक भी इस अनोखी मेहमाननवाज़ी की सराहना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी रोड़ शो करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे : बटुकों ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से किया स्वागत, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रोड शो करते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। जगह-जगह काशीवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। दूसरी ओर, बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। ऐसे में प्रधानमंत्री का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन विशेष माना जा रहा है। श्री विश्वनाथ धाम में डमरुओं की गूंज और बटुकों ने शंखनाद के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं।

भाजपा ने बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पांच पॉइंट बनाए गये थे। इन पांच पॉइंट्स पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इन पांचों पॉइंट्स पर मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काशी की जनता उपस्थित रहे। ये मुख्य पॉइंट मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर गेट थे।

तीन लाख से ज्यादा प्रशंसक जुटे मरीन ड्राइव पर
नई दिल्ली/मुम्बई।  टी-20 विश्वकप जीतने के बाद गुरुवार को सुबह स्वदेश लौटी भारतीय क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत हुआ। देश ने अपने लाडलों को सिर माथे पर बिठा लिया। मुम्बई में लाखों की संख्या में प्रशंसकों की भारी भीड़ के बीच खिलाड़ियों ने विजय रथ (ओपन रूफ बस में) सवार होकर तिरंगे लहराते और ट्रॉफी के साथ नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय यात्रा निकाली। इस समय मरीन ड्राइव पर तीन लाख से ज्यादा लोग जुटे।

बारिश के बावजूद उत्साह का सैलाब
टी-20 विश्वकप विजेता टीम को देखने का जुनून प्रशंसकों पर इतना था कि बारिश के बावजूद सड़क के बीच और दोनों किनारों पर छाते और तिरंगा लहराते देखे गए। बाद में वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का सम्मान किया गया। इससे पहले दिल्ली में टीम के सदस्यों ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

दशहरा मेले में स्वागत सत्कार पर ही निगम खर्च करेगा 7 लाख रुपए
कोटा । नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाले दशहरा मेले के दौरान बजट तो 8 करोड़ रुपए का है लेकिन मेले में हर छोटे से छोटे काम पर लाखों रुपए खर्च होंगे। मेले के दौरान स्वागत सत्कार पर ही करीब 6.50 लाख रुपए से अधिक का खर्चा होगा। नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण द्वारा संयुक्त रूप से मेले का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर से शुरू होने वाला मेला 21 अक्टूबर तक चलेगा। मेले के दौरान होने वाली हर व्यवस्था पर खर्चा होगी। जिसमें से अधिकतर काम व खर्चा टेंडर के माध्यम से किया जाएगा। इसका मकसद कम से कम खर्च में अच्छे से अच्छा काम कराया जाना है। नगर निगम द्वारा हाल ही में निर्माण अनुभाग के माध्यम से 19 कामों के टेंडर जारी किए गए थे। करीब 2 करोड़ रुपए के उन टेंडरों में मेले के दौरान फूल मालाओं का भी टेंडर शामिल है। यह टेंडर 3 लाख रुपए का था। जिसमें विभिन्न सांस्कूतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं प्रतिदिन और अन्य उत्सवों व आयोजनों पर फूल माला, बुके व फूल पत्ती की व्यवस्था का टेंडर  3.39 लाख रुपए का हुआ है। इसके साथ ही दशहरा मैदान में पक्की दुकानों, श्रीराम रंगमंच व विजयश्री रंगमंच पर हाउस कीपिंग का कार्य 3.68 लाख रुपए का था। जो 3 लाख 36 हजार 250 रुपए में हुआ है। इस तरह से इन दोनों कामों पर ही निगम द्वारा करीब 6.50 लाख से अधिक का खर्चा किया जाएगा।

आतिशबाजी का दोबारा किया टेंडर
नगर निगम द्वारा दशहरा मेले के अवसर पर ग्रीन आशितबाजी करवाने का 6 .08 लाख रुपए का टेंडर किया गया था। लेकिन पहली बार में किसी भी फर्म ने टेंडर में हिस्सा नहीं लिया। इस पर निगम ने इसका दोबारा से टेंडर जारी किया है। इसी तरह से मैदान में झूले, कच्ची भूमि पर दुकानों के ले आउट व नक् शे प्रिंट का 1.30 लाख रुपए का टेंडर जारी किया था। जिसमें भी किसी फर्म ने हिस्सा नहीं लिया। जिसका भी दोबारा से टेंडर किया गया है। वहीं कई टेंडर में रेट बिलो है तो कई में अप है। उनमें नेगोशिएशन किया जा रहा है।

इनका कहना है
मेले के दौरान होने वाले कामों के टेंडर जारी किए हैं। उनमें सभी तरह के काम शामिल हैं। आयोजनों के दौरान काम आने वाले फूल माला व बुकों और हाउस कीपिंग का भी टेंडर किया गया था। जिस पर निर्धारित राशि में ही खर्चा किया जाएगा। इसका टेंडर दर जारी की गई है। यदि मेले में वह सामग्री काम नहीं आई तो उसका उपयोग बाद में भी किया जा सकेगा।
- ए.क्यू कुरैशी, मेला प्रभारी कोटा दक्षिण

वंदना मीणा के स्वागत में सैनी समाज ने बिछाये पलक पावड़े
गंगापुर सिटी। उपखंड गंगापुर सिटी के निकटवर्ती ग्राम टोकसी में भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस 2022 परीक्षा में एसटी कैटेगरी में पूरे भारतवर्ष में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली वंदना मीणा पुत्री पृथ्वीराज मीणा का सैनी माली समाज सवाई माधोपुर के तत्वाधान में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सैनी समाज सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष सी.एल.सैनी ने बताया कि प्रत्येक समाज को ऐसी प्रतिभावान बेटियों पर गर्व करना चाहिए। आज के युग में बेटियां बेटों से कई गुना आगे तरक्की कर रही है। हमें बेटियों को शिक्षा के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए समाज मैं नई चेतना जागृत करने की आवश्यकता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सैनी समाज ऐसी बेटियों को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

उन्होंने सैनी समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गाँव टोकसी जाकर वंदना मीणा के परिवारजनों के साथ बिटिया का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सैनी समाज की ओर से बिटिया को रजत पदक, पुष्प गुच्छ एव प्रतीक चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ कांता देवी सैनी, रामसिंह मीणा सरपंच, मुरली पटेल, रामदयाल पटेल, सोमलराम पूर्व पंचायत समिति, राम निवास अध्यापक, रामसहाय जिला परिषद, जमनालाल तहसील अध्यक्ष बामनवास, राकेश चौहान, पप्पू मुंशी, योगेंद्र जैन, हेमंत रेती, कैलाश, कमल खानपुर, प्रीतम प्रॉपर्टी, रामेश्वर, भरत लाल सैनी, बबलू सैनी, रिंकू सैनी सहित सैनी समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा 15 को राजस्थान में करेगी प्रवेश
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 अप्रैल शुक्रवार को कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा का डूंगरपुर में रतनपुर बॉर्डर पर स्वागत करेंगे।
गहलोत शुक्रवार को सुबह जयपुर से रवाना होकर उदयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद डूंगरपुर रतनपुर बॉर्डर पर गौरव यात्रा को रिसीव करेंगे। इस दौरान जनसभा भी होगी। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा,प्रभारी अजय माकन और मंत्री भी मौजूद रहेंगे। फिर उदयपुर में शाम 5 बजे जिला प्रशासन की बैठक लेंगे।

सवाई माधोपुर पहुंचे जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं ने किया भव्य स्वागत
जयपुर/ सवाईमाधोपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को  सवाईमाधोपुर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री  अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, सांसद जसकौर मीणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सांसद मनोज राजोरिया, सांसद किरोड़ी लाल मीणा एवं प्रदेश पदाधिकारी, व जिला पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर होटल टाइग्रेस तक आठ जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाईमाधोपुर आने पर रेलवे स्टेशन, हम्मीर सर्किल, कुण्डेरा बस स्टैण्ड, होटल राजपैलेस, होटल हिलव्यू, विवेकानंदपुरम आदि आठ स्थानों पर एसटी मोर्चा द्वारा कन्हैया दंगल आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके बाद दोपहर को होटल टाइग्रेस पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा जनजाति के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सवाईमाधोपुर, रणम्भौर रोड़ स्थित होटल टाइग्रेस में अनुसूचित जनजाति विशिष्ट जन सम्मेलन और भरतपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा ने प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर अभी से संभाग वार रणनीति तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। सवाई माधोपुर के बाद भाजपा की दूसरे बड़े संभाग मुख्यालयों पर भी इस तरह की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। भरतपुर के जिलों के अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रबुद्धजनों तथा भाजपा  पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे।