road show - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां से वे हेलिकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। इस समय वे एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद हैं। डाट काली मंदिर में पूजा करने के लिए रोड शो करते निकले श्री मोदी का सड़क के दोनों ओर खड़े ग्रामीणों के हुजूम ने जोरदार स्वागत किया। आज प्रधानमंत्री मोदी एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड (देहरादून - दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर) का लोकार्पण करने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे

मोरपाल के समर्थन में अंता में मुख्यमंत्री भजनलाल और वसुंधरा राजे का रोड शो, कहा- दो साल में जितना विकास किया, कांग्रेस पांच साल में नहीं कर सकी
अंता। विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रविवार को अंता में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित कई भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में विशाल रोड शो किया। जनसमूह को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पौने दो वर्ष के कार्यकाल में इतने विकास कार्य किए हैं जितने कांग्रेस सरकार पांच साल में भी नहीं कर पाई। न्होंने कहा कि सरकार ने अंता क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। ईआरसीपी परियोजना, पेयजल आपूर्ति और किसानों को दिन में बिजली देने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और गौपालन क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिल रहा है।

युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए भी राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोरपाल को सेवा भावी, ईमानदार और जनता के सच्चे प्रतिनिधि बताते उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंता की जनता भाजपा के साथ है और विकास के लिए भाजपा को चुनना ही उचित निर्णय होगा। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक राधेश्याम बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, नगरपालिका चेयरमैन रामेश्वर खंडेलवाल सहित कई नेताओं ने कहा कि भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाकर सम्मान दिया है। अंत में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने मतदाताओं से हाथ जोड़कर कहा कि विधायक बनकर मैं दिन-रात जनता की सेवा करूंगा।

रोड शो में भारी संख्या में उमडे़ लोग
इस दौरान हजारों की संख्या में आमजन सड़कों पर उमड़े। रोड शो के मार्ग पर अजीतपुरा बालाजी से पीडब्ल्यूडी तिराहे तक 51 स्वागत द्वार सजाए गए और पुष्पवर्षा की गई। विप्र फाउंडेशन, स्वर्णकार समाज और अन्य संगठनों ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के रोड शो को देखते हुए भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था। यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया। कोटा-बारां मार्ग के वाहनों को नेशनल हाईवे से डायवर्ट किया गया। रोड शो के दौरान लोगों ने मकानों की छतों से मुख्यमंत्री और नेताओं का अभिवादन किया।

अंता उपचुनाव में प्रचार थमा, अब डोर-टू-डोर जाएंगे
अंता विधानसभा के उपचुनावों के प्रचार-प्रचार का शोर रविवार शाम छह बजे थम गया। यहां मंगलवार को मतदान होगा। अब यहां प्रचार में जुटे सभी पार्टियों के नेता अंता क्षेत्र से लौट जाएंगे। केवल स्थानीय नेता ही क्षेत्र में रह सकेंगे। सोमवार को पार्टी प्रत्याशी और स्थानीय कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क करेंगे। मंगलवार को चुनाव मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। 14 नवम्बर को मतगणना और संभवत: दोपहर तक परिणाम आ जाएगा।

भाजपा-कांग्रेस सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर: अंता उपचुनाव के प्रचार का शोर रविवार शाम थम गया। अब प्रचार में उतरे कई राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। चुनाव परिणामों के बाद इन नेताओं के प्रचार क्षेत्रों में प्रभाव का पता चलेगा। प्रचार के आखिरी दिनों में भाजपा में प्रत्याशी मोरपाल सुमन के पक्ष में सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम, हाडौती क्षेत्र के कई मंत्री-विधायक प्रचार में कूदे। वहीं, कांग्रेस में प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के पक्ष में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट जैसे दिग्गजों ने रोड शो और गांव-गांव जाकर प्रचार किया। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के लिए आप पार्टी सांसद संजय सिंह, आरएलपी प्रमुख सांसद हनुमान बेनीवाल और पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा जैसे नेताओं ने मोर्चा संभाला।

मोदी ने वडोदरा में किया रोड शो : हजारों लोगों ने उनके काफिले पर बरसाए फूल, 24 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सोमवार को रोड़ शो किया। मोदी की आज सुबह 2 दिवसीय गुजरात यात्रा यहां से शुरू हुई। वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री और गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल तथा गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहित अन्य गणमान्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उसके बाद उन्होंने वडोदरा में रोड शो किया। जहां अंतर्राष्ट्रीय छात्रों सहित हजारों लोगों ने उनके काफिले पर फूल बरसाए और भव्य स्वागत किया। रोड शो के बाद वह दाहोद के लिए रवाना हो गए। जहां वह रोड शो करके रेलवे सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के 24 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद मोदी भुज जाएंगे और रोड़ शो करके कई परियोजनाओं उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। भुज से वह शाम को अहमदाबाद आएंगे जहां अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदिरा ब्रिज तक 3 किमी लंबा रोड शो करेंगे और गांधीनगर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला गुजरात दौरा है।

ओम बिरला स्पीकर बनने के बाद पहली बार आए: हिंडोली, बूंदी और कोटा में रोड शो
जयपुर। लोकसभा में दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र कोटा-बूंदी में आए ओम बिरला का यहां जोरदार स्वागत किया गया। बिरला ने बूंदी के हिंडोली विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पहुंचे और उसके बाद हिंडोली से बूंदी तक पहले चरण का रोड शो किया।

ओम बिरला खुली जीप में भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ सड़कों पर आम जनता का अभिवादन करते हुए हिंडोली से बूंदी की तरफ रवाना हुए। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन की भीड़ उमड़ी। साथ में गाड़ियों का भी लंबा काफिला था। आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका फूल मालाओं और फूल बरसाकर स्वागत किया। बिरला ने पहले चरण में हिंडोली से लेकर बूंदी के सर्किट हाउस तक रोड शो किया। रोड शो का दूसरा चरण कोटा में करेंगे। रोड शो के दौरान उनके साथ कोटा-बूंदी और आसपास के जिलों के विधायक, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, सहित कोटा के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ओम बिरला लोकसभा में दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाले राजस्थान के दूसरे नेता हैं। इससे पहले कांग्रेस के बलराम जाखड़ कांग्रेस की सरकार के वक्त लोकसभा के दो बार अध्यक्ष बने थे। बिरला के दूसरी बार इस पद पर काबिज होने से वे राजस्थान में भाजपा का एक नया पावर सेंटर माने जा रहे हैं।

जयपुर शहर की चारदीवारी में रोड शो कर सकते हैं राहुल गांधी
जयपुर। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में शामिल जयपुर शहर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अन्य नेताओं ने स्टार प्रचारक राहुल गांधी के चारदीवारी क्षेत्र में रोड शो की मांग आलाकमान तक पहुंचाई है। मंजूरी मिलने पर राहुल गांधी का इस महीने के दूसरे सप्ताह में रोड शो निकल सकता है।

जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने रोड शो के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर पीसीसी को भेजकर मांग उठाई है। हालांकि राहुल गांधी छह अप्रैल को विद्याधरनगर स्टेडियम में कांग्रेस जनसभा में शामिल होंगे, इसलिए अभी रोड शो पर सहमति देना राहुल गांधी पर निर्भर है। जयपुर ग्रामीण से लेकर अन्य सीटों पर भी राहुल गांधी की डिमांड बढ़ी हुई है, इसलिए चुनावी शेड्यूल में रोड शो या जनसभाओं को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। मांग उठा रहे नेताओं ने चारदीवारी क्षेत्र में चांदपोल हनुमानजी मंदिर से सांगानेरी गेट मंदिर या गणेश मंदिर तक रोड शो का प्रस्ताव तैयार किया है। नेताओं का तर्क है कि राहुल गांधी के रोड शो से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा तो जयपुर शहर सीट पर काफी प्रभाव नजर आएगा।

वोटिंग पर मोदी का असर: रोड शो से जयपुर के परकोटे में रिकॉर्ड वोट पड़े
जयपुर। राजस्थान में चुनावों के नामांकन वापसी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां तूफानी दौरे कर भाजपा के पक्ष में वोटों के धुव्रीकरण और माहौल बनाने को बड़ी जनसभाएं और रोड शो किए। मोदी ने जयपुर और बीकानेर में रोड शो किया। जयपुर में उनके परकोटे में रोड शो से तीन विधानसभा सीटों हवामहल, आदर्शनगर और किशनपोल पर वोटिंग में बड़ा असर दिखा। इन तीनों सीटों पर पिछली बार के मुकाबले रिकॉर्ड 3.23 फीसदी मतदान बढ़ा है। हालांकि बीकानेर शहर में दो सीटों पर मतदान 0.9 फीसदी कम हुआ। इसके अलावा मोदी की 12 सभाओं वाली विधानसभा सीटों में से आधी पर मतदान प्रतिशत बढ़ा और आधी पर घटा। तारानगर में सर्वाधिक 7.31 फीसदी अधिक वोटिंग हुई। वहीं नागौर के खरनाल में सभा की, जहां सबसे अधिक 3.93 फीसदी वोटिंग कम हुई।

अमित शाह का असर
भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेश में धुंआधार दौरे किए। उनके अजमेर में रोड शो से शहर की दोनों सीटों पर औसतन मतदान में 0.78 फीसदी बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कुल 23 विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं की, जिनमें से 16 सीटों पर मतदान में वृद्वि हुई।
हालांकि 7 सीटों पर मतदान प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले घटा।

जेपी नड्डा का असर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मैदान में उतरे। उन्होंने कुल 16 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं की। इनमें से 10 सीटों पर मतदान कम हुआ और 6 सीटों पर ही मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभाएं और रोड शो
कुचामन, नावां- 1.5 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 74.70 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार यहां 73.2 फीसदी मतदान हुआ था।
मकराना- 2.2 फीसदी कम पड़े वोट। इस बार यहां 75.50 फीसदी मतदान हुआ था, पिछली बार  77.7 फीसदी हुआ था।
परबतसर- 0.67 फीसदी बढ़ी वोटिंग। इस बार यहां 78.27 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 77.6 मतदान हुआ था।
देवली- 2.47 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73.57 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 71.1 ही मतदान हुआ था।
कुंभलगढ़- 0.43 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 68.53 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 68.1 मतदान हुआ था।
राजसमंद- 7.82 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 75.02 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 67.2 फीसदी ही मतदान हुआ था।
भीम- 3.24 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 70.34 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 67.1 फीसदी मतदान हुआ था।
मसूदा- 1.1 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार  71.9 फीसदी वोट पड़े थे।
नसीराबाद- 1.73 फीसदी घटे वोट। इस बार यहां 77.27 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 79 फीसदी ही वोट पड़े थे।

अजमेर में रोड शो- 0.78 फीसदी बढ़ी वोटिंग। रोड शो में अजमेर शहर की दो सीटों पर औसतन 67.03 फीसदी मतदान हुआ।  इस बार इन सीटों पर औसतन 66.25 फीसदी मतदान हुआ था।
हिंडौली- 1.44 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 81.54 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 80.1 फीसदी मतदान हुआ था।
खैरथल-तिजारा- 4.11 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 86.11 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार यहां 82 फीसदी मतदान हुआ था।
अलवर- 3.3 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 70.09 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 67.6 फीसदी हुआ था।
नीमकाथाना- 0.57 फीसदी कम। इस बार यहां 71.83 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 72.4 फीसदी हुआ था।
नवलगढ़- 1.84 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73.64 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 71.8 फीसदी हुआ था।
सवाईमाधोपुर- 1.64 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 70.94 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार यहां 69.3 फीसदी हुआ था।
जैतारण- 1.43 फीसदी कम मतदान। इस बार यहां 68.77 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 70.2 फीसदी हुआ था।
पाली- 0.87 फीसदी कम। इस बार यहां 68.33 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 69.2 हुआ था।
जालौर- 1.34 फीसदी बढ़ा। इस बार 62.72 फीसदी और पिछली बार 61.4 फीसदी हुआ था।
रानीवाड़ा- 0.19 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 77.89 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 77.7 फीसदी मतदान हुआ था।
निम्बाहेड़ा- 0.22 फीसदी कम। इस बार यहां 85.58 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 85.8 फीसदी मतदान हुआ था।
चित्तौड़गढ़- 0.64 फीसदी कम। इस बार यहां 79.66 मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 80.3 फीसदी मतदान हुआ था।
सांगानेर- 1.2 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 70.30 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 69.1 फीसदी हुआ था।

पीएम नरेंद्र मोदी की यहां हुई सभाएं-रोड शो
उदयपुर- 0.33 फीसदी वोटिंग घटी। इस बार यहां 66.67 फीसदी वोटिंग हुई है। पिछली बार यहां 67 फीसदी मतदान हुआ था।
बाड़मेर के बायतु- 0.03 फीसदी कम मतदान। यहां इस बार 83.37 मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 83.4 फीसदी वोटिंग हुई थी।
भरतपुर- 1 फीसदी घटी। यहां इस बार 67.01 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 68.1 फीसदी हुआ था।
खरनाल- नागौर 3.93 फीसदी कम मतदान। यहां इस बार 68.77 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार 72.7 फीसदी मतदान हुआ था।
तारानगर- 7.31 फीसदी मतदान बढ़ा। इस बार यहां 82.51 मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 75.2 फीसदी मतदान हुआ था।
पाली- 0.87 फीसदी मतदान कम। इस बार यहां 68.33 फीसदी मतदान हुआ था, पिछली बार 69.2 फीसदी हुआ।
हनुमानगढ़- 3.13 फीसदी मतदान कम। इस बार यहां 80.07 फीसदी वोट पड़े, जबकि पिछली बार 83.2 फीसदी मतदान हुआ था।
बीकानेर में रोड शो- 0.9 फीसदी कम वोटिंग। बीकानेर की दो सीटों को मिलाकर औसत 71.30 फीसदी मतदान हुआ। पिछली बार यहां 72.2 फीसदी मतदान हुआ था।
बारां-अटरू- 0.91 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ। यहां इस बार 77.41 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 76.5 फीसदी मतदान हुआ था।
कोटा- 0.51 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73.81 मतदान हुआ, पिछली बार यहां 73.3 फीसदी मतदान हुआ था।
करौली- 2.08 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 75.28 वोटिंग हुई, पिछली बार  73.4 फीसदी हुई थी।
जयपुर में रोड शो- 3.23 फीसदी वोटिंग बढ़ी। तीन विधानसभा क्षेत्रों हवामहल, किशनपोल, आदर्शनगर में रोड शो से इस बार यहां औसतन 75.49 मतदान हुआ, जबकि पिछली बार यहां 72.26 ही मतदान हुआ था।
सागवाड़ा- 2.13 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 73.73 मतदान हुआ। पिछली बार  71.6 फीसदी मतदान हुआ था।
जहाजपुर- 0.27 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 80.17 फीसदी वोट पड़े। पिछली बार 79.9 फीसदी मतदान
हुआ था।

जेपी नड्डा की सभाएं
महुवा- 2.3 फीसदी कम। इस बार यहां 71.60 फीसदी मतदान हुआ था। पिछली बार यहां 73.9 ही मतदान हुआ।
सिकराय- 1.93 फीसदी कम। इस बार यहां 69.17 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 71.1 फीसदी हुआ था।
सांगानेर- 1.2 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 70.30 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 69.1 फीसदी हुआ था।
औसिया- 0.07 फीसदी कम। इस बार यहां 78.43 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 78.5 फीसदी हुआ था।
पीपाड़-बिलाड़ा- 2.89 फीसदी कम। इस बार यहां 66.91 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 69.8 फीसदी मतदान हुआ था।
जैसलमेर- 5.52 फीसदी कम। इस बार यहां 77.48 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 83 फीसदी हुआ था।
जोधपुर- 1.14 फीसदी बढ़ा मतदान। इस बार यहां 65.64 फीसदी मतदान, पिछली बार 64.5 फीसदी हुआ था।
राजसमंद- 7.82 फीसदी बढ़ा। इस बार यहां 75.02 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार यहां 67.2 फीसदी हुआ था।
उदयपुर- 0.33 फीसदी कम। इस बार यहां 66.67 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 67 फीसदी हुआ था।
धोद- 3.26 फीसदी कम। इस बार यहां 71.94 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 75.2 फीसदी हुआ था।
फतेहपुर- 3.35 फीसदी कम। यहां इस बार 70.75 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 74.1 फीसदी हुआ था।
श्रीडूंगरगढ़- 2.03 फीसदी कम मतदान। इस बार यहां 75.47 फीसदी मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 77.5 फीसदी हुआ था।
दांतारामगढ़- 1.52 फीसदी बढ़ी वोटिंग। इस बार 75.42 फीसदी, पिछली बार 73.9 फीसदी हुआ था।
दौसा- 4.98 फीसदी कम मतदान। इस बार 74.20 फीसदी हुआ, जबकि पिछली बार 79.18 फीसदी
हुआ था।

1.3 किमी लम्बा रोड शो, 50 मिनट में तय हुई दूरी, 40 जगह हुआ स्वागत
अजमेर। रोड शो के बाद प्रत्येक व्यक्ति अपने मिलने वाले 50-50 लोगों को फोन करेगा और 25 नवम्बर को कमल के फूल को वोट देने के लिए कहेगा। तब ही राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार शाम रोड शो के शुरुआत में कही। सेन्ट एन्सलम स्कूल के बाहर से गांधी भवन चौराहे तक रोड शो में अमित शाह के रथ ने 50 मिनट में 1.3 किमी दूरी तय की। इस दौरान लगभग 40 जगह फूल, ढोल और डीजे से रोड शो का स्वागत किया गया। उनके रोड शो ने भाजपा के पक्ष में चुनावी प्रचार की झांकी जमा दी। इससे भाजपा प्रत्याशी उत्साहित नजर आए।

केन्द्रीय मंत्री शाह के रोड शो के लिए सेन्ट एन्सलम स्कूल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। यहां से गांधी भवन चौराहे तक स्वागत के लिए जगह-जगह स्टेज, झंडे, गुब्बारे लगाए गए। शाम लगभग 6.40 बजे शाम शाह का काफिला नसीराबाद से सेन्ट एन्सलम स्कूल के बाहर पहुंचा। शाह के आते ही जनता ने उनके पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। यहां उन्होंने रथ से ही आमजन व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। शाम लगभग 6.50 बजे शाह का रोड शो आरम्भ हुआ। रोड शो शाह के रथ के आगे भगवा वस्त्र पहने और हाथों में भाजपा का झंडा लिए कार्यकर्ता, लाइट वाले, बैण्ड वाले थे। रोड शो केसरगंज गोल चक्कर, पड़ाव, अपना बाजार, शिवाजी पार्क, क्लॉक टावर थाने से घूमकर मदारगेट पहुंचा। यहां से गांधी भवन चौराहे पर पहुंचकर रोड शो सम्पन्न हुआ। रोड शो का लगभग 40 जगह भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों व आमजन ने फूलों, ढोल व डीजे से स्वागत किया। शाह ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिनन्दन स्वीकार किया। मदारगेट चौराहे पर बनाए गए स्टेज पर कलाकारों ने नृत्य से शाह का स्वागत किया। गांधी भवन चौराहे पर गुर्जर समाज ने शाह का स्वागत किया।

ये रहे साथ

शाह के साथ में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अनिता भदेल, अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी वासुदेव देवनानी, मेयर बृजलता हाड़ा, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी मौजूद रहे। चुनाव संभाग प्रभारी महेन्द्र सिंह और जिला प्रभारी बीरम देव सिंह रथ के आगे चलते रहे और व्यवस्थाएं संभालते रहे। रोड शो के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, अरविन्द यादव, डॉ. प्रियशील हाड़ा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, भारती श्रीवास्वत, हरीश गिदवानी, लालसिंह रावत, राहुल जैसवाल, अनीष मोयल, दीपक सिंह राठौड़, संदीप गोयल आदि मौजूद थे।

दो जगह किया सम्बोधित

रोड शो के दौरान शाह ने दो बार माइक से भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन को सम्बोधित किया। सबसे पहले उन्होंने रोड शो शुरू होने से पहले 1.40 मिनट तक सम्बोधित किया। दूसरी बार रोड शो के सम्पन्न होने पर शाह ने 2.45 मिनट के लिए सम्बोधित किया।

कभी डीजे बन्द कराया तो कभी रथ रूकवाया

शाह ने दोनों बार अपने सम्बोधन के दौरान डीजे बन्द कराया और रथ रुकवाया। सेन्ट एन्सलम स्कूल के बाहर से रोड शो शुरू होने से पहले जब शाह सम्बोधन दे रहे थे, तब डीजे की तेज आवाज में उनकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंच रही थी। उन्होंने डीजे बन्द करने के लिए कहा। उनके एक-दो बार कहने पर भी जब डीजे बन्द नहीं हुआ तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसी तरह जब शाह का रथ गांधी भवन चौराहे पर पहुंचा, तब उन्होंने कार्यकर्ताओं व आमजन को सम्बोधित करना शुरू किया। इसी दौरान चालक ने रथ आगे बढ़ा दिया। शाह ने नाराजगी जताते हुए रथ रोकने के लिए कहा।

प्रत्येक व्यक्ति 50 लोगों को कमल के फूल का बटन दबाने के लिए कहेगा

रोड शो की शुरुआत मेें शाह ने कहा कि अगर भाजपा सरकार बनानी है तो बताओ, यह पांच-दस हजार लोगों से बन जाएगी क्या। सरकार जोश से नहीं, होश से बनती है। इसलिए सभी लोग रोड शो समाप्त होने के बाद अपने काका-काकी, बुआ, माता-पिता, भाई-भाभी, मौसा-मौसी सहित 50 लोगों को फोन करना कि 25 नवम्बर को कमल का बटन दबाना है। उन्होंने कहा कि हाथ ऊपर करके बताओ, कितने लोग 50-50 लोगों को फोन करेंगे। शाह के यह कहने पर वहां मौजूद सभी लोगों ने हाथ ऊपर कर अपनी सहमति जताई। शाह ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के बाद रथ आगे बढ़ाने के लिए कहा।

गिनाई गहलोत सरकार की कमियां

गांधी भवन चौराहे पर रोड शो के सम्पन्न होने के बाद शाह ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जन्म स्थली पर पृथ्वीराज चौहान को नमन करके अपनी बात की शुरुआत करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में उदयपुर में जो हुआ और पूरे राजस्थान में दंगे हुए। इसके बाद अजमेर सुरक्षित रह सकता है क्या। पेपर लीक की इतनी घटनाओं के बाद युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सकता है क्या। माताओं, बहनों पर अत्याचार के मामलों में राजस्थान नम्बर वन होने के बाद माताएं-बहनें सुरक्षित रह सकती हैं क्या। सचिवालय में किलो में सोना और ढाई करोड़ रुपए नकद मिलने के बाद भ्रष्टाचार यहां समाप्त हो सकता है क्या। अगर सारे जवाब ना में हैं तो गहलोत सरकार को लाना चाहिए क्या। शाह ने लोगों से कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेें डबल इंजन की कमल फूल वाली सरकार बनाओगे, वर्ष 2024 में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाओगे, हमारे दोनों प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विधायक बनाओगे, तो दोनों हाथ उठाओ, विजय के संकल्प की मुट्ठी भींचो और प्रचंड आवाज में कहो, भारत माता की जय, वंदे मातरम। शाह ने अजमेरवासियों का आभार जताकर अपना सम्बोधन खत्म किया।

भदेल ने शाह को भेंट की गदा

शाह जब रथ पर सवार हुए तो भाजपा प्रत्याशी भदेल ने गदा भेंट कर उनका स्वागत किया। शाह ने गदा हाथ में लेकर उसे ऊपर उठाया।

PM मोदी का हिमाचल में रोड शो
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार हिमाचल प्रदेश पहुंचे और शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद धर्मशाला में रोड शो किया। मोदी इससे पहले जब 31 मई को शिमला आये थे और तब उनका धर्मशाला आना हुआ है। धर्मशाला में लैंडिंग के बाद शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने के बाद मोदी रोड शो में हिस्सा लेने निकल पड़े। प्रधानमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष सुरेश कश्यप के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्थान मिला था।

देश में चर्चित अग्निपथ योजना के शुरू होने के बाद मोदी हिमाचल आए है। प्रधानमंत्री को देश के मुख्य सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन का शुभारंभ करना है। इसका आयोजन क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। शिमला प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहना की थी।

गिर्राज मलिंगा ने रिहा होने के बाद किया रोड शो
बाड़ी। धौलपुर के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई थी। इसके लेकर उन्हें अस्पताल धौलपुर से रिहा किया गया। मलिंगा की रिहाई की खबर सुनकर उनके समर्थक चिकित्सालय पहुंच गए। इस दौरान समर्थकों ने जश्न मनाया। विधायक ने जेल से रिहा होने के बाद धौलपुर शहर में एक रोड शो निकाला, जो शहर के मुख्य मार्गो से निकला।

रोड शो के बाद मलिंगा गाड़ियों के काफिले के साथ बाड़ी पहुंचे। रोड शो में विधायक मलिंगा के साथ प्रदेश के मंत्री राजेंद्र गुडा, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा, विधायक वाजिब अली, विधायक लाखन मीणा और संदीप यादव भी मौजूद रहे।

जीत के बाद PM मोदी का गुजरात में रोड शो
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा की बड़ी जीत के बाद शुक्रावर को गुजरात में रोड शो किया। पांच में से चार प्रदेशां में हुए चुनावों में भाजपा की जीत के बाद मोदी गुजरात दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद मोदी ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के निकट कोबा स्थित कमलम तक रोड शो किया। करीब दस किमी लंबे रोड शो के दौरान मोदी के साथ मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल भी मौजूद रहे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मोदी वहीं से कऱीब ग्यारह बजे से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय राजधानी गांधीनगर के निकट कोबा स्थित श्रीकमलम तक अपना रोड शो शुरू कर दिया। कऱीब दस किमी लम्बे पौने दो घंटे के इस रोड शो के दौरान फूलों से सजी खुली जीप में सवार  मोदी के साथ मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल भी मौजूद थे।

तीनो ने भाजपा के चिन्ह कमल वाली भगवा टोपियां पहन रखी थी। धूप का काला चश्मा पहने  मोदी ने पूरे रास्ते सड़क किनारे खड़े हजारों लोगों का हाथ हिला कर और दो हाथों से विजय चिन्ह (विक्टरी साइन) बनते हुए अभिवादन किया। रास्ते में कऱीब 50 छोटे बड़े मंच भी बने थे जिन पर मौजूद कलाकार भारतीय संस्कृति की झलक देने वाले प्रदर्शनों की प्रस्तुति कर रहे थे। मोदी का क़ाफ़लिा जब हवाई अड्डे से सरदारनगर, हंसोल और भाट होते हुए कोबा की ओर जा रहा था तो रास्ते में लोगों ने तिरंगे के साथ भारत माता की जय, वन्दे मातरम और नरेन्द्रभाई तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे भी लगाए। कऱीब पौने दो घंटे के रोड शो के बाद जब क़ाफ़लिा भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचा तो वहां वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया गया। वह मौजूद पार्टी नेताओं ने उन पर फूल बरसाए।

वहीं पीएम मोदी ने भी लोगों का अभिवादन किया। रास्ते में कलाकार भारतीय संस्कृति की झलक देने वाले प्रदर्शनों की प्रस्तुति कर रहे थे। रोड शो के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मोदी पहुंचे। गुजरात में भी विधानसभा के चुनाव होने है, जहां भाजपा लगातार सत्तारूढ़ है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि जीत से प्रदेश में पार्टी के फिर से सत्ता में आना लगभग तय हो गया है। इस रोड शो से मोदी ने पार्टी में और उत्साह का संचार किया है। सूत्रों के अनुसार मोदी ने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। रोड शो के दौरान युद्धग्रस्त युक्रेन से वापस लौटे छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।

अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को मोदी रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित होंगे। कल शाम वह अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ की शुरुआत करेंगे। इस मौक़े पर खेल नीति की भी घोषणा की जाएगी।

मोदी ने सरदार वल्लभ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया रोड शो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो का आगाज किया। मोदी ने वाराणसी के मलदहिया स्थित चौराहे पर सरदार वल्लभ पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की। भीड़ ने मोदी के समर्थन में नारे लगाए। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने रोड शो प्रारंभ किया। मोदी ने जनसमूह का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री के काफिले पर भाजपा समर्थकों ने पुष्प वर्षा की। रोड शो के दौरान तीन किलोमीटर से अधिक दूरी तय की गई। मलदहिया चौराहे से शुरू हुआ रोडशो लहुराबीर, कबीर चौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग और चौक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम तक गया। मोदी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सिंह द्वार स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाजपा के रंग में रंगा शहर, 16 जगहों पर स्वागत पाइंट तय : शाह का एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीतापुरा स्थित जेईसीसी कंवेंशन सेंटर तक शाह का रोड शो होगा, जिसमें 16 जगहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। जेईसीसी पहुंचकर शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र और उसके बाद जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से गत एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। शाह रविवार को सुबह 12 बजे जैसलमेर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के मैन गेट के बाहर उनका स्वागत किया जाएगा, इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश नेतृत्व के बड़े नेता उन्हें रीसिव करेंगे। इसके बाद शाह का काफिला सैकड़ों वाहनों के साथ जेईसीसी सीतापुरा के लिए रवाना होगा, जिसमें जगह-जगह राजस्थानी सांस्कृतिक कला के लोक नृत्यों के साथ स्वागत किया जाएगा।

यहां-यहां होगा स्वागत
एयरपोर्ट के मैन गेट के बाहर, एयरपोर्ट के बाहर बस स्टेण्ड, जवाहर सर्किल रोड, जवाहर सर्किल, स्टेट हेंगर चौराहा, ईपी के गेट से टोंक रोड तक, तारों की कूट, पिंजरा पोल गोशाला के सामने, हल्दीघाटी मार्ग का कोना, कुंभा मार्ग बस स्टेण्ड, इंडिया गेट, जेईसीसी मोड, मेन टोंक रोड व जेईसीसी एक नंबर गेट पर भव्य स्वागत होगा।

एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो के दौरान रास्ते में जगह-जगह सांस्कृतिक छठा बिखेरती झलक भी दिखेगी। एयरपोर्ट गेट के बाहर श्वस्ती वाचन, शंख वादन,  एयरपोर्ट के बाहर बस स्टेण्ड पर घूमर नृत्य, केसरिया साफे में 100 युवतियां, जवाहर सर्किल रोड पर ब्रज का प्रसिद्ध दंगल, जवाहर सर्किल रोड पर बाड़मेर व जैसलमेर का लोक नृत्य, स्टेट हेंगर चौराहा पर आदिवासी आंचल का गैर नृत्य, जवाहर सर्किल रोड पर कालबेलिया नृत्य, जवाहर सर्किल पर प्रसिद्ध कव्वाली वादक, कच्ची घोड़ी नृत्य और जेईसीसी गेट पर पुष्कर के नगाड़ों के साथ शाह का स्वागत किया जाएगा। शाह के दौरे को लेकर पूरे शहर को भाजपाई रंग में रंगा गई है। पूरे शहर में भाजपा के झंडे, बैनर और बडेÞ-बडेÞ होर्डिंग्स लगाए गए है। रोड शो के लिए प्रस्तावित रास्ता पूरी तरह से भाजपाई रंग में रंगा है। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में बडेÞ-बड़े होर्डिंग्स लगाने की होड मची है।

शाह का आज का दौरा
सुबह 9.30 बजे: बीएसएफ का 57वां स्थापना दिवस समारोह
स्थान : शहीद पूनम सिंह मेमोरियल, जैसलमेर
दोपहर 12 बजे: जैसलमेर से जयपुर लैंडिंग
एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो
दोपहर 2.15 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
स्थान: जेईसीसी कंवेंशन सेंटर हॉल, जयपुर
दोपहर 3.30 बजे: जनप्रतिनिधि सम्मेलन
स्थान: जेईसीसी कंवेंशन हॉल जयपुर