jecc - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा-स्टोन, आर्किटेक्चर और सस्टेनेबल डेवलपमेंट भारत की ताकत, इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
जयपुर। लघु उद्योग भारती, सीडॉस और रीको के संयुक्त तत्वावधान में जेईसीसी में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के समानांतर चल रहे जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल का शनिवार को समापन हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय फेस्टिवल का समापन केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने संपन्न किया। दिनभर चले आर्किटेक्चर फेस्टिवल के तकनीकी एवं वैचारिक सत्रों के पश्चात केंद्रीय मंत्री  शाम को जेईसीसी पहुंचे, जहां उन्होंने इंडिया स्टोन मार्ट 2026 की प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्टोन, आर्किटेक्चर और शहरी विकास भारत की आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पहचान के अहम स्तंभ हैं। उन्होंने कहा  जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल जैसे मंच नीति-निर्माताओं, डिजाइनर्स और उद्योग के बीच सार्थक संवाद को मजबूत करते हैं। उन्होंने राजस्थान के स्टोन उद्योग की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय भूमिका को सस्टेनेबल माइनिंग, वैल्यू एडिशन और आधुनिक तकनीक को अपनाने पर विशेष जोर दिया। विख्यात आर्किटेक्ट जितेंद्र मेहता ने इन्दौर डेवलपमेंट मॉडल पर आधारित सत्र में संतुलित शहरी नियोजन और नागरिक सहभागिता की सफलता को रेखांकित किया।

वहीं रिइनवेंटिंग लोकल स्टोन विद मॉडर्न कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी और स्टोन इन द एज ऑफ ग्लास एंड स्टील जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। समापन दिवस पर आंध्र प्रदेश के खान मंत्री कोल्लू रविंद्र गरु की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। उन्होंने इंडिया स्टोन मार्ट 2026 को सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जुड़ा दूरदर्शी आयोजन बताया।

जेईसीसी में इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोहराया ग्लोबल स्टोन हब का संकल्प
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टोन उद्योग को राजस्थान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र रोजगार सृजन, निर्यात वृद्धि और औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। करीब 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस भव्य प्रदर्शनी में कुल 539 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश और विदेश की अग्रणी स्टोन कंपनियां अपनी नवीनतम तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। स्टोनमार्ट-2026 में 20 से अधिक देशों से आए खरीदारों और आर्किटेक्ट्स की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक सहयोग के नए अवसर बन रहे हैं।

MSME और छोटे स्टोन उद्यमियों को यहां अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधी बातचीत और व्यावसायिक समझौते करने का मंच मिला है। प्रदर्शनी में नई मशीनरी, ऑटोमेशन, ग्रीन टेक्नोलॉजी और डिजाइन-आधारित स्टोन एप्लीकेशन आकर्षण का केंद्र हैं। इसके साथ ही रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप संभावनाओं पर विशेष फोकस रखा गया है। समारोह के दौरान स्टोन उद्योग के दिग्गजों को सीडॉस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने राजस्थान को वैश्विक स्टोन हब के रूप में स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का स्टोन देश-विदेश की कई बड़ी इमारतों और प्रतिष्ठित संरचनाओं में उपयोग हुआ है. यहाँ का स्टोन अत्यंत टिकाऊ, मजबूत और कम रखरखाव वाला है, जो इसे वैश्विक स्तर पर खास बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान का हर जिला विकास की मुख्यधारा से जुड़े और अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। स्टोन उद्योग इसमें अहम भूमिका निभा रहा है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है।

करीब 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस भव्य प्रदर्शनी में 539 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें 20 से अधिक देशों से आए खरीदार, आर्किटेक्ट्स, डिजाइनर्स और उद्योग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी में माइनिंग से लेकर प्रोसेसिंग, डिजाइन, आधुनिक मशीनरी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और एक्सपोर्ट जैसे स्टोन उद्योग के सभी पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है। इंडिया स्टोनमार्ट-2026 को राजस्थान को वैश्विक स्टोन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जयपुर में बनेगा डेटा सेंटर, एआई स्किल से 10 लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिग : अश्विनी वैष्णव
जयपुर: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को जेइसीसी सीतापुरा में आयोजित राजस्थान डीजीफेस्ट कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ते हुए कहा कि जयपुर में जल्दी ही बड़ा डेटा सेंटर बनेगा, जिसका भूमि पूजन भी जल्दी किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस स्किलिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को ट्रेनिंग देने का काम आज राजस्थान से शुरू हो गया है।

सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में तीन दिवसीय राजस्थान डिजीफेस्ट-टाई ग्लोबल समिट 2026 का आज भव्य समापन हुआ। यह आयोजन राज्य सरकार और टाई राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 6 जनवरी तक चला, जिसमें 10 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। समिट का मुख्य फोकस डिजिटल इनोवेशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर रहा। समापन दिवस पर राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ, जो भारत की राष्ट्रीय एआई रणनीति से जुड़ा महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।समापन कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी 2026 का औपचारिक लॉन्च शामिल रहा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पॉलिसी को जारी किया, जिसका उद्देश्य एआई को गवर्नेंस, उद्योग और इनोवेशन में एकीकृत करना है। पॉलिसी के तहत साइबर सिक्योरिटी मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा, सेक्टोरल सेशंस में फिनटेक, एग्रीटेक, हेल्थटेक, प्रॉपटेक और डीप टेक जैसे क्षेत्रों पर गहन चर्चाएं हुईं। स्टार्टअप पिचेस, हैकाथॉन और एक्सपो में 114 से अधिक राजस्थानी स्टार्टअप्स ने अपनी इनोवेशंस प्रदर्शित कीं, जिससे 200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के अवसर पैदा हुए।कार्यक्रम में जयपुर कॉमिक कॉन और फिल्म फेस्टिवल जैसे कल्चरल इवेंट्स भी आयोजित हुए, जो युवाओं में क्रिएटिविटी को प्रोत्साहित करने के लिए थे।

हाई-वैल्यू नेटवर्किंग सेशंस और फायरसाइड चैट्स में वैश्विक विशेषज्ञों ने भाग लिया। समापन की शाम को ताज रामबाग पैलेस में टीजीएस अवॉर्ड्स सेरेमनी आयोजित की गई, जहां उत्कृष्ट स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह समिट राजस्थान को आईटी और स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। एआई पॉलिसी से हम डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को नई गति देंगे और युवा उद्यमियों को वैश्विक मंच प्रदान करेंगे।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन से डिजिटल टेक्नोलॉजी ई-गवर्नेंस, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रही है। डिजीफेस्ट स्टार्टअप्स, सरकार और इंडस्ट्री को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल है। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने समिट के दौरान कहा कि राजस्थान में एग्रीटेक, मेडिटेक और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में अपार अवसर हैं, जो दुनिया के कई देशों से अधिक हैं।

अमित शाह ने प्रदेश को दी 9,300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात : 4 लाख करोड़ के निवेश एमओयू की हुई ग्राउण्ड ब्रेकिंग, विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 260 करोड़ एवं दूध सब्सिडी के 364 करोड़ की राशि का हस्तान्तरण
जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्रीअमित शाह ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में 9 हजार 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। शाह नवीन आपराधिक कानूनों पर आयोजित राज्य स्तरीय 6 दिवसीय प्रदर्शनी 'नव विधान-न्याय की नई पहचान' के उद्घाटन के लिए जयपुर आए थे। केन्द्रीय गृहमंत्री ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 4 लाख करोड़ के एमओयू की ग्राउण्ड ब्रेकिंग की। उन्होंने विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए 260 करोड़ रुपये एवं दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी के 364 करोड़ की राशि का हस्तान्तरण किया। उन्होंने 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने प्रदेश के दूरदर्शी विकास की संकल्पना को समर्पित ‘विकसित राजस्थान-2047 कार्ययोजना’ का विमोचन भी किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पणः-

- भुसावर बाईपास एवं सड़क निर्माण के  436.54 करोड़ के 20 कार्य।
- पशु चिकित्सा उपकेन्द्र एवं पशु चिकित्सालयों के 1108.57 करोड़ के 57 कार्य।

- खारा पानी एक्वाकल्चर प्रयोगशाला चूरू के 1.40 करोड़ के कार्य।

- बीमा भवन, उप पंजीयक एवं उप महानिरीक्षक कार्यालय, जयपुर के भवनों का निर्माण 179.69 करोड़  के 3 कार्य।

- अभीम योजना के तहत ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिटों के भवन निर्माण के 615.81 करोड़ के 12 कार्य।

- 15वां वित्त आयोग के तहत उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के 723.10 करोड़  के 21 कार्य।

- एनआरएचएम के तहत ड्रग वेयर हाउस एवं लैक्टेशन मैनेजमेन्ट युनिट, चित्तौड़गढ़ के भवनों के 158.60 करोड़ के 2 कार्य।

- वन स्टॉप सेन्टर भवनों के 73.62 करोड़ के 2 कार्य।

- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोपालगढ़ (जोधपुर) के भवन निर्माण के  667.65 करोड़ के कार्य।

- डाइट, राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के भवनों के निर्माण के  25.40 करोड़ के 9 कार्य।

- राजकीय आयुर्वेद औषधालयों के भवनों के निर्माण के 350.00 करोड़  के 12 कार्य।

- राजकीय होम्योपैथिक औषधालय भवनों के निर्माण के 32.44 करोड़ के 2 कार्य।

- जल जीवन मिशन के तहत पेयजल परियोजनाओं के  236.75 करोड़ के 3 कार्य।

- स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत कोटा शहर के इन्द्र विहार एवं राजीव गांधी नगर की जलवितरण प्रणाली के सुदृढीकरण के 12.55 करोड़ के कार्य।
- लव कुश वाटिका, जोरमा, उदयपुर के 136.96 करोड़ के कार्य।

- सिन्थेटिक एथलेटिक ट्रेक के निर्माण के 38.83 करोड़  के 4 कार्य।

- अकादमी भवन, इन्डोर हॉल एवं जिम हॉल भवन निर्माण के 23.00 करोड़ के 6 कार्य।

- मिनी एवं इंडोर स्टेडियम के निर्माण के 9.00 करोड़ के 2 कार्य।

- सेक्टर-22, प्रताप नगर आवासीय योजना, जयपुर में मध्यम आय वर्ग-अ समृद्धि अपार्टमेन्ट-प्रथम एवं द्वितीय के निर्माण के 25.21 करोड़ के 3 कार्य का

- लघुवन उपज प्रशिक्षण केंद्र, उदयपुर एवं राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास, बिलिया बडगामा (सागवाडा) के भवन निर्माण के 4.55 करोड़ के 2 कार्य

-     देवनारायण योजना के तहत आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों के भवनों के निर्माण के 22.49 करोड़ के 3 कार्य।

- नर्सिंग कॉलेज, बूंदी के भवन निर्माण के 18.63 करोड़ के कार्य।
- अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावासों के भवन निर्माण के 14.35 करोड़ के 6 कार्य।

- अल्पसंख्यक बालक/बालिका आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण के 71.62 करोड़ के 5 कार्य।

- कॉमन सर्विस सेंटर के भवन निर्माण के 3.68 करोड़ रू. के 2 कार्य।

- राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, टपूकड़ा के नवीन भवन के 28.50 करोड़ के कार्य।

- पंचायत समिति, ग्राम पंचायत कार्यालय, अंबेडकर भवन, सामुदायिक केन्द्र एवं नाली निर्माण के 2.86 करोड़ के 5 कार्य।

- बायोगैस प्लांट स्थापना गौशाला उदयपुर एवं पाली के 81 लाख के 2 कार्य।

- विद्यालय भवनों, कक्षा कक्षों, पुस्ताकलयों, प्रयोगशाला एवं विविध निर्माण के 8.54 करोड़़ के 19 कार्य।

- डूंगरपुर में नवीन जिला कारागृह के निर्माण के 13.47 करोड़़ के कार्य।

- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृत्ताधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना एवं पुलिस चौकी निर्माण के 7.82 करोड़़ के 7 कार्य।

- एनिकट निर्माण एवं मरम्मत के 26.96 करोड़  के 4 कार्य।

- कमांड क्षेत्र में पक्के जलमार्ग का निर्माण एवं अर्थूना डिस्ट्रीब्यूटरी और इसकी प्रणालियों का पुनर्वास और नवीनीकरण के  73.99 करोड़ के 3 कार्य।

- राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय एवं कृषि महाविद्यालय के 160.82 करोड़़ के 30 कार्य।
- जगतपुरा जोन में डामर सड़क, सी. सी. सड़क निर्माण एवं अलवर के कटी घाटी स्थित गौरव पथ पर प्रवेश द्वारा के 4.87 करोड़ के 8 कार्य।

- 33/11 के.वी. जी.एस.एस. निर्माण के 128.98 करोड़ के 58 कार्य।

- प्रधानमंत्री कुसुम योजना - ए एवं सी के अंतर्गत सोलर संयत्रों की स्थापना के 1029.44 करोड़ के 161 कार्य।

- 220 केवी जीएसएस कारोली एवं रायला और संबंधित लाईन निर्माण के 117.52 करोड़ के 2 कार्य।

- 132 केवी जीएसएस व संबंधित लाईन निर्माण के 258.02 करोड़ के 7 कार्य।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यासः-

-- जवाई पुलिया, सिरोही का जीर्णोद्धार एवं विभिन्न सड़क निर्माण, चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 1405.00 करोड़ के 67 कार्य।
-- राजस्थान ग्रामीण जल प्रदाय एंव फ्लोरोसिस मिटिगेशन परियोजना फेज-2 नर्मदा नहर आधारित वृहद पेयजल परियोजना (सीपी 02) हेतु 1039.98 करोड़ के कार्य।
-- प्रधानमंत्री कुसुम योजना के रू. 805.38 करोड़ के 172 कार्य।
-- 220 केवी के 5 जीएसएस, 132 केवी के 10 जीएसएस व संबंधित लाईनों के 961.18 करोड़  के कार्य।
-- जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नागौर लिफ्ट परियोजना प्रथम चरण में पम्पिंग मशीनरी तथा 179 ग्रामों एवं 1001 ढाणियों को घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 404.41 करोड़ के 3 कार्य।
-- अमृत 2.0 योजनान्तर्गत शहरी पेयजल योजना के 196.00 करोड़ के 12 कार्य।
--जिला अस्पताल, चूरू एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के 172.57 करोड़ के 15 कार्य।
--सालासर में सहायक अभियन्ता कार्यालय के भवन निर्माण एवं  33 केवी जीएसएस के 127.86 करोड़ के 46 कार्य।
-- सोलर आधारित फव्वारा पद्धति से सिंचाई सुविधा हेतु 165.81 करोड़ के 3 कार्य।
-- 15 वें वित्त आयोग के तहत् चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के 108.99 करोड़ के 74 कार्य।
-- राज्य मद से चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण के 54.40 करोड़  के 18 कार्य।
-- राजकीय आईटीआई के भवन निर्माण के 37.16 करोड़ के 4 कार्य।
-- राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के भवन निर्माण के 80.15 करोड़ के 54 कार्य।
--जल जीवन मिशन आपणी योजना फेज-प्रथम एवं सरदारशहर के 60 ग्रामों के संवर्धन मय पुनर्गठन का कार्य पैकेज-4 (चूरु-बिसाउ फीडर) हेतु 99.77 करोड़ के कार्य।
--पेयजल सप्लाई पाइप लाइन एवं उच्च जलाशय निर्माण के 39.20 करोड़ के 8 कार्य।
--जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल योजना के 77.20 करोड़ के 44 कार्य।
--ग्रामीण जल योजना जघीना (भरतपुर), झीरी, ब्लॉक सरमथुरा (धौलपुर) एवं ग्राम नेहड़ाई देवा पोहरा जेठवई किशनघाट (जैसलमेर) के 58.63 करोड़ के 3 कार्य।
--एमएनआईटी फैकल्टी आवासीय योजना, जयपुर के 124 एचआईजी आवासों के भवन निर्माण के 91.58 करोड़ के कार्य।
--प्रताप नगर, सांगानेर में सामुदायिक केन्द्रों के भवन निर्माण के 5.00 करोड़ के 2 कार्य।
-- जनजाति एकलव्य आवासीय विद्यालय, खारडा, जिला- पाली के भवन निर्माण का 15.15 करोड़ का कार्य।
-- जनजाति बालक/बालिका आश्रम छात्रावास के भवन निर्माण के 9.09 करोड़ के 3 कार्य।
-- देवनारायण बालक/बालिका आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण के 56.85 करोड़ के 3 कार्य।
-- पर्यटक स्थल, आमेर एवं आसपास सुविधाओं के विस्तार हेतु 16.86 करोड़ के 7 कार्य।
-- चित्तौड़गढ, अजमेर, डीडवाना, करौली एवं जोधपुर में पैनोरमा निर्माण के 20 करोड़ के 5 कार्य।
--राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण 93.70 करोड़ के 17 कार्य।
-- तालाब, एनीकट, नहर आदि के निर्माण, मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के 105.59 करोड़ के 25 कार्य।
-- वृत्ताधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना एवं 100 क्षमता की महिला बैरिक के भवन निर्माण के 9.31 करोड़ के 3 कार्य।
-- सवाई माधोपुर जिले में विविध निर्माण के 15 लाख के 3 कार्य।
-- राजकीय नवीन पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के निर्माण के 27.00 करोड़  के 3 कार्य।
-- नाबार्ड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुरेवाला, हनुमानगढ़ के भवन निर्माण के 5.36 करोड़ के कार्य।
-- जैसलमेर जिले के पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, सियाम्बर एवं पशु चिकित्सालय, रातडिया के 57 लाख के 2 कार्य।

जयपुर ज्वैलरी शो 20 दिसंबर से होगा शुरू, 1200 से अधिक बूथ किए जाएंगे प्रदर्शित
जयपुर। देश का प्रमुख बी2बी और बी2सी आयोजन जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) 2024 इस वर्ष अपनी 22वीं वर्षगांठ के साथ 20 से 23 दिसंबर तक जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) सीतापुरा में आयोजित होगा। शो कन्वीनर विमल चंद सुराणा ने बताया कि इस बार की थीम है 'रूबीज... रेयर, रॉयल और रेवर्ड', जिसमें 1200 से अधिक बूथ्स प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें जेमस्टोन्स, ज्वैलरी, कॉस्ट्यूम शामिल हैं।

जेजेएस की खासियत:
शो के सचिव राजीव जैन ने बताया कि इस शो में 50,000 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विजिटर्स की उम्मीद है। प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एग्जीबिटर्स, जैसे बैंकॉक और हॉगकॉग से प्रतिभागी, शो का हिस्सा बनेंगे। शो का प्रमुख आकर्षण 'पिंक क्लब' रहेगा, जो बी2बी नेटवर्किंग का हब है। इस साल शो में डिजाइनिंग, रूबी प्रमोशन और उभरते डिजाइनरों को प्रमोट करने के लिए जयपुर ज्वैलरी डिजाइन फेस्टिवल (जेजेडीएफ) भी आयोजित होगा।

प्रमुख कार्यक्रम:
20 दिसंबर को शो का उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इस दौरान जेजेएस-आईजे डिजाइन अवार्ड्स विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। शो में मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिनी गुप्ता ब्रांड एम्बेसडर के रूप में शिरकत करेंगी। शो के प्रवक्ता अजय काला ने बताया कि यह शो न केवल व्यापारिक बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी एक अनूठा अवसर है, जहां रत्न और आभूषणों की उत्कृष्टता का प्रदर्शन होगा।

गहलोत सरकार हम नहीं गिराएंगे, दो-तिहाई बहुमत से 2023 में उखाड़ फेंकेंगे: शाह
जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार दोपहर जैसलमेर से जयपुर पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने उनका एयरपोर्ट से लेकर सीतापुरा स्थित बैठक स्थल जेईसीसी तक जगह-जगह भव्य वैलकम किया। शाह ने यहां पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया और इसके बाद पंचायत से लेकर सांसद तक प्रदेश के दस हजार भाजपा जनप्रतिनिधियों का संकल्प महासम्मेलन में अपनी बात रही।

दोनों बैठकों में शाह का फोकस प्रदेश के आगामी 2023 में विधानसभा के चुनाव भाजपा को सत्ता में लाने को लेकर ही रहा। शाह ने जनप्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम अशोक गहलोत को बस यही चिंता रहती है कि मेरी सरकार गिर जाएगी, उनके लोग भागे जा रहे हैं, लेकिन भाजपा उनकी सरकार नहीं गिराएगी।
2023 में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे और कांग्रेस सरकार को मूल से उखाड़ फेंकेंगे। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उन्हें अगली सरकार कच्ची-घोड़ी वाली नहीं प्रचंड बहुमत की चाहिए, उसमें जुट जाएं। कहा कि गहलोत सरकार अंतकर्लह में व्यस्त है। जनता की चिंता नहीं है। लूट, अपराध, बलात्कार, दलित अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व वसुन्धरा सरकार ने जो राजस्थान का विकास किया था उसका बंटाधार कर दिया है। योजनाएं भी बंद कर दी है।  यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को अपने पक्ष में माहौल लगता है तो वे यूपी के साथ राजस्थान का चुनाव भी करा लें, परिणाम सामने आ जाएगा। मोदी सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने देश में गरीबी हटाओं का नारा दिया, लेकिन उसकी जगह गरीबों को हटाया। मोदी सरकार बनी तो गरीबी हटाने का काम शुरू हुआ। स्वास्थ्य की चिंता की और 5 लाख का नि:शुल्क चिकित्सा बीमा किया, गरीबों को मकान दिए, महिलाओं की धुएं में घुटती जिंदगी को बचाने के लिए उज्जवला गैस योजना में 13 करोड़ गैस कनेक्शन दिए, शौच को शर्मसार महिलाओं के लिए 11 करोड़ शौचालय दिए। कोरोना में 80 करोड़ गरीब परिवारों को भूख से बचाने के लिए दो साल तक 5 किलो गेहूं हर माह दिया। राहुल गांधी ने काम कुछ किया नहीं केवल टवीट करने का काम करते रहे हैं। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़, सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, सांसद, विधायक और बड़े नेता मौजूद थे।

शाह के भाषण के पॉलिटिकल मायने :  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे
शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में लड़ेगे, इसके बाद भाजपाइयों में चर्चा है कि इस बार चुनावों में पहले सीएम का चेहरा घोषित नहीं होगा। जबकि अब तक भाजपा में सीएम चेहरा पहले घोषित होता रहा है।

पेट्रोल-डीजल पर वैट से भाजपा-केन्द्र का डेमेज कन्ट्रोल करेगी
केन्द्र ने कुछ दाम घटाएं है। क्योंकि आसमां छूते दामों पर केन्द्र सरकार घिरी है। अब डेमेज कन्ट्रोल के लिए राजस्थान के वैट को मुद्दा बनाएंगे। कहा कि गहलोत सरकार टैक्स हटाए। सरकारी तिजोरी की नहीं गरीब की चिंता करें। भाजपा शासित प्रदेशों में टैक्स घटाया, राहत दी। गहलोत संभल जाएं, नहीं तो जनता राह दिखा देगी।

बेरोजगारी भत्ता-किसान कर्ज माफी बड़े चुनावी मुद्दे होंगे
2018 के चुनावी वादों का गहलोत सरकार ने क्रियान्वयन किया है, लेकिन भाजपा सभी बेरोजगारों को भत्ता और किसानों के सभी लोन माफ करने के मुद्दे को अगले चुनाव तक जिंदा रख भुनाएगी। शाह ने कहा कि ना पूरा भत्ता मिला और ना किसानों का पूरा कर्जा माफ हुआ। केन्द्र ही किसानों की सोच रहा।

केन्द्र की योजनाओं से चुनावी मैदान में उतरेंगे
शाह ने अपने भाषण में आधे समय तक मोदी सरकार के कामों को ही गिनाया। इसमें राम मंदिर निर्माण, कश्मीर में धारा-370 हटाने, कोरोना वैक्सीन फ्री देने सहित अन्य योजनाएं थी।

मोदी- शाह ने राम मंदिर और कश्मीर में धारा-370 हटाने का वादा पूरा किया। कश्मीर में अब शांति का माहौल है। राम मंदिर का सपना पूरा हो रहा है। भाजपा अब दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। संसद में ऐतिहासिक सीटें हैं। प्रदेश में कांगे्रस सरकार अदृश्य है। सब कुछ अस्त-व्यस्त है। बिजली आती नहीं। सड़कें है नहीं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। तीन साल में गिनती के काम भी नहीं हुए। जनता की जगह हमेशा सरकार गिरने की ही सीएम को चिंता रहती है। हमारी योजनाओं को बंद कर दिया। कुछेक के नाम बदलकर खुद क्रेडिट ले रहे हैं। किसानों का कर्जा आज तक माफ नहीं हुआ। देश में सबसे महंगा पेट्रो-डीजल के दाम है। सुदृढ़ और सशक्त भाजपा मिलकर 2023 में कमल खिलाएगी। - वसुन्धरा राजे, पूर्व सीएम, राजस्थान

प्रदेश में निरकुंश, अराजक और तानाशाही सरकार है। हमारे जनप्रतिनिधियों को जनता के काम कराने के लिए सरकार से जूझ रहे हैं। एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस का भ्रम टूट जाएगा। 2023 में कांग्रेस का सूरज हमेशा के लिए अस्त हो जाएगा। भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। 2024 में भी 25 की 25 सीटें भाजपा जीतेगी। - सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा

भाजपा के रंग में रंगा शहर, 16 जगहों पर स्वागत पाइंट तय : शाह का एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीतापुरा स्थित जेईसीसी कंवेंशन सेंटर तक शाह का रोड शो होगा, जिसमें 16 जगहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। जेईसीसी पहुंचकर शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र और उसके बाद जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से गत एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। शाह रविवार को सुबह 12 बजे जैसलमेर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के मैन गेट के बाहर उनका स्वागत किया जाएगा, इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश नेतृत्व के बड़े नेता उन्हें रीसिव करेंगे। इसके बाद शाह का काफिला सैकड़ों वाहनों के साथ जेईसीसी सीतापुरा के लिए रवाना होगा, जिसमें जगह-जगह राजस्थानी सांस्कृतिक कला के लोक नृत्यों के साथ स्वागत किया जाएगा।

यहां-यहां होगा स्वागत
एयरपोर्ट के मैन गेट के बाहर, एयरपोर्ट के बाहर बस स्टेण्ड, जवाहर सर्किल रोड, जवाहर सर्किल, स्टेट हेंगर चौराहा, ईपी के गेट से टोंक रोड तक, तारों की कूट, पिंजरा पोल गोशाला के सामने, हल्दीघाटी मार्ग का कोना, कुंभा मार्ग बस स्टेण्ड, इंडिया गेट, जेईसीसी मोड, मेन टोंक रोड व जेईसीसी एक नंबर गेट पर भव्य स्वागत होगा।

एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो के दौरान रास्ते में जगह-जगह सांस्कृतिक छठा बिखेरती झलक भी दिखेगी। एयरपोर्ट गेट के बाहर श्वस्ती वाचन, शंख वादन,  एयरपोर्ट के बाहर बस स्टेण्ड पर घूमर नृत्य, केसरिया साफे में 100 युवतियां, जवाहर सर्किल रोड पर ब्रज का प्रसिद्ध दंगल, जवाहर सर्किल रोड पर बाड़मेर व जैसलमेर का लोक नृत्य, स्टेट हेंगर चौराहा पर आदिवासी आंचल का गैर नृत्य, जवाहर सर्किल रोड पर कालबेलिया नृत्य, जवाहर सर्किल पर प्रसिद्ध कव्वाली वादक, कच्ची घोड़ी नृत्य और जेईसीसी गेट पर पुष्कर के नगाड़ों के साथ शाह का स्वागत किया जाएगा। शाह के दौरे को लेकर पूरे शहर को भाजपाई रंग में रंगा गई है। पूरे शहर में भाजपा के झंडे, बैनर और बडेÞ-बडेÞ होर्डिंग्स लगाए गए है। रोड शो के लिए प्रस्तावित रास्ता पूरी तरह से भाजपाई रंग में रंगा है। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में बडेÞ-बड़े होर्डिंग्स लगाने की होड मची है।

शाह का आज का दौरा
सुबह 9.30 बजे: बीएसएफ का 57वां स्थापना दिवस समारोह
स्थान : शहीद पूनम सिंह मेमोरियल, जैसलमेर
दोपहर 12 बजे: जैसलमेर से जयपुर लैंडिंग
एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो
दोपहर 2.15 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
स्थान: जेईसीसी कंवेंशन सेंटर हॉल, जयपुर
दोपहर 3.30 बजे: जनप्रतिनिधि सम्मेलन
स्थान: जेईसीसी कंवेंशन हॉल जयपुर