jawahar circle - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जवाहर सर्किल थाने में सुसाइड का मामला, पत्नी बोली: पुलिस अंकित को जिंदा लेकर गई थी, अब लाश दे रही'
जयपुर। जवाहर सर्किल थाने की हवालात में कथित खुदकुशी करने वाले अंकित त्यागी के परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मृतक की पत्नी सुनीता ने कहा कि अंकित कमजोर नहीं था। पुलिस उसे जिंदा पकड़कर ले गई थी और अब उसकी लाश दे रहे हैं। मैं अपने बच्चों को क्या जवाब दूंगी। शिकायत करने वालों और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़िता रोती बिलखती रही। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 13 घंटे बाद शव को नीचे उतारा गया। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अब यह सुसाइड है या कुछ और इसका पूरा खुलासा जांच के बाद ही होगा। पुलिस ने अंकित को बीते 19 फरवरी को छेड़छाड में गिरफ्तार किया था।

पूर्व में दर्ज हैं केस
मृतक अंकित के खिलाफ  पूर्व में भी पॉक्सो के तीन मामले दर्ज हैं। वर्ष 2014 में एक्सीटेंड का, 2016 में श्याम नगर और 2017 में शिप्रापथ थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ। हालांकि एक मुकदमे में आरोपी पूर्व में बरी हो चुका है।

थाने में सीसीटीवी खराब
पुलिस अधिकारी आए दिन सीसीटीवी लगाने की बात कहते हैं, लेकिन जवाहर सर्किल थाने में सीसीटीवी कैमरे ही बंद थे। जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं कि हर थाने में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे फिर भी पालना नहीं की गई। जवाहर सर्किल थाने का सीसीटीवी दो माह से बंद पड़ा था। थानाधिकारी राधारमण गुप्ता ने भी इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई।

बेटी पूछेगी पापा कैसे मरे तो क्या बताऊंगी
मृतक अंकित ने दो माह पूर्व ही अपनी बड़ी बहन की बेटी को गोद लिया था। हालांकि उसकी शादी को अभी सात माह ही हुए हैं। अंकित की पत्नी सुनीता रोती हुई एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार से बोली की बेटी बड़ी होगी तो पूछेगी पिता कैसे मरे तो मैं क्या बताऊंगी।

वर्ष 2011 के बाद यह चौथा मामला
वर्ष 2011 में जयपुर कमिश्नरेट की स्थापना के बाद आज तक चार बार थाने में सुसाइड केस हो चुके हैं। शिप्रापथ थाना, करणी विहार, शिवदासपुरा थाने में सुसाइड के बाद आज जवाहर सर्किल थाने में सुसाइड हुआ है।

हवालात में आत्महत्या या हत्या?, जवाहर सर्किल थाने का मामला
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस की ओर से नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार युवक अंकित त्यागी ने रविवार तड़के करीब पौने चार बजे हवालात के कम्बल से फंदा बनाकर खिड़की से लटककर आत्महत्या कर ली। जब इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों और परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर तुंरत एडिशनल कमिश्नर (अपराध) अजय पाल लाम्बा पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। साक्ष्य इकट्ठे करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। तभी अंकित के परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंचे और अंदर जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। परिजन बोले पुलिस ने जबरन पकड़ा था। एएसपी अवनीश शर्मा ने थाने में आत्महत्या के इस मामले को गम्भीर मानते हुए थानाप्रभारी राधारमण गुप्ता को जांच पूरी होने तक पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कार्यालय में उपस्थिति देने के आदेश दिए हैं। बाकी अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुहाना मंडी के पास रहने वाले अंकित त्यागी को गिरफ्तार किया था। अंकित पर बीते शुक्रवार को करीब 12 साल की नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप था। पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक की बुलेट के नंबर सामने आए। पुलिस ने नंबरों के आधार पर अंकित को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। उसके बाद अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अंकित प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था।

कम्बल से फंदा बनाया
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अंकित ने रविवार तड़के साढ़े तीन बजे चाय पी थी। सुबह करीब आठ बजे एक पुलिसकर्मी को वह फंदे से झूलता हुआ मिला। अंकित ने हवालात के कम्बल को फाड़कर उसका फंदा बनाया था। उसके बाद आत्महत्या कर ली।

अंकित त्यागी ने हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। इस संबंध में ज्यूडीशियल इंक्वायरी के अलावा एक प्रशासनिक जांच भी कराई जा रही है। यह जांच एसीपी सांगानेर सदर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अजय पाल लाम्बा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

भाजपा के रंग में रंगा शहर, 16 जगहों पर स्वागत पाइंट तय : शाह का एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीतापुरा स्थित जेईसीसी कंवेंशन सेंटर तक शाह का रोड शो होगा, जिसमें 16 जगहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। जेईसीसी पहुंचकर शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र और उसके बाद जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से गत एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। शाह रविवार को सुबह 12 बजे जैसलमेर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के मैन गेट के बाहर उनका स्वागत किया जाएगा, इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश नेतृत्व के बड़े नेता उन्हें रीसिव करेंगे। इसके बाद शाह का काफिला सैकड़ों वाहनों के साथ जेईसीसी सीतापुरा के लिए रवाना होगा, जिसमें जगह-जगह राजस्थानी सांस्कृतिक कला के लोक नृत्यों के साथ स्वागत किया जाएगा।

यहां-यहां होगा स्वागत
एयरपोर्ट के मैन गेट के बाहर, एयरपोर्ट के बाहर बस स्टेण्ड, जवाहर सर्किल रोड, जवाहर सर्किल, स्टेट हेंगर चौराहा, ईपी के गेट से टोंक रोड तक, तारों की कूट, पिंजरा पोल गोशाला के सामने, हल्दीघाटी मार्ग का कोना, कुंभा मार्ग बस स्टेण्ड, इंडिया गेट, जेईसीसी मोड, मेन टोंक रोड व जेईसीसी एक नंबर गेट पर भव्य स्वागत होगा।

एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो के दौरान रास्ते में जगह-जगह सांस्कृतिक छठा बिखेरती झलक भी दिखेगी। एयरपोर्ट गेट के बाहर श्वस्ती वाचन, शंख वादन,  एयरपोर्ट के बाहर बस स्टेण्ड पर घूमर नृत्य, केसरिया साफे में 100 युवतियां, जवाहर सर्किल रोड पर ब्रज का प्रसिद्ध दंगल, जवाहर सर्किल रोड पर बाड़मेर व जैसलमेर का लोक नृत्य, स्टेट हेंगर चौराहा पर आदिवासी आंचल का गैर नृत्य, जवाहर सर्किल रोड पर कालबेलिया नृत्य, जवाहर सर्किल पर प्रसिद्ध कव्वाली वादक, कच्ची घोड़ी नृत्य और जेईसीसी गेट पर पुष्कर के नगाड़ों के साथ शाह का स्वागत किया जाएगा। शाह के दौरे को लेकर पूरे शहर को भाजपाई रंग में रंगा गई है। पूरे शहर में भाजपा के झंडे, बैनर और बडेÞ-बडेÞ होर्डिंग्स लगाए गए है। रोड शो के लिए प्रस्तावित रास्ता पूरी तरह से भाजपाई रंग में रंगा है। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में बडेÞ-बड़े होर्डिंग्स लगाने की होड मची है।

शाह का आज का दौरा
सुबह 9.30 बजे: बीएसएफ का 57वां स्थापना दिवस समारोह
स्थान : शहीद पूनम सिंह मेमोरियल, जैसलमेर
दोपहर 12 बजे: जैसलमेर से जयपुर लैंडिंग
एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो
दोपहर 2.15 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
स्थान: जेईसीसी कंवेंशन सेंटर हॉल, जयपुर
दोपहर 3.30 बजे: जनप्रतिनिधि सम्मेलन
स्थान: जेईसीसी कंवेंशन हॉल जयपुर