cultural - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पौषबड़ा महोत्सव: गोगाजी महाराज मंदिर में दिखा आस्था, परंपरा और समरसता का संगम
जयपुर। पिंक सिटी के घाटगेट स्थित 'भूरया की प्याउ' में शनिवार को आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहा। यहाँ स्थित श्री गोगाजी महाराज और गौरखनाथ जी महाराज मंदिर में द्वितीय पौषबड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव की शुरुआत अलसुबह भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ हुई। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। दोपहर से शुरू हुआ प्रसादी वितरण देर शाम तक चला, जिसमें कई सौ श्रद्धालुओं ने गर्मागर्म पौषबड़ों और हलवे का आनंद लिया।

इस अवसर पर हेमलता शर्मा, षार्षद जी सुनिल दत्ता, भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र जुनेजा, सूरजमल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आदित्य शर्मा, किरण, आंचल शर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिकों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। आयोजन समिति ने स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा। श्रद्धालुओं का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता और भाईचारा बढ़ता है।

सांस्कृतिक महोत्सव में छात्र ले रहे हैं भाग
जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने अपने 4 दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हुआ। इसमें कई क्लब्स और सोसायटी इवेंट्स के साथ-साथ कैम्पस के मुख्य इवेंट्स में बड़ी संख्या में छात्र भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. एन.पी. पाढ़ी, निदेशक, एमएनआईटी जयपुर ने की। इसमें एमएनआईटी फिल्म फेस्टिवल, एक तीन दिन की घटना, फिल्म मेकिंग क्लब के आयोजित बूमरैंग और शो ए रील  मुख्य आकर्षण में शामिल थे। साथ ही फोटोग्राफी क्लब के इवेंट मोमेंट्स एसएसी लॉन में किया गया। मेवरिक्स क्लब के आयोजित एस्केप रूम, एक्टा दिउरना और उड़ता तीर ने दिन के लिए सबसे अधिक प्रतिभागिता प्राप्त किया।

डिबेट क्लब के आयोजित तर्कयूध ने दिए गए विषय पर मजबूत राय के साथ सबसे ज्यादा रुचिकर प्रेक्षकों को आकर्षित किया। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न मनोरंजनात्मक और रोचक इवेंट्स को देखा। इसमें क्रिएटिव आर्ट्स क्लब के आर्ट एग्जिबिशन, टोट बैग पेंटिंग, द बिग कैनवास और पेबल पेंटिंग शामिल थे। कविता क्लब ने अर्ज किया है, क्लासिकल म्यूजिक और डांस क्लब के गुनगुनाते चलो और नृत्यांजलि, डांस क्लब के ब्रेकफ्री, क्विज क्लब के क्विज क्विज होता है और एट विट्स एंड शामिल थे, चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में ह्यूमन मोनोपॉली के उद्यमिता और विकास सेल द्वारा मनोरंजन के लिए बुल राइड और आर्केड जैसी मजेदार गतिविधियों ने दर्शकों को मनोरंजित किया और सोचने का मौका दिया।

देश की सम्प्रभुता के पर्व पर दिखी सांस्कृतिक विविधता, लोक कलाओं ने गणतंत्र की करवाई पहचान
नई दिल्ली। देश की एकता अखण्डता और सम्प्रभुता की तस्वीर बुधवार को राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बार फिर नज़र आई। जब देश की सम्प्रभुता के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित हजारों की संख्या में देश-वासियों के सामने सांस्कृतिक विवधता और लोक कलाओं के बीच गणतंत्र का चित्रण नजर आया।  देश के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह में सांस्कृतिक तथा लोक कलाओं का अनूठा संगम नजर आया। पहली बार इस बार के समारोह में कई बदलाव दिखे और पहली बार प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट की बजाय राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस साल गणतंत्र दिवस परेड के दौरान 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों तथा नौ मंत्रालयों/विभागों की झांकियां निकाली गयीं।

हरियाणा की झांकी टोक्यो ओलंपिक पर आधारित
मेघालय की झांकी में राज्य के 50 सालों के इतिहास को दिखाया गया । इस झांकी में महिलाओं के नेतृत्व में चल रहीं सहकारी समितियों और स्व सहायता समूहों को प्रदर्शित किया गया। हरियाणा की झांकी टोक्यो ओलंपिक पर आधारित रही। हरियाणा की झांकी में पहलवान बजरंग पूनिया, जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल और हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को दिखाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश की झांकी में इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य आकर्षण रहा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया है, उसको प्रमुखता से दर्शाया गया। उत्तराखंड की झांकी में सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चांठी पुल और चार धाम में से एक बदरीनाथ धाम के साथ ही सरकार की उत्तराखंड के चार धाम को लेकर चल रही महत्वपूर्ण योजना 'ऑल वेदर रोड' का प्रदर्शन किया गया।

पंजाब की झांकी में राज्य से जुड़े स्वतंत्रता सैनिकों और उनके संघर्ष की कहानी
पंजाब की झांकी में राज्य से जुड़े स्वतंत्रता सैनिकों और उनके संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया। इसमें भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू की प्रतिमा के साथ लाला लाजपत राय पर हुए लाठी चार्ज और सरदार उधम सिंह को जलियांवाला बाग के दोषी माइकल ओ डायर की हत्या करते हुए दिखाया गया। ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे गोवा की झांकी जब राजपथ पर निकली, लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसका स्वागत किया।गुजरात की झांकी में राज्य के आदिवासी क्रांतिकारियों के जीवन और उनके बलिदान से जुड़े इतिहास को दर्शाया गया।

तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई
वहीं कर्नाटक की झांकी में राज्य की पारंपरिक हस्तशिल्प कला को दर्शाया गया। इसमें कमला देवी जिन्होंने विलुप्त होने की कगार पर पंहुचे पारंपरिक हस्तशिल्प को पुनर्जीवित करने का काम किया, को प्रमुखता दी गयी, जिसे लोगों ने काफी सराहा।
जम्मू-कश्मीर की झांकी में प्रदेश के बदलते स्वरूप को दर्शाया गया और लोगों को बताने की कोशिश की गयी कि प्रदेश अब दिनों-दिन प्रगति की पथ पर अग्रसर हो रहा है।महाराष्ट्र की झांकी में राज्य की जैव-विविधता और जैव प्रतीकों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की भी झांकियां भी निकाली गयीं, जिसे लोगों ने सराहा और तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई की।

मंत्रालय और विभागों से जुड़ी अन्य नौ झांकियां
राज्यों की झांकियों के अलावा मंत्रालय और विभागों से जुड़ी अन्य नौ झांकियां भी निकाली गयी। इनमें संस्कृति मंत्रालय, शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारतीय डाक विभाग, डीआरडीओ और तीनों सेनाओं से जुड़े अत्याधुनिक हथियारों तथा विमानों की झांकियां भी शामिल थीं। विभागों की झांकियों की बात करें तो इंडिया पोस्ट की झांकी महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित रही। इसे लोगों ने खूब सराहा और तालियां बजाकर कलाकारों का स्वागत किया।

जल शक्ति मंत्रालय की झांकी
वहीं जल शक्ति मंत्रालय की झांकी में दर्शाया गया कि कैसे जल जीवन मिशन ने लद्दाख में 13,000 फुट से अधिक की ऊंचाई पर शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम तापमान में स्वच्छ नल का पानी उपलब्ध कराकर लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित समारोह में पहली बार नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी भी निकाली गयी, जिसमें ‘उड़ान’ योजना की गौरवपूर्ण सफलता को दर्शाते हुए बुद्धिस्ट सर्किट के पर्यटक स्थलों को दिखाया गया।

480 नर्तक एवं नर्तकियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर लोगों का मन मोह लिया

झांकियों के बाद अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता 'वंदे भारतम' के माध्यम से चुने गए 480 नर्तक एवं नर्तकियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई की।
परेड को बेहतर ढंग से देखने के लिए, राजपथ के प्रत्येक तरफ पांच-पांच यानी कुल मिलाकर 10 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे। झांकियों के बाद शुूरू हुए देश के जाबांज जवानों के हैरतअंगेज करतब, जिसके देख कर लोग अचम्भित रह गए।
मोटरसाइकल पर सवार महिला सुरक्षाकर्मियों की टुकड़ी जब राजपथ पर उतरी तो उनके हैरतअंगेज करतब को देख कर लोग अचम्भित रह गए। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पहली बार पांच राफेल विमानों ने एरोहेड फॉर्मेशन में उड़ान भरी, जिसके देखने के लिए लोग अपनी कुर्सियों से उठकर खड़े हो गए और हाथ हिलाकर जाबांजों की हौसला बढ़ाया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में पहली बार भारतीय वायु सेना के 75 विमानों / हेलिकॉप्टरों को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तौर करतब दिखाए। राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान/हेलिकॉप्टर राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत सहित विभिन्न संरचनाओं का प्रदर्शन किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे। राजधानी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया और जगह-जगह सीसीटीवी लगा कर सुरक्षाकर्मी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनने से जैसे नियम का सख्ती के साथ पालन किया गया। इस बार सिर्फ छह हजार लोगों को ही राजपथ पर आने को अनुमति दी गयी थी और 15 साल से कम उम्र के लोगों के लिए यहां पर प्रवेश पूरी तरह से वर्जित था।

दर्शकों के बीच पहुंचे मोदी, स्वीकार किया अभिवादन
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित मुख्य समारोह के समापन के बाद दर्शकों के बीच पहुंचे और उनका अभिवादन स्वीकार किया। मोदी ने राजपथ पर 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदाई दी। इसके बाद उन्होंने थोड़ी देर तक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ गुफ्तगू की और फिर वह हर साल की तरह दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए उनके पास पहुंच गये। उन्होंने हाथ हिलाकर राजपथ के दोनों ओर बैठे दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

मोदी के पहनावे ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया
गणतंत्र दिवस के मौके पर मोदी के पहनावे ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।  मोदी ने आज मणिपुरी अंगवस्त्र और उत्तराखंड की टोपी धारण कर रखी थी, जिसमें ब्रह्म कमल अंकित था। गौरतलब है कि मोदी जब भी उत्तराखंड के केदारनाथ में बाबा भोले भंडारी का दर्शन करने जाते हैं, तो उन्हें ब्रह्मकमल अवश्य अर्पित करते हैं। समारोह में पहुंचे दर्शक भी  मोदी को अपनी बीच पाकर काफी खुश नजर आए। दर्शकों ने भी हाथ हिलाकर मोदी का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।

भाजपा के रंग में रंगा शहर, 16 जगहों पर स्वागत पाइंट तय : शाह का एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीतापुरा स्थित जेईसीसी कंवेंशन सेंटर तक शाह का रोड शो होगा, जिसमें 16 जगहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। जेईसीसी पहुंचकर शाह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र और उसके बाद जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से गत एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। शाह रविवार को सुबह 12 बजे जैसलमेर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के मैन गेट के बाहर उनका स्वागत किया जाएगा, इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश नेतृत्व के बड़े नेता उन्हें रीसिव करेंगे। इसके बाद शाह का काफिला सैकड़ों वाहनों के साथ जेईसीसी सीतापुरा के लिए रवाना होगा, जिसमें जगह-जगह राजस्थानी सांस्कृतिक कला के लोक नृत्यों के साथ स्वागत किया जाएगा।

यहां-यहां होगा स्वागत
एयरपोर्ट के मैन गेट के बाहर, एयरपोर्ट के बाहर बस स्टेण्ड, जवाहर सर्किल रोड, जवाहर सर्किल, स्टेट हेंगर चौराहा, ईपी के गेट से टोंक रोड तक, तारों की कूट, पिंजरा पोल गोशाला के सामने, हल्दीघाटी मार्ग का कोना, कुंभा मार्ग बस स्टेण्ड, इंडिया गेट, जेईसीसी मोड, मेन टोंक रोड व जेईसीसी एक नंबर गेट पर भव्य स्वागत होगा।

एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो के दौरान रास्ते में जगह-जगह सांस्कृतिक छठा बिखेरती झलक भी दिखेगी। एयरपोर्ट गेट के बाहर श्वस्ती वाचन, शंख वादन,  एयरपोर्ट के बाहर बस स्टेण्ड पर घूमर नृत्य, केसरिया साफे में 100 युवतियां, जवाहर सर्किल रोड पर ब्रज का प्रसिद्ध दंगल, जवाहर सर्किल रोड पर बाड़मेर व जैसलमेर का लोक नृत्य, स्टेट हेंगर चौराहा पर आदिवासी आंचल का गैर नृत्य, जवाहर सर्किल रोड पर कालबेलिया नृत्य, जवाहर सर्किल पर प्रसिद्ध कव्वाली वादक, कच्ची घोड़ी नृत्य और जेईसीसी गेट पर पुष्कर के नगाड़ों के साथ शाह का स्वागत किया जाएगा। शाह के दौरे को लेकर पूरे शहर को भाजपाई रंग में रंगा गई है। पूरे शहर में भाजपा के झंडे, बैनर और बडेÞ-बडेÞ होर्डिंग्स लगाए गए है। रोड शो के लिए प्रस्तावित रास्ता पूरी तरह से भाजपाई रंग में रंगा है। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में बडेÞ-बड़े होर्डिंग्स लगाने की होड मची है।

शाह का आज का दौरा
सुबह 9.30 बजे: बीएसएफ का 57वां स्थापना दिवस समारोह
स्थान : शहीद पूनम सिंह मेमोरियल, जैसलमेर
दोपहर 12 बजे: जैसलमेर से जयपुर लैंडिंग
एयरपोर्ट से जेईसीसी तक रोड शो
दोपहर 2.15 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
स्थान: जेईसीसी कंवेंशन सेंटर हॉल, जयपुर
दोपहर 3.30 बजे: जनप्रतिनिधि सम्मेलन
स्थान: जेईसीसी कंवेंशन हॉल जयपुर