jumped - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक छलांग लगाई
मुंबई। महंगाई से निपटने के लिए केंद्रीय बैंकों की सख्त नीति की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से लगातार दूसरे दिन बढ़त बरकरार रखते हुए मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 934.23 अंक उछलकर 52 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 52,532.07 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 288.65 अंक चढ़कर 15,638.80 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक तेजी रही। मिडकैप 2.42 प्रतिशत की उछाल लेकर 21,507.66 अंक और स्मॉलकैप 2.99 उछलकर 24,121.65 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3462 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2502 में तेजी जबकि 832 में गिरावट रही वहीं 128 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 48 कंपनियां हरे वहीं दो लाल निशान पर रही। बीएसई के सभी 19 समूहों में जमकर लिवाली हुई। इस दौरान बेसिक मैटेरियल्स 2.86, सीडीजीएस 2.23, ऊर्जा 4.95, हेल्थकेयर 2.01, इंडस्ट्रियल्स 2.86, आईटी 3.05, दूरसंचार 2.26, यूटिलिटीज 3.58, कैपिटल गुड्स 2.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3.93, धातु 3.90, तेल एवं गैस 5.96, पावर 3.38, रियल्टी 3.79 और टेक समूह के शेयर 2.82 चढ़ गए।

विदेशी बाजारों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.83, जर्मनी का डैक्स 0.95, जापान का निक्केई 1.84 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.87 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक जबरदस्त तेजी के साथ 51,897.60 पर खुला लेकिन मामूली बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद यह 51,808.76 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। दमदार लिवाली शुरू होने से यह लगातार चढ़ता हुआ दोपहर बाद 52,799.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 51,597.84 अंक के मुकाबले 1.81 प्रतिशत चढ़कर 52,532.07 अंक पर रहा।

इसी तरह निफ्टी भी 106 अंक की बढ़त लेकर 15,455.95 अंक पर खुला। कारोबारी सत्र के दौरान यह 15,419.85 अंक के निचले जबकि 15,707.25 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 15,350.15 अंक की तुलना में 1.88 प्रतिशत उछलकर 15,638.80 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान  नेस्ले इंडिया की 0.26 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर सेंसेक्स की शेष 29 कंपनियों में तेजी रही। टाइटन ने सबसे अधिक 5.92 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। साथ ही एसबीआई  3.79, टीसीएस 3.17, एचसीएल टेक 2.81, टाटा स्टील 2.68, विप्रो 2.59, इंफोसिस 2.49, एलटी 2.05, एनटीपीसी 1.82, रिलायंस 1.64 और मारुति के शेयर 1.58 प्रतिशत चढ़े।

नाव सवार पर्यटक ने पिछोला में लगाई छलांग
उदयपुर। शहर में घूमने आए एक पर्यटक युवक ने रविवार दोपहर को नौका विहार के दौरान लाइफ जैकेट उतार पिछोला झील में छलांग लगा दी। एकाएक हुई इस घटना से नाव में सवार अन्य पर्यटक भौचक्के रह गए। नाव संचालक की सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू दल ने आॅपरेशन शुरू किया लेकिन देर शाम तक झील से शव बरामद नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार रविवार को दूधतलाई वाले छोर से पर्यटक नाव में सवार होकर पिछोला झील में सैर कराने के लिए रवाना हुए। नाव जब झील से काफी दूर पहुंची तो पर्यटकों में से एक युवक उसकी सीट से खड़ा हुआ और उसने लाइफ जैकेट उतार कर झील में छलांग लगा ली। यह देख नाव में सवार अन्य पर्यटक और चालक भौचक्के रह गए। एकबारगी उन्हें कुछ समझ नहीं आया। नाव चालक ने बुकिंग आॅफिस पर सूचना दी और अन्य पर्यटकों को लेकर नाव किनारे पर लाया। सूचना पर तत्काल पहुंचे घंटाघर थाना पुलिस और एसडीआरएफ प्रभारी हैड कांस्टेबल रोशनलाल माली के नेतृत्व में बचाव दल ने झील में बताई जगह पर रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। देर शाम तक गोताखोरों ने कई बार पानी की गहराई तक तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। झील के पेंदे में जलीय घास काफी फैली होने से रेस्क्यू दल को शव तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैड कांस्टेबल रोशनलाल माली ने बताया कि झील में छलांग लगाने वाला पर्यटक युवक अकेला होने से उसकी पहचान भी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि देर शाम को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू रोक देना पड़ा। सोमवार सुबह रेस्क्यू कार्य फिर से शुरू किया जाएगा।

बस - पिकअप के बीच भिड़ंत के बाद लगी आग, सवारियों ने कूद कर बचाई जान
कोटा । आरकेपुरम थाना क्षेत्र में  मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार स्लीपर बस और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन डिवाइडर पर चढ़ गए और दोनों वाहनों में आग लग गई। जिससे दोनों वाहन जल कर राख हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।  बस में आग लगने से सवारियों ने कूद कर जान बचाई।  सूचना पर निगम की 5 दमकलें मौके पर पहुंची और 2 घंटे में आग पर काबू पाया। सवारियों को मामूली चोटें आईं है। बस व पिकअप ड्राइवर दोनों फरार है। घटना आज तड़के की बताई गई है।

पुलिस के अनुसार सवारी बस मुरैना से अहमदाबाद जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा सवारियां थी। बताया जा रहा है कि  खड़े गणेशजी के पीछे हाइवे पर पिकअप का चालक गाड़ी की स्टेपनी बदल रहा था। उसी समय तेज रफ्तार स्लीपर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई। बस के पीछे के हिस्से में आग लगी।  हादसे में बस के आगे के शीशे टूट गए। जिससे सवारियां चोटिल हुई। हवा के कारण आग बढ़ती देख सवारियों ने बस से कूदकर जान बचाई।

बस में रखा था कपड़े का थान
बताया जा रहा है कि बस के पीछे की डिक्की में कपड़े का थान रखा हुआ था। आग लगने से कपड़े का थान भी चपेट में आ गया और आग भीषण हो गई। आग में सवारियों के लगेज भी जल गए। लगेज में कपड़े व रुपए भी रखे बताय। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सवारियां सड़क किनारे बैठे रही। सुबह 6 बजे एक ट्रक में सवार होकर निकल गई। बाद में क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटाया गया।

चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार ने लगाई छलांग
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार ने आज पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरते करीब एक प्रतिशत की छलांग लगाई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 503.27 अंक की उछाल लेकर 54 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 54252.53 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 144.35 अंक की तेजी के साथ 16170.15 अंक पर रहा। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुई। मिडकैप 1.44 प्रतिशत की छलांग लगाकर 22,143.45 अंक और स्मॉलकैप 0.78 प्रतिशत चढ़कर 25,318.05 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3429 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1748 में लिवाली जबकि 1552 में बिकवाली हुई वहीं 129 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 39 कंपनियां हरे जबकि 11 लाल निशान पर रही।

बीएसई में एफएमसीजी समूह की 0.09 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 18 समूहों में तेजी रही। धातु समूह में सर्वाधिक 3.35 प्रतिशत का उछाल रहा। साथ ही बेसिक मैटरियल्स 1.76, सीडीजीएस 0.65, ऊर्जा 0.62, वित्त 1.97, हेल्थकेयर 0.54, यूटिलिटीज 0.91, ऑटो 0.79, आईटी 1.24, बैंङ्क्षकग 2.15, तेल एवं गैस 0.85, पावर 0.91, रियल्टी 1.43 और टेक समूह के शेयर भी 1.21 प्रतिशत की बढ़त में रहे।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के जारी मिनट्स में आर्थिक विकास की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए आगे मौद्रिक नीति को सख्त रखने के रुख से वैश्विक बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.14, जर्मनी का डैक्स 0.54 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.54 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.27 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.27 प्रतिशत उतर गया।

शादी से बचने के लिए 50 फीट गहरे कुएं में कूदा
पुष्कर। एक दिन पहले घर पर बिना बताए लापता हुआ युवक शुक्रवार शाम को अपने ही गांव के 50 फीट गहरे सूखे कुएं में जख्मी हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक की 16 मई को शादी होनी है। बताया जाता है कि शादी के कारण वह तनाव में था। ग्राम चावंड़िया निवासी राजू पुत्र गोपाल भाटी गुरुवार सुबह बिना बताए घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर वह नहीं मिला। इस पर पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। थानाप्रभारी महावीर शर्मा ने उसकी तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम परिजनों के साथ युवक को ढ़ूंढ़ रही थी। इसी बीच पुलिस को युवक के गांव में ही स्थित सूखे कुएं में होने की जानकारी मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर युवक ने कुएं में छिपने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से उसे कुएं से बाहर निकाला। कुएं में कूदने की वजह से उसके शरीर पर हल्की चोट लगी। जिससे उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

कोटा के रामगंजमंडी में मां पांच बेटियों को लेकर कुएं में कूदी, सभी 6 की मौत
कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के रामगंजमंडी पंचायत समिति क्षेत्र में एक महिला के पांच बेटियों को लेकर कुंए में कूद जाने से इन सभी की मौत गई। पुलिस ने बताया कि जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में चेचट थाना क्षेत्र के कालिया खेड़ी गांव निवासी बादाम देवी (40) अपनी पांच बेटियों सावित्री (14), अंजलि (8),काजल (6), गुंजन (4) और  एक साल की मासूम अर्चना के साथ शनिवार रात किसी समय गांव में स्थित एक कुंए में कूद गई जिससे इन सभी की मृत्यु हो गई। इसका पता रविवार सुबह ग्रामिणों को लगने पर शव कुंए से बाहर निकाले गये। बादाम देवी के दो और पुत्रियां गायत्री (15) और पूनम (9) है, वे और उनके पिता शिवलाल शनिवार को गांव में मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

सूचना मिलने के बाद रामगंजमंडी पुलिस उपाधीक्षक सहित चेचट थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सभी शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के अपनी बेटियों के साथ आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।