ramganjmandi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ये नेताजी नहीं दे पा रहे महिला सुरक्षा की गारंटी
कोटा। देश भर में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। जब आधी आबादी उनके लिए मतदान करती है तो जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं। ऐसे में नवज्योति ने यह जानना चाहा कि प्रत्याशी अगर जन प्रतिनिधि बनते हैं तो क्या वह अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देंगे। यदि गारंटी देते हैं तो किस तरह वह महिला अत्याचार को रोकने की पहल करेंगे। नवज्योति की इस सिरीज में हाडौती से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से इस मुद्दे पर उनके विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के प्रति गारंटी मांगी जाएगी। विधानसभा आम चुनाव के लिए चुनावी रण सज चुका है। भाजपा और कांग्रेस  प्रत्याशियों ने इलाके में अपनी जाजम बिछा दी है। भाजपा ने रामगंजमंडी सीट पर दुबारा से पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक मदन दिलावर को फिर से चुनावी दंगल में उतारा है तो कांग्रेस ने नये चेहरे महेन्द्र राजोरिया पर अपना दांव खेला है। राजोरिया के सामने 20 साल से लगातार जीतती आई भाजपा बड़ी चुनौती है। लेकिन यहीं प्वाइंट उनका मजबूत पक्ष भी है। महिलाओं के प्रति अत्याचार के साथ अन्य मुद्दों पर नवज्योति ने उनसे बात की प्रस्तुत है उसके अंश:

गुंडों की नकेल कसेंगे ताकि महिलाएं ही नहीं सब लोग चेन से रहें : दिलावर

- महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आप चुनाव जीतते हैं तो क्या महिलाओं को गारंटी देंगे कि उनके प्रति अपराध नहीं होंगे?
मदन दिलावर :इस मुद्दे पर पार्टी का स्टेन्ड तो है ही लेकिन हम व्यक्तिगत रूप से  महिलाओं को ही नहीं बुजर्गोंं को बच्चों को सभी को सुरक्षा प्रदान करेंगे।

- महिलाओं को यह गारंटी देंगे कि आपके विधानसभा क्षेत्र में ऐसे अपराध नहीं होंगे
दिलावर : मैंने कहा ना रामगंजमंडी को हम अपराध और गुंडा मुक्त कर देंगे। इस स्थिति में कुछ होगा ही नहीं। हम एक को नहीं सभी को गारंटी देंगे। अपराध और गुंडा मुक्त करने में सभी की सुरक्षा की बात आ जाती है। मैं एक की बात नहीं करता सभी की कर रहा हूं।

- आप किस तरीके से रामगंजमंडी को गुंडा मुक्त करेंगे? क्या आप खुद लड़ेंगे
दिलावर : हमारी सरकार आएगी और हम इस विषय पर गंभीरता से काम करेंगे। अपराधियों को संरक्षण पूरी तरह से रोका जाएगा। गुंडों पर नकेल कसी जाएगी। जरूरत पड़ी तो हम खुद भी ऐसे अपराधिक तत्वों के खिलाफ खड़े होने से रुकेंगे नहीं।

- जीते तो कौन से काम करवाएंगी?
दिलावर : मैं सातवां चुनाव लड़ रहा हूं। रामगंज मंडी से दूसरी बार चुनाव लड़ रहा हूं। इस बार हमारी प्राथमिकता सभी खेतों में लिफ्ट और अन्य माध्यमों से पानी पहुंचाना है। अन्नदाता के खेतों में पानी पहुंच जाएगा तो भरपूर फसल मिलेगी। किसान को मजबूती मिलेगी। मैं जनता के बीच रहने वाला आदमी हूं।  क्षेत्र की आवश्कता को देखते हुए जो भी काम होंगे वह सभी करवाए जाएंगे।

- अपनी जीत के प्रति कितनी आश्वस्त है?
दिलावर : बीस साल से लगातार भाजपा जीत रही है। क्षेत्र में लगातार काम करवाए हैं। लोगों को जहां मेरी जरूरत होती है मैं उनके साथ चल देता हूं। तो जीत के प्रति आश्वस्त हैं। पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। मतदाता की प्राथमिकता मेरी प्राथमिकता रहेगी।

- सामने वाले प्रत्याशी को कैसा मानते हैं?
दिलावर : चुनाव में किसी को भी कमजोर समझकर नहीं लड़ा जाता। कांग्रेस के पास कोई प्रत्याशी ही नहीं था सो इन्हें ले आए। हमने विपक्ष में रहने के बावजूद खूब काम कराए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। लेट्स सी।

- क्या कांग्रेस प्रत्यशी के स्वयं के  भाई भाजपा में हैं?  वह आपके प्रचार में आ रहे हैं?
दिलावर : हां इनके भाई भारतीय जनता पार्टी के करोली धौलपुर से सांसद हैं। वह प्रचार में भी आ रहे हैं।

महिला सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध, अपराधियों को कड़ा दंड दिलवाएंगे : राजोरिया
- महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। आप चुनाव जीतते हैं तो क्या महिलाओं को गारंटी देंगे कि उनके प्रति अपराध नहीं होंगे?
महेन्द्र राजोरिया : महिला सुरक्षा के प्रति हम हंड्रेड परसेंट कटिबद्ध हैं।  महिला  सुरक्षा की गारंटी  हमारी पहली प्राथमिकता है। अपराधियों को कड़ा से कड़ा दंड दिलवाने का हम काम करेंगे। नारी सुरक्षित रहेगी तभी समाज सुरक्षित रह पाएगा।

- महिलाओं को यह गारंटी देंगे कि आपके विधानसभा क्षेत्र में ऐसे अपराध नहीं होंगे?
राजोरिया : हम ऐसे प्रयास करेंगे कि महिलाओं के प्रति यदि अपराध होता है तो आरोपी को तुरन्त सजा मिले। इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। अपराध मुक्त रामगंज मंडी होना चाहिए। हम इस मुद्दे पर काम करेंगे।

- मतलब महिला सुरक्षा की गारंटी नहीं है।
राजोरिया : हमारी सरकार ने कानून पास किया है। हर कार्य कानून के तहत ही किया जा सकता है। व्यक्तिगत रुप मैं कोशिश करूंगा कि इस तरह के अपराध नहीं हों। उन्हें कैसे रोका जाए। यह एक गंभीर मुद्दा है। इसे रोका ही जाना चाहिए।

- आप किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं?
राजोरिया :  रामगंजमंडी में पिछले कुछ सालों से कोई काम नहीं हुआ।  यहां मूलभूत सुविधा तक नहीं है। अच्छी सड़कें, शिक्षा के साधन कुछ नहीं हैं। हमारी सरकार बन रही है। हम कड़ी से कड़ी जोडकर काम करेंगे। भाजपा ने माइन्स के लिए कुछ नहीं किया। एसोसिएशन और व्यापारी सभी परेशान हैं।

- जीते तो कौन से काम  कराए जाएंगे?
राजोरिया :  हम जीतेंगे। फिर इस क्षेत्र का विकास करेंगे। हमारी प्राथमिकता में  लोगों को इंडस्ट्रीज मिले। पत्थर इंडस्ट्री इतनी बड़ी है।  करोडों का टैक्स देती है। लोगों को इसका लाभ मिले। ऐसे काम करवाएंगे।

- जीत के प्रति कितने आश्वस्त है?
राजोरिया : मुझे 101 फीसदी विश्वास है कि जनता मुझे ही आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी। मैं लगातार क्षेत्र में रहकर काम करुंगा।

- सामने वाले प्रत्याशी को क्या मानते हैं?
राजोरिया : भाजपा प्रत्याशी धार्मिक आधार पर लोगों को लड़वा रहे है। इनके कई वीडियो वायरल हुए हैं। इनका काम दो को लड़वा कर अपना हित साधना है।  अब इनकी छोटी सोच को देखें।  भाई को भाई से लड़वा रहे हैं। इन्हें पूरी बीजेपी में कोई नहीं मिला।  भाई अपना कर्म कर रहे हैं। मैं अपना कर्म कर रहा हूं।

- क्या करोली धौलपुर से भाजपा सांसद मनोज राजोरिया आपके भाई हैं।  वह प्रचार में भी आ रहे हैं।
राजोरिया: हां मनोज जी मेरे भाई हैं। वह 22 तारीख को आ रहे हैं। मैं इसी घटिया सोच की बात कर रहा हूं। क्या इन्हें पूरी भाजपा में और कोई नहीं मिला।

कार्यवाही होते देख शुरू की सबूत मिटाने की कवायद
रामगंजमंडी। खैराबाद ग्राम पंचायत द्वारा खनिज विभाग व ग्राम पंचायत प्रशासन की स्वीकृति लिए बिना चारागाह भूमि की खुदाई करके इसका स्वरूप बिगाड़ने के मामले में आधिकारिक स्तर पर कार्यवाही होते देख अब सबूत मिटाने की कवायद शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत ने खुदाई से हुए गड्ढे को आसपास पड़ी काली मिट्टी के ढेर से भरना शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खैराबाद की खसरा नंबर 552 चारागाह भूमि है को पहले रेलवे ट्रेक ठेकेदार से खुदवाया गया। जब आधिकारिक स्तर पर कार्यवाही होने लगी, तो चारागाह भूमि खोदने के सबूत मिटाए जा रहे हैं। चारागाह भूमि के इस गड्ढे से पीली मिट्टी का अवैध खनन हो चुका है। अब आसपास पड़े काली मिट्टी के ढेर से इसे पुन: भरवाया जा रहा है। खैराबाद स्थित चारागाह भूमि की खुदाई करवाकर मिट्टी रेलवे ठेकेदार को बेच दी गई थी। जिसके जुर्माने के तौर पर रोबोट कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 7 लाख रुपए की राशि खनिज विभाग में जमा कर दी थी। ग्रामीणों ने मिट्टी खुदाई करवाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। ग्राम पंचायत ने इस चारागाह भूमि की मिट्टी बेचने की रसीदें भी काटी थीं। ग्रामीणों के विरोध व कार्यवाही की मांग को लेकर दिए ज्ञापन के बाद जब आधिकारिक स्तर पर कार्यवाही होने लगी तो अब रात्रि में जेसीबी से सबूत मिटाने के लिए गड्ढे में काली मिट्टी भराई जा रही है।

हो सकता है हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि इस काली मिट्टी भराई से पूरा गड्डा तो नहीं भरा जा सकता। उल्टे इस गड्ढे में काली मिट्टी बारिश में दलदल बन सकती है। इस दलदली मिट्टी के कारण हादसों की आशंका बढ़ जाएगी। जानवर गड्ढे में फंस कर मौत का शिकार हो सकते हैं।

चारागाह भूमि का बिगाड़ा स्वरूप
खैराबाद की खसरा नंबर 552 भूमि ग्राम पंचायत रिकॉर्ड में चारागाह के नाम पर दर्ज है। उस चारागाह भूमि से मिट्टी खोदकर ग्राम पंचायत ने चारागाह भूमि का स्वरूप बिगाड़ दिया। इसमें ना तो ग्राम पंचायत की स्वीकृति ली गई और ना ही खनिज विभाग की।

उपखंड अधिकारी से की थी कार्यवाही की मांग
ग्रामवासियों ने इस सम्बंध में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की थी। उपखण्ड अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए खनिज विभाग को जांच के लिए लिखा था। उसमें रोबोट कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने 7 लाख की अवैध खनन की जुर्माना राशि जमा कर दी है। लेकिन ग्राम पंचायत ने रोबोट कम्पनी को चारागाह भूमि खोदने की स्वीकृति क्यों दी, इस पर कार्यवाही नहीं की गई। तथ्य छुपाने के लिए अवैध खनन के गड्ढे को खुर्दबुर्द करने व चारागाह भूमि खोदने के कार्य पर पर्दा डाला जा रहा है।

पूर्व में अधिकारियों ने जांच का दिया था भरोसा
ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व में अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया था। उस समय रामगंजमंडी तहसीलदार भारत सिंह ने बताया था कि उपखण्ड अधिकारी ने चारागाह भूमि पर किए मिट्टी खुदाई के कार्य की जांच हल्का पटवार खैराबाद को दे दी गई है। कितने टन मिट्टी खुदाई हुई सारी जांच की जाएगी। लेकिन अभी तक जांच व कार्यवाही नहीं होने से पंचायत को सबूत मिटाने का मौका मिल गया है।

खैराबाद में चारागाह भूमि को काली मिट्टी से भरने की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं है। मामला जानकारी में आया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।-विनोद कुमार मीणा, उपखण्ड अधिकारी, रामगंजमंडी

नरेगा मेट युवती को सांप ने काटा
रामगंजमंडी। कोटा जिले के ग्राम पंचायत सुकेत में मनरेगा में पीलिया खाल पर कार्य करते समय मेट किरण को सांप के काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को नरेगा द्वारा प्राथमिक उपचार भी नही मिल पाया। युवती किरण को गंभीर अवस्था मे सुकेत सीएचसी लाया गया। जहां से झालावाड़ रेफर किया है।

हाई वॉल्टेज लाइन से करंट लगा , लाइनमैन की मौत
रामगंजमंडी। सुकेत थाना क्षेत्र के डिंगसी गांव में बिजली के पोल पर चढ़ कर लाइनमैन टूटे तार को ठीक कर रहा था। इस दौरान 33 केवी लाइन के करंट का जोरदार झटका लगा और वह पोल से नीचे गिर गया।  नीचे गिरने से लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने पर उतारू हो गए। जिन्हें सलावद सरपंच राकेश योगी ने समझाइश कर शांत किया।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन हरीश 25 वर्ष पुत्र भेरूलाल मेघवाल निवासी सातलखेड़ी की मौत हो गई। हरीश मेघवाल सुकेत सहायक अभियंता जेवीवीएनएल में कार्य में संविदा पर लाइन मैन का काम करता था। बीती रात्रि को डिंगसी गांव में पोल से तार टूट गए थे। युवक शिकायत वेन पर कार्य करता था। तार टूटने की शिकायत पर लाइनमैन हरीश तार को ठीक करने के लिए युवक पोल पर चढ़ा था। जहां दूसरी बिजली लाइन 33 केवी की चपेट में आने से युवक झुलस गया। पोल से नीचे गिर गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों में आक्रोश
युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को ठेकेदार से11 लाख मुआवजा राशि देने की मांग की। ग्रामीण चक्का जाम लगा दिया। सलावद सरपंच राकेश योगी की समझाइश पर जाम नही लगाया। सरपंच राकेश योगी ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुवावजे की मांग की है।

असर खबर का - चारागाह की भूमि बेचने के मामले में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
रामगंजमंडी। खैराबाद ग्राम पंचायत द्वारा चारागाह की भूमि खसरा नं. 552 को खोदकर मिट्टी रेलवे ट्रेक को बेचने के मामले में रामगंजमंडी उपखण्ड अधिकारी विनोद मीणा व खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। दैनिक नवज्योति ने गत दिनों पर्दाफाश किया था कि किस प्रकार खैराबाद ग्राम पंचायत के नाम पर सरपंच चारागाह भूमि को खोदकर व मिट्टी बेच कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। चारागाह भूमि पर खनन कार्य के मामले में न तो पंचायत की स्वीकृति है न खनिज विभाग की। फिर भी चारागाह भूमि खोद दी गई।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
मामले में अवैध खनन रोकथाम के लिए विनोद कुमार मीणा उपखंड अधिकारी रामगंजमंडी, प्रवीण नायक पुलिस उपाधीक्षक रामगंजमंडी,  भारत सिंह तहसीलदार रामगंजमंडी, मनोज थानाधिकारी रामगंजमंडी,  देवीलाल बंसीवाल खनिज अभियंता रामगंजमंडी व दिनेश सैनी फोरमैन द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।

हिरियाखेड़ी में पाया गया अवैध खनन होना
भ्रमण व निरीक्षण के दौरान ग्राम खैराबाद व हिरियाखेड़ी में अवैध खनन होना पाया गया। विनोद कुमार मीणा उपखंड अधिकारी ने मौके पर उपस्थित खनिज अभियंता को मामले की जांच कर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इनका कहना है
खैराबाद ग्राम पंचायत में स्थित चारागाह भूमि खसरा नं. 552 का मैंने, राजस्व अधिकारियों, खनिज विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। चारागाह भूमि पर खनन कार्य को अवैध माना। रेलवे ट्रेक के ठेकेदार से अवैध खनन की पेनल्टी राशि वसूली की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अवैध खनन के लिए ग्राम पंचायत से भी जवाब तलब किया जाएगा।
-विनोद कुमार मीणा,  उपखण्ड अधिकारी, रामगंजमंडी

खनिज विभाग व पंचायत की अनुमति के बिना बेच दी चारागाह भूमि
रामगंजमंडी। रामगंजमंडी की ग्राम पंचायत खैराबाद के सरपंच द्वारा खैराबादकी चारागाह भूमि पर अवैध रूप से खनन कर हजारों टन मिट्टी खोदकर रेलवे ठेकेदार को रेलवे ट्रेक बनाने के लिए बेचने तथा सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है।

मामले में खैराबाद के जागरूक ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी विनोद मीणा को ज्ञापन देकर चारागाह भूमि को खोदकर बर्बाद करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि खसरा नं. 552 जो कि ग्राम पंचायत रिकॉर्ड में चारागाह के नाम पर दर्ज है, उस भूमि से मिट्टी खोदकर ग्राम पंचायत ने बेच दी। जिससे चारागाह भूमि का स्वरूप बिगड़ गया। पंचायत ने अवैध खनन कर करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया है। समूचे प्रकरण की जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार गुजरात की रोबोट कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने मिट्टी खरीदकर रेलवे को बेच दी है। उससे रामगंजमंडी सुभाष कॉलोनी से मोड़क के पास तक का रेलवे ट्रेक तैयार किया जा रहा है। हजारों टन मिट्टी सप्लाई की जा चुकी है।

नहीं ली ग्राम पंचायत व खनिज विभाग की स्वीकृति
ग्राम पंचायत खैराबाद द्वारा जो खनन कार्य मिट्टी खोदकर किया है, वह गैर कानूनी श्रेणी में आता है। इसमें न तो ग्राम पंचायत की स्वीकृति ली गई है और न ही खनिज विभाग की एसटीपी ली।

आए दिन अवैध खनन के आ रहे मामले
रामगंजमंडी में खनिज अभियन्ता कार्यालय है। खनिज अभियन्ता बैठते हैं। दो फोरमेन भी हैं। फिर भी यहां आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं।

खनिज विभाग की अनुमति अनिवार्य
खैराबाद में खोदा गया गड्डा 30 फिट गहरा है। इतने गहरे खनन की इजाजत खनिज विभाग से लेना अनिवार्य है। उन्होंने हजारों टन मिट्टी खुदाई के मामले में अपना पक्ष भी नहीं रखा। बात करने पर मीटिंग में होने का हवाला दिया।

ज्ञापन देने वालों में यह रहे शामिल
ज्ञापन देने वालों में सरफराज, शाहिद भाई, शाकिर, सद्दाम, इरशाद, अनवर, आबिद सहित कई ग्रामवासी शामिल रहे।

मिट्टी खुदाई की इजाजत ग्राम पंचायत द्वारा नहीं दी गई है। ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा ही स्वीकृति जारी की गई है। इस स्वीकृति में मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं।-छोटूलाल, सचिव, पंचायत समिति, खैराबाद

उक्त मामले की जांच पूर्व में भी कर चुकी हूं। खसरा नं. 552 चारागाह की भूमि है। इसमें न तो खनिज विभाग की एसटीपी है और न ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र। सरपंच ने स्वंय एनओसी दी है। तहसीलदार के निर्देश पर पुन: जांच कर रही हूं। -प्रियंका, पटवारी, खैराबाद

उपखण्ड अधिकारी को चारागाह भूमि पर किए मिट्टी खुदाई कार्य की जांच हल्का पटवार खैराबाद को दे दी गई है। कितने टन मिट्टी खुदाई हुई है सारी जांच की जाएगी। -भारत सिंह, तहसीलदार, रामगंजमंडी

कोटा के रामगंजमंडी में मां पांच बेटियों को लेकर कुएं में कूदी, सभी 6 की मौत
कोटा। राजस्थान में कोटा जिले के रामगंजमंडी पंचायत समिति क्षेत्र में एक महिला के पांच बेटियों को लेकर कुंए में कूद जाने से इन सभी की मौत गई। पुलिस ने बताया कि जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में चेचट थाना क्षेत्र के कालिया खेड़ी गांव निवासी बादाम देवी (40) अपनी पांच बेटियों सावित्री (14), अंजलि (8),काजल (6), गुंजन (4) और  एक साल की मासूम अर्चना के साथ शनिवार रात किसी समय गांव में स्थित एक कुंए में कूद गई जिससे इन सभी की मृत्यु हो गई। इसका पता रविवार सुबह ग्रामिणों को लगने पर शव कुंए से बाहर निकाले गये। बादाम देवी के दो और पुत्रियां गायत्री (15) और पूनम (9) है, वे और उनके पिता शिवलाल शनिवार को गांव में मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

सूचना मिलने के बाद रामगंजमंडी पुलिस उपाधीक्षक सहित चेचट थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सभी शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के अपनी बेटियों के साथ आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।