convoy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जम्मू कश्मीर : कड़ी सुरक्षा और धार्मिक उत्साह के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू, 'बम-बम भोले' के जयकारों संग रवाना हुआ पहला जत्था
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में हर साल होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों से शुरू हुई। हज़ारों तीर्थयात्री पूरे जोश और कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। लगभग पांच हजार तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को कश्मीर घाटी पहुँचा था, जिसे जम्मू से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। नुनवान आधार शिविर में, अनंतनाग के उपायुक्त बिलाल भट और एसएसपी अनंतनाग अमोद नागपुरे ने पहलगाम रूट से जाने वाले तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाई और उनकी यात्रा के सुरक्षित और सफल होने की कामना की।बालटाल, गांदरबल में हल्की बूंदाबांदी ने वहां के शांत माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया, जबकि श्रद्धालु गुफा मंदिर की ओर अपनी यात्रा जारी रखे हुए थे।

अधिकारियों ने इस साल की तीर्थयात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा सालाना सुरक्षा अभियान शुरू किया है। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई स्तरों वाला सुरक्षा घेरा, दोनों रास्तों पर नो-फ्लाई ज़ोन, वॉचटावर, कड़ी निगरानी और तीर्थयात्रियों के काफिले की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस ने सभी रजिस्टर्ड सर्विस प्रोवाइडर्स (जैसे पोनी राइडर्स) को छेड़छाड़-रोधी क्यूआर कोड वाले पहचान पत्र जारी किए हैं, ताकि उनके पहचान-पत्रों की तुरंत जांच हो सके और उग्रवादियों को सपोर्ट स्टाफ बनकर घुसने से रोका जा सके।

इसके अलावा, तीर्थयात्रियों, गाड़ियों और सर्विस देने वालों के लिए आरएफआईडी टैग जारी किए गए हैं ताकि उनकी रियल-टाइम ट्रैकिंग की जा सके। साथ ही, सीसीटवी कैमरों का एक बड़ा नेटवर्क दोनों तीर्थ मार्गों पर आवाजाही पर नज़र रख रहा है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी इंतज़ाम किए गए हैं। तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षा कर्मियों और यात्रा अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें, केवल अधिकृत काफिलों में ही यात्रा करें, वैध पहचान पत्र साथ रखें, बिना पुष्टि वाली जानकारी या अफ़वाहें न फैलाएं, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या आपातकालीन स्थिति की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस कर्मियों को दें या आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से सूचित करें।

कांग्रेस नेताओं ने की रेशु गुप्ता से मुलाकात, सहायता राशि सौंपी
जयपुर: मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान हुई घटना में गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित महिला से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह और प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ विकास महला पीड़िता के प्रतापनगर स्थित आवास पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने मुलाकात के बाद बताया कि हादसे के बाद पीडिता शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी गहरे आघात में हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्हें आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में हम हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस एवं राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. विकास महला के सहयोग से सहायता राशि प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास किया।सिंह और महला ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, यही हमारी मांग है।

कैलाश मानसरोवर से लौटे 35 श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, बोले- जीवन का सबसे दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव
जयपुर। विश्व की सबसे पवित्र आध्यात्मिक यात्राओं में शामिल कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्ण कर जयपुर के 35 श्रद्धालुओं का दल सकुशल लौट आया। यात्रा का नेतृत्व राहुल अग्रवाल ने किया। श्रद्धालुओं ने कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि कैलाश पर्वत के दर्शन और मानसरोवर के पवित्र तट पर बिताए गए क्षण उनके जीवन के सबसे दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव बन गए। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पूरी यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुखद रही।

जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर समाज श्री सीताराम एवं खंडेलवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों, परिजनों और श्रद्धालुओं ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राकेश कूलवाल, सुनील गुप्ता, जितेश कूलवाल, प्रवीण शाह और अरविंद बैद सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। यात्रा संयोजक राहुल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक पर्यटन के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवन मूल्यों को समझने का अनूठा अवसर भी है।

सरकार का 260 कार का काफिला : इनमें 12 बुलेट प्रूफ, हवाई बेड़े में न विमान और न हेलीकॉप्टर; फिलहाल लेते हैं किराये पर
जयपुर। राजस्थान के सरकारी बेड़े में 260 कारें हैं। इनमें 12 बुलेट प्रूफ हैं। राज्य सरकार के हवाई बेड़े में इस समय न तो कोई विमान है और न ही हेलीकॉप्टर। एक दशक से भी अधिक समय से हेलीकॉप्टर और विमान किराये पर लिए जा रहे हैं। विधानसभा में दिए गए एक उत्तर के अनुसार पिछले साल 5 जून 2024 को रेडबर्ड एयरवेज प्रा.लि. से 23.79 करोड़ रुपए सालाना का अनुबंध हुआ है। राजस्थान स्टेट मोटर गैराज विभाग प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, वीवीआईपी, वीआईपी और स्टेट गेस्ट के लिए वाहन मुहैया करवाता है। विभाग समय-समय पर नए वाहनों को शामिल कर और पुराने वाहनों को निकाल कर बेड़े को आधुनिक और सुरक्षित बना रहा है। राजस्थान स्टेट मोटर गैराज अपनी सेवाओं के माध्यम से वीवीआईपी और सरकारी कार्यों की निर्बाध सेवा सुनिश्चित कर रहा है।

जिलों में पूल की कारों की ये है स्थिति
जिलों के कारपूल में काफी कारें हैं। हर जिला कलेक्टर के पास कम से कम दो कारें हैं। सभी जिलों में सांसदों और विधायकों के लिए पूल में 91 कारें दी गई हैं। जिलों के पूल में प्रोटोकॉल के लिए भी वाहन मौजूद रहते हैं।

वाहनों के संचालन के नियम : स्टेट मोटर गैराज में वाहनों के संचालन के लिए नियम निर्धारित हैं। कोई भी वाहन 8 वर्ष या 2 लाख किमी की दूरी पूरी करने के बाद अन्य विभागों को सौंप दिया जाता है। वहीं 15 वर्ष पुराने वाहनों को सरकार की नीति के तहत स्क्रैप में दिया जाता है।

बुलेट प्रूफ  वाहनों की सुविधा
गृह मंत्रालय के आदेशानुसार जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेताओं के लिए बुलेट प्रूफ  वाहन उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी यह सुविधा दी जाती है। वर्तमान में विभाग के पास 5 सफारी और 7 फॉर्च्यूनर बुलेट प्रूफ  वाहन मौजूद हैं। सफारी की सरकारी कीमत 19 से 20 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर की करीब 40 लाख रुपए कीमत है। इन गाड़ियों को बुलेट प्रुफ बनाने में 35 से 40 लाख रुपए (कीमत से अधिक) राशि खर्च होती है।

बिट्टा के काफिले में चल रहे वाहन भिड़े
महुवा। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। बिट्टा मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 से महुवा होते भरतपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान ठेकड़ा बायपास से उनका काफिला गुजरने के दौरान एक स्कूटी सवार अचानक सामने आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में दिल्ली पुलिस के कमांडो की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके पीछे चल रही जैमर की कार आगे चल रही कमांडो की कार से भिड़ गई, इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे के बाद बिट्टा के काफिले में शामिल पुलिस-प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि जैमर की कार से पीछे चल रही बिट्टा की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ। जहां कुछ देर के लिए सुरक्षा के काफिले को सड़क किनारे रोक दिया गया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को काफिले से अलग कर बिट्टा को रवाना किया।

केंद्र ने दी हुई है जेड प्लस सुरक्षा : उल्लेखनीय है कि बिट्टा काफी दिन से बालाजी के दर्शन के लिए आते रहे हैं, इसके बाद वह मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन करते दिल्ली के लिए निकलते हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें जेड  सुरक्षा दी हुई है, जिसके चलते उनके विजिट के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी तैनात रहते हैं।

शाह का शाही स्वागत, नहीं रुका काफिला, कार्यकर्ता मायूस
जयपुर। देश के गृहमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह रविवार को जयपुर दौरे पर रहें। लेकिन जयपुर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को मायूसी ही हाथ लगी। दरअसल घंटों इंतजार करने के बाद भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच ना अमित शाह पहुंचे, ना ही गाड़ी से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं का स्वागत-अभिंदन स्वीकार किया।

उल्लेखिनिय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  विशेष विमान से जैसलमेर से जयपुर पहुंचे। शाह का स्वागत राजस्थान के टॉप लिडर्स ने किया। फिर उसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह का काफिला एयरपोर्ट से निकलकर कार्यक्रम स्थल JECC, सीतापुरा की ओर रवाना हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रभारी अरुण सिंह और सतीश पूनियां एक ही गाड़ी में मौजूद थे। बड़ी संख्या में सुरक्षा इंतजाम के बीच अमित शाह ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा के सभी मोर्चों पर कार्यकर्ताओं की ओर से अपने-अपने अलग-अलग मंच बनाए गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि अमित शाह का काफिला रुकेगा, उनका अभिवादन स्वीकार करेगा, लेकिन काफिला नहीं रुका और आगे बढ़ गया। लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यकर्ता पूरे जोशोखरोश से अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। लेकिन मन में मलाल रहा कि जिनके इंतजार में वे सुबह से खड़े थे उनके बीच नहीं आएं। खैर राजनीति में ये सब तस्वीरें देखने को मिलती रहती है। लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि जब शाह के इस कार्यक्रम को 2023 के विधानसभा चुनावों से जोड़ कर देख रही है तो आम कार्यकर्ताओं को कैसे नजर अंदाज किया जा सकता है। जो घर-घर जाकर बीजेपी के लिए वोट मांगता है।