arrived - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Air India में 600 पदों पर भर्ती; वॉक-इन-इंटरव्यू में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे, मची भगदड़
मुंबई। एयर इंडिया द्वारा 1802 पदों पर निकाली गई यूटिलिटी एजेंट पोस्ट के लिए वॉक इन इंटरव्यू में 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंच गए। इतनी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने पर वहां एयर इंडिया के ऑफिस के बाहर भगदड़ मच गई। सीमित रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवदकों की भीड़ को संभालना कठिन हो गया।

इतनी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने पर एयर इंडिया प्रशासन ने इंटरव्यू कैंसिल कर दिए और सिर्फ सीवी लेकर वापस भेज दिए। आवेदक घंटों तक बिना खाए-पीए इस वेकेंसी में आवेदन के लिए खड़े रहे।

प्रियंका गांधी बोली- रिकॉर्ड टूटा जरूर है लेकिन चरम बेरोजगारी का
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि "प्रधानमंत्री जी कुछ दिन पहले मुंबई में कह रहे थे कि हमने जाने कितने करोड़ रोजगार देकर रिकॉर्ड तोड़ डाले। आज उसी मुंबई में कुछ वैकेंसीज के लिए आए बेरोजगारों की अपार भीड़ का वीडियो वायरल है। इसके पहले गुजरात के एक होटल में 25 वैकेंसीज के लिए 15 लाख बेरोजगार आए और भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। यह दिखाता है कि रिकॉर्ड टूटा जरूर है लेकिन चरम बेरोजगारी का। देश ऐतिहासिक बेरोजगारी का सामना कर रहा है। मेरी प्रधानमंत्री जी से अपील है कि अब खोखले वादों और ध्यान भटकाने की राजनीति कृपया बंद करें और देश के युवाओं के बारे में सोचें। जिन होनहार युवाओं की उम्र बीत रही है, उन्हें करोड़ों नये अवसरों की जरूरत है।"

पीसीसी में लगा मंत्री दरबार, तबादला अर्जियां लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को लगे मंत्री दरबार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने लोगों की फरियाद सुनी। मंत्रियों के सहयोग के लिए विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, पीसीसी सचिव फूल सिंह ओला, प्रशांत सहदेव शर्मा और मुख्यालय प्रभारी ललित तुनवाल भी मौजूद रहें।

पीसीसी में सुबह 11 बजे शुरू हुए मंत्री दरबार में प्रदेश भर से लोग अपनी समस्याएं लेकर आए। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से मिले लोगों ने सबसे ज्यादा तबादलों को लेकर  अर्जियां दीं। इसके बाद जयपुर और जोधपुर डिस्कॉम से जुड़े बिजली कनेक्शनों से जुड़ी शिकायतों, वीसीआर प्रकरण, खराब ट्रांसफार्मर बदलने जैसी शिकायतें अधिक आईं। राजस्व मंत्री रामलाल जाट के पास जमीनों से जुड़े विवाद प्रकरण अधिक सामने आएं। भू रूपांतरण राजस्व सीमांकन गांव और शहरों के बीच में राजस्व विवाद जैसे प्रकरण लोगों ने मंत्री के सामने रखें। दोनों मंत्रियों ने अलग-अलग प्रकरणों में शिकायत कर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ प्रकरणों में मौके पर मौजूद अफसरों को ही दिशा निर्देश देकर समस्याओं के जल्द निस्तारण की कार्रवाई करने के आदेश दिए।

PM मोदी -7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे जर्मनी
म्यूनिख। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी -7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार तड़के जर्मनी पहुंच गए। म्यूनिख के हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया जहां से वह सड़क मार्ग से श्लॉस एल्माउ के लिए रवाना हो गए जहां जर्मनी की अध्यक्षता में जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।  मोदी आज अपराह्न प्रवासी भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडिस से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस विधायकों का उदयपुर कैम्प में पहुंचना जारी, तीन निर्दलीय विधायक देर रात को पहुंचे, बाकी का इंतजार
उदयपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायकों की बाड़ाबंदी शुरू हो चुकी है। इसके लिए उदयपुर को सबसे सुरक्षित स्थान माना गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सूचना पर तीन निर्दलीय विधायक बुधवार देर रात को उदयपुर पहुंच चुके हैं जबकि शेष विधायकों के आने का क्रम भी शुरू हो चुका है। जयपुर में मुख्यमंत्री आवास से वाहनों में सवार होकर विधायकों की टीम शाम को रवाना हो चुकी है जिसके देर रात तक उदयपुर पहुंची।

देर रात पहुंचे तीनों विधायक किशनगढ़ से सुरेश टांक, मारवाड़ जंक्शन के खुशवीर सिंह, दूदू से विधायक बाबूलाल नागर शहर के बाहर ताज अरावली होटल में ठहरे हैं। सिरोही से निर्दलीय विधायक व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार संयम लोढ़ा 5 जून के बाद उदयपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी रशीद खान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के साथ पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं और वे यहां सारा प्रबंध संभाले हुए हैं। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर लंच के बाद विधायकों का दल वाहनों में सवार होकर शाम को जयपुर से उदयपुर से रवाना हुआ। इनका रास्ते में भीलवाड़ा में ठहराव होगा, जहां राजस्व मंत्री रामलाल जाट की ओर से डीनर की व्यवस्था की गई है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीरसिंह मीणा ने बताया कि वे खुद शाम को जयपुर से रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर सभी विधायक थे और उन्हें लाने के लिए वाहन लगे हुए थे। वे अन्य विधायकों के साथ नहीं आकर अलग आ रहे हैं और देर रात को उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर में विधायकों को राज्यसभा चुनाव होने से पहले तक ठहराने की सारी व्यवस्था महेश जोशी और महेंद्र चौधरी देख रहे है। मीणा ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश में हो रही है और वे स्वयं इनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यदि पार्टी को जरुरत होगी तो उन्हें जिम्मेदारी सौंपेगी तो वे बखूबी निभाएंगे। राज्यसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने बाड़े तैयार कर रहे हैं। अब राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले मतदान तक ये विधायक इन्हीं बाड़ों में रहेंगे।

कड़ी सुरक्षा में घेरा बाड़ास्थल को
शहर से बाहर जिस सितारा होटल में ठहराए गए विधायकों को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होटल में किसी भी बाहरी के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। सिर्फ होटल के मेहमानों और कांग्रेस विधायकों को ही होटल में पूरी जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया है। यहां ठहरने वाले विधायकों से यदि कोई मिलने आएगा भी तो विधायक और मिलने आने वाले पर पार्टी की ओर से पूरी निगरानी रखी जाएगी। मीडिया को यहां प्रवेश की अनुमति बिलकुल भी नहीं दी जा रही है। यहां तक कि होटल के बाहर लगे पीने के पानी के आरओ प्लांट से पानी भी पीने नहीं दिया जा रहा।

होटल में बुक कराए 142 कमरे
राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा की सेंध के डर से उदयपुर लाए जा रहे कांग्रेस विधायकों के लिए यहां होटल में 142 कमरे बुक करवाए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन विधायकों को आगामी 10 जून को होटल से सीधे जयपुर स्थित विधानसभा भवन में मतदान के लिए ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मतदान तक विधायकों के साथ रहेंगे। कांग्रेस को गहलोत सरकार का समर्थन कर रहे 13 निर्दलीय विधायकों में टूट की आशंका है।

प्रत्याशी बाहरी होने से नाराजगी
इस बीच, कांग्रेस विधायकों में भी राज्यसभा चुनाव में तीनों प्रत्याशी बाहरी होने से नाराजगी झलक रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा दो दिन पूर्व  दिल्ली में सोनिया गांधी से भेंट कर बाहरी प्रत्याशियों के कारण उपजी जमीनी हकीकत से वाकिफ करवा चुके हैं। पूर्व प्रदेश सचिव नवीन यादव भी पार्टी को घेरते हुए कह चुके हैं कि कांग्रेस राजस्थान के मतदाताओं के साथ ठगी कर रही है। कांग्रेस ने सभी दस राज्यसभा प्रत्याशी बाहर के उतारे हैं और अगर ये जीत जाते हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता कांग्रेस को राजस्थान की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इधर, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह बाबा भी राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन छह विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान से रोकने का आग्रह कर चुके हैं जिन्होंने नियम विरुद्ध बसपा विधायक दल का कांग्रेस में विलय किया था। इससे जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सूत्रों की मानेंतो बाहरी प्रत्याशी होने से नाराज भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायक भी मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के लिए 126 विधायकों के समर्थन का दावा कर रही है। तीनों उम्मीदवारों के लए 123 विधायकों के वोट जरूरी हैं। कांग्रेस के खुद के 109 वोट हैं लेकिन माकपा और बीटीपी के दो-दो विधायकों के रूख ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा रखी है।

पीसीसी में मंत्री दरबार: पानी की किल्लत और मौसम से हुए नुकसान की शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी
जयपुर। पीसीसी में मंगलवार को जनसुनवाई में मंत्री लालचन्द कटारिया और जाहिदा खान ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर, देशराज मीणा भी सहयोग के लिए मौजूद रहे।जनसुनवाई के दौरान जयपुर सहित आसपास के जिलों से भी लोग और कार्यकर्ता पीसीसी पहुंचे। बड़ी संख्या में आई समस्याओं में पानी की किल्लत, अंधड़-बारिश के मौसम से खेतों और घरों में हुए नुकसान, शहरी क्षेत्रों में पट्टों, मदरसों, उर्दू शिक्षकों की समस्याओं, बिजली,सड़क जैसी समस्याओं को लेकर लोग मिलने पहुंचे। मंत्री कटारिया और जाहिदा ने लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए जल्दी ही उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। कुछ मामलों में सीधे अफसरों को फोन कर निर्देश दिए। जनसुनवाई में कोविड हेल्थ वर्कर भी पहुंचे,लेकिन पीसीसी पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने उन्हें अंदर नही जाने दिया।

रात के अंधड़ में नहीं हुआ ज्यादा नुकसान, फिर भी मंगवाई रिपोर्ट: कटारिया
जयपुर: कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने अंधड़ और बारिश से हुए नुकसान पर कहा कि रात में आए अंधड़ और बारिश से बहुत ज्यादा नुकसान होने की सूचनाएं नहीं मिली है। नुकसान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।पीसीसी में जन सुनवाई के लिए पहुंचे कटारिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सोमवार रात कई जिलों में अंधड़ और बारिश से लोग और फसलें प्रभावित हुई हैं, हालांकि कहीं भी बहुत ज्यादा नुकसान की सूचनाएं हमें नहीं मिली है, फिर भी अफसरों से रिपोर्ट तैयार कर मंगवाई जा रही है। केंद्र सरकार के 3 साल के कार्यकाल के सवाल पर कटारिया ने कहा कि राजस्थान की जनता ने सभी सीटों पर भाजपा को सांसद जिता कर भेजें, उसके बावजूद भी इन सांसदों ने राजस्थान के लिए कोई काम नहीं किया। राजस्थान के विकास में इन सांसदों का कोई योगदान नहीं होने से जनता बहुत नाराज है। आगामी चुनावों में जनता इनको सबक सिखा देगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर कटारिया ने कहा कि इस बारे में पार्टी आलाकमान मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ ही बेहतर जानकारी दे सकते हैं। जनसुनवाई में आए प्रकरणों को लेकर कटारिया ने कहा कि सुनवाई के दौरान पानी की किल्लत, आवासों के पट्टे, सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर अधिकांश शिकायतें मिली है। इन प्रकरणों को जल्द ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित करा दिया जाएगा।

उर्दू शिक्षक संघ पहुंचा पीसीसी
पीसीसी में एक नज़ारा यह भी देखने को मिला कि उर्दू शिक्षा को लेकर के राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन कायमखानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान से मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा कर उर्दू शिक्षा की विभिन्न मांगों को लेकर प्रभावी ढंग से पक्ष रखा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अक्षरशः पालना करवाने उर्दू भाषा विद्यार्थियों को विश्व को किताबें उपलब्ध कराने लेवल प्रथम उर्दू लेवल द्वितीय उर्दू वरिष्ठ अध्यापक उर्दू और स्कूल व्याख्याता उर्दू के पदों पर शीघ्रता शीघ्र भर्ती करने की मांग रखी, जब तक शिक्षक भर्ती हो तब तक गेस्ट फैकल्टी के रूप में विभिन्न श्रेणी के उर्दू शिक्षकों को नियुक्त करने की बात रखी। प्रदेश के समस्त जिलों में उर्दू, हिंदी, पंजाबी और गुजराती विषय के प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संबंधित अल्पभाषा का पद सृजित करने की मांग रखी। शाला दर्पण और शैक्षिक प्रकोष्ठ द्वारा उर्दूभाषी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने के लिए निदेशालय स्तर पर विशेष प्रकोष्ठ गठन करने की मांग भी रखी।

उर्दू शिक्षकों की समस्याओं का करेंगे समाधान: जाहिदा
शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान ने कहा की जनसुनवाई में उर्दू शिक्षकों की भी समस्याएं हमारे सामने आई है। जनसुनवाई में आई सभी समस्याओं के निदान के लिए हमने अफसरों को निर्देश दिए हैं। जल्द ही सभी समस्याओं पर उचित कार्रवाई कर समाधान किया जाएगा।

मायरा: थाली में 51 लाख लेकर भात भरने पहुंचे मामा
लाडनूं। वैसे तो मायरा भारतीय शादियों की एक सामान्य रस्म है लेकिन राजस्थान के नागौर जिले में मायरे को काफी खास माना जाता है। यहां मायरा परंपरा के साथ ही मान और सम्मान की रस्म के तौर पर भी प्रचलित है। इसी के तहत मंगलवार को लाडनूं में जायल के राजोद निवासियों मामाओं द्वारा भरा गया मायरा काफी चर्चा में रहा। पांच भाइयों की इकलौते बहन के मायरे में 51 लाख नकद के साथ ही 25 तौला सोने और एक किलो चांदी के जेवर देने पर हर कोई वाह-वाह करते नजर आया।

जानकारी के अनुसार वीर तेजा कॉलोनी निवासी और राज हॉस्पिटल के संचालक परमाराम पोटलिया की दो बेटियों प्रियंका (27) और स्वाति (25) की मंगलवार को शादी थी। मामा मगनाराम ने बताया कि 5 भाइयों के बीच सीता देवी इकलौती बहन है। बड़े भाई रामनिवास की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उनकी इच्छा थी कि बहन का मायरा जब भी भरे, उसकी चर्चा अवश्य हो। मायरा में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे। इस पर जायल के राजोद निवासी चार भाई सुखदेव, मगनाराम, जगदीश, जेनाराम और भतीजा सहदेव रेवाड़ मायरा लेकर पहुंचे। रिश्तेदारों व पंच पटेल की मौजूदगी में मायरा भरा गया।

30 साल से जमा कर रहे थे पैसे
मगनाराम ने बताया कि बड़े भाई की इच्छा के अनुसार 30 साल से रुपए जमा कर रहे थे। शुरू से परिवार की इच्छा थी कि दो भांजी का मायरा गाजे-बाजे के साथ भरा जाए। इस पर चारों मामा थाली में 51 लाख 11 हजार, 25 तोला सोना और 1 किलो चांदी के जेवरात लेकर पहुंचे। इसके अलावा बहन के ससुराल वालों को भी सोने-चांदी के जेवर गिफ्ट के तौर पर दिए गए।

यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच प्रदेश के 10 छात्र फ्लाइट में पहुंचे मुंबई
जयपुर। यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच भारतीयों का विमानों द्वारा भारत पहुंचना जारी है। मुंबई पहुंची फ्लाइट में प्रदेश के 10 छात्र है। इन छात्रों में अजमेर, पाली, कोटा, नागौर और जयपुर के विद्यार्थी शामिल है। इन विद्यार्थियों को फ्लाइट से जयपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर टीम मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात है, जहां से बच्चों को उनके आवास भेजने की व्यवस्थाएं राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है।

नोडल अधिकारी एवं फाउंडेशन के आयुक्त धीरज ने बताया कि राज्य सरकार प्रवासी नागरिकों को सुरक्षित भारत वापस लाने तथा उन्हें गंतव्य स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं समीक्षा कर रहे है। कैबिनेट मंत्री टीकाराम और मंत्री सुभाष गर्ग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर विद्यार्थियों को सरकार की ओर से आश्वस्त किया। सरकार छात्रों को उनके आवास तक की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है।

यूक्रेन से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे 8 छात्र
जयपुर। यूक्रेन से जयपुर के आठ छात्र जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इनमें समय सिंह मीना, गौरव कुमार मीणा, अभिषेक सोनी, विजय कोस्तुभ, टीना कुमारी, गौरव सारस्वत, अदिति धाकड़ एवं अजय कुमार शामिल थे। अदिति ने बताया कि यूक्रेन में स्थिति खराब है। बॉर्डर पर स्थिति दयनीय है।

समय सिंह मीणा ने कहा की यूक्रेन पुलिस छात्रों को भी टारगेट कर रही है। सकुशल आ गए है, लेकिन जो स्टूडेंट्स वहां पर है। उन्हें सरकार तुरंत निकाले। अभिषेक सोनी ने कहा की बम के धमाकों से यूक्रेन दहल रहा है। एयरपोर्ट पर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत एवं विधायक रफीक खान भी मौजूद रहे।

दुनिया के सबसे लंबे शख्स सुल्तान को है पत्नी की तलाश
मॉस्को। दुनिया का सबसे लंबा शख्स रूस जा पहुंचा है। उसे तलाश है अपने लिए नई पत्नी की जिसके साथ मिलकर वह संतान को जन्म दे सके। 39 साल के सुल्तान कोसेन तुर्की के एक किसान हैं जिनका ट्यूमर उनकी पिट्यूटरी ग्रंथि को प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से उनका आकार असाधारण रूप से ज्यादा है जो तब होता है जब पिट्यूटरी ग्रंथि बहुत अधिक वृद्धि हार्मोन का उत्पादन करती है। अपनी आश्चर्यजनक लंबाई के चलते उनका नाम 8 फीट 3 इंच की ऊंचाई के साथ सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल है। कुर्द मूल के कोसेन बताते हैं कि अब उन्हें इस लंबाई की आदत हो गई है। लेकिन कभी-कभी इसके चलते उन्हें कई कठिनाइयों और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने 2013 में 29 वर्षीय मर्व डिबो नाम की 5 फीट 9 इंच लंबी सीरियाई महिला से शादी की थी।

तलाक के बाद कोसेने ने फिर किया शादी का इरादा
उनकी पत्नी के साथ उनकी सबसे बड़ी समस्या कम्युनिकेशन था क्योंकि वह तुर्की बोलते थे जबकि उनकी पत्नी सिर्फ अरबी बोलती थीं। बातचीत में समस्या के बावजूद दोनों की शादी कई सालों तक चली, जब तक कि दंपति ने हाल ही में तलाक नहीं लिया। अकेले होने के बाद कोसेन ने एक बार फिर शादी का इरादा किया है। वह दिसंबर की शुरूआत में रूस पहुंचे थे जहां वह अपने लिए नई पत्नी की तलाश कर रहे हैं। डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि मैं अपनी नई पत्नी को अपने साथ वापस तुर्की ले जाना चाहता हूं। मैं एक समुद्र से दूर दक्षिण-पूर्व में एक ऐतिहासिक जगह पर रहता हूं। मैंने सुना है कि रूस की महिलाओं को विनम्र पुरुष पसंद होते हैं तो यह काफी आसान होगा। कोसेन ने कहा कि रूसी महिला अपने पति को हमेशा प्यार करेगी।  कोसेन अपनी नई पत्नी की तलाश में रूस में कितने समय तक रहेंगे।

जयपुर एयरपोर्ट पर सेलिब्रिटीज के आने का दौर जारी
जयपुर। 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में कैटरीना और विकी कौशल की शाही शादी होनी है। कैटरीना और विकी कौशल की शादी में शामिल होने के लिए सेलिब्रिटीज के आने का दौर जारी है। सेलिब्रिटीज मुंबई से जयपुर एयरपोर्ट पहुंच रही है। बुधवार दोपहर को सिंगर आस्था गिल, सिंगर हार्डी संधू और डीजे चेतस जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि इन सेलिब्रिटीज का कैटरीना की शादी में जाने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

जानकार सूत्रों की माने तो मुंबई से आने वाली सेलिब्रिटीज कैटरीना और विकी कौशल की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंच रही है। सिंगर आस्था गिल सिंगर हार्डी संधू और डीजे चेतस की शादी में पहुंचने की स्पष्ट जानकारी नहीं है। इसके साथ ही सिंगर तोशी साबरी भी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन तोशी साबरी जयपुर में अपने नए गाने का प्रमोशन करने और एक निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

कैटरीना कैफ विक्की कौशल की शादी हल्दी की रसम हुई पूरी, शाही शादी में पहुंचे देशी पकवान
सवाई माधोपुर।  कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शाही शादी के लिए सवाई माधोपुर के जनता जोधपुर स्वीट होम से स्वीट्स भेजी गई है। जिससे यहां के लोगों ने खासा उत्साह है।

जनता जोधपुर स्वीट होम के अर्जुन उपाध्याय ने बताया कि जनता जोधपुर स्वीट होम से होटल सिक्स सेंसस में चल रहे शादी कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे स्पेशल गेस्टों के लिए कई मिठाईयां भेजी गई है। इन मिठाईयों में स्पेशल मावा कचोरी, गुजराती बखलावा, काजू पान, काजू बाइट्स, खमनढोकला, मूंग दाल बर्फी, कॉन पार्क जैसी मिठाईयां भेजी गई है। डाईस फूटस बाइट्स के तीन फ्लेवर होटल में भेजे गए है। इनमें पिस्ता बाइट्स, काजू बाइट्स और चाकलेट बाइट्स शामिल है। होटल मैंनेजमेंट की ओर से जोधपुर स्वीट होम से 8-8 किलो मिठाई मंगवाई गई है। यहीं मिठाई शादी में शिरकत कर रहे गेस्टों को परोसी जाएगी।

इसी दौरान विक्की और कैटरीना कैफ शादी में 11:30 बजे हल्दी की रसम पूरी हुई कैटरीना कैफ विक्की कौशल ने पीले रंग के वस्त्र पहन रखे थें। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विक्की और कैटरीना कैफ  हल्दी की रसम का कार्यक्रम जनाना महल के पीछे हुआ।

ब्रेक फास्ट के लिए भी भेजे आइटम
जोधपुर की ओर से स्पेशल गेस्टों को ब्रेक फास्ट के लिए बुधवार 80 पीस समोसा, 80 पीस दाल कचोरी और 100 पीस ढोकला भेजा गया है. इसी तरह 9 दिसम्बर के नाश्ते के लिए भी सुबह 9 बजे होटल में 100 पीस समोसे और 100 ढ़ोकले भिजवाए जाएगे। जबकि स्वीट्स में पहले भिजवाई गई मिठाईयों में से ही प्रयोग कर लिया जाएगा।

आ गया ओमिक्रॉन
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन सारी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले दुनिया और हमारा देश कोरोना मुक्त हो गए थे। हमारे देश में मौजूद रहने के बावजूद कोरोना का प्रभाव काफी हद तक काफी कम रह गया था। ऐसा लगने लगा कि देश के कई राज्य तो जैसे कोरोना मुक्त हो गए हैं, लेकिन केरल सहित कुछ राज्यों में कोरोना लगातार बना हुआ है। हमारे देश में संक्रमण के रोजाना 10 हजार से भी कम मामले सामने आ रहे थे। संक्रमण की औसत दर एक प्रतिशत से भी कम रहने से माना जा सकता है कि वायरस काबू में है। अब अचानक दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, सिंगापुर, इजरायल और बोत्सवाना जैसे देशों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन के रूप में सामने आ गया है। अब इसने दुनिया के भारत सहित दो दर्जन से अधिक देशों में दस्तक दे दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नए वेरिएंट की पुष्टि करते हुए इसे ओमिक्रॉन का नाम दिया और इसे चिंता का विषय बताया है। संगठन का कहना है कि यह डेल्टा प्रकार की तुलना में सात गुना तेजी से फैलता है। साथ ही इसके 45 अलग-अलग स्वरूप भी सामने आने से इससे चिंतित होना स्वाभाविक ही है। ऐसे में विशेष सावधानियां बरतना जरूरी हो गया है। इसके खतरे को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबंधित विशेषज्ञों से विचार-विमर्श कर हिदायत दी है कि राज्यों को निगरानी, जांच, बंदोबस्त व टीकाकरण को युद्धस्तर पर बढ़ाना होगा। महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान सहित कुछ राज्यों में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। संक्रमित लोगों को क्वारंटीन करके जांचें की जा रही हैं। हमारे वैज्ञानिक भी इस वेरिएंट की घातकता को लेकर जांच और शोध में जुट गए हैं। लेकिन हमारे देश की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि देश के अधिकांश नागरिक कोरोना के खतरे से निश्चिंत होकर घोर लापरवाहियां बरत रहे हैं। साथ ही वैक्सीन का निर्माता देश होने के बावजूद हमारा देश वैक्सीनेशन के मामले में काफी पीछे चल रहा है। अब तक 30-32 फीसदी आबादी को ही टीके की दोनों डोज लगी हैं। इसी बीच देश में बूस्टर डोज को लेकर बहस शुरु हो गई है। कुछ देशों ने तो बूस्टर डोज लगाना शुरू कर दिया है। अभी कोरोना वायरस से कोई भी सुरक्षित नहीं है। दोनों टीके लगे लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में बूस्टर डोज पर अंतिम फैसला शीघ्र लेने की जरूरत है। ओमिक्रॉन का भारत में प्रवेश बड़ी चिंता का विषय है। इससे निपटने के सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है?