closure - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मिसौरी में दर्दनाक हादसा: स्काईडाइविंग के लिए निकला विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत 12 लोगों की मौत
मिसौरी। अमेरिका के मिसौरी में स्काई डाइविंग के लिए उड़ान भरने वाला एक विमान कुछ ही देर बाद एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे 12 लोगों की मौत हो गई है। शेरिफ़ चैड एंडरसन के अनुसार, कैनसस सिटी से लगभग 60 मील दूर बेट्स काउंटी में बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद सुबह लगभग 11:30 बजे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रविवार को हुई विमान दुर्घटना में सवार सभी 11 यात्रियों और पायलट की मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान स्काईडाइविंग के व्यापार से जुड़ी थी और 'स्काईडाइव कैनसस सिटी' ने इसमें अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य भी वहां मौजूद थे और उन्होंने विमान को दुर्घटनाग्रस्त होते हुए देखा। शेरिफ़ एंडरसन ने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी किसी गड़बड़ी का शक नहीं है और उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विमान के उड़ान भरने और फिर नीचे गिरने के अलावा बहुत कम जानकारी है।

कई एजेंसियों की आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं जिनमें अग्निशमन और कोरोनर का ऑफिस भी शामिल हैं। बाद में, जांच पूरी होने तक हवाई अड्डे को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया। एक प्रवक्ता ने सीएनएन को बताया कि जांचकर्ताओं के सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। संघीय विमानन प्रशासन के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान पैसिफ़िक एयरोस्पेस पी-750 के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पीड़ितों की पहचान करने और उनके परिवारों को सूचित करने की कोशिशें की जा रही हैं। शेरिफ़ ने बताया कि बचाव कार्य में लगे लोग शोक-संतप्त परिवारों एवं बचाव अभियान में शामिल कर्मियों को मदद पहुंचा रहे हैं।

बाजार में हाहाकार, सिलिकन वैली बैंक बंद होने का असर
मुंबई। अमेरिका के सिलिकन वैली बैंक (एसवीबी) के विफल होने से वैश्विक बाजार के कमजोर रुख के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में डेढ़ प्रतिशत से अधिक की गिरावट से हाहाकार मच गया।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 897.28 अंक अर्थात 1.52 प्रतिशत का गोता लगाकर पांच महीने के निचले स्तर 59 हजार अंक के मनावैज्ञानिक स्तर से नीचे 58237.85 अंक पर आ गया। इससे पूर्व यह 14 अक्टूबर 2022 को 57919.97 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 258.60 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की बड़ी गिरावट लेकर 17154.30 अंक पर रहा।

छोटी कंपनियों में भारी बिकवाली
इस दौरान बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी भारी बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 1.82 अंक लुढ़ककर 24,169.74 अंक और स्मॉलकैप 2.08 प्रतिशत गिरकर 27,371.95 अंक पर
आ गया।

कांग्रेस ने की सैनिकों के लिए हवाई सेवा बंद करने की आलोचना
नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में तैनात सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों की आवाजाही के लिए हवाई सेवा बंद करने के सरकार के फैसले की आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा कि इस इलाके में जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई कुरियर सेवा तत्काल शुरू की जानी चाहिए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह अत्यंत चिंता का विषय है कि सरकार ने आवाजाही के लिए सैनिकों की हवाई कुरियर सेवा फिर निलंबित कर दी है और जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे तत्काल बहाल किया जाना चाहिए।

सरकार ने कश्मीर में सैनिकों के लिए हवाई कुरियर सेवा बंद कर सैनिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। कांग्रेस मांग करती हैं कि सैनिकों की सुरक्षा को देखते हुए ये हवाई आवागमन की सेवा तत्काल बहाल करके सरकार सैनिक तथा अर्धसैनिक बलों के जवानों को जोखिम में डालने के लिए देश से माफी मांगे।  कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों को रेल या सड़क मार्ग के जरिए आवाजाही करनी होगी। जम्मू-कश्मीर में लगभग तीन सौ किलोमीटर का क्षेत्र जोखिम भरा है। ऐसे क्षेत्रों में आईईडी, हैंड ग्रेनेड, ड्रोन और आत्मघाती हमले का अंदेशा हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा हम सरकार से तत्काल सैनिक व अर्धसैनिक बलों के लिए तत्काल हवाई कुरियर सेवा की बहाली की मांग करते हैं।

दिल्ली में कोरोना के कारण बढ़ी पाबंदियां, डीडीएमए ने निजी दफ़्तरों को बंद करने का दिया आदेश, होटल, रेस्तरां में बैठकर खाने पर पाबंदी
नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच दिल्ली से बड़ी ख़बर है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( DDMA) ने कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले के बीच दिल्ली के सभी निजी दफ़्तरों को अगले आदेश तक  तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है। डीडीएमए ने कहा है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी को छोड़कर सभी घर से काम करेंगे।

डीडीएमए ने मंगलवार को नई गाइडलाइन जारी कर सभी निजी दफ़्तरों को अगले आदेश तक बंद करने तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है। सरकारी कार्यालय में घर से काम करने की अनुमति पहले से है। इससे पहले 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ निजी दफ़्तर चलाने की अनुमति था, जिसे आज से बंद कर दिया गया है।  उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में कल डीडीएमए की बैठक में होटल, रेस्तरां में बैठकर खाने पर पाबंदी लगा दी गयी थी,  जबकि 'टेक अवे' और 'होम डिलीवरी' की अनुमति दी है। डीडीएमए की बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि मौजूदा पाबंदियों को कैसे सख्ती से लागू किया जाए, ताकि कोरोना वायरस और इसके नए स्वरूप ओमिक्रॉन को फैलने पर अंकुश लगाया जा सके।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19166 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण दर 25 प्रतिशत है।दिल्ली सरकार की ओर से आज जारी आँकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19166 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 17 लोगों की मौत हुई है।

कई राज्यों ने किया शिक्षण संस्थानों को बंद करने का ऐलान
नई दिल्ली। देश भर में कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कई राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते दिन देश के विभिन्न राज्यों से संक्रमण के कुल 27,553  केस सामने आए हैं। वहीं, देश में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी 1500 से अधिक मामले आ चुके हैं। अब तक 23 राज्यों में इस वैरिएंट की पुष्टि हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में 3 जनवरी से सभी स्कूल-कॉलेजों में अकादमिक गतिविधियां बंद रहेंगी। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ केवल प्रशासनिक गतिविधियां जारी रहेंगी।

हरियाणा
हरियाणा सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को 12 तक बंद करने का फैसला किया है।

तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार ने 10 जनवरी 2022 तक पहली से 8वीं तक की कक्षाओं को बंद करने का फैसला किया है। कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चलेंगी।

ओडिशा
ओडिशा में पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं 3 जनवरी से आगामी आदेशों तक बंद रहेगी।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र सरकार जल्द ही राज्य में स्कूल, कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला ले सकती है। दरअसल, देश में कोरोना और इसके ओमिक्रॉन वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही देखने को मिले हैं। राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने अगले 15 दिनों में शिक्षण संस्थानों को बंद करने पर फैसला लेने की बात कही है।

दिल्ली
दिल्ली में यलो अलर्ट के कारण सभी स्कूलो को अगले आदेश तक बंद रखा गया है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भी 12वीं तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है।

भ्रमित ना हो, आज से स्कूल नहीं होंगे बंद, सोशल मीडिया पर 6 दिसंबर से स्कूल बंद का आदेश वायरल
जयपुर। प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट के मिलने और कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है।  ऐस में रविवार देर रात तक वायरल हुए एक आदेश ने भी स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार देर रात गृह विभाग के आदेश की एक प्रतिलिपि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, यहां तक की स्कूल प्रबंधकों और शिक्षण संस्थान चलाने वाले प्रबंधकों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें 6 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की बात कही जा रही थी और केवल ऑनलाइन क्लासेज ही चलाने के आदेश दिए गए थे। जिसके बाद जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में आज स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में ऑफलाइन क्लासेज बंद करने और ऑनलाइन क्लासेस के आदेश जारी हुए जिससे अभिभावकों को भी दुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि स्पष्ट कर दे कि ये वायरल लेटर फर्जी है। जिस अधिकारी के नाम से आदेश का लेटर वायरल हुआ वह अधिकारी वर्तमान में गृह विभाग में नहीं है। लेटर में शासन सचिव गृह एम एल मीणा के हस्ताक्षर है जो गृह विभाग में नहीं है,।

गृह विभाग ने किया वायरल लेटर का खंडन
वहीं पूरे मामले में गृह विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी भी आदेश के जारी होने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने इस आदेश को पूरी तरह से फर्जी बताया है । विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिस अधिकारी के हस्ताक्षर से ही आदेश वाले हो रहा है उनके पास इस विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है, इसलिए यह आदेश पूरी तरीके से फेक है। गौरतलब है कि वर्तमान में गृह विभाग के शासन सचिव सुरेश गुप्ता हैं जबकि आदेशल एन.एल मीणा के हस्ताक्षर से है।