grief - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाबा सिद्दीकी के निधन पर गहलोत, पायलट ने जताया दुख, बोले- अपराधियों के सामने सरेंडर है सरकार
जयपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने दुख जताया है। नेताओं ने कहा है कि सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या की ख़बर बेहद दु:खद है। इस कठिन समय में परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। ईश्वर परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।

डोटासरा ने कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है, सरकार अपराधियों के सामने सरेंडर है। पायलट ने कहा है कि महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर से स्तब्ध हूं। सरेआम गोलीबारी एवं हत्या की यह घटना सीधे तौर पर कानून व्यवस्था की विफलता है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

विधायक मीणा के निधन पर गहलोत, डोटासरा, जूली और पायलट ने जताया शोक
जयपुर। सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमृत लाल मीणा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने दुख जताते हुए कहा है कि मीणा का आकस्मिक निधन बेहद दुखद है।

गहलोत ने कहा कि पंचायतीराज से राजनीतिक सफर शुरू कर विधानसभा में 3 बार सलूंबर का प्रतिनिधित्व करने वाले अमृत लाल मीणा अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता से काम करते थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में हौसला प्रदान करें।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में हमारे साथी सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा जी के निधन की खबर बड़ी पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। डोटासरा और पायलट ने भी मीणा के निधन को पीडादायक बताया है।

Dupty CM दिया राजसमंद पहुंची, विधायक राठौड़ की माता के देहावासन पर शोक जताया
जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और राजसमंद की पूर्व सांसद दिया कुमारी आज एक दिवसीय प्रवास पर राजसमंद पहुंची। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ को मातृ शोक पर सांत्वना और पुष्पांजलि अर्पित करने उनके निवास स्थल ग्राम आगरिया पहुंची।

दिया कुमारी ने विधायक राठौड़ और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इससे पूर्व, जयपुर से राजसमंद पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का फोरलेन पर जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए सांसद कार्यकाल में शुरू किए गए मावली - मारवाड़ ब्रॉडगेज, राजसमंद - नाथद्वारा सर्विस लेन, निर्माणाधीन ब्रिज, गैस पाइप लाइन आदि विकास कार्यों के साथ उनकी गुणवत्ता की जानकारी भी ली।

जालोर में कार ट्रेलर से टकराई, 5 युवकों की मौत, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
जयपुर। राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में कार के ट्रेलर से टकराने पर पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 325 पर हादसा सोमवार देर रात करीब बारह बजे उस समय हुआ जब ये युवक तखतगढ से आहोर की तरफ आ रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में आहोर क्षेत्र के चरली गांव निवासी रामाराम, कमलेश, छगन लाल , दिनेश और मौना राम की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाये। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहरा दुख जताया है।गहलोत ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आहोर क्षेत्र में चरली गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवदेनाए व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें यह आघात सहन करने की शक्ति एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसी तरह डॉ पूनियां ने दुख जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की। राजे ने कहा कि सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनेां के प्रति गहरी संवदेना प्रकट की।

मोदी और बिरला ने जालौर सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के जालौर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, '' राजस्थान के जालौर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करे।''  बिरला ने भी अपने शोक संदेश में कहा,'' जालौर (राजस्थान) के आहोर क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में कई युवकों की मृत्यु हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस आघात को सहन करने का संबल दें। अपार पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि जालौर में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस जाने के कारण कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

बस्ती में सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, CM योगी ने जताया शोक
बस्ती।  उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी है जबकि तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी डा ओम नरायन श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते है। बुधवार देर रात वे अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र खजुहा गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार रवि श्रीवास्तव (40), वंदना श्रीवास्तव (70), रतन श्रीवास्तव(35) और कार चालक की मौत हो गयी जबकि डॉ ओम नारायण (78) और प्रणव श्रीवास्तव (14), वैष्णवी( 8) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में फंस गये थे जिन्हे अथक प्रयास के बाद बाहर निकाला गया। मृतको में रवि और रतन पति पत्नी बताये जा रहे है जबकि बंदना रवि की माँ बताई जा रही हैं,चालक की पहचान अभी नही हो पाई हैं। घायलों का इलाज चिकित्सालय मे चल रहा है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में आये दिन सड़क हादसे में मारे गये लोगो का शव मोर्चरी रखने को लेकर विवाद होता रहता है। बीती रात सड़क हादसे में मारे गये  चार लोगों के शवों को लेकर  जिला अस्पताल में लचर व्यवस्था एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। एम्बुलेंस में चार लोगों के शवों को लेकर रात भर एम्बुलेंस में घूमता रहा। जिला अस्पताल के कर्मियों ने पहले तो शवो को मोर्चरी  खराब होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। रात 12 बजे से तीन बजे तक पीएम हाउस और जिला अस्पताल तक शवो को लेकर एनएचएआई की एम्बुलेंस घूमती रही। बाद में जब शवो को लेकर फिर एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुँची तो 112 डायल करके पुलिस बुलाया।  घण्टों पंचायत के बाद तीन शवो को मोर्चरी में रखा गया जबकि एक शव को मोर्चरी के बाहर ही रखवाया गया।

बस्ती में सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती जिले में बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गुरुवार को गहरा शोक व्यक्त किया है। बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई इस सड़क दुर्घटना मे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय प्रशासन को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराये जाने के निर्देश दिये हैं। गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी डा ओम नरायण श्रीवास्तव फतेहपुर में रहते है। बुधवार देर रात वह अपने परिवार के साथ पैतृक आवास गोरखपुर के पादरी बाजार जा रहे थे। तभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र में खजुहा गांव के निकट पीछे से एक अज्ञात वाहन ने कार को ठोकर मार दिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।

महान संतूर वादक शिव कुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
मुंबई। महान  संतूर वादक  पंडित शिव कुमार शर्मा का मंगलवार को यहां दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। पंडित शर्मा पिछले करीब छह माह से किडनी संबंधी समस्या से पीड़ति थे और डायलिसिस पर थे। डायलिसिस पर होने के बावजूद वह सक्रिय थे।

पंडित शर्मा ने वर्ष 1956 में शांताराम की फिल्म 'झनक झनक पायल बाजे' के एक दृश्य के लिए पृष्ठभूमि संगीत की रचना की और  वर्ष 1960 में अपना पहला एकल अलबम  निकाला था। बाद में उन्होंने पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ जोड़ी बनाई और सिलसिला (1981), लम्हे (1991), चांदनी (1989), डर (1993), परम्परा (1993) जैसी कई ङ्क्षहदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किये।

मोदी ने शिवकुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रख्यात संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोदी ने कहा, ''पंडित शिवकुमार शर्माजी के निधन से हमारे सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर संतूर को लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढिय़ों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।''

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पंडित शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को भारत की समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली परंपरा से परिचित कराया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार और कई बॉलीवुड फिल्म साउंडट्रैक के संगीतकार पंडित शर्मा को संतूर को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उनका 84 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ति थे।

वैष्णो देवी माता मंदिर में भगदड़, 12 तीर्थयात्रियों की मौत, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने जताया शोक
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रियासी जिला के काटरा शहर में त्रिकुटा की पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में (आज तड़के) शनिवार को भगदड़ मचने से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि भवन में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ थी और भगदड़ मच गई। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।  पुलिस, श्राइन बोर्ड, अर्ध सैनिक बलों, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

इस बीच एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि पिछले सप्ताह किसानों के विरोध को देखते हुए ट्रेनों के निलंबन के कारण यात्रा में गिरावट आई थी, लेकिन ट्रेनों के फिर से शुरू होने के बाद नए साल की पूर्व संध्या पर माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री कटरा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से नए साल पर गुफा मंदिर में प्रार्थना करने और माता रानी के दर्शन करने के लिए, तीर्थयात्री भवन की ओर दौड़ पड़े, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

श्रद्धालुओं के बीच झड़प के कारण मची भगदड़: राय
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि माता वैष्णो देवी भवन में कुछ श्रद्धालुओं के बीच झड़प के कारण संतुलन बिगड़ने से भगदड़ मची थी और इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राय ने कहा कि नव वर्ष के कारण भवन में जाने वालों की भीड़ बढ़ गई थी और ढलान पर कुछ श्रद्धालुओं के बीच झड़प के कारण संतुलन बिगड़ने से लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और स्वयं प्रधानमंत्री जिस मामले में संपर्क बनाए हुए हैं तथा स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वहां पर स्थिति सामान्य हो रही है और व्यवस्था बनाकर सभी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी तथा किसी को भी वापस नहीं लौटाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति की जानकारी ली है।
उन्होंने एक ट्वीट कर कहा," माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।"

मोदी ने वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर जताया शोक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी, मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी और श्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान जाएगी।

कोविंद ने कटरा हादसे पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू- कश्मीर में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है। कोविंद ने शनिवार को ट्विटर पर अपने शोक संदेश मैं कहा कि यह जानकर बड़ा दुख हुआ कि माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की जान गई है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विपक्ष ने की नागालैंड की घटना पर उचित मुआवजे की मांग : संसद में गृहमंत्री का बयान, शाह ने जताया दुख, SIT से जांच के आदेश
नई दिल्ली।  कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने लोकसभा में सोमवार को शून्यकाल शुरू होने से पहले नागालैंड की घटना को दुखद करार देते हुए पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा देने और जांच की अपील के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सदन में इस मुद्दे पर विस्तृत बयान देने की मांग की।

नागालैंड की राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी) के तोखेहो येपथोमी में नागालैंड की घटना पर दु:ख जताते हुए कहा उचित मुआवजा देने की माँग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जाय तथा दोषियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि सशत्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम ( एएफएसपीए) सुरक्षा बालों को आम नागरिकों को मारने का अधिकार नहीं देता है।

कांग्रेस के गौरव गोगोई ने कहा की चार और पांच दिसम्बर को जो घटना हुई है वह नागालैंड और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए काला दिन है। उन्होंने इस घटना की ङ्क्षनदा करते हुए इलाक़े में शांति क़ायम करने की अपील की। वहां जिस प्रकार आम नागरिकों की हत्या की गई वह खुफिया तंत्र की विफलता है। पूर्वोत्तर राज्यों लगातार क़ानून व्यवस्था में गिरावट आ रही है। इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह को सदन में वक्तव्य देना चाहिए।

द्रमुक नेता टी आर बालू ने कहा कि नागालैंड की घटना को निंदनीय करार देते हुए कहा की इसकी जांच होनी चाहिए था यह सुनिश्चित हो कि ऐसी घटना दोबारा ना हो। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने नागालैंड ने जो हुआ वह बहुत गम्भीर है। इसने देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने मारे के लोगों के परिजनों को अधिकतम मुआवजा देने की मांग की।

शिव सेना के विनायक रावत ने कहा कि शनिवार को नागालैंड में जिस तरह की घटना हुई है वह बहुत दुखद है। आखिर खुफिया विभाग को ऐसी ग़लत जानकारी कैसे मिली जिससे यह दुखद घटना हुई। उन्होंने पीड़ति के परिवार को 25-25 लाख मुआवजा देने की मांग की।

जदयू के राजीव रंजन ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में जब शांति की पहल की जा रही है ऐसे में इस प्रकार की घटना बहुत दुखद है। गलत पहचान की वजह से आम लोगों के मारे जाने से लोगों में अविश्वास पैदा होगा। इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह को सदन में वक्तव्य देना चाहिए। एनसीपी की सुप्रिया सुले ने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सदन में वक्तव्य देने का आग्रह करते हुए प्रत्येक पीड़ति के परिजन को 60 लाख मुआवजा देने की मांग की।

इसी प्रकार वाईएसआर कांग्रेस के मिथुन रेड्डी, बसपा के रीतेश पाठक, कांग्रेस के प्रद्युत बारदोली, एआईएमआईएम  के असदउद्दीन ओवैसी और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बदरूद्दीन अजमल ने भी इस घटना को दुखद करार दिया और मुआवजे की मांग की।

संसद में नागालैंड फायरिंग के मामले पर गृहमंत्री का  बयान, अमित शाह ने जताया दुख, SIT 1 महिने में देगी मामले पर रिपोर्ट
गृहमंत्री अमित शाह ने नागालैंड में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंंत्रण में बताते हुए सोमावार को इस घटना पर खेद जताया और कहा कि उनकी सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। शाह ने सोमवार को लोकसभा में इस बारे में वक्तव्य देते हुए कहा कि सरकार वहां हालात नियंत्रित कर माहौल को शांत करने का प्रयास कर रही है और इसके लिए वह खुद बराबर राज्य सरकार के संपर्क में हैं। केंद्र सरकार के पूर्वोत्तर मामलों के वरिष्ठ अधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया है। इसके साथ ही इस घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं और एक माह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। घटना के बारे में विस्तृत विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि सेना को एक वाहन से उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी इसलिए उसके कमांडो संदिग्ध जगह पर पहुंचे और वाहनों की चेङ्क्षकग करने लगे। वहां से गुजर रहे एक वाहन को जब रुकने का इशारा किया गया तो वाहन को रोकने की बजाय चालक उसे भगाने की कोशिश करने लगा।

उन्होंने कहा कि इस वाहन में उग्रवादियों के होने के संदेह के कारण सुरक्षा बल के जवानों ने वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस वाहन में आठ लोग सवार थे। गोलाबारी की घटना में आठ में से दो लोग घायह हो गये। बाद में वाहन में उग्रवादियों के होने की आशंका गलत पाई गई तो सेना के जवानों ने घायल लोगों को अस्पताल में पहुंचाया और उनका इलाज कराना शुरु किया। गृहमंत्री ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही कुछ स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गये और सुरक्षा बल के वाहनों को क्षति पहुंचाने लगे। उन्होंने वहां आगजनी भी की और जवानों पर हमले किये जिसमें कई जवानों घायल हो गये। सुरक्षा बल के जवानों ने अपने बचाव में तथा भीड़ को तितर बितर करने के लिए गोली चलाई जिसमें सात और नागरिकों की मृत्यु हो गई तथा कुछ अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक तथा आयुक्त ने घटना स्थल का दौरा किया। घटना को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कर दी गई। इसकी जांच के लिए एक विशेष जांच दल-एसआईटी का गठन किया गया है और उसे एक माह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। शाह ने कहा कि उपरोक्त घटना के बाद रविवार को मोन शहर में असम राइफल के कार्यालय में एक भीड़ ने तोडफ़ोड की और आग लगाई जिसके जवाब में जवानों को गोली चलानी पडी जिसमें एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा एक  अन्य घायल हो गया। गृहमंत्री ने कहा कि सेना ने एक वक्तव्य में इस घटना में निर्दोष नागरिकों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं।

शाह ने कहा कि वह खुद घटना को लेकर प्रदेश सरकार के संपर्क में है और उन्होंने राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री से बात की है। गृहमंत्रालय ने भी राज्य के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक से बात की है। गृहमंत्रालय ने राज्य के पूर्वोत्तर मामलों के अपर सचिव को कोहिमा भेजा है जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और सामान्य स्थिति बहाल करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नागालैंड की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और शांति तथा सौहार्द बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा ''केंद्र सरकार ने इस घटना पर खेद व्यक्त करती है और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।'' इससे पहले सुबह प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में विपक्ष के सदस्यों ने यह मामला उठाया और गृहमंत्री से इस संबंध में वक्तव्य देने की मांग की थी।

नागालैंड गोलीबारी की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई
नागालैंड में मोन जिले के ओटिंग में शनिवार को हुयी गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है। ओटिंग में शनिवार की घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुयी है। इस घटना में दो और लोगों की मौत हो गयी, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल है।  रक्षा विभाग ने बताया कि विद्रोहियों के संभावित आंदोलन की विश्वस्त खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। नागालैंड में मोन के तिरु में एक विशेष ऑपरेशन चलाने की योजना थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के परिणाम पर खेद है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने जानकारी दी कि इस घटना में सुरक्षा बल भी गंभीर रूप से जख्मी हैं जिनमें एक सैनिक की मौत हुयी है।

इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने मोन शहर में इकट्ठा होकर भीड़ ने असम राइफल्स के शिविर पर हमला कर दिया, जिसमें शिविर के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद असम राइफल्स ने अपनी सुरक्षा के लिये गोलीबारी की, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गयी और कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस दौरान इलाके में धारा 144 लागू कर दी गयी है। जिला प्रशासन सभी गतिविधियों पर नजर रख रही है और लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है। राज्य प्राधिकरण ने एहतियात के तौर पर राज्य में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।