putin - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रूस के किया न्यूक्लियर ट्रॉयड को बढ़ाने का ऐलान : यूक्रेन युद्ध के 4 साल पर पुतिन ने की घोषणा, पुतिन ने कहा- दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों पर लगी कानूनी सीमाएं हटी
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने के अवसर पर देश की परमाणु ताकत बढ़ाने का ऐलान किया। पुतिन ने कहा है कि रूस अपनी मिलिट्री और टेक्नोलॉजिकल क्षमताओं को बेहतर बनाता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में न्यूक्लियर ट्रायड एक बिना शर्त प्राथमिकता है। पुतिन ने यह ऐलान तब किया है, जब रूस और अमेरिका के बीच हुई न्यू स्टार्ट संधि समाप्त हो चुकी है। इसके टूटने से दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों पर लगी कानूनी सीमाएं (1,550 तैनात वॉरहेड) हट गई हैं, जिससे एक नई, अनियंत्रित परमाणु हथियारों की होड़ शुरू होने और वैश्विक अस्थिरता बढ़ने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

न्यूक्लियर ट्रायड पर पुतिन इतना जोर क्यों दे रहे?

उन्होंने कहा, न्यूक्लियर ट्रायड का डेवलपमेंट रूस की सिक्योरिटी की गारंटी देता है और हमें दुनिया में स्ट्रेटेजिक डिटरेंस और पावर बैलेंस को असरदार तरीके से पक्का करने में मदद करता है। ऐसे में न्यूक्लियर ट्रायड हमारी बिना शर्त प्राथमिकता बनी हुई है। पुतिन के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि रूस एक बार फिर परमाणु हथियारों की रेस में शामिल हो सकता है। रूस के पास पहले ही दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं। रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हथियार भंडार है, जो मुख्य रूप से सोवियत संघ के दौर से विरासत में मिला है। 1991 में विघटन के बाद, लगभग 45,000 युद्धक (1986 के चरम पर) रूस को मिले। रूस ने त्सार बोम्बा (50+ मेगाटन) जैसे बेहद शक्तिशाली हथियारों का परीक्षण किया है। रूस के परमाणु हथियार आज भी उसकी रक्षा नीति का एक प्रमुख हिस्सा हैं, जो भूमिगत और मिसाइल-आधारित प्रणालियों का उपयोग करते हैं।

पुतिन ने अमेरिका पर साधा निशाना : किसी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा भारत, व्यापारिक सहयोगियों पर उच्च आयात शुल्क लगाने से बढ़ेगी महंगाई
सोची। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत किसी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतिन ने काला सागर के तट पर स्थित रूस के सोची शहर में आयोजित वाल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मंच पर बोलते हुए कहा कि भारत और चीन अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। रूसी राष्ट्रपति का इशारा हाल ही में अमेरिका के भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने और रूस से तेल आयात बंद नहीं करने के कारण 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले की ओर था।

रुसी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल आयात बंद कर देता है, तो उसे बहुत नुकसान होगा। यकीन मानिए भारत के लोग अपने राजनेताओं के फैसलों को गौर से देखते हैं। वह किसी के सामने अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसा कोई फैसला नहीं लेंगे। पुतिन ने अमेरिका के दोहरे चरित्र पर तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका खुद रूस से संवृद्धित यूरेनियम का आयात करता है और दूसरों को रूस के उर्जा उत्पाद नहीं खरीदने के लिए बाध्य करता है।

राष्ट्रपति ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि रूस के भारत जैसे व्यापारिक सहयोगियों पर अगर उच्च आयात शुल्क लगाया जाता है, तो वैश्विक स्तर पर महंगाई और बढ़ेगी। इस कारण अमेरिकी फेडरल बैंक को अपनी ब्याज दर उच्च रखनी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर तक बढ़ जाएगी। अमेरिका के फैसले का नकारात्मक असर पूरे विश्व पर पड़ेगा।

पुतिन की चेतावनी, विदेशी सैनिक बर्दाश्त नहीं : इमैनुएल मैक्रों ने कहा- यूक्रेन को 26 देशों ने सुरक्षा गारंटी देने का किया वादा
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को दावा किया है कि 26 देश युद्ध के बाद यूक्रेन को सुरक्षा देने के लिए तैयार हो गए हैं। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है, इसमें जमीनी, नौसैनिक और एयरफोर्स के जवान शामिल होंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इसे रीएश्योरेंस फोर्स का नाम दिया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने ये ऐलान पेरिस में आयोजित कोएलिशन आॅफ द विलिंग की बैठक के बाद की है, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की भी शामिल हुए थे। बैठक के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बातचीत की। इस दौरान मैक्रों ने बताया कि इस योजना में अमेरिका की भूमिका और योगदान, आने वाले दिनों में तय किए जाएंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के यूक्रेन में सैनिकों की तैनाती की इस घोषणा के बाद रूस की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया दी गई है। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने कहा है कि वह किसी भी हालात में यूक्रेन में विदेशी सैनिकों की तैनाती को स्वीकार नहीं करेगा। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और अन्य यूरोपीय नेताओं ने इससे पहले जेलेंस्की के साथ अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात की थी, ताकि युद्धविराम या शांति स्थापित होने के अगले दिन देश की सुरक्षा में दीर्घकालिक सैन्य समर्थन और सहायता तय की जा सके।

बैठक में 35 देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया
पेरिस में हुई इस अहम बैठक में 35 देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें ज्यादातर यूरोपीय राष्ट्र थे। कई नेताओं ने वर्चुअली शामिल होकर यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी देने के फैसले का समर्थन किया। यूरोपीय नेताओं ने साफ कहा कि अब रूस को युद्ध समाप्त करने की दिशा में काम करना चाहिए। जर्मन सरकार ने संकेत दिए कि यदि मास्को युद्ध को और लंबा खींचता है, तो यूरोपीय संघ रूस पर नए और कड़े आर्थिक प्रतिबंध लागू कर सकता है। बैठक से पहले ही अमेरिकी शांति वार्ता दूत स्टीव विटकॉफ भी यूरोपीय नेताओं और जेलेंस्की से मिले थे। इस दौरान दीर्घकालिक सैन्य सहायता और आर्थिक सहयोग को लेकर ब्लूप्रिंट तैयार किया गया।

सबसे बड़ा हथियार आर्थिक दबाव
दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर प्रेशर डाला है कि वो अमेरिका के साथ मिलकर रूस से तेल और गैस का आयात बंद करें। ट्रंप ने कहा कि रूस की वॉर मशीन को रोकने का सबसे बड़ा हथियार आर्थिक दबाव ही है। इस बीच, यूरोपीय संघ ने पहले ही यह लक्ष्य तय कर रखा है कि 2027 तक रूस से तेल और गैस का आयात पूरी तरह रोक दिया जाएगा। वहीं, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा है कि यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने के लिए अमेरिका का साथ होना जरूरी है।

ट्रम्प ने पुतिन को फिर से वार्ता के लिए कुछ सप्ताह की मोहलत दी, रूसी विदेश मंत्री ने कहा- जेलेंस्की से मुलाकात की कोई योजना नहीं
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने यूक्रेनी समकक्ष  वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने के लिए  कुछ सप्ताह का समय और देंगे, जिससे रूस के खिलाफ संभावित नतीजों तक पहुंचने के लिए उनकी समय सीमा और बढ जाएगी। उल्लेखनीय है कि रूसी शीर्ष नेता से दोनों देशों के बीच संघर्ष समाप्त करने की उम्मीद से जेलेंस्की से मिलने और युद्ध समाप्त करने का आग्रह किया था।

सीएनएन ने ट्रम्प से पूछा था कि यदि पुतिन मुलाकात के लिए तैयार नहीं हुए तो आप क्या करेंगे। इस पर ट्रम्प ने जवाब दिया,  मैं देखूंगा कि इसमें किसकी गलती है। अगर कोई वजह हैं तो मैं उसे समझूंगा। हम देखेंगे कि उनकी मुलाकात होती है या नहीं और अगर नहीं होती है तो उन्होंने मुलाकात क्यों नहीं की। मैंने उन्हें मुलाकात करने के लिए कहा था लेकिन मुझे दो सप्ताह में पता चल जाएगा कि मेरी कोशिश कहां तक पहुंची है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव द्वारा शुक्रवार को दिए गए बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों नेताओं के बीच बैठक की कोई योजना नहीं है।

नए गतिरोध आ रहे सामने
ट्रम्प ने पिछले सप्ताह अलास्का में पुतिन से मुलाकात की थी और इस सप्ताह व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद शांति वार्ता जोर पकड़ती नजर आ रही थी लेकिन अब इस पहल में फिर से गतिरोध नजर आने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन को यूक्रेनी समकक्ष से मिलने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था जिसे ट्रम्प कई बार दोहरा चुके हैं। उन्होंने फिर कहा, देखते हैं क्या होता है। मुझे लगता है कि दो सप्ताह में हमें पता चल जाएगा कि हमारी कोशिश किस ओर जा रही है, क्योंकि हम जान लेंगे कि मैं किस तरफ जा रहा हूं, और वे सीख लेंगे कि किस रास्ते पर जाना है। हाल ही में रुसी राष्ट्रपति से अलास्का पर हुई मुलाकात के बारे में पूछने पर  ट्रम्प ने कहा, अच्छी मुलाकात हुई थी। वह मेरे और हमारे देश के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं, लेकिन दूसरों के प्रति उतना सम्मान नहीं रखते।

अलास्का में ट्रंप-पुतिन की मुलाकात : यूक्रेन पर कोई समझौता नहीं, भारत का जिक्र करते हुए बोले ट्रंप- रूस ने बड़ा ग्राहक खो दिया
एंकोरेज। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अलास्का के एंकोरेज में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बहुत ही उपयोगी बैठक हुई, लेकिन शिखर सम्मेलन यूक्रेन संकट पर किसी समझौते के बिना समाप्त हो गया। दोनों राष्ट्रपतियों ने अमेरिकी राज्य अलास्का के सबसे अधिक आबादी वाले शहर एंकोरेज में संयुक्त बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन में अपनी वार्ता समाप्त करने के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया।

पुतिन से मिलने के बाद अलास्का रवाना होने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया था कि वह कोई भी आर्थिक समझौता नहीं करने वाले हैं। उन्होंने भारत का नाम लेते हुए कहा कि रूस ने एक अहम ग्राहक खो दिया है। उन्होंने कहा कि भारत रूस से करीब 40 फीसदी तेल खरीदता था। ऐसे में रूस का बड़ा नुकसान हुआ है। आपको पता है कि चीन भी रूस से काफी तेल खरीदता है। अगर मैं उनपर सेकंड्री टैरिफ लगाता हूं तो हालत खराब हो जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर दो से तीन हफ्तों में विचार कर सकते हैं। हालांकि, वर्तमान में इसकी जरूरत नहीं है।

ट्रम्प ने कहा कि वे कई बिंदुओं पर सहमत हुए हैं तथा उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने कुछ प्रगति की है हालांकि कोई समझौता नहीं हो पाया है। पुतिन ने कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा ट्रम्प के साथ उनका समझौता यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

मंच पर लगभग 10 मिनट तक एक-दूसरे के साथ खड़े होकर दोनों नेताओं ने संकेत दिया कि आमने-सामने की बातचीत में प्रगति हुई है लेकिन कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है।

पुतिन ने कहा कि वार्ता आपसी सम्मान के रचनात्मक माहौल में हुई और राष्ट्राध्यक्षों के बीच व्यक्तिगत बैठक लंबे समय से अपेक्षित थी। पुतिन ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह हमारे लिए एक त्रासदी और एक भयानक घाव है और रूस इसे समाप्त करने में ईमानदारी से दिलचस्पी रखता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि संघर्ष के प्राथमिक कारणों को को समाप्त करने की कोशिश की जानी चाहिए तथा यूक्रेन एवं यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि वे कार्यों में बाधा न डालें। पुतिन ने आशा व्यक्त किया कि यह बैठक न केवल यूक्रेनी मुद्दे के समाधान के लिए एक शुरुआत होगी बल्कि रूस और अमेरिका के बीच व्यावसायिक और व्यावहारिक संबंधों की पुनः प्राप्ति में भी सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि निवेश और व्यापार में रूस-अमेरिका सहयोग की अपार संभावनाएं हैं क्योंकि दोनों देश व्यापार, डिजिटल, उच्च तकनीक और अंतरिक्ष अन्वेषण में एक-दूसरे को बहुत कुछ दे सकते हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने वार्ता को अत्यंत उत्पादक बताया और कहा कि बड़ी प्रगति हुई है। ट्रम्प ने कहा कि कई बिंदुओं पर सहमति बनी है और वहां पहुंचने की बहुत अच्छी संभावना है। ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बात करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को युक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रंप-पुतिन की मुलाकात त्रिपक्षीय वार्ता का मार्ग प्रशस्त करेगी।

यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली और 2021 के बाद से दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन किया लेकिन पत्रकारों के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। दोनों नेता अपने-अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गए और यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि बैठक में किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा हुई या नहीं।

पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात संभव, यूक्रेन में सीजफायर पर रूस का बड़ा बयान
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की मुलाकात हो सकती है। रूस ने इसके संकेत देते हुए कहा है कि यह यूक्रेन और रूस में व्यापक शांति समझौते का आखिरी फेज होगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं की बैठक संभव है लेकिन वातार्कारों की ओर से ठोस आधार तैयार किए बिना यह संभव नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुतिन-जेलेंस्की समिट शांति समझौते के अंतिम चरण के रूप में ही हो सकती है।

यूक्रेन ने इस हफ्ते के शुरू में शांति वार्ता के एक संक्षिप्त दौर के बाद अगस्त के अंत तक दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बैठक का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद रूस की ओर से यह बयान आया है। रूस की ओर से साफ किया गया है कि पुतिन और जेलेंस्की तभी मिल सकते हैं, जब दोनों देशों में युद्ध रोकने पर फाइनल समझौता हो जाए।

रूस ने कहा- ये आसान नहीं
दिमित्री पेस्कोव ने अगस्त में बैठक की व्यवहार्यता पर संदेह जताते हुए कहा, इतनी जटिल प्रक्रिया को एक महीने में पूरा करना मुमकिन नहीं लगता है। ये 30 दिन हो जाए, इसकी संभावना कम ही है। मॉस्को और कीव अपनी वार्ता स्थितियों में अभी भी एक-दूसरे के बिल्कुल उलट हैं। दोनों को रातोंरात एक साथ लाना असंभव लगता है। इसके लिए बहुत जटिल कूटनीतिक प्रयास की आवश्यकता होगी। रूस और यूक्रेन में तुर्की के इस्तांबुल शहर में युद्धविराम पर बातचीत हुई है।

वार्ता के तीसरे दौर के बेनतीजा खत्म होने के तुरंत बाद रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले कर दिए। यूक्रेन ने रूस के हमले में तीन लोगों की मौत की बात कही है। दूसरी ओर रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। दोनों पक्षों के आक्रामक रवैये से शांति वार्ता में बाधा खड़ी हो रही है।

2022 से चल रही है लड़ाई
रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में दोनों पक्ष अब तक जानमाल का भारी नुकसान उठा चुके हैं। दोनो पक्षों के बीच बीते महीने तुर्की में बातचीत हुई है। इस दौरान सैनिकों के शवों की अदला बदली पर दोनों पक्ष राजी हुए लेकिन सीजफायर पर बात नहीं बन सकी। अमेरिका राष्ट्रपचि डोनाल्ड ट्रंप की ओर ये भी इस युद्ध को रोकने की कोशिशें नाकाम रही हैं।

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप : किसी को आईएसआईएस की गतिविधियों की चिंता नहीं, रूस के खिलाफ कर रहा है काम
मिंस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। पुतिन ने बेलारूस की राजधानी मिंस्क में बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी को इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की गतिविधियों की कोई चिंता नहीं है, जब तक वह रूस के खिलाफ काम कर रहा है।

मॉस्को में विस्फोट हुए और अब भी हो रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। सब कुछ ठीक माना जाता है, जब तक वह रूस के खिलाफ हो। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ऐसा पहले भी हुआ, जब पश्चिम देश सामूहिक रूप से हमारे देश में अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे थे। उन्होंने रूस के खिलाफ लड़ाई में आतंकवाद को एक हथियार के रूप में उपयोग किया।

व्लादिमीर पुतिन ने अरब लीग के नेताओं को रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में किया आमंत्रित, क्रेमलिन ने की पुष्टि
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में अरब लीग (एलएएस) के नेताओं को आमंत्रित किया। क्रेमलिन ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस शिखर सम्मेलन में अरब लीग के नेताओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह पहला रूसी-अरब शिखर सम्मेलन है। पुतिन ने अरब लीग के नेताओं और महासचिव को 15 अक्टूबर को होने वाले पहले रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

रूसी राष्ट्रपति ने अरब लीग को कहा कि हम भविष्य में एलएएस के साथ रचनात्मक संवाद विकसित करने और इसके सदस्य देशों के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने का इरादा रखते हैं। इस संदर्भ में मैं संघ के सभी नेताओं और लीग के महासचिव को 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पहले रूसी-अरब शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं। पुतिन ने आशा व्यक्त किया कि यह बैठक देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को और मजबूत करने में मदद करेगा और पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के उपायों को खोजने में सहायता करेगा। अरब लीग ने आज अपने 34वें शिखर सम्मेलन की शुरुआत की। राष्ट्रपति पुतिन ने बल देकर कहा कि यह शिखर सम्मेलन इजरायल और फिलिस्तीन के मध्य बढ़ते तनाव के बीच आयोजित हो रहा है, लेकिन ऐसे कठिन समय में लीग की बहुपक्षीय संवाद तंत्र के रूप में भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है।

पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत का किया आह्वान, कहा- हम चाहते है गंभीर बातचीत
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत का आह्वान किया। पुतिन ने कहा कि हम गंभीर बातचीत चाहते हैं। संघर्ष के मूल कारणों को दूर करने और एक स्थायी, मजबूत शांति की ओर बढ़ने के लिए! यह बयां यूरोपीय नेताओं में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के यूक्रेन का दौरा करने और रूस से बिना शर्त 30-दिवसीय युद्धविराम पर सहमत होने का आग्रह करने के कुछ घंटों बाद आया।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जवाब में कहा था कि मास्को को इस पर विचार करना होगा, लेकिन चेतावनी दी कि हम पर दबाव डालने की कोशिश करना बिल्कुल बेकार है। पुतिन ने कहा कि वह इस संभावना से इनकार नहीं करेंगे कि बातचीत के परिणामस्वरूप रूस और यूक्रेन नए युद्धविराम, एक नए युद्धविराम पर सहमत हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार रूस के नेता ने कहा कि वह तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से बात करेंगे और विवरण पर चर्चा करेंगे। यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन का दौरा किया और एक महीने के युद्धविराम का आह्वान किया। फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और पोलैंड के नेता तथाकथित इच्छुक गठबंधन का हिस्सा थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की द्वारा मेजबानी की गई और इन देशों के नेताओं ने यात्रा के दौरान एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुतिन बिना शर्त 30-दिवसीय युद्ध विराम पर सहमत नहीं होते हैं, तो रूस के ऊर्जा और बैंकिंग क्षेत्रों पर नए एवं बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाए जाएँगे।

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूरा समर्थन : पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, कहा- हमला करने वाले आतंकवादियो को कड़ी सजा मिलनी चाहिेए
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में पूरा साथ देने के लिए कहा।

पुतिन ने कहा कि हमला करने वाले आतंकवादियो को और उनके समर्थकों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिेए। साथ ही उन्होने हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की।

रूस, अफ्रीका को महामारी से लड़ने में मदद के लिए कार्यक्रम चला रहा : पुतिन
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को पहले रूसी-अफ्रीकी अंतरराष्ट्रीय त्वरित प्रतिक्रिया दलों के सैनिटरी और महामारी विज्ञान आपात स्थितियों से निपटने के अभ्यास में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का स्वागत किया।

यह अभ्यास 23- 25 अप्रैल तक इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में हो रहा है। पुतिन ने कहा, दूसरे रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के बाद, हम महामारी जैसी आपदाओं से निपटने के लिए अफ्रीकी देशों की मदद करने का एक बड़ा कार्यक्रम चला रहे हैं।

पुतिन की हत्या की साजिश, काफिले में शामिल कार में धमाका, लगी आग
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की एक कार में शनिवार को धमाके के बाद आग लग गई। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, पुतिन के आधिकारिक बेड़े में शामिल कार में मास्को में शनिवार को शीर्ष खुफिया एजेंसी एफएसबी के मुख्यालय के पास सड़क पर तेज धमाके के बाद आग लग गई। धमाके के बाद कार के चिथड़े उड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और दावे किए गए हैं कि रूसी राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश की गई है। माना जाता है कि कार के इंजन में धमाका होने के बाद आग काफी तेजी के साथ कार के अंदरूनी हिस्से में फैल गई। गौरतलब है कि 26 मार्च को यूक्रेन के राष्टÑपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की ने पेरिस में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जल्द ही पुतिन की मौत हो जाएगी और फिर युद्ध खत्म हो जाएगा। उनके इस बयान को इस हादसे से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

कार में कौन था अभी साफ नहीं
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना के दौरान कार में कौन-कौन मौजूद था क्योंकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।