mutual - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आपसी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीट कर हत्या
चूरू। जिले की तारानगर तहसील के गांव भलाउ ताल के पास बुधवार देर रात को आपसी रंजिश के चलते छह जनों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। घरेलू रंजिश के चलते कणाउ गोगामेड़ी निवासी 28 वर्षीय युवक उधार दिए हुए रुपयों को लौटाने के बहाने उसके चचेरे भाई अंकित ने भलाऊ ताल बुलाया। जहां पर आरोपी अंकित, सतवीर, बबलू, मुकेश व भलाऊ ठेके के जयवीर ज्याणी निवासी सिद्धमुख व महावीर दईया निवासी अमरासर ने भलाऊ ताल गांव के पास एक खेत में युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर तारानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां से युवक को तारानगर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। तारानगर थानाधिकारी गोविन्दराम विश्नोई ने बताया कि कणाउ हनुमानगढ़ निवासी बृजलाल पुत्र नथूराम जाट ने रिपोर्ट दी कि बुधवार रात को उसके बेटे नरेश उम्र 28 साल के पास उसके छोटे भाई इंद्राज के लड़के अंकित का फोन आया। जिसने कहा कि तुम मेरे जो 20 हजार रूपये मांगते हो वो मै आज दे दूंगा। तुम बाइक लेकर आ जाओ फिर हम रणवीर ज्याणी निवासी सिद्धमुख व महावीर दईया निवासी अमरासर वालों के भलाऊ ताल ठेके पर चलेंगे। जिस पर नरेश गांव के युवक की बाइक मांगकर ले आया।

देर शाम को अंकित पुत्र इंद्राज जाट, सतवीर पुत्र हंसराज जाट, बबलु पुत्र रामनिवास जाट, मुकेश पुत्र गौरीशंकर निवासी कणाउ भादरा उसके घर पर आ गए। उसके बाद चारों ने नरेश को साथ ले लिया। दो बाइकों पर सवार होकर भलाउ ताल गए। उसके बाद से नरेश का फोन बंद आने लगा। देर रात तक वापिस नहीं आने पर शक हुआ। साथ में गौरीशंकर का लड़का मुकेश भी था। साहवा पहुंचे तो उसके भाई मदन का फोन आया कि नरेश के साथ मारपीट की जो भलाउ ताल गांव की रोही में पड़ा है। पीड़ित अपने बेटे कृष्ण के साथ भलाऊ ताल पहुंचा। जहां पर एक खेत में नरेश मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुर्पुद कर दिया।

डेट म्यूचुअल फंड्स से निवेशकों ने निकाले 32,722 करोड़
नई दिल्ली। फिक्स्ड इनकम वाले म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स से मई महीने में निवेशकों ने 32,722 करोड़ की निकासी की है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिए प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट में बढ़ोतरी और उदार रुख को धीरे-धीरे वापस लेने की घोषणा के बाद निकासी बढ़ी है। एसोसिएशन आॅफ  म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले अप्रैल महीने में इसमें 54,656 करोड़ रु. का निवेश हुआ था। इसके अलावा इस साल अप्रैल और मई के बीच फोलियो की संख्या भी 73.43 लाख से घटकर 72.87 पर आ गई। बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान निवेश के लिहाज से बांड जैसे फिक्स्ड इनकम वाले प्रोडक्ट्स को सुरक्षित विकल्प माना जाता है। हालांकि, ब्याज दर में बढ़ोदरी, मैक्रो एनवायरनमेंट में उथल-पुथल और हायर यील्ड से निवेशकों पर बांड बाजार में निवेश को लेकर रुख प्रभावित हो सकता है।

विश्लेषकों की सलाह

मार्निंग स्टार इंडिया के सीनियर एनालिस्ट (रिसर्च मैनेजर) कविता कृष्णन ने कहा कि खाने-पीने की चीजों, कमोडिटी और फ्यूल की कीमतों में तेजी के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कारणों से नीतिगत दर में वृद्धि हुई है। रिजर्व बैंक का जोर अब मुद्रास्फीति को काबू में लाने पर है। इससे नीतिगत दर में आगे और वृद्धि की आशंका है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए ओवरनाइट और लिक्विड फंड (अल्पकालीन निवेश उत्पाद) जैसे कोष को छोड़कर बांड और इसी तरह के अन्य उत्पादों से पूंजी निकासी जारी है। सिंगल डिजिट में रिटर्न और इक्विटी जैसे अन्य क्षेत्रों में बढ़ती रुचि से भी बांड कोष में पूंजी प्रवाह प्रभावित हुआ है। बजाज कैपिटल के चीफ  रिसर्च आॅफिसर आलोक अग्रवाल ने भी कहा कि पूंजी निकास का कारण आरबीआई का पिछले महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में अपने रुख में बदलाव है। बिना तय कार्यक्रम के हुई बैठक में आरबीआई ने न केवल रेपो रेट में 0.40 प्रतिशत की वृद्धि की बल्कि कैश रिजर्व रेश्यो 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 4.5 प्रतिशत कर दिया।

शहरी सरकार में घमासान, परस्पर परिवाद पेश, निगम कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर
उदयपुर। नगर निगम में शुक्रवार को डिप्टी मेयर पारस सिंघवी और सहवृत्त छह पार्षदों में ऐसा घमासान मचा कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ सूरजपोल थाने में परिवाद पेश कर दिए। उधर, निगम के अधिकारी-कर्मचारी  बेमियादी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार दोपहर 1 बजे निगम के छह सहवृत्त पार्षद बतूल हबीब, अजय पोरवाल, गणेश शर्मा, गिरीश भारती, रविंद्रपाल सिंह कप्पू, मदन बाबरवाल एटीपी शुचिता कोठारी के कक्ष में पहुंचे और पट्टा वितरण में देरी के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे डिप्टी मेयर और पार्षद दल आपस में उलझ पड़े। ऐसे में बात जान से मारने और तू-तड़ाक तक जा पहुंची। इसके बाद निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया तथा मांग रखी कि जब तक इन सहवृत्त पार्षदोंं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है तब तक बेमियादी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ परिवाद पेश कर दिया है। अनुसंधान के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

सहवृत्त पार्षदों का आरोप
- विभिन्न वार्डों में पट्टा वितरण को लेकर बेवजह देरी की जा रही है। अधिकारियों से संपर्क करने पर टालमटोली की जा रही है।
- एटीपी शुचिता कोठारी से मिलने गए तो उन्होंने बिना बात किए ही कक्ष से बाहर निकल जाने को कहा।
- सहवृत्त पार्षद होने की जानकारी दी तब भी हमारे साथ बदतमीजी करते हुए कहा कि तुम कहीं के भी पार्षद होंगे बाहर निकलो।
- मौके पर पहुंचे डिप्टी मेयर सिंघवी ने सहवृत्त पार्षद रविंद्रपाल से कहा कि तेरे सीने में गोलियां उतार दूंगा।
- सिंघवी ने उपस्थित अन्य पार्षदों को तू-तड़ाक करते हुए किसे अपराधी तो किसे भूमाफिया की संज्ञा दे दी।
- 272 भूखंड प्रकरण को लाने वाले सहवृत्त पार्षद अजय पोरवाल को बेईमान कहा तथा अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया।

डिप्टी मेयर के आरोप
- शुक्रवार दोपहर 1 बजे एटीपी कोठारी ने फोन कर रोते हुए बताया कि सहवृत्त पार्षद अभद्रता कर रहे हैं। बेवजह गुंडागर्दी कर रहे हैं और कांच फोड़ रहे हैं।
- कमिश्नर हिम्मतसिंह बारहठ को साथ लेकर गया तो एटीपी ने फूट-फूट कर रोते हुए आपबीती बताई।
- कमिश्नर बारहठ ने कहा कि पहले भी महिला अधिकारी नीलम वर्मा के साथ अभद्रता करते रहे हैं सहवृत्त पार्षद।
- ऐसे में सभी सहवृत्त पार्षदों ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। समझाइश की, लेकिन उल्टा हमें ही गालियां देने लगे।
- घटनाक्रम के पंद्रह मिनट बाद ही सूरजपोल थाने चले गए और मेरे खिलाफ परिवाद पेश कर दिया।
- निगम से निकले हुए मेरे ड्राइवर को जातिगत गालियां देकर गए। जिसके खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया गया है।

प्रशासन से प्रदेश सरकार तक शिकायत
भाजपा : घटनाक्रम के बाद निगम के भाजपा पार्षदों ने जिला प्रशासन में इन सहवृत्त पार्षदों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। कलक्टर और एसपी की अनुपस्थिति के कारण ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपाकर सभी छह सहवृत्त पार्षदों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग की गई। उधर, मेयर जीएस टांक ने भी परिवाद की प्रति नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को भेजी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस संबंध में चर्चा करें तथा इन सहवृत्त पार्षदों को पदमुक्त करने या इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर मार्गदर्शन मांगा है।
कांग्रेस : मामले में लिप्त सभी सहवृत्त पार्षदों ने जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट से संपर्क साधा है। इसके चलते तय किया गया है कि शनिवार को कांग्रेस का पार्षद दल भीलवाड़ा कूच करेगा। जहां घटनाक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी।

सब मंजूर पर सीसीटीवी जांच लो
सहवृत्त पार्षद अजय पोरवाल ने कहा कि वास्तविक स्थिति क्या रही है, इसका खुलासा सीसीटीवी से हो सकता है। निगम प्रबंधन, जिला प्रशासन या पुलिस विभाग चाहे तो सीसीटीवी कैमरे खंगाल लें। उसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इसके बाद जो भी कार्रवाई हो स्वीकार है।

इनका कहना है..
मार्गदर्शन लेकर करेंगे कार्रवाई
निगम में जो घटनाक्रम हुआ है, वो अनुशासनहीनता और महिला अधिकारी के साथ गंभीर मामला है। महिला अधिकारी के साथ ऐसी अभद्रता कि वह इतना रोई कि बोल भी नहीं पाई। ऐसे में मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन लेकर इन सहवृत्त पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, निगम के कर्मचारी भी अड़े हैं कि जब तक इन सहवृत्त पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तब तक बेमियादी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
- जीएस टांक, मेयर

मोदी-पुतिन के बीच मुलाकात : पारस्परिक सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम राजधानी में एक बैठक में द्विपक्षीय, वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने यहां हैदराबाद हाउस में पहले अकेले में बातचीत की, इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक का नेतृत्व किया।

भारत-रूस की मित्रता को बेमिसाल : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय बैठक में प्रारंभिक वक्तव्य में भारत और रूस की मित्रता को बेमिसाल बताते हुए कहा कि दोनों देशों के विशिष्ट रणनीतिक संबंधों में निरंतर मजबूती ही आई है। कोविड के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत-रूस संबंधों में विस्तार की रफ्तार में फर्क नहीं आया है। हमारी विशेष और विशिष्ट रणनीतिक भागीदारी निरंतर मजबूत हो रही है। पिछले कुछ दशक से दुनिया में बहुत से बुनियादी बदलाव आये और दुनिया ने अनेक प्रकार के भू-राजनैतिक समीकरणों को बनते-बिगड़ते देखा लेकिन भारत और रूस की मित्रता बराबर बनी रही। भारत और रूस की मित्रता सचमुच अनूठी है और दो देशों की सरकारों के बीच संबंधों का विश्वसनीय मॉडल है।

भारत को महान ताकत के रूप में देखते हैं : पुतिन
पुतिन ने प्राथमिक वक्तव्य में कहा कि हम भारत को एक महान ताकत, मित्र देश और समय की कसौटी पर खरे साथी और एक घनिष्ठ मित्र के रूप में देखते हैं। दोनों देशों के संबंधों में विस्तार हो रहा है और मैं इसके भविष्य की ओर देख रहा हूं। इस समय दोनों देशों के बीच परस्पर निवेश करीब 38 अरब डॉलर का है। रूस की तरफ से कुछ और निवेश आने वाला है। हम सैन्य और तकनीक के क्षेत्र में जिस तरह का सहयोग करते हैं, वैसा कोई नहीं करता है। हम मिलकर उच्च प्रौद्योगिकी का विकास करते हैं साथ-साथ भारत में विनिर्माण भी करते हैं। यह स्वाभाविक है कि हम आतंकवाद से जुड़ी हर बात को लेकर चिंतित है। आतंकवाद से लड़ाई, मादक द्रव्यों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई भी है। इस संबंध में हम अफगानिस्तान की घटनाओं को लेकर चिंतित हैं।