holds - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ की द्विपक्षीय बैठक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से अमेरिका के न्यूयार्क में मुलाकात की तथा ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार पर केंद्रित द्विपक्षीय बैठक की।

मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत-नेपाल मित्रता बहुत मजबूत है और हम अपने संबंधों को और भी गति देने के लिए तत्पर हैं। हमारी बातचीत ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और व्यापार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही।

उन्होंने नेपाल को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 101वां देश बनने पर बधाई दी और जलवायु परिवर्तन की चुनौती के लिए क्षेत्रीय प्रतिक्रिया के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के तहत उसका एक प्राथमिकता वाला भागीदार है। यह बैठक हमारी पड़ोसी प्रथम नीति को आगे बढ़ाने के लिए भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखती है।

एक भारतीय रीडआउट में कहा गया है कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के दौरान मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय और घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की तथा विकास साझेदारी, जलविद्युत सहयोग, लोगों के बीच आपसी संबंध तथा भौतिक, डिजिटल और ऊर्जा के क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने सहित विविध क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी बैठक फलदायी रही। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के दौरान उनके साथ सकारात्मक बैठक हुई। बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई।

काठमांडू पोस्ट ने बैठक में उपस्थित नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा के हवाले से कहा कि मोदी ने शीघ्र ही नेपाल की यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की है। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा कि वह शीघ्र ही नेपाल की यात्रा करेंगे। दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए द्विपक्षीय तंत्र को सक्रिय करने पर सहमति व्यक्त की है।

नेपाल के प्रतिनिधिमंडल में प्रधानमंत्री ओली, विदेश मंत्री राणा, प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बिष्णु रिमल, विदेश सचिव सेवा लामसाल, संयुक्त राष्ट्र में नेपाल के स्थायी प्रतिनिधि लोक बहादुर थापा और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत कुमार राय शामिल थे। भारत की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी थे।

भारत-रूस संबंध
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी एक दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अकेले में व्यापक बातचीत के बाद सोमवार को अपने बयान में भारत को एक बहुत बड़ी शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और वक्त की कसौटी पर खरा उतरा मित्र बताया। यह बात संभवत: चीनी नेताओं के कान में भी पहुंची होगी, जिन्होंने सालों से भारत से दोस्ती की बातें करते-करते हर वक्त भारत को धोखा दिया और भारत की चिंताओं व दोस्ती की कीमत को नहीं समझा। राष्ट्रपति पुतिन के बयान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-रूस के संबंधों में कभी बदलाव नहीं हुआ और हमें अपनी दोस्ती पर नाज है। दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ हो रही है। भारत-रूस के प्रतिनिधि मण्डलों की बैठक के बाद दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों के साथ कुल 28 समझौतों पर सहमति बनी। सबसे बड़ा समझौता ऐके-203 असाल्ट राइफलें के निर्माण पर हुआ। उत्तर प्रदेश के अमेटी कस्बे में 6 लाख से ज्यादा अत्याधुनिक ऐके-203 असाल्ट राइफलों के निर्माण का कारखाना स्थापित होगा, जिसमें रूस के सहयोग से संयुक्त निर्माण होगा। इसके अलावा आत्म निर्भरता के क्षेत्र में छोटे व बड़े हथियारों पर आधारित सैन्य सहयोग जारी रहेगा और सैन्य सहयोग की अवधि 2021 से बढ़ाकर 2031 तक बढ़ाने का भी समझौता हुआ। इसके अलावा दोनों देशों के बीच सैन्य तकनीक सहयोग जारी रखने पर समझौता हुआ। भारत-रूस के बीच शिखर वार्ता चीन को रास नहीं आ रही है। इस शिखर वार्ता में पूर्व चीन द्वारा बड़ी कूटनीतिक प्रतिक्रियाएं दी जा रही थीं। पुतिन के साथ रक्षा मंत्री ने भारत के रक्षा मंत्री के साथ वार्ता की और वार्ता में सिंह ने चीन का नाम लिए बिना पूर्वी लद्दाख में चल रही सैन्य गतिविधियों का जिक्र किया। रूस के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री ने मुलाकात की और उन्होंने रूस से एस 400 मिसाइलें खरीदे जाने के बारे में कहा कि अमेरिका सहित कोई भी देश भारत की सार्वभौमिकता व अपनी रक्षा की तैयारियों से नहीं रोक सकता। बदलते विश्व के घटनाक्रमों के बीच भारत व रूस की दोस्ती मजबूती से आगे बढ़ रही है। भारत-रूस के बीच काफी पुराने रिश्ते हैं और उनमें उतार-चढ़ाव भी आते रहे हैं, लेकिन रूस भारत का सहयोग करने में कभी पीछे नहीं रहा।

इज्जत के लिए रिश्ते का खून : मां ने पैर पकड़े, भाई ने बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। उसके 17 वर्षीय भाई को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन का गला काट दिया। वारदात के समय मां ने लड़की के पैर पकड़ लिए और भाई ने सिर धड़ से अलग कर दिया। दोनों ने गला काटने के बाद लड़की के सिर के साथ सेल्फी भी ली। घटना रविवार शाम को लाड़गांव शिवार गांव में हुई। आरोपी युवक का नाम संकेत संजय मोटे और महिला का नाम शोभा है। आरोपी संकेत बहन से इतना नाराज था कि उसने बहन को जान से मारने के बाद उसका सिर धड़ से अलग किया। यही नहीं, वारदात के बाद भाई हाथ में खून से सना बहन का सिर थामे घर के बाहर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि वह खत्म हो चुकी है।

आशीर्वाद देने घर गए थे
पुलिस ने बताया कि लड़की अपने कॉलेज में साथ पढ़ने वाले लड़के से प्यार करती थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग गए और कई महीनों तक गायब रहे। इस बीच दोनों ने शादी भी कर ली। कुछ दिन पहले दोनों के घर के बारे में लड़की की मां और भाई को पता चला था। दोनों लड़की से मिलने और आशीर्वाद देने उसके घर गए थे।

खुद थाने में किया सरेंडर
पुलिस ने बताया कि रात में लड़की के भाई और मां ने मिलकर उसका गला काट दिया। दोनों ने लड़की के कटे हुए सिर के साथ सेल्फी भी ली। हत्या के बाद मां-बेटे थाने पहुंकर पुलिस के सामने गुनाह कबूल किया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।