bhati - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे अनुकूल है राजस्थान : : भाटी
जयपुर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत में भौगोलिक दृष्टि से सबसे अनुकूल प्रदेश है, जहां वर्ष में 10 माह सौर ऊर्जा के उत्पादन किया जा सकता है। राजस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है और यहां पवन और सौर ऊर्जा की विपुल संभावना है। अक्षय ऊर्जा की निकासी के लिए 765, 400, 220 एवं 132 केवी के नए जीएसएस बनाए जा रहे हैं एवं उत्पादित ऊर्जा की निकासी के लिए स्मार्ट ट्रांसमिशन पर काम किया जा रहा है। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ डंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा फ्यूचर रेडी ट्रांसमिशन सिस्टम: विजन पर अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन को भाटी सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो निवेशक राजस्थान में इस क्षेत्र में निवेश करना चाहते है, उनके लिए निवेश के नियमों का और सरलीकरण किया जा रहा है, ताकि निवेशकर्ता को कोई परेशानी नहीं हो।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने प्रसारण निगम तंत्र की रीयल टाईम देखरेख एवं नियंत्रण की सुविधा के लिए स्मार्ट ट्रांसमिशन नेटवर्क व एसेंट मैनेजमेन्ट सिस्टम के जयपुर कमाण्ड कंट्रौल सेन्टर व जोधपुर व अजमेर के क्षेत्रीय कंट्रोल सेन्टर का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम व कन्सट्रक्सन डवलपमेन्ट कॉउंसिंल के मध्य हस्ताक्षर हुए, जिसके अन्तर्गत (सीआईडीसी) हाईड्रोजन उत्पादन के उपकरणों व स्किल मैन पावर के क्षेत्र में सहयोग करेगी, जिससे हाईड्रोजन ग्रीन एनर्जी का मुख्य स्रोत बन सके।

कोयला संकट पर बोले भाटी: छत्तीसगढ़ सरकार से अभी नहीं मिली इजाजत
जयपुर। पीसीसी मंत्री दरबार में पहुंचे ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी  बिजली संकट पर कहा की अभी कोयले से संबंधित दिक्कतें हैं। केंद्र सरकार से हमें छत्तीसगढ़ में 2 कोल ब्लॉक आवंटित हुए हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार से अनुमति नहीं मिलने के कारण हम उन्हें अभी शुरू नहीं कर पाए। हम छत्तीसगढ़ सरकार से बात कर रहे है। हमारे अधिकारी 3 दिन के लिए छत्तीसगढ़ गए थे। छत्तीसगढ़ कोयला खदान के आसपास स्थानीय आदिवासियों का जन विरोध जारी है इस वजह से छत्तीसगढ़ सरकार भी अभी अनुमति देने में असमर्थता जता रही है। हम कोशिश कर रहे हैं राजस्थान को आवंटित कोल ब्लॉक को काम करने की इजाजत मिले। हमने कोल इंडिया लिमिटेड से भी अतिरिक्त कोयले की मांग की है। भारत सरकार से हमे सहयोग नही मिला है।

प्रदेश के किसानों को 3 ब्लॉक में मिलेगी बिजली
जयपुर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने वीसी से प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। भाटी ने बिजली की मांग, उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों को सिंचाई के लिए ब्लॉक आपूर्ति के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। वर्तमान में किसानों को 4 घंटे के तीन ब्लॉक में बिजली आपूर्ति की जा रही है। भाटी ने किसानों को 4 के बजाए 5 घंटे के तीन ब्लॉक में बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। किसानों को अब रात्रि में 2 से सुबह 7 बजे तक, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक एवं दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक तीन ब्लॉक में बिजली आपूर्ति होगी। किसानों को बिजली आपूर्ति ब्लॉक में किए बदलाव से दिन के दो ब्लॉक का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक एक साथ आने की वजह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए बढ़ी हुई मांग को एनर्जी एक्सचेंज से बिजली खरीद कर पूरा करने के निर्देश दिए।

शिकायतों की होगी देखरेख
ऊर्जा मंत्री ने राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी को प्रदेश की उत्पादन इकाइयों से प्रतिदिन 5,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। वर्तमान में इकाइयों से 4,000 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। उन्होंने तीनों डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों को कन्ज्यूमर कॉल सेन्टर पर दर्ज होने वाली शिकायतों की नियमित देखरेख करने, टोल फ्री नम्बर को जीएसएस, उपखण्ड कार्यालय एवं एफआरटी व्हीकल पर भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

कार्य को प्राथमिकता दें
भाटी ने कहा कि किसानों को कृषि कनेक्शन जारी करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। गर्मी को देखते हुए पीएचईडी के लम्बित बिजली कनेक्शन भी तुरन्त प्राथमिकता से जारी किए जाए। उन्होंने किसानों को आगामी समय में दिए जाने वाले नए कृषि कनेक्शन एवं दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति को देखते हुए सिस्टम पर बढ़ने वाले लोड के मद्देनजर 400 केवी, 220 केवी एवं 132 केवी जीएसएस के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कृषि कनेक्शन देने के लिए आवश्यक सामान की उपलब्धता एवं नए 33 केवी जीएसएस के कार्य के लिए राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने चाहिए। समीक्षा बैठक में प्रमुख शासन सचिव उर्जा एवं अध्यक्ष डिस्कॉम भास्कर ए सावंत, ऊर्जा सलाहकार एके गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बिजली घाटे को कम करने के लिए हम प्रयासरत, किसानों को बिजली महंगी नहीं होने देंगे:भाटी
जयपुर। ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों को बिजली महंगी नहीं होने देगी और उन्हें रियायती दर पर ही बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए हमारे अधिकारी लगातार प्रयासरत है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनसुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए भाटी ने कहा कि यह बात सही है कि बिजली कंपनियों के ऊपर हजारों करोड रुपए का घाटा है। इस घाटे की भरपाई के लिए हमारे अधिकारी कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। महंगी बिजली होने के कारण नए साल में उपभोक्ताओं के दाम बढ़ने के सवाल पर कहा कि बिजली कंपनियां बिजली खरीद और अन्य खर्चों का ब्यौरा विद्युत विनियामक आयोग को देती हैं। आयोग एक स्वतंत्र एजेंसी है, जो सभी पहलुओं का अध्ययन कर बिजली की दरें बढ़ाने पर फैसला लेती है। हमें उम्मीद है कि जनहित में आयोग फैसला लेगा। कृषि कनेक्शनों और किसानों को बिजली के सवाल पर कहा कि हम अभी प्रदेश के 15 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं और आगामी समय में सभी 33 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने 5 साल में किसानों को पौने तीन लाख कृषि कनेक्शन दिए थे हम केवल 3 साल में ढाई लाख कृषि कनेक्शन जारी कर चुके हैं। जिन किसानों के वीसीआर जमा नहीं कराने के कारण कृषि कनेक्शन कट गए हैं उनको केवल 10% राशि जमा कराने पर कृषि कनेक्शन बहाल किया जा रहा है। यदि किसान पर जुर्माना राशि अधिक है तो उसे किस्तों में चुकाने का प्रावधान भी कर किसानों को राहत दी जा रही है।

पार्षदों के चुनाव खर्च की रिकवरी हो गई, अब रैली के लिए उन्हें मंथली का एक-एक लिफाफा खर्च करना होगा: भाटी
अजमेर। महंगाई के विरोध में कांग्रेस की जयपुर रैली को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के साथ कांगे्रसियों की बैठक में पीपीसी के पूर्व सदस्य व दो बार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी का भाषण सर्वाधिक चर्चा में रहा। भाटी ने बैठक में प्रभारी मंत्री व अन्य नेताओं मौजूदगी में ये कहकर सनसनी फैला दी कि कांग्रेस के सभी पार्षदों को मंथली का एक-एक लिफाफा रैली के लिए खर्च करना होगा। उनके बयान ने एक बार इस चर्चा को हवा दे दी है कि नगर निगम में लिफाफा संस्कृति अब भी बदस्तूर जारी है। बैठक को संबोधित करते हुए भाटी ने प्रभारी मंत्री से कहा कि वह सभी को फोर्सफुली जिम्मेदारी दें। क्योंकि दावे तो बहुत होते हैं, लेकिन उतनी बसें जाती नहीं हैं।

बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
भाटी के इस बयान में मालवीय सहित सभी नेता चौंक गए। उनका यह बयान न केवल बैठक में मौजूद नेताओं की बीच चर्चा का विषय रहा। बल्कि किसी ने भाटी के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस कारण कुछ देर बाद उनकी पूरे शहर में चर्चा होने लगी।

लिफाफा संस्कृति फिर चर्चा में
भाटी के बयान ने इस चर्चा को फिर हवा दे दी है कि नगर निगम में लिफाफा संस्कृति अब भी जारी है। इससे पूर्व निगम में भाजपा के पूर्व पार्षद चंद्रेश सांखला ने पिछले भाजपा बोर्ड की साधारण सभा के दौरान तत्कालीन मेयर धर्मेन्द्र गहलोत पर पार्षदों को लिफाफा बांटने का खुल्लम खुल्ला आरोप लगाया था। खास बात यह है कि वर्तमान में भी नगर निगम में भाजपा का ही बोर्ड है।

प्रभारी मंत्री सबसे पहले पार्षदों टाइट करें
उन्होंने पार्षदों के लिए कहा कि वह कांग्रेस के सिम्बल पर जीतते हैं, लेकिन पार्टी की बैठकों में उनकी संख्या बहुत कम रहती है, जिम्मेदारी लेने के समय भी उनकी यही स्थिति रहती है। इसलिए प्रभारी मंत्री सबसे पहले उन्हें टाइट करें। पार्षदों के कार्यकाल को समय भी बहुत हो गया और उनके खर्चे (चुनाव में किए गए) भी रिकवर हो गए हैं और यह सब सक्षम है। इसलिए सभी पार्षदों को एक-एक मंथली लिफाफा रैली के लिए खर्च करना चाहिए।

झुनझुनवाला भरवाएंगे डीजल
समारोह स्थल के बाद प्रभारी मंत्री मालवीय ने सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं के साथ रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं और बसों की संख्या के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान बसों में भरवाए जाने वाले डीजल, पेट्रोल के भुगतान पर विवाद हो गया। स्थानीय नेताओं ने कहा कि मालवीय ने पहले तो आरटीओ से बसों उपलब्ध कराने के साथ ही पेट्रोल, डीजल भराने का खर्च की बात भी कही थी। अब यह जिम्मा स्थानीय नेताओं पर डाला जा रहा है। बाद में लोकसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रिजु झुनझुनवाला से बात की गई। बताया जाता है कि झुनझुनवाला ने आश्वस्त किया कि वह रैली में अजमेर से जयपुर जाने वाली सौ बसों के पेट्रोल, डीजल का खर्च वहन करेंगे।

मैंने व्यंग्य में यह बात कही थी। मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया। मेरा आशय ये नहीं था कि पार्षद ऊपर की कमाई कर रहे हैं। कांग्रेस के सभी पार्षद ईमानदार और सेवाभावी हैं। मैं तो सिर्फ पार्षदों को रैली में अधिकाधिक भीड़ ले जाने के लिए प्रेरित करना चाहते था। -हेमन्त भाटी