dancing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सिकराय में प्रशासन गांव के संग अभियान का शिविर में SDM के सामने लगे जमकर ठुमके, जन समस्याओं का समाधान करने के बजाय कर्मचारी ही करने लगे डांस, शिविर का मखोल बनाकर बना दिया मनोरंजन कैंप
दौसा। सरकार ने प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर इसलिए लगाए हैं कि ग्रामीण लोग इन शिविरों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके लेकिन इन शिविरों में समस्याओं का समाधान कम बल्कि मनोरंजन ज्यादा हो रहा है और यह मनोरंजन कोई कलाकार नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारी ही कर रहे हैं। शिविर के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सरकारी कर्मचारी और महिला बाल विकास विभाग की कार्मिक महिला जमकर डांस करती हुए नजर आए। दरअसल सिकराय उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में एसडीएम रणजीत सिंह गोदारा सहित आला अधिकारी मौजूद थे लेकिन सिकराय उपखंड का यह अंतिम शिविर होने के कारण सारे अधिकारी जन समस्याओं का समाधान कम बल्कि खुशियां ज्यादा मना रहे थे। इस दौरान वहां कर्मचारी ही नाचने कूदने लगे। सबसे पहले इस शिविर में एक पटवारी डांस करने लगा जिसका नाम भगवान सहाय बताया जा रहा है। पटवारी को डांस करता देख एक महिला कार्मिक अन्य कर्मचारी भी डांस करने लग गया। वहीं जब दो कर्मचारी डांस कर रहे थे तो एक महिला कर्मचारी भी पीछे नहीं रही और वह भी डांस करने लगी। इस तरह जब कर्मचारी ही डांस करने लगे तो आम लोग कहां पीछे रहने वाले थे गांव के दो युवा भी मीणावाटी गीतों पर डांस करने लगे। ऐसे में जन समस्या समाधान के लिए लगाया गया यह शिविर मनोरंजन का केंद्र बन गया और शिविर प्रभारी एसडीएम रणजीत सिंह इन नृत्यों पर जमकर तालियां बजाते रहे और नृत्यों के बाद डांस करने वालों को नकद पुरस्कार भी देते हुए नजर आए। ऐसे में जब कर्मचारी ही इस तरह अपनी गरिमा खो देंगे और जन समाधान के लिए लगाए गए शिविरों को मनोरंजन शिविर बना कर मख़ौल करेंगे। अब इस शिविर को मखोल बनाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होने की बात भी बेमानी होगी क्योंकि खुद एसडीएम साहब के सामने यह सब कुछ वाक्या हुआ और वे ताली बजाकर इसका हिस्सेदार भी बनते नजर आए। अभी इन अधिकारियों पर और कार में कॉपर कौन कब कार्यवाही करेगा यह भी देखने का विषय है और यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन दैनिक नवज्योति इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

नाचते-नाचते आ गई मौत
राजसमंद। कुंवारिया थाना क्षेत्र के करतवास गांव में रविवार रात बिंदोली में नाच रहा युवक गश खाकर जमीन पर गिरा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उसके भाई की 7 और दो बहनों की 11 दिसंबर को शादी है। इस अनहोनी से शादी की खुशियां मातम में तबदील हो गई। करतवास निवासी नारायणलाल पुत्र जीतमल गुर्जर (27) के छोटे भाई शंभू गुर्जर व उनकी बहनों गणेशी व श्यामू की शादी से पूर्व गांव में बिंदोली निकाली गई। वह सजधज कर दोस्तों के साथ बिंदोली में जमकर नाच रहा था। बिंदोली रात साढ़े 12 बजे घर की ओर रवाना हुई। घर से महज 300 मीटर दूर डीजे पर थिरक रहा नारायण गश खाकर गिर पड़ा। नारायण को जिला मुख्यालय स्थित आरके चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के 4 साल की बेटी एवं 7 माह का बेटा है। इस अनहोनी के बाद उसकी पत्नी प्रेमी व माता भंवरी देवी बेसुध हो गई। बताया कि मृतक 10 साल से गुजरात के ऊंझा में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार लगातार नाचने से हृदय गति बढ़ जाती है जिससे हृदयघात का खतरा रहता है। संभवतया उसे साइंलेट अटैक आया था।