happy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

25 महीने बाद पिंजरे से आजाद हुआ नर शावक
कोटा। कोटावासियों व वन्यजीव प्रेमियोंके लिए बुधवार की सुबह खुशियों से भरी रही। बाघिन टी-114 के नर शावक को आखिरकार 25 महीने बाद पिंजरे से आजादी मिल ही गई। अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क से नर शावक को रामगढ़ टाइगर रिजर्व में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां वह पांच हैक्टेयर के पोर्टेबल एनक्लोजर  में आजादी की छलांग लगाएगा। साथ ही शिकार करने की कला, घात लगाना, जंगल की चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में खुद को ढालना सीख पाएगा। अब रिवाइल्डिंग बेहतर तरीके से हो सकेगी।

नवज्योति ने उठाई थी आवाज
दैनिक नवज्योति ने लगातार खबरें प्रकाशित कर दोनों शावकों को पिंजरे से खुले जंगल में शिफ्ट करने की आवाज उठाई थी। साथ ही 2 साल से 3 गुना 3 साइज के नाइट शेल्टर में रहने से रिवाइल्डिंग प्रभावित होना, शारीरिक अंगों में विकार उत्पन्न होना, जंगल की परिस्थतियों के अनुकूल होने में चूनौतियों को लेकर बायोलॉजिस्ट, वन्यजीव विशेषज्ञों की नजर से खबरें प्रकाशित कर तथ्यों से वन अधिकारियों को रुबरू किया। इसी का नतीजा है कि दोनों शावकों में से बुधवार को नर शावक  को रामगढ़ शिफ्ट कर दिया गया।

ट्रैंकुलाइज कर लगाया रेडियोकॉर्लर
वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. तेजेंद्र सिंह रियाड़ ने बताया कि सुबह 10.30 बजे नर शावक को ट्रैंकुलाइज किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्लड व डीएनए सैंपल लिए व वजन किया गया। इसके बाद 11.15 बजे रामगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नर बाघ का वजन 160 किलो है और वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसके गले में रेडियोकॉर्लर लगाया गया है। जिससे उसकी मॉनिटरिंग होती रहेगी।

5 हैक्टेयर के एनक्लोजर में किया शिफ्ट
चिकित्सक रियाड़ ने बताया कि दोपहर एक बजे करीब रामगढ़ टाइगर रिजर्व की जैतपुर रैंज में 5 हैक्टेयर के एनक्लोजर में नर शावक को शिफ्ट किया गया है। यहां प्रे-बेस व पानी की पहले से ही पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। 7 दिन तक शावक चिकित्सकों की निगरानी में रहेगा। उसके व्यवहार, गतिविधियां, भोजन लेने की मात्रा, शिकार कर पा रहा है या नहीं सहित तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।अब बड़ी जगह मिलने से बेहतर तरीके से रिवाइल्डिंग हो सकेगी।

Happy Birthday माही: धोनी ने मनाया अपना 41वां जन्मदिन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। माही के जन्मदिन पर हर कोई माही को जन्मदिन की बधाई देता नजर आया। धोनी के फ्रैंड्स ने धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर सेशर कर उनकी जन्मदिन की बधाई दी। माही ने अपना जन्मदिन इस बार लंदन में मनाया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने 'कैप्टन कूल' के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उस शख्स को जन्मदिन की बधाई, जिसकी खेल की समझ और चुनौतियों से निपटने के तरीके बेजोड़ हैं। आपके आत्मविश्वास और सामने से नेतृत्व करने के रवैये ने हमें विश्वास दिलाया कि टीम इंडिया कोई भी मैच जीत सकती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूँ।

धोनी के साथी और प्रिय मित्र सुरेश रैना ने धोनी के साथ पुरानी तस्वीरों के साथ एक वीडियो कोलाज साझा करके कैप्शन लिखा कि मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जीवन के हर चरण में मेरे सबसे बड़े समर्थक और संरक्षक होने के लिए धन्यवाद, भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा स्वस्थ रखे। आपको ढेर सारा प्यार माही भाई। आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं! भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। आने वाला साल सबसे शानदार हो।' भारत के टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा, 'जन्मदिन मुबारक हो धोनी। आपको आने वाले वर्ष के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! हमेशा चमकते रहो।'

मोहम्मद कैफ ने बतौर कप्तान धोनी की विरासत को याद करते हुए कहा, 'दादा (सौरव गांगुली) ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना लिया। अलग-अलग युगों के दो महान नेताओं का जन्म एक दिन के अंतराल में हुआ। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'जब तक फुल स्टॉप नहीं आता, एक वाक्य पूरा नहीं होता। जब तक धोनी क्रीज पर हैं, मैच पूरा नहीं हुआ होता। सभी टीमों के पास धोनी जैसा व्यक्ति नहीं है। रत्न समान व्यक्ति और खिलाड़ी को जनम्दिन की शुभकामनाएं। ओम हेलीकाप्टर नम:।' वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान 'धोनी' को बधाई देते हुए कहा कि आपकी अद्वितीय उपलब्धियों ने ग्रामीण पृष्ठभूमि के लाखों युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की आशा दी है। आपको हमारे अपने चेन्नई में फिर से खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि एमएस धोनी ने डेढ़ दशक के एकदिवसीय करियर में भारत के क्रिकेट प्रेमियों को असंख्य यादें दी हैं। उन्होंने 350 एकदिवसीय मैच खेले और अपने करियर में 50.58 की औसत से 10773 रन बनाए। उन्होंने भारत को 2011 विश्व कप खिताब और साथ ही 2013 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताया, जो भारत की अब तक की दो सबसे बड़ी जीतों में गिना जाता है।
उन्होंने अपने 90 मैच के टेस्ट करियर में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए, जिसके बाद उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया। 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद, धोनी को फिर कभी भारत की जर्सी में नहीं देखा गया; हालांकि वह आईपीएल में चेन्नई का नेतृत्व करते रहे। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की। 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले धोनी ने भारत के लिये बतौर कप्तान सभी आईसीसी  ट्रॉफियां जीती हैं।

समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पहले ऐतिहासिक कृषि बजट में 78,938 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। विधानसभा में बुधवार को पेश कृषि बजट में किसानों की उन्नति के लिए 11 मिशन बनाने की घोषणा की गई है। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के लिए ईआरसीपी कॉरपोरेशन बनेगा। इसके लिए 9600 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि बजट राज्य की जीएसडीपी का 5.9 फीसदी है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने पहले कृषि बजट में मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत 5000 करोड़ की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि किसानों के लिए 11 मिशन शुरू करेंगे। सूक्ष्म सिंचाई मिशन के तहत 2000 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार संभागों के लिए बीज लैब बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री जैविक खेती मिशन शुरू होगा। इसके लिए 600 करोड़ रुपए रखे गए हैं। राजस्थान कमोडिटी बोर्ड का गठन करने के साथ ही राजस्थान मिलट योजना बनाई जाएगी। हॉर्टिकल्चर मिशन पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार पांच करोड़ रुपए से सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस फॉर मिलेट की स्थापना की जाएगी। इसमें 15 हजार किसानों को लाभान्वित करने के लिए 100 करोड़ की लागत से दो साल में फल बगीचे विकसित करने के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही 25000 किसानों को ग्रीन हाउस जैसी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। मसाला फसलों का 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास किया जाएगा। राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन शुरू होगा। इसमें 35 हजार किसानों को खेतों की तारबंदी के लिए अनुदान मिलेगा।

तीन लाख पशुपालकों को उपलब्ध होगा हरा-चारा, बीज, मिनी किट
मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 हजार किसानों को कृषि यंत्रों पर 150 करोड़ रुपए अनुदान मिलेगा। प्रदेश में टिड्डी हमला रोकने के लिए 1000 ड्रोन खरीदे जाएंगे। इसके साथ ही मधुमक्खी पालन के लिए 50 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा। किसानों को सोलर पंप स्थापित करने के लिए 500 करोड़ का अनुदान मिलेगा। इससे एक लाख किसान लाभान्वित होंगे। पिछले तीन साल में दो लाख 48 हजार कृषि कनेक्शन दिए हैं। अब 31 दिसंबर 2012 से 9 साल से चली आ रही पेंडिंग को आगामी दो साल में खत्म किया जाएगा। बीते 22 फरवरी तक सरकार के पास तीन लाख 38 हजार आवेदन आ चुके हैं। सभी जिलों में किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली अनुदान मिलेगा। इस साल 20 हजार करोड़ के सहकारी फसली कर्ज बांटे जाएंगे और पांच लाख नए किसानों को फसली कर्ज दिए जाएंगे। गहलोत ने घोषणा की कि राजस्थान के करीब एक लाख अकृषि परिवारों को भी दो हजार करोड़ का ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा। इसके साथ भूमिहीन कृषि मजदूरों को राज्य सरकार 5000 रुपए की सहायता देगी। राज्य के 4171 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम सेवा सहकारी समिति जीएसएस बनेंगी। जीएसएस खोलने के मापदंडों में भी छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने नहर परियोजना निगम के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी नहरों को 200 करोड़ रुपए खर्च कर सुधारा जाएगा। पशुपालकों को दूध पर अनुदान राशि बढ़ाई जाएगी। किसानों को अब दो रुपए लीटर की जगह पांच रुपए लीटर राशि मिलेगी। इससे 5 लाख दूध उत्पादकों को 500 करोड़ रुपए मिलेंगे। राज्य में 5000 नए डेयरी बूथ खोले जाएंगे। बांसवाड़ा में बांधों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। कृषक कल्याण कोष के रूप में लगने वाला टैक्स घटाया गया है। कृषक कल्याण टैक्स में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई गई है। नील गाय से फसलों को बचाने के लिए 100 करोड़ की लागत से तारबंदी कराई जाएगी।

किसानों के सारथी बने गहलोत
मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना
मुख्यमंत्री ने पेश किया पहला कृषि बजट

बजट की खास बातें
बजट का आकार बढ़ा। यह 2.50 लाख करोड़ से इस बार 3.46 लाख करोड़ हुआ।
राजस्व आय 1.84 लाख करोड़ से इस बार 2.15 लाख करोड़ यानी 16 फीसदी बढ़ी।
शिक्षा पर पिछली बार 44309 करोड़ का बजट था। इस बार 49622 करोड़ खर्च होंगे।
स्वास्थ्य पर 16269 करोड़ की जगह इस बार 20111 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
ग्रामीण विकास पर इस बार 15920 करोड़ की जगह 28178 करोड़ का बजट रखा गया है।
शहरी विकास में 8674 करोड़ के मुकाबले इस बार 8728 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
कृषि बजट में सहकारिता भी शामिल है। पुराने बजट देखेंगे तो खर्च 300-500 करोड़ का आकार होता था। पिछली बार 3718 करोड़ रुपए का बजट था, क्योंकि किसान कर्जमाफी की गई। अब कर्जमाफी नहीं है, फिर भी 2337 करोड़ का बजट महत्वपूर्ण है।
पशुपालन पर पिछले बजट में 1934 करोड़ रखे गए थे, इस बार 2584 करोड़ की योजना है।
फसल व कृषि कृम पर 3738 करोड़ की जगह 6016 करोड़ खर्च होंगे।
सिंचाई पर 6184 करोड़ पिछले बजट में कार्ययोजना और खर्च थे,
इस बार 8309
करोड़ है।

मैं एक महान नेता नहीं बनना चाहता, मैं एक आदमी बनना चाहता हूं जो थोड़ा मिलने पर भी संतुष्ट हो और लोगों के टूटने पर उनकी सहायता करे। जो मनुष्य ऐसा करता है वह निश्चित ही किसी पवित्र व्यक्ति से बड़ा है। यही मेरे जीवन का आदर्श है। -अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री

बजट की विपक्ष भी तारीफ ही करेगा : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि विधानसभा में पेश किए गए हमारी सरकार के इस बजट की विपक्ष भी तारीफ करेगा। इसके सिवाय उसके पास कोई चारा नहीं है।
विधानसभा में बजट पेश करने के बाद गहलोत ने पत्रकारों को बताया कि इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की मांग पिछले 40 साल से चली आ रही थी, जिसे इस बजट में पूरा किया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग वैसे मन ही मन इस बजट की तारीफ करेंगे, चूंकि इसमें  विरोध करने वाली कोई बात नहीं है, लेकिन पार्टी के आला नेताओं के दबाव में बयानबाजी करेंगे। हालांकि उनके परिजन भी इस बजट से काफी खुश होंगे। रीट प्रकरण का उदाहरण देते हुए गहलोत ने कहा कि पहले खुद भाजपा के सदस्यों ने माना था कि एसओसी अच्छा काम कर रही है। इस मामले को सीबीआई को सौंपने से देरी होगी, लेकिन दिल्ली के नेताओं के दबाव में आकर वे बैकफुट पर आ गए और सदन में तख्तियां लेकर खड़े होकर विरोध करने लग गए।

बजट का आधार नीति नहीं राजनीति है। चुनावी रंग से रंगा बजट जनता के लिए बेरंग है। इससे न तो प्रदेश की दशा बदलेगी और न ही दिशा। बजट हर वर्ग को निराश करने वाला है। विकास का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस का शुरू से इतिहास रहा है कि जनता को मूर्ख बनाओं, लेकिन लोग झांसे में आने वाले नहीं हैं। कृषि बजट भी किसानों के लिए छलावा है। उनका कर्ज तो आज तक माफ नहीं हुआ। अब फिर झूठे वायदे ले आए हैं। पिछली योजनाएं ही आज तक धरातल पर नहीं आई हैं।
-वसुंधरा राजे, पूर्व सीएम, राजस्थान

कोई नया कर नहीं, 1500 करोड़ की राहतें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार भी प्रदेश की जनता पर किसी नए कर का बोझ नहीं डाला है, बल्कि 1500 करोड़ रुपए की राहत दी है। गहलोत ने पिछले साल भी कोई नया कर नहीं लगाया था और आमजन 910 करोड़ की राहत दी थी। गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में इस सरकार का चौथा बजट पेश किया। स्टाम्प ड्यूटी में छूट का भी ऐलान किया गया है। इसके साथ ही छोटी प्रॉपर्टी की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी को कम किया है। 100 वर्गगज तक के भूखंड या बने हुए मकान की खरीद पर लोगों को अब स्टाम्प ड्यूटी में एक फीसदी की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं अगर किसी तरह की सम्पत्ति अगर आप अपने घर के बुजुर्ग के नाम  खरीदते है तो उस पर भी स्टाम्प ड्यूटी के अलावा रजिस्ट्री फीस में भी राहत दी है। इसके अलावा डीएलसी रेट 2022 और 23 में 10 प्रतिशत की बजाय पांच फीसदी होगी।

गहलोत ने कहा कि सोशल सिक्योरिटी इंवेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम के तहत राज्य में नजूल सम्पत्तियों पर वर्ष 2000 से पूर्व के काबिज अल्प आय वर्ग के रिहायशी कब्जेधारियों की ओर से प्रचलित डीएलसी अथवा आरक्षित दर, जो भी कम हो की 25 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा कराने पर इन सम्पत्तियों के स्वामित्व हस्तांतरण के सम्बन्ध में नियमों में प्रावधान किए जाएंगे।

इसके साथ ही कृषि भूमियों और उस पर आवासीय मकानों के क्रय-विक्रय की स्थिति में कुएं एवं टयूबवैल के मूल्य पर देय स्टाम्प डयूटी एवं पंजीयन शुल्क में पूर्ण छूट दी जाएगी। दिव्यांगजन जो पैर से अशक्त है को आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले 10 लाख रुपए तक के चार पाहिया वाहनों के क्रय पर मोटर वाहन कर में शत-प्रतिशत छूट और उपयोग में लिए जाने वाले एडेप्टेड एंड रेट्रोफिटेड दुपहिया और तिपहिया वाहनों के क्रय पर मोटर वाहन कर में पूर्णत छूट होगी।

स्टाम्प ड्यूटी एक फीसदी घटाई, मकान-प्लॉट खरीदना होगा सस्ता
पुत्र एवं पुत्रवधू के पक्ष में गिफ्ट डीड पर अब नहीं लगेगी स्टाम्प डयूटी
पैतृक संपत्ति का हक त्याग अब 500 रुपए में होगा

आवासीय और वाणिज्यिक भूखंडों पर स्टांप ड्यूटी में 1% छूट
मध्यम एवं निम्न आर्य वर्ग का स्वयं के आवास का सपना पूरा करने के लिए 100 वर्ग गज तक के रिक्त या निर्मित आवासीय भूखंडों पर स्टाम्प डयूटी में एक प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आमजन को कारोबार स्थापित करने के लिए 50 वर्गगज तक के रिक्त या निर्मित वाणिज्यिक भूखंडों पर भी स्टाम्प डयूटी में एक प्रतिशत की छूट होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैतृक सम्पत्ति के हकत्याग के मामले में अब 10 लाख रुपए से अधिक मूल्य की सम्पत्ति पर भी स्टाम्प डयूटी घटाकर 500 रुपए कर दी गई है। पुत्र एवं पुत्रवधु के पक्ष में गिफ्ट डीड के दस्तावेजों पर स्टाम्प डयूटी पूर्णतया माफ होगी। मार्च 2019 में पत्नी के पक्ष में गिफ्ट डीड के दस्तावेजों पर 31 मार्च 2022 तक स्टाम्प डयूटी माफ थी। अब यह स्थायी रूप से माफ होगी। राज्य के 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों द्वारा अचल सम्पत्ति के क्रय के दस्तावेजों पर स्टाम्प डयूटी 6 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की तथा पंजीयन शुल्क 1 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत किया। वृद्धजनों को निष्पादित रिवर्स मोर्गेज के दस्तावेजों पर स्टाम्प डयूटी एवं पंजीयन शुल्क में शत-प्रतिशत छूट होगी। शैक्षणिक प्रयोजनों के लिए विद्यार्थियों द्वारा बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों से लिए जाने वाले लोन के दस्तावेजों पर स्टाम्प डयूटी एवं पंजीयन शुल्क में शत-प्रतिशत छूट कर दी गई।

शिक्षक ने पेशा किया शर्मसार : छात्रा से कहा मुझे खुश कर दो, अच्छे नंबर दूंगा
लालसोट। परीक्षा में अच्छे नंबर के लिए एक टीचर लगातार नाबालिग स्टूडेंट को धमकाता रहा। गंदे कमेंट कर टॉर्चर करता रहा। बात नहीं मानने पर फेल करने की धमकी देता रहा। टीचर ने स्टूडेंट से कहा- मुझे खुश कर दो, अच्छे नंबर दूंगा। परेशान स्टूडेंट ने परिजनों को यह बात बताई तो मामला थाने पहुंचा। स्टूडेंट और टीचर के रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना लालसोट थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर टीचर की तलाश शुरू कर दी है। दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि 16 फरवरी की सुबह करीब सवा 11 बजे मैं स्कूल गई थी। जहां टीचर ओमप्रकाश ने मुझे पास बुलाया और हाथ पकड़कर खाली कक्षा कक्ष में ले जाकर कहा कि तुम मुझे खुश कर दोगी तो मैं तुम्हें पूरे नंबर दूंगा। धमकाया कि अगर ऐसा नहीं किया तो फेल कर दूंगा। इस दौरान ओम प्रकाश मेरे दोनों हाथ पकड़कर मरोड़ता रहा। बात नहीं मानने पर बार-बार फेल करने की धमकी देता रहा।

किसी तरह बचकर घर पहुंची : पीड़िता ने बताया कि वह बचकर घर पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना अधिकारी अंकेश चौधरी ने बताया कि ओमप्रकाश करीब चार साल से निजी स्कूल में इंग्लिश का टीचर है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

भारत का चीन को करारा जवाब, सेना ने गलवान घाटी में फहराया तिरंगा, खुश हुए राहुल
नई दिल्ली। नव वर्ष के मौके पर भारतीय सैनिकों को उपहार देकर दिखावटी सद्भावना व्यक्त करने के बाद गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराए जाने का दुष्प्रचार करने वाले चीन को भारतीय सेना ने गलवान घाटी में तिरंगा फहराकर करारा जवाब दिया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ने पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में वर्ष 2020 में हुई हिंसक झड़प की जगह तिरंगा फहराकर अपने दृढ़ इरादों के बारे में स्पष्ट संदेश दिया है। चीन के सरकारी मीडिया ने नव वर्ष के बाद एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसके सैनिकों ने गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराया है। इसके जवाब में जारी इन तस्वीरों में भारतीय सेना के जवान गलवान घाटी में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।

गलवान मे तिरंगा फहराते देख खुश हुए राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गलवान में चीनी झंडे सम्बन्धी  टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेना का मनोबल गिराने वाला बयान बता कर इसकी तीखी आलोचना के एक दिन बाद बुधवार को गलवान में जवानों के तिरंगा फैलाने वाला चित्र जारी कर खुशी जाहिर की और कहा कि ऐसा देख कर उन्हें प्रसन्नता होती है। गांधी ने बर्फ से ढकी गलवान घाटी में सेना के जवानों द्वारा तिरंगा फहराने की तस्वीर पोस्ट की और कहा कि देश के हर हिस्से में तिरंगा लहराते देखकर उन्हें खुशी होती है।

गांधी ने ट्वीट किया कि भारत की पवित्र भूमि पर हमारा तिरंगा ही फहराता अच्छा लगता है। इस टिप्पणी के साथ ही उन्होंने 'जय हिंद' गालवान को हैस्टेक़ भी किया है। गौरतलब है कि गांधी ने मंगलवार गलवान घाटी में जब चीनी झंडा फहराने की बात कही थी तो भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों लिया और उनके इस बयान को सेना का मनोबल गिराने वाला बताया था।

गहलोत सरकार की कर्ज माफी से प्रदेश के किसान खुश, विपक्ष के आरोपों में दम नहीं: आंजना
जयपुर। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर अपने महकमे की उपलब्धियों के बारे कहा कि कांगेस की सरकार बनने के  बाद पहला फैसला कर किसानों की कर्जमाफी की गई। आठ हजार करोड़ का किसानों का कर्ज  माफ किए। विपक्ष कितने भी आरोप लगाए, लेकिन कर्जमाफी से प्रदेश के किसान खुश है। विपक्ष के आरोपों में दम नही है, उनके समय की गई कर्जमाफी में भ्रष्टाचार हुआ । हमने उस गफले को भी पकड़ा और आधार आधारित सत्यापन लागू किया है। इससे कई फर्जीवाड़े भी पकड़े गए।

आंजना ने अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 30 लाख नए किसानों को भी जोड़ा है। समर्थन मूल्य पर खरीद का समय पर किसानों को तीन दिन में भुगतान कर रहे है। नए जीएसएस तीन साल में 750 खोल चुके है। आंजना ने कहा कि समितियों के चुनाव जल्द हो, कैबिनेट में चर्चा होगी। जीएसएस के समय पर चुनाव हो , दस साल तक चुनाव नही हो रही है। राष्ट्रीय बैंकों के कर्जमाफी के लिए भारत सरकार को तीन पत्र लिख दिए है, लेकिन कोई जवाब नहीं आया है। वैन टाइम सेटलमेंट करे तो हम तैयार है। किसानों को फसली ऋण और अधिक बांटने के लिए 5 हजार करोड़ की मांग की है कि नाबार्ड से लोन दिलाए, मुख्यमंत्रीजी से बात की है। ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लोन दे सके।

विभाग की ये उपलब्धियां
- सरकारी बैंकों के 20.69 लाख  किसानों का 7802. 21 करोड़ से अधिक का फसली ऋण माफ किया गया
-- भाजपा सरकार की ऋण माफी के 6 हजार करोड़ भी हमने हवन की है।
-- इस प्रकार वर्तमान सरकार ने फसली ऋण माफी 2018 व 2019 के लगभग 15500 करोड़ों वहन किया है।
--29421 किसानों के मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन कृषि ऋणों के 294.71 करोड़ रुपए के ऋण माफ किए गए।
-- इससे किसानों की 1.55 लाख  बीघा भूमि रहन मुक्त हुई।
--फसली ऋण वितरण में भेदभाव को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सहकारी फसली ऋण ऑनलाइन पंजीयन एवं वितरण योजना 2019 शुरू की गई।
--अब तक 30.24 लाख से अधिक किसानों ने बायोमेट्रिक पद्धति से पंजीयन करवाया है।
-- 15.18 लाख नएकिसानों को पहली बार फसली ऋण से जोड़ा।  इन नए किसानों को 3020.33 करोड़ का फसली ऋण प्रदान किया गया।
--उत्तरदायित्व पारदर्शी व्यवस्था के तहत राज सहकार पोर्टल बनाया गया है।
-- बायोमेट्रिक सत्यापन से ऑनलाइन पंजीयन कर उपज खरीद की शुरुआत की गई।
--खरीद केंद्रों की संख्या को तीन गुना बढ़ाकर 868 किया गया पहले ऊपर के खरीद केंद्र ढाई सौ से 300 ही होते थे।
--राजफेड की ओर से वेयरहाउस ई रिसिप्ट सेवा से किसानों को 3 से 4 दिन में भुगतान हो रहा है।

विक्की-कैटरीन करेंगे रणथंभौर गणेश जी के दर्शन, सुखी दाम्पत्य का लेंगे आशिर्वाद
सवाईमाधोपुर। विक्की-कैटरीना की शादी को लेकर हर किसी में उत्सुकता है कि विक्की-कैट की शादी में क्या-क्या और कैसे-कैसे होगा। ऐसे में इनके फ्रैंड्स के लिए हम बता दे कि दोनों वर वधु (विक्की कौशल-कैटरीना कैफ) शादी से पहले कर  सवाई माधोपुर किले पर रणथंभौर गणेश जी के दर्शन करने जा सकते है। ऐसे में खास मेहमानों के साथ विक्की-कैट टाइगर सफारी भी करने का प्रोग्राम है।

आज और कल होंगे प्री-वेडिंग फंक्शंस
विक्की-कैटरीना की शादी की रस्में 7 दिसंबर को होने वाली संगीत सेरेमनी से शुरू होंगी। जिसकी तैयारियां सिक्स सेंसेस होटल में लगभग पूरी हो चुकी हैं। होटल को लाइटों से सजाया भी गया है। इसके अगले दिन 8 दिसंबर को सुबह कपल की हल्दी सेरेमनी और शाम को आफ्टर पार्टी होगी। 9 दिसंबर की दोपहर सेहरा बंदी की रस्म के बाद कपल सात-फेरे लेंगे। जिसके बाद डिनर और पूल पार्टी होगी।इस दौरान कई बॉलीवुड की हस्तियां कैटरीना विक्की  कौशल की शादी में पहुंचे है।  इस दौरान बॉलीवुड की हस्तियों में सुनील शेट्टी, करण जौहर, नेहा धूपिया ,अंगद बेदी, कबीर खान, मिनी माथुर, सरवरी बाग  सिंगर गुरदास मान, सिमरन कौर, विकी कौशल का भाई सनी कौशल  रितिक रोशन  अनुष्का शर्मा कई बॉलीवुड हस्तियां सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा कैटरीना कैफ वे कौशल की शादी में पहुंचे हैं

कई बॉलीवुड  की बड़ी हस्तियां  कैटरीना कैप  व  विक्की कौशल की शादी समारोह में पहुंचे
सवाई माधोपुर विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के लिए सोमवार देर रात  सिक्स सेंसेस फोर्ट पहुंच गए। कैटरीना कैफ और विक्की कैशल के परिजन शाम को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद यह सड़क के रास्ते वेडिंग वेन्यू पहुंचे। सोमवार रात  11 बजकर 10 मिनट पर कैटरीना कैफ की कारों का काफिला बाउंसर और पुलिस सुरक्षा के साथ होटल सिक्स सेंसस बरवाड़ा फोर्ट पहुंचे। सोमवार देर रात कटरीना कैफ की मां सुजैन टरकोटे, बहन स्टेफनी, क्रिस्टीन, नताशा, मेलिसा, सोनिया, इजाबेल और भाई माइकल पहुंचें। विक्की कौशल के साथ उनके पापा श्याम कौशल, मां वीना और भाई सनी होटल पहुंचे। जहां होटल के फतेह दरवाजे पर मेहमानों का स्वागत गुलाब के फूलों की बारिश से किया गया। गेस्टों का सारंगी, रावण हत्था जैसे लोक वाद्यों और राजस्थानी लोकगीतों की धुनें के साथ किया गया। जिसके बाद सलभी गेस्टों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत टेम्परेचर चेक किया गया।

कैटरीना विक्की कौशल के देखने के लिए उमड़ी भीड़
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को देखने के लिए चौथ का बरवाड़ा कस्बे के लोग खासा उत्साहित दिखाई दिये। दोनों की एक झलक पाने के लिए लोगो की भीड़ घंटो तक खड़ी रही, लेकिन टोयोटा की 3 लग्जरी गाड़ी वेलफायर सभी तरफ से पैक होने और रात के अंधेरे के कारण लोगों को कैटरीना और विक्की कौशल की झलक नहीं दिख सकी, जिस पर लोगों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की कारों का काफिला देखकर खुश हुए। चौथ का बरवाड़ा फाटक पर ट्रेन क्रॉसिंग के कारण माइकल की कार यहां काफी देर रूकी रही। जिससे लोगों को माइकल के फोटो केप्चर करने का मौका मिल गया।