nagpur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विजय वडेट्टीवार का केंद्र सरकार पर हमला: महिला आरक्षण विधेयक 'सिर्फ दिखावा', सरकार जनता को कर रही गुमराह
नागपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक को दिखावा करार दिया और सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। नागपुर प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित करते हुए, वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि सरकार में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने का कोई वास्तविक इरादा नहीं है और इसके बजाय वह इस मुद्दे का इस्तेमाल एक झूठी कहानी गढ़ने के लिए कर रही है।

उन्होंने बताया कि विधेयक पहले पारित होने के बावजूद परिसीमन और जनगणना जैसे कारणों का हवाला देते हुए इसके कार्यान्वयन में बार-बार देरी हुई है जो सरकार की प्रतिबद्धता पर गंभीर संदेह पैदा करते हैं। कांग्रेस नेता ने आगे दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी इस मामले का राजनीतिकरण कर रही है जबकि वह महिलाओं की सुरक्षा और न्याय से संबंधित गंभीर चिंताओं को दूर करने में विफल रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि वह महिलाओं को प्रभावित करने वाले वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय पार्टी नेतृत्व के इशारे पर विपक्ष को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का रुख महिला सशक्तिकरण पर उसके "दोहरे मापदंड" को दर्शाता है।

राष्ट्रपति मुर्मु का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा : एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में होगी शामिल, सामाजिक समरसता महोत्सव समेत इन कार्यक्रमों लेगी भाग
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार से 16 अप्रैल तक गुजरात और महाराष्ट्र की यात्रा पर रहेंगी, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मु 13 अप्रैल को राजकोट के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रपति 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर के लोक भवन में आयोजित 'सामाजिक समरसता महोत्सव' में भाग लेंगी। उसी दिन वे गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु 15 अप्रैल को नागपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। वह उसी दिन नागपुर के राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में भी उपस्थित रहेंगी।राष्ट्रपति 16 अप्रैल को वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: नागपुर में हुई झड़प में भाजपा उम्मीदवार घायल, पुलिस केस दर्ज
नागपुर। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से कुछ ही घंटे पहले बुधवार देर रात नागपुर में हुई हिंसक झड़प में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक उम्मीदवार घायल हो गया, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है और मतदान से पहले शांति बनाए रखने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घायल उम्मीदवार की पहचान नागपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के भाजपा उम्मीदवार भूषण शिगणे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गोरेवाड़ा इलाके में कल देर रात हुई।

पार्टी नेताओं के अनुसार शिगणे ने इलाके का दौरा उस समय किया था जब उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व कथित रूप से चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने एवं मतदाताओं के बीच नकदी वितरित करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा के नगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने दावा किया कि शिगणे पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने हमला किया और झड़प के दौरान उन्हें चोटें आईं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि घटना के बाद शिगणे को चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। अधिकारी इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और घटनाक्रम की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, यह घटना उस समय हुई जब नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार को मतदान शुरू होने के कुछ घंटे पहले हुई है, जहां शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी: मोहन भागव, सचिन तेंदुलकर, शाइना एनसी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने डाला वोट
मुंबई। महाराष्ट्र में लंबे अंतराल के बाद आज 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है और अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और आरएसएस नेता सुरेश भैयाजी तथा शिवसेना नेता शाइना एनसी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर दिया है।

मोहन भागवत ने मतदान शुरू होते ही नागपुर के महाल इलाके के भाउजी दपतारी एनएमसी स्कूल में बने मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं सुरेश भैयाजी ने नागपुर में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। वे जिसे चाहेंगे उन्हें वोट करेंगे, ये उनकी इच्छा पर निर्भर है, लेकिन जो लोग चुने जाएंगे, ये उनका कर्तव्य है कि वे लोगों की उम्मीदों को पूरा करें।

शाइना एनसी ने बीएमसी चुनाव के लिए वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा,'मां मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक की कृपा से मतदान शुरू हो गया है। मैं सभी मुंबईकर से अपील करती हूं कि वे मतदान जरूर करें। लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि ये आपकी आवाज को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी हार के बहाने ढूंढ रहा है। मुंबई का मेयर मराठी और हिंदू होगा। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका में प्रत्येक वार्ड से केवल एक सदस्य चुना जाना है, इसलिए यहां हर मतदाता को सिर्फ एक वोट डालना होगा। वहीं, राज्य की अन्य 28 नगरपालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली लागू है। इन नगर निकायों में प्रत्येक वार्ड में तीन से पांच सीटें हैं, जिसके कारण मतदाताओं को तीन से पांच वोट डालने होंगे। इस व्यवस्था के चलते मतदान प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं को पहले से जागरूक किया गया है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

मतदान की प्रक्रिया आज सुबह 7:30 बजे शुरू हुई और शाम 5:30 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे। निकाय चुनाव के लिए मुंबई में कुल 10,231 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 64,375 अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिपरी-चिंचवाड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव में 227 सीटों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। देश के सबसे अमीर नगर निकाय पर कब्जे की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव-राज ठाकरे के गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कुल 29 नगर निकाय के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए होने वाले मतदान में 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। अकेले बीएमसी की 227 सीटों पर 1,700 प्रत्याशी मैदान में हैं और 74 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट वाली इस संस्था पर सभी दलों की नजर है। शिवसेना विभाजन के बाद यह पहला बीएमसी चुनाव है, जिससे इसका राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है। प्रचार में आरोप-प्रत्यारोप, गठबंधन टूट-जुड़ और लोकलुभावन वादों ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया है।

नागपुर में किन्नरों के अवैध जमावड़े को रोकने के लिए धारा 144 लागू
नागपुर। महाराष्ट्र के शहर नागपुर पुलिस ने जबरन वसूली की शिकायत मिलने के बाद, दो महीने के लिए यहां सार्वजनिक स्थानों पर किन्नरों के अवैध जमावड़े पर रोक लगाने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लगा दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यूनी(एजेंसी) को गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त (सीपी) अमितेश कुमार ने धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत किन्नरों को पूरे नागपुर में सार्वजनिक स्थानों, घरों, शादी समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में बिना बुलाए जाने पर रोक है ताकि नागरिकों से जबरन वसूली करने से उन्हें रोका जा सके।

अधिकारी के अनुसार, नागपुर पुलिस को किन्नरों द्वारा परेशान किए जाने की कई शिकायतें मिली हैं, जो अक्सर सार्वजनिक स्थानों, ट्रैफिक सिग्नल, आवासीय परिसर, विवाह स्थलों पर बिना बुलाये जाते हैं और लोगों से पैसे वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पैसे देने से मना करते हैं, तब वे नागरिकों के साथ दुव्र्यवहार करते हैं।

अधिकारी ने कहा कि नागपुर पुलिस ने शिकायतों पर ध्यान दिया है और 17 फरवरी से नागपुर में उनकी गैरकानूनी सभा को रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है।

उन्होंने कहा कि आदेश के किसी भी उल्लंघन के मामले में, भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराएं सहित कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि यह आदेश 17 अप्रैल, 2023 तक लागू रहेगा।

नागपुर से लाई जा सकती हैं दो मादा बाघिनें
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में जल्द ही दो नए मेहमानों की एंट्री हो सकती है। इसके लिए बायोलॉजिकल पार्क और नागपुर जूलोजिकल पार्क के बीच एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम हो सकता है। वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बायोलॉजिकल पार्क से 4 सांभर और एक वुल्फ के पेयर के बदले नागपुर से दो मादा बाघिनें जयपुर लाई जा सकती है। इसके लिए बायोलॉजिकल पार्क एवं नागपुर जूलोजिकल पार्क की ओर से एनिमल एक्सचेंज का प्रपोजल बनाकर नई दिल्ली स्थित सीजेडए को भेजा गया है। जहां से अपू्रवल मिलने के बाद ये एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम पूरा किया जाएगा।

बायोलॉजिकल पार्क में हैं 4 टाइगर
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से मिली जानकारी के अनुसार यहां अभी 4 टाइगर रहवास कर रहे हैं। इनमें दो नर और दो मादा बाघिनें शामिल हैं। इनमें नर बाघ नाहर की उम्र करीब 17, बाघिन रंभा की उम्र 17, नर बाघ चीनू की उम्र 4 और बाघिन रानी की उम्र 3 साल है।

अन्य राज्यों में वुल्फ की डिमांड
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले देश के अन्य राज्यों के चिड़ियाघरों और जूलोजिकल पार्कों में जयपुर स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत वुल्फ भेजे गए हैं। ऐसे में एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम में जयपुर  के बायोलॉजिकल पार्क के लिए वुल्फ किसी गोल्ड से कम नहीं है।