charging - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

28 लाख लगे, उद्घाटन भी नहीं हुआ, अब बंद होने की तैयारी
कोटा। शहर में एक तरफ जहाँ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 'पीएम ई-बस सेवा' के तहत 100 नई इलेक्ट्रिक एसी (AC) बसों के साथ एक नई क्रांति की शुरुआत होने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम कोटा की पुरानी लचर प्लानिंग का एक बड़ा खामियाजा सामने आ रहा है। अगस्त महीने से शहर की सड़कों पर 40 नई ई-बसें दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इस बड़े बदलाव के बीच रामचंद्रपुरा- संजय नगर(80 फीट रोड) रोड़ स्थित सिटी बस स्टैंड अब पूरी तरह वीरान होने की कगार पर पहुँच गया है।

28 लाख की लागत बेकार, उद्घाटन से पहले ही खस्ताहाल
लगभग तीन साल पहले, पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल के दौरान करीब 28 लाख रुपए की लागत से इस सिटी बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था। लेकिन विभागीय उदासीनता और तत्कालीन कारणों के चलते आज तक इस बस स्टैंड का उद्घाटन तक नहीं नसीब हो सका। स्थानीय पार्षद किशन प्रजापति ने बताया कि 2022 में तैयार हाेने के बाद से ही इसका उद्घाटन ही नहीं हुआ,वर्तमान में इस स्टैंड के मुख्य गेट के पास की दीवार भी टूटी हुई है, जिसे ठीक कराने की जहमत तक नहीं उठाई गई है।

क्यों खत्म हो जाएगी उपयोगिता?
इस डिपो की बस क्षमता 30 है जहां नगर निगम के बेड़े में शामिल 28 लो-फ्लोर बसें आराम से खड़ी हुआ करती है। लेकिन उनके हटने के बाद यह स्टैंड पूरी तरह अनुपयोगी हो जायेगा । शहर में आने वाली नई आधुनिक ई-बसों के संचालन और उनके रात्रि ठहराव के लिए सबसे पहली जरूरत 'बेसिक चार्जिंग स्टेशन' का होना है। चूंकि नई बसों को खड़े रहने के दौरान ही चार्ज करने का प्रावधान होता है,जबकि 80 फीट रोड स्थित इस बस स्टैंड पर चार्जिंग की कोई सुविधा विकसित ही नहीं की गई है। इसलिए यहाँ नई ई-बसों का ठहराव संभव ही नहीं है।

28 लाख लगाए थे, 3 साल बाद अनुपयोगी
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता का कहना है कि जब सरकार प्रदूषण मुक्त शहर बनाने के लिए 28 पुरानी डीजल बसों को हटाकर नई बसें ला रही है, तो ऐसे में पुराने बस स्टैंड पर भी ई-बसों के लिए चार्जिंग सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए थीं, ताकि हाल ही विकास के लिए खर्च किए गये 28 लाख रूपये का सही उपयोग हो सके और यह जगह वीरान होने से बच सके। फिलहाल, बिना चार्जिंग पॉइंट के यह बस स्टैंड महज़ एक सफेद हाथी बनकर रह जायेगा।

प्राइमरी स्टेज में सुभाष नगर में बनायें गए ई बस चार्जिंग स्टेशन पर ही बसों का ठहराव रखने के लिए इसे तैयार किया गया है। 80 फीट रोड़ वाले स्टॉप के बारे में फिलहाल में कोई नई योजना पर काम नहीं चल रहा है। इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।
- एक्यू कुरैशी, अधिशासी अभियंता नगर निगम कोटा

14 साल पहले यूआईटी द्वारा तैयार किया गया यह सिटी बस स्टैण्ड़ शहर के बीचो बीच स्थित है,साथ ही यहां सामने चौड़ा सडक मार्ग है। पास ही नया रोडवेज का बस स्टैण्ड़ है ऐसे में इसे भी नई आवश्यकताओं के रूप में विकसित करना चाहिए।
-इसरार मोहम्मद पाषर्द वार्ड़ 43

मोबाइल चार्ज करते समय युवक की मौत
हिंडोली। बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के पायरा गांव में गुरुवार को एक युवक अपने घर पर मोबाइल चार्ज करने के लिए लाइट बोर्ड में लग रहा था कि करंट से उसकी मौत हो गई। दरअसल घर के समीप ही 11 हजार केवी लाइन और ट्रांसफार्मर से अचानक हाई वॉल्टेज के कारण युवक के चपेट में आने से यह हादसा हो गया। थाना अधिकारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे हुए इस हादसे में पायरा गांव निवासी रंजीत उम्र 22 वर्ष पुत्र उदयलाल गुर्जर की मौत हो गई। वह अपने मोबाइल को घर पर लाइट बोर्ड में चार्ज के लिए लगा रहा था कि घर के पास ही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के कारण हाई वॉल्टेज होने से मोबाइल चार्ज करते हुए वह चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह नीचे गिर गया। परिजन उसे हिंडोली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस हिंडोली चिकित्सालय पहुंची शव का  पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

गांव में छाया रहा मातम , नहीं जले चूल्हे
पायरा गांव में रंजीत की मौत का ऐसा सन्नाटा पसरा कि गांव में  चूल्हे नहीं जले। युवक मिलनसार और व्यावहारिक था।  परिवार सहित समाज और गांव की अन्य लोगों की आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। रंजीत का गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया।

एटीजीएल ने की इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पहले चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत
नई दिल्ली। देश की प्रमुख गैस वितरक कंपनी अदानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने अहमदाबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपने पहले चार्जिंग स्टेशन (ईवीसीएस) की शुरुआत कर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में पदार्पण कर लिया। कंपनी ने बयान में बताया कि यह ईवीसीएस अहमदाबाद के मणिनगर में एटीजीएल के सीएनजी स्टेशन पर शुरू किया गया है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास फास्ट चार्जिंग तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। एटीजीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश पी. मंगलानी ने कहा कि अहमदाबाद में पहला चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के साथ इलेक्ट्रिक वाहन व्यवसाय की शुरुआत अदानी टोटल गैस के लिए भारत में बड़े उपभोक्ता आधार को नए हरित ईंधन का विकल्प प्रदान करने के लिए एक और मील का पत्थर है। यह एक उभरते हुए व्यावसायिक अवसर को समय पर प्रापत करने के उद्देश्य से भारत के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में ईंधन स्टेशन उपलब्ध कराने के हमारे विजन से जुड़ा हुआ है।

कंपनी का लक्ष्य देश भर में 1500 ईवीसीएस स्थापित करके अपने नेटवर्क का विस्तार करना है। सीएनजी के खुदरा विक्रेता के रूप में एटीजीएल का देश भर में मजबूत प्रभाव   है। उसके के पास इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में कारोबार करने और तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर अधिकार करने की रणनीति तैयार है।

सरकार की कोरोना जांच दर 350 रुपए, एयरपोर्ट प्रशासन वसूल रहा 2980 रुपए
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले यात्रियों से रेपिड, आरटी-पीसीआर टेस्ट के नाम से 2980 रुपए वसूले जा रहे हैं। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। जयपुर से शाहजाह, दुबई और मस्कट जाने वाले यात्रियों को यात्रा से 48 घंटे पहले आरटी-पीसीआर व 6 घंटे पहले की रेपिड टेस्ट रिपोर्ट एयरपोर्ट पर दिखाना अनिवार्य है। एयरपोर्ट पर यह टेस्ट 2980 रुपए में किया जा रहा है, जबकि सरकार ने इसकी दर 350 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित कर रखा है।
सफर से ज्यादा जांच में समय : जयपुर एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों को फ्लाइट के संचालन समय से छह घंटे पूर्व बुलाया जाता है। वहीं जयपुर से दुबई की यात्रा में करीब साढ़े तीन घंटे लगते हैं। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने विरोध जताते हुए धरने की चेतावनी भी दी थी।

इनका कहना है...
जयपुर एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले यात्री की आरटी-पीसीआर तो 350 रुपए में ही किया जा रहा है। रेपिड आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट एयरपोर्ट पर 15 मिनट में आती है। इसलिए इसकी एवज में प्रति यात्री से 2980 रुपए लिए जा रहे हैं। इसको लेकर सरकार से कोई राशि निर्धारित नहीं है। यह जांच अन्य एयरपोर्ट पर तीन से पांच हजार रुपए में की जा रही है। - विष्णु झा, चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर, अडानी समूह

40 चिकित्साकर्मी कर रहे हैं राउंड द क्लॉक स्क्रीनिंग
जयपुर एयरपोर्ट पर चिकित्सा विभाग की टीम के लगभग 40 चिकित्साकर्मी स्क्रीनिंग का जिम्मा संभाले हुए हैं। ड्यूटी इंचार्ज और बीसीएमओ सांगानेर डॉ. धनेश्वर शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल उड़ानों से आए यात्रियों की सैंपलिंग एयरपोर्ट अपने स्तर पर कर रहा है। इसके अलावा हमारी टीम 24 घंटे राउंड द क्लॉक एयरपोर्ट पर तैनात रहती है और घरेलू उड़ानों से आए यात्रियों की स्क्रीनिंग और आरटी पीसीआर रिपोर्ट जांचने का काम कर रही है।