convened - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गहलोत आज लेंगे कई फैसले...मंत्रिमंडल की बुलाई मीटिंग
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कई फैसले लेंगे। इसके लिए गहलोत ने शाम को 6 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। सीएमआर पर पहले कैबिनेट ओर फिर मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

कैबिनेट की बैठक के एजेंडे.....

--चिकित्सा शिक्षा विभाग का झालावाड़ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज सोसाइटी का राजमेस में आमेलन का एजेंडा

राजस्व विभाग के 4 एजेंडे

- पैरालंपिक खेलों में पदक विजेताओं को IGNP में  25 बीघा जमीन भूमि आवंटन करने के बारे में एजेंडा

- ईडन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का एजेंडा

- कंपनी को में डेढ़ सौ मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट कैपेसिटी की स्थापना के बारे में दी जाएगी भूमि

--इसके लिए फतेहगढ़ तहसील में राजकीय सिवाय चक भूमि आवंटन करने के बारे में होगा विचार

--अडानी ग्रीन एनर्जी पार्क को 2000 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए दी जाएगी भूमि

--मोहनगढ़ में राजकीय भूमि देने के बारे में एजेंडा

--साथ ही रोड पीथे वाला में 45 बीआरटीएफ को भूमि आवंटन करने के बारे में

-- वित्त विभाग का बजट भाषण के बिंदु संख्या 126 का एजेंडा

--वित्त व विनियोग विधेयक 2022-23 पर चर्चा के समय बिंदु का है एजेंडा

यूक्रेन पर भारत
यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हुए मतदान में भारत ने भाग न लेकर अमेरिका सहित दुनिया को अपना स्पष्ट संकेत देते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह यूक्रेन के मामले में तटस्थ रहेगा। ऐसा करके भारत ने यह भी जता दिया कि वह किसी भी तरीके से अमेरिका के दबाव में नहीं है, बल्कि अपने मित्र देश रूस के साथ है। भारत ने मतदान में हिस्सा न लेते हुए कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर इस समय शांत और रचनात्मक कूटनीति की जरूरत है और इसलिए अन्तरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के बड़े हित में सभी पक्षों को तनाव बढ़ाने वाले हर कदम से बचना चाहिए। यूक्रेन पर इस समय अमेरिका व रूस के बीच तनातनी चल रही है और विश्व के अनेक नेता तनाव को टालने के लिए अमेरिका व रूस से लगातार संवाद कर रहे हैं। मतदान में रूस और चीन ने यूक्रेन पर चर्चा के खिलाफ मतदान किया, जबकि भारत, केन्या और गैबॉन अनुपस्थित रहे। फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन सहित परिषद के अन्य सभी सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया। अब सवाल उठ सकता है कि आखिर भारत ने मतदान में हिस्सा क्यों नहीं लिया, जबकि भारत तो अमेरिका के साथ क्वाड समूह का सदस्य है और दोनों देशों के बीच सामरिक संबंध काफी मजबूत हैं। यह सच है, लेकिन यूक्रेन संकट पर भारत की चिंता भी स्वभाविक है, क्योंकि रूस के साथ भी भारत के घनिष्ठ संबंध हैं और रूस उसका काफी पुराना मित्र देश है। इसलिए भारत ने संतुलित मार्ग को अपनाया। यदि भारत अमेरिका के दबाव में आकर प्रस्ताव का समर्थन करता तो रूस के साथ संबंधों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता था। फिर मतदान में हिस्सा लेकर भारत रूस के पक्ष में मतदान करता तो इससे अमेरिका और पश्चिमी देशों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती थी। ऐसे में भारत ने मतदान से अलग रहना ही बेहतर समझा। भारत का यह कदम कूटनीतिक लिहाज से काफी उचित ही है। चीन और रूस के बीच निकट के संबंध हैं और भारत चीन के बीच चल रहे तनाव को साधने के लिए रूस भारत का अच्छा सहयोगी है और एक उचित माध्यम भी। कूटनीतिक क्षेत्रों में इस बात पर हैरानी व्यक्त की जा रही है कि यूक्रेन के मामले में चीन का रूस को समर्थन है तो भारत उस खेमे के साथ कैसे खड़ा हो सकता है जिसमें चीन है। फिर पश्चिमी देशों ने भारत के रूख पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया है कि रूस पूर्वी यूरोप में अस्थिरता फैला रहा है। पश्चिमी देशों की अपनी राय वाजिब हो सकती है, लेकिन भारत ने अपने हितों के तहत यूक्रेन पर एक संतुलित कदम उठाया है और पश्चिमी देशों को भारत की दुविधा समझनी चाहिए।

कांग्रेस महारैली की तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक में फुटा 'लेटर बम' : मित्रोदय गांधी ने ज्योति खंडेलवाल को पार्टी से निकालने की रखी मांग
जयपुर। कांग्रेस में शायद सब कुछ ठीक नहीं है। तभी तो पार्टी से ऐसी खबरें आती है जो पार्टी को कमजोर करने का काम करती है। मौजूदा दौर में बात करे पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल के 12 दिसंबर को होने वाली रैली को स्थगित करने के संदर्भ में सोनिया गांधी को लिखे लेटर की, जिसकी बानगी गुरूवार को पीसीसी में भी देखने को मिली। जहां कांग्रेस की 12 दिसंबर को होने वाली महंगाई के खिलाफ रैली की तैयारी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हो रही थी। लेकिन इस बैठक में जमकर बवाल होता नजर आया।

दरअसल काग्रेस की इस बैठक में हवामहल विधानसभा से काग्रेस नेता मित्रोदय गांधी ने  गोविन्द सिंह  डोटासरा के भाषण के बीच उठकर कहा कि ज्योति खंडेलवाल को पार्टी से निकाल देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि खंडेलवाल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली को स्थगित  करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, जबकि यह घोर अनुशासनहीनता है। इस पर कार्रवाई करते हुए ज्योति को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। हालांकि विवाद बढ़ता देख पास ही खड़े विधायक अमीन कागजी ने मित्रोदय गांधी को शांत करवाते हुए बिठाया। लेकिन सवाल यहां यह उठता है कि किशपोल विधानसभा से ही अमीन कागजी और ज्योति खंडेलवाल विधानसभा चुनाव में टिकट मांग रहे थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने टिकट अमीन कागजी को दिया था। ऐसे में मौजूदा माहौल को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। हांलाकि गुरूवार को दोपहर में ज्योति खंडेलवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए 12 दिसंबर को कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ रैली में शामिल होने का बयान जारी किया है। लेकिन बुधवार को रैली स्थगित करने का पत्र ज्योति ने सोनिया गांधी ने नाम लिखा था जिसके बाद आज पीसीसी में जमकर बवाल मचा।

उल्लेखनिया है कि कांग्रेस की 12 दिसंबर को होने वाली महंगाई के खिलाफ गुरूवार को रैली की तैयारी में बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हो रही थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में  कांग्रेस के विभिन्न समितियों के पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्ता भाग ले रहे थें। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे, इसकी रणनीति तैयार करने के लिए प्रभारी महासचिव अजय माकन पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया। बैठक में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास  ने कहा कि रैली जयपुर में होगी। ओमिक्रॉन इतना प्रभावी नहीं है, राजस्थान में अधिकांश लोगों के डबल डोज लग चुकी है। बैठक में मंत्री डॉ .महेश जोशी, विधायक अमीन, सीताराम अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी  बैठक में मौजूद थें।

वहीं बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि कांग्रेस की ओर से 12 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में 'महंगाई हटाओ  महारैली" आयोजित होगी।  जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। माकन ने कहा है कि देश में आज महंगाई सबसे बड़ी समस्या है और इसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, ऐसे में जनता में जागरूकता लाने के लिए कांग्रेस रैली कर रही है, जो कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत आयोजित होगी। माकन ने कहा कि रैली स्थल पर 2 लाख मास्क  रखे जाएंगे और 18 जगह मेडिकल टीम होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि रैली कोविड-19 की पालना के तहत पूरे नियमों के तहत होगी।

कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को होने वाली  रैली की तैयारियां जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में जोर- शोर से चल रही है। करीब एक लाख लोगों के बिठाने की तैयारी की गई है। रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने रैली को संबोधित करेंगे।

जयपुर में 5 महीने बाद मिले 25 मरीज कोरोना पॉजिटिव : मुख्यमंत्री गहलोत ने बुलाई कोविड रिव्यू मीटिंग
जयपुर। जयपुर में बुधवार को करीब पांच महीने बाद कोरोना के 25 मरीज एक दिन में मिले हैं। इनमे से ज्यादातर विदेश से आये लोगो के संपर्क में आने से पॉजिटिव आये हैं। ऐसे में जयपुर में ओमिक्रोन वेरिएंट के फैलने की आशंका बढ़ गई है।  पिछले दिनों जर्मनी से आए एक परिवार के संपर्क में आए 8 लोग और आदर्श नगर में जो परिवार ओमिक्रॉन संक्रमित मिला है उसके संपर्क में आए 3 अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद सीएमएचओ की टीम ने सभी को संदिग्ध मानते हुए उनकी सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए है। वहीं जयपुर में आज 5 महीने बाद कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। आज जयपुर में कुल 25 मरीज मिले है, जो 2 जुलाई को मिले 27 मरीजों के बाद सबसे ज्यादा है।  इनमे 5 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

जयपुर सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि आदर्श नगर में जो परिवार ओमिक्रॉन संक्रमित मिला है उसी परिवार के संपर्क में आए 3 और सदस्यों की आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन सभी 3 लोगों को अब आरयूएचएस में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं वैशाली नगर में जो जर्मनी से परिवार आया था और जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी उस परिवार के संपर्क में आए 8 अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जिन्हे भी संदिग्ध माना है और उनकी जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए सैंपल भिजवाए गए है।

यहाँ मिले पॉजिटिव:
जयपुर में सबसे ज्यादा वैशाली नगर में 8, विद्याधर नगर से 5, आदर्श नगर से 4, झोटवाड़ा से 2, और अम्बाबाड़ी, दुर्गापुरा, बनीपार्क, प्रताप नगर, टोंक रोड और सांगानेर से 1-1 मरीज पॉजिटिव मिला है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने बुलाई कोविड रिव्यू मीटिंग

बता दे कि बुधवार शाम 5.00 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर कोविड रिव्यू मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा मंत्री, मुख्य सचिव और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। जहां मुख्यमंत्री विशेषज्ञों से कोरोना के संदर्भ में एक बार फिर मंथन करेंगे। क्योंकि एक तरफ जयपुर में 12 दिसंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली का कार्यक्रम है, वहीं प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़े है। ऐसे में चिकित्सा विशेषज्ञ मुख्यमंत्री कोरोना के बढ़ते केसों के नियंत्रण के लिए सुझाव साझां कर सकते है।