off - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सर्जिकल स्ट्राइक: पौने दो लाख फर्जी लाभार्थियों पर बड़ा प्रहार: नाम कटे
कोटा। राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना में पारदर्शिता लाने और वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी को अनिवार्य किए जाने के बाद बड़े स्तर पर कार्रवाई सामने आई है। इस अभियान के तहत कोटा जिले में ही करीब 1 लाख 70 हजार अपात्र लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए, जो लंबे समय से मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे थे। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई या जो पात्रता की शर्तों पर खरे नहीं उतरे, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया। अकेले हालिया कार्रवाई में करीब 50 हजार लाभार्थियों के नाम हटाए गए, जबकि पिछले तीन वर्षों में कुल मिलाकर यह संख्या पौने दो लाख के करीब पहुंच गई है।

ई-केवाईसी की अनिवार्यता से राह बनी आसान
जानकारी के अनुसार राज्य स्तर पर भी यह अभियान व्यापक असर दिखा रहा है। प्रदेशभर में अब तक 26 लाख लाभार्थियों के नाम पात्रता सूची से हटाए जा चुके हैं। वहीं, पिछले तीन वर्षों में कुल 89 लाख से अधिक अपात्र व्यक्तियों को बाहर किया गया, जबकि इसके समानांतर 85 लाख से ज्यादा नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा भी गया है। इससे साफ है कि सरकार का फोकस अब केवल वास्तविक जरूरतमंदों तक ही योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर है। कोटा जिले में खाद्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में सर्वे कर अपात्र लोगों की पहचान की। कई मामलों में ऐसे लोग भी सामने आए जो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे थे। ई-केवाईसी अनिवार्यता ने ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने का काम किया है।

इस तरह पकड़ में आए अपात्र
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया गया है। इसके तहत राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी अनिवार्य की गई और आधार से लिंकिंग और परिवार के सदस्यों का सत्यापन मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित व्यक्तियों की पहचान आयकरदाता, सरकारी नौकरी वाले और आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों की जांच की गई। इसके बाद तय मानकों पर खरे नहीं उतरने वालों को अपात्र घोषित कर सूची से बाहर किया गया। जांच के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए कि कहीं पर एक ही व्यक्ति के नाम से दो-दो राशन कार्ड चल रहे थे और कहीं मृत व्यक्तियों के नाम पर वर्षों से राशन उठाया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह गड़बड़ियां वर्षों से चली आ रही थीं, जिन्हें अब तकनीकी प्रणाली के जरिए चिन्हित किया गया।

पात्रों को मिलेगा पूरा लाभ
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से अब वास्तविक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन का पूरा लाभ मिल सकेगा। पहले अपात्र लोगों के कारण वितरण प्रणाली पर दबाव रहता था, जिससे कई बार पात्रों को भी परेशानी होती थी। खाद्य विभाग ने साफ किया है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। जिन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा उनके नाम भी सूची से हटाए जा सकते हैं। इसी अवधि में 85 लाख 65 हजार 190 नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया है। इससे यह स्पष्ट है कि सरकार एक ओर अपात्रों को बाहर कर रही है, वहीं दूसरी ओर वास्तविक जरूरतमंदों को जोड़ने पर भी उतना ही जोर है।

पूरे प्रदेश में लाखों अपात्र लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए, जो लंबे समय से मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे थे। जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई या जो पात्रता की शर्तों पर खरे नहीं उतरे, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया।
- पूनम, अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग

तेवतिया के आखिरी दो गेंदों पर छक्कों से गुजरात जीता
मुंबई। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (96) शतक बनाने से चूक गए लेकिन राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदों पर जबरदस्त छक्के जड़ते हुए गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को छह विकेट से सांसों को रोक देने वाली बेहद रोमांचक जीत दिला दी। गुजरात की यह जीत की हैट्रिक रही जबकि पंजाब को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।  पंजाब ने ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (64) के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत 2022 आईपीएल के 16वें मैच में 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया जबकि गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाकर जीत अपने नाम की। गुजरात की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। रबादा ने मैथ्यू वेड को 6 रन पर बेयरस्ओ के हाथों लपकवा पवेलियन  लौटाया। इसके बाद शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी निभा गुजरात को मजबूती प्रदान की।

इस जोड़ी को राहुल चाहर ने तोड़ा जब उसने साई सुदर्शन (35) को कप्तान मयंक अग्रवाल के हाथों कैच करवाया। तीसरे विकेट के रूप में शुभमन गिल आउट हुआ। रबादा ने उसे मयंक अग्रवाल के हाथों लपकवाया। गिल ने अपने पाीर में 59 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और एक छक्के बदौलत 96 रन बना पाए।

आखिरी ओवर में तेवतिया का तेवर
गुजरात को अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन की दरकार थी। पांड्या के पहली गेंद पर रन आउट होने के बाद आए मिलर ने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर एक रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर तेवतिया ने दो छक्के लगा गुजरात को पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई। तेवतिया तीन गेंदों पर 13 और डेविड मिलर 4 गेंदों पर 6 रन बना नाबाद रहे।

स्कोर बोर्ड:

पंजाब किंग्स :

रन

गेंद

4

6

मयंक को. राशिद बो. हार्दिक

5

9

1

0

धवन को वेड बो. राशिद

35

30

4

0

बेयरस्टो को. तेवतिया बो. फर्ग्युसन

8

8

2

0

लिविंग्स्टन को. मिलर बो. राशिद

64

27

7

4

जितेश को. गिल बो. नलकांडे

23

11

1

2

ओडियन को. गिल बो. नलकांडे

0

1

0

0

शाहरुख पगबाधा बो. राशिद

15

8

0

2

रबादा रनआउट    1    1    0    0

1

1

0

0

राहुल चाहर अविजित

22

14

2

1

वैभव बो. शमी

2

6

0

0

अर्शदीप अविजित

10

5

1

0

अतिरिक्त :     4

कुल : 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन।

विकेट पतन : 1-11 (मयंक), 2-34 (बेयरस्टो), 3-86 (धवन), 4-124 (जितेश), 5-124 (ओडियन), 6-153 (लिविंग्स्टन), 7-154 (शाहरुख),  8-156 (रबादा), 9-162 (वैभव).

गेंदबाजी : शमी 4-0-36-1, हार्दिक 4-0-36-1, फर्ग्युसन 4-0-33-1, राशिद 4-0-22-3, नलकांडे 3-0-37-2, तेवतिया 1-0-24-0.

स्कोर बोर्ड:

गुजरात टाइटंस :

रन

गेंद

4

6

वेड को. बेयरस्टो बो. रबादा

6

7

1

0

गिल को.मयंक बो. रबादा

96

59

11

1

सुदर्शन को. मयंक बो. चाहर

35

30

4

1

हार्दिक रन आउट

27

18

5

0

डेविड मिलर अविजित

6

4

1

0

राहुल तेवतिया अविजित

13

3

0

2

अतिरिक्त :     7

कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन।

विकेट पतन : 1-32 (वेड), 2-133 (सुदर्शन), 3-170 (शुभमन गिल), 4-172 (हार्दिक).

गेंदबाजी : वैभव 4-0-34-0, अर्शदीप 4-0-31-0, रबादा 4-0-35-2, राहुल चाहर 4-0-41-1, ओडियन  3-0-35-0, लिविंग्स्टन 1-0-12-0.

प्लेयर ऑफ द मैच : शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)

IPL अंक तालिका

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

रन रेट

केकेआर

4

3

1

6

+1.102

गुजरात टाइटंस

3

3

0

6

+0.349

लखनऊ जायंट्स

4

3

1

6

+0.256

राजस्थान रॉयल्स

3

2

1

4

+1.218

आरसीबी

3

2

1

4

+0.159

पंजाब किंग्स

4

2

2

4

+0.152

दिल्ली कैपिटल्स

3

1

2

2

-0.116

सीएसके

3

0

3

0

-1.251

मुंबई इंडियंस

3

0

3

0

-1.362

हैदराबाद

2

0

2

0

-1.825

एक घंटा बंद रखें उपकरण
जयपुर। इस दिन लोग स्वेच्छा से घरों की लाइट एक घंटे बंद करके ऊर्जा की बचत, बिजली बचाने और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हैं। राजस्थान में भी 2009 के बाद से यह डे मनाया जाता है। पिछले कुछ सालों में इस दिन के लिए शहरी क्षेत्र में अधिक जागरूकता आई है। राज्य में हर साल बिजली की डिमांड और खपत बढ़ने से इस दिन का महत्व भी बढ़ने लगा है।

पिछले पांच साल में बिजली उत्पादन क्षमता

बिजली श्रेणी

उत्पादन क्षमता

2017-18

(मेगावाट)

उत्पादन क्षमता

2021-22

(मेगावाट)

उत्पादन

वृद्धि दर

सोलर

1,657

2,958

16 प्रतिशत

कोल

10,515

13,315

6 प्रतिशत

न्यूक्लियर

457

457

0 प्रतिशत

विंड

4,137

3,734

- 3 प्रतिशत

हाईडेल

1,860

1,962

1 प्रतिशत

औसत बिजली खरीद कीमत

वर्ष

खरीद दर

(रुपए प्रति यूनिट)

2017-18

4.38

2018-19

4.59

2019-20

4.81

2020-21

4.78

2021-22

(जनवरी 22 तक)

4.61

ऐसे हुई शुरुआत
अर्थ ऑवर डे दुनियाभर में 180 देशों में मार्च के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वन्यजीव और पर्यावरण संगठन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ने 31 मार्च, 2007 में की थी। पहली बार आस्ट्रेलिया के सिडनी में कार्यक्रम हुआ। भारत में इसकी शुरुआत 2009 में हुई, इसमें 58 शहरों में 50 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। 2010 में 128 शहरों के 70 लाख लोग शामिल हुए। साल दर साल यह सिलसिला बढ़ता रहा। 27 मार्च, 2021 को अर्थ ऑवर डे पर 8705.94 मेगावाट डिमांड की तुलना में 8531.83 मेगावाट बिजली खर्च हुई, यानी कुल 174.11 मेगावाट बिजली बची। इससे 8.03 लाख रुपए की बिजली बची। इस साल लोगों ने जागरूकता से हिस्सा लिया।

अर्थ ऑवर डे के जरिए ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। पिछले कुछ सालों में लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है। प्रदेश की जनता से अपील है कि ऊर्जा बचत की इस मुहिम में अपना योगदान दें।
-भंवर सिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री

संयुक्त अरब अमीरात का बड़ा फैसला, यूएई में हफ्ते में साढ़े चार दिन काम, मिलेगी ढाई दिन की छुट्टी
अबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) की सरकार ने कामगारों के सिलसिले में एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत आधिकारिक काम करने की अवधि सोमवार से शुक्रवार तक तय की गई है।सरकार ने मंगलवार को इस नए नियम की घोषणा की। यह एक जनवरी से प्रभावी होगा। गल्फ टुडे ने दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय की तरफ से किए गए एक ट्वीट के हवाले से कहा, '' यूएई सरकार के फैसले के अनुपालन में दुबई सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए साढ़े चार दिन के कार्य सप्ताह की घोषणा की। सप्ताहांत का अवकाश शुक्रवार की दोपहर से शुरू होकर शनिवार व रविवार तक रहेगा।''

मीडिया कार्यालय ने बताया कि कार्य सप्ताह प्रणाली में लाए गए इस बदलाव में नयी आधिकारिक कार्यावधि भी शामिल हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों को सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम के साढ़े तीन बजे (आठ घंटे) और शुक्रवार को दोपहर के बारह बजे तक काम करने की अनुमति दी गई है।