singer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Death Anniversary: गायक बनने से पहले कई फ़िल्मों में बने नायक, फ़िल्म आराधना के गीतों से हुए प्रसिद्ध किशोर दा
मुंबई। जिंदगी के अनजाने सफर से बेहद प्यार करने वाले हिन्दी सिने जगत के महान पार्श्वगायक किशोर कुमार का नजरिया उनके गाये इन पंक्तियों में समाया हुआ है।

बीच राह में दिलबर बिछड़ जाये कहीं हम अगर

और सूनी सी लगे तुम्हें जीवन की ये डगर

हम लौट आयेगें तुम यूंही बुलाते रहना

कभी अलविदा ना कहना...

मध्यप्रदेश के खंडवा में 04 अगस्त 1929 को मध्यवर्गीय बंगाली परिवार में अधिवक्ता कुंजी लाल गांगुली के घर जब सबसे छोटे बालक ने जन्म लिया तो कौन जानता था कि आगे चलकर यह बालक अपने देश और परिवार का नाम रौशन करेगा। भाई बहनों में सबसे छोटे नटखट आभास कुमार गांगुली उर्फ किशोर कुमार का रूझान बचपन से ही पिता के पेशे वकालत की तरफ न होकर संगीत की ओर था।

महान अभिनेता एवं गायक के.एल.सहगल के गानों से प्रभावित किशोर कुमार उनकी ही तरह गायक बनना चाहते थे। सहगल से मिलने की चाह लिये किशोर कुमार 18 वर्ष की उम्र मे मुंबई पहुंचे लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पायी। उस समय तक उनके बड़े भाई अशोक कुमार बतौर अभिनेता अपनी पहचान बना चुके थे। अशोक कुमार चाहते थे कि किशोर नायक के रूप मे अपनी पहचान बनाये लेकिन खुद किशोर कुमार को अदाकारी की बजाय पाश्र्व गायक बनने की चाह थी। उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा हालांकि कभी किसी से नहीं ली थी। बालीवुड में अशोक कुमार की पहचान के कारण उन्हें बतौर अभिनेता काम मिल रहा था।

अपनी इच्छा के विपरीत किशोर कुमार ने अभिनय करना जारी रखा। जिन फिल्मों में वह बतौर कलाकार काम किया करते थे उन्हें उस फिल्म में गाने का भी मौका मिल जाया करता था। किशोर कुमार की आवाज सहगल से काफी हद तक मेल खाती थी। बतौर गायक सबसे पहले उन्हें वर्ष 1948 में बाम्बे टाकीज की फिल्म जिद्दी में सहगल के अंदाज मे हीं अभिनेता देवानंद के लिये 'मरने की दुआएं क्यूं मांगू'  गाने का मौका मिला।किशोर कुमार ने वर्ष 1951 में बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म आन्दोलन से अपने करियर की शुरूआत की लेकिन इस फिल्म से दर्शकों के बीच वह अपनी पहचान नहीं बना सके। वर्ष 1953 मे प्रदर्शित फिल्म लड़की बतौर अभिनेता उनके कैरियर की पहली हिट फिल्म थी। इसके बाद अभिनेता के रूप में भी किशोर कुमार ने अपनी फिल्मों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

किशोर कुमार ने 1964 में फिल्म 'दूर गगन की छांव में' के जरिये निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने के बाद हम दो डाकू, दूर का राही, बढ़ती का नाम दाढ़ी, शाबास डैडी, दूर वादियों में कहीं, चलती का नाम ज़िंदगी और ममता की छांव में जैसी कई फिल्मों का निर्देशन भी किया। निर्देशन के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में संगीत भी दिया जिनमें झुमरू, दूर गगन की छांव में, दूर का राही, जमीन आसमान और ममता की छांव में जैसी फिल्में शामिल है। बतौर निर्माता किशोर कुमार ने दूर गगन की छांव में और दूर का राही जैसी फिल्में भी बनायीं।

किशोर कुमार को अपने कैरियर में वह दौर भी देखना पड़ा जब उन्हें फिल्मों में काम ही नहीं मिलता था। तब वह स्टेज पर कार्यक्रम पेश करके अपना जीवन यापन करने को मजबूर थे। बंबई में आयोजित एक ऐसे ही एक स्टेज कार्यक्रम के दौरान संगीतकार ओ.पी.नैयर ने जब उनका गाना सुना तो उन्होंने भावविह्लल होकर कहा 'महान प्रतिभाएं तो अक्सर जन्म लेती रहती हैं लेकिन किशोर कुमार जैसा पार्श्वगायक हजार वर्ष में केवल एक ही बार जन्म लेता है।' उनके इस कथन का उनके साथ बैठी पाश्र्वगायिका आशा भोंसले ने भी सर्मथन किया।

वर्ष 1969 में निर्माता निर्देशक शक्ति सामंत की फिल्म आराधना के जरिये किशोर कुमार गायकी के दुनिया के बेताज बादशाह बने लेकिन दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के आरंभ के समय संगीतकार सचिन देव वर्मन चाहते थे कि सभी गाने किसी एक गायक से न गवाकर दो गायकों से गवाएं जाएं। बाद में सचिन देव वर्मन की बीमारी के कारण फिल्म आराधना में उनके पुत्र आर.डी.बर्मन ने संगीत दिया। इस फिल्म के लिए 'मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू' और 'रूप तेरा मस्ताना' गाना किशोर कुमार ने गाया, जो बेहद पसंद किया गया। रूप तेरा मस्ताना गाने के लिये किशोर कुमार को बतौर गायक पहला फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। इसके साथ ही फिल्म आराधना के जरिये वह उन ऊंचाइयों पर पहुंच गये जिनके लिये वह सपनों के शहर मुंबई आये थे।

Death Anniversary: निजी जिंदगी में बेहद संवेदनशील इंसान थे मुकेश
मुंबई। दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह मुकेश के गाये गीतों मे जहां संवेदनशीलता दिखाई देती है, वहीं निजी जिंदगी में भी वह बेहद संवेदनशील इंसान थे और दूसरों के दुख.दर्द को अपना समझकर उसे दूर करने का प्रयास करते थे।

इस संबंध में एक वाकया है कि एक बार एक लड़की बीमार हो गई। उसने अपनी मां से कहा कि यदि मुकेश उन्हें कोई गाना गाकर सुनाएं तो वह ठीक हो सकती है। मां ने जवाब दिया कि मुकेश बहुत बड़े गायक हैं। भला उनके पास तुम्हारे लिए कहां समय है। यदि वह आते भी हैं तो इसके लिए काफी पैसे लेंगे। तब उसके डॉक्टर ने मुकेश को उस लडकी की बीमारी के बारे में बताया।

मुकेश तुरंत लड़की से मिलने अस्पताल गए और उसके गाना गाकर सुनाया और इसके लिए उन्होंने कोई पैसा भी नहीं लिया। लड़की को खुश देखकर मुकेश ने कहा कि यह लड़की जितनी खुश है उससे ज्यादा खुशी मुझे मिली है।

मुकेश चंद माथुर का जन्म 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता लाला जोरावर चंद माथुर एक इंजीनियर थे और वह चाहते थे कि मुकेश उनके नक्शे कदम पर चलें, लेकिन वह अपने जमाने के प्रसिद्ध गायक अभिनेता कुंदनलाल सहगल के प्रशंसक थे और उन्हीं की तरह गायक अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे।मुकेश ने दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया और दिल्ली लोक निर्माण विभाग में सहायक सर्वेयर की नौकरी कर ली। जहां उन्होंने सात महीने तक काम किया। इसी दौरान अपनी बहन की शादी में गीत गाते समय उनके दूर के रिश्तेदार मशहूर अभिनेता मोतीलाल ने उनकी आवाज सुनी और प्रभावित होकर वह उन्हें 1940 में वह मुंबई ले आए और उन्हें अपने साथ रखकर पंडित जगन्नाथ प्रसाद से संगीत सिखाने का भी प्रबंध किया।

इसी दौरान मुकेश को एक हिन्दी फिल्म निर्दोष (1941) में अभिनेता बनने का मौका मिल गया जिसमें उन्होंने अभिनेता-गायक के रूप में संगीतकार अशोक घोष के निर्देशन में अपना पहला गीत..दिल ही बुझा हुआ हो तो..भी गाया। हालांकि, यह फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से नकार दी गयी। इसके बाद मुकेश ने दुख-सुख, आदाब अर्ज जैसी कुछ और फिल्मों में भी काम किया लेकिन पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो सके। मोतीलाल प्रसिद्ध संगीतकार अनिल विश्वास के पास मुकेश को लेकर गये और उनसे अनुरोध किया कि वह अपनी फिल्म में मुकेश से कोई गीत गवाएं। वर्ष 1945 में प्रदर्शित फिल्म 'पहली नजर' में अनिल विश्वास के संगीत निर्देशन में दिल जलता है तो जलने दे..गीत के बाद मुकेश कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

मुकेश ने इस गीत को सहगल की शैली में ही गाया था। सहगल ने जब यह गीत सुना तो उन्होंने कहा था..अजीब बात है मुझे याद नहीं आता कि मैंने कभी यह गीत गाया है। इसी गीत को सुनने के बाद सहगल ने मुकेश को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। सहगल की गायकी के अंदाज से प्रभावित रहने के कारण अपनी शुरूआती दौर की फिल्मों में मुकेश सहगल के अंदाज मे ही गीत गाया करते थे लेकिन वर्ष 1948 मे नौशाद के संगीत निर्देशन में फिल्म (अंदाज) के बाद मुकेश ने गायकी का अपना अलग अंदाज बनाया।

मुकेश के दिल में यह ख्वाहिश थी कि वह गायक के साथ साथ अभिनेता के रूप मे भी अपनी पहचान बनाये। बतौर अभिनेता वर्ष 1953 में प्रदर्शित माशूका और वर्ष 1956 में प्रदर्शित फिल्म अनुराग की विफलता के बाद उन्होने पुन: गाने की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया ।इसके बाद वर्ष 1958 मे प्रदर्शित फिल्म यहूदी के गाने ये मेरा दीवानापन है की कामयाबी के बाद मुकेश को एक बार फिर से बतौर गायक अपनी पहचान मिली। इसके बाद मुकेश ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया ।

मुकेश ने अपने तीन दशक के सिने कैरियर मे 200 से भी ज्यादा फिल्मों के लिये गीत गाये। गायक मुकेश को उनके गाये गीतो के लिये चार बार फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ष 1974 मे प्रदर्शित (रजनी गंधा ( के गाने (कई बार यूहीं देखा) के लिये मुकेश राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये। राजकपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम के गाने..चंचल निर्मल शीतल की रिकार्डिंग पूरी करने के बाद वह अमरीका में एक कंसर्ट में भाग लेने के लिए चले गए जहां 27 अगस्त 1976 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया । उनके अनन्य मित्र राजकपूर को जब उनकी मौत की खबर मिली तो उनके मुंह से बरबस निकल गया मुकेश के जाने से मेरी आवाज और आत्मा..दोनों चली गई।

89 साल की हुई आशा भोंसले
मुम्बई। बॉलीवुड की जानीमानी पाश्र्वगायिका आशा भोंसले गुरुवार को 89 साल की हो गई हैं। 08 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली गांव में जन्मीं आशा भोंसले के पिता पंडित दीनानाथ मंगेश्कर मराठी रंगमंच से जुड़े हुए थे। नौ साल की छोटी उम्र में ही आशा के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी को उठाते हुए आशा और उनकी बहन लता मंगेश्कर ने फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ गाना भी शुरू कर दिया। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत साल 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। सोलह साल की उम्र में अपने परिवार की इच्छा के विरूद्ध जाते हुए आशा ने अपनी उम्र से काफी बड़े गणपत राव भोंसले से शादी कर ली। उनकी वह शादी ज्यादा सफल नही रही और अंतत: उन्हें मुंबई से वापस अपने घर पुणे आना पड़ा। साल 1957 में संगीतकार ओ.पी.नैय्यर के संगीत निर्देशन में बनी निर्माता-निर्देशक बी.आर.चोपड़ा की फिल्म नया दौर आशा भोंसले के सिने कैरियर का अहम पड़ाव लेकर आई। साल 1966 में तीसरी मंजिल में आशा भोंसले ने आर.डी.बर्मन के संगीत में आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा गाने को अपनी आवाज दी जिससे उन्हे काफी प्रसिद्धी मिली।

अलविदा 'बुलबुल-ए-पाकिस्तान'
इस्लामाबाद। प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायिका नय्यारा नूर का निधन हो गया है। वह 71 साल की थी। उनके परिवारों वालों ने रविवार को गायिका के निधन के बारे में जानकारी दी। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। वह किस बीमारी से ग्रस्त थीं इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन संगीत की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

नूर का जन्म तीन नवबंर 1950 को असम में हुआ था। वह जब सात साल की थी तब उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। उन्होंने काफी छोटी उम्र में संगीत सीखना शुरु कर दिया था और उन्हें पहला मौका 1968 में रेडियो पाकिस्तान पर मिला। नूर ने संगीत की कोई विधिवत शिक्षा नहीं ली। पाकिस्तान में उनकी गिनती अच्छे पाश्र्वगायकों में होती थी। उनके परिवार में पति शेयरयार जैदी और दो बेटे हैं।

गायिका को साल 2006 में  प्राइड ऑफ परफोरमेंस अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्होंने 2012 में गायन बंद कर दिया था।उनके स्तरीय गायन के लिए पाकिस्तान में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में तीन बार स्वर्ण पदक प्राप्त हो चुका है। इसके साथ ही उन्हें फिल्म घराना (1973) के लिए पाकिस्तान के निगार पुरस्कार से भी सम्मानित किया चुका है।

गायक भूपिन्दर सिंह का निधन
मुंबई। मशहूर गायक भूपिन्दर सिंह का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 82 साल के थे। भूपिंदर की पत्नी मिताली के मुताबिक, मंगलवार को भूपिंदर का अंतिम संस्कार होगा। उन्हें पेट की बीमारी थी।

क्रिटिकेयर एशिया हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया कि भूपिंदर को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके पेट में इंफेक्शन था। इसी दौरान उन्हें कोरोना भी हो गया। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और शाम 7.45 बजे उनका निधन हो गया। भूपिन्दर का जन्म पंजाब की पटियाला रियासत में 6 फरवरी, 1940 को हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह सिख थे। वो खुद भी बहुत अच्छे संगीतकार थे।

पंजाबी सिंगर को दी मारने की धमकी, फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
जयपुर। चित्रकूट इलाके में सिंगर मन्नू(मनोज) पंजाबी से ई-मेल के जरिए धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले कुलवीर सिंह चौहान श्योहारा बिजनौर यूपी को स्थानीय पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामकिशन विश्नोई ने बताया कि वैशाली नगर निवासी मनोज पंजाबी ने 22 जून को रिपोर्ट में बताया कि बदमाश ने चार घंटे में दस लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। ई-मेल में आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराल की फोटो लगा रखी थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच की तो लोकेशन यूपी आई टीम यूपी पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

बिग बॉस के बाद एक बार फिर सलमान के साथ नजर आएगी पलक तिवारी, पंजाबी सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल के अपोजिट देंगी दिखाई
मुंबई। फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का टाइटल बदलकर 'भाईजान' रखने  के बाद एक बार फिर यह मूवी स्क्रिन पर आने से पहले सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। दरअसल इस बार चर्चा पलक तिवारी को लेकर है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म भाईजान में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी काम करती नजर आ सकती हैं।

दरअसल इससे पहले सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भाईजान' को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टाइटल 'कभी ईद कभी दिवाली' से बदलकर 'भाईजान' रखा है। हमारे खास सूत्रों की माने तो सलमान की इस फिल्म में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की एंट्री पक्की हो गई है। इस फिल्म में पलक पंजाबी सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल के अपोजिट दिखाई देंगी। सलमान ने खुद ही पलक को इस फिल्म के लिए कास्ट किया है। फिल्म में पलक और जस्सी का एक गाना भी होगा।

फरहाद समजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी और जस्सी गिल के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी लीड रोल में दिखाई देंगे। पलक तिवारी ने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके अलावा पलक को सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' में भी स्टेज शेयर करते हुए देखा गया था।

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
मानसा। कम उम्र में देश-विदेश में गायकी में नाम कमाने वाले मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज उनके पैतृक गांव मूसा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। भीषण गर्मी में अपने हरमन प्यारे गायक, भाई और चहेते को अंतिम विदाई देने पहुंचे लाखों प्रशसंकों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। उनके खेत में ही नौजवान गायक का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर खेतों से लेकर पूरे गांव में पैर रखने तक को जगह नहीं थी। चाहे कोई जानने वाला हो या अंजान हरेक की आंखें नम थीं। पंजाब के कोने-कोने से लोग अपने भाई और गायक के अंतिम दर्शन करने आये। खेतों से लेकर पेड़ों पर उनके चाहने वाले दिखाई दे रहे थे। उनके पिता ने बदहवास हालत में अपने अपने इकलौतेे पुत्र का अंतिम संस्कार किया।

देश-विदेश और बालीवुड और टालीवुड से जुड़ी हस्तियों ने मूसेवाला की हत्या पर गहरा दुख जताते हुये कहा है कि पंजाब में जिस तरह पिछले कुछ सालों में गैंगवार,नशा और अपराध बढ़ा और उसने कलाकारों, खिलाड़ियो और आम लोगों की जानें ली हैं। इससे पंजाब के भविष्य पर सवालिया निशान लग रहे हैं। विदेश में बैठे गैंगस्टर अपने गुर्गों से हत्यायें करा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारों को इसका खात्मा करने के लिये ठोस कदम उठाने चाहिये ।

इस अवसर पर सामाजिक,राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र के लोग भी पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर मानसा हलके से राजनीति में हाथ आजमाया लेकिन प्रदेश में लहर आम आदमी पार्टी के पक्ष में होने के कारण वह आप के डॉ विजय इंदर सिंगला से चुनाव हार गये। बाद में भ्रष्टाचार के मामले में यही डॉ सिंगला स्वास्थ्य मंत्री पद से हटाये गये और अब वह मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

उल्लेखनिय है कि मूसेवाला (27) की उनके गांव के समीप हमलावरों ने विदेशी हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी थी। उनकी लंबे समय से रेकी की जा रही थी। उनकी सुरक्षा के कारण हमलावर उनकी हत्या को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। पंजाब की भगवंत मान सरकार के 424 वीआईपी की सुरक्षा में कटौती के अगले दिन वह अपनी बीमार मौसी को देखने पास के गांव खारा बरनाला जा रहे थे। उस दिन वह अपने दो गनमैन और बुलेटप्रूफ गाड़ी छोड़कर अकेले थार जीप से अपने दो दोस्तों के साथ निकल पड़े और पांच किलोमीटर दूर जवाहरके गांव में उनका पीछा कर रहे हत्यारों ने उनकी गाड़ी को दोनों तरफ से घेर उनकी हत्या को अंजाम दिया। हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई और उसके साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट करके ली।

नहीं रहें संगीतकार- गायक बप्पी लहरी, मुंबई में हुआ निधन, याद रहेंगे उनके डिस्को संगीत
नई दिल्ली।  बॉलीवुड में बप्पी लाहिरी एक ऐसे संगीतकार के रूप में याद किया जायेंगे, जिन्होंने ताल वाद्ययंत्रों के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत का समिश्रण करके बाकायदा डिस्को थेक की एक नयी शैली ही विकसित कर दी। दरअसल बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का बुधवार को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। उनका 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लहरी का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि  लहरी एक महीने से अस्पताल में भती थे और उन्हें सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  बप्पी लहरी कई स्वास्थ्य समस्याओ से पीड़ति थे। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण उनका निधन हो गया।

बप्पी लहरी ने को बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1970-80 के दशक के अंत में 'चलते चलते', 'डिस्को डांसर', नमक हलाल, डांस डांस और 'शराबी' जैसी कई फिल्मों में लोकप्रिय गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना भंकस था 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'बागी 3' के लिए गाया था।

मोदी ने बप्पी लाहिरी के निधन पर जताया शोक
बप्पी लहरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई हस्तियों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जिंदादिल स्वभाव सभी को याद रहेगा। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बप्पी लाहिरी जी का संगीत सबकुछ समेटे हुए है और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता है। कई पीढिय़ों के लोग उनके संगीत से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। हर कोई उनकी जिंदादिली को याद करेगा। मैं उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।

महान गायिका 'भारतरत्न' लता मंगेशकर कोरोना पॉजीटिव
मुंबई। देश में कोरोना संक्रमण की दर 10.64 प्रतिशत हो गई है। देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। देश में कोरोना की चपेट में आम और खास आ रहे है।  मौजूदा दौर में कई राजनेता, बॉलिवुड सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। अब मंगलवार को 'भारत रत्न' महान गायिका लता मंगेशकर को भी कोरोना पॉजीटिव होने की ख़बर है।  लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  मुबई के कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण है। लेकिन उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए बेहतर इलाज किया जा रहा है। साथ ही देशभर में उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है। बता दे कि साल 2019 में लता मंगेशकर को सांस में तकलीफ होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

जयपुर एयरपोर्ट पर सेलिब्रिटीज के आने का दौर जारी
जयपुर। 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में कैटरीना और विकी कौशल की शाही शादी होनी है। कैटरीना और विकी कौशल की शादी में शामिल होने के लिए सेलिब्रिटीज के आने का दौर जारी है। सेलिब्रिटीज मुंबई से जयपुर एयरपोर्ट पहुंच रही है। बुधवार दोपहर को सिंगर आस्था गिल, सिंगर हार्डी संधू और डीजे चेतस जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि इन सेलिब्रिटीज का कैटरीना की शादी में जाने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

जानकार सूत्रों की माने तो मुंबई से आने वाली सेलिब्रिटीज कैटरीना और विकी कौशल की शादी में शामिल होने के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंच रही है। सिंगर आस्था गिल सिंगर हार्डी संधू और डीजे चेतस की शादी में पहुंचने की स्पष्ट जानकारी नहीं है। इसके साथ ही सिंगर तोशी साबरी भी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन तोशी साबरी जयपुर में अपने नए गाने का प्रमोशन करने और एक निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।