is no more - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्पिन के जादूगर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, जन्म : 13 सितंबर, 1969 : मृत्यु : 4 मार्च, 2022
थाइलैंड। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्न ने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2008 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच और कप्तान की भूमिका निभाई और टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाया। दुनिया के महान स्पिनरों में शुमार आॅस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। फॉक्स स्पोर्ट्स न्यूज के मुताबिक, वॉर्न थाईलैंड के कोह सामुई में थे। माना जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वॉर्न की मैनेजमेंट टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोह सामुई के एक विला में शेन बेहोश पाए गए थे। बाद में उन्हें बचाया नहीं जा सका। वॉर्न के नाम श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1992 से 2007 तक 145 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 25.41 की गेंदबाजी औसत से 708 विकेट लिए।

194 वनडे में 293 विकेट
1993 से 2005 तक वॉर्न ने 194 वनडे में 293 विकेट लिये। 1999 क्रिकेट विश्व कप की विजेता आॅस्ट्रेलियाई टीम में उनका अहम योगदान था। वॉर्न मुरलीधरन के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे मैचों में मिलाकर 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।

विवादों से भरा रहा था वॉर्न का कॅरिअर
वॉर्न दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में 3000+ रन बनाए, लेकिन कभी शतक नहीं जड़ा। उनका करियर मैदान के बाहर कई बार विवादों से रहा। वह प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के भी दोषी पाए गए थे। उन पर प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा सट्टेबाजी के भी कई आरोप लगे थे।

स्त  ब्ध, तुम्हारी कमी खलेगी वॉर्नी,  मैदान से भीतर या बाहर तुम्हारे साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था। मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा। भारत के लिये तुम्हारे मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में तुम्हारे लिए। बहुत जल्दी चले गए।-सचिन तेंदुलकर, भारत रत्न

नहीं रहे CDS बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका का भी हुआ निधन, वायु सेना ने की पुष्टि
नई दिल्ली। CDS रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और कुछ वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को ले जा रहा वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु में नीलगिरि जिले के कुन्नूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें 14 लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति जीवित बचा है। हादसे में बिपिन रावत और उनकी धर्म पत्नी मधुलिका सहित 13 सेना के अधिकारियों का निधन हो गया है।

नीलगिरि जिले के कलेक्टर एस पी अमृत ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर सवार लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बचा है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। इस बीच , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें घटना की जानकारी दी । इससे पहले सेना प्रमुख एम ए म नरवने ने सिंह से साउथ ब्लॉक में उनके कार्यालय में मिलकर जनरल रावत के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का ब्योरा दिया। सिंह और जनरल नरवने राजधानी में जनरल रावत के आधिकारिक आवास पर भी गये और उनके परिजनों से मुलाकात की। रक्षा मंत्री इस दुर्घटना पर संसद में गुरुवार को वक्तव्य देने वाले हैं। उन्होंने इस हादसे के बाद वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भी हादसे के बाद CCS की अहम बैठक ली।

उल्लेखनिय है कि दुर्घटना कुन्नूर बस स्टैंड से करीब पांच किलोमीटर दूर घाटी में हुई। दुर्घटना स्थल के पर घना जंगल है और वहां पहुंचने में काफी दिक्कतें आती हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हेलीकॉप्टर का एक ब्लेड एक पेड़ से टकरा गया, उसके बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जनरल रावत सुबह विशेष विमान से नई दिल्ली से सुलूर गये थे, जहां से वह पत्नी मधुलिका रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एम17 वी5 हेलीकॉप्टर से वेलिंगटन जा रहे थे, जहां उन्हें सैन्य स्टॉफ कालेज में व्याख्यान देना था। कट्टेरी निवासी एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि मैं जोर की आवाज सुनने के बाद घर से बाहर निकला और दौड़कर देखा कि एक हेलीकॉप्टर घाटी में नीचे की ओर आ रहा है। वह एक पेड़ से टकराने के बार गिर गया। वहां बहुत तेज आग दिखाई दी जिससे वह मौके पर नहीं पहुंच सका।

सेना के रिकॉर्ड के अनुसार हेलीकॉप्टर पर जनरल रावत और उनकी पत्नी के अलावा बिग्रेडियर एल एल लिड्डर, लेफ्टीनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एन के गुरुसेवक सिंह, एन के जितेन्द्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा, हवलदार सत्पाल और कुछ अन्य अधिकारी तथा चालक दल के सदस्य सवार थे।