boom - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक छलांग लगाई
मुंबई। महंगाई से निपटने के लिए केंद्रीय बैंकों की सख्त नीति की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से लगातार दूसरे दिन बढ़त बरकरार रखते हुए मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने डेढ़ प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 934.23 अंक उछलकर 52 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 52,532.07 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 288.65 अंक चढ़कर 15,638.80 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक तेजी रही। मिडकैप 2.42 प्रतिशत की उछाल लेकर 21,507.66 अंक और स्मॉलकैप 2.99 उछलकर 24,121.65 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3462 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2502 में तेजी जबकि 832 में गिरावट रही वहीं 128 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 48 कंपनियां हरे वहीं दो लाल निशान पर रही। बीएसई के सभी 19 समूहों में जमकर लिवाली हुई। इस दौरान बेसिक मैटेरियल्स 2.86, सीडीजीएस 2.23, ऊर्जा 4.95, हेल्थकेयर 2.01, इंडस्ट्रियल्स 2.86, आईटी 3.05, दूरसंचार 2.26, यूटिलिटीज 3.58, कैपिटल गुड्स 2.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3.93, धातु 3.90, तेल एवं गैस 5.96, पावर 3.38, रियल्टी 3.79 और टेक समूह के शेयर 2.82 चढ़ गए।

विदेशी बाजारों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.83, जर्मनी का डैक्स 0.95, जापान का निक्केई 1.84 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.87 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक जबरदस्त तेजी के साथ 51,897.60 पर खुला लेकिन मामूली बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद यह 51,808.76 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया। दमदार लिवाली शुरू होने से यह लगातार चढ़ता हुआ दोपहर बाद 52,799.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 51,597.84 अंक के मुकाबले 1.81 प्रतिशत चढ़कर 52,532.07 अंक पर रहा।

इसी तरह निफ्टी भी 106 अंक की बढ़त लेकर 15,455.95 अंक पर खुला। कारोबारी सत्र के दौरान यह 15,419.85 अंक के निचले जबकि 15,707.25 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 15,350.15 अंक की तुलना में 1.88 प्रतिशत उछलकर 15,638.80 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान  नेस्ले इंडिया की 0.26 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर सेंसेक्स की शेष 29 कंपनियों में तेजी रही। टाइटन ने सबसे अधिक 5.92 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। साथ ही एसबीआई  3.79, टीसीएस 3.17, एचसीएल टेक 2.81, टाटा स्टील 2.68, विप्रो 2.59, इंफोसिस 2.49, एलटी 2.05, एनटीपीसी 1.82, रिलायंस 1.64 और मारुति के शेयर 1.58 प्रतिशत चढ़े।

शादियों के सीजन में हुआ 25 करोड का कारोबार
झालावाड़। कोरोना काल के खत्म होने के बाद हटी पाबंदियों के चलते इस वर्ष झालावाड़ में शादी विवाह की जबरदस्त धूम है। कोरोना के 2 सालों के मुकाबले इस साल शादियों में जबरदस्त बूम देखने को मिल रहा है, सीजन की शुरूआत में ही झालावाड़ में लगभग साढ़े तीन सौ से अधिक विवाह समारोह संपन्न हो चुके हैं, जबकि अभी कई मुर्हूत बाकी हैं। अक्षय तृतीया जिसे अबूझ सावा भी कहा जाता है, इस अवसर पर शहर में 100 से अधिक विवाह समारोह संपन्न हुए। अक्षय तृतीया के अबूझ सावे के अतिरिक्त लगातार चल रहे शादियों के क्रम के चलते 2 साल बाद बाजारों में भी रौनक लौट आई है। शादी विवाह से जुड़े सभी व्यापार इन दिनों ऊंचाइयों पर हैं और जमकर व्यापार हो रहा है।

इस बार हो रही हैं तीन गुना शादियां
शादी विवाह से जुड़े कारोबारियों तथा विवाह संपन्न कराने वाले लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 2 वर्ष के कोरोना काल के मुकाबले इस वर्ष के शुरूआती दौर में ही लगभग 3 गुना विवाह समारोह संपन्न हो चुके हैं।

2020 में हुए थे मात्र 50 विवाह
सूत्रों से प्राप्त जानकारी और आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में कोरोना का दौर शुरू होने से पहले शहर में कुल 50 विवाह समारोह संपन्न हुए थे, जबकि कोरोना लॉकडाउन लगने के बाद कोई विवाह समारोह शहर में संपन्न नहीं हो पाया।

वर्ष 2021 में हुई 97 शादियां
वर्ष 2021 में कुछ पाबंदियों के साथ विवाह समारोह आयोजित करने की अनुमति मिलने के बाद शहर के विभिन्न विवाह आयोजन स्थलों पर कुल 97 विवाह समारोह आयोजित किए गए, जो भी बेहद सादगी पूर्ण तरीके से आयोजित किए गए थे। उनमें ना तो ज्यादा चमक धमक देखने को मिली ना ही ज्यादा खर्च।

2022 में अब तक 350 से अधिक शादियां
वर्ष 2022 की शुरूआत कोरोना के खात्मे के साथ हुई, इसके चलते इस वर्ष लोगों ने विवाह समारोह को देखकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 2 वर्षों से इंतजार कर रहे लोग भी इस वर्ष से बेहद खुश हैं, वह शादी ब्याह पर जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं। झालावाड़ में आयोजित सम्मेलनों तथा समस्त विवाह आयोजन स्थलों से एकत्रित की गई जानकारी के अनुसार अब तक यहां पर 350 से अधिक विवाह समारोह आयोजित हो चुके हैं। जिसके चलते झालावाड़ के बाजारों में भी व्यापार जोरदार हुआ है तथा व्यापारी खुशी नजर आ रहे हैं।

15 करोड से अधिक का हुआ ज्वैलरी कारोबार
वर्ष 2021 में जनवरी से लेकर अब तक आयोजित विवाह समारोह में लगभग झालावाड़ के सर्राफा बाजार में 15 करोड से अधिक का व्यापार हुआ है तथा सोने चांदी के जेवरों की बिक्री के अतिरिक्त इमिटेशन ज्वैलरी की बिक्री भी खूब हुई है, ऐसे में झालावाड़ का सर्राफा बाजार भी इन दिनों गुलजार है तथा सर्राफा व्यापारी इस वर्ष अच्छे व्यापार की पूरी उम्मीद लिए बैठे हैं।

10 करोड से अधिक का टेंट और कैटरिंग व्यापार
विवाह समारोह में ज्वैलरी के बाद दूसरा बड़ा खर्चा टेंट, कैटरिंग, होटल, डीजे, हलवाई और फोटोग्राफी का होता है। यह खर्च शहरी क्षेत्र में लगभग 300000 तक आता है, इस हिसाब से झालावाड़ शहर में अब तक 10 करोड़ से अधिक का व्यापार इन क्षेत्रों में हो चुका है तथा इन क्षेत्रों में काम करने वाले व्यापारी भी खुशी व्यक्त कर रहे।

सजने संवरने सामग्री पर खर्च हुए 35 से 40 लाख
झालावाड़ में आयोजित किए गए विवाह समारोह में सजने संवरने पर लगभग 35 से 40 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। ब्यूटीशियन शैफाली ने बताया कि गत 2 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष शादी ब्याह का काम उनके पास काफी अच्छा रहा। पिछले 2 सालों के मुकाबले अब तक वह लगभग 3 गुना से भी अधिक काम कर चुकी हैं। ऐसे में झालावाड़ के कुल ब्यूटी मार्केट में 35 से 40 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।

पांच-पांच करोड़ का हुआ फर्नीचर कपड़ा
शहर में आयोजित विवाह समारोह के दौरान फर्नीचर में डबल बेड, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, ड्रेसिंग टेबल, सेंट्रल टेबल ,गोदरेज की अलमारी जैसे जरूरी फर्नीचर भी लगभग 5 करोड से अधिक के बिके हैं।इस दौरान अब तक 5 करोड़ से अधिक का कपड़े का व्यापार संपन्न हुआ है, जिसमें रेडीमेड कपड़े का व्यापार ज्यादा है। झालावाड़ कपड़ा बाजार से प्राप्त की गई जानकारी के अनुसार रेडीमेड कपड़ों की 3 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है, जबकि लगभग 2 करोड रुपए का सामान्य कपड़ा बिका है। ऐसे में यदि बात की जाए तो शादी ब्याह में होने वाले बड़े खर्चों पर इस वर्ष झालावाड़ शहर में लगभग 35 करोड से अधिक रुपए खर्च हुए हैं। जबकि अन्य खर्चे इसमें शामिल नहीं है, ऐसे में एक मोटे अनुमान के मुताबिक शहर में अब तक शादी विवाह समारोह पर 50 करोड़ से अधिक का कारोबार हो चुका है, जबकि अभी आधा वर्ष ही बीता है और बाकी 6 महीने में 15 से अधिक विवाह के शुभ मुर्हूत बाकी हैं, जिनमें भी बड़ी तादात में शादी ब्याह होने की उम्मीद है।

पिछले 2 सालों के मुकाबले इस वर्ष से शादियां काफी ज्यादा हो रही है, एक अनुमान के मुताबिक पिछले 2 सालों के मुकाबले अब तक दोगुने से ज्यादा विवाह समारोह संपन्न हो चुके हैं।
-आसिफ खान, मैरिज गार्डन संचालक

कोरोना की पाबंदी हटने के बाद लोग शादी ब्याह में पैसा खर्च कर रहे हैं तथा सोने चांदी की बिक्री अच्छी हो रही है। पिछले 2 सालों के मुकाबले व्यापार काफी अच्छा है।
-प्रमोद कुमार, सर्राफा व्यापारी

कोरोना के दौर में शादी की सभी बुकिंगें कैंसिल हो गई थी और पिछले साल भी ज्यादा बुकिंग नहीं मिली, लेकिन इस बार काफी अच्छा काम चल रहा है।
-मांगीलाल, हलवाई।

त्यौहारी सीजन के अलावा शादी के सीजन में भी इस बार कपड़ों की अच्छी बिक्री हो रही है, पिछले 2 सालों के मुकाबले मार्केट काफी तेज है।
-आमिर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यवसायी

दो साल बाद सावों की धूम के चलते बाजारों में लौटी रौनक
सुल्तानपुर। नगर के बाजारों में कोरोना महामारी के चलते लगे लॉक डाउन के बाद से ही बाजारों में खामोशी छाई हुई थी जिसके चलते व्यापारियों में निराशा छाई हुई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो वर्ष से अक्षय तृतीया के अबूझ सावे पर लॉकडाउन के चलते विवाह नहीं हो सके थे। साथ ही बाजार बंद होने से भी व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा था। दो सालों की तुलना में इस बार शादी ब्याह में छूट के चलते बाजार गुलजार हुए। टेंट, रेडीमेड कपड़ों का व्यापार, ज्वेलर्स, बर्तन जैसे बिजनेस में इस साल में अब तक 2 करोड़ का कारोबार हुआ है। बाजार गुलजार होने से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष  शादी विवाह के सावे है। साथ ही किसानों की फसलें भी बढ़िया हुई है जहां सरसों की फसल की पैदावार बढ़िया होने के साथ ही भाव भी अच्छे मिल रहे हैं जिससे किसानों का मनोबल भी बढ़ा है लेकिन लहसुन के भाव और पैदावार कम होने के कारण मिलाजुला असर देखने को मिला। अब तक किसान खेतों में अपनी फसलों को तैयार करने के लिए लगे हुए थे इसके चलते बाजारों में खामोशी छाई हुई थी लेकिन सावो के अवसर को देखते हुए कस्बे सहित क्षेत्र में सैकड़ों शादियां हो चुके हैं और कई शादियां होनी बाकी है जिसके चलते बाजार में पिछले कुछ दिनों से अच्छी खासी रौनक छाई हुई है जिससे व्यापारियों की बांछें खिल गई है। दीपावली पर्व के बाद से ही व्यापारी बाजार में खरीदारी नहीं होने से खामोश बैठे हुए थे लेकिन अबूझ सावे की रौनक को देखते हुए खरीदारी बढ़ने लगी है।

पंडित विमल आचार्य  एवं  संदीप आचार्य ने बताया कि  ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया के अबूझ सावे  में शादियों की धूम धाम देखने को मिली क्योंकि अक्षय तृतीया को ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ा पर्वत माना जाता है साथ ही अक्षय तृतीया के 1 दिन पूर्व 2 मई को भी इस वर्ष शादी विवाह के लिए बहुत अच्छा योग होने के कारण 2 मई के भी अत्यधिक शादियों के सावे थे। शादी विवाह की धूम देखी गई जिससे ग्रामीण लोग शादियों की खरीदारी करने में लग गए हैं लेकिन अब सावों के खुलने एवं अक्षय तृतीया का अबूझ सावा खत्म होने के बाद भी बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। इसी के तहत बाजारों में रौनक छाई रही।  कस्बे के मुख्य बाजार में किराना की दुकानें, रेडीमेड कपड़ों के व्यापार, बर्तन की दुकान, आभूषणों,टेंट और डकोरेशन की दुकानों पर भी रौनक दिखाई दी।

रेडीमेड कपड़ों की बढ़ी डिमांड
रेडीमेड व्यापारी अमन खंडेलवाल, उमेश शर्मा,बंटी ऋषि अश्वनी नामा का कहना है कि युवाओं में रेडीमेड कपड़ों के प्रति अधिक रुझान देखने को मिल रहा है पिछले 2 वर्षों से व्यापार कोरोना का हाल के चलते ठप पड़ा हुआ था इस वर्ष रेडीमेड व्यापारियों की अच्छी चांदी हुई है। कस्बे में करीब 40 लाख रुपए तक का कारोबार हुआ है। आगामी समय में शादी विवाह के मुर्हूत होने से बाजार में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।

मैरिज गार्डन, बैंड बाजे एवं बस मालिकों की मौज
इस वर्ष कोरोना महामारी का प्रभाव नहीं होने के कारण शादियों की धूम के चलते कस्बे में मैरिज गार्डन बैंड बाजे एवं बस मालिकों की मौज रही। सावा होने के चलते मैरिज गार्डन कहीं माह पूर्व ही बुक हो चुके है। ऐसे में कई विवाह समारोह करने वाले अभिभावकों को शादी के लिए जगह मिलना भी मुश्किल हो रहा है। यही हाल है बैंड बाजा की भी है क्योंकि दो और तीन के अधिक सावे होने से बैंड बाजे की बुकिंग पूर्व में ही हो चुकी है। बस संचालक जय प्रकाश शर्मा,अब्दुल कयूम, हमीद अंसारी का कहना है कि सावा होने के कारण मार्च माह में ही बसों की बुकिंग पूर्ण हो चुकी है जिन लोगों ने आनन-फानन में शादी की तारीख तय की है ऐसे लोगों को बसे तक नहीं मिल पा रही है। मैरिज गार्डन संचालक रामदयाल नामा रामस्वरूप नामा का कहना है कि इस बार सावे खुलने के कारण अच्छी बुकिंग आ रही है पिछले 2 वर्षों से कोरोना के चलते हैं मैरिज गार्डन व्यवसाय का धंधा चौपट हो गया था। इस वर्ष सावो की धूमधाम होने के कारण अच्छा व्यवसाय हुआ। शादी-विवाह के सीजन में इस वर्ष करीब 3 लाख का कारोबार हुआ है।

बाजारों में देखने को मिल रही है ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीददारों की भीड़
कस्बे के बाजार में अब शादी विवाह के सावो के चलते ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिल रही है कस्बे के मुख्य बाजार में बर्तन की दुकानों, कपड़ों की दुकानों, रेडीमेड की दुकानों, किराने की दुकानों  एवं सरार्फा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल दिखाई दिए हैं। शादियों के लिए सामान खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह से ही आने लगे हैं जिससे बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। बर्तन व्यवसायी राजेंद्र शर्मा, रामस्वरूप नामा, पंकज नागर का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष बर्तनों की रेट में करीब 30 से 40% का इजाफा होने इसका असर खरीदारी पर देखने को मिल रहा है क्योंकि पूर्व में शादी के सामान खरीदने के लिए ग्रामीणों का जो बजट हुआ करता था उसमें महंगाई के चलते इजाफा हो गया है 2020 एवं 2021 में कोरोना काल के चलते लॉक डाउन लग गया था जिससे व्यापार प्रभावित हुआ था इस वर्ष कस्बे के बर्तन व्यापारियों ने सावो के दौरान करीब 20 लाख रुपए का कारोबार किया है। कपड़ा व्यापारी इमामुद्दीन खान, सुरेश बडेरा का कहना है कि व्यापारियों के द्वारा शादियों के सीजन को देखते हुए खरीदारी पूर्ण कर ली गई है नई नई वैरायटी के कपड़े बाजार में आए। कपड़ा व्यापारियों ने 50 लाख का कारोबार शादी विवाह के सीजन में किया है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन की रहेगी धूम
नगर सहित क्षेत्र में सामूहिक विवाह की धूम रहेगी। क्षेत्र में नागर समाज, मीणा समाज, मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। भगवान गणपति को निमंत्रण दिया जा चुका है। आगामी दिनों में सामूहिक विवाह के आयोजनों से बाजार भी गुलजार रहेंगे।

पिछले साल की अपेक्षा इस साल तीन माह में 350
शादियां हुईसुल्तानपुर पंडित संदीप आचार्य एवं पंडित मयंक गौतम ने बताया कि गत तीन साल में अप्रैल, मई जून में शादियों के आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष में कोरोना महामारी नहीं चलने के कारण 150 शादियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जहां 2020 में अप्रैल, मई, जून में शादियों का सीजन आने से पहले ही कोरोना वायरस का प्रभाव चालू हो जाने से शादियां नहीं हो पाई थी। 2021 में शादियां तो शुरू हो गई थी करीब 200 शादियां हो पाई थी कि कोरोना का प्रभाव तेज होने के कारण सरकार ने शादियां नहीं करने की गाइडलाइन निकाल दी थी जिस पर शादियों पर रोक लग गया था। इस वर्ष सुल्तानपुर कस्बे सहित क्षेत्र में करीब 350 शादियां अब तक हुई है करीब ढाई सौ शादियां आगे भी होनी बाकी है।

वेडिंग बाजार को लगेगा 40 करोड़ का बूस्टर डोज
कोटा। शहर में 15 अप्रैल से शुरू हुई शादियों की धूम से मंदी की मार झेल रहे वेडिंग बाजार को कोरोना की पाबंदियां खत्म होते ही बूस्टर डोज मिल गया है।  जहां पिछले साल नवंबर दिसंबर दो माह में करीब 10 से 15 करोड़ का करोबार हुआ था। वहीं इस साल जनवरी से कुछ विवाह के बाद मलमाल से डेढ़ महीना शादियों पर बे्रक लग गया था। उसके बाद फिर से 15 अप्रैल से विवाहिक कार्यक्रम शुरू हुए। अप्रैल से जून माह में शादियों की बंपर शुरुआत से एक बार फिर से वेडिंग बाजार में बूम नजर आ रहा है। हालांकि वेडिंग बाजार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि अभी जितनी शादियां हो रही है वह ग्रामीण क्षेत्र में और कम बजट वाली है। जिससे बाजार में अपेक्षा के अनुरूप स्थिति नहीं हुई है। इस विवाह सीजन से  वेडिंग बाजार को बूस्टर डोज अवश्य लगा है। लेकिन कोरोना से पहले तक अबूझ मुहूर्त और नवंबर दिसंबर के सावों में सौ करोड़ तक व्यापार हो जाता था। वहीं कोरोना से घटकर अब 30 से 40 करोड पर आ गया है। अभी शादियां अच्छी होने से लोगों को काम मिल रहा है इससे संतोष कर रहे है। कोरोना काल में हुए कर्ज की भरपाई तो यह सीजन नहीं कर पाएगा लेकिन लोगों के लिए अपने को फिर से खड़ा करने जितना जतन अवश्य हो जाएगा।

बाजारों में मई जून में होने वाली शादियों के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दो साल बाद पहली बार कोविड गाइड लाइन की पाबंदियों के बिना शादियां होने से लोगों में खास उत्साह है। शादियों की तैयारियों को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोग शादी के लिए कपड़े गहने ज्वैलरी, बर्तन, साडियां, दुल्हन के लहंगों की खरीदारी में जुटे हुए हैं। टेंट, बैंडबाजा, हलवाई से लेकर मैरिज गार्डन तक बुक हो चुके हैं।

मई व जून में होने वाली शादियों के लिए 95 फीसदी मैरिज गार्डन बुक
शहर में शाही शादियों की रौनक फिर से मैरिज गार्डनों में दिखाई देने लगी है। 15 अप्रैल से शुरू हुए वेडिंग सीजन के बाद से शादियों में अच्छी रौनक नजर आ रही है। शहर में करीब 150 से अधिक मैरिज गार्डन व होटल है। जहां मई और जून में शादियां होनी है। सभी मैरिज गार्डन अभी बुक चल रहे है। हालांकि मैरिज गार्डन संचालकों कहना है कि मई जून गर्मी का सीजन होने से से अभी बड़ी और शाही शादियां नहीं होती है। मैरिज गार्डन संचालक अनिल कुमार ने बताया कि अभी कम बजट वाले मध्यम परिवार के लोग शादियों की बुकिंग करा रहे है। शहर में अभी 300 के लगभग शादियां होनी है। जिनकी बुकिंग हुई है। कुन्हाड़ी, नांता, बोरखेड़ा सहित ग्रामीण प्रवेश वाले इलाकों में शादियोंं की धूम ज्यादा है। यह लोग अपने क्षेत्र के पार्क, सामुदायिक भवन और घर के बाहर टेंट लगाकर विवाह आदि संपन्न करा लेते है। गर्मी में बड़ी शादियां और लग्जरी शादियां कम होती है। कम बजट की शादियों में मुनाफा बहुत कम होता है। लेकिन बुकिंग पूरी मिलती है। इस सीजन में 5 से 10 करोड़ का करोबार होगा। शहर में 9 व 10 मई को होने वाले विवाह के लिए गली मोहल्लों में वर निकासी, बासन और माताजी पूजन की धूम दिखाई देने लगी है। इस बार शादी सीजन काफी अच्छा  रहने वाला। ऐसे में  उम्मीद है कि शादी समारोह में खोई रौनक लौटने के साथ ही इंडस्ट्री  फिर से पटरी पर आ जाएगी।

दो सौ मेहमानों के ही बुलाने का ट्रेंड बन गया
वेडिंग प्लानर नंदलाल ने बताया कि 95% मैरिज गार्डन बुक हो चुके हैं। वहीं बैंड-बाजे भी तीन पारियों में काम करेंगे। गर्मी के शादियों की धूम तो नजर आ रही है लेकिन बाजार में अभी पहले जैसा उठाव नहीं आया है। लोगों ने कोरोना के भय के चक्कर में अब शादी में 200 लोगों बुलाने का नया ट्रेंड बना लिया है। डेस्टनी वेडिंग में लोग रणथभौर और अन्य पर्यटन स्थलों पर कर रहे है। दो सौ लोगों की शादी में पूरा होटल बुक कर सारे कार्यक्रम एक दो दिन पूरा करते हैं। वहीं पर्यटन मजा लेते ऐसे में शाही शादियां भी सीमित मेहमानों वाली हो गई है। ऐसे में केटरिंग और फ्लावार सजावट वालों के लिए अभी संकट बना हुआ है। होटल वाले स्वयं ही सारे इंतजाम कर देते हैं। ऐसे में वेडिंग प्लानर और थीम वाली शादियां अभी कम हो रही है। नवंबर व दिसंबर के लिए अभी से एडवांस बुकिंग चल रही है। इस बार 5 से करोड़ करोबार हो चुका है।

टेंट केटरिंग, डेकोरेशन बाजार में लौटी रौनक
शहर में कोटा टेंट डीलर एसोसिएशन के सचिव गुरमीत सिंह शनि ने बताया कि पिछले दो साल से  कोरोना के चलते टेंट, केटरिंग और फ्लॉवर डेकोरेशन व्यवसाय मंदी की मार झेल रहा है। नवंबर के बाद से ही फिर से शादियों की सीजन शुरू हुई है। अब धीरे धीरे वेडिंग बाजार पटरी पर आने लगा है। अभी शहर में करीब 275 टेंट व्यवसायी है जो टेंट डेकोरेशन का काम कर रहे है। कोरोना काल के बाद अभी फिर 30 से 40 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। अभी शादियों की बुकिंग हो रही 200 लोगों वाली हो रही है। लोगों के पास अभी इतना बजट नहीं है। अभी लग्जरी शादियां भी सौ से डेढ़ सौ लोगों वाली शादियां पसंद कर रहे है।

बैंडबाजों की डीजे ने बजा रखी बैंड
बैडबाजा एसोसिएशन के अध्यक्ष साकिर भाई ने बताया कि पिछले साल नवंबर दिसंबर में अच्छी शादियों की रौनक रही। जनवरी में कुछ बुकिंग थी। उसके बाद 15 अप्रैल से 24 जून के बीच बंपर शादियों के सावे तो हैं लेकिन  लोग शादियों में घोड़ी, बैंड, लवाजमा की बुकिंग कम करा रहे अभी ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह अधिक है। यहां बैडबाजों की जगह डीजे पसंद करते हैं जो सस्ता पड़ता है। बैडबाजे अब रिसोर्ट व बड़े विवाह में ही बुक हो रहे हैं। कोटा में 200 से अधिक बैंडबाजों की दुकानें हैं। अभी 20 से 30 प्रतिशत ही ग्रोथ कर पाया है व्यवसाय।

सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, तेजी के साथ शेयर बाजार की ओपनिंग
मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ दिन की शुरुआत हुई।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 476.92 अंकों की बढ़त के साथ 57,296.31 अंकों पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 151.1 अंकों की तेजी के साथ 17,189.50 अंकों पर दस्तक दी। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 165.49 अंक बढ़कर 24,579.29 अंक पर और स्मॉलकैप 181.14 अंकों की बढ़त के साथ 28,923.41 अंक पर खुला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 537.22 अंक लुढ़ककर 57 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 56819.39 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 162.40 अंक कमजोर होकर 17,038.40 अंक पर रहा था।

होली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निवेशकों ने कमाये 4.56 लाख करोड़
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली के बल पर बुधवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी दर्ज की गयी जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में 1.85 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही और इससे निवेशकों ने 4.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1039.80 अंकों  की बढ़त के साथ 56816.65 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 312.35 अंक उछलकर 16975.35 अंक पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.80 प्रतिशत बढ़कर 23572.74 अंक पर और स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत चढ़कर 27383.82 अंक पर रहा।

इस तेजी से बीएसई का बाजार पूंजीकरण पिछले दिवस के 25166630.06 करोड़ रुपये की तुलना में 456878.40 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 25623508.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस तरह से निवेशकों ने 4.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। बीएसई में शामिल सभी समूहों में तेजी रही जिसमें रियल्टी में सबसे अधिक 3.66 प्रतिशत और हेल्थकेयर में सबसे कम 0.72 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई में कुल 3534 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2265 हरे निशान में और 1168 लाल निशान में रही जबकि 101 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर लगभग सभी बड़े सूचकांक हरे निशान में रहे जिसमें हांगकांग का हैंगसेंग 9.08 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 3:48 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 3.26 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.64 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 1.22 प्रतिशत शामिल है। बीएसई का सेंसेक्स 778 अंकों की बढ़त के साथ 56555.33 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 56389.26 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों से हुयी लिवाली के बल पर यह 56860.89 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 55776.85 अंक की तुलना में 1.86 प्रतिशत अर्थात 1039.80 अंक बढ़कर 56816.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा और पावरग्रिड को छोड़कर शेष 28 कंपनियों में तेजी रही।

एनएसई का निफ्टी 213 अंकों की तेजी लेकर 16876.65 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 16987.90 अंक के उच्चतम और 16837.85 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 16663 अंक की तुलना में 312.35 अंक अर्थात 1.87 प्रतिशत चढ़कर 16975.35 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल कंपनियों में से 47 हरे निशान में और तीन लाल निशान में रही।

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निवेशकों ने कमाये करीब चार लाख करोड़
मुंबई। रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों को यथावत बनाये रखने और कोरोना की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था के तीव्रता से पटरी पर लौटने के अनुमान जताये जाने से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के बल पर बुधवार को शेयर बाजार में करीब पौने दो फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इससे निवेशकों ने एक दिन में करीब चार लाख करोड़ रुपये कमाये हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1016.03 अंक बढ़कर 58649.68 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 293.05 अंक की बढ़त के साथ 17469.75 अंक पर रहा। बीएसई में छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.39 प्रतिशत बढ़कर 25510.86 अंक पर और स्मॉलकैप 1.50 प्रतिशत चढ़कर 28784.77 अंक पर रहा।

बीएसई के सभी समूह बढ़त में रहा जिसमें ऑटो में सबसे अधिक 2.24 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई में कुल 3411कंपनियों में 2329 बढ़त में और 948 गिरावट में रहे जबकि 134 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई की तेजी से उसका बाजार पूंजीकरण कल के 26018494.21 करोड़ रुपये की तुलना में 396923.9 करोड़ बढ़कर 26415418.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में मिश्रित रूख देखा गया। जापान का निक्केई 1.42 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.06 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.73 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

बीएसई का सेंसेक्स 525 अंकों की तेजी लेकर 58158.56 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 58122.27 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली कारोबार के अंत तक बनी रही। इस दौरान यह 58702.65 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 57633.65 अंक की तुलना में 1.76 प्रतिशत अर्थात 1016.03 अंक की बढ़त लेकर 58649.68 अंक पर रहा। एनएसई का निफ्टी 139 अंकों की बढ़त के साथ 17315.25 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में यह 17308.95 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद यह लिवाली के बल पर 17484.60 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 17176.95 अंक की तुलना में 293.05 अंक अर्थात 1.71 प्रतिशत बढ़कर 17469.75 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल कंपनियों में से पांच लाल निशान में और 45 हरे निशान में रही।

सेंसेक्स में बढ़त में रहने वाली कंपनियों में बजाज फाइनेंस 3.67 प्रतिशत, मारूति 3.48 प्रतिशत, स्टेट बैंक 3.11 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 3.01 प्रतिशत, एशियन पेंट््स 2.57 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.55 प्रतिशत, इंफोसिस 2.37 प्रतिशत, एयरटेल 2.31 प्रतिशत, टाटा स्टील 2. 09 प्रतिशत, इंड्सइंड बैंक 2.08 प्रतिशत, एचसीएलटेक 2.01 प्रतिशत, आईटीसी 1.95 प्रतिशत, सन फार्मा 1.94 प्रतिशत, टेक मङ्क्षहद्रा 1.91 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.84 प्रतिशत, मङ्क्षहद्रा1.83 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.71 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.52 प्रतिशत, रिलायंस 1.50 प्रतिशत, एल टी 1.47 प्रतिशत, बजाज ऑटो 1.47 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.42 प्रतिशत, एचडीएफसी 1.19 प्रतिशत, टीसीएस 1.17 प्रतिशत, टाइटल 0.99 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज 0.94 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.81 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया 0.72 प्रतिशत शामिल है। गिरावट में रहने वालों में कोटक बैंक 0.85 प्रतिशत और वारग्रिड 0.49 प्रतिशत शामिल है।