than - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेंशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी के पास मिली आय से 450 प्रतिशत अधिक संपत्ति
अजमेर।  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने अजमेर में पेंशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी (राजस्थान लेखा सेवा) उपनिदेशक वित्त के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही की है। एसीबी ने जांच में उनके पास करीब 450 प्रतिशत अधिक चल अचल संपत्ति मिलने का खुलासा किया है। उनके घर व कार्यालय में एसीबी ने सर्च किया है। फिलहाल मामले में एसीबी की जांच जारी है।

एसीबी के महानिदेशक जयपुर भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की अजमेर इकाई को सूचना मिली थी कि पेंशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी उपनिदेशक वित्त दौलत सिंह दायमा द्वारा भ्रष्टाचार से अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अजमेर इकाई ने ब्यूरो मुख्यालय की इंटेलिजेन्स टीम के सहयोग से इसका सत्यापन कराया। सूचना सही होने पर आरोपी दौलत सिंह के खिलाफ एसीबी मुख्यालय में प्रकरण दर्ज किया गया है। एसीबी के एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में दौलत सिंह से एसीबी टीम द्वारा उनके पास मिली 450 प्रतिशत अधिक संपत्ति के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

कोर्ट से सर्च वारंट लेकर ली तलाशी

एसीबी डीजीपी सोनी के निर्देश पर शनिवार को एसीबी अजमेर इकाई के एडीशनल एसपी सतनाम सिंह के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी राकेश वर्मा व उनकी सहयोगी टीम ने न्यायलय से तलाशी वारंट लिया। उसके बाद एसीबी टीम दौलत सिंह दायमा के बीके कौल नगर, जय अम्बे विहार कॉलोनी, अजमेर स्थित मकान व उनके कार्यालय में पहुंच गई। जहां पर एसीबी ने गहनता से तलाशी ली।

3.30 लाख नगदी, गहने और 15 प्लॉट मिले

आरोपित दौलत सिंह के मकान पर जब एसीबी ने सर्च किया तो एसीबी को करीब 3 लाख 30 हजार रुपए नगद, करीब 100 ग्राम सोने के गहने व 850 ग्राम चांदी के गहने मिले। इसके अलावा 10 बैंक खातों के दस्तावेज, दो बैंक लॉकर, 15 आवासीय प्लाट एवं व्यावसायिक दुकानों के दस्तावेज सहित करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति के दस्तावेज एवं सबूत मिले हैं। उनके संबंध में एसीबी ने पूछताछ की लेकिन प्रारम्भिक पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

एसीबी की अपील

एसीबी के डीजीपी भगवान लाल सोनी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसीबी का सभी सहयोग करें। अपने जायज कार्य के लिए किसी को भी रिश्वत नहीं दें। अगर कोई आपसे रुपए की मांग करता है तो उसकी सूचना एसीबी के टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाटस एप हैल्पलाइन नंबर 9413502834 पर संपर्क कर दे सकते हैं।

क्रिकेट खेल से बढ़कर एक उत्सव के समान : चेतन शर्मा
उदयपुर। लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता पीपीएल शनिवार को शुरू हुई। इसका उद्घाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि क्रिकेट खेल से बढ़कर एक उत्सव के समान है, जिससे हर खिलाड़ी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
कार्यक्रम में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि वे पिछले तीन सीजन से प्रतियोगिता के स्तर को ऊंचाइयों पर जाते हुए देख रहे हैं। यह बड़ी उपलब्धि है कि उदयपुर में देशभर विदेशों के खिलाड़ी भी खेल रहे हैं।

पीपीएल कॉ-फाउंडर मनोज चैधरी ने कहा कि प्रतियोगिता के मैच 20-20 ओवर्स के होंगे। पीपीएल में भारत के साथ ही अमेरिका, श्रीलंका, कनाडा और नेपाल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पीपीएल कमिश्नर डॉ. प्रकाश जैन ने बताया कि टूर्नामेंट में हर टीम को सात मैच खेलने होंगे और प्ले आॅफ के जरिये टीम फाइनल में पहुंचेगी।

इस अवसर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन सचिव महेंद्र शर्मा, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के फाउंडर राहुल अग्रवाल, वंडर सीमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी, प्रायोजक जीएस स्पोर्ट्स के गोविंद खंडेलवाल, पेसिफिक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार शरद कोठारी, आयोजन समिति में पीपीएल फाउंडर अमन अग्रवाल, कॉ-फाउंडर मनोज चौधरी, कमिश्नर डॉ. प्रकाश जैन, आॅर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी यशवंत पालीवाल तथा उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भटनागर उपस्थित रहे। पेसिफिक प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के उद्घाटन समारोह में फ्रेंचाइजीज ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता दर्शकों के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें छक्के पड़ने पर गेंद को बाउंड्री से बाहर कैच पकड़ने पर एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

बिजली संकट: डिमांड से दो हजार मेगावाट बिजली कम, शादियों की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती से हल्की राहत
जयपुर।प्रदेश में चल रहे बिजली के संकट के बीच एक तरफ डिमांड की तुलना में बिजली उपलब्धता करीब 2000 मेगावाट कम चल रही है वहीं दूसरी तरफ शहरी और ग्रामीण अंचलों में शादियों के सीजन के चलते कटौती समय में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है।

नियमित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत

बिजली की मांग और उपलब्धता में आ रहे अंतर की कमी के चलते अब पूर्व घोषित नियमित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है। जयपुर में पिछले 4 दिनों से कहीं बिजली की कटौती या तो नहीं की गई है, या फिर समय से कम पावर कट हुए हैं।बिजली के संकट के बीच डिस्कॉम ने संभाग मुख्यालयों पर सुबह 7 बजे से 8 बजे तक, जिला मुख्यालयों पर 2 घंटे और नगर पालिका सहित 5000 से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में इससे अधिक बिजली की कटौती करने का एलान किया था, लेकिन पिछले दो दिनों में पवन ऊर्जा के माध्यम से मिली करीब ढाई हजार मेगावाट बिजली से डिस्कॉम को कुछ राहत मिली है। बुधवार को पवन ऊर्जा से मिलने वाली बिजली के जनरेशन में एकाएक कमी आई और यह 250 मेगावाट तक ही रह गई, जिसके बावजूद गुरुवार सुबह जयपुर सहित कुछ संभाग मुख्यालय पर सुबह 7 से 8 के बीच होने वाली बिजली की कटौती नहीं हुई।

एक्सचेंज में मिल रही सस्ती बिजली:
ऊर्जा विभाग से जुड़े अधिकारीयों ने बताया कि इस दौरान एक्सचेंज के जरिए राजस्थान को कम रेट पर बिजली उपलब्ध हो गई, जिसके चलते पावर कट नहीं किया गया। प्रदेश में पीक आवर में प्रतिदिन मांग और उपलब्धता के बीच 1000 से 2500 मेगावाट तक का अंतर आ रहा है, जिसे विभिन्न इलाकों में पावर कट कर समायोजित किया जा रहा है।

शादियों का सीजन, जनप्रतिनिधियों का दबाव:
प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों शादियों का सीजन जारी है। स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती  को लेकर डिस्कॉम पर दबाव बनाते जा रहे हैं। लिहाजा ऊर्जा विभाग ने अधिकांश ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती के समय में कमी कर दी है। जिला और संभाग मुख्यालय स्तर पर भी कटौती नाम मात्र की हो रही है।

विक्की से पांच साल बड़ी कैट, जानिए उन कपल्स के बारे में, जहां नहीं रही उम्र की सीमा
जयपुर। बॉलीवुड सेलिब्रेटिज कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी दोनों के उम्र के अंतर को लेकर भी खूब चर्चित हो रही है। कैटरीना विक्की से पांच साल बड़ी है। जहां कैटरीना 38 वर्ष की है तो विक्की 33 के हैं। कप्लस की उम्र को लेकर ऐसा यह पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड कप्लस में उम्र का यह अंतर 10 से 30 साल तक रहा है, लेकिन उनके बीच ऐसी बॉन्डिंग है कि वह आज भी खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। कुछ ऐसे ही बॉलीवुड कप्लस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ऐश्वर्या, प्रियंका, प्रीति बड़ी  हैं हमसफर से
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन: 2007 में जब अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी की थी तो वह उनसे दो साल बड़ी थी। इनकी एक बेटी आराध्या भी है।
प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ के बीच उम्र में दस साल का अंतर है। प्रीती अपने पति जीन से बड़ी है।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के बीच भी दस साल का फासला है। प्रियंका जहां 39 साल की हो चुकी है, वहीं निक अभी 29 साल के है। दोनों के बीच खासी बांडिंग है। सोशल मीडिया पर दोनों अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते है।
सिंगर नेहा कक्कड़ 32 साल की है, जबकि उनके पति रोहनप्रीत की उम्र 25 है। इस तरह से नेहा पति रोहनप्रीत से सात साल बड़ी है।
अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर से चार साल बड़ी है।
निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान अपने पति शिरीष कुन्दर से आठ साल बड़ी है। दोनों के तीन जुड़वा बच्चें हैं।

शाहिद, सैफ, संजय दत्त और धर्मेंद्र ने चुनी कम उम्र की वधू
फिल्मों के हीमैन धर्मेन्द्र ने अपनी उम्र से 13 साल छोटी अभिनेत्री हेमा मालिनी से ब्याह रचाया था। हालांकि धर्मेन्द्र इससे पहले शादी शुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया था। तब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी की थी।
ट्रेजिडी किंग रहे दिलीप कुमार ने अपने से 22 साल छोटी अभिनेत्री सायरा बानो से शादी की थी। हालांकि दोनों के कोई संतान नहीं है।
सुपरस्टार रहे अभिनेता राजेश खन्ना ने भी अपनी उम्र से 15 साल छोटी अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया से शादी की थी। तब राजेश खन्ना 31 साल के थे और डिंपल 16 साल की थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच अलगाव हो गया। इनकी दो बेटियां टिवंकल और खुशी है।
सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर खान से दस साल बड़े हैं। अब इसे संयोग ही कहेंगे कि सैफ की पूर्व पत्नी अमृता सिंह उनसे 12 साल बड़ी थी और अब करीना उनसे 10 साल छोटी हैं।
मॉडल मिलिन्द सोमन अपनी पत्नी अंकिता कंवर से 26 साल बड़े है। मिलिन्द जहां 52 साल के है, वहीं अंकिता 26 साल की है।
अभिनेता संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त से 19 साल बड़े है। इनके दो बच्चें भी है। हालांकि मान्यता ने इससे पहले भी तीन विवाह कर रखे हैं और तलाक के बाद संजय दत्त से शादी की थी।
अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी उम्र से 13 साल छोटी मीरा राजपूत से शादी की थी। इनकी एक बेटी मीशा भी है।
अभिनेता कबीर बेदी चार शादियां कर चुके है। उनकी चौथी पत्नी परवीन दोसाज उनसे 29 साल छोटी है।